samacharsecretary.com

आज का राशिफल : सिंह और तुला राशि के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

मेष  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दान पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने बेवजह के कामों को लेकर कुछ टेंशन हो सकती है। आपने यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन किया, तो उससे आपका कोई नुकसान होने की संभावना है। वृषभ  आज आपको काम को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपकी किसी मित्र से भी खटपट हो सकती हैं। संतान के करियर को लेकर आप उन्हें कहीं बाहर भेज सकते हैं। कारोबार में आपको एक नई गति मिलेगी। आप अपने अनुभवों से काम करेंगे, तो आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके पिताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। मिथुन  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपका कोई बनते-बनते काम अटक सकता है। माता जी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर लें, नहीं तो कोई भयंकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्सो पर ध्यान दें। कर्क आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपकी मन को आज सुकून मिलेगा, क्योंकि जीवनसाथी भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपके परिवार में पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आज खुशी होगी। जल्दबाजी में आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। सिंह राशि आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी नए पद को पाकर काफी खुश होंगे। कन्या  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके शत्रु में प्रबल रहेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी एक साथ कई काम हाथ लगने से व्याकाग्रता बढ़ेगी। तुला  आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। नौकरी मे आपको कुछ समस्या चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप उसको लेकर लापरवाही ना दिखाएंगे। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा। वृश्चिक  आज आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने वाणी पर संयम रखना होगा। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आप अपने कामों को लेकर ढील बिल्कुल ना दें।  आपका समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आपके बॉस से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। धनु  आज आपको अपने बढ़ते खर्च पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो  वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई मतभेद उत्पन्न हो, तो आप उसमें किसी अजनबी से कोई सलाह मशवरा ना करें। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्राएं भी करनी पड़ेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। मकर  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। कुंभ  आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको आर्थिक लेनदेन मे सावधानी बरतनी होगी। आप अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। घर परिवार में सदस्यों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। मीन आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है।  आपको अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय से फायदा होगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम होगा पूरा होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। आप कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं।

पराली नहीं जलेगी, खेत में ही बनेगी खाद — हरियाणा के किसानों को मिला सुनहरा मौका!

हरियाणा  हरियाणा सरकार अन्नदाताओं के हित में कई फैसले लेती है। अब सरकार ने किसानों के हित में अहम फैसला लिया है जिसमें पराली प्रबंधन के लिए पूसा डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। सरकार का लक्ष्य है कि इस पहल के तहत पहले चरण में 75,000 एकड़ धान क्षेत्र को कवर किया जाए। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि सरकार ने शुक्रवार को हुई हाई पॉवर परचेज कमेटी की बैठक में पूसा डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर के 75,000 पैकेट खरीदने की अनुमति दे दी है। यह पाउडर किसानों को निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि खेतों में पराली जलाने की समस्या कम हो। श्याम सिंह राणा ने कहा कि पूसा डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर न केवल पराली को सड़ाने में मदद करता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और उसमें जैविक कार्बन की मात्रा में वृद्धि करने में भी सहायता करता है। इस पाउडर के प्रयोग से पराली जलाने की जरूरत खत्म हो जाएगी, जिससे वायु प्रदूषण में भारी कमी आएगी। यह पाउडर पराली को 15 से 20 दिनों में ही खाद में बदल देता है।  

कपाल मोचन मेला: हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

यमुनानगर  ऐतिहासिक मेला कपाल मोचन में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में डीएसपी रैंक के अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल स्वयं इस सारे मेला क्षेत्र की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में जहां सीसीटीवी लगाए गए हैं। वहीं ड्रोन कैमरा से भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 2500 के लगभग पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां आने से तीनों सरोवर में स्नान करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सभी तरह के ऋण उतर जाते हैं, इसीलिए वह यहां पिछले कई वर्षों से आ रहे हैं। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। इसके अलावा तीनों सरोवर में बोट एवं गोताखोर लगाए गए हैं, ताकि किसी अनहोनी के समय वह लोगों को बचा सके। गोताखोर का कहना है कि जिला प्रशासन की तरफ से वह ड्यूटी पर तैनात हैं।  

ट्रैफिक जाम से राहत! दिल्ली-गुरुग्राम के बीच बनेगा हाई-स्पीड एलिवेटेड फ्लायओवर

गुरुग्राम  अगर आप रोज दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। बताया जा रहा है कि जल्द ही महिपालपुर में शिवमूर्ति से लेकर सिरहौल बॉर्डर तक एक 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनने वाला है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद आपका सफर आसान हो जाएगा, क्योंकि 30 मिनट का सफ़र अब सिर्फ़ 5 मिनट में पूरा होगा। बता दें कि दिल्ली-गुरुग्राम के बीच यातायात की भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी । जिसमें कई मंत्री शामिल हुए। बैठक में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर यातायात की भीड़भाड़ को कम करने पर ज़ोर दिया गया।  

ISRO का ‘बाहुबली’ सैटेलाइट: नाम ही नहीं, काम में भी है दम — जानिए क्यों है ये खास

बेंगलुरु  इसरो कुछ ही देर में अपना सबसे भारी सैटेलाइट, सीएमएस-03 लांच करने वाला है। इसरो ने इस उपग्रह का नाम रखा है ‘बाहुबली’। इसके पीछे वजह भी बेहद दिलचस्प है। इसरो के मुताबिक यह अब तक का सबसे अधिक वजन वाला सैटेलाइट है। इसलिए ही इसे यह नाम दिया गया है। इसकी लांचिंग का वक्त करीब आता जा रहा है और उलटी गिनती चालू है। सबसे भारी उपग्रह अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि सीएमएस-03 का वजन 4,410 किलोग्राम है। वजन वाला यह उपग्रह भारत की धरती से भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में प्रक्षेपित किया जाने वाला सबसे भारी उपग्रह होगा। यह उपग्रह एलवीएम3-एम5 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया जाएगा, जिसे इसकी भारी भारोत्तोलन क्षमता के लिए ‘बाहुबली’ नाम दिया गया है। 43.5 मीटर की लंबाई वाले इस सैटेलाइट का लांचिंग टाइम पांच बजकर 26 मिनट है। कितनी है इसकी क्षमता एलवीएम3 यान अपने शक्तिशाली क्रायोजेनिक चरण के साथ 4,000 किलोग्राम वजन का पेलोड जीटीओ तक तथा 8,000 किलोग्राम वजन का पेलोड पृथ्वी की निचली कक्षा तक ले जाने में सक्षम है। एलवीएम-3 रॉकेट ने इससे पहले चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण किया था, जिसके जरिये भारत 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला देश बन गया। क्या है इसका उद्देश्य एलवीएम3- को इसरो के वैज्ञानिक भू-समकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) एमके3 भी कहते हैं। इसरो ने कहा कि एलवीएम3-एम5 पांचवीं अभियानगत उड़ान है। दो ठोस मोटर ‘स्ट्रैप-ऑन’ (एस200), एक द्रव प्रणोदक कोर चरण (एल110) और एक क्रायोजेनिक चरण (सी25) वाला यह तीन चरणीय प्रक्षेपण यान इसरो को जीटीओ में 4,000 किलोग्राम तक वजन वाले भारी संचार उपग्रहों को प्रक्षेपित करने में पूर्ण आत्मनिर्भरता प्रदान करता है। इसरो ने कहा कि रविवार के मिशन का उद्देश्य यह है कि बहु-बैंड संचार उपग्रह सीएमएस-03 भारतीय भूभाग सहित एक विस्तृत समुद्री क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करेगा। हालांकि यह दावा किया जा रहा है कि उपग्रह का इस्तेमाल सैन्य निगरानी के लिए भी किया जाएगा, लेकिन इस मामले पर इसरो की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।  

इजरायल ने दी नई धमकी: गाजा के बाद अब इस मुस्लिम देश पर बरसेगा कहर!

गाजा  गाजा में युद्धविराम के बाद भी इजरायल कई बार हमास के ठिकानों पर हमला कर चुका है। वहीं अब उसकी नजर लेबनान पर है। लेबनान और इजरायल के बीच हिजबुल्लाह की वजह से पहले से ही तनाव जारी है। वहीं इजरायली रक्षा मंत्री चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हिजबुल्लाह ने हथियार नहीं डाले तो दक्षिण लेबनान में तेज हमले किए जाएंगे। इससे पहले लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इजरायली हमले में चार लोगों की मौत हुई है।   इजरायल ने कहा, हिजबुल्लाह आग से खेल रहा है और लेबनाने के राष्ट्रपति अपना पांव पीछे खींचने में लगे हैं। किसी भी कीमत पर लेबनाने को हिजबुल्लाह के हथियार डलवाने होंगे वरना हम उत्तरी इजरायल की सुरक्षा के लिए भयंकर हमले करेंगे। इससे पहले शनिवार की रात को इजरायल ने हवाई हमला किया, जिसमें गांव के पूर्वी बाहरी इलाके में दोहा-कफर रूमाने रोड पर एक निर्देशित मिसाइल से चार पहिया वाहन को निशाना बनाया गया। एनएनए ने कहा कि एम्बुलेंस टीमें घटनास्थल पर पहुंची। एक सुरक्षा सूत्र ने सिन्हुआ से कहा कि चारों मृतक हिजबुल्लाह के सदस्य थे हालांकि उन्होंने कोई और ब्यौरा नहीं दिया। गौरतलब है कि 27 नवंबर, 2024 से, हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच अमेरिका और फ्रांस द्वारा मध्यस्थता किया गया युद्धविराम समझौता प्रभावी हो गया है जिससे गाजा पट्टी में युद्ध के बाद महीनों से चल रही सीमा पार झड़पें समाप्त हो गईं। समझौते के बावजूद, इजरायली सेना कभी-कभी लेबनान पर हमला करता है क्योंकि उनका कहना है कि वे हिजबुल्लाह के खतरों को निशाना बना रहा है और उसने लेबनानी सीमा पर पांच मुख्य ठिकानों पर सेना की तैनात किया हुआ है। जिस तरह से इजरायल सीजफायर के बाद भी लेबनान में हमले करता रहता है, वही मॉडल वह गाजा में भी लागू करना चाहता है। गाजा में भी युद्धविराम के बाद भी इजरायली हमले में पांच दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए हैं।  

T20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान, इन दो दिग्गजों की टीम में वापसी से बढ़ा रोमांच

ऑकलैंड  वेस्टइडीज के खिलाफ बुधवार 5 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम में तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और स्पिनर ईश सोढ़ी की वापसी हो गई है। केन विलियमसन के रिटायरमेंट के बाद पहली बार कीवी टीम टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है और वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।   काइल जैमीसन ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने, जबकि ईश सोढ़ी ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए वापसी की है। भारत और श्रीलंका में अगले साल के शुरू में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। वेस्टइंडीज की टीम की हालत इस समय बहुत खराब है, जबकि कीवी टीम भी टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही। करिश्माई बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाम पर विचार नहीं किया गया, क्योंकि उन्होंने दिन में ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। केन विलियमसन आगे टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और न्यूजीलैंड के टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। विलियमसन ने वर्ल्ड कप से ठीक पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है। न्यूजीलैंड की टी20 टीम इस प्रकार है मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की भी जानकारी दी है कि पांच खिलाड़ी अभी भी चोटिल हैं। इनमें फिन एलेन, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, ग्लेन फिलिप्सऔर बेन सीयर्स का नाम भी शामिल है। मैट हेनरी को ब्रेक दिया गया है। फिन एलेन को पैर में चोट है। फर्ग्युसन हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। मिल्ने एंकल इंजरी से परेशान, फिलिप्स को ग्रोइन इंजरी और सीयर्स को हैमस्ट्रिंग इंजरी है। हालांकि, ये सभी खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।  

Tata Sierra की वापसी! नए टीज़र ने बढ़ाया रोमांच, जानिए क्या होगा इसमें खास

नई दिल्ली टाटा मोटर्स भारत की उन ऑटो कंपनियों में से एक है, जिसने पिछले कुछ सालों में लगातार SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अब कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Tata Sierra को लेकर चर्चा में है. इस कार का नया टीजर कंपनी ने सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें इसके डिज़ाइन की झलक और लॉन्च डेट की जानकारी दी गई है. 25 नवंबर को लॉन्च होगी Tata Sierra टाटा मोटर्स ने कन्फर्म किया है कि Tata Sierra को भारत में 25 नवंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसका टीजर जारी करते हुए तारीख का ऐलान किया है. इससे साफ हो गया है कि ग्राहकों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. टीजर में दिखी नई झलक नए टीजर में Tata Sierra का ताजा लुक देखने को मिला है. इसमें SUV के नए अलॉय व्हील्स, हाई-सेट बोनट और चौकोर व्हील आर्च साफ दिखाई दे रहे हैं. साथ ही, इसमें पुरानी सिएरा की याद दिलाने वाली सिग्नेचर कर्व्ड रियर विंडो भी दिखाई गई है. कंपनी ने इस कार के क्लासिक लुक को बनाए रखते हुए उसे मॉडर्न टच देने की कोशिश की है. तीन वेरिएंट में आएगी – पेट्रोल, डीज़ल और इलेक्ट्रिक मिली जानकारी के अनुसार, Tata Motors इस SUV को तीनों इंजन ऑप्शन में पेश करेगी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक. हालांकि, पहले इसके ICE (Internal Combustion Engine) वर्ज़न लॉन्च किए जाएंगे, जबकि इलेक्ट्रिक मॉडल को बाद में बाजार में उतारा जाएगा. फीचर्स होंगे बेहद एडवांस Tata Sierra को कई प्रीमियम और हाईटेक फीचर्स से लैस किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें मिलने वाले प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हो सकते हैं:     ट्रिपल स्क्रीन सेटअप एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए, दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए और तीसरी पैसेंजर एंटरटेनमेंट के लिए     एलईडी हेडलाइट्स और टेललैंप्स     पैनोरमिक सनरूफ     हेड-अप डिस्प्ले (HUD)     JBL साउंड सिस्टम     वेंटिलेटेड सीट्स     540° सराउंड कैमरा व्यू     वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay     वायरलेस चार्जिंग सुविधा     Level-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)     ABS, EBD, हिल असिस्ट, ESC, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरिंग सिस्टम इन सब फीचर्स के साथ Sierra अपने सेगमेंट में एक प्रीमियम और सेफ SUV के रूप में बाजार में उतरेगी. Auto Expo में दिख चुका है कॉन्सेप्ट यह पहली बार नहीं है जब Sierra को पब्लिक के सामने पेश किया गया हो. Tata Motors ने इस SUV का कॉन्सेप्ट मॉडल जनवरी 2025 के Auto Expo में दिखाया था. तब से ही इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर ऑटो प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है. ग्राहकों के लिए बड़ा सरप्राइज Sierra भारतीय ग्राहकों के लिए एक इमोशनल मॉडल भी है, क्योंकि 1990 के दशक में यह SUV भारतीय सड़कों पर काफी लोकप्रिय थी. अब इसका नया अवतार पूरी तरह से मॉडर्न और लग्ज़री टच के साथ आ रहा है, जो पुरानी यादों को नए अंदाज में वापस लाने का वादा करता है.

1.80 करोड़ की लागत से बदलेगा हरियाणा के इस शहर का नक्शा, पांच नई सड़कों से आसान होगा सफर

महेंद्रगढ़ महेंद्रगढ़ शहर में  नगर पालिका प्रशासन द्वारा 1.80 करोड़ रूपये की लागत से पांच सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। इनके बन जाने के बाद शहरवासियों को लाभ मिलेगा। इन बदहाल पांच सड़कों को जल्द ही बनाया जाएगा। इनमें ब्रह्मचारी रोड, मोहल्ला खटीकान, वार्ड न. छह, 14 की सड़कें शामिल हैं। इनके अलावा तीन मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। शहर के 11 हट्टा बाजार से मोदाश्रम, मोहल्ला सराय से सैनी सभा तक, खाद्य आपूर्ति विभाग से मंडी गेट नंबर एक तक रेलवे रोड का निर्माण का शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका की ओर से डुलाना रोड पर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जब तक टेंडर अलाट नहीं किया जाता, तब तक पैचवर्क करवाने की योजना बनाई है।   इस माह में ब्रह्मचारी रोड, डुलाना रोड, मोहल्ला खटिकान, वार्ड नंबर छह की सड़कों के हालात सुधारने के लिए नगरपालिका की ओर से योजना तैयार की जा चुकी है। ब्रह्मचारी रोड के नव निर्माण के लिए नगरपालिका की ओर से 25.71 लाख रुपये का बजट तैयार किया जा चुका है। शहर के मोहल्ला खटीकान से 11 हट्टा बाजार वाल्मीकि मंदिर होते हुए 300 मीटर सड़क के निर्माण के लिए 18.50 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। इसके अलावा 35 लाख रुपये की लागत से रेलवे रोड के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जा चुका है।35 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर सात की चार मुख्य सड़कों का निर्माण से पूर्व पुरानी टाइलों को उखाड़ना शुरू कर दिया है। वार्ड नंबर 13 से स्टेट हाईवे 148बी तक सड़क निर्माण पर 49 लाख रुपये का बजट तय कर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।   

PM मोदी से खजुराहो को तोहफा: वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन जल्द पटरी पर दौड़ेगी

खजुराहो पूर्वोत्तर रेलवे के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित वाराणसी-खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस अब पूर्वोत्तर रेल के बेड़े में शामिल हो गई है। इस नई अत्याधुनिक ट्रेन की पहचान ट्रेन संख्या 26422 (वाराणसी-खजुराहो) और 26421 (खजुराहो-वाराणसी) के रूप में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 7 नवंबर को बनारस रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 26422 को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन के बाद इसके नियमित परिचालन की तिथि की औपचारिक घोषणा रेलवे द्वारा शीघ्र की जाएगी। इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस की आठ कोचों वाली रैक शनिवार रात नई दिल्ली की सकूर बस्ती से रवाना होकर बनारस पहुंच गई। ट्रेन में सात चेयरकार और एक एक्जीक्यूटिव क्लास कोच शामिल है। इन कोचों में कुल 594 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे।   समय सारिणी और ठहराव रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम के अनुसार, ट्रेन संख्या 26422 (वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस) वाराणसी से प्रस्थान – सुबह 5:25 बजे विंध्याचल – 6:55 बजे (1 मिनट ठहराव) प्रयागराज छिवकी – 8:00 बजे (5 मिनट ठहराव) चित्रकूट धाम – 10:05 बजे (2 मिनट ठहराव) बांदा – 11:08 बजे (2 मिनट ठहराव) महोबा – 12:08 बजे (2 मिनट ठहराव) खजुराहो आगमन – 1:10 बजे दोपहर वापसी में ट्रेन संख्या 26421 (खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस) खजुराहो से प्रस्थान – 3:20 बजे दोपहर महोबा – 4:18 बजे (2 मिनट ठहराव) बांदा – 5:13 बजे (2 मिनट ठहराव) चित्रकूट धाम – 6:13 बजे (2 मिनट ठहराव) प्रयागराज छिवकी – 8:20 बजे (2 मिनट ठहराव) विंध्याचल – 9:10 बजे (2 मिनट ठहराव) वाराणसी आगमन – 11:00 बजे रात पर्यटन को मिलेगा नया आयाम वाराणसी से खजुराहो तक इस तेज, आरामदायक और अत्याधुनिक ट्रेन के परिचालन से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। पर्यटकों में इस नई सेवा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बनारस रेल मंडल के पास अब आठ वंदे भारत इस नई ट्रेन के शामिल होने के साथ ही बनारस रेल मंडल के पास अब कुल आठ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हो जाएंगी। ये हैं: 1. वाराणसी–नई दिल्ली–वाराणसी (22415/22416) 2. वाराणसी–देवघर–वाराणसी (22500/22499) 3. वाराणसी–मेरठ–वाराणसी (22489/22490) 4. गोमतीनगर–वाराणसी–पटना (22345/22346) 5. वाराणसी–रांची–वाराणसी (20997/20888) 6. वाराणसी–नई दिल्ली–वाराणसी (22435/22436) 7. वाराणसी–आगरा कैंट–वाराणसी (20175/20176) 8. वाराणसी–खजुराहो–वाराणसी (26422/26421) इस नई ट्रेन के संचालन से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी बल्कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क भी और मजबूत होगा।