samacharsecretary.com

वीडियो कॉल के झांसे में आई ग्वालियर की लड़की, बड़ा ऑनलाइन धोखा हुआ शिकार

ग्वालियर  ग्वालियर में एक लड़की को प्यार और शादी का झांसा देकर एक युवक ने बड़ा धोखा दिया। आरोपी ने दोस्ती करके प्यार का इजहार किया, फिर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाया और अब परिवार को अश्लील वीडियो भेज दिया। इसके बाद लड़की ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है। राजस्थान धौलपुर के एक गांव की 19 साल की लड़की ग्वालियर के इंदरगंज थाना स्थित खल्लासी पुरा में किराये के कमरे में रहती है। युवती कॉम्पिटिशन एग्जाम दे रही है, जबकि जॉब भी करती है। साल 2024 में छात्रा की पहचान एक कार्यक्रम में गोविंद पुत्र भूरे पाल निवासी धनेला नूराबाद मुरैना से हुई थी। पहली ही नजर में दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया था। इसके बाद एक दूसरे के मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। कुछ ही दिन में दोस्ती गहरी हुई और गोविंद ने युवती से कहा कि वह शादी करेगा तो सिर्फ उससे। 24 अप्रैल 2024 को जब युवती घर पर अकेली थी तो गोविंद पहुंचा और यहां उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी, युवती को परीक्षा या जॉब के लिए इंटरव्यू दिलाने के नाम पर दिल्ली, नोएडा, मथुरा, आगरा व उज्जैन ले गया। यहां होटल में रखकर कई बार शारीरिक शोषण किया। लगातार वह अलग-अलग स्थानों पर जिस्मानी संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पहले जब युवती की दिल्ली में जॉब थी तो आरोपी ने उसे कॉल किया और नहाते हुए वीडियो कॉल करने को मजबूर किया। युवती ने नहाते हुए वीडियो कॉल किया तो आरोपी ने उसे रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और युवती के फैमिली ग्रुप पर शेयर कर दिए। घटना का पता उस समय लगा जब युवती की मौसी के पास उसका यह अश्लील वीडियो पहुंचा। इसके बाद पीड़िता ने गोविंद से इसका विरोध किया तो वह धमकाने लगा। परेशान युवती ने मंगलवार रात इंदरगंज थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आईटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिश्वतखोरों पर एसीबी का शिकंजा, एसडीएस कार्यालय में रंगेहाथ पकड़े गए तीन कर्मचारी

जांजगीर एसीबी /ईओडब्ल्यू ने आज चांपा एसडीएम कार्यालय में छापा मारकर भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को किसान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा. भू-अर्जन की राशि भुगतान के एवज में किसान से रिश्वत के तौर पर 1 लाख 80 हजार रुपए ले रहे थे. जानकारी के अनुसार, जिला सक्ती के ग्राम रायपुरा निवासी बुधराम धीवर ने बिलासपुर एसीबी इकाई में 16 अक्टूबर को शिकायत की थी. उसने बताया कि उसकी तथा उसके बहन के नाम की ग्राम कोसमंदा, जिला जांजगीर स्थित जमीन का नेशनल हाइवे निर्माण के लिए अधिगृहण किया गया था. उन्हें कुल 35 लाख 64 हजार 099 रुपए मुआवजा के रूप में चांपा एसडीएम कार्यालय से भू-अर्जन अधिकारी द्वारा उसके तथा उसके बहन के संयुक्त बैंक खाते में अगस्त 2025 में भुगतान किया गया था. राशि भुगतान के बाद एसडीएम कार्यालय चांपा के भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी बाबू बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार उससे मुआवजा राशि निकलवाने में मदद के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है, जो वह उन लोगों को नहीं देना चाहता, बल्कि उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है. शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ट्रैप की योजना तैयार की, जिसके बाद आज प्रार्थी को रिश्वती रकम 180000 रुपए आरोपीगण को देने भेजा गया. रिश्वत राशि हाथ में लेते ही बिलासपुर एसीबी डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में आसपास तैनात एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को पकड़ लिया गया. अचानक हुई कार्यवाही से आसपास हड़कंप सा मच गया. पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 1लाख 80 हजार रुपए जप्त कर एसीबी ने दोनों आरोपी के विरुद्ध धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है. एसीबी इकाई बिलासपुर की पिछले 1.5 साल में यह लगातार 36 वीं ट्रैप की कार्रवाई है.

होटल विवाद: उज्जैन में लव जिहाद के शक पर लड़के को पीटा, संगठन ने की मारपीट

उज्जैन  उज्जैन में लव जिहाद के शक में भारी हंगामा कटा। हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की को अपने साथ महाकाल के दर्शन के लिए लेकर पहुंचा था और बद में एक होटल में रूम भी लिया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना लगते ही सभी लोग होटल पहुंचे। पूछताछ की तो पता चला कि युवती हरियाणा की है ओर युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। होटल के रजिस्टर में युवती की एंट्री की गई है पर युवक की नहीं है। मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन ने हंगामा मचा दिया और युवक की पिटाई कर दी,जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को थाने ले गई,जहां दोनों से पूछताछ जारी है। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर के आसपास के होटल बिना आईडी रूम दे रहे हैं और जहां से यह जोड़ा पकड़ाया है वहां से 3 महीने पहले भी ऐसा ही जोड़ा पकड़ा गया था,पुलिस इस होटल पर कार्रवाई करे। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवक-युवती से पूछताछ कर युवती के परिवार के लोगों को भी बुलाया गया है। हिंदू जागरण मंच के संयोजक रितेश माहेश्वरी ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की को महाकाल दर्शन के बहाने उज्जैन लेकर आया है। बुधवार रात कार्यकर्ताओं ने निक्की पैलेस होटल में जांच की तो पता चला कि युवती की आईडी होटल में दी गई है, लेकिन युवक की नही दी है,मामले की जानकारी मिलते ही महाकाल थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। हिंदूवादी संगठन के रितेश माहेश्वरी नेआरोप लगाया है कि मंदिर के आसपास के होटल बिना आईडी दे रहे रूम दे रहे हैं। निक्की पैलेस होटल में पहले भी लव जिहाद के मामले सामने आ चुके हैं। होटल संचालक केवल लड़की का आईडी लेकर रूम देते हैं और रजिस्टर में केवल उसका नाम दर्ज करते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी होटल प्रबंधन सुधर नहीं रहा है। पुलिस को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया। पूछताछ में दोनों ने खुद को बालिग और शादीशुदा बताया। थाना प्रभारी ने कहा कि होटल संचालक ने गलत जानकारी दी है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों बालिग हैं,लेकिन यदि उन्होंने गलत सूचना देकर कमरा लिया है,तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

‘एकता में शक्ति’: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरियाणा में कल होगा भव्य यूनिटी मार्च

चंडीगढ़  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर हरियाणा सरकार ने राज्यभर में ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ के आयोजन को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी निर्देशों के तहत राज्य के सभी 22 जिला मुख्यालयों और 90 विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार से पदयात्राओं की शुरूआत होगी। ये कार्यक्रम 25 नवंबर तक चलेंगे। बता दें कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। पटेल जयंती पर होने वाले आयोजन का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फतेहाबाद में नेतृत्व करेंगे। उनके कैबिनेट सहयोगियों, सांसदों, विधायकों और विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को भी इन आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक जिले में तीन दिन की ‘सरदार पटेल एकता पदयात्रा’ आयोजित होगी। इन पदयात्राओं का उद्देश्य राज्य में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। पदयात्रा की शुरुआत हर जिले में सरदार पटेल की प्रतिमा या चौक से होगी और समापन जिला सचिवालय, सार्वजनिक पार्क या प्रमुख स्थल पर किया जाएगा।   ‘माय भारत’ मिलकर करेंगे आयोजन राज्य के सभी उपायुक्तों (डीसी) को जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग, नगर निकाय, एनएसएस-एनसीसी और ‘माय भारत’ संगठन की टीमें शामिल होंगी। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक जिले की जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से डीसी और स्थानीय विधायक की होगी। साथ ही, हर जिले में ‘स्वच्छता टोली’ और ‘युवा टोली’ बनाई जाएगी, जो यात्रा मार्ग की सफाई, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रबंधन करेगी। हलकों में नेतृत्व करेंगे मंत्री, सांसद और प्रत्याशी राज्य सरकार ने इस आयोजन को ‘जन आंदोलन’ के रूप में देखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने निर्देशों में कहा है कि यह सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हरियाणा के लोगों की भागीदारी से चलने वाला राष्ट्रीय एकता का उत्सव है। सरकार ने तय किया है कि हर विधानसभा क्षेत्र की पदयात्रा में संबंधित मंत्री, सांसद, विधायक और उस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शामिल रहेंगे। सभी को क्षेत्रवार नोडल जिम्मेदारी दी गई है ताकि आयोजन की तैयारी, जनसंपर्क और भीड़ प्रबंधन में सक्रिय योगदान सुनिश्चित हो सके। महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, नगर प्रशासन, युवा कार्यक्रम विभाग और पुलिस को लॉजिस्टिक सपोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है। स्वच्छता से एकता तक का संदेश इन पदयात्राओं को केवल स्मरण समारोह तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इन्हें ‘जन-जन की यात्रा’ बनाया जा रहा है। हर जिले में स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति शपथ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण, ‘स्वदेशी भारत’ संकल्प कार्यक्रम और स्कूल-कॉलेज प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही, हर यात्रा के मार्ग पर पोस्टर, झंडे और ‘एक भारत, विकसित भारत’ के बैनर लगाए जाएंगे। स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थी सरदार पटेल के विचारों पर निबंध, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगे।   हर ठहराव पर संस्कृति और जोश का संगम पदयात्रा मार्ग पर हर 1.5 से 2 किलोमीटर पर ‘हॉल्टिंग प्वाइंट्स’ बनाए जाएंगे, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, देशभक्ति गीत, लोक कलाकारों के प्रदर्शन और ‘स्वदेशी मेले’ आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से पानी, छाछ, फल और प्राथमिक उपचार केंद्रों की व्यवस्था रहेगी। मुख्य सचिव ने कहा है कि हर यात्रा में युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह आयोजन समावेशी और प्रेरक बने। सोशल मीडिया पर चलेगी ‘एकता की लहर’ मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ‘सरदार@150’ और ‘एक भारत-आत्मनिर्भर भारत’ हैशटैग के साथ रियल टाइम सोशल मीडिया कवरेज सुनिश्चित करेंगे। हर जिले में सेल्फी स्टैंड, एकता वॉल और लाइव स्ट्रीमिंग बूथ लगाए जाएंगे। साथ ही, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को अभियान से जोड़ने के लिए विशेष ब्रीफिंग सत्र होंगे।

शिवपुरी की चोरी हुई नवजात सागर में मिली, पुलिस ने ‘ऑपरेशन सेफ बेबी’ में बच्चा चोर को पकड़ा

शिवपुरी  शिवपुरी जिला अस्पताल से शारदा आदिवासी नाम की महिला एक दिन की नवजात बच्ची को चुराकर लगभग 280 किलोमीटर दूर पहुंच गई थी। पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद और घेराबंदी से आरोपी महिला को सागर में एक बस से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को सुरक्षित बरामद कर सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अब आरोपी महिला को शिवपुरी लाकर उससे पूछताछ करेगी। जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल से एक महिला द्वारा नवजात बच्ची के चोरी किए जाने के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त आरोपी महिला को पकड़ लिया है। शिवपुरी के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची को चुराने के बाद महिला एक बस के माध्यम से सागर जिले तक पहुंच गई थी। सागर में पुलिस ने इस महिला को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। नवजात बच्ची को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है और उसे सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला को शिवपुरी लाया जा रहा है और पुलिस अब इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए इससे पूछताछ करेगी। 30 हजार का ईनाम घोषित किया था जिला अस्पताल से बुधवार सुबह अज्ञात महिला आदिवासी प्रसूता की एक दिन की बच्ची चोरी करके ले गई थी। महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस वारदात के बाद आईजी ने महिला का पता बताने वाले को 30 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की थी। बताया जाता है कि बामौरकलां के विशुनपुरा निवासी रौशनी पत्नी सुनील आदिवासी उम्र 23 साल को 27 अक्टूबर को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 27-28 अक्टूबर की दरम्यानी रात 1:56 बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसूता की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेटरनिटी विंग के एचडीयू वार्ड (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में भर्ती करवाया गया। इसी क्रम में 28 अक्टूबर की रात एक अज्ञात महिला प्रसूता की ननद रामवती से मिली। प्रसूता महिला के परिजनों से संपर्क बढ़ाया पुलिस और परिजन के अनुसार आरोपी महिला ने रामवती से बातें करते हुए खुद को उनके गांव की आशा कार्यकर्ता की रिश्तेदार बता कर पहचान कर ली। उसने अपना नाम लता आदिवासी बताया। वह पूरी रात उनके संपर्क में रही, वह प्रसूता के लिए खाने पीने का सामान, चाय-दूध आदि भी लेकर आई। बहाने से उठाई बच्ची और फरार हो गई 29 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजकर 48 मिनट पर वह महिला प्रसूता व उसकी सास से यह कहकर बच्ची को बेड से उठा लाई कि, वह बच्ची को अपने पति सुनील को खिलाने के लिए ले जा रही है। इसके बाद वह बच्ची को लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस ने महिला की तलाश में शहर भर के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ साथ बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन आदि जगह पर तलाश किए। पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ा पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अलग-अलग टीमें गठित कर मामले की पड़ताल के निर्देश दिए। पुलिस को छानबीन के दौरान महिला के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपित महिला की पहचान बड़ागांव निवासी शारदा आदिवासी के रूप में हुई है। वह आपराधिक किस्म की महिला बताई गई है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि महिला पर पूर्व में भी चोरी संबंधी एक अपराध दर्ज हो चुका है। इस दौरान पुलिस इस महिला तक पहुंच गई। बताया जाता है कि उक्त महिला इस नवजात बच्ची को लेकर सागर जाने वाली बस में बैठकर निकली है। सागर पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी तो पकड़ी गई शिवपुरी पुलिस ने सागर पुलिस से संपर्क किया और बच्चा चोर महिला की जानकारी, फोटोग्राफ व सीसीटीवी फुटेज शेयर किए थे। इधर सागर एसपी, एएसपी और तमाम थानों की पुलिस को सक्रिय कर दिया गया था। जिसमें भैंसा के पास ललितपुर की तरफ जाने वाली बस में महिला मिल गई। पूछताछ में पहले तो उसने बच्ची को अपनी बताया, बाद में पुलिस ने जब सख्ती से पूछा तो उसने बता दिया कि वह चोरी करके लाई है। जांच होगी, पूछताछ करेंगे- एसपी शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि हमें जो इनपुट मिले थे, उसके आधार पर हमने सागर पुलिस को दी। उक्त सूचना के आधार पर सागर पुलिस ने महिला को एक यात्री बस से गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का वहां के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया है बच्ची पूर्णत: स्वस्थ है। सुबह महिला और बच्ची शिवपुरी लाकर पूछताछ करेंगें। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची के चोरी किए जाने के मामले में पुलिस को मिली सफलता पर बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस मामले में शिवपुरी पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने सक्रियता से उक्त मामले का खुलासा किया।  

देवास निगम में अनोखी प्रदर्शन: महिला पार्षद ने चप्पल की माला पहनकर विरोध जताया

उज्जैन प्रदेश भाजपा और कांग्रेस के निगम पार्षदों ने  अनोखा प्रदर्शन किया। देवास जिले की BJP महिला पार्षद चप्पल की माला पहनकर निगम पहुंचीं और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और कामचोरी के आरोप लगाते हुए वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सवाल-जबाव किए तो उज्जैन जिले के नागदा में कांग्रेस पार्षदों ने सड़क खराब होने और हादसों को लेकर सड़क पर ही केक काट दिए। अब दोनों मामले चर्चा का विषय बन गए हैं। उज्जैन के नागदा में कांग्रेस पार्षदों ने सड़क की बदहाली को लेकर उखड़ी सड़क पर केक काटकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर सरकार नई सड़कें बनाना तो दूर सड़कों के गड्ढे भी नहीं भर पा रही है। वहीं दूसरी ओर देवास जिले की वार्ड क्रमांक 24 की भाजपा की महिला पार्षद रितु सावनेर नगर निगम परिषद बैठक सम्मेलन में चप्पलों की माला पहनकर शामिल हुईं। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए, लेकिन उन्हें संतोष जनक जवाब नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि काफी समय से मेरे वार्ड में नाली पानी की समस्याएं व्याप्त हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर कई बार निगम अधिकारियों को अवगत करा चुकी हूं लेकिन उनकी शिकायतों का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्ट और कामचोर होने का आरोप भी लगाया। मैंने स्वयं इसे स्वीकार किया है। एक कांग्रेस पार्षद ने उनसे महिला होने के नाते चप्पलों की माला उतारने का आग्रह किया तो बैठक में कांग्रेस पार्षद दीपेश कानूनगो और भाजपा नेता मनीष सेन के बीच कुछ देर के लिए बहस भी हुई। देवास जिले के वार्ड क्रमांक 24 की भाजपा पार्षद रितु सावनेर ने बताया कि वार्ड के लोग अच्छा काम होता है तो हमें फूलों की माला अर्पण करते हैं लेकिन हमारे वार्ड की जो दयनीय स्थिति नगर निगम ने बनाकर रखी है। इसे बताने के लिए यह चप्पलों की माला पहनकर आई हूं। मुझे न्याय चाहिए मेरी समस्या हल नहीं हुई तो मैं यही माला जिम्मेदार अधिकारियों को अर्पित करूंगी।

इंटेलिजेंस रिपोर्ट से मचा हड़कंप! पाक एजेंसियों की गतिविधियों के बाद पंजाब में बढ़ी सुरक्षा

कपूरथला पाकिस्तानी सीमा से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर पड़ते कपूरथला के न्यू आर्मी कैंट में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए एक सफाई सेवक की गिरफ्तारी ने जहां पंजाब पुलिस सहित देश की सभी खुफिया एजेंसियों को हिला डाला है। वहीं देश के विभिन्न आर्मी स्टेशनों में प्राइवेट तौर पर काम कर रहे उन व्यक्तियों पर अब सख्त सुरक्षा निगरानी रखने की जरूरत महसूस होने लगी है, जो अपने काम के लिए अक्सर सख्त सुरक्षा घेरे के लिए जाने जाते मिल्टरी स्टेशनों में आते-जाते रहते हैं। इस पूरे मामले में आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं। गौरतलब है कि कपूरथला पुलिस ने न्यू कैंट स्टेशन में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक प्राइवेट सैनिटेशन वर्कर को गिरफ्तार किया है। देश की सुरक्षा से जुड़ी इस गिरफ्तारी मामले ने जहां दुश्मन देश के नापाक खतरनाक इरादों को जाहिर किया है। वहीं इस गिरफ्तारी ने यह भी साबित कर दिया है कि दुश्मन देश से जुड़ी एजैंसियां किस प्रकार गरीब परिवारों से संबंधित व्यक्तियों को मोटा लालच देकर अपने जाल में फंसा रहे हैं। गौर हो कि जिस स्थान पर न्यू मिल्टरी स्टेशन कपूरथला स्थित है, उसके आसपास कई ऐसे संवेदनशील क्षेत्र व गांव स्थित हैं, जहां पर लंबे समय से बड़ी संख्या में अपराधिक गतिविधियां देखने को मिली हैं। इन गांवों से संबंधित बड़ी संख्या में समाज विरोधी तत्व ड्रग तस्करी, हथियारों की बरामदगी तथा गैंगवार जैसे खतरनाक मामलों को लेकर जेलों में बंद हैं तथा पिछले दिनों ही पंजाब पुलिस ने न्यू मिल्टरी स्टेशन के नजदीक पड़ते एक गांव के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में खतरनाक विदेशी हथियार बरामद किए थे। अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल तो यह उठता है कि गरीब परिवार से संबंधित उक्त युवक तक पाकिस्तान से संबंधित एजैंसियां कैसे पहुंची तथा उसे देश विरोधी एजेंसियों से मिलवाने वाले लोग आखिर कौन थे।  वर्णनीय है कि गिरफ्तार आरोपी राजा को जासूसी के बदले पाकिस्तान से मिलने वाली रकम हवाला के जरिए दी जाती थी। इस पूरे मामले में अहम सवाल यह भी है कि आखिर राजा को हवाला के जरिए देश विरोधी गतिविधियों के लिए कौन रकम पहुंचाने कपूरथला आता था। गौर हो कि पंजाब पुलिस पिछले कुछ महीनों के दौरान पाकिस्तान से जुड़े ड्रग तस्करों की करोड़ों रुपये की काली कमाई को हवाला के जरिए देश-विदेश में पहुंचाने के मामले में कई हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार कर चुके हैं। इनमें से कई हवाला कारोबारी तो मनी एक्सचेंजर के कारोबार की आड़ में समाज विरोधी तत्वों के लिए हवाला का काम कर रहे थे। अब इस संवेदनशील मामलें ने पंजाब पुलिस सहित देश की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एजेंसियों की चिंताओं को बढ़ा दिया है तथा अब आने वाले 3 दिनों में पुलिस रिमांड के समय देश की अहम सुरक्षा एजेंसियां भी आरोपी से पूछताछ कर सकती है। जिसको लेकर आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे देखने को मिल सकते हैं। वहीं इस पूरे प्रकरण में कपूरथला पुलिस ओर भी कई गिरफ्तारियां कर सकती हैं। इसके अलावा आर्मी कैंट के आसपास फैले कई किलोमीटर लंबे संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सर्च मुहिम चलाने व संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखना अब समय की बड़ी जरूरत बन गई है। क्या कहते हैं एस.एस.पी. जब एस.एस.पी. गौरव तूरा से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले आरोपी से पूछताछ का दौर जारी है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली है। जिसके आधार पर आने वाले दिनों में इस मामले में ओर भी कई गिरफ्तारियां हो सकती है। एस.एस.पी. तूरा ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी जारी है, जिसको लेकर आने वाले दिनों में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

चेहरे की रौनक बढ़ाएं: डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए बेस्ट 5 घरेलू फेस पैक

 आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी हो गया है। खासकर चेहरे की त्वचा, जो हमेशा खुली रहती है, धूल, प्रदूषण और गंदगी की चपेट में सबसे पहले आती है। इसके कारण चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, जो रंगत को फीका, त्वचा को रूखा और बेजान बना देते हैं। इन्हें हटाने के लिए बाजार में कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन प्राकृतिक और घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार साबित होते हैं। आइए जानते हैं चेहरे के डेड स्किन सेल्स को हटाने और उसे चमकदार बनाने के लिए 5 कारगर फेस पैक्स । बेसन और दही का पैक सामग्री-     2 चम्मच बेसन     1 चम्मच दही     आधा चम्मच शहद बनाने का तरीका- सभी सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और सूखने दें। सूख जाने के बाद हल्के हाथों से गोल-गोल मोशन में रगड़ते हुए स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। फायदे- बेसन एक नैचुरल क्लींजर और एक्सफोलिएंटर की तरह काम करता है, जो डेड सेल्स को हटाता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को कोमल बनाता है और हल्के एक्सफोलिएशन में मदद करता है। शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है। यह पैक त्वचा की गहराई से सफाई करके उसे चमकदार बनाता है। ओट्स और शहद का स्क्रब पैक सामग्री-     2 चम्मच पिसा हुआ ओट्स     1 चम्मच शहद     गुलाबजल बनाने का तरीका- ओट्स को हल्का गीला करके उसमें शहद मिलाएं। गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए थोड़ा सा गुलाबजल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट सूखने दें। फिर गीले हाथों से हल्के-हल्के स्क्रब करते हुए धो लें। फायदे- दलिया एक कोमल स्क्रबर है, जो डेड सेल्स को आसानी से हटा देता है और त्वचा के पोर्स को साफ करता है। शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर और एंटीबैक्टीरियल एजेंट है। कॉफी और नारियल तेल का एक्सफोलिएटिंग पैक सामग्री-     1 बड़ा चम्मच बारीक पिसी कॉफी     1 चम्मच नारियल तेल बनाने का तरीका- दोनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 10 मिनट और लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें। फायदे- कॉफी के दाने एक नेचुरल और असरदार स्क्रब का काम करते हैं, जो डेड सेल्स को हटाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। नारियल तेल गहराई से मॉइस्चराइज करता है और त्वचा को नर्म-मुलायम बनाता है। यह पैक त्वचा को एक नई चमक देने में मदद करता है। संतरे के छिलके और दूध का पैक सामग्री-     1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर     1 चम्मच कच्चा दूध बनाने का तरीका- दोनों सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और लगभग 15-20 मिनट बाद सूख जाने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। फायदे- संतरे के छिलकों में मौजूद साइट्रिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज करता है। यह पैक त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में भी सहायक है। पपीता और शहद का पैक सामग्री-     2 चम्मच पका हुआ पपीता     आधा चम्मच शहद बनाने का तरीका- पपीते को मैश करके उसमें शहद मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 15-20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। फायदे- पपीता एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंटर है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है और त्वचा को कोमल बनाता है। शहद इसमें नमी जोड़ता है और त्वचा को पोषण देता है। यह पैक त्वचा को तुरंत तरोताजा और चमकदार बना देता है।  

विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने लिखा औपचारिक पत्र

भोपाल  मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगामी 16वीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र (दिसंबर 2025) की अवधि बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि सत्र की समयावधि इतनी सीमित न रखी जाए कि जनहित के मुद्दों पर समुचित चर्चा ही न हो सके।सिंघार ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि विधानसभा सत्र की अधिसूचना के अनुसार यह सत्र 1 दिसंबर से 5 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें केवल चार बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि यह अवधि प्रदेश के ज्वलंत, सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए पर्याप्त नहीं है। प्रदेश इस समय कई गंभीर चुनौतियां नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश इस समय कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। किसानों की समस्याएं, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था की स्थिति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र अनेक प्रश्न खड़े कर रहे हैं। इन विषयों पर गहराई से चर्चा के लिए पर्याप्त समय आवश्यक है, ताकि सरकार अपने जवाब दे सके और विपक्ष जनता की आवाज़ प्रभावी ढंग से उठा सके। जनता की समस्याओं के समाधान का माध्यम उन्होंने पत्र में लिखा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है। यह केवल कानून बनाने का स्थल नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का माध्यम भी है। यदि सत्र की अवधि सीमित रहेगी, तो लोकतांत्रिक परंपराओं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका दोनों ही प्रभावित होंगी।” सत्रों की अवधि लगातार होती जा रही है कम सिंघार ने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में सत्रों की अवधि लगातार कम होती जा रही है, जिससे न केवल विपक्ष की भूमिका सीमित होती है बल्कि जनता के प्रश्न भी अधूरे रह जाते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इस बार सत्र की अवधि बढ़ाकर अधिक दिनों तक चलाया जाए, ताकि प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुली और विस्तृत बहस संभव हो सके। विस्तार सत्ता पक्ष के लिए भी उपयोगी उन्होंने यह भी कहा कि सत्र का विस्तार न केवल विपक्ष के लिए, बल्कि सत्ता पक्ष के लिए भी उपयोगी रहेगा। इससे सरकार को अपनी नीतियों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करने तथा जनता के सामने अपनी उपलब्धियाँ रखने का अवसर मिलेगा। पत्र के अंत में नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे इस विषय पर गंभीरता से विचार करें और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लें।  

शीतकालीन सत्र से पहले तय होगा विधायकों के वेतन भत्ते का प्रस्ताव

भोपाल  मध्य प्रदेश में विधायक और पूर्व विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी जल्द ही की जाएगी. विधानसभा में उठाई गई इस मांग को लेकर सरकार ने गंभीरता दिखाई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने कमेटी गठन करने का फैसला किया है। वित्त विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय बिश्नोई के साथ कांग्रेस विधायक सचिन यादव को सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग निर्देश जारी किया है। विधायकों, पूर्व विधायकों के वेतन, भत्ते बढ़ाने को लेकर बुलाई गई बैठक में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, विधायक अजय विश्नोई और एसीएस अनुपम राजन। जनवरी में सौंपी जाएगी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश संसदीय कार्य विभाग समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति की आवश्यकता अनुसार अन्य विभागों और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों को भी बैठक में शामिल किया जाएगा। मध्य प्रदेश के विधायक और पूर्व विधायक को का वेतन बढ़ाने के लिए विधानसभा में चर्चा हुई थी। विधायकों की मांग थी कि 45% वेतन में बढ़ोतरी की जाए। इस पर सरकार ने कमेटी बनाकर निर्णय लेने का विचार किया है। माना जा रहा है कि अगले वर्ष 2026 के जनवरी महीने में रिपोर्ट भी शासन को भेज दी जाएगी। विधायकों का कितने प्रतिशत वेतन बढ़ाया जा सकता है। उनके महत्व में कितनी बढ़ोतरी होगी। इसके विषय में वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी फैसला करेगी। हालांकि वेतन बढ़ाई जाने को लेकर कांग्रेस बीजेपी दोनों के विधायकों ने ही सरकार से मांग की थी कि उनके वेतन को रिवाइज किया जाए। कई राज्यों के वेतन मध्य प्रदेश से ज्यादा है। इसलिए विधायकों की सहूलियत को ध्यान में देते हुए सैलरी में बढ़ोतरी की जाए। विधायकों को 1.10 लाख रुपये सैलरी मध्य प्रदेश में विधायकों को वर्तमान में वेतन-भत्तों को मिलाकर करीब 1 लाख 10 हजार रुपए हर महीने मिलते हैं। आगामी प्रस्ताव के मुताबिक अगर सरकार वेतन बढ़ती है तो 1 लाख 60 हजार रुपए प्रति महीना दिया जा सकता है। जिसमें चिकित्सा भत्ता, अर्दली और निजी सचिव का भत्ता भी शामिल रहता है। अभी मध्य प्रदेश में 230 विधायकों में 31 मंत्रियों का वेतन सामान्य प्रशासन विभाग देता है। मुख्यमंत्री को 2 लाख, कैबिनेट मंत्री को एक लाख 70 हजार और राज्य मंत्री को 1 लाख 45 हजार रुपये मिलते हैं। इन राज्यों में एमपी के MLAs से कम विधायकों की सैलरी नागालैंड 1 लाख रुपए पंजाब 94 हजार रुपए ओडिशा 65,170 रुपए केरल 70 हजार रुपए छत्तीसगढ़ 80 हजार रुपए इन राज्यों में एमपी के MLAs से ज्यादा विधायकों की सैलरी बिहार 1.24 लाख रुपए गुजरात 1.10 लाख रुपए हरियाणा 1.95 लाख रुपए हिमाचल 2.10 लाख रुपए महाराष्ट्र 2.32 लाख रुपए राजस्थान 1.12 लाख रुपए अरुणाचल 1.20 लाख रुपए असम 1.20 लाख रुपए झारखंड 1.38 लाख रुपए उमंग सिंघार ने साधा निशाना विधायकों की सैलरी बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सरकार से सवाल पूछे कि सरकार के पास तो सोयाबीन का पैसा किसानों को देने के लिए नहीं है  मंडी की जमीन गिरवी रखी जा रही है, फिर भला विधायकों का वेतन कैसे बढ़ाएंगे।