samacharsecretary.com

राजनीति में श्राप! पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को चेताया- रथयात्रा तक होगी दुर्गति

रायपुर राहुल गांधी के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा अडानी परिवार के लिए रोक दिए जाने वाले बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने सख्त आपत्ति जताई है. उन्होंने श्राप देते हुए कहा कि भगवान पर टिप्पणी करने वाले ऐसे सनातन विरोधी का सर्वनाश हो जाना चाहिए. देख लेना अगले रथयात्रा तक कैसे दुर्गति होगी. रायपुर जग्गनाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी बस आलू से सोना बनाये, भगवान पर टिप्पणी न करें. भगवान से लगेंगे तो सत्यानाश हो जाएगा. मैं ब्राह्मण हूं, और सही में जग्गनाथ जी का काम करता हूं तो चाहूंगा मेरा श्राप राहुल गांधी को लग जाए. पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने भगवान जगन्नाथ को चैलेंज किया है. भगवान जगन्नाथ कलयुग के साक्षात् देवता हैं. सनातन को मानने वाले सभी भगवान जगन्नाथ के पास गए हैं. भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस को सद्बुद्धि दे. विधायक ने इसके साथ आरोप लगाया कि कुछ लोग भगवान को, सनातन धर्म को अपमानित करना चाहते हैं. किसी व्यक्ति विशेष के लिए रथयात्रा रोकने का आरोप लगाया गया है. जिनकी शादी नहीं हो रही वह प्रभु जगन्नाथ को लेकर आरोप लगा रहे हैं. यह मुद्दा कांग्रेस का नहीं राहुल गांधी का है.

श्रद्धालु फंसे जाम में! भोजपुर मंदिर रोड पर बदहाल सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें

भोपाल  भोपाल से लगी भोजपुर रोड पर रविवार दोपहर भारी जाम की स्थिति बन गई। बंगरसिया से लेकर भोजपुर मंदिर तक करीब ढाई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं समेत अन्य राहगीरों को करीब ढाई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरे रास्ते में कहीं भी ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं थी। यहां से गुजरने वाले अखिलेश शिवपुरिया ने बताया कि जाम का मुख्य कारण खराब सड़कें, बंगरसिया बाजार में सड़क पर लगे ठेले और दुकानों का अतिक्रमण है। रविवार होने के कारण भोजपुर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक थी। दोपहिया और चारपहिया वाहन धीरे-धीरे चलते रहे। कई जगह तो विवाद की स्थिति भी बनी। व्यवस्था संभालने वाला कोई मौजूद नहीं था। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन-2 मिलन जैन ने बताया कि जाम पूरी तरह से खुल गया है, करीब एक घंटे से ट्रैफिक अब सामान्य रूप से चल रहा है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर रविवार यहां भारी भीड़ होती है, फिर भी ट्रैफिक कंट्रोल के कोई इंतजाम नहीं किए जाते। पूरे रास्ते पर ट्रैफिक पुलिस नदारद रही। बंगरसिया से लेकर भोजपुर मंदिर तक करीब ढाई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम। इस दौरान श्रद्धालुओं समेत अन्य राहगीरों को करीब ढाई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं समेत अन्य राहगीरों को करीब ढाई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। दुकानदार बोले- ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाए, सड़कें जल्द बनें दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि भोजपुर मंदिर मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की स्थाई तैनाती की जाए और खराब सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को राहत मिल सके। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी जरूरी है, ताकि हर सप्ताह लगने वाले इस जाम से छुटकारा मिल सके। यह समस्या सिर्फ इस रविवार की नहीं है, हर रविवार यही स्थिति बनती है। भोजपुर मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। बड़ी संख्या में लोग मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं, बंगरसिया क्षेत्र में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, जहां ठेले, खोमचे और दुकानें सीधे सड़क पर लगा दी जाती हैं। इससे रास्ता बेहद संकरा हो जाता है और ट्रैफिक घंटों तक जाम रहता है। एमपी नगर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच लगा था जाम 6 दिन पहले एमपी नगर जोन-1 से लेकर जीजी फ्लाईओवर और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। यहां 40 मिनट से ज्यादा समय तक वाहन धीरे-धीरे चलते नजर आए। एमपी नगर जोन-1 से लेकर जीजी फ्लाईओवर और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। एमपी नगर जोन-1 से लेकर जीजी फ्लाईओवर और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

कर्नाटक की पहाड़ियों में गुफा से मिला पूरा परिवार, रूसी महिला और दो बच्चों को पुलिस ने बचाया

कर्नाटक उत्तर कन्नड़ जिले के कुमता तालुक स्थित दुर्गम रामतीर्थ पहाड़ियों की एक गुफा से शुक्रवार को एक 40 वर्षीय रूसी महिला और उसके दो बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। यह महिला, नीना कुटीना उर्फ मोही, अपने दो छोटे बच्चों के साथ लगभग दो सप्ताह से एकांतवास में रह रही थी। पुलिस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। पूजा, ध्यान और आत्मिक शांति की तलाश में गुफा में बिता रही थी दिन पुलिस के अनुसार, मोही बीते कुछ समय से गुफा में आत्मिक शांति की तलाश में रह रही थी। उसने गुफा को एक आध्यात्मिक स्थल में परिवर्तित कर दिया था, जहां रुद्र मूर्ति स्थापित कर वह दिनभर पूजा और ध्यान में लीन रहती थी। वह अपने दो बच्चों प्रेया (6) और अमा (4) के साथ गोकर्ण के घने जंगलों और पहाड़ी इलाके में रह रही थी। भूस्खलन के बाद गश्त के दौरान मिला सुराग हाल ही में हुए भूस्खलन के बाद पुलिस की एक टीम नियमित गश्त पर थी, जब उन्होंने गुफा के पास कपड़े सूखते हुए देखे। यह सुराग मिलने पर जब टीम ने गुफा की ओर रुख किया, तो उन्हें मोही और उसके बच्चे वहां मिले। पुलिस अधीक्षक एम. नारायण ने बताया, "यह आश्चर्यजनक था कि एक महिला दो छोटे बच्चों के साथ इतने दुर्गम स्थान पर रह रही थी। सौभाग्य से वे सभी सुरक्षित थे और अच्छे स्वास्थ्य में पाए गए।" 2017 में खत्म हो गया था वीजा जानकारी के अनुसार, मोही भारत में बिजनेस वीजा पर आई थी, जिसकी वैधता वर्ष 2017 में समाप्त हो चुकी थी। वह कब से देश में रह रही है, इसका स्पष्ट विवरण नहीं है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि वह गोवा से गोकर्ण आई और फिर पहाड़ियों में एकांतवास का जीवन शुरू कर दिया। उसने हिंदू धर्म और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया था। रेस्क्यू के बाद, पुलिस ने मोही और उसके बच्चों के लिए गोकर्ण स्थित एक साध्वी द्वारा संचालित आश्रम में अस्थायी आवास की व्यवस्था की है। एक स्थानीय एनजीओ की मदद से रूसी दूतावास से संपर्क किया गया है और आधिकारिक निर्वासन (deportation) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कानूनी प्रक्रियाओं के तहत इस परिवार को बेंगलुरु लाया जाएगा।

वाहन मालिक ध्यान दें! 15 साल पुराने वाहन स्क्रैप करने की नीति लागू

ग्वालियर एमपी के ग्वालियर शहर में 15 साल से पुराने वाहनों को हटाने के लिए एक स्क्रैप सेंटर खोला गया है। वह भी शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर बिलौआ में। लोगों को 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने से क्या फायदे हैं इसकी जानकारी नहीं है। जिसके कारण लोग इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। देश में स्क्रैप पॉलिसी लागू करने के पीछे उद्देश्य प्रदूषण फैला रहे वाहनों को हटाना था। प्रदेश में पहले चरण में सरकारी वाहनों को हटाने की शुरुआत हुई है, इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले के कलेक्टर से 15 साल से अधिक पुराने वाहनों की जानकारी मांगी गई है। ग्वालियर में करीब 125 वाहनों की सूची तैयार हुई जिन वाहनों को स्क्रैप किया जाना है।   न रजिस्ट्रेशन कराया, न रिन्यू कराया ग्वालियर शहर में करीब 8 लाख दो पहिया और चार पहिया वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। इनमें से करीब एक लाख वाहन ऐसे हैं, जो 15 साल से ज्यादा पुराने हैं। इन वाहनों ने न रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराया है और न ही फिटनेस। यदि आपके वाहन को 15 साल पूरे हो गए हैं तो उसको पांच साल के लिए और पंजीयन कराया जा सकता है। इसके लिए आपकोबीमा कराना होगा। यदि पंजीयन समाप्त होने के एक महीने में दोबारा पंजीयन नहीं कराते हैं तो पेनल्टी देना होगी। हर महीने दो पहिया वाहन पर 100 रुपए जुर्माना लगेगा। इसलिए ऐसे वाहन चालक जिनके रजिस्ट्रेशन 15 साल से ज्यादा पुराने हो गए हैं वे पेनल्टी शुल्क के कारण भी पंजीयन नहीं करा रहे हैं।   बिलौआ में स्क्रैप सेंटर खुला है वहां जाकर लोग 15 साल से ज्यादा पुराने वाहन स्क्रैप करा सकते हैं। स्कैप के बाद जो सर्टिफिकेट मिलेगा उससे नए वाहन खरीदने पर लाभ मिलेगा। ग्वालियर पहले चरण में सरकारी वाहन जो 15 साल से ज्यादा पुराने है उनको स्क्रैप कराना है। इसकी सूची बनाकर कलेक्टर को दी जा सकती है।- विक्रमजीत सिंह कंग, आरटीओ ग्वालियर कैसे कराएं वाहन स्क्रैप फिटनेस टेस्ट करवाएं: अगर आपकी कार 15 से 20 साल तक पुरानी हो गई है, तो पहले उसे फिटनेस टेस्ट के लिए आरटीओ या किसी ऑथराइज्ड टेस्टिंग सेंटर लेकर जाएं। स्क्रैप सर्टिफिकेट लें: अगर आपकी कार फिटनेस टेस्ट में फेल हो जाती है या फिर आप अपनी कार को स्वेच्छा से स्क्रैप कराना चाहते हैं, तो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्क्रैपिंग सेंटर में गाड़ी जमा करें। इसके बाद वहां से आप को एक व्हीकल स्क्रैप सर्टिफिकेट दिया जाएगा। आरसी कैंसिलेशन: आपकी पुरानी कार के लिए स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट मिलने के बाद उसे अपने आरटीओ के यहां लेकर जाकर जमा करें, ताकि गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सके। टैक्स में मिलेगी छूट अब आप अपनी पुरानी कार के स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके नई गाड़ी खरीदते हैं तो डिस्काउंट, टैक्स छूट आदि का लाभ मिल सकेगा।

राजस्थान के कई इलाकों में झमाझम बारिश, IMD ने खराब मौसम को लेकर किया अलर्ट जारी

जयपुर  राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राज्य में सबसे अधिक 115 मिलीमीटर बारिश मनोहर थाना (झालावाड़) में दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान बांसवाड़ा के सलोपाट में 90 मिलीमीटर, जालौर के जसवंतपुरा में 80 मिलीमीटर और धौलपुर के सैपऊ में 70 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं इस दौरान राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर 10 से 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि राज्य में शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में औसत आर्द्रता 65 से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।  

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी और शाहगंज नगर परिषद के पुरस्कारों के लिए नामित होने पर दी बधाई

भोपाल केन्द्र सरकार द्वारा घोषित वर्ष 2024 के स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कारों में मध्य प्रदेश ने इस वर्ष भी अपनी विजय पताका फहराई है। प्रदेश के 8 शहरों को इस राष्ट्रीय आयोजन में सम्मानित किया जाएगा। विशेषकर बुधनी और शाहगंज नगर परिषद को पुरस्कारों को लिए नामित किया गया है। इस उपलब्धि पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि स्वच्छता ही सेवा है…। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘स्वच्छ भारत’ का सपना जन-जन का संकल्प बन चुका है।  केन्द्रीय मंत्री चौहान ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि हाल ही में जारी हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में बुधनी और शाहगंज को राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु नामांकित किया गया है। बुधनी नगर परिषद को सुपर स्वच्छ लीग सिटी की नई श्रेणी में कन्सीसटेंट परफार्मर के रूप में नामित किया गया है। यह उपलब्धि सतत प्रयास, जनभागीदारी और समर्पित प्रशासन का प्रमाण है। साथ ही, शाहगंज नगर परिषद को प्रेसिडेंशियल अवार्ड की प्रतिष्ठित श्रेणी में चयनित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल नगर निकाय की प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग का भी उत्सव है। इसके लिए सभी क्षेत्रवासियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आशा है कि आप आने वाले वर्षों में भी इसी तरह प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा शनिवार को वर्ष 2024 के स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कारों की घोषणा की थी। इसमें मध्य प्रदेश के आठ शहरों को आगामी 17 जुलाई को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले एक गरिमामय समारोह में स्वच्छता लीग सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान, देश और राज्यों की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। मध्य प्रदेश के 8 शहरों में सुपर लीग श्रेणी में इंदौर, उज्जैन और बुधनी हैं। इस श्रेणी में सिर्फ वे शहर शामिल किए जाते हैं, जिन्होंने पिछले तीन सालों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो और उत्तरोत्तर प्रगति की संभावनाएं सृजित की हों। इसी प्रकार राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त करने वाले शहरों में भोपाल, देवास और शाहगंज शामिल हैं। इसके अलावा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रदेश के जबलपुर और ग्वालियर को उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिये सम्मानित किया जाएगा। कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग और ओडीएफ/ वॉटर प्लस के परिणाम भी उसी दिन जारी किए जाएंगे। वहीं, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में रविवार को भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्यजनों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि पेड़ लगाने का मतलब जीवन लगाना है, सांसें रोपना है, क्योंकि यही पेड़ हमें प्राणवायु देकर जीवन देते हैं। यह कोई साधारण कार्य नहीं, बल्कि असाधारण कार्य है। इसलिए मैं भी हर रोज पौधे लगाता हूं। उन्होंने कहा कि हमें यदि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित रखना है, तो पेड़ जरूरी है। पेड़ हमारे पर्यावरण को बचाते हैं और स्वस्थ पर्यावरण ही मानव जीवन को बचाएगा। मैं अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा को इस वृक्षारोपण के पुनीत कार्य के लिए हृदय से बधाई व धन्यवाद देता हूं। आइये, हम सब भी प्रत्येक विशिष्ट एवं शुभ अवसरों पर पौधरोपण का संकल्प लें और धरती को हरा-भरा बनाएं।  

ऐसे दूर होगी खर्राटों की खर्र-खर्र

जब हम खर्राटा लेते हैं तो हमारा मुंह और गला, जीभ, गले का ऊपरी हिस्सा, तालु और यूव्यल टॉन्सिल और कंठशूल के विरुद्ध वाइब्रेट होता है। खर्राटा लेने के कई कारण हो सकते हैं और ऐसा माना जाता है कि मोटे लोग अधिक खर्राटा लेते हैं लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार अतिरिक्त फैटी टिशूज एअर पैसेज को दबाने का काम करते हैं। सोने जाने से पहले अल्कोहल लेने से भी खर्राटों की समस्या हो सकती है। कोल्ड और एलर्जी के कारण यदि नाक बंद हो तो भी कई बार व्यक्ति खर्राटे लेते हैं। कुछ साधारण उपायों के जरिए खर्राटों की यह समस्या दूर की जा सकती है… -बिस्तर पर सोने के दौरान कुछ अतिरिक्त तकिओं के जरिए खुद को थोड़ा ऊपर उठाकर रखें। पीठ के बल समतल पर ना लेटें। इससे आपके गले के टिशूज एअर पैसेज को बाधित नहीं कर पाएंगे। -अपने बेड के सिरहाने को थोड़ा ऊपर की ओर उठाकर रखें। इसके लिए बेड के हर पैर के नीचे थोड़े मोटे गुटके लगा दें। इससे बेड थोड़ा ऊंचा हो जाएगा और खर्राटों की समस्या में कमी आएगी। -हमेशा करवट लेकर सोएं। गहरी नींद में हो सकता है आपकी पोजिशन बदल जाए लेकिन सोने की शुरुआत कम से कम करवट लेकर करें। सीधे सोने से आपकी जीभ और तालु, गले से हवा निकलने के रास्ते को रोकने का काम करते हैं। -तकिए को पकड़कर सोने से अधिक लाभ नहीं मिलेगा। इससे बेहतर है कि आप जो भी कपड़े पहनकर सो रहे हैं उसके पिछले हिस्से में टेनिस बॉल सी दें। रात में गहरी नींद के दौरान जब आप अपने बैक पर सोने की कोशिश करेंगे तो बॉल की वजह से फिर करवट ले लेंगे। -नेजल स्ट्रिप की मदद से अपनी नाक को बाहर की ओर से टेप कर दें। यह दवाओं की दुकान पर भी आसानी से मिल जाता है। यह आपकी नासिका छिद्र को खोल देगी और हवा का प्रवाह बेहतर होगा। -पिपरमेंट माउथवॉश से कुल्ला करें, इससे गले और नाक में मौजूद लाइनिंग सिकुड़ जाएगी। यह उस स्थिति में अधिक कारगर हो सकता है जबकि आपके खर्राटे की समस्या अस्थाई हो। हर्बल गारगलिंग के लिए एक ग्लास ठंडे पानी में कुछ बूंदे पिपरमेंट ऑयल की डालें। -कमरे में एलर्जी पैदा करने वाली चीजों को नियमित रूप से साफ करते रहें, जैसे कमरे में बिछा कारपेट, चादर और तकिए का कवर। इससे नाक का कड़ापन कम होगा। -यदि आपके खर्राटों की समस्या मौसमी है तो उस खास मौसम में एलर्जी का ध्यान रखें। इस दौरान रोजाना हर्ब्स युक्त चाय पिएं। इससे सूजन कम करने में मदद मिलती है। -कई बार अधिक वजन भी खर्राटों का कारण बनता है इसलिए शरीर का दस प्रतिशत तक वजन कम करने से ऊपरी एअरवेज के सिकुड़न को कम करने में मदद मिलेगी। -धूम्रपान की आदत हो तो उसे तुरंत छोड़ दें। इससे म्युकस मेब्रेंन में असहजता होती है, जिससे गले में सूजन होती है एअरवे सिकुड़ जाता है। साथ ही धूम्रपान करने वालों को नाक बंद होने की समस्या अधिक होती है। -यदि आप कोई खास दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें। क्योंकि कुछ दवाओं के कारण खर्राटों की समस्या और भी बिगड़ जाती है। जैसे स्लीपिंग पिल्स।  

मौसम विभाग का अलर्ट: अगले 6 दिन तक भारी बारिश, सतर्क रहें

मुंबई पिछले एक महीने में महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। कुछ राज्यों में बारिश बहुत ज़्यादा हुई है और बाढ़ आ गई है। इससे नागरिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी आई है। लेकिन एक बार फिर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार, अगले 6 दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 6 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए 12 से 17 जुलाई के बीच बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में भी अगले छह दिनों तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, महाराष्ट्र में भी बारिश के बादल छाने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से थमी बारिश के वापस लौटने की संभावना है। महाराष्ट्र के कोंकण और विदर्भ में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं मराठवाड़ा में बारिश की मात्रा कम थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से मराठवाड़ा में यह कमी भी पूरी हो गई है, वहीं दूसरी ओर विदर्भ में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। बहरहाल अगले 6 दिनों तक महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, इसी के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।  

श्रद्धा की पराकाष्ठा: 351 लीटर गंगाजल लेकर 306 दिन तक चला ये अद्भुत शिवभक्त

नई दिल्ली  सावन महीने की शुरूआत से कड़ी सुरक्षा के बीच कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की भक्ति देखने को मिलती है। ऐसा ही एक भक्त सहारनपुर जनपद के नकुड़ के गांव नयागांव निवासी मनोज कुमार है। जो इस साल की सबसे भारी कांवड को लेकर चल रहे है। मनोज कुमार 306 दिनों से लगातार कांवड़ यात्रा पर हैं।  हरिद्वार से शुरू की थी यात्रा  जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार ने हरिद्वार से 351 लीटर गंगाजल अपने कंधों पर लेकर सफर शुरू किया था। उन्होंने लगातार 306 दिनों तक यात्रा की अब वो सहारनपुर रोड स्थित हरि कॉलेज के पास पहुंच चुके हैं। उनका कहना है कि उन्होंने ये यात्रा किसी दिखावे के लिए नहीं शुरू की। बल्कि भोले बाबा का नाम लेकर शुरू की है। वो भोलेनाथ का नाम लेकर चल रहे है।  अब तक अकेले किया सफर  मनोज ने बताया कि उन्होंने न तो कोई अभ्यास किया, न ही कोई पूर्व योजना बनाई थी। न ही किसी मन्नत या दिखावे के लिए ये यात्रा शुरू की। उसने बताया कि हर केन में लगभग 175 लीटर जल है और इसका कुल वजन इतना अधिक है कि वो एक दिन में सिर्फ एक किलोमीटर तक ही चल पाते है। इस गंगाजल को अपने कंधों पर अकेले उठाकर हरिद्वार से लेकर अब तक सफर किया है। गांव तक पहुंचने में अभी लगभग 6-7 दिन और लग सकते हैं। उनकी इस भक्ति को देखकर सब लोग खुश हो रहे है और हैरान भी रह जाते है।  

अपराध पर जीरो टॉलरेंस, बिहार में कानून का बोलबाला: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली पटना के उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले में नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर थी। इस मामले में जांच चल रही और अब भाजपा नेता की हत्या मामले में विपक्ष ने पूरी तरह से नीतीश सरकार को घेर लिया है। विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था को संभालने में डबल इंजन सरकार की विफलता को उजागर कर रहा है। बिहार की कानून व्यवस्था पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है और राज्य ने किसी भी तरह के अपराधियों के साथ कोई समझौता नहीं किया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन है। अपराध की घटना होती है, उस पर कार्रवाई की जाती है। हुसैन ने गोपाल खेमका हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया। एक अपराधी का एनकाउंटर हुआ। कुछ की गिरफ्तारी हुई। अपराध के खिलाफ नीतीश सरकार एक्शन लेती है और आगे भी एक्शन जारी रहेगा। रविवार को जो घटना हुई, उस पर भी एक्शन लिया जाएगा। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें कानून व्यवस्था पर ज्ञान देने से पहले लालू प्रसाद यादव के जंगलराज को याद करना चाहिए। लालू राज में अपराधियों के साथ सरकार का तालमेल होता था। आज की सरकार में अपराधियों पर कड़ा एक्शन लिया जाता है, अपराध और अपराधियों से समझौता नहीं होता है, सीधे एक्शन होता है। जो अपराध करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में मतदाता सत्यापन और पुनरीक्षण का काम सही तरीके से हो रहा है। कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोर्ट ने इस पर कोई रोक नहीं लगाई। बिहार के लोग ही बिहार के भाग्य का फैसला करेंगे। वेरिफिकेशन सही तरीके से हो रहा है। इस दौरान नेपाल, बांग्लादेश के लोग भी मिल रहे हैं, जो बिहार में वोटर बने हुए हैं। ऐसे लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर करने का काम किया जाएगा। चुनाव में बिहार के वोटर ही वोट डालेंगे।