samacharsecretary.com

साहित्य रचने का दायित्व लेने वाले आदर के पात्र : बृजलाल सर्राफ

भिवानी हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में वैश्य महाविद्यालय भिवानी के हिंदी विभाग एवं साहित्य सुरभि प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल तंवर एवं आयोजक सचिव डॉ. कामना कौशिक की देखरेख में महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरतन गुप्ता,वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ, ट्रस्टी विजयकिशन अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल एवं कार्यक्रम संयोजक हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल तंवर ने शिरकत की। कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवियों विजेंद्र गाफिल, प्रो. रश्मि बजाज, प्रो. श्याम वशिष्ठ, विकास यशकीर्ति एवं डॉ. हरिकेश पंघाल ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समा बांध दिया। प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों को अपने जीवन के विभिन्न शिक्षाप्रद बारीकियों से रूबरू होने का अवसर कवियों के माध्यम से मिलता है क्योंकि एक साहित्यकार ही शौर्य को जीवंत रख सकता है। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरतन गुप्ता ने कहा कि आधुनिकता के युग में कला को जीवित रखना बड़ा कार्य है। कवि सच्चा साधक : सर्राफ वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ एवं ट्रस्टी विजय किशन अग्रवाल ने कहा कि एक कवि सच्चा साधक होता है जो कल्पना से शब्दों को जोड़कर उनको एक माला में पिरोने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कलाकार एवं साहित्य अमर रहता है। साहित्य रचने का दायित्व लेने वाले आदर के पात्र होते हैं। कवियों ने इन रचनाओं से बांधा समां विधानसभा चुनावों के समर्थन कर रहे हैं।कवि सम्मेलन में पधारे सुप्रसिद्ध कवि विजेंद्र गाफिल ने हिंदी एवं उर्दू काव्य पाठ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए अपने शायराना अंदाज में ‘कोई आए या न आए यह मर्जी उसी की, मेरी आदत सी है कमतर देखने की’, ‘मंजिल मुश्किल है फिर भी नामुनकिन तो नहीं’, ‘हमने कागज के फूलों पर तितलियों को खुशबू लेते हुए देखा है की प्रस्तुति दी। कवयित्री डॉ. रश्मि बजाज ने हिंदी भाषा की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए भारतीय समाज की विभिन्न कुरीतियों पर कटाक्ष करती एवं भ्रूण हत्या, लिंगानुपात एवं स्त्रियों पर हो रहे अत्याचार पर प्रकाश डालती अपनी कविता ‘वो कब औरों की राह देखे हैं, जिसे गंगा जमीं पर लानी है, हौसले वाले पर उतरेंगे, ये दरिया कितनी भी तूफानी हो’ सुनाकर सबमें जोश भर दिया। कवि विकास दिव्यकीर्ति ने ‘मां की स्नेहशील दास्तां सुनकर ये छाले फूट जाते हैं, अगर रोती है कहीं ममता तो शिवालय रूठ जाते हैं, अगर प्रदेश में हो बेटे तो उनकी यादों से माताओं के हाथ से निवाले छूट जाते हैं’ सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। कवि प्रोफेसर श्याम वशिष्ठ ने जिंदगी के अहम रिश्तों पर आधारित अपनी गजल मोहब्बत की निशानी को यहां पर कौन देखेगा, बुजुर्गों की कहानी को यहां पर कौन देखेगा, गाते हुए खूब वाह वाही लूटी। कवि डॉ हरिकेश पंघाल ने अपनी रचना पहला सुख निरोगी काया के माध्यम से मानव जीवन का बेहतरीन चित्रण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी हरियाणवी कविता चिचड़ के माध्यम आज के युग में भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे मनुष्य का वर्णन करते हुए भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। कार्यक्रम में पधारे सभी कवियों को साहित्य सुरभि शिखर सम्मान से अलंकृत किया गया।

‘पार्वती’ सोनारिका भदौरिया की खुशखबरी: पति के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट कर किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

मुंबई मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। टीवी में मशहूर धारावाहिक देवों के देव महादेव में 'पार्वती' के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली सोनारिका भदौरिया मां बनने वाली हैं। जी हां, यह गुड न्यूज एक्ट्रेस ने खुद अपने पति विकास पराशर संग मिलकर फैंस को दी है, जिसके बाद कपल को लगातार फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। सोनारिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह व्हाइट लेस गाउन पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और पति की बाहों में रोमांटिक पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में कपल के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की एक अलग खुशी देखने को मिल रही है।  बता दें, सोनारिका भदौरिया और विकास ने फरवरी 2024 में एक दूजे संग शादी रचाई थी। वहीं, शादी से पहले एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था अब शादी के डेढ़ साल बाद उनके घर जल्द ही पहले बच्चे की किलकारी गूंजेगी।

40-40 हजार रुपये में स्क्रैप सर्टिफिकेट की धांधली, MP में बढ़ा धोखाधड़ी का खतरा

ग्वालियर कंडम और समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों को आफ रोड करने को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी में बदलाव करने की घोषणा की है। उपभोक्ताओं को नए वाहन खरीदते समय पुराने वाहन को स्क्रैप कराने पर रोड टैक्स में 25 के बजाय 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस फैसले का फायदा उठाने के लिए आसपास के राज्यों के वेंडर सक्रिय हो गए हैं। ये वेंडर गाड़ी को अपने यहां स्क्रैप होना बताकर सर्टिफिकेट 40-40 हजार रुपये में बेच रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार दूसरे राज्यों में वाहन स्क्रैप का काम करने वाले वेंडर मप्र में सक्रिय होकर स्क्रैप सर्टिफिकेट का कारोबार कर रहे हैं, इससे मध्य प्रदेश की स्क्रैप पॉलिसी का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। इसका अर्थ है कि स्क्रैप पालिसी के तहत पुराने वाहनों के नष्ट होने का फायदा प्रदेश को मिलना चाहिए, वह इस प्रकार से स्क्रैप सर्टिफिकेट बेचे जाने से नहीं मिलेगा। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक वेंडर ने बताया कि वह मप्र में हर माह 300 स्क्रैप सर्टिफिकेट उपलब्ध कराते हैं और प्रति सर्टिफिकेट 40 हजार लेते हैं, उनका काम मप्र ही नहीं दिल्ली, हरियाणा, उप्र जैसे राज्यों में हैं। ग्वालियर में हर माह 100 से ज्यादा स्क्रैप सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं, जबकि इतने वाहन स्क्रैप हो रहे या नहीं यह पता नहीं। ऑटोमोबाइल शोरूम पर नेटवर्क सक्रिय स्क्रैप सर्टिफिकेट को लेकर वेंडरों का नेटवर्क प्रदेशभर में ऑटोमोबाइल शोरूमों पर है, यहां नया वाहन खरीदने जाने वाले अगर शोरूम पर स्क्रैप सर्टिफिकेट की मांग करते हैं तो उन्हें आसानी से उपलब्ध कराने की बात बताई जाती है, इसके बाद स्क्रैप सर्टिफिकेट की कीमत बताकर बेच दिया जाता है। बड़े लग्जरी वाहनों पर स्क्रैप सर्टिफिकेट की छूट अधिक ली जा रही है। बड़ा सवाल : दनादन बिक रहे स्क्रैप सर्टिफिकेट प्रदेश में बड़े महानगरों में स्क्रैप सेंटर भी बनाए गए हैं, यहां वाहन स्क्रैप किए जाते हैं। बाहरी वेंडर बाहर के वाहनों के सर्टिफिकेट अधिक खपा रहे हैं, ये वाहन स्क्रैप हो भी रहे हैं या नहीं, इसका कुछ पता नहीं है। यह भी आशंका है कि बाहरी दूर दराज के राज्यों से पुराने वाहन का स्क्रैप सर्टिफिकेट जनरेट करा लिया जाता हो और वह सड़क पर दौड़ भी रहा हो।

इजरायली पीएम की कड़ी चेतावनी: हमास नेता संघर्षविराम को बाधित कर रहे हैं, तभी खत्म होगी लड़ाई

तेल अवीव इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि कतर में हमास नेता संघर्षविराम के प्रयासों में बाधा डाल रहे हैं और गाजा में संघर्ष को बढ़ा रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि कतर में रह रहे हमास नेताओं से छुटकारा पाकर ही शांति स्थापित हो सकती है। बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कतर सरकार पर भी निशाना साधा और हमास नेताओं को पनाह देने का आरोप लगाया। इस्राइल का कतर पर निशाना नेतन्याहू ने लिखा कि 'कतर में रह रहे हमास के आतंकी प्रमुखों को गाजा के लोगों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने युद्ध को अंतहीन रूप से खींचने के लिए युद्धविराम के सभी प्रयासों को बाधित कर दिया। उनसे छुटकारा पाकर ही हमारे सभी बंधक रिहा हो सकेंगे और युद्ध समाप्त हो सकेगा।' इस्राइली पीएम नेतन्याहू की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस्राइल ने शीर्ष हमास नेताओं को शरण देने के लिए कतर की बार-बार आलोचना की है। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो संदेश में कहा कि 'इस्राइल, हमास नेताओं के खिलाफ, चाहे वे कहीं भी हों, कार्रवाई करेगा, जब तक कि कतर उन्हें बाहर न निकाल दे या उन्हें न्याय न हो जाए।' इस्राइल के कतर में किए गए हमले पर विवाद इस्राइली वायुसेना ने मंगलवार को हमास के नेताओं को निशाना बनाने के लिए कतर की राजधानी दोहा में बड़ा हवाई हमला किया था। इस हमले में हमास के नेताओं की मौत हो गई थी। कतर पर हुए हमले की मध्य पूर्व और उसके बाहर कई देशों ने व्यापक निंदा की। इसके बाद कतर और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ गया। साथ ही युद्ध को समाप्त करने और गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने के लिए चल रही बातचीत खतरे में पड़ गई है। हमले के बाद हमास ने कहा कि उसके शीर्ष नेता हमले में बच गए, लेकिन पांच निचले स्तर के सदस्य मारे गए। इसमें गाजा में हमास के नेता और उसके शीर्ष वार्ताकार खलील अल-हय्या का बेटा, तीन अंगरक्षक और अल-हय्या के कार्यालय का प्रमुख शामिल है।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए जोगाराम पटेल बोले- दीया बुझने से पहले चमकता है

जोधपुर अजमेर जिले में राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 32 केंद्रों पर किया जा रहा है। यह परीक्षा दो पारियों में हो रही है, जिसमें करीब साढ़े 11 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों के हाथों में बंधे धागे उतरवाए गए और फुल आस्तीन की शर्ट पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों की आस्तीनें खुलवाई गईं। तय समय पर ही जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर डीएसपी या सीआई स्तर के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। वहीं, परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर बनाए गए स्ट्रांग रूम की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा एएसआई, हेड कांस्टेबल और पर्याप्त पुलिस बल केंद्रों पर तैनात हैं। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।

महिला आयोग ने उठाया छत्तीसगढ़ ‘न्यूड पार्टी’ मामले का संज्ञान, सियासी हड़कंप

 रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी में इंस्टाग्राम पर न्यूड पार्टी का एक पोस्टर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। सिनफुल राइटर1 नामक आईडी से किए गए इस पोस्ट में पार्टी की जगह और 18+ कपल्स, युवतियों और महिलाओं के शामिल होने का दावा किया गया था। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से फैला, जिसके बाद पुलिस और महिला आयोग ने इसे गंभीरता से लिया। महिला आयोग ने लिया संज्ञान छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए रायपुर पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल प्रमुख को जांच का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि दो दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट और अंतिम व्यक्ति की गिरफ्तारी तक रोजाना प्रगति रिपोर्ट भेजनी होगी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह पहली बार नहीं है जब रायपुर में विवादित आयोजन सुर्खियों में आया हो। इससे पहले विधानसभा रोड के एक क्लब में फेक वेडिंग पार्टी आयोजित हुई थी, जिसका बजरंग दल और अन्य संगठनों ने विरोध किया था। कांग्रेस ने सरकार और पुलिस पर साधा निशाना कथित न्यूड पार्टी पोस्टर के सामने आते ही कांग्रेस ने सरकार और पुलिस पर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रशासनिक संरक्षण के बिना संभव नहीं। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि सरकार का डर खत्म होने से इस तरह के ट्रेंड बढ़ रहे हैं। कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने इसे प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर पर हमला बताया। बजरंग दल ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। विभाग संयोजक रवि वाधवानी ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद क्लबों को बंद कराएंगे। सरकार की ओर से गृह मंत्री विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ऐसी धृष्टता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और प्रदेश की संस्कृति को आहत करने वाले आयोजनों की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।  

53 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान घायल, बडगाम में सेना का वाहन पलटा

श्रीनगर रविवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सेना के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 53 राष्ट्रीय राइफल्स के चार जवान घायल हो गए। इनमें से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए 92 बेस अस्पताल, बदामी बाग छावनी (श्रीनगर) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका  इलाज जारी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सेना और प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

साव ने नवनिर्मित अटल परिसर और चौपाटी को जनता को किया समर्पित

जांजगीर-नैला में 4.37 करोड़ की लागत से सेंट्रल लाइब्रेरी, 10.84 करोड़ की लागत से एसटीपी एवं 1.97 करोड़ की लागत से पाइपलाइन विस्तार व सम्पवेल का होगा निर्माण चांपा में 48.56 लाख की लागत से पानी टंकी और 29.98 लाख की लागत से बनेगा कर्मचारी आवास उप मुख्यमंत्री ने जांजगीर-नैला नगर पालिका भवन और विकास कार्यों के लिए ढाई-ढाई करोड़ तथा चांपा नगर पालिका में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार व विकास कार्याें के लिए 3 करोड़ देने की घोषणा की रायपुर, उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज जांजगीर-नैला नगर पालिका और चांपा नगर पालिका में 19 करोड़ 53 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान जांजगीर-नैला में नगर पालिका के कार्यालय भवन के लिए 2.5 करोड़ रुपए, विकास कार्याें के लिए 2.5 करोड़ रुपए तथा चांपा नगर पालिका में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्याें के लिए 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।   उप मुख्यमंत्री साव ने जिला मुख्यालय जांजगीर में 4 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से जांजगीर के वार्ड क्रमांक 21 में नालंदा परिसर (सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन), 10.84 करोड़ रुपए की लागत से एसटीपी निर्माण कार्य एवं 1.97 करोड़ रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में पाइपलाइन विस्तार एवं सम्पवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने इनके साथ ही 30 लाख रुपए की लागत से अटल परिसर और 20 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित चौपाटी का लोकार्पण भी किया।       साव ने चांपा नगर पालिका में कुल एक करोड़ 8 लाख 54 हजार रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने इस दौरान चांपा नगर पालिका के घोघरानाला में 48 लाख 56 हजार रुपए की लागत से पानी टंकी निर्माण, 29 लाख 98 हजार रुपए की लागत से नगर पालिका के कर्मचारियों के लिए आवास का शिलान्यास एवं 30 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री ब्यास कश्यप और छत्तीसगढ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।       उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगातार विकास कार्यों को मंजूरी दी जा रही है, जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने का सशक्त माध्यम बनेगा। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के सम्मान में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर विकसित किए जा रहे हैं। ये अटल परिसर अटल जी की राष्ट्रसेवा, विकास दृष्टि और आदर्श मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रभावशाली माध्यम बनेंगे। लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक ब्यास कश्यप और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने भी संबोधित किया। पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत की अध्यक्ष  सत्यलता आनंद मिरी, जांजगीर-नैला नगर पालिका की अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल और चांपा नगर पालिका के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित दोनों नगर पालिकाओं के पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

PM मोदी बोले – मां को गाली देने वालों को भी माफ करता हूं, शिव का भक्त हूं

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने खुद को भगवान शिव का भक्त बताया। उन्होंने कहा कि कोई मुझे कितनी भी गाली दे, मैं सारा जहर निगल जाता हूं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि मेरा रिपोर्ट कंट्रोल सिर्फ देश की 140 करोड़ जनता है, वही मेरा मालिक है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भूपेन हजारिका का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार भूपेन हजारिका जैसे असम के महान सपूतों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने कहा, "मेरे लिए तो जनता-जनार्दन ही मेरा भगवान है। मेरे भगवान के पास जाकर मेरी आत्मा की आवाज नहीं निकलेगी तो और कहां निकलेगी। यही मेरे मालिक हैं, यही मेरे पूजनीय हैं, यही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं और कोई मेरा रिमोट कंट्रोल नहीं है। 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट कंट्रोल हैं।" प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के दरांग में 6,300 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की भी आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार असम आया हूं। गौरतलब है कि पिछले दिनों इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के समय बिहार के दरभंगा में एक मंच से विपक्षी दलों के कुछ कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और उनके मां को गाली दी थी जिसका वीडियो सामने आया था। इस मामले में बिहार भाजपा की तरफ से एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी जिसमे कहा गया था कि वोटर अधिकार यात्रा के एक कार्यक्रम के दौरान मंच से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी गई। इस मामले में दरभंगा जिले की पुलिस ने सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत (वार्ड सं० 1) के भपुरा गंव निवासी अनीश कुरैशी के पुत्र मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत वर्तमान में दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाला देश है और असम इसके सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक है। कभी विकास के साथ तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष कर रहा असम अब काफी बदल गया है और 13% की विकास दर के साथ उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह प्रभावशाली उपलब्धि यहां के लोगों के दृढ़ संकल्प और समर्पण का प्रमाण है। यह असम के लोगों की कड़ी मेहनत और भाजपा की डबल इंजन सरकार के योगदान से प्रेरित सहयोगात्मक प्रयासों का भी परिणाम है। यही कारण है कि हिमंत बिस्वा सरमा जी और उनकी टीम को असम के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।"  

बेटियों का धमाका: हरियाणा की जैसमीन, नुपूर और पूजा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

लिवरपूल हरियाणा की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में देश का मान बढ़ाया। जैसमीन लंबोरिया वर्ल्ड चैंपियन बनीं, जबकि नुपूर को रजत और पूजा को कांस्य पदक मिला।भारतीय मुक्केबाज जैसमीन लंबोरिया ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया जब वह पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता पोलैंड की जूलिया जेरेमेटा को हराकर फीदरवेट वर्ग में विश्व चैम्पियन बन गई। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली जैसमीन ने 57 किलोवर्ग के फाइनल में शनिवार को देर रात 4 . 1 (30-27, 29-28, 30-27, 28-29, 29-28) से जीत दर्ज की । नुपूर शेरोन (80 प्लस किलो) और पूजा रानी (80 किलो) को गैर ओलंपिक भारवर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा । इस जीत के साथ जैसमीन विश्व चैम्पियन बनने वाली भारत की नौवी मुक्केबाज बन गई । इससे पहले छह बार की चैम्पियन एम सी मेरीकोम (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018), दो बार की विजेता निकहत जरीन (2022 और 2023), सरिता देवी (2006), जेनी आरएल (2006), लेखा केसी (2006), नीतू गंघास (2023), लवलीना बोरगोहेन (2023) और स्वीटी बूरा (2023) यह खिताब जीत चुकी हैं ।