samacharsecretary.com

अमेरिका में RBI गवर्नर का बयान – Trump की टैरिफ नीति से भारत को घबराने की जरूरत नहीं

वाशिंगटन अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बीते अगस्त महीने में बढ़ाकर 50 फीसदी (US Tariff On India) कर दिया था. इसके बाद देश में इसके असर से जुड़ी तमाम आशंकाएं भी जाहिर की जा रही है, लेकिन केंद्रीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने इस पर बड़ी बात कही है. अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में IMF और विश्व बैंक की सालाना बैठक के मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक बुनियाद बेहद मजबूत है और अमेरिकी टैरिफ कोई बड़ी चिंता का विषय नहीं है.  'भारत के लिए टैरिफ चिंता का विषय नहीं' आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में भारत पर लगे अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी चिंताओं को सीधे तौर पर खारिज किया है. उन्होंने कहा कि टैरिफ के बजाय भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था व्यापार दबाव का सामना जरूर कर सकती है. आईएमएफ और विश्व बैंक की बैठक के अवसर पर उन्होंने साफ किया कि भारत मुख्यतः घरेलू अर्थव्यवस्था है, इसलिए हम पर इसका प्रभाव तो पड़ता है, लेकिन यह कोई बड़ी चिंता का विषय बिल्कुल भी नहीं है. ट्रेड डील से होगा भारत को लाभ गवर्नर वार्ता सत्र में बोलते हुए संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि टैरिफ के चलते वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारत की व्यापक आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है. उन्होंने कहा कि हम नीतिगत अनिश्चितताओं के दौर में हैं, जो एक ऐसा जोखिम है जिस पर सभी उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं को विचार करना चाहिए. आरबीआई गवर्नर के मुताबिक, अगर वाशिंगटन के साथ ट्रेड डील (India-US Trade Deal) जल्दी ही किसी नतीजे पर पहुंच जाती है, तो इसमें संभावित लाभ भी हो सकता है.  रुपये पर दबाव पर बोले RBI गवर्नर  Trump Tariff के असर के बीच कमजोर इंडियन करेंसी रुपया के बारे में बोलते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने अपनी बात को दोहराया. उन्होंने कहा कि, 'आरबीआई किसी स्पेशल वैल्यू टारगेट को लक्षित नहीं करता है. हमारा मानना ​​है कि बाजार ही तय करेगा कि मूल्य स्तर क्या होना चाहिए? हमारा प्रयास वास्तव में यह सुनिश्चित करना है कि रुपये की एक व्यवस्थित गति बनी रहे और किसी भी असामान्य अस्थिरता पर अंकुश लगाया जा सके.' रेपो रेट में कटौती की गुंजाइश! चर्चा के दौरान गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने आगे महंगाई पर बात करते हुए कहा कि अनुमानों में कमी के बाद महंगाई दर में नरमी का आउटलुक इकोनॉमिक ग्रोथ को और अधिक समर्थन देने के लिए नीतिगत गुंजाइश प्रदान करता है. उनके मुताबिक, रेपो रेट (Repo Rate) में और अधिक कटौती करने की गुंजाइश है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि इसके लिए यह उपयुक्त समय नहीं है, क्योंकि इसका उम्मीद के मुताबिक प्रभाव नहीं होगा.

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी

रायपुर : हर महीने एक हजार रुपए बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी रायपुर में हर महीने 1000 रुपए से संवर रहा आत्मनिर्भरता का सपना रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई राह बना रही है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित यह योजना नारी सम्मान और गरिमा का प्रतीक बन चुकी है। रायगढ़ जिले में अब तक 3 लाख 15 हजार 78 महिलाओं के खातों में 523 करोड़ 47 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरण की जा चुकी है। दीपावली से पहले जारी 20वीं किस्त के तहत 25 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपए की राशि भी महिलाओं को मिली है। हर माह मिलने वाले एक हजार रुपए ने महिलाओं को आर्थिक मजबूती दी है। ग्राम आमापाली की मती पुष्पा महंत बताती हैं कि योजना से बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च संभालना आसान हुआ है। मती मुस्तरी बेगम और मती दुरपति बरेठ कहती हैं कि यह योजना उनके जीवन में स्थिरता और आत्मनिर्भरता का आधार बनी है।राज्य की कई महिलाएं अब इस राशि को बीज पूंजी बनाकर छोटे व्यवसाय जैसे सिलाई-सेंटर, किराना दुकान और हस्तशिल्प कार्य शुरू कर रही हैं। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा है कि सशक्त महिला ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है।महतारी वंदन योजना आज छत्तीसगढ़ की महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचान बन गई है।महिला एवं बाल विकास मंत्री मती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मान का नया आधार दिया है। यह योजना नारी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

नयी रेलवे भर्तियों में देरी, रिटायर कर्मचारी अब इन 5 पदों पर ध्यान दें

जबलपुर  रेलवे से रिटायर हुए कर्मचारियों को दूसरी पारी का मौका मिलेगा। नई भर्तियों में हो रही देरी के कारण अब पुराने कर्मचारियों को री-इंगेजमेंट के तहत फिर से सेवा का अवसर मिलेगा। इसके लिए अधिकतम 65 साल की आयु सीमा निर्धारित की गई है। ऑपरेटिंग और कमर्शियल विभाग से इस प्रक्रिया की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए इन विभागों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। 31 अक्टूबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को लिखित में अपना आवेदन देना होगा। आवेदन के साथ शपथ पत्र भी देना होगा कि सेवा अवधि के दौरान उनका रिकॉर्ड संतोषजनक रहा है। अगले चरण में एकाउंट व इंजीनियरिंग री-एंगेजमेंट के अगले चरण में एकांउट विभाग, इंजीनियरिंग जैसे विभागों को भी शामिल करने की तैयारी है। तर्क दिया जा रहा है कि इससे रिटायर्ड कर्मचारियों के अनुभव का फायदा रेलवे को मिलेगा। नए कर्मचारियों की भर्ती पर आने वाला खर्च और समय दोनों की बचत होगी।   बूढ़े कंधों को लेकर उठ रहे सवाल प्वाइंटसमेन जैसे पद रेलवे की सेफ्टी कैटेगरी में आते हैं, जहां त्वरित निर्णय और शारीरिक फुर्ती की जरूरत होती है। ऐसे में 60 से 65 वर्ष की उम्र के रिटायर कर्मचारियों को इन पदों पर दोबारा तैनात करने से सुरक्षा पर असर पडऩे की आशंका जताई जा रही है। रेलवे के कई अधिकारी भी मानते हैं कि 60 वर्ष के कर्मचारी पर इस तरह की जिम्मेदारी डालना जोखिमभरा हो सकता है। वहीं दूसरी और नए युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर कम होंगे। इन पदों पर की जा रही भर्ती कामर्शियल सुप्रीटेंडेंट, डिप्टी स्टेशन मास्टर (डीएसएम), चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर कार्मशियल कम टिकट क्लर्क एवं प्वाइंटसमेन। विभाग ने ऐसे कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैं जो रिटायरमेंट के बाद फिर से काम करना चाहते हैं। ऐसे कर्मचारियों को अक्टूबर तक आवेदन भरकर देना होगा जिसके बाद विभाग निर्णय लेगा।- डॉ. मधुर वर्मा, सीनियर डीसीएम रेलवे

प्रदूषण का ‘बम’ फूटा दिल्ली में! दिवाली से पहले ही लागू हुआ GRAP-1 अलर्ट

नई दिल्ली  दिवाली आने से पहले ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब श्रेणी में पहुंच गई है.  सुबह 6 बजे आनंद विहार की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सबसे ज्यादा दर्ज किया है. वहीं, सबसे कम AQI श्री ऑरोबिंदो मार्ग का रिकॉर्ड किया गया है. आज दिन भर मौसम साफ बना रहेगा. बढ़ते AQI के कारण दिल्ली में GRAP-1 नियम लागू कर दिया गया है. जिसके चलते कई कामों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दिल्ली-NCR में AQI खतरनाक स्तर की तरफ बढ़ रहा है. हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के कारण दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-1 को लागू कर दिया है. मंगलवार को दिल्ली का ओवरऑल AQI 211 दर्ज किए जाने के बाद इसे लागू किया गया है. वहीं, बुधवार सुबह 6 बजे ओवरऑल AQI 204 रिकॉर्ड किया गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है. खराब श्रेणी में पहुंचा AQI दिल्ली के 18 इलाकों में AQI खराब श्रेणी में पहुंच गया है. अलीपुर में 211, शादीपुर में 235, सिरी फोर्ट में 223, आरके पुरम में 209, मथुरा रोड़ में 298, आईजीआई एयरपोर्ट में 238, द्वारका सेक्टर 8 में 273, पपड़गंज में 230, अशोक विहार में 215, जहांगीरपुरी में 257, रोहिणी में 223, विवेक विहार में 226, नरेला में 209, ओखला फेस-2 में 225, बवाना में 251, मुंडका में 220, चांदनी चौक में 256 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 201 AQI दर्ज किया गया है. इन इलाकों स्थिति खराब श्रेणी दर्ज की गई है. आनंद विहार की स्थिति हुई गंभीर वहीं, दिल्ली के 2 इलाकों में AQI बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है. आनंद विहार का AQI सबसे ज्यादा 351, जबकि वजीरपुर का AQI 303 दर्ज किया गया है. प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर मास्क का इस्तेमाल शुरू कर दिया. आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता की स्थिति और भी भयावह हो सकती है. GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में कई चीजों पर प्रतिबंध लग गया है. GRAP-1 लागू होने से इन नियमों को मानना होगा.     कंस्ट्रक्शन साइट पर धूल उड़ने से रोकने के उपाय होने चाहिए. यानी स्मोक गन होना चाहिए.     500 SQM से ऊपर भी नई कंस्ट्रक्शन साइट को अनुमति नहीं दी जाएगी.     सड़को की मशीन से सफाई की जाएगी.     खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगेगा.     गाड़ियों में PUC मेंडेटरी को सख्ती से लागू किया जायेगा.     सड़क पर जाम ना लगे इसके लिए अधिक से अधिक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी.     स्मोक गन का ज्यादा के ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा. कैसा रहेगा वेदर? दिल्ली का मौसम आज दिनभर साफ बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 33, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, हवा में 85 प्रतिशत ह्यूमिडिटी रहने की संभावना है. आने वाले 3 से 4 दिनों तक लगभग यहीं स्थिति बनी रहेगी.  

आज किसका चमकेगा भाग्य? 16 अक्टूबर 2025 का दैनिक राशिफल पढ़ें मेष से मीन तक

मेष राशि- आज मेष राशि के जातक आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और आज कुछ अलग कर सकते हैं। हालांकि आपके खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आपकी इनकम में भी वृद्धि होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वृषभ राशि- आज आपके जीवन में कई खुशनुमा पल आएंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। इमोशनल रूप से आप परेशान हो सकते हैं, जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। अटके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि- आज आपको अपने मूड में बदलाव करने की जरूरत है। किसी करीबी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए शांत रहें। रोमांस रोमांचक रहेगा। शादीशुदा जातक ऑफिस रोमांस से बचें, वरना रंगे हाथ पकड़े जा सकते हैं। आप आज अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन बिताएंगे। कर्क राशि- आज आपको धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। ऑफिस में आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा। यात्रा में लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी सीनियर का सहयोग आपको महत्वपूर्ण टास्क में सफलता दिला सकता है। सिंह राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धन के मामले में सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज कोई करीबी आपसे उधार मांग सकता है, जिससे आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। यात्रा को फिलहाल के लिए टाल दें। जीवनसाथी के साथ एक शानदार दिन गुजारेंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। कन्या राशि- आज आपको अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं, मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी और नौकरी करने वाले जातकों को मनमुताबिक परिणाम मिलेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। तुला राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी करियर में उन्नति हो सकती है। परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपने लक्ष्यों की ओर शांति से आगे बढ़ेंगे और सफलता हासिल करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज आपको मानसिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। निवेश से दूर रहें। प्यार में निराशा आपको परेशान नहीं करेगी। आज खर्चों के कारण आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। आर्थिक बजट बनाकर चलें, वरना भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि- आज आपको अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल परेशानियों का समाधान मिलेगा। आप बचत करना शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। ऑफिस में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। मकर राशि- आज आपको परिवार के साथ समय बिताकर अपने मूड में बदलाव करने की जरूरत है। सिंगल जातकों का सामना किसी सच्चे इंसान से हो सकता है। अपनों का साथ मिलेगा। जीवन में सुख-समृद्धि के आने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर परिणाम आपके मुनमुताबिक रहेंगे। लेकिन आज आपको अपने दोस्तों से मिलने के लिए भी समय निकालना चाहिए। कुंभ राशि- आज ऑफिस में आपकी ग्रोथ में अड़चनें आ सकती हैं। आपको अपने धन निवेश और बचत के बारे में अपने परिवार के सदस्यों से बात करने की जरूरत है। किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। मीन राशि- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ एक यादगार शाम बिताएंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आज विद्यार्थियों को परीक्षा के डर को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए, आपकी कोशिशें जरूर सकारात्मक परिणाम देंगी।

Sunatan विरोध के बीच मुस्लिम महिला DSP की जबरदस्त प्रतिक्रिया, ‘जय श्रीराम’ से लगाया संदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डॉ आंबेडकर पर अधिवक्ता अनिल मिश्रा की गई टिप्पणी को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस दौरान मंगलवार को अधिवक्ता अनिल मिश्रा के समर्थक उन्हीं घर के पास ही सिद्धेश्वर मंदिर पर सुंदरकांड पाठ करना चाहते थे। वहां भी पुलिस तैनात थी। मंदिर बंद देखकर एडवोकेट मिश्रा के समर्थक भड़क गए। सड़क पर ही सुंदरकांड के लिए टेंट बुला लिया। टेंट वाले को सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान ने वहां से भगा दिया। इसके बाद हिना खान पर सनातनी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने "जय श्रीराम" के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। खुद को सनातनी विरोधी कहते देख हिना खान ने भी जोर-जोर से जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा यह मैं भी कर सकती हूं। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इधर, मंदिर प्रबंधन का कहना है कि कलेक्टर-एसपी ने किसी भी तरह के आयोजन की मनाही की थी। मंदिर में पहले से एक सुंदरकांड चल रहा था तो दूसरा कैसे हो सकता था।   आज सभी स्कूलों की छुट्टी डॉ. आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के बाद आज ग्वालियर में अनुसूचित जाति संगठनों का प्रदर्शन होने वाला था, इसके साथ ही सवर्ण समाज ने भी जवाब देने की बात कही थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने प्रदर्शन नहीं करने की घोषणा की थी। फिर भी आज पुलिस सतर्क है। सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 15 अक्टूबर को संभावित स्थानीय आयोजनों व यातायात व्यवस्था बाधित होने की संभावना को देखते हुए सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों का अवकाश रहेगा। स्कूलों की छुट्टी विद्यार्थियों के हितों और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए की गई है। लेकिन अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए हैं, स्कूलों का स्टाफ समय पर स्कूलों में पहुंचा।

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती: हरियाणा में 31 आशा वर्करों समेत 49 कर्मियों को नोटिस

हिसार  हिसार जिला स्वास्थ्य विभाग ने लिंगानुपात में सुधार को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिन क्षेत्रों में असामान्य लिंगानुपात पाया गया है, वहां संबंधित वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को 17 नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में लापरवाही बरतने पर 15 ANM और 34 आशा वर्करों को कारण बताओ नोटिस थमाए हैं, जबकि 31 आशा वर्करों पर पेनल्टी भी लगाई गई है। विभाग द्वारा PCPNDT और MTP एक्ट के तहत किए गए निरीक्षणों में गड़बड़ी मिलने पर सात जांच केंद्रों को नोटिस जारी किए गए और एक केंद्र का लाइसेंस निलंबित किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त अनीश यादव की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में दी गई। यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लिंगानुपात सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में नशा प्रभावित व्यक्तियों की निगरानी, ड्रग पैडलरों के खिलाफ कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर सख्ती के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। DC ने कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें ताकि जिले में सामाजिक संतुलन और कानून व्यवस्था मजबूत हो सके। 

भारत को मिली बड़ी जिम्मेदारी: अहमदाबाद बनेगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2020 का मेजबान शहर

नई दिल्ली एग्जीक्यूटिव बोर्ड ऑफ कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स ने भारत के अहमदाबाद को 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी देने की सिफारिश की है। मेजबानी का यह प्रस्ताव अब फुल कॉमनवेल्थ गेम्स मेंबरशिप के सामने रखा जाएगा। अगर ग्लासगो में फैसला भारत के पक्ष में आता है, भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। दरअसल, 26 नवंबर 2025 को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स महासभा आयोजित है। इसी महासभा में मेजबानी का अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। भारत ने इससे पहले 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स हैंडल पर लिखकर देशवासियों को बधाई दी है।       कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के कार्यकारी बोर्ड ने आज पुष्टि की है कि वह 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत के अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबानी शहर के रूप में अनुशंसित करेगा।     इसमें आगे कहा गया है, अहमदाबाद (जिसे भारतीय राज्य गुजरात में अहमदाबाद के नाम से भी जाना जाता है) को अब पूर्ण राष्ट्रमंडल खेल सदस्यता के लिए प्रस्तावित किया जाएगा, जिसका अंतिम निर्णय 26 नवंबर को ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल महासभा में लिया जाएगा। नियमों का किया गया पालन राष्ट्रमंडल खेल मूल्यांकन समिति ने एक विस्तृत प्रक्रिया का पालन करने के बाद अहमदाबाद की सिफारिश की है। इस समिति ने तकनीकी पहलूओं, एथलीट के अनुभव, बुनियादी ढांचे, शासन और राष्ट्रमंडल खेलों के मूल्यों के आधार पर यह फैसला लिया है।  नाइजीरिया को छोड़ा पीछे गौरतलब हो कि आयोजकों की रेस में भारत ने नाइजीरिया को पीछे छोड़ा है। बता दें कि साल 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई थी। ऐसे में 2030 में होने वाला राष्ट्रमंडल खेल एक ऐतिहासिक पल होगा। भारत का राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। बर्मिंघम 2022 में मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर रहा था।

दिल्ली के LG का बड़ा फैसला: जनप्रतिनिधियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई का रास्ता साफ

नई दिल्ली सीपीसीआर अधिनियम, 2005 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालतें अब पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों के खिलाफ भी मामलों की सुनवाई कर सकेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार द्वारा पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों को इसके दायरे में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे राउज एवेन्यू स्थित इन विशेष अदालतों का दायरा बढ़ गया है।   इससे पहले, जुलाई 2023 में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीपीसीआर) अधिनियम, 2005 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों से निपटने के लिए राजधानी के राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में तीन नामित/विशेष अदालतों की स्थापना को मंजूरी दी थी। गौरतलब है कि यह अधिसूचना दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद 2020 में जारी की गई थी। हालाँकि, केजरीवाल सरकार ने बिना किसी कारण के इस अधिसूचना को तीन साल से ज़्यादा समय तक लंबित रखा। सीपीसीआर अधिनियम की धारा 25 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 28 के तहत इन नामित/विशेष अदालतों के गठन के लिए उपराज्यपाल की मंज़ूरी हेतु प्रस्ताव दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया था और विधि विभाग द्वारा इसकी जाँच की गई थी। ये तीन अदालतें बच्चों के विरुद्ध अपराधों, बाल अधिकारों के उल्लंघन और पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराधों की सुनवाई के लिए पहले से अधिसूचित आठ अदालतों के अतिरिक्त हैं। पॉक्सो अधिनियम की धारा 28(1) में कहा गया है कि त्वरित सुनवाई के लिए, राज्य सरकार, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से, आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, अधिनियम के तहत अपराधों की सुनवाई के लिए प्रत्येक ज़िले के लिए एक सत्र न्यायालय को विशेष न्यायालय के रूप में नामित करेगी। सीपीसीआर अधिनियम की धारा 25 में कहा गया है कि बच्चों के खिलाफ अपराध या बाल अधिकारों के उल्लंघन के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए, राज्य सरकार, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की सहमति से, अधिसूचना द्वारा, राज्य में कम से कम एक न्यायालय या प्रत्येक जिले के लिए, उक्त अपराधों की सुनवाई के लिए एक सत्र न्यायालय को बाल न्यायालय के रूप में निर्दिष्ट कर सकती है। बशर्ते कि इस धारा की कोई भी बात लागू नहीं होगी यदि – (क) सत्र न्यायालय को पहले से ही एक विशेष न्यायालय के रूप में नामित किया गया है या (ख) किसी अन्य कानून के तहत ऐसे अपराधों के लिए पहले से ही एक विशेष न्यायालय का गठन किया गया है। इस उद्देश्य के लिए विशेष रूप से नामित न्यायालय 1. विशेष न्यायाधीश (पीसी अधिनियम) (सीबीआई) का न्यायालय – 09, राउज एवेन्यू, न्यायालय परिसर 2. विशेष न्यायाधीश (पीसी अधिनियम) (सीबीआई) का न्यायालय – 23, राउज एवेन्यू, न्यायालय परिसर 3. विशेष न्यायाधीश (पीसी अधिनियम) (सीबीआई) का न्यायालय – 24, राउज एवेन्यू, न्यायालय परिसर

US का बड़ा कदम: क्यों चीन की एयरलाइंस पर लग सकता है उड़ान बैन?

वाशिंगटन  चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद जारी है। टैरिफ युद्ध के बीच एक नया मुद्दा सामने आ गया है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक प्रस्ताव रखा, जिसमें चीन की एयरलाइंस कंपनियों को रूस के ऊपर से होकर अमेरिका आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। इस पर चीन की प्रमुख सरकारी एयरलाइंस ने कड़ी आपत्ति जताई है। अमेरिका का कहना है कि ऐसी उड़ानें चीनी एयरलाइंस को अमेरिकी कंपनियों से अधिक लाभ देती हैं, क्योंकि अमेरिकी फ्लाइट्स रूसी एयरस्पेस का उपयोग नहीं कर सकतीं। अमेरिका ने स्पष्ट किया कि रूस के हवाई क्षेत्र से गुजरने पर चीनी विमानों को समय के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होती हैं। बता दें कि 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद, पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के जवाब में मॉस्को ने अमेरिकी और अधिकांश यूरोपीय एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। लेकिन चीनी एयरलाइंस पर कोई ऐसी पाबंदी नहीं लगी। दूसरी ओर एयर चाइना, चाइना ईस्टर्न और चाइना सदर्न समेत छह प्रमुख चीनी एयरलाइंस ने पिछले हफ्ते इस अमेरिकी प्रस्ताव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। चाइना ईस्टर्न ने इस सप्ताह अमेरिकी परिवहन विभाग को सौंपी रिपोर्ट में कहा कि यह प्रस्ताव सार्वजनिक हित को नुकसान पहुंचाएगा और अमेरिका-चीन के यात्रियों को परेशानी देगा। इससे यात्रा समय बढ़ेगा, जिससे खर्च और टिकट की कीमतें महंगी होंगी, जो सभी यात्रियों पर बोझ बनेगा। चाइना सदर्न ने चेतावनी दी कि रूसी एयरस्पेस पर रोक से हजारों यात्री प्रभावित होंगे। एयर चाइना का अनुमान है कि अगर यह प्रतिबंध थैंक्सगिविंग और क्रिसमस के दौरान लागू हुआ तो कम से कम 4400 यात्री प्रभावित होंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने भी इस प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह कदम वैश्विक यात्रियों के लिए 'सजा' जैसा साबित होगा।