samacharsecretary.com

डीजल बांटने के विवाद में सुखबीर बादल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

संगरूर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल द्वारा मकरोड़ साहिब और मूनक में बांटे गए डीजल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इसे लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों बीबी परमजीत कौर लांडरां, जत्थेदार सतविंदर सिंह टोहरा, जत्थेदार मलकीत सिंह चंगाल और जत्थेदार रामपाल सिंह बहनीवाल ने सुखबीर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शिरोमणि कमेटी पर अपने पैसे का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गुरु की गोलक को अंधाधुंध लूटा जा रहा है। बीबी परमजीत कौर लांडरां और अन्य सदस्यों ने गुरु की गोलक के राजनीतिक इस्तेमाल के सबूत पेश करते हुए कहा कि एसजीपीसी बाढ़ प्रभावित इलाकों में ज्यादा से ज्यादा मदद करे, यह पंथ की आवाज़ और मांग है, लेकिन किसी भी राजनीतिक नेता के जरिए एसजीपीसी के पैसे का इस्तेमाल संगत को बर्दाश्त नहीं है।   रुकावटें पैदा न करें : धामी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर तरह के राहत कार्य कर रही है। शिरोमणि अकाली दल भी बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा है। धामी ने कहा कि अगर शिरोमणि कमेटी और शिरोमणि अकाली दल बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं तो आपको रुकावटें पैदा नहीं करनी चाहिए।

हर संडे अब स्कूलों में श्रमदान, यूपी सरकार की अनोखी योजना का पूरा प्लान

लखनऊ  स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में अनुशासन, जिम्मेदारी और एक दूसरे का सहयोग करने की भावना को जाग्रत करने के लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने अभिनव कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर प्रदेश के सभी जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों और राजकीय छात्रावासों में हर रविवार श्रमदान कार्यक्रम शुरू हो गया है। श्रमदान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को विद्यालय और छात्रावास परिसर की साफ-सफाई की जाएगी। टूटी हुई कुर्सियाँ, मेज और अन्य फर्नीचर की मरम्मत, पानी की टंकियों व नालियों की सफाई तथा कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आवश्यक उपकरण—झाड़ू, फावड़े, बाल्टी, तसला और कूड़ेदान—की व्यवस्था पहले से कर दी गई है। बागवानी से हरियाली को बढ़ावा बागवानी पर जोर देते हुए पेड़-पौधों की निराई-गुड़ाई, नए पौधों का रोपण और सूखे पत्तों व टहनियों से खाद बनाने का कार्य भी किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना मजबूत होगी। सदनवार जिम्मेदारी और डिजिटल मॉनिटरिंग विद्यालयों को सदनों में बाँटकर श्रमदान की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागेगी और परिसर को सुंदर बनाने की प्रेरणा मिलेगी। श्रमदान कार्य की पहले और बाद की तस्वीरें निर्धारित प्रारूप में QR कोड के माध्यम से अपलोड की जाएंगी, जिससे निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।  

जिला स्तर पर भाजपा में महिला सशक्तिकरण की झलक, पीएम मोदी के संदेश का असर

भोपाल भाजपा ने जनवरी में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के सात माह बाद अब जिला कार्यकारिणी की घोषणा शुरू कर दी है। अब तक घोषित 16 जिलों की कार्यकारिणी में महिलाओं को 25 से 33 प्रतिशत स्थान दिया गया है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को भी प्रतिनिधित्व मिला है। इस तरह जिला कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'महिला सशक्तीकरण सिद्धांत' की झलक देखने को मिल रही है। प्रत्येक जिला कार्यकारिणी में पांच से सात महिला नेताओं को उपाध्यक्ष से लेकर महामंत्री और मंत्री पद दिया गया है। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष द्वारा भोपाल ली गई बैठक के बाद से ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा शुरू हुई थी। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा जल्द की जानी है। इनमें भी महिलाओं का 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। बता दें, भाजपा की पिछली जिला कार्यकारिणी में महिलाओं की संख्या इस बार के मुकाबले कम थी।   भाजपा ने सात तो कांग्रेस ने चार महिलाओं को बनाया जिला अध्यक्ष भाजपा ने 62 संगठनात्मक जिलों में से सात जिलों में महिलाओं को अध्यक्ष बनाया है। सागर ग्रामीण में रानी पटेल कुशवाहा, टीकमगढ़ में सरोज राजपूत, शहडोल में अमिता चपरा, सिवनी में मीना बिसेन, नर्मदापुरम में प्रीति शुक्ला, खरगोन में नंदा ब्रह्मने और नीमच में वंदना खंडेलवाल को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पिछली बार केवल पांढुर्णा में महिला जिला अध्यक्ष थीं। वहीं कांग्रेस ने 71 संगठनात्मक जिलों में से केवल चार जिलों नरसिंहपुर (सुनीता पटेल), आगर-मालवा (विजयलक्ष्मी तंवर), खंडवा (प्रतिभा रघुवंशी) और सिंगरौली (सरस्वती सिंह मरकाम) में महिलाओं को अध्यक्ष बनाया गया है।  

भारत-पाक मैच पर देशभर में विरोध, BCCI और सरकार पर विपक्ष का हमला

मुंबई  आज एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है। इस मैच को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम आदमी भी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गुस्से में है। सोशल मीडिया पर लोग इसके विरोध में पोस्ट लिख रहे हैं। अब तो भाजपा के सहयोगी दल भी इसको लेकर हमलावर रुख अख्तियार करने लगे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिंदे शिवसेना के नेता संजय निरूपम ने भी भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध जताया है। क्या बोले शिंदे गुट के संजय निरूपम संजय निरूपम ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ता बेहद कड़वा है। पाकिस्तान ने हमेशा भारत को नुकसान पहुंचाने वाली विदेश नीति पर अमल किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा आतंकियों को पाला-पोसा, उन्हें ट्रेनिंग दी और पनाह दी। इन आतंकियों ने भारत के निर्दोष लोगों और शहरों पर हमले किए। पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का रिश्ता नहीं होना चाहिए। संजय निरूपम ने आगे कहा कि इनके साथ किसी तरह का खेल, सांस्कृतिक या डिप्लोमैटिक संबंध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का भी ऐसा ही मानना था। पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी भी खफा पूर्व क्रिकेटर और पश्विम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी का भी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बयान सामने आया है। मनोज तिवारी ने कहा कि मैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच के साथ-साथ एशिया कप का भी बहिष्कार कर रहा हूं। मैं इसे नहीं देख सकता। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी कोई खेल नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हालात हैं। यह समस्या कई साल से चली आ रही है। पुलवामा से पहलगाम और पठानकोट तक कई बार आतंकी हमले हो चुके हैं। कोई भी भारतीय इसे भूला नहीं है। मनोज तिवारी ने कहा कि जिन लोगों ने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान दी और जो मासूम मारे गए, सिर्फ उनके घर वाले ही इस दर्द को समझ सकते हैं। आतंकी हमले के शिकार शख्स की बेटी भी गुस्सा महाराष्ट्र के पुणे शहर के रहने वाले संतोष जगदाले भी पहलगाम आतंकी हमले के शिकार हुए थे। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर उनकी बेटी असावरी जगदाले भी गुस्से में हैं। असावरी ने कहा कि यह मैच नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है। पहलगाम हमले को अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर भी हुआ। लेकिन अब यह मैच खेला जा रहा है। असावरी जगदाले ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इन लोगों को इस बात की परवाह भी है कि कोई मर गया। उन्होंने कहा कि मैंने कल कहीं पढ़ा था कि पैसा देशभक्ति तय करता है। क्या यह सच है? भावनगर गुजरात के रहने वाले सावन परमार ने पहलगाम हमले में पिता और भाई को खो दिया था। सावन ने कहा कि जब हमें पता चला कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो रहा है तो हम बहुत परेशान हो गए। शिवसेना-यूबीटी की महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन महराष्ट्र में शिवसेना-यूबीटी की महिला कार्यकर्ताओं ने भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया। इन महिलाओं ने मुंबई में सिंदूर के साथ प्रदर्शन किया। पार्टी मुखिया उद्धव ठाकरे ने शनिवार को इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी की महिला कार्यकर्ता महाराष्ट्र की गलियों में विरोध प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा पीएम मोदी को महाराष्ट्र के हर घर से सिंदूर भेजा जाएगा। PAK से मैच खेलना देश के साथ गद्दारी; एशिया कप के बहाने फिर भड़के केजरीवाल आज दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच खेला जाना है। दोनों के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर भारत का एक वर्ग काफी गुस्से में है। उसने पीएम मोदी,अमित शाह से इसे कैंसिल कराने और बीसीसीआई को काफी भला-बुरा कहा। सोशल मीडिया पर तो बायकॉट करने की अपील जोर पकड़ रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल ने फिर इस मैच के बहाने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी करना है। उन्होंने शनिवार को भी इस मैच के लिए पीएम मोदी पर हमला किया था। अरविंद केजरीवाल ने आज उन्हीं के पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के एक एक्स पोस्ट पर रिपोस्ट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी है। हर भारतीय इस बात से बेहद गुस्से में है। सौरभ भारद्वाज ने ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा था कि खून और खेल एक साथ नही चल सकते। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें आईसीसी के चेयरमैन जय शाह, पीएम मोदी और मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा गया है। केजरीवाल ने शनिवार को अपने एक पोस्ट में कहा था कि प्रधानमंत्री जी को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने की आखिर क्या जरूरत है? सारा देश कह रहा है कि ये मैच नहीं होना चाहिए। फिर ये मैच क्यों करवाया जा रहा है? क्या ये भी ट्रम्प के दबाव में किया जा रहा है? आखिर ट्रम्प के आगे कितना झुकोगे? बता दें कि आम आदमी पार्टी आज भारत-पाक मैच का पुरजोर विरोध कर रही है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि खून और पानी व खून और व्यापार एक साथ नहीं चल सकता लेकिन खून और क्रिकेट एक साथ चल रहा है। BJP के लिए देश का सम्मान और स्वाभिमान कोई मायने नहीं रखता क्योंकि इस मैच से इनके बेटों का धंधा जुड़ा हुआ है। देश के नौजवानों को समझना होगा कि बीजेपी के लिए देश नहीं बल्कि सट्टेबाजी और धंधा ज्यादा जरूरी है।

रतलाम SP को चेतावनी देते हुए CM बोले- ‘अगर नहीं बन पा रहा तो छोड़ दो’

रतलाम अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों को देखने व किसानों से संवाद के लिए 12 सितंबर को रतलाम के सैलाना क्षेत्र में आए सीएम डॉ. मोहन यादव एसपी अमित कुमार पर नाराज हो गए। खेत में किसानों से चर्चा के दौरान सामने आई मीडियाकर्मियों व ग्रामीणों की भीड़ पर सीएम ने एसपी को फटकार लगा दी। दरअसल सीएम करिया रोड पर किसानों से बात करने के लिए उतरे और खेत में गए। यहां मीडिया व ग्रामीणों की भीड़ आने पर सीएम ने सभी को पीछे हटने को कहा और कुछ देर तक सभी को पीछे करने के बाद जब किसानों से चर्चा शुरू की तो फिर से भीड़ जमा हो गई। इस पर सीएम डॉ. यादव ने पूछा कि एसपी कहां है।   एसपी अमित कुमार के आने पर नाराज होकर सीएम बोले कि सब मैं ही कर लूं क्या, छोड़ो फिर सब। इसके बाद एसपी को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ चल रहे जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय किसानों को समझाइश देते रहे कि आपके लिए ही आएं हैं। इधर, रतलाम कलेक्ट्रेट में बैठे किसान, बोले- बगैर सर्वे मुआवजा दो अतिवृष्टि और पीले मौजेक रोग से फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। करनी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कृषि उपज मंडी से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम आर्ची हरित को ज्ञापन सौंपा। जीवन सिंह शेरपुर ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगें नहीं मानी गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पटवारी सही आकलन नहीं कर रहे और केवल 70 प्रतिशत नुकसान का सर्वे किया जा रहा है, जबकि फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। सर्वे में समय बर्बाद न कर सीधे खातों में मुआवजा राशि जमा की जाए। किसान नेता संजयराम पाटीदार ने बताया कि ग्रामीणों को नकली दवाईयां बेची गई। जिससे कई किसानों को नुकसान हुआ, लेकिन संबंधित पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शेरपुर ने भी अधिकारियों पर दुकानदारों से सांठगाठ का आरोप लगाया।

3D इमेज क्रिएट करें बिना परेशानी: नैनो, ChatGPT और Grok ऑप्शन

नई दिल्ली सोशल मीडिया पर Google Gemini के AI टूल नैनो बनाना का क्रेज छाया हुआ है। आपने भी देखा होगा कि लोग सोशल मीडिया पर खिलौने जैसी दिखने वाली तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं। गूगल के इस नए टूल जो जेमिनी 2.5 फ्लैश इमेज मॉडल भी कहा जा रहा है। इस टूल की मदद से लोग अपने 3D स्टैच्यू की इमेज बना रहे हैं, तो कोई 90s के जमाने की साड़ी में अपना लुक शो कर रहा है। लेकिन टूल तो और भी हैं, जिनमें ChatGPT और Grok भी हैं। ये भी आसानी से इमेज क्रिएट करते हैं। चलिए, जान लेते हैं कि ChatGPT, Grok से कैसे आप 3D इमेज मॉडल बना सकते हैं? ChatGPT ओपनएआई दिग्गज कंपनी है, जिसके AI चैटबॉट ChatGPT के बारे में तो सभी जानते हैं। जीपीटी-5 इसका अभी तक का सबसे बेस्ट मॉडल माना जा रहा है। यह इमेज जेनरेट और एडिट कर सकता है। पहले जीपीटी-4O ने इमेज जेनरेशन में तारीफ बटोरी थी। ChatGPT में इमेज बनाने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अटैच के ऑप्शन में जाकर फोटो अपलोड करें। इसके बाद आपको prompt डालना होगा, फिर 3D इमेज मॉडल तैयार हो जाएगा। लेकिन यहां पर आप लिमिटेड फोटो ही बना सकते हैं। Grok एलन मस्क की कंपनी xAi का ग्रोक ऐसा चैटबॉट है, जो पहले से ही टॉप फ्री इमेज जेनरेटर की लिस्ट में शामिल है। नैनो बनाना आने के बाद भले इसकी चर्चा कम हो, लेकिन यह भी अच्छा 3D मॉडल बना सकता है। प्रॉम्प्ट के आधार पर ग्रोक रैंडम इमेज तो अच्छी बना देता है, साथ ही आप इस पर 3D मॉडल भी बनवा सकते हैं। इस टूल को इस्तेमाल करते हुए कैरेक्टर के चेहरे और बाकी डिटेल्स डीप तरीके से दें । इसे इस्तेमाल करने के लिए Grok की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, वहां अपनी फोटो अटैच करें और Prompt डालें। 3D मॉडल बनकर तैयार हो जाएगा। ग्रोक से उसका छोटा वीडियो और साउंड भी बना सकते हैं। ये Prompt डालकर बना सकते हैं 3D इमेज अपनी इमेज को अटैच कर ये Prompt डालें- Create a 1/7 scale commercialised figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations. आप चाहें तो अपनी ओर से कुछ बदलाव डाल सकते हैं। उसको फॉलो करके भी इमेज बन जाएगी।

सेना के जवान का घर चोरी का शिकार, पुलिस की कार्रवाई से दुखी जवान ने बताया दर्द

मुरैना घर में चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस द्वारा पकड़े नहीं जाने, चोरी गई रायफल व अन्य सामान की बरामदगी नहीं होने से दुखी सेना के एक जवान ने वीडियो जारी कर हड़कंप मचा दिया है। सेना का यह जवान कह रहा है कि मुरैना में ठाकुरों का जातिवाद चल रहा है। छोटी जातियां मारी जा रही हैं, उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। यह जवान मदद मांगते हुए कह रहा है, कि मुरैना जिले में जातिवाद बढ़ा है। इस सैनिक का नाम सत्यनारायण ओझा है, जो वर्तमान में बैंगलुरू में पदस्थ हैं। अंबाह कस्बे के पूठ रोड की गली नंबर एक का निवासी है। जो कह रहा है कि सरकार चोरों का पकड़े या फिर उसे गांव छोड़ने की अनुमति दे। वह अपना घर-जमीन चोर, पुलिस और नेताओं को दे जाएगा।   पढ़िए सैनिक सत्यनारायण ओझा की जुबानी मैं श्रीमान डॉक्टर मोहन यादव से एक प्रार्थना करना चाहता हूं, कि अभी मुरैना जिले में जातिवाद बहुत चल रहा है। मेरे साथ भी यही हुआ है। मेरे घर में 4 मई 2025 को चोरी हुई। चोर मेरी पर्सनल रायफल, लाइसेंस, मोबाइल, सोना और घर में रखी नकदी को ले गए। चोर चोरी करके निकल गए, रात को एक बजे मेरी मां ने मुझे फोन पर बताया, कि घर में चोरी हो गई। मैंने मां से कहा अभी मैं ऑपरेशन सिंदूर की ड्यूटी में हूं। मैं यहां से अभी नहीं आ सकता। पहले देश की सुरक्षा की ड्यूटी जरूरी है, घर की सुरक्षा बाद में भी जा आएगी। मेरे पिता साधू बन गए हैं, कोई भाई नहीं है, तीन बहने हैं उनकी शादी हो चुकी है। रात में पिता मंदिर से आए और माता-पिता रात में ही थाने गए। टीआई ने सुबह, दोपहर और फिर कहा कि शाम को आ जाओ, दूसरे दिन रात आठ बजे चोरी का केस दर्ज हुआ। मेरे घर से दो किलोमीटर दूर एक सीसीटीवी कैमरे में चोर मेरी बंदूक के साथ दिखे। इसके बाद मैंने कई बार फोन किया, टीआई साहब ने उन आरोपितों को कुछ दिन बाद शाम के समय पकड़ा और सुबह छोड़ दिया। मैंने फोन पर पूछा तो पहले मुझसे कहा कि चोर यही है, चिंता मत करो फौजी तुम्हारा सामान मिल जाएगा। चोरों ने तुम्हारा घर बता दिया, कहां से चढ़े, कहां से चोरी की सब बता दिया। टीआई साहब ने बताया कि इसके चार साथी और हैं, उनका पता लगता है। बाद में कहने लगे कि यह चोर नहीं हैं। टीआई अब मेरा फोन तक नहीं उठाते। मेरे घर से चोरों का घर तीन-चार किलोमीटर दूर है। गांव में भी सब कह रहे हैं, कि यही चोर हैं और पुलिस ने ले-देकर इन्हें छोड़ दिया है। पहले मैं जम्मू था अब बैंगलुरू में हूं। टीआई तो सुनते ही नहीं, ऐसा लगता है कि वह खुद की प्रधानमंत्री है, वह नेताओं का आदमी है, जनता का नहीं है। मैं चार बार छुट्टी लेकर गया, दो बार एसपी साहब के सामने गया, एक बार एएसपी साहब से गुहार लगाई, चौथी बार मुझे कोई नहीं मिला, घंटों इंतजार कर वापिस आ गया, पर कहीं सुनवाई नहीं कर रहे। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर-करके परेशान हो गया। सीएम साहब ने सीएम हेल्पलाइन नाम की बनाई है। यहां नेताओं की दबंगई चल रही है। हमारे यहां मुरैना में नेता कौन है? दिमनी विधानसभा में देख लो कौन हैं। तोमर-तोमर की भाईबंदी चल रही है। नींची जात मारी जा रही है, हमारी जैसी। यही चोरी किसी तोमर के घर में होती तो पुलिस शाम तक खुलासा कर देती। सीएम साहब से मेरा अनुरोध है, कि चोरी गया मेरा सामान दिलवाएं या फिर मुझे गांव छोड़ने की अनुमति दे दी। मेरा छोटा सा घर है, थोड़ी सी जमीन है, उसे चोरों को दे दू दूंगा, पुलिस को दे दूंगा और अगर नेताओं को चाहिए तो उन्हें दे दूंगा। मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं यूं ही खाली हाथ चला जाऊंगा। किसी नेता का पीतल का हाथी चोरी हुआ उसको 24 घंटे में ढूंढ लिया। एक नेता का कुत्ता चोरी हुआ उसे पुलिस चोर सहित पकड़ लाई।  

खानाबदोशों में भिड़ंत, दमोह स्टेशन पर चले लाठी और पत्थर

दमोह मध्य प्रदेश के दमोह रेलवे स्टेशन पर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात स्टेशन के बाहर रहने वाले खानाबदोश समुदाय के लोगों में विवाद हो गया और इस विवाद के चलते एक दूसरे पर लाठी एवं पत्थरों से हमला किया गया। इस घटना के बाद स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों को जीआरपी द्वारा स्टेशन से बाहर किए जाने की कारर्वाई की गई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार की दरमियानी रात इन खानाबदोश समुदाय के कुछ पुरुषों ने शराब पीने के बाद आपस में विवाद शुरू कर दिया। विवाद में दोनों पक्षों पर लाठी और पत्थरो का खुलकर इस्तेमाल किया गया, जिससे एक व्यक्ति के सिर में चोट भी आई।   लगभग यह क्रम आध घंटे तक खुलेआम चलता रहा और दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट एवं गाली गलौज करते रहे। घटना के समय स्टेशन पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। वहीं दूसरी ओर इस दौरान उपस्थित किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बनाने के उपरांत उसे वायरल कर दिया। जब तक पुलिस पहुंची वो भाग गए उल्लेखनीय है कि स्टेशन पर जहां जीआरपी पुलिस की चौकी है और वहां पर जवान भी तैनात है। इसके अलावा आर पी एफ का पुलिस थाना भी बना हुआ है जिसमें पूरा स्टाफ रहता है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस द्वारा भी एक आरक्षक की स्थाई ड्यूटी स्टेशन पर लगाई गई है, लेकिन इसके बाद भी इस प्रकार का घटनाक्रम लगभग आधे घंटे तक खुलेआम चलता रहा। जब तक वहां पुलिस पहुंचती दोनों ही पक्ष के लोग घटनास्थल से फरार हो गए। हालांकि दोनों ही पक्षों में से किसी के द्वारा भी इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी के विद्यारंभ समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका आज रूंगटा इंटरनेशलन स्कील्स यूनिवर्सिटी भिलाई में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के विद्यारंभ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के ड्रोन क्लब का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि रूंगटा अंतर्राष्ट्रीय कौशल विश्वविद्यालय में प्रतिभाशाली लोगों को संबोधित करने में अपार प्रसन्नता हो रही है, जो हमारे छत्तीसगढ़ राज्य और हमारे राष्ट्र के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब आप यहाँ से स्नातक होंगे, तो आपके पास केवल एक डिग्री ही नहीं होगी, बल्कि आपके पास वैश्विक प्रौद्योगिकी परिदृश्य को परिभाषित करने वाली कंपनियों के प्रमाणपत्र भी होंगे। आपका रिज्यूमे एक ऐसी भाषा बोलेगा जिसे दुनिया भर के नियोक्ता समझते और सम्मान करते हैं। राज्यपाल ने कहा आप सभी रोज़गार की तलाश से आगे सोचे, रोज़गार सृजन के बारे में सोचें। समाज में समस्याओं की पहचान करने और ऐसे समाधान विकसित करने के बारे में सोचें जिनसे लाखों लोगों को लाभ हो सके। यहाँ की सहायता प्रणाली – मार्गदर्शन से लेकर वित्तपोषण तक – आपके सपनों को हकीकत में बदलने के लिए डिज़ाइन की गई है। राज्यपाल ने कहा कि यहाँ की ड्रोन प्रयोगशाला इस बात का एक आदर्श उदाहरण है कि कैसे तकनीक का उपयोग सामाजिक लाभ के लिए किया जा सकता है। ड्रोन केवल उड़ने वाले उपकरण नहीं हैं; वे ऐसे उपकरण हैं जो कृषि, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा वितरण और पर्यावरण निगरानी में क्रांति ला सकते हैं। जब आप इस प्रयोगशाला में प्रयोग और नवाचार करते हैं, तो याद रखें कि प्रत्येक परियोजना में जीवन को प्रभावित करने और समुदायों को बदलने की क्षमता है। रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी के विद्यारंभ समारोह में शामिल हुए राज्यपालराज्यपाल  डेका ने विद्यार्थियों से कहा किं आज नियोक्ता ऐसे पेशेवरों की तलाश में हैं जो गंभीरता से सोच सकें, टीमों में काम कर सकें, प्रभावी ढंग से संवाद कर सकें और बदलाव के साथ तालमेल बिठा सकें। ये क्लब पाठ्येतर गतिविधियाँ नहीं हैं; ये आपके पेशेवर विकास का अभिन्न अंग हैं। 2,000 युवा दिमागों के एक ही छत के नीचे इकट्ठा होने से, आप बदलाव की एक शक्तिशाली ताकत का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन इस अवसर के साथ आपके अपने, आपके परिवार, आपके संस्थान, समाज और राष्ट्र के प्रति ज़िम्मेदारी भी आती है। आप जिस दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं, वह पिछली पीढ़ियों के अनुभव से बहुत अलग है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और अनगिनत अन्य तकनीकें हर उद्योग को नया रूप दे रही हैं। आज जो नौकरियाँ मौजूद हैं, वे कल अप्रचलित हो सकती हैं, जबकि नई भूमिकाएँ उभरेंगी जिनकी हम आज कल्पना भी नहीं कर सकते। राज्यपाल  डेका ने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल के रूप में, उन्हें कई सफल पेशेवरों, उद्यमियों और अन्य लोगों से मिलने का सौभाग्य मिला है। उन्हें सिर्फ़ उनका तकनीकी ज्ञान ही नहीं, बल्कि समस्याओं को सुलझाने की उनकी क्षमता, जोखिम उठाने की उनकी इच्छाशक्ति, दूसरों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता और बदलाव लाने की उनकी प्रतिबद्धता भी अलग बनाती है।     राज्यपाल  डेका ने कहा, इस रोमांचक यात्रा की शुरुआत करते हुए, मैं चाहता हूँ कि आप जिज्ञासु रहें, हर चीज़ पर सवाल उठाएँ, हर अवसर का लाभ उठाएँ और सीखना कभी बंद न करें, सहयोगी बनें, सर्वाेत्तम नवाचार तब होते हैं जब विविध विचार एक साथ काम करते हैं। साहसी बनें, असफल होने से न डरें, कोशिश करने से न डरें और प्रतिबद्ध रहें। उत्कृष्टता कोई संयोग नहीं है, यह निरंतर प्रयास का परिणाम है। अपने कौशल का उपयोग वास्तविक समस्याओं को हल करने और ज़रूरतमंदों की मदद करने के लिए करें। मैं एक ऐसे भविष्य की कल्पना करता हूँ जहाँ आरआईएसयू के स्नातक प्रमुख निगमों का नेतृत्व कर रहे हों, नवीन कंपनियाँ शुरू कर रहे हों, अभूतपूर्व शोध कर रहे हों और विभिन्न क्षमताओं में समाज की सेवा कर रहे हों। मैं आपको छत्तीसगढ़ का गौरव और भारत की ताकत बनते हुए देख रहा हूँ। अब से तीन या चार साल बाद जब आप इन द्वारों से बाहर निकलेंगे, तो आप अपने साथ न केवल शैक्षणिक डिग्रियां लेकर जाएंगे, बल्कि उद्योग प्रमाणपत्र, व्यावहारिक अनुभव, उद्यमशीलता की मानसिकता और सबसे महत्वपूर्ण बात, किसी भी चुनौती को स्वीकार करने का आत्मविश्वास भी लेकर जाएंगे। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा, आप न केवल इस संस्थान का भविष्य हैं, बल्कि आप हमारे राज्य, हमारे देश और हमारी पूरी दुनिया का भविष्य हैं। यहाँ आप जो कौशल अर्जित करते हैं, जो नेटवर्क बनाते हैं, जो नवाचार करते हैं और जिन मूल्यों को अपनाते हैं, उनका प्रभाव इन परिसरों की दीवारों से कहीं आगे तक जाएगा। इस परिवर्तनकारी यात्रा पर निकलते समय, अपने परिवारों का आशीर्वाद अपने साथ लेकर चलें। आपके संस्थान की अपेक्षाएँ, आपके राज्य की आकांक्षाएँ और आपके राष्ट्र की आशाएँ। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को आगे की शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप कुशल पेशेवर, नवोन्मेषी उद्यमी और ज़िम्मेदार नागरिक बनकर उभरें, जिन पर हम सभी को गर्व होगा। राज्यपाल  डेका ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल और अन्य अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम पर युनिवर्सिटी परिसर में वृक्षारोपण भी किए।      कार्यक्रम में उपस्थित सांसद बघेल ने कहा कि भिलाई शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ने जा रहा है। रूंगटा युनिवर्सिटी में देश ही नहीं विदेश से भी बच्चे यहां पढ़ने आए हैं। जिस भाव से बच्चे यहां आए है, उनकी सभी भाव की पूर्ति करने में युनिवर्सिटी की शिक्षा पद्धति सहायक हो। सांसद ने शिक्षा के साथ अनुशासन पर जोर देते हुए सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों को विधायक  रिकेश सेन , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। रूंगटा विश्वविद्यालय के कुलपति  संतोष रूंगटा ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर फैकल्टी मेंबर, विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी, प्राध्यापक गण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।  

टूट गया सपना, फाइनल में चीनी जोड़ी से हारे सात्विक-चिराग

हांग कांग Hong Kong Open 2025: ली निंग हांग कांग ओपन 2025 फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया है। फाइनल में उनका सामना चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग से हुआ। पहले ग्राउंड में भारतीय खिलाड़ियों का पलड़ा भारी रहा लेकिन अगले दो गेम में चीजें पलट गई। चीनी जोड़ी ने जीत के साथ टाइटल अपने नाम किया।