samacharsecretary.com

डिबॉक इंडस्ट्री और नेचुरो इंडिया बुल कंपनी के मालिक के ठिकानों पर ED की रेड

जयपुर जयपुर में ईडी ने डिबॉक इंडस्ट्रीज और नेचुरो इंडिया बुल कंपनी पर छापामारी की। रेड के दौरान नकदी के अलावा करीब 100 करोड़ रुपये कीमत वाली लग्जरी कारें भी सीज की गईं। इनमें रोल्स रॉयस, बेंटले, मर्सडीज, लैंडक्रूजर जैसी महंगी कारें शामिल हैं। कई ठिकानों पर छापामारी हुई। इसमें कंपनी के संचालक मुकेश मनवीर का घर भी शामिल था। संचालक पर 100 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप है। ये छापामारी वैशाली नगर, लोहिया कॉलोनी, टोंक, कोटा सहित कई ठिकानों पर हुई, लेकिन रेड का केंद्र बिन्दु जयपुर में मुकेश मनवीर का घर ही था। ईडी के मुताबिक संचालक के घर से 78 लाख रुपये की नकदी समेत 100 करोड़ रुपये की कीमत की कारें सीज की गई हैं। ई़डी की ये कार्रवाई मुकेश के अलावा कंपनी के अन्य शीर्ष नेतृत्व वाले कर्मचारियों के साथ भी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी के प्रमोटर्स गौरव जैन, ज्योति समेत कई अन्य पर भी ईडी कार्रवाई कर रही है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अपने आपको टेलीफोन एडवायजरी कमेटी में बतौर सदस्य बताता है। उसने अपने ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगा रखा है, जिसमें उसने अपने आपको एडवाइजर होने का दावा किया है। उसके राजनीतिक संबंध भी रहे हैं। फिलहाल 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है और ईडी जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मुकेश इससे पहले चुनाव भी लड़ चुका है। उसने साल 2019 में लोकसभा का चुनाव शिवसेना के प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। उस दौरान चुनाव प्रचार में बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत भी शामिल हुई थीं। हालांकि मुकेश को इस चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा था। उसे महज 4900 वोट मिल थे, मतलब इतने कम वोट की जमानत तक जब्त हो गई थी। कंपनी के शेयर का दाम पंहुचा आसमान पर  ईडी जांच में सामने आया है कि डिबॉक कंपनी ने फर्जी फर्म और निदेशक बनाकर कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराया था. इसके बाद छह महीनों में शेयर के दाम 8 रुपये से 153 रुपये तक पहुंचा दिए गए. इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी के मामला सामने आया है. आरोपी ने इस काली कमाई को रियल एस्टेट, होटल, रिसॉर्ट, वेडिंग बैंक्वेट हॉल और बहुमंजिला आवासीय योजनाओं में निवेश किया. टोंक रोड, चाकसू में एक बड़ी हाउसिंग स्कीम भी प्लान की गई थी. चुनाव भी लड़ चुका है आरोपी  गौरतलब है कि आरोपी मुकेश महावर 2019 में टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से शिवसेना के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुका है. उस चुनाव में प्रचार के लिए अभिनेत्री राखी सावंत भी पहुंची थीं, लेकिन मुकेश को सिर्फ 4,900 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई थी. फिलहाल ईडी की टीम इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

म्यूचुअल फंड बाजार में एंट्री के साथ ही छा गए मुकेश अंबानी! 3 दिन में ₹17,800 करोड़ का निवेश

मुंबई  जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट (Jio BlackRock Asset Management) ने अपने पहले ही न्यू फंड ऑफर (NFO) में कुल 17,800 करोड़ रुपये (~USD 2.1 बिलियन) से ज्यादा का निवेश हासिल कर लिया है। कंपनी ने तीन कैश/ऋण म्यूचुअल फंड लॉन्च किए थे। इनमें जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड, जियोब्लैकरॉक लिक्विड फंड और जियोब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड शामिल थे। 90 से ज्यादा संस्थागत निवेशकों और 67 हजार से ज्यादा व्यक्तियों ने ऑफर अवधि के दौरान इन फंडों में निवेश किया। जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी दरअसल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक इंक का ज्वाइंट वेंचर है। 30 जून को शुरू हुआ यह न्यू फंड ऑफर 02 जुलाई, 2025 को बंद हुआ। यह न्यू फंड ऑफर भारत के कैश/ऋण फंड सेगमेंट में सबसे बड़ा था, जिसने जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को देश के 47 फंड हाउसों में से टॉप 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल कर दिया।  NFO को जबरदस्त प्रतिक्रिया जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के MD और CEO सिड स्वामीनाथन ने कहा कि संस्थागत और रिटेल निवेशकों के बीच हमारे पहले NFO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की निवेश फिलोसोफी, रिस्क मैनेजमेंट कैपासिटी और डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच को आउटलाइन करता है। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने रिटेल निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक ‘अकाउंट क्रिएशन इनिशिएटिव’ की भी शुरूआत की है। इस इनिशिएटिव में ग्राहक जियोफाइनेंस ऐप के जरिए मिनटों में निवेश के लिए अपना अकाउंट बना सकता है। देश के टॉप 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल जियोब्लैक रॉक एसेट मैनेजमेंट देश के टॉप 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) में शामिल हो गया है। देश में कुल 47 फंड हाउस हैं। जियोब्लैक रॉक एसेट मैनेजमेंट द्वारा पेश किए गए ये पहले फंड निवेशकों को कैश और अल्पकालिक आवंटन के विभिन्न तत्वों को प्रबंधित करने का ऑप्शन देते हैं। इससे निवेशकों को अपनी अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से लिक्विडिटी, रिस्क और रिटर्न के लक्ष्य को पूरा करने में सहायता मिलती है।  

जेनिफर सायमंस बनीं दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम की पहली महिला राष्ट्रपति

पारामरिबो दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम में पहली बार महिला राष्ट्रपति बनी हैं। संसद ने (स्थानीय समयानुसार) को डॉक्टर जेनिफर गेर्लिंग्स-सिमंस को संकटग्रस्त देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना। नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व करने वाली जेनिफर 16 जुलाई को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।  सूरीनाम की नेशनल असेंबली दो-तिहाई मतों से राष्ट्रपति का चुनाव करती है। जेनिफर, जो पहले कांग्रेसी थीं- ने निर्विरोध चुनाव जीता, क्योंकि उनकी पार्टी ने मई में हुए चुनाव के बाद देश के मौजूदा नेता को हटाने के उद्देश्य से एक गठबंधन बनाया था, जिसमें कोई स्पष्ट विजेता नहीं था। यह गठबंधन ऐसे समय में बना है, जब सूरीनाम को समुद्र के किनारे तेल मिलने की उम्मीद है और 2028 तक इसका उत्पादन शुरू हो सकता है।  पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी और भी बढ़ी: जेनिफर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद जेनिफर ने कहा, 'मुझे पता है कि राष्ट्रपति का पद बहुत बड़ा है, और इस तथ्य से जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है कि मैं इस पद पर देश की सेवा करने वाली पहली महिला हूं।' बता दें कि सूरीनाम 646,000 से अधिक लोगों वाला डच-भाषी देश है।  भ्रष्टाचार के मामलों से भरा रहा संतोखी का कार्यकाल  राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का पांच साल का कार्यकाल भ्रष्टाचार के मामलों से भरा रहा है। उन्हें सूरीनाम की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मदद मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके चलते देश के सार्वजनिक कर्ज का बड़े पैमाने पर पुनर्गठन किया गया और सरकारी सब्सिडी में कटौती की गई। इससे आर्थिक हालात थोड़े सुधरे, लेकिन आम लोगों को बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ीं और कई बार हिंसक प्रदर्शन भी हुए। जेनिफर की प्राथमिकता- देश की आर्थिक स्थिति सुधारना 71 वर्षीय जेनिफर और उनके साथी ग्रेगरी रुसलैंड ने रविवार को पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे सबसे पहले देश की आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे। उन्होंने खासतौर पर छोटे स्तर की सोने की खदानों से टैक्स वसूलने जैसे तरीकों से सरकारी कमाई बढ़ाने की बात कही है। तेल निकलने से पहले करना होगा चुनौतियों का सामना: रामौतारसिंह सूरीनाम के अर्थशास्त्रियों के संघ के पूर्व अध्यक्ष विंस्टन रामौतारसिंह ने कहा कि तेल निकलने से पहले के इन वर्षों में राष्ट्रपति को बहुत चुनौतियों का सामना करना होगा, क्योंकि देश को हर साल लगभग 400 मिलियन डॉलर का कर्ज और ब्याज चुकाना है। उन्होंने कहा, 'सूरीनाम के पास इतना पैसा नहीं है। पिछली सरकार ने ऋणों को पुनर्निर्धारित किया था, लेकिन वह सिर्फ एक अस्थायी रा

राज्य के महत्वपूर्ण स्थलों को आरसीएस योजना में शामिल करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा : नागरिक उड्डयन मंत्री

जयपुर, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम कुमार दक ने कहा कि राज्य सरकार ने नागरिक उड्डयन के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। क्षेत्रीय हवाई संपर्क (आरसीएस) उड़ानों के लिए विमान ईंधन पर वैट को 26 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण तथा किशनगढ़ हवाई अड्डे के विकास एवं विस्तार के लिए नि:शुल्क एवं बाधामुक्त भूमि उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही, उदयपुर हवाई अड्डे के विकास एवं विस्तार तथा उत्तरलाई (बाड़मेर) में सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए भी नि:शुल्क एवं बाधामुक्त भूमि आवंटन प्रक्रियाधीन है। श्री दक ने शुक्रवार को देहरादून में आयोजित उत्तरी क्षेत्र नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, औद्योगिक क्षेत्र और शैक्षिक संस्थान बड़ी संख्या में हैं, जिसके दृष्टिगत क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना राज्य के लिए अत्यंत महत्पूर्ण है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि वर्तमान में राज्य में तीन हवाई अड्डों से आरसीएस उड़ाने संचालित हैं। राज्य सरकार ने माउंट आबू, सीकर, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा और श्रीगंगानगर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों को भी इस योजना में शामिल करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है। इससे प्रदेश में पर्यटन और रोजगार के नये द्वार खुलेंगे। साथ ही, बीकानेर, जोधपुर और किशनगढ़ से मुम्बई, कोलकाता, सूरत और बेंगलुरू जैसे महानगरों के लिए नियमित उड़ानें शुरु किए जाने का भी केन्द्र सरकार से आग्रह किया गया है।   नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की 19 हवाई पट्टियां हैं, जिनकी लम्बाई 3,300 फीट से लेकर 9,800 फीट तक है। इन हवाई पट्टियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे- फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन, एयर स्पोर्ट्स एवं एमआरओ संचालन आदि के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का सफल आयोजन किया गया है। साथ ही, राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम (रिप्स) में भी विशेष प्रावधान किये गए हैं। श्री दक ने बताया कि किशनगढ़ में एक एफटीओ कार्यरत है, भीलवाड़ा में अगस्त, 2025 से नया एफटीओ शुरू होगा। निवेशकों से अब तक 10 से अधिक एमओयू किए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 1500 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवाओं के क्षेत्र में भी राजस्थान में अपार संभावनाएं हैं। राज्य में लगभग 118 हैलीपेड हैं। राज्य सरकार द्वारा सभी जिला मुख्यालयों सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों तथा चिकित्सा सहायता एवं इमरजेंसी रेस्पॉंंन्स के लिए भी अतिरिक्त हैलीपेड का निर्माण प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि राज्य में हेलीकॉप्टर पर्यटन, धार्मिक यात्रा, जॉय राइड जैसी सेवाओं की योजना प्रस्तावित है। साथ ही, हेलीकॉप्टर आपात चिकित्सा सेवा की व्यवस्था पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यावहारिक ऑपरेशनल मॉडल के विकास एवं मानक प्रक्रियाओं के निर्धारण में केन्द्र सरकार से सहयोग अपेक्षित है। श्री दक ने कहा कि राज्य के कुछ जिले जैसे उदयपुर, कोटा (चम्बल), बांसवाड़ा, टोंक (बीसलपुर) आदि सी-प्लेन सेवाओं के लिए संभावनाशील हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार से इन स्थलों की व्यवहार्यता का अध्ययन करवाये जाने तथा सी-प्लेन संचालन के लिए इन स्थलों को आरसीएस योजना के अंतर्गत शामिल किए जाने का अनुरोध किया। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में नागरिक उड्डयन नीति लागू की है, जिसके अंतर्गत हम पूरे क्षेत्र का सुनियोजित और सतत विकास करना चाहते हैं। उन्होंने इस कार्य में केन्द्र सरकार से वित्तीय सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन और नीतिगत सहयोग की अपेक्षा की।

मंत्री पटेल ने राजीव गांधी जल संग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन की साधारण सभा की बैठक

जल, भूमि संरक्षण के लिये ठोस प्रयास आवश्यक : मंत्री पटेल हमें जल, भूमि संरक्षण के लिये अभी से ठोस प्रयास करने होंगे: मंत्री पटेल मंत्री पटेल ने राजीव गांधी जल संग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन की साधारण सभा की बैठक भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि हमें जल, भूमि संरक्षण के लिये अभी से ठोस प्रयास करने होंगे। जल स्रोतों के रिचार्जिंग सिस्टम को बढ़ाना होगा। फसलों का चक्रीकरण और पौधरोपण में वैज्ञानिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना होगा। मंत्री पटेल सोमवार को राजीव गांधी जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन की साधारण सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैठक में चिंता करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण जल स्रोतों के रिचार्जिंग सिस्टम धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहे हैं। नदियों के उद्गम स्थलों का संरक्षण नहीं करने के कारण उनके स्रोत सूखते जा रहे हैं। मरूस्थलीकरण की प्रक्रिया तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव पीएचई पी. नरहरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री पटेल ने कहा कि “राजीव गांधी जल संग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन” के अंतर्गत विभिन्न विभागों से मिशन के परिणामों की जानकारी प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत सभी परियोजनाओं का थीमेटिव विश्लेषण किया जाये। मंत्री पटेल ने कहा कि वॉटर शेड परियोजनाओं के बेहतर परिणामों के लिये एनजीओ को संबद्ध करने की नीति तैयार की जाये। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना” की प्रगति का आंकलन जमीनी स्तर पर करें। मंत्री पटेल ने कहा कि वॉटर शेड परियोजनाओं के अंतर्गत क्लस्टर आधारित सब्जी उत्पादन का कार्य अच्छा करने वाले जिलों का स्वयं भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर चंदेला-बुंदेला तालाबों का जीर्णोद्धार कार्यशाला प्रतिवेदन की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। मिशन संचालक अवि प्रसाद ने बैठक में साधारण सभा के समक्ष विभिन्न एजेंडा प्रस्तुत किये। उन्होंने पीएमकेएसवाय 2.0 की प्रगति, वॉटर शेड परियोजनाओं का सोशल ऑडिट, परियोजना के प्रभावों का विश्लेषण, मिशन के संस्थागत सुदृढ़ीकरण, जीआईएस एवं एआई सुविधा विकसित करने आदि विषयों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत वॉटर शेड परियोजनाओं के निरीक्षण के लिये एरिया ऑफिसर मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने वॉटर शेड वर्क मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर की जानकारी भी दी।  

नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो थीम पर होगा कॉन्क्लेव

मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव 11 जुलाई को इंदौर में इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो थीम पर होगा कॉन्क्लेव इंदौर प्रदेश में रीयल एस्टेट की गतिविधियों के विस्तार के लिये नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 11 जुलाई को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में "मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव" का आयोजन किया जा रहा है। "नेक्स्ट होराइजन: बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर आधारित यह कॉन्क्लेव राज्य के शहरी विकास और निवेश के लिये नए क्षितिज खोलने का माध्यम बनेगा। 'उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025' के अंतर्गत इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की नगरीय अधोसंरचना को भविष्योन्मुखी बनाना, सतत विकास को गति देना और व्यापक निवेश आकर्षित करना है। मध्यप्रदेश में निवेश इसलिये मध्यप्रदेश देश के केन्द्र में रणनीतिक भौगोलिक स्थिति के कारण महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसलिये यहां से आसानी से देश भर से लॉजिस्टिक संपर्क किया जा सकता है। प्रदेश में तेज गति से होता शहरीकरण, विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे शहरों में सशक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है। राज्य में सस्ती भूमि और श्रम, सरल प्रशासनिक प्रक्रियाएं हैं और उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियाँ लागू की गई हैं। मध्यप्रदेश में केन्द सरकार की प्रधानमंत्री गति-शक्ति, अमृत 2.0 और स्मार्ट-सिटी जैसी योजनाओं से प्रदेश में समावेशी विकास हो रहा है। निवेश और विकास के प्रमुख क्षेत्र प्रदेश में विकास और निवेश शहरी परिवहन (मेट्रो, ई-बस, मल्टीमॉडल हब), किफायती आवास, स्लम पुनर्विकास, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जलापूर्ति, सीवेज नेटवर्क, झील संरक्षण, डिजिटलीकरण, ई-गवर्नेंस, भवन स्वीकृति प्रणाली और स्वच्छ ऊर्जा, हरित भवन, रिन्यूएबल इनफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। निवेशक इन क्षेत्रों में निवेश कर भविष्य में होने वाले लाभ के सहभागी हो सकते हैं।  प्रमुख आगामी अधोसंरचना विकास परियोजनाएँ मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना, स्मार्ट सिटी के तहत इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर्स, इंडस्ट्रियल टॉउनशिप्स, न्यू टॉउन डेवलपमेंट प्लान, नगरीय निकायों में आधुनिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट्स और स्ट्रीट वेंडिंग जोन, शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण जैसी परियोजनाएं चल रही हैं और कुछ भविष्य के लिए प्रस्तावित हैं। निवेश को साकार करने हेतु सुदृढ़ इको-सिस्टम मध्यप्रदेश उद्योग विकास निगम उद्योगों को वन-स्टॉप सुविधा उपलब्ध करा रहा है। ई-नगर पालिका पोर्टल पर भी संबंधित सेवाएं रियल-टाइम ऑनलाइन उपलब्ध हैं। निवेश प्रोत्साहन के दृष्टिकोण से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल को बढ़ावा दिया जा रहा है। निवेशकों के लिए स्पेशल पॉलिसी इंसेंटिव्स भी प्रारंभ किये गये हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश के अलावा विदेश के निवेशकों से भी सघन सम्पर्क स्थापित किये गये हैं। उक्त के दृष्टिगत अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय डेवलपर्स के साथ करार होने की बड़ी संभावनाएं भी हैं। मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव राज्य को नगरीय पुनर्निर्माण और वैश्विक निवेश के पथ पर अग्रसर करेगा। यह आयोजन न केवल भौतिक अवसंरचना बल्कि डिजिटल, सामाजिक और आर्थिक विकास का भी सशक्त मंच बनेगा। प्रदेश सरकार इस अवसर को नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने के एक निर्णायक कदम के रूप में देख रही है।  

पृथ्वी शॉ ने मुंबई की टीम को कहा टाटा … अब घरेलू क्रिकेट में इस स्टेट से खेलेंगे

 मुंबई भारतीय बल्लेबाज और मुंबई के पूर्व खिलाड़ी पृथ्वी शॉ आगामी घरेलू सत्र के लिए सोमवार को महाराष्ट्र की टीम के साथ जुड़ गये हैं। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने इसकी घोषणा की। शॉ ने किसी और राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए पिछले महीने मुंबई क्रिकेट संघ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग की थी, जिस पर उसकी संचालन समिति ने मुहर लगा दी थी। शॉ को खराब फिटनेस और अनुशासन संबंधी मुद्दों के कारण मुंबई की लाल गेंद टीम से बाहर कर दिया गया था । उन्होंने मुंबई के लिए अपना पिछला मैच मध्य प्रदेश के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने यहां जारी बयान में कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के आक्रामक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आधिकारिक तौर पर मुंबई क्रिकेट संघ से अलग हो गये हैं और वह आगामी घरेलू सत्र में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘इस रणनीतिक बदलाव को भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण विकास के रूप में देखा जा रहा है, जिससे महाराष्ट्र की टीम और मजबूत होगी। भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं पृथ्वी शॉ शॉ ने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैच जीतने की क्षमता से इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावित किया है। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित पवार ने कहा, ‘उनके शामिल होने से रुतुराज गायकवाड़, अंकित बावने, राहुल त्रिपाठी, मुकेश चौधरी और रजनीश गुरबानी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों वाली पहले से ही प्रतिभाशाली टीम की मजबूती और बढ़ेगी। शॉ का अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल अनुभव खासकर टीम में युवा खिलाड़ियों को सलाह देने के लिए अमूल्य होगा।’ महाराष्ट्र से जुड़ने के बाद शॉ ने क्या कहा? शॉ ने कहा कि यह कदम उन्हें क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि करियर के इस पड़ाव पर महाराष्ट्र की टीम से जुड़ने से मुझे क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। मैं पिछले कुछ वर्षों में मुंबई क्रिकेट संघ की तरफ से मिले मौके और समर्थन के लिए आभारी रहूंगा।’

विंबलडन :जर्मनी की लौरा सिगमंड भी जीतीं; मेंस डबल्स में वर्ल्ड नंबर-3 जोड़ी उलटफेर का शिकार

लंदन  विंबलडन के राउंड ऑफ 16 मुकाबलों में रविवार को वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने विमेंस सिंगल्स के मैच में बेल्जियम की एलिस मर्टेंस को सीधे सेट में हरा दिया। मेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-5 टेलर फ्रिट्ज ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया।  विमेंस सिंगल्स में 3 प्लेयर्स जीतीं वर्ल्ड नंबर-1 बेलारूस की एरिना सबालेंका न मर्टेंस को 6-4, 7-6 (7-4) के अंतर से हरा दिया। विमेंस सिंगल्स में उनके अलावा रूस की एनास्तासिया पाव्ल्यूचेंकोवा ने ब्रिटेन की सोनाय कार्टाल को 7-6 (7-3), 6-4 से हराया। वहीं जर्मनी की लौरा सिगमंड ने अर्जेंटीना की सोलाना सिएरा को 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।  मेंस डबल्स में नंबर-1 जोड़ी जीतीं मेंस डबल्स में अर्जेंटीना के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मैट पाविच ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दोनों की नंबर-1 जोड़ी ने चेक रिपब्लिक के पैट्रिक रिकल और पीटर नौजा की जोड़ी को 7-5, 7-6 (15-13) के अंतर से हराया। मेंस डबल्स में वर्ल्ड नंबर-3 जर्मनी के टिम पुट्ज और केविन क्राविट्ज की जोड़ी को उलटफेर का शिकार होना पड़ा।  दोनों को ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजीकाता और नीदरलैंड के डेविड पेल की जोड़ी ने 6-2, 6-4 से हरा दिया। अन्य मुकाबलों में ब्राजील के मार्सेलो मेलो और राफेल माटोस की जोड़ी ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं वर्ल्ड नंबर-10 जोड़ी मोनाको के ह्यूगो नायस और फ्रांचस एडोर्ड रोजर वैसलीन को भी जीत मिल गई।  मेंस सिंगल्स में फ्रिट्ज जीते मेंस सिंगल्स के में वर्ल्ड नंबर-5 अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को ऑस्ट्रेलिया को जॉर्डन थॉम्पसन के खिलाफ वॉकओवर मिल गया। वॉकओवर के वक्त फ्रिट्ज 6-1, 3-0 से आगे थे। वहीं दूसरे मुकाबले में रूस के कैरेन खाचनोव ने पोलैंड के कामिल माजरेक को 6-4, 6-2, 6-3 से हरा दिया।

ICC ने संजोग गुप्ता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जय शाह ने फैसले का किया स्वागत

मुंबई  इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल (ICC) ने संजोग गुप्ता को अपना नया चीफ एक्जीकेटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है. वो आधिकारिक तौर पर 7 जुलाई, 2025 को कार्यभार संभालेंगे. जिसके साथ गुप्ता इस पद को संभालने वाले सातवें व्यक्ति बनेंगे. संजोग की नियुक्ति ICC द्वारा मार्च में शुरू की गई वैश्विक भर्ती प्रक्रिया के बाद हुई है. इस पद के लिए 25 देशों से 2,500 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जो इस पद की अंतरराष्ट्रीय अपील और महत्व को दर्शाता है. बता दें कि संजोग गुप्ता वर्तमान में JioStar में स्पोर्ट्स और लाइव एक्सपीरियंस के CEO के रूप में कार्यरत हैं. कंटेंट, रणनीति और संचालन में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारत में आधुनिक खेल प्रसारण परिदृश्य को आकार देने का श्रेय दिया जाता है. जय शाह ICC के फैसले का स्वागत किया ICC के चेयरमैन जय शाह ने संजोग गुप्ता के नए सीईओ बनने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि संजोग गुप्ता को ICC का CEO नियुक्त किया गया है. संजोग के पास खेल रणनीति और व्यावसायीकरण का व्यापक अनुभव है, जो ICC के लिए अमूल्य होगा. उन्होंने ये भी कहा, 'वैश्विक खेल, मीडिया और मनोरंजन के बारे में उनकी गहरी समझ, साथ ही तकनीक और क्रिकेट प्रशंसकों के दृष्टिकोण के प्रति उनके जुनून के बारे में उनकी निरंतर जिज्ञासा आने वाले वर्षों में खेल को आगे बढ़ाने की हमारी महत्वाकांक्षा में आवश्यक साबित होगी. हमारा लक्ष्य पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ना और ओलंपिक में क्रिकेट को एक नियमित खेल के रूप में स्थापित करना है, दुनिया भर में इसका विस्तार करना और इसके मुख्य बाजारों में इसकी जड़ें गहरी करना है. ICC के अध्यक्ष ने आगे कहा, 'हमने इस पद के लिए कई असाधारण उम्मीदवारों पर विचार किया, लेकिन नामांकन समिति ने सर्वसम्मति से संजोग की सिफारिश की. ICC बोर्ड के निदेशक उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, और मैं ICC में सभी की ओर से उनका स्वागत करना चाहता हूं.' ICC के नए CEO बनने के बाद संजोग ने क्या कहा ? ICC की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संजोग ने कहा, 'यह अवसर पाना सौभाग्य की बात है, खासकर ऐसे समय में जब क्रिकेट अभूतपूर्व विकास के लिए तैयार है और दुनिया भर में लगभग 2 बिलियन प्रशंसकों का जोशीला समर्थन प्राप्त है. खेल के लिए यह रोमांचक समय है क्योंकि प्रमुख आयोजनों का कद बढ़ रहा है, वाणिज्यिक रास्ते बढ़ रहे हैं और महिलाओं के खेल जैसे अवसर लोकप्रियता के पैमाने पर बढ़ रहे हैं. मैं क्रिकेट के विकास के अगले चरण में योगदान देने, इसके वैश्विक पदचिह्न का विस्तार करने, प्रशंसकों के अनुभव को बढ़ाने और हमारी मजबूत नींव पर निर्माण करने के लिए ICC सदस्य बोर्डों के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं.' संजोग गुप्ता ने पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया संजोग गुप्ता ने एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और फिर वो 2010 में स्टार इंडिया में शामिल हुए. 2020 में डिज्नी और स्टार इंडिया में खेल प्रमुख बनने से पहले उन्होंने कई वर्षों तक कंटेंट, प्रोग्रामिंग और रणनीति में कई नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाईं. संजोग ने ICC इवेंट्स और IPL जैसी मार्की क्रिकेट संपत्तियों के निरंतर विकास को आकार देने, PKL और ISL जैसी घरेलू खेल लीगों की स्थापना करने, प्रीमियर लीग और विंबलडन जैसे वैश्विक खेल आयोजनों की लोकप्रियता को बढ़ाने और उपभोक्ता और वाणिज्यिक उद्देश्यों के पार व्यवसाय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. नवंबर 2024 में वायकॉम18 और डिज्नी स्टार के विलय के बाद संजोग गुप्ता को जियोस्टार स्पोर्ट्स का सीईओ नियुक्त किया गया. आईसीसी के अब तक के सीईओ डेविड रिचर्ड्स (ऑस्ट्रेलिया): 1993-2001 मैल्कम स्पीड (ऑस्ट्रेलिया): 2001-2008 हारून लोर्गट (साउथ अफ्रीका): 2008 -2012 डेविड रिचर्डसन (साउथ अफ्रीका): 2012-2019 मनु साहनी (भारत): 2019-2021 ज्योफ एलार्डिस (ऑस्ट्रेलिया): 2021-25 संजोग गुप्ता (भारत): 2025-

फ्रांस की खुफिया एजेंसियों का दावा चीन ने सुनियोजित अभियान चलाया, जिसका मकसद राफेल विमानों की छवि को खराब करना

नई दिल्ली भारत और अन्य देशों में इस्तेमाल हो रहे फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है. फ्रांस की खुफिया एजेंसियों का कहना है कि चीन ने एक सुनियोजित अभियान चलाया है, जिसका मकसद राफेल विमानों की छवि को खराब करना और उनके विदेशी सौदों को नुकसान पहुंचाना है. इस अभियान में झूठी खबरें, AI-जनरेटेड फर्जी फोटो, और सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाली पोस्टें शामिल थीं. फ्रांस का दावा है कि इस तरह की गतिविधियों के पीछे चीन और पाकिस्तान की मिलीभगत हो सकती है. वहीं, चीन ने सभी आरोपों को खारिज किया है. चीन की कोशिश- राफेल की छवि खराब करना फ्रांसीसी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के विदेशों में स्थित दूतावासों के डिफेंस अटैशे ने दूसरे देशों के अधिकारियों से मुलाकात कर राफेल की आलोचना की और चीनी लड़ाकू विमानों को बेहतर विकल्प के रूप में पेश किया. इसका उद्देश्य था कि संभावित ग्राहक राफेल की जगह चीन के जेट खरीदें. पाकिस्तान का दावा, भारत का जवाब साफ नहीं मई 2025 में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने 5 भारतीय लड़ाकू विमान गिराए, जिनमें 3 राफेल भी शामिल थे. भारत ने इस दावे की पुष्टि नहीं की. भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल ने कहा कि नुकसान युद्ध का हिस्सा होता है, लेकिन राफेल को लेकर सीधे कुछ नहीं कहा. फ्रांस का जवाब- गलत जानकारी फैलाई गई राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन के CEO एरिक ट्रापिए ने पाकिस्तान के दावों को 'झूठा और गलत' बताया. फ्रांस का कहना है कि सोशल मीडिया पर राफेल का मलबा दिखाने वाली फर्जी तस्वीरें, AI से बने नकली वीडियो और हजारों नए अकाउंट्स के ज़रिए इस झूठ को फैलाया गया. फ्रांस की चिंता: सिर्फ विमान नहीं, राष्ट्रीय छवि निशाने पर फ्रांस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह हमला सिर्फ राफेल पर नहीं, बल्कि फ्रांस की टेक्नोलॉजी, विश्वसनीयता और रणनीतिक स्वतंत्रता पर है. यह हमला देश की औद्योगिक छवि और साझेदारी की साख को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया. चीन का जवाब- आरोप बेबुनियाद फ्रांस के आरोपों पर चीन के रक्षा मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी कि यह 'पूरी तरह झूठ और बेबुनियाद' हैं. चीन ने कहा कि वह हमेशा सैन्य निर्यात में जिम्मेदार और संतुलित नीति अपनाता है और शांति व स्थिरता में सहयोग करता है.