samacharsecretary.com

न्याय से वंचित ‘छत्तीसगढ़ की निर्भया’: हाई कोर्ट ने आरोपी की रिहाई पर जताई नाराज़गी

बिलासपुर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा एवं जस्टिस बीडी गुरु की डीबी ने एक जघन्य यौन और हत्या के अपराध में आरोपी को पाक्सो एक्ट में बरी करने और शासन की ओर से अपील नहीं किए जाने के मामले में गंभीर टिप्पणी की है। कोर्टने टिप्पणी में कहा है कि इस बैकग्राउंड में हम यह नोट करने के लिए मजबूर हैं कि ट्रायल कोर्ट ने भारी मेडिकल और परिस्थितिजन्य सबूतों के बावजूद अपीलकर्ता को आइपीसी की धारा 363, 364, 376(3) के साथ पाक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत गंभीर आरोपों से बरी करके गलती की है। यह वाकई दुर्भाग्यपूण है। हाई कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा, राज्य की अपील की अनुपस्थिति मेडिकल सबूतों की गंभीरता या बच्चे के खिलाफ किए गए अपराध की गंभीरता को कम नहीं करती है। रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से इसमें कोई संदेह नहीं रह जाता है कि पीड़ित का अपहरण किया गया था। सबसे बर्बर तरीके से यौन उत्पीड़न किया गया था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को ठहराया गलत संबंधित प्रविधानों के तहत दोषसिद्धि न देना उन मामलों में सबूतों की गलत समझ को दर्शाता है। ऐसे मामले में जहां पीड़िता का रेप किया गया हो और उसे मार दिया गया हो, अगर ट्रायल कोर्ट को पीड़िता पर सेक्शुअल असाल्ट के पक्के सबूत मिलते हैं तो वह दुष्कर्म होने की बात को नज़रअंदाज नहीं कर सकता। ट्रायल कोर्ट आरोपी को सिर्फ हत्या के लिए दोषी नहीं ठहरा सकता। यह है मामला जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र निवासी नवीं कक्षा की छात्रा 28 फरवरी 2022 की रात को सोई थी। मां की रात को नींद खुली तो देखा कि बेटी बिस्तर में नहीं है। पिता ने एक मार्च 2022 को जैजैपुर थाना में रिपोर्ट लिखाई कि उसकी नाबालिग बेटी को किसी ने अपहरण कर लिया है। तीन मार्च 2022 को उसकी लाश गांव के तालाब में मिली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया एवं गांव में कैंप कर पूछताछ की। ग्रामीणों से पूछताछ में पुलिस को आरोपी के संबंध में सुराग मिला। पुलिस ने आरोपी जवाहर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया। सक्ती न्यायालय ने आरोपी को धारा 302 और 201 के अंतर्गत अपराध के लिए दोषी ठहराया है। हाई कोर्ट ने आरोपी की अपील खारिज करते हुए उसे नाबालिग से बर्बर तरीके से यौन अपराध कर हत्या के मामले में पाक्सो एक्ट के तहत सजा नहीं सुनने पर उक्त टिप्पणी की है। लिखवाया सुसाइड नोट नाबालिग से लिखवाया सुसाइड नोट जांच के दौरान यह पता चला कि मृतक और आरोपी लगभग आठ महीने से प्रेम प्रसंग में थे। मृतक ने कथित तौर पर कहा कि वह उसके बिना नहीं रह सकती और मर जाएगी, तो आरोपी ने उसे 28 फरवरी को अपने घर बुलाया जब वहां कोई नहीं था। उसने कथित तौर पर उसे मारने की साजिश रची और उससे एक सुसाइड नोट लिखने को कहा, यह कहते हुए कि वे दोनों भाग जाएंगे और आत्महत्या कर लेंगे। 28 फरवरी की रात एक बजे आरोपी पीड़िता अपनी बाइक से तालाब के पास ले गया। जहां उसने नाबालिग की हत्या कर दी। हत्या से पहले किया दुष्कर्म मौत से पहले आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती यौन हमला किया गया था। डॉक्टरों ने साफ तौर पर राय दी है कि पीड़ित के प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोटें आई थीं। खून भी बह रहा था।

नीतीश अब बाय-बाय! RJD ने साफ किया प्लान, लालू यादव का बड़ा बयान

पटना  बिहार चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। एक तरफ एनडीए के कई नेताओं ने यह साफ कर दिया है कि गठबंधन यह चुनाव नीतीश कुमार के ही चेहरे पर लड़ रहा है तो दूसरी तरफ महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना सीएम फेस घोषित कर दिया है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव की जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव कई बार कह चुके हैं कि इस चुनाव के परिणाम तेजस्वी के पक्ष में आएंगे और वो बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।   'बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो हम बेरोजगारी दूर करेंगे। लालू प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि हम इस बार नीतीश कुमार की सरकार को हटाएंगे। इस साक्षात्कार में जब लालू प्रसाद यादव से पूछा गया कि अगर मतगणना के बाद महागठबंधन सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े से दूर रह जाता है तो क्याा वो नीतीश कुमार के साथ जाएंगे? इसके जवाब में लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘अब हम नीतीश कुमार को स्वीकार नहीं करेंगे। हम नीतीश कुमार के संपर्क में नहीं हैं।’ आपको याद दिला दें कि साल 2015 और साल 2022 में जदयू ने राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिला लिया था। जदयू-राजद की सरकार में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री भी बने थे। लालू ने पहले कही थी नीतीश को साथ लेने की बात यहां आपको याद दिला दें कि इसी साल जनवरी के महीने में लालू प्रसाद यादव से जब पूछा गया था कि अगर नीतीश कुमार साथ आते हैं तो क्या आप उनको साथ लेंगे? इसपर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिलचस्प जवाब दिया था। लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि हां-हां रख लेंगे। उनकी सारी गलतियां माफ कर देंगे, माफ करना हमारा फर्ज है। हमलोग फैसला लेते हैं लेकिन नीतीश कुमार साथ आएंगे तो रख लेंगे। लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा था कि नीतीश कुमार को शोभा नहीं देता। भाग जाते हैं, निकल जाते हैं।  

बिना e-KYC नहीं मिलेगी ‘महतारी वंदन’ की अगली किस्त, जानिए कहां और कैसे करें प्रक्रिया पूरी

बिलासपुर राज्य सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत राज्य में पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये मिलते हैं। लेकिन इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाला पैसा बंद हो सकता है, क्योंकि प्रदेश में 4.18 लाख महिलाओं ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है। यदि उन्होंने जल्द ही अपना केवाईसी नहीं कराया, तो योजना की 20वीं किस्त उनके खाते में नहीं आएगी। बता दें कि प्रदेश के सभी जिलों में ऐसी बहुत महिलाएं हैं, जिन्होंने अबतक अपना केवाईसी नहीं कराया है। बिलासपुर जिले में भी महतारी वंदन योजना से लाभांवित लगभग 10 हजार महिलाओ ने अपना ई केवायसी नहीं करवाया है। यदि उन्होंने जल्द ही अपना केवाईसी नहीं कराया, तो उन्हें महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त से वंचित होना पड़ सकता हैं। राज्य शासन ने निर्देश जारी कर जिन महिलाओं का आधार एक्सपायरी हो चुका है, उनका आधार अपडेट करवा कर ई केवायसी करने का आदेश दिया हैं। ऐसा न करने पर उन्हें योजना के तहत मिलने वाली 1,000 मासिक किस्त से वंचित होना पड़ सकता है। ई-केवाईसी कराना आवश्यक जिले में महतारी वंदन योजना के 4 लाख 20 हजार महिला हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल रहा हैं। योजना के तहत दस हजार महिलाएं ऐसी हैं, जिनका आधार कार्ड विवरण अपडेट नहीं हुआ है या एक्सपायर हो चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह समस्या मुख्य रूप से आधार कार्ड के हर दस साल में अपडेट होने की अनिवार्यता के कारण उत्पन्न हुई है। आधार कार्ड के नियमित अपडेट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हितग्राही वास्तव में जीवित है या नहीं, उसने अपना निवास स्थान मकान, जिला या राज्य तो नहीं बदल लिया है, या उसके विवरण में कोई अन्य महत्वपूर्ण बदलाव तो नहीं हुआ है।अधिकारी इसे एक प्रकार का जीवन प्रमाण बताते हैं, जो सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और सही लाभार्थी तक लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक है। आंगनबाड़ी केंद्र जाकर जल्द कराएं केवाईसी जिन 10 हजार महिलाओं का केवाईसी अपडेट नहीं है, उन्हें तुरंत अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर प्रक्रिया पूरी करवानी होगी। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन महिलाओं का आधार विवरण अमान्य पाया जाएगा, उनका भुगतान अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना क्या हैं महतारी वंदन योजना की मुख्य उद्देश्य राज्य की विवाहित महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं। पात्र विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1,000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है। यह राशि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, पोषण और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करती है।

बाबर आज़म का करिश्मा जारी: सबसे तेज़ 15,000 रन पूरे कर क्रिकेट में दर्ज कराया नाम

इस्लामाबाद  पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रन पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं, लेकिन सबसे खास बात यह है कि उन्होंने यह मुकाम पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले सबसे कम पारियों में हासिल किया है। बाबर के अलावा इंजमाम-उल-हक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद पाकिस्तान के लिए ये कारनामा कर चुके हैं। बाबर आजम को उनकी निरंतरता और तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। बाबर आजम ने ये कारनामा महज 370 पारियों में किया है, जबकि पाकिस्तान के बाकी चारों महान बल्लेबाजों को यह आंकड़ा छूने के लिए 400 से 550 के बीच पारियां खेलनी पड़ी थीं। बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 32 गेंद में 27 रन की पारी खेली। हालांकि वह तीन रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए। 329 मैचों में बाबर ने 45.46 की औसत से 15004 रन बनाए हैं, जिसमें 31 शतक और 104 अर्धशतक शामिल हैं, उनका बेस्ट स्कोर 196 है। दक्षिण अफ्रीका को 37.5 ओवर में 143 रन के स्कोर पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 25.1 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में फखर जमान (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये बाबर आजम ने सैम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इसी दौरान 11वें ओवर में बाबर आजम (27) रनआउट होकर पवेलियन लौट गये। मोहम्मद रिजवान ने सैम अयूब के साथ 65 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। 24वें ओवर की चौथी गेंद पर ब्योर्न फोर्टेन ने सैम अयूब का शिकार कर लिया। सैम अयूब ने 70 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाते हुए 77 रनों की शानदार पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर और ब्योर्न फोर्टेन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। अबरार अहमद 'प्लेयर ऑफ द मैच' और क्विंटन डी कॉक को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। क्विंटन डी कॉक और लुआन-द्रे प्रेटोरियस ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। 15वें ओवर में आगा सलमान ने लुआन-द्रे प्रेटोरियस (39) को आउटकर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। विकेट के रूप में दूसरे टोनी डीजॉर्जी (दो) भी सलमान का शिकार बने। 26वें ओवर में मोहम्मद नवाज ने क्विंटन डी कॉक (53) आउटकर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के आगे दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 37.5 ओवर में 143 के स्कोर पर सिमट गई। कप्तान मैथ्यू ब्रीत्जके (16) और एन पीटर 16 रन बनाकर आउट हुये। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 27 रन देकर चार विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद नवाज और आगा सलमान को दो-दो विकेट मिले।  

आलमी इज्तिमा 2025: भोपाल पूरी तरह तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 से 17 नवंबर तक होने जा रहे 78वें आलमी तबलीगी इज्तिमा की तैयारियां जोरों पर हैं। ईटखेड़ी (घासीपुरा) में होने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको देखते हुए पुलिस, रेलवे और प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भोपाल रेलवे स्टेशन से लेकर नादरा बस स्टैंड तक सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। करीब 850 पुलिसकर्मी, आरपीएफ, जीआरपी और थाना पुलिस के जवान लगातार ड्यूटी पर रहेंगे। डायल-112 की गाड़ियां पूरे क्षेत्र में गश्त करेंगी। प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर और इज्तिमा स्थल पर अतिरिक्त पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं ताकि हर स्थिति पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके। इज्तिमा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए 150 से ज्यादा ट्रेनों के कोच बंद रखे जाएंगे। रेलवे ने बिना आरक्षण वाले यात्रियों के लिए मोबाइल टिकट वैन की व्यवस्था की है। इज्तिमा स्थल तक पहुंचने वाले मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए हैं ताकि सामान्य यातायात प्रभावित न हो। फायर टीम और वालंटियर्स की तैनाती इज्तिमा स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दमकल दलों की विशेष टीम तैनात की जाएगी। साथ ही प्रति शिफ्ट 500 वालंटियर्स ड्यूटी पर रहेंगे, जो श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश और आपात सहायता उपलब्ध कराएंगे। प्रशासन ने अतिरिक्त 4,500 पुलिसकर्मियों की मांग की है, जिन्हें ट्रैफिक नियंत्रण, सुरक्षा निगरानी और व्यवस्था प्रबंधन में लगाया जाएगा। बैरिकेडिंग और निगरानी की सख्त व्यवस्था इज्तिमा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की जा रही है। सुरक्षा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। छह प्रमुख मार्गों को इज्तिमा के लिए आरक्षित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनी रहे। प्रशासन का लक्ष्य : श्रद्धा, शांति और अनुशासन प्रशासन और आयोजन समिति ने मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि इज्तिमा का यह वार्षिक आयोजन पूरी शांति, अनुशासन और सौहार्द के साथ संपन्न हो। नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और रेलवे ने मिलकर अस्थायी शौचालय, पानी, मेडिकल सहायता और सफाई की व्यवस्था की है।     आयोजन तिथि : 14 से 17 नवंबर 2025     स्थान : ईटखेड़ी (घासीपुरा), भोपाल     ट्रेनें बंद : 150 से अधिक     सुरक्षा बल : 850 पुलिसकर्मी + 4,500 अतिरिक्त जवान मांग पर     फायर टीम : प्रति शिफ्ट 500 वालंटियर्स     विशेष सुविधा : रेलवे स्टेशन पर मोबाइल टिकट वैन प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लक्ष्य यह है कि भोपाल का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बने, बल्कि अनुशासन और प्रबंधन की मिसाल भी पेश करे।

Cold Alert जारी: तापमान में तेजी से गिरावट, इन राज्यों में रहे सावधान

नई दिल्ली  देशभर में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच, रविवार को मौसम विभाग ने बताया है कि 9 नवंबर को पूर्वी राजस्थान, 9-11 नवंबर के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में शीतलहर चलने वाली है। इस तरह आने वाले दिनों में चार राज्यों में शीतलहर की चेतावनी है। इसके अलावा, अगले चार पांच दिनों के दौरान दक्षिण हरियाणा, उत्तर पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में कुछ मैदानी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से लगभग दो से चार डिग्री सेल्सियस तक कम होगा। 9, 12 और 13 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, 9-10 नवंबर को केरल, माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 9, 12, 13 नवंबर को तमिलनाडु, 9 और 10 नवंबर को केरल, माहे में अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है।9-13 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, 9, 10 नवंबर को केरल, माहे में बिजली के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। वहीं, ठंड की बात करें तो 9 तारीख को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, 9-11 नवंबर के दौरान एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड में शीतलहर चलेगी। चार पांच दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर पश्चिम झारखंड, दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री कम रहेगा और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में लगभग दो से चार डिग्री सेल्सियस तक कम होगा। वहीं, अगले दो से तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में मिनिमम टेम्प्रेचर में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।  

छिंदवाड़ा कफ सीरप विवाद: हाईकोर्ट ने खारिज की कटारिया फार्मा संचालक की याचिका

जबलपुर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सीरप के मामले में कटारिया फार्मास्यूटिकल के संचालक राजपाल कटारिया को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दवा का लाइसेंस निरस्त किए जाने के विरुद्ध दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने निर्देश दिया कि अपील राज्य सरकार के समक्ष पेश की जाए। इस निर्देश के साथ अदालत ने याचिका का पटाक्षेप कर दिया। जबलपुर निवासी राजपाल कटारिया, कटारिया फार्मास्यूटिकल के संचालक हैं। उनकी ओर से हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि वे बीते कई सालों से दवाओं का थोक व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रीसन फार्मा द्वारा निर्मित कोल्डड्रिफ कफ सीरप की आपूर्ति वे छिंदवाड़ा जिले में लंबे समय से कर रहे थे। याचिकाकर्ता ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले में उक्त कफ सीरप पीने से 25 मासूम बच्चों की मौत के बाद जबलपुर ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी ने 11 अक्टूबर को उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया था। इसी आदेश को चुनौती देते हुए उन्होंने यह याचिका दायर की थी।   न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि इस अपील को राज्य सरकार के समक्ष रखा जाए। याचिकाकर्ता ने लाइसेंस निरस्तीकरण के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने की मांग भी की थी। राज्य सरकार की ओर से शासकीय अधिवक्ता सुमित रघुवंशी ने अदालत को बताया कि ड्रग रूल्स, 1945 के नियम 66(2) के तहत लाइसेंस निरस्त होने की स्थिति में राज्य सरकार के समक्ष अपील दायर करने का प्रविधान है।

साय से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की मुलाकात

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कल देर रात मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उप राज्यपाल सिन्हा ने साय को माता वैष्णो देवी का पवित्र प्रसाद भेंट किया। साय ने सिन्हा का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

शशि थरूर बोले- ‘सच्चाई से कोई समझौता नहीं’ आडवाणी की प्रशंसा पर उठे सवालों का दिया करारा जवाब

नई दिल्ली  कांग्रेस सांसद शशि थरूर वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ करके कई लोगों के निशाने पर आ गए हैं। थरूर द्वारा आडवाणी के जन्मदिन पर किए गए पोस्ट को लेकर लोग उनकी विचारधारा और भाजपा नेता के जीवन पर सवाल उठा रहे थे। ऐसे ही एक पोस्ट का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनके (आडवाणी) के लंबे राजनैतिक जीवन को सिर्फ एक घटना के आधार पर नहीं जांचा जाना चाहिए। यह सही नहीं है। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब शशि थरूर ने लालकृष्ण आडवाणी के 98वें जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेता की तारीफ करते हुए लिखा, सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता है। इसके साथ ही उनकी विनम्रता और शालीनता के साथ-साथ आधुनिक भारत कि दिशा तय करने में उनकी भूमिका अमिट है।' कांग्रेस सांसद के इस पोस्ट पर वकील संजय हेगड़े ने टिप्पणी करते हुए लिखा, माफ कीजिएगा थरूर, इस देश में नफरत और ड्रैगन के बीज बोना (खुशवंत सिंह की किताब से लेते हुए) कोई सार्वजनिक सेवा नहीं है।' यहां पर हेगड़े आडवाणी की राम मंदिर आंदोलन में भूमिका और रथ यात्रा का जिक्र कर रहे थे, जिसे बाबरी मस्जिद विध्वंस का प्रेरक माना जाता है। लेखक खुशवंत सिंह ने एक कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी के सामने ही कह दिया था कि 'आडवाणी जी आपने इस देश में नफरत और ड्रैगन के बीज बोएं हैं।' इसके बाद खुशवंत सिंह ने अपनी किताब द एंड ऑफ इंडिया में भी इसी बात को लिखा था। शशि थरूर ने हेगड़े की बात का जवाब देते हुए लिखा, "उनके(आडवाणी) पूरे सार्वजनिक जीवन को सिर्फ एक घटना तक सीमित रखना सही नहीं है। फिर चाहे वह कितनी ही महत्वपूर्ण न हो। यह सही नहीं है… नेहरू जी के पूरे कार्यकाल को केवल चीन से मिली हार पर नहीं आँका जा सकता है। और न ही इंदिरा गांधी के सार्वजनिक जीवन को आपातकाल से। अगर उनके लिए हम ऐसा नहीं करते, तो हमें आडवाणी जी के लिए भी वही शिष्टता दिखानी चाहिए।"  

घर की मर्यादा को लगी चोट: पति-भाभी के रिश्ते ने ली पत्नी की जानलेवा करवट

नूरपुरबेदी नूरपुरबेदी थाने से कुछ दूरी पर स्थित गांव जट्टपुर में एक प्रवासी महिला ने घरेलू कलह और पति के अपनी भाभी से अवैध संबंधों के चलते पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने महिला के दूसरे पति और उसकी भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  मृतका की पहचान राजवती (48 वर्ष) पत्नी बृज बिहारी निवासी गांव खुर्द गानोन, थाना सरोली, जिला बरेली (उ.प्र.) के रूप में हुई है, जो गांव जट्टपुर में किराए के मकान में रहती थी। मृतका के भाई सूरज पाल पुत्र स्वर्गीय भजन लाल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है और उसकी बहन राजवती की शादी पहले नंगला बाहरा, जिला बदायूं (उ.प्र.) निवासी किशनबीर से हुई थी। लेकिन किशन बीर की करीब 15 साल पहले मौत हो गई। इसके बाद राजवती ने 2 साल पहले आनंदपुर साहिब में बृज बिहारी से कोर्ट मैरिज कर ली थी।  सूरज पाल ने बताया कि बृज बिहारी के उसकी भाभी दुर्गा पत्नी स्वर्गीय नंद किशोर के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते घर में अक्सर झगड़ा और तनावपूर्ण माहौल रहता था। कई बार मृतका ने अपने भाइयों को भी इस बारे में बताया था और उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने अपना व्यवहार नहीं बदला और मेरी बहन को परेशान करते रहे। उन्होंने बताया कि 8 नवम्बर को दोपहर करीब 3 बजे बृज बिहारी और दुर्गा ने जट्टपुर स्थित किराए के मकान में मेरी बहन राजवती के साथ फिर झगड़ा किया। इससे तंग आकर राजवती ने शाम करीब साढ़े 4 बजे पंखे की हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  सूचना मिलने पर ए.एस.आई. प्रीतम सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका को नीचे उतारा और लेडी कांस्टेबल अमनप्रीत कौर के माध्यम से उसकी मेडिकल जांच करवाई। मौके से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। मृतका के शव को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के पति बृज बिहारी पुत्र माही लाल और उसकी भाभी दुर्गा पत्नी स्वर्गीय नंद किशोर के खिलाफ धारा 108, 3(5) भादंसं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय थाने में अस्थायी रूप से सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। जिसकी पुष्टि बाकायदा थाना प्रमुख रोहित शर्मा ने बातचीत के दौरान की। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर शाम कथित पति को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।