samacharsecretary.com

बंगाल की खाड़ी पर दबाव से बढ़ेगी ठिठुरन, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट – कब मिलेगी राहत?

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो हफ्तों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो विपरीत रूप देखने को मिल रहे हैं। दक्षिण भारत के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहीं उत्तर और मध्य भारत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। बंगाल की खाड़ी में साल का पहला गहरा दबाव बन गया है। वर्तमान में यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है और इसके 9 जनवरी की शाम या रात तक श्रीलंका के तट को पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु में 9 और 10 जनवरी को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। केरल में भी 10 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों विशेषकर गंगा के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और ठंड का प्रकोप जारी है। आईएमडी ने बताया है कि पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 जनवरी तक 'बेहद घना कोहरा' छाए रहने का अनुमान है। इसके बाद भी 15 जनवरी तक रुक-रुक कर कोहरा बना रहेगा। बिहार, हरियाणा और ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के क्या संकेत, बढ़ेगी ठिठुरन या मिलेगी राहत? दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदला है. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम से लेकर गाजियाबाद में शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश हुई. दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बीच यह बारिश हुई है. इसका मतलब है कि तापमान में और गिरावट आएगी. इससे सर्दी का सितम और बढ़ सकता है. आईएमडी यानी इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ठंड का मौसम जारी रहा और पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. इसके साथ ही एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश भी हुई. बारिश इतनी तेज जरूर थी कि लोगों को भिंगो दे.दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बीच हुई बारिश मौसम में बड़े बदलाव के संकेत हैं. आमतौर पर जनवरी में दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं होती. जी हां, जनवरी में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश कम देखने को मिलती है, मगर जब पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होता है, तब ठंड के साथ बारिश के हालात बनते हैं. मौसम विभाग के संकेतों के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने आज सुबह ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने बताया था कि अगले 2 घंटे में दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की और रुक-रुक कर बारिश/बूंदाबांदी होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मुण्डका, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, बुद्धा जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम और IGI एयरपोर्ट वाले इलाके में बारिश हुई. वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखी गई. हालांकि, इस दौरान कोहरा भी छाया रहा. इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 9 से 11 जनवरी के दौरान शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी 9 और 10 जनवरी को कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। उत्तराखंड में 10 जनवरी और मेघालय में 9 जनवरी को पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी के दूसरे उत्तरार्ध में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। पूर्वी और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है, जिससे शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और बारिश सामान्य से कम होने का अनुमान है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, हिमाचल में सबसे सर्द रात, दिल्ली में फ्लाइट्स प्रभावित

नई दिल्ली उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सोमवार को कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का दौर जारी रहा. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और कश्मीर के गुलमर्ग में पारा फ्रीजिंग पॉइंट से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. हिमाचल के कोक्सर में 2 सेंटीमीटर ताजी बर्फबारी हुई, जिससे नदियां और झरने जमने लगे हैं.  दिल्ली में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. हिमाचल और कश्मीर के ऊंचे इलाकों में तापमान गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है. लाहौल और स्पीति के साथ-साथ गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे चला गया है.  बर्फ में तब्दील हुईं नदियां… भीषण ठंड के कारण पहाड़ों पर पानी की धाराएं, सहायक नदियां और झीलें बर्फ में तब्दील हो गई हैं. चंबा के पांगी और लाहौल के कुछ हिस्सों में नए साल से ही बर्फ की चादर बिछी हुई है. कश्मीर का पहलगाम भी माइनस 4.8 डिग्री के साथ 'चिल्ला-ए-कलां' की सख्त ठंड झेल रहा है. हवाई यात्राओं पर कोहरे का साया राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है. दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ानों की जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करें, क्योंकि कोहरे के कारण देरी हो सकती है.  मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों में दिल्ली में घना कोहरा छाने की संभावना है. सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, और आने वाले दिनों में इसके 6 से 8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. हरियाणा-पंजाब में शीतलहर का येलो अलर्ट हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. सूबे का नारनौल 3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि हिसार में पारा 3.6 डिग्री तक गिर गया. मौसम विभाग ने सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी जैसे जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. निचले पहाड़ी इलाकों में भारी पाला पड़ने से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे वाहन चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया है.

दिल्ली-यूपी में गलन भरी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर

 नईदिल्ली  नए साल के आगाज के साथ देश में तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है। कई राज्यों में सर्दियों का सितम देखने को मिल रहा है। राजस्थान में पारा 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में गलन और ठिठुरन बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। IMD ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जम्मू कश्मीर में पहाड़ों ने बर्फ की मोटी चादर ओढ़ ली है। मौसम विभाग ने केदारनाथ, बंद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत कई जिलों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसका असर निचले इलाकों में देखने को मिल सकता है, जहां ठंड अचानक से बढ़ने की संभावना है। यूपी में शीतलहर की चेतावनी उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी को कई क्षेत्रों में सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 9 जनवरी तक यूपी में शीतलहर देखने को मिल सकती है। प्रदेश में शनिवार को ठंड बढ़ने की संभावना है। यूपी से सटे बिहार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और रात व सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। 4 और 5 जनवरी को बिहार में कोल्ड डे को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। हिमाचल में माइनस में पहुंचा तापमान हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई, जिसके चलते कई स्थानों पर तापमान माइनस में पहुंच गया। ताबो में न्यूनतम तापमान -6.8°C दर्ज किया गया। कुल्लू-मनाली में मौसम साफ होने के बाद ऊपरी इलाकों में सड़कों पर ब्लैक आइस जमना शुरू हो गया है। प्रशासन ने रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए बंद कर दिया है और फिसलन के कारण रोहतांग की ओर जाने वाले वाहनों को गुलाबा में रोक दिया गया। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में 8 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि 6 जनवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी समेत आसपास के जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। राजस्थान में लुढ़का तापमान राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, सीकर, हनुमानगढ़ समेत 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन तक घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में हल्की बौछार भी देखने को मिल सकती है। यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग ने यूपी और बिहार में भी 9 जनवरी तक के लिए शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस बीच धूप न निकलने और आसमान में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं क कारण दोनों राज्यों में गलन और ठिठुरन बढ़ सकती है।  

MP में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, ट्रेनें 7 घंटे लेट; शीतलहर के चलते इंदौर, भोपाल-ग्वालियर में बारिश का अनुमान

भोपाल  मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा प्रदेश के कई जिलों में प्रभावित है। भोपाल, सीहोर, रायसेन, शाजापुर और धार में सुबह 9 बजे तक भी घना कोहरा छाया रहा। सीहोर में विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर रह गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन तक कोहरा जारी रहेगा और इसके बाद तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दिसंबर में प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई और मौसम साफ रहा। जनवरी में भी शीतलहर और कोल्ड डे जैसी परिस्थितियाँ बनी रहेंगी। आज सुबह से भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रतलाम, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सीधी, धार, गुना, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, दमोह, मंडला, सागर, सतना, श्योपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खजुराहो समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहा। शीतलहर भी चल रही है। कई शहरों में रात का पारा गिरा मध्य प्रदेश में कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट तो अधिकांश में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। ग्वालियर में पारा 7.7 डिग्री पर आ गया। भोपाल में यह 11 डिग्री रहा। इंदौर में 12.6 डिग्री, उज्जैन में 13.3 डिग्री और जबलपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। शिवपुरी में 6 डिग्री, दतिया में 6.6 डिग्री, राजगढ़ में 8.2 डिग्री, मंडला में 8.9 डिग्री और रतलाम में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में तापमान 10 डिग्री से अधिक पहुंच गया। दिन में भी रात जैसी ठंड, कोल्ड डे की स्थिति इस सर्दी के सीजन में पहली बार प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान रात जैसा महसूस हुआ। शुक्रवार को दतिया में अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर, गुना और नौगांव में यह 17 डिग्री के आसपास रहा। टीकमगढ़, खजुराहो, श्योपुर, पचमढ़ी, रतलाम, रीवा, सतना, उज्जैन, दमोह और भोपाल समेत कई जिलों में दिनभर सर्द हवाओं के कारण कोल्ड डे जैसे हालात बने रहे। अगले दो दिन का अलर्ट 4 जनवरी को ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।5 जनवरी को भी ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में कोहरे का असर ज्यादा रहने की संभावना है। कोहरे की मार, ट्रेनों की रफ्तार थमी गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, घने कोहरे की वजह से भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर रूट की कई ट्रेनें 1 से 2 घंटे तक देरी से चलीं। दिल्ली से आने वाली मालवा, शताब्दी, सचखंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर कोहरे का सीधा असर पड़ा। खजुराहो में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। भोपाल, ग्वालियर, दतिया, उज्जैन, इंदौर, रीवा, सागर, सतना, दमोह, रायसेन, राजगढ़, गुना, नर्मदापुरम, मंडला और सिवनी सहित कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रही। रात के तापमान में बढ़ोतरी, फिर भी ठंड कायम प्रदेश के ज्यादातर बड़े शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में रातें अपेक्षाकृत कम सर्द रहीं। हालांकि पचमढ़ी, शिवपुरी, टीकमगढ़, राजगढ़, रीवा और नौगांव ऐसे इलाके रहे, जहां पारा 10 डिग्री से नीचे बना रहा। जनवरी में भी शीतलहर के लंबे दौर के आसार सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इस बार दिसंबर में प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई, जिससे मौसम लगातार शुष्क बना रहा। भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में 15 से 16 दिन तक कोल्ड वेव चली। यही स्थिति जनवरी में भी बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जनवरी में 15 से 20 दिन तक शीतलहर चल सकती है और कड़ाके की ठंड का असली असर महीने के दूसरे सप्ताह से दिखाई देगा, जो अंत तक जारी रह सकता है। क्यों बढ़ेगी ठंड? मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर मध्यप्रदेश तक पहुंचेगा। इसके चलते सुबह घना कोहरा, दिन में सर्द हवाएं और आगे चलकर शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। शुक्रवार को जेट स्ट्रीम की रफ्तार 213 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई, जिससे दिन में भी ठंड का असर महसूस हुआ।  मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। फिर तेज सर्दी का दौर आएगा। इससे पहले शुक्रवार को आधे प्रदेश में कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं, 15 शहरों में दिन का तापमान 24 डिग्री से नीचे रहा। जनवरी में कोल्ड वेव, बारिश के आसार सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, इस बार दिसंबर में प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम साफ रहा। भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में 15 से 16 दिन तक कोल्ड वेव यानी, शीतलहर चली। ऐसा ही मौसम जनवरी में भी बना रहेगा। साल के पहले ही दिन ग्वालियर में हल्की बारिश हुई। भोपाल और इंदौर में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो जनवरी में 15 से 20 दिन तक शीतलहर चल सकती है। कड़ाके की ठंड का दौर दूसरे सप्ताह में शुरू होगा, जो आखिरी तक बना रहेगा। प्रमुख जिलों का तापमान विवरण शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) बेतूल 26.2 12.5 भोपाल 23.8 11.0 दतिया 16.8 6.6 धार 24.0 11.4 गुना 17.0 10.2 ग्वालियर 17.4 7.7 इंदौर 24.2 12.6 पचमढ़ी 20.2 5.6 रायसेन 26.6 12.2 मंदला 27.0 8.9 छिंदवाड़ा 26.6 12.0 सागर 24.5 10.9 रीवा 21.8 10.0 श्योपुर 19.4 11.0 टीकमगढ़ 18.0 10.8 नोट: तापमान डेटा मौसम विभाग के अवलोकन पर आधारित है। मुख्य शहरों का मौसम और विजिबिलिटी सीहोर: सीजन का सबसे घना कोहरा, विजिबिलिटी सिर्फ 20 मीटर। भोपाल और इंदौर: कोहरे के कारण ट्रेनें लेट, सुबह तक शीतलहर जारी। पचमढ़ी: न्यूनतम तापमान 5.6°C, मौसम साफ लेकिन ठंड कड़ी। धार और मांडू: न्यूनतम 8-11°C, घना कोहरा और ओस के कारण रोड फिसलन। सड़कों और नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। उमरिया, बड़वानी, रायसेन और छतरपुर सहित कई जिलों में सुबह कोहरे का प्रभाव देखा गया। रेल और सड़क यातायात प्रभावित भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, दतिया और अन्य जिलों में ट्रेनें लेट रही। मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी और अन्य इंटरसिटी ट्रेनें कोहरे के कारण 1-2 घंटे तक देरी से चलीं। … Read more

राजस्थान में घने कोहरे का कहर, 20 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, श्रीगंगानगर में आंगनबाड़ी बंद

जयपुर  राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को राज्य के 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। शेखावाटी क्षेत्र और सीमावर्ती जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और खराब मौसम के चलते उदयपुर और जैसलमेर में फ्लाइट संचालन प्रभावित होने की आशंका है। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वहीं, श्रीगंगानगर जिले में तेज सर्दी को देखते हुए 10 जनवरी तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। जयपुर, सीकर, दौसा, भरतपुर सहित कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। सीकर के पलसाना क्षेत्र में विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर रह गई। राजसमंद झील क्षेत्र में भी सुबह घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, 4 जनवरी से प्रदेश में शीतलहर तेज होगी और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। गुरुवार को कई जिलों में दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहा। श्रीगंगानगर में इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जयपुर, अलवर, बीकानेर और चूरू में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार शाम से ही उत्तरी राजस्थान में कोहरे का असर तेज हो गया था। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड और तेज महसूस होगी।

MP में नए साल के पहले दिन सर्दी ने दिखाई दांत, उत्तरी हिस्से में बादल और कोहरा, पचमढ़ी-कल्याणपुर में बर्फीली ठंड

भोपाल  मध्यप्रदेश में साल के पहले ही दिन मौसम ने अलग रंग दिखाया। भीषण सर्दी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन प्रदेश के उत्तरी हिस्से को कोहरे ने पूरी तरह जकड़ लिया। 16 जिलों में सुबह से धुंध छाई रही, जबकि 5 जिलों में बादलों की आवाजाही देखी गई। उधर, शहडोल का कल्याणपुर और प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडे इलाकों में शामिल रहे। मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिनों की नहीं है। 3 जनवरी से एक बार फिर ठंड तीखा रूप लेगी। गुरुवार को श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया में दिनभर बादल छाए रहे। दतिया में हालात ऐसे रहे कि घना कोहरा विजिबिलिटी को घटाकर महज 50 मीटर तक ले आया। इसके अलावा खजुराहो, सतना, रीवा, सीधी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, रतलाम, नर्मदापुरम, खरगोन, दमोह और गुना समेत कई जिलों में कोहरे का असर दर्ज किया गया। आज भी हालात कुछ ऐसे ही बने हुए हैं, हालांकि ठंड की धार फिलहाल उतनी तेज नहीं है।  मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 3, 4 और 5 जनवरी को ग्वालियर-चंबल संभाग और विंध्य क्षेत्र के कई जिलों जैसे मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा छाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर भी बढ़ेगा। खजुराहो, सतना, ग्वालियर, नौगांव, रीवा, सीधी, भोपाल, गुना, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, रतलाम, नर्मदापुरम, खरगोन, श्योपुर और दमोह में भी कोहरा रहा। ऐसा ही मौसम आज भी है, लेकिन तेज ठंड का असर नहीं है। उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में कोहरे का असर जरूर है, पर घना कोहरा 3 जनवरी से फिर छाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 3, 4 और 5 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा छाएगा। इसके साथ ठंड का असर भी बढ़ेगा। घने कोहरे का असर जनजीवन पर भी साफ दिख रहा है। दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली कई ट्रेनें लगातार देरी से पहुंच रही हैं। कुछ ट्रेनें तो 8 से 10 घंटे तक लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नए साल में सबसे ज्यादा ठंड पचमढ़ी में दर्ज की गई, जहां रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 6.4 डिग्री रहा। इसके अलावा शिवपुरी, खजुराहो, अमरकंटक, राजगढ़, नौगांव, उमरिया, मंडला, मलाजखंड, टीकमगढ़, दतिया, नरसिंहपुर, रायसेन, छिंदवाड़ा और इंदौर जैसे शहरों में भी तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इस सीजन में मध्यप्रदेश की सर्दी पहले ही रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। नवंबर में 84 साल और दिसंबर में 25 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जनवरी में भी हालात कुछ ऐसे ही बने रहेंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रदेश में माइनस लेवल की ठंड की स्थिति बन चुकी है, ऐसे में आने वाले दिनों में शीतलहर, कोल्ड डे और घना कोहरा आम रहेगा। भिंड और पन्ना में कड़ाके की ठंड भिंड और पन्ना में नए साल के शुरुआती दिनों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को प्रभावित किया है. पिछले दो दिनों से सूर्य की किरणें नहीं दिख रही हैं और मौसम ने ठिठुरन बढ़ा दी है.भिंड जिले में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि पन्ना जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया. ठंड और घने कोहरे के चलते सड़कें सुनसान हो गई हैं. वाहन चालक अलाव और हेडलाइट का सहारा लेकर चल रहे हैं. बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग कम ही दिखाई दे रहे हैं. सर्दी के इस दौर में लोगों के रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हुए हैं. भक्तों ने भी ठंड को देखते हुए देवी-देवताओं के लिए विशेष इंतजाम किए. मंदिरों में भगवान के लिए गर्म वस्त्र और कंबल रखे गए हैं. गर्भगृह में रूम हीटर लगाए गए हैं और गुड़-तिली से बने व्यंजनों का भोग अर्पित किया जा रहा है. मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे का असर बना रह सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का इस्तेमाल भी जारी रहेगा. इस प्रकार नए साल का जश्न इस बार ठंड के चलते फीका रहा, और लोग प्राकृतिक ठंड के बीच अपने घर और मंदिरों में गर्माहट बनाए रखने में व्यस्त हैं.

सर्दियों में ड्राई स्किन का इलाज: सिर्फ 4 होममेड स्क्रब से पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन

सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा रूखी, बेजान और खिंची-खिंची सी महसूस होने लगती है। ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण स्किन पर डेड सेल्स जमा हो जाते हैं, जिससे त्वचा अपनी नेचुरल चमक खो देती है। ऐसे में बॉडी एक्सफोलिएशन बेहद जरूरी हो जाता है। यह न सिर्फ डेड स्किन हटाता है बल्कि ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, बल्कि आप घर पर ही नेचुरल बॉडी स्क्रब बना सकती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में इस्तेमाल किए जाने वाले 4 आसान और असरदार नेचुरल बॉडी स्क्रब के बारे में। चीनी और नारियल तेल का स्क्रब चीनी एक बेहतरीन नेचुरल एक्सफोलिएटर है, जो त्वचा से डेड सेल्स हटाने में मदद करती है। वहीं नारियल तेल स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए 2 चम्मच चीनी में एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। नहाने से पहले इसे हल्के हाथों से बॉडी पर मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह स्क्रब सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। कॉफी और ऑलिव ऑयल स्क्रब कॉफी न सिर्फ थकान दूर करने में मदद करती है, बल्कि त्वचा को स्मूद और टाइट भी बनाती है। ऑलिव ऑयल स्किन को पोषण देता है और रूखेपन से बचाता है। 2 चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इसे खासतौर पर कोहनी, घुटनों और एड़ियों पर इस्तेमाल करें। नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। ओट्स और शहद का स्क्रब ओट्स सेंसिटिव और ड्राई स्किन के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खुजली और जलन को कम करते हैं। 2 चम्मच पिसे हुए ओट्स में 1 चम्मच शहद मिलाएं और जरूरत हो तो थोड़ा दूध डालें। इस स्क्रब को बॉडी पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। यह स्क्रब स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ नेचुरल ग्लो भी देता है। बेसन और दही का स्क्रब बेसन भारतीय घरों में सदियों से स्किन केयर के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है। यह त्वचा को साफ करने और टैन हटाने में मदद करता है। 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को बॉडी पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें और सूखने से पहले धो लें। यह स्क्रब सर्दियों में स्किन को फ्रेश और हेल्दी बनाए रखता है। एक्सफोलिएशन के लिए जरूरी टिप्स सर्दियों में हफ्ते में 1-2 बार ही बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करें। ज्यादा रगड़ने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। स्क्रब के बाद हमेशा मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें, ताकि त्वचा लंबे समय तक सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहे।  

धुंध से प्रभावित यातायात, अमृतसर-चंडीगढ़ उड़ानें रद्द, जालंधर में सड़क हादसा

अमृतसर   पंजाब में कोहरे का असर न सिर्फ रोड ट्रैफिक बल्कि एयर ट्रैफिक पर भी पड़ने लगा है। आज पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी जीरो रही। इस घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर एयर ट्रैफिक पर पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, कोहरे की वजह से अमृतसर एयरपोर्ट पर कुल चार फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। हालात तब और बिगड़ गए जब दिल्ली से अमृतसर जा रही पैसेंजर्स से भरी एक फ्लाइट को कोहरे की वजह से लैंड नहीं करने की इजाजत नहीं  मिली और उसे वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा, कतर एयरवेज की फ्लाइट जो सुबह 4:20 बजे अमृतसर से दोहा के लिए निकलने वाली थी, वह भी टेक ऑफ नहीं कर सकी। दिल्ली, श्रीनगर, बेंगलुरु, हैदराबाद और शिमला समेत दूसरे शहरों से आने-जाने वाली कई घरेलू फ्लाइट्स भी देरी से शुरू हुईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। जालंधर में नेशनल हाईवे पर चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसकी चपेट में एक कार भी आ गई। वहीं मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें लोगों को 10 सलाह जारी की गई हैं। हिमाचल में न्यू ईयर पर बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। न्यू ईयर से पहले 30 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 31 दिसंबर और एक जनवरी 2026 को ज्यादा बर्फबारी होने के आसार है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर क्या हुआ कोहरे की वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स पर असर पड़ा। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सुबह 5:45 बजे की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इसके अलावा जयपुर से सुबह 7:15 बजे आने वाली फ्लाइट और बेंगलुरु से सुबह 7:30 बजे आने वाली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। अबू धाबी से सुबह 7:45 बजे आने वाली फ्लाइट भी देर से पहुंची। इसके अलावा सुबह 9:00 बजे तक जाने वाली सभी फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं।  मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स…     100KM/घंटे की स्पीड से दौड़ाई बस, ट्रक से टकराई: जालंधर में हाईवे पर चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज बस की टिप्पर से टक्कर हो गई। इससे सवारियों में चीखपुकार मच गई। ड्राइवर भी घायल हो गया। टिप्पर ड्राइवर भूपिंदर सिंह ने कहा कि हम तो आराम से हाईवे पर जा रहे थे, रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। एएसआई मक्खन सिंह ने बताया कि बस ड्राइवर 100KM/घंटे की स्पीड से बस चला रहा था। उसे सवारियों ने भी कई बार गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा था। इस घटना में एक कार को भी बस ने नुकसान पहुंचाया है। बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई होगी।     अमृतसर एयरपोर्ट से 3 फ्लाइट लौटाईं, एक उड़ान नहीं भर सकी: अमृतसर एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह दिल्ली से आई यात्रियों से भरी फ्लाइट हवा में ही चक्कर काटती रही। उसे लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। इसके बाद फ्लाइट दिल्ली वाला लौट गई। इसके अलावा मुंबई से अमृतसर पहुंची एयर इंडिया की उड़ान को भी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने घनी धुंध के चलते लैंडिंग की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद विमान को जयपुर की ओर भेज दिया गया।     रात करीब 1 बजे दुबई से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-192 को घनी धुंध के चलते दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। शनिवार सुबह 4:20 बजे अमृतसर से दोहा रवाना होने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट भी उड़ान नहीं भर सकी।     चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइटें कैंसिल: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइटें कैंसिल करनी पड़ीं। इनमें दिल्ली, पुणे, हैदराबाद की फ्लाइटें शामिल हैं। इसके अलावा 3 फ्लाइटें डायवर्ट करनी पड़ीं। अगले तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम…     28 दिसंबर – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम ड्राई बना रहने की संभावना है।     29 दिसंबर – होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग स्थानों पर बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। मौसम ड्राई बना रहने की संभावना है।     30 दिसंबर – अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम ड्राई बने रहने की संभावना है।

पचमढ़ी से भी ठंडा भोपाल, राजगढ़ में बर्फीली ठंड, ट्रेनों की रफ्तार थमी

भोपाल   मध्यप्रदेश में काड़के की ठंड का सितम जारी है. प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार की रात तापमान में गिरावट दर्ज की गई. 29 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया. राजधानी भोपाल, नौगांव और उमरिया हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे रहे. वहीं घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है. विजिबिलिटी कम होने के कारण कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही है.  शुक्रवार और शनिवार की रात में राजधानी भोपाल का तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया, जबकि उमरिया में पारा 4.7 डिग्री तक गिर गया. पचमढ़ी हिल स्टेशन में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा. वहीं प्रदेश का सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा, जहां का तापमान 3.8 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड बढ़ने और कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शुक्रवार-शनिवार की रात में प्रदेश के कई जिलों में पारे में खासी गिरावट देखने को मिली। भोपाल, नौगांव और उमरिया हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे रहे। भोपाल-नौगांव में 4.6 डिग्री और उमरिया में तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में पारा 4.8 डिग्री रहा। दूसरी ओर, राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पारा रिकॉर्ड 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। बड़े शहरों में इंदौर में 6.2 डिग्री, ग्वालियर में 6.7 डिग्री, उज्जैन में 7.3 डिग्री और जबलपुर में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, खजुराहो, रीवा, रायसेन, शिवपुरी, दमोह, मंडला, दतिया, सतना, गुना, श्योपुर, धार, रतलाम समेत करीब 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से ट्रेनें आ रही लेट शुक्रवार सुबह भोपाल, मंडला, रीवा, सतना, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, नौगांव, अशोकनगर, झाबुआ, खंडवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शाजापुर, सीहोर समेत कई जिलों में कोहरे का असर रहा। इस वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर-उज्जैन की तरफ आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट हो गईं। ऐसा ही असर शनिवार सुबह भी देखने को मिल रहा है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया हुआ है। कोहरे और ठंड की वजह से आम जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। सुबह लोग अलाव जलाते हुए नजर आ रहे हैं। ये ट्रेनें चल रही घंटों लेट ट्रेन  ट्रेनें कितनी देरी से चल रही  पंजाब मेल 2 घंटा 20 मिनट शताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट यशवंतपुर कनार्टका एक्सप्रेस 40 मिनट झेलम एक्सप्रेस 7 घंटे 10 मिनट सचखंड एक्सप्रेस 10 घंटे

पंजाब में बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, कोहरे–शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट; 6 फ्लाइट्स कैंसिल

चंडीगढ़  पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे दिन और रात दोनों समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। बीते 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान फरीदकोट में 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आदमपुर में शीतलहर का असर देखा गया, जबकि गुरदासपुर और पठानकोट में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 6 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। सुबह के समय चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के इलाकों में घनी धुंध छाई रही। कई जगहों पर विजिबिलिटी घटकर 50 से 199 मीटर तक पहुंच गई, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ। इन जिलों में घना कोहरा मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, नवांशहर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में शीतलहर के साथ घना कोहरा रहने के आसार हैं। तापमान में तेज गिरावट अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में तापमान 0.2 से 5.2 डिग्री तक नीचे गया है। चंडीगढ़: 17.4°C अमृतसर: 19.7°C लुधियाना: 21.2°C पटियाला: 14.6°C पठानकोट: 20.6°C बठिंडा: 23.5°C रूपनगर: 20.1°C मानसा: 24.1°C आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 27 से 29 दिसंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा और शीतलहर बनी रहेगी। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।27 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जबकि 30–31 दिसंबर को नया सिस्टम सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी और पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।