samacharsecretary.com

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियों शेयर किया, हैरेसमेंट के चलते तनुश्री की तबियत हुई खराब

लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों शेयर कर खलबली मचा दी है। तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए अपनी आपबीती सुनाई। एक्ट्रेस का कहना है कि साल 2018 के बाद से उन्हें अपने ही घर में मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है। तनुश्री ने कहा कि इस हैरेसमेंट के चलते उनकी तबियत खराब हो चुकी है और अब वह इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जाएंगी। Tanushree Dutta ने वीडियो में क्या-क्या कहा?     'मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है। मैंने अभी पुलिस को कॉल किया है और उन्होंने मुझे कहा है कि मैं कल पुलिस स्टेशन जाकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराऊं। मैं बीमार हूं, लेकिन अब और सहन नहीं कर सकती।'     तनुश्री आगे बताया कि पिछले 4-5 वर्षों में लगातार मानसिक तनाव के कारण उनकी हालत इतनी बिगड़ गई है कि वे कोई काम तक नहीं कर पा रहीं। उनका घर अस्त-व्यस्त पड़ा है और वे किसी पर भरोसा नहीं कर पा रहीं। 'मुझे नौकरानियां तक नहीं रखनी पड़ रही हैं, क्योंकि मेरे घर में गलत मंशा से नौकरानियां भेजी गई थीं। वे चोरी और गड़बड़ करती थीं। अब मुझे खुद ही सारा काम करना पड़ता है,' उन्होंने वीडियो में कहा। इसके अलावा तनुश्री ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें उनके घर के बाहर जोरदार आवाजें सुनाई दे रही थीं। उन्होंने बताया कि साल 2020 से हर रोज रात को अजीबो-गरीब आवाजें घर के बाहर और छत से आती हैं। उन्होंने इन शिकायतों को सोसाइटी प्रबंधन तक कई बार पहुंचाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तनुश्री ने बताया कि वे Chronic Fatigue Syndrome से पीड़ित हैं, जिसका कारण पिछले 5 सालों से चला आ रहा यह तनाव और हैरेसमेंट है। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत बीमार महसूस कर रही हूं। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मैं रोज मंत्र जाप करती हूं।' एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्होंने हाल ही में एक सोशल पोस्ट की थी और अगले ही दिन ये हैरेसमेंट और बढ़ गया। 'अब आप सब समझ जाइए कि मैं किन हालातों से गुजर रही हूं। बहुत कुछ है जो मैं FIR में जिक्र करूंगी,' उन्होंने साफ तौर पर कहा। गौरतलब है कि 2018 में तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोप लगाए थे, जिससे भारत में #MeToo कैंपेन की शुरुआत हुई। उन्होंने फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में नाना पाटेकर (Nana Patekar) को मामले में क्लीन चिट दी गई थी और अग्निहोत्री ने आरोपों से इनकार किया।  

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियों शेयर किया, हैरेसमेंट के चलते तनुश्री की तबियत हुई खराब

लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों शेयर कर खलबली मचा दी है। तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए अपनी आपबीती सुनाई। एक्ट्रेस का कहना है कि साल 2018 के बाद से उन्हें अपने ही घर में मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है। तनुश्री ने कहा कि इस हैरेसमेंट के चलते उनकी तबियत खराब हो चुकी है और अब वह इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जाएंगी। Tanushree Dutta ने वीडियो में क्या-क्या कहा?     'मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है। मैंने अभी पुलिस को कॉल किया है और उन्होंने मुझे कहा है कि मैं कल पुलिस स्टेशन जाकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराऊं। मैं बीमार हूं, लेकिन अब और सहन नहीं कर सकती।'     तनुश्री आगे बताया कि पिछले 4-5 वर्षों में लगातार मानसिक तनाव के कारण उनकी हालत इतनी बिगड़ गई है कि वे कोई काम तक नहीं कर पा रहीं। उनका घर अस्त-व्यस्त पड़ा है और वे किसी पर भरोसा नहीं कर पा रहीं। 'मुझे नौकरानियां तक नहीं रखनी पड़ रही हैं, क्योंकि मेरे घर में गलत मंशा से नौकरानियां भेजी गई थीं। वे चोरी और गड़बड़ करती थीं। अब मुझे खुद ही सारा काम करना पड़ता है,' उन्होंने वीडियो में कहा। इसके अलावा तनुश्री ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें उनके घर के बाहर जोरदार आवाजें सुनाई दे रही थीं। उन्होंने बताया कि साल 2020 से हर रोज रात को अजीबो-गरीब आवाजें घर के बाहर और छत से आती हैं। उन्होंने इन शिकायतों को सोसाइटी प्रबंधन तक कई बार पहुंचाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तनुश्री ने बताया कि वे Chronic Fatigue Syndrome से पीड़ित हैं, जिसका कारण पिछले 5 सालों से चला आ रहा यह तनाव और हैरेसमेंट है। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत बीमार महसूस कर रही हूं। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मैं रोज मंत्र जाप करती हूं।' एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्होंने हाल ही में एक सोशल पोस्ट की थी और अगले ही दिन ये हैरेसमेंट और बढ़ गया। 'अब आप सब समझ जाइए कि मैं किन हालातों से गुजर रही हूं। बहुत कुछ है जो मैं FIR में जिक्र करूंगी,' उन्होंने साफ तौर पर कहा। गौरतलब है कि 2018 में तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोप लगाए थे, जिससे भारत में #MeToo कैंपेन की शुरुआत हुई। उन्होंने फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में नाना पाटेकर (Nana Patekar) को मामले में क्लीन चिट दी गई थी और अग्निहोत्री ने आरोपों से इनकार किया।  

पीडब्ल्यूडी सलाहकार समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री ने दिए निर्देश

लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में विभागीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न लोक निर्माण विभाग की रणनीतियों पर मंथन, मंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित पीडब्ल्यूडी सलाहकार समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री ने दिए निर्देश निर्माण गुणवत्ता, अभियंताओं के प्रशिक्षण और सड़क विकास रणनीति पर हुआ विस्तार से मंथन भोपाल लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विभागीय सलाहकार समिति की बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने पर विशेष बल देते हुए अभियंताओं के कौशल विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय अभियंताओं को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण दिलाया जाए, जिससे वे गुणवत्तापूर्ण निर्माण तकनीकों और नवीनतम इंजीनियरिंग विधाओं से परिचित हो सकें। बैठक में सलाहकार समिति सदस्य प्रशांत पोल, विक्रांत सिंह तोमर, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखवीर सिंह, प्रबंध संचालक एमपीआरडीसी भरत यादव, प्रबंध संचालक भवन निर्माण सी.बी. चक्रवर्ती सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री सिंह ने ‘लोकपथ’ मोबाइल ऐप पर प्राप्त जन-शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की प्राथमिकता जनसेवा है और जन-विश्वास बनाए रखने के लिए जवाबदेही और तत्परता अनिवार्य है। बैठक में सड़क निर्माण एवं उन्नयन की दीर्घकालिक रणनीति पर भी गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई। मंत्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक निर्माण का मूल उद्देश्य जन-कल्याण होना चाहिए, इसलिए योजनाओं का निर्माण आमजन की आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक परियोजना ऐसी हो जो जनता को सुगमता, सुविधा और सुरक्षा प्रदान कर सके। उपस्थित अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तार से जानकारी दी और निर्माण की गुणवत्ता बढ़ाने तथा तकनीकी उन्नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों की रूपरेखा प्रस्तुत की।  

स्पेन से सीखेंगे उन्नत खेती के गुर: किसानों का दल विदेश भेजेगी राज्य सरकार — सीएम डॉ. यादव

कृषि, उद्यानिकी और फल उत्पादन की उन्नत तकनीकी प्रबंधन की जानकारी के लिए कृषक दल जाएंगे स्पेन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के प्राकृतिक खेती और हरित ऊर्जा पर आधारित उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सफल दुबई-स्पेन यात्रा के लिए मंत्रीगण ने किया अभिवादन मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रीगण को किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 13 से 19 जुलाई तक दुबई-स्पेन की सफल निवेश यात्रा से प्रदेश को वैश्विक निवेश के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान मिली है और यूरोप तथा खाड़ी देशों में यह संदेश पहुंचा है कि मध्यप्रदेश निवेश मित्र राज्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इस यात्रा में कुल 11 हजार 119 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे लगभग 14 हजार से अधिक रोजगार सृजन की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। दुबई-स्पेन की सफल निवेश यात्रा के लिए मंत्रीगण ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्पेन में उद्यानिकी, फल उत्पादन और कृषि क्षेत्र का प्रबंधन सराहनीय और अनुकरणीय है। इस क्षेत्र में आधुनिकतम तकनीक अपनाने के लिए प्रदेश के कृषक दलों को स्पेन भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वस्त्र व्यवसाय में लगे अंतर्राष्ट्रीय समूह, हरित ऊर्जा के उपयोग और प्राकृतिक खेती से उत्पादित सामग्री को विशेष महत्व देते हैं। इस दृष्टि से मध्यप्रदेश के उत्पादों का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में विशेष महत्व है। राज्य सरकार प्रदेश के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने की पहल करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुबई, मैड्रिड, बार्सिलोना में आयोजित “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’’ कार्यक्रम एवं “प्रवासी भारतीयों से चर्चा’’ में 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश में टेक्समास (दुबई) के साथ एमओयू हुआ है। अरब देशों में मध्यप्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिये अरब चैम्बर ऑफ कामर्स के साथ भी एमओयू किया गया। इसी तरह निवेश, तकनीकी सहयोग और सतत ‍डिजिटल अधोसंरचना विकास के लिये सबमर टेक्नॉलाजीस एस.एल. के साथ एमओयू किया गया। दुबई में इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टील मेन्युफेक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी, डिफेंस, वेयरहाउसिंग और सस्टेनेबल सिटी जैसे क्षेत्रों में कम्पनियों से कुल 6801 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। स्पेन में डिजिटल, टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन में कम्पनियों से 4318 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसमें उन्नत बायोफ्यूल और एसएएफ प्रोजेक्ट्स में 4000 करोड़ रुपये का एक बड़ा निवेश प्रस्ताव भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह यात्रा मध्यप्रदेश को निवेश के नए क्षेत्रों में व्यापार की संभावनाएं बनाने और उसे वैश्विक मंच पर एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने में अभूतपूर्व रूप से सफल रही है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत होंगे। महाकाल की सवारी में मंत्रीगणों को किया आमंत्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संपूर्ण वैश्विक जगत में विख्यात 12 ज्योतिर्लिंगों में से उज्जैन की धरती पर भूतभावन महाकाल बाबा विराजमान हैं। श्रावण तथा भाद्र मास में बाबा महाकाल की सवारी के रूप में आमजन के बीच पहुंचते हैं। बाबा महाकाल की सवारी का स्वरूप प्रत्येक सोमवार को अलग-अलग रूप में देखा जाता है। बाबा महाकाल की गौरवशाली सवारी में उपस्थित होने के लिए मंत्रि-परिषद के सभी साथियों के लिए उज्जैन के स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। अब तक 21 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खरीफ-2025 के लिए कुल उपलब्ध उर्वरक 31.52 लाख मीट्रिक टन था, जिसमें से 20 जुलाई तक 21.05 लाख मीट्रिक टन वितरण हो चुका है। विपणन संघ के डबललॉक केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक टोकन सिस्टम लगाने की व्यवस्था कराई जा रही है। डबललॉक केन्द्रों पर किसानों को सुविधा से, व्यवस्थित ढंग से उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के लिये ट्रांजिट रेक, प्राप्त होने वाली संभावित रेक, जिले में उपलब्ध स्कंध का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये एवं इसकी जानकारी समस्त जन-प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाये। विपणन संघ के विक्रय केन्द्रों एवं पैक्स में निर्धारित अनुपात अनुसार उर्वरक का भंडारण करवाया जा रहा है। रासायनिक उर्वरकों की विक्रय दरों का अनुमोदन किया गया है। जैव-विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण की पहल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जैव विविधता से सम्पन्न क्षेत्रों की पहचान कर उक्त क्षेत्र में सतत संरक्षण के लिये बायोस्फियर रिजर्व स्थापित किये जा रहे हैं। बायोस्फियर रिजर्व घोषित होने से उक्त क्षेत्र में सतत विकास और जैव विविधता एवं पर्यावरण का संरक्षण सुनिश्चित होता है। पचमढ़ी क्षेत्र को 1999 में, अचानकमार-अमरकंटक को 2011 में एवं पन्ना को 2011 में बायोस्फियर रिजर्व घोषित किया गया है। लगभग 15 वर्षों के अंतराल के बाद राज्य शासन के प्रयास एवं पहल से कान्हा, पेंच एवं बांधवगढ़ को भी बायोस्फियर रिजर्व घोषित किये जाने के लिये प्रोजेक्ट डॉक्यूमेंट तैयार कर भारत सरकार/यूनेस्को को प्रेषित किये गये हैं तथा इन्हें यूनेस्को के वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फियर रिजर्व में नामांकित करने के लिये प्रयास करेंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने अभिवादन किया। मंत्रि-परिषद की बैठक राष्ट्रगीत वंदे-मातरम के सामूहिक गायन के साथ प्रारंभ हुई।  

छात्रों को मिलेगा कौशल विकास का अवसर, विश्वविद्यालयों में लगेंगे प्रशिक्षण शिविर

विश्वविद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण शिविर होंगे प्रारंभ : उच्च शिक्षा मंत्री परमार विश्वविद्यालयों में शुरू होंगे प्रशिक्षण शिविर: उच्च शिक्षा मंत्री परमार का ऐलान छात्रों को मिलेगा कौशल विकास का अवसर, विश्वविद्यालयों में लगेंगे प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना राज्यस्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हर छः माह में की जाए भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में, राष्ट्रीय सेवा योजना राज्यस्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में मंत्री परमार ने विश्वविद्यालय स्तर प्रशिक्षण शिविर फिर से विश्वविद्यालय की सहयोग राशि से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोदग्राम योजना के विभिन्न पहलुओं को धरातल पर सार्थकता प्रदान करने के निर्देश दिए। मंत्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक वर्ष में प्रत्येक 6 माह में अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। मंत्री परमार ने कहा कि कार्यक्रम अधिकारियों का जिला/विश्वविद्यालय स्तर पर एक या दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाये। उन्होंने कहा कि एनएसएस गतिविधियों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये जायें और इसकी समीक्षा भी की जाये। मंत्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में स्वयंसेवी विद्यार्थियों की सहभागिता को उनके मूल्यांकन में अतिरिक्त वेटेज देने की विश्वविद्यालयों द्वारा कार्य-योजना बनायी जाये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों से ग्रामों में रोजगार एवं स्व-रोजगार आदि विभिन्‍न महत्वपूर्ण विषयों पर सर्वेक्षण भी कराया जाये। उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि कार्यक्रम अधिकारियों का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से होना चाहिए। जब तक 7 दिवसीय प्रशिक्षण की पूर्ण व्‍यवस्‍था नही हो जाती, तब तक जिला/ विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर एक या दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। परमार ने कहा कि एनएसएस गतिविधियों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं और इसकी समीक्षा विभागीय बैठकों में की जाए। विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ग्रामों में परिणामुन्मुखी क्रियान्वयन करें। अपर मुख्‍य सचिव उच्‍च शिक्षा अनुपम राजन ने कहा कि रासेयो द्वारा किए जाने वाले गोदग्राम गतिविधियों में विद्यार्थियों के मध्य ''मेरा गोदग्राम सबसे अच्‍छा'' नाम से विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर इकाईयों के मध्य आपसी स्वस्थ प्रतिस्‍पर्धा कराकर उत्‍कृष्‍ट ग्राम की रासेयो इकाई को पुरस्‍कृत करें। राजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ''एक पेड मां के नाम'' अंतर्गत रासेयो के स्वयंसेवी विद्यार्थियों द्वारा अधिकाधिक पौधरोपण किया जाए। सचिव स्‍कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल ने स्‍कूल शिक्षा में रासेयो इकाइयों की स्‍थापना के लिए पूर्ण सहयोग देने की बात कही। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव दिनेश जैन ने रोसेयो प्रशिक्षण के लिए ग्रामीण विकास विभाग के ट्रेनिंग सेन्‍टर उपलब्‍ध कराने के लिए सहमति प्रदान की। बैठक में राष्‍ट्रीय सेवा योजना की सत्र 2024-25 की गतिविधियां एवं सत्र 2025-26 की कार्ययोजना का प्रस्‍तुतिकरण किया गया, जिसका सर्वसम्मिति से अनुमोदन किया गया। बैठक में आयुक्‍त उच्‍च शिक्षा प्रबल सिपाहा, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरू प्रो. एस.के. जैन, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरू प्रो. राजेंद्र कुडरियां, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलगुरू प्रो. राजेश वर्मा, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरू अर्पण भारद्वाज, जनसंपर्क के उप सचिव कैलाश बुंदेला, ईटीआई भोपाल के सह प्रशिक्षक राहुल सिंह परिहार सहित विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधि, रासेयो युक्‍त विश्‍वविद्यालय के कार्यक्रम समन्‍वयक सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।  

ब्रिटेन दौरे की शुरुआत आज: पीएम मोदी और स्टार्मर करेंगे आर्थिक साझेदारी को नई दिशा

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रिटेन की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. उनका यह दौरा दोनों देशों के संबंधों के लिए काफी अहम साबित हो सकता है. पीएम की इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन किए जाने की उम्मीद है, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को एक नई ऊंचाई मिलेगी. लंदन में मौजूद भारतीय हाई कमिश्नर विक्रम दोराईस्वामी के मुताबिक यह समझौता अपने आखिरी लीगल फेज में है, जिसमें यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि 6 मई को भारतीय-ब्रिटिश अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के आधार पर तैयार किए गए हैं. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के जरिए भारत-ब्रिटेन की कोशिश द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 120 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने की है. उम्मीद की जा रही है कि इस समझौते पर गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर की मुलाकात के दौरान आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर हो सकते हैं. व्यापारियों को मिलेगी स्पष्ट रूपरेखा, बढ़ेगा द्विपक्षीय व्यापार भारतीय हाई कमिश्नर दोराईस्वामी के मुताबिक, एफटीए सिर्फ टैरिफ रिडक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ट्रेड के नियम, कस्टम्स अरेंजमेंट, रूल्स ऑफ ऑरिजिन, गवर्नमेंट प्रोक्योरमेंट और सर्विस सेक्टर से जुड़े कई अहम मुद्दे शामिल हैं. एक बार यह समझौता साइन और ब्रिटेन की संसद द्वारा रैटिफाई किए जाने के बाद, दोनों देशों के व्यापारियों को ज्यादा प्रीडिक्टिबल फ्रेमवर्क मिलेगा. इससे दोनों देशों के व्यापारियों के लिए नियम आसान और ट्रांसपेरेंट होंगे, जिससे द्विपक्षीय व्यापार बढ़ेगा. प्रधानमंत्री मोदी के लोकल टाइम के मुताबिक बुधवार शाम को ब्रिटेन पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद गुरुवार को ब्रिटिश पीएम स्टार्मर के साथ उनकी बैठकें होंगी, जहां दोनों पक्षों के बीच सहमत एफटीए पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जा सकते हैं. ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का मौका भारतीय हाई कमिश्नर दोराईस्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा को लेकर कहा कि हम चाहते थे कि पीएम मोदी का दौरा लंबा हो लेकिन पीएम ब्रिटेन में सिर्फ 24 घंटे रुकेंगे, जो यह दर्शाती है कि भारत इस साझेदारी को कितना महत्व देता है. हाई कमिश्नर ने कहा, "प्रधानमंत्री हमेशा यह मानते हैं कि पारंपरिक और महत्वपूर्ण साझेदारों के साथ संबंध मजबूत करने चाहिए. संसद सत्र के दौरान भी इतनी दूरी तय कर प्रधानमंत्री का आना इस रिश्ते को एक नई ऊंचाई देने की मंशा को दर्शाता है." किंग चार्ल्स से मुलाकात और आयुर्वेद पर चर्चा पीएम मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात किंग चार्ल्स-III से भी तय है. 2018 में जब पीएम ब्रिटेन गए थे, तब उन्होंने तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स के साथ मिलकर एक Ayurvedic Centre of Excellence की शुरुआत की थी. दोराईस्वामी ने उम्मीद जताई कि इस बार भी दोनों नेताओं के बीच स्वास्थ्य, पर्यावरण और जीवनशैली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. बिजनेस डेलीगेशन और मालदीव की यात्रा पीएम मोदी के साथ एक बिजनेस डेलीगेशन भी इस दौरे पर है. ब्रिटेन में अपने कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मालदीव रवाना होंगे, जहां वे 26 जुलाई को वहां की स्वतंत्रता के 60 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ होंगे.

धर्मांतरण की साजिश का खुलासा! हरियाणा की लड़की का शाहीन बाग में ब्रेनवॉश, दिल्ली से रेस्क्यू

आगरा यूपी के आगरा में बड़े धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. हर दिन इस गैंग के बारे में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अबतक गैंग के दर्जन भर लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान कुरैशी उर्फ महेंद्र पाल जादौन भी गिरफ्तार हो चुका है. जांच में पता चला है कि धर्मांतरण गैंग ने दिल्ली से रेस्क्यू की गई हरियाणा की एक लड़की का शाहीन बाग में ब्रेन वॉश किया था. इसके बाद उसका धर्म परिवर्तित कराया.  दरअसल, बीते दिनों आगरा की दो बहनों के अवैध धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने दिल्ली से गैंग के सरगना अब्दुल रहमान कुरैशी को गिरफ्तार किया है. वहां से हरियाणा के रोहतक की एक दलित लड़की को भी रेस्क्यू किया. इस लड़की ने पूछताछ में कई राज खोले हैं. उसने बताया कि दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में उसका ब्रेन वॉश किया गया और फिर धर्म बदलवाकर उसका निकाह करा दिया गया.  पीड़ित लड़की ने बताया कि निकाह के लिए राजस्थान से काजी बुलाया गया था, जिसकी जानकारी के लिए पुलिस की एक टीम राजस्थान रवाना की गई है. फिलहाल, पीड़िता का मेडिकल और पुलिस व कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं.  मालूम हो कि आगरा की दो सगी बहनों को कोलकाता से बरामद किया गया, जिनका भी धर्मांतरण कर निकाह कराए जाने की तैयारी थी. इसपर गोवा की एसबी कृष्णा उर्फ आयशा ने बताया कि दिल्ली के मुस्तफाबाद का अब्दुल रहमान धर्मांतरण के लिए फंडिंग करता है. मूल रूप से रहमान यूपी के फिरोजाबाद का निवासी है.  अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल पहले हिंदू था. 1990 में पहले वो ईसाई धर्म में कन्वर्ट हुआ और फिर इस्लाम अपना लिया. उसके बाद उसने अपना नाम अब्दुल रहमान कुरैशी रख लिया. इस बदलाव के बाद वह धर्मांतरण रैकेट का हिस्सा बन गया. फिलहाल, उसके खातों, कॉल डिटेल और विदेश कनेक्शन की जांच हो रही है.  अब्दुल रहमान के पास से कई धर्म परिवर्तन से जुड़ी किताबें बरामद हुईं, जिनसे उसका कनेक्शन कलीम सिद्दीकी जैसे जेल में बंद साजिशकर्ताओं से जुड़ता है. जांच-पड़ताल के क्रम में एनआईए की टीम सोमवार रात आगरा पहुंची और कई घंटों तक पूछताछ की. गैंग के विदेशी फंडिंग और संभावित आतंकी कनेक्शन की जांच भी जारी है. 

‘आई सपोर्ट माय फ्रैंड्स’ मॉड्यूल और ‘नेशनल फैक्ट शीट ऑन एडोलेसेंट मेंटल हेल्थ’ का किया विमोचन

किशोर मानसिक स्वास्थ्य पर समग्र प्रयासों की आवश्यकता: उप मुख्यमंत्री शुक्ल पूर्ण स्वास्थ्य केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य की समग्र स्थिति ‘आई सपोर्ट माय फ्रैंड्स’ मॉड्यूल और ‘नेशनल फैक्ट शीट ऑन एडोलेसेंट मेंटल हेल्थ’ का किया विमोचन भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पूर्ण स्वास्थ्य केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य की समग्र स्थिति है। किशोरों में बढ़ते मानसिक दबावों को देखते हुए समय रहते सटीक हस्तक्षेप आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के समाधान संभव हैं, और इस दिशा में विशेषज्ञ मंथन और युवा संवाद जैसे प्रयासों से आउटरीच को गति मिलेगी। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कारणों और प्रभावों की पहचान के साथ-साथ मेडिकल और सामाजिक हस्तक्षेप के बिंदु भी चिन्हित किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भारत शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, और 2047 तक एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित होगा। समृद्धि के साथ मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता और भी बढ़ जाती है। ऐसे में युवाओं को सही मानसिक दिशा देने के लिए ऐसी पहलें अत्यंत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि किशोर आज शैक्षणिक दबाव, पारिवारिक अपेक्षाओं और सामाजिक चुनौतियों के बीच मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए सहायक तंत्र का निर्माण आवश्यक है, जहां वे खुलकर बात कर सकें, सुने जाएं और समर्थन महसूस कर सकें। मानसिक स्वास्थ्य में निवेश न केवल एक नीति प्राथमिकता है, बल्कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी और साझा भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा तेज़ गति से विकसित हो रहा है। वर्ष 2003 में जहां 5 मेडिकल कॉलेज थे, आज 17 हो चुके हैं। अगले वर्ष 2 और आगामी वर्षों में 6 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना प्रक्रिया में हैं। प्रदेश सरकार ‘राइट टू स्क्रीनिंग’ के माध्यम से बीमारियों की समय पर पहचान और निवारण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रही है। टेलीमेडिसिन सेवाओं से सीएचसी/पीएचसी में जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ‘आई सपोर्ट माय फ्रेंड्स’ मॉड्यूल और ‘नेशनल फैक्ट शीट ऑन एडोलेसेंट मेंटल हेल्थ’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ‘आई सपोर्ट माय फ्रेंड’ जैसे प्रयास युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त करने में सहायक होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विशेषज्ञों और युवाओं द्वारा दिए गए सुझावों को क्रियान्वयन के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यूनिसेफ और निमहांस के सहयोग से ‘राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत ‘आई सपोर्ट माय फ्रैंड्स’ नामक नया प्रशिक्षण मॉड्यूल लॉन्च किया गया। यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किशोरों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेतु सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह मॉड्यूल ‘लुक, लिसन, लिंक’ रूपरेखा पर आधारित है, जिसे स्कूलों, समुदायों और किशोर समूहों में क्रियान्वयन के लिए डिज़ाइन किया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किशोर स्वास्थ्य को विकास का महत्वपूर्ण घटक बताया। उन्होंने कहा कि किशोर सशक्त भविष्य की आधारशिला हैं। मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की पहल समय की मांग है। आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना चाहिए। मिशन संचालक , एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना ने मध्यप्रदेश ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में चल रहे नवाचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। युवा प्रतिनिधियों द्वारा अनुभव साझा किए गए। मानसिक रोगों से जुड़ी सामाजिक कलंक की समाप्ति के लिए संवाद और विमर्श किया गया।  

श्रद्धा की राह पर मौत का कहर: ग्वालियर में कार ने कांवड़ियों को मारा, तीन एक ही परिवार के थे

ग्वालियर   आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें कांवड़ियों का एक जत्था तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया. हादसे में 4 कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए. हादसा नेशनल हाईवे के शिवपुरी लिंक रोड स्थित शीतला माता मंदिर गेट के पास मंगलवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। हादसे के बाद कार समेत कांवड़िए सड़क किनारे खाई में जा गिरे थे। कंपू, जनकगंज, झांसी रोड, माधौगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को खाई से निकालकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया। सीएसपी हीना खान ने बताया, कार काफी स्पीड में थी। इसी दौरान टायर फट गया, जिस कारण अचानक बेकाबू होकर कांवड़ियों को कुचलते हुए हाईवे से नीचे झाड़ियों में पलट गई। पुलिस पहुंची तो कार में कोई नहीं मिला। कार सवारों की तलाश की जा रही है। हादसे में इनकी गई जान     पूरन बंजारा निवासी सीडना का चक सिमरिया घाटीगांव     रमेश बंजारा निवासी सिमरिया घाटीगांव     दिनेश बंजारा निवासी सिमरिया घाटीगांव     धर्मेंद्र उर्फ छोटू निवासी घाटीगांव सभी कांवड़िए एक ही गांव के रहने वाले थे जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले सिमरिया पंचायत में बंजारों का पुरा से एक परिवार और समाज के 13 लोग कांवड़ भरने के लिए निकले थे। सभी भदावना के शिवमंदिर के झरने से जल लेकर घाटीगांव के सिमरिया लौट रहे थे। कांवड़ में भरे जल से बुधवार को महादेव का अभिषेक करना था। शीतला माता मंदिर तिराहा पर पहुंचे ही थे कि हादसा हो गया। घटनास्थल से उनका गांव 35 किमी ही दूर था। हाल ही में सिवनी में हुआ था भीषण हादसा कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भी एक भीषण हादसा हुआ था। एक ट्रक ने 10 लोगों को कुचल दिया, जिसमें से 2 की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। घटना का वीडियो सामने आया, जिसमें ट्रक झूमते हुए सड़क पर चला और फिर एक साथ 10 लोगों को कुचलते हुए निकल गया। यह हादसा नेशनल हाईवे 44 पर, कुरई थाना क्षेत्र के रुखड़ गांव के पास हुआ था। यह हादसा सड़क पर शराब पीकर गाड़ी चलाने की गंभीर समस्या को उजागर करता है, जो देश में रोज़ाना सैकड़ों मौतों का कारण बनती है।  

राज्य सरकार जनसामान्य की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील, आगामी त्यौहारों में उचित व्यवस्था और आवश्यक सावधानी बरतें-CM

अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति में पुख्ता सूचना-तंत्र की व्यवस्था हो सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राहत कार्यों और शिविरों के प्रबंधन में सामाजिक संस्थाओं को भी सहभागी बनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार जनसामान्य की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील, आगामी त्यौहारों में उचित व्यवस्था और आवश्यक सावधानी बरतें-CM  मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति में जान-माल की हानि न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए समय रहते सूचना-तंत्र की पुख्ता व्यवस्था की जाए। राज्य शासन जनसामान्य की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। बाढ़ उन्मुख नदियों के लेवल पर लगातार निगरानी रखी जाए, बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का पूर्व आंकलन कर राहत कैम्प की तैयारी रखें। आवश्यकता होने पर राहत शिविर लगाकर आवास और भोजन उपलब्ध कराया जाए। इन कार्यों में आवश्यकता होने पर सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में अतिवृष्टि एवं बाढ़ के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों की मंत्रालय में समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्षाकाल में आने वाले त्यौहारों में उचित व्यवस्था और आवश्यक सावधानियां बरतना जरूरी हैं। आपदाओं से बचाव के संबंध में सामान्य जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और जनसामान्य को मॉकड्रिल व आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण में भी शामिल किया जाए। बैठक में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में अब तक 61 प्रतिशत से अधिक वर्षा हुई है। सर्वाधिक वर्षा टीकमगढ़, मंडला, छतरपुर, निवाड़ी और सीधी में दर्ज की गई। आगामी माहों में वर्षा के अनुमान को देखते हुए प्रदेश में बाढ़ और अतिवृष्टि से बचाव के लिए एनडीआरएफ की 2 टीमों को भोपाल में, एक-एक टीम जबलपुर, ग्वालियर और धार में तैनात की गई हैं। एसडीईआरएफ की टीमें भी तैनात हैं। आपदा की स्थिति में सेना से सहायता प्राप्त करने के लिए सेना के जिलेवार नोडल अधिकारियों की सूची जिलों को प्रदान की गई है। जिलों को मोटर बोट, लाइफ जैकेट, फ्लड लाइट, प्राथमिक उपचार किट और अन्य आपदा उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। बैठक में प्रदेश के बांधों में जलभराव की स्थिति की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।