samacharsecretary.com

नेपाल में उथल-पुथल तेज: युवाओं के प्रदर्शन से हालात बिगड़े, सरकार ने लगाया कर्फ्यू

नेपाल  भारत से सटे नेपाल के बारा जिले के कुछ इलाकों में ‘जेन-जी’ युवाओं और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद बुधवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। बारा जिला प्रशासन ने बताया कि सिमरा हवाई अड्डे के 500 मीटर के दायरे में दोपहर 12:30 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। दरअसल, सैकड़ों ‘जेन-जी’ युवा वहां नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यानी सीपीएन-यूएमएल के खिलाफ नारे लगाते हुए जमा हो गए थे।   बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। सुबह से ही सिमरा की सड़कों पर लोग जमा होने लगे और पुलिस के साथ उनकी झड़पें शुरू हो गईं। इस घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। सहायक मुख्य जिला अधिकारी छविराम सुबेदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को फोन पर बताया कि पुलिस के साथ झड़प होने के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही थी, इसलिए फिर से कर्फ्यू लगाना पड़ा। क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, झड़प तब शुरू हुई जब बुद्ध एयर का एक विमान सीपीएन-यूएमएल के महासचिव शंकर पोखरेल और पार्टी के युवा नेता महेश बस्नेत को लेकर काठमांडू से सिमरा के लिए उड़ान भरने वाला था। दोनों नेताओं को वहां सरकार-विरोधी रैली को संबोधित करना था। जैसे ही उनके सिमरा आने की खबर फैली, जेन-जी प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंच गए और उनका विरोध करने लगे। विरोध प्रदर्शन के बीच मौजूद स्थानीय सीपीएन-यूएमएल कार्यकर्ताओं से उनकी भिड़ंत हो गई। और देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला और सबको वहां से हटाया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद बुद्ध एयरलाइंस ने काठमांडू से सिमरा की सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी। गौरतलब है कि सीपीएन-यूएमएल पूरे नेपाल में विरोध प्रदर्शन कर रही है और 12 सितंबर को भंग की गई प्रतिनिधि सभा को फिर से बहाल करने की मांग कर रही है। बता दें कि जेन-जी आंदोलन के कारण ही नेपाल में केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी।

फीफा रैंकिंग में स्पेन शीर्ष पर

जिनेवा फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) की ओर जारी की ताजा विश्व रैंकिंग में स्पेन 1877.18 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। ताजा रैंकिंग के अनुसार इस दौरान कुल 149 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए, जिसमें 74 मैत्री मैच शामिल हैं। रैंकिंग में अर्जेंटीना 1873.33 अंक के साथ दूसरे, फ्रांस 1870 अंक के साथ तीसरे और इंग्लैंड 1834.12 अंक के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है। ब्राजील को दो स्थान का फायदा हुआ है वह 1760.46 अंक के साथ दो पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर आ गया, जबकि पुर्तगाल 1760.38 अंक छठे और नीदरलैंड्स 1756.27 अंक सातवें स्थान पर आ गये। नॉर्वे से 4-1 से हारने के बाद इटली शीर्ष 10 से नीचे गिरकर 1702.06 अंक के साथ 12वें स्थान पर खिसक गया। बेल्जियम 1730.71 अंक आठवें, जर्मनी 1724.15 अंक नौंवे और क्रोएशिया 1716.88 अंके साथ 10वें स्थान पर है।  

पत्नी का हंगामा! चौकी में ही चीटिंग करते ASI की कर दी धुनाई, वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलाया

सतना जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने पुलिस चौकी के अंदर ही अपने एएसआई पति की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि एएसआई अपनी कथित प्रेमिका और एक बच्चे के साथ पहुंचे थे, तभी पत्नी वहां पहुंच गई और उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नागौद थाने में पदस्थ एएसआई रामायण सिंह जिला अस्पताल परिसर में एक महिला व छोटे बच्चे के साथ मौजूद थे। इसी दौरान उनकी पत्नी अनीता सिंह अचानक वहां पहुंच गईं। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर वह भड़क उठीं और पहले चीख-चिल्लाकर आरोप लगाए, फिर चौकी के अंदर ही एएसआई पर हाथ उठा दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम को देखते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटाई। विवाद काफी देर तक चलता रहा और चौकी परिसर में लोगों की भीड़ लग गई।   6 महीने से घर नहीं आ रहे थे ASI रामायण सिंह पत्नी अनीता सिंह ने आरोप लगाया कि एएसआई रामायण सिंह 6 माह से घर नहीं आ रहे थे और न ही परिवार का खर्च वहन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पहले भी एक महिला के फोन आने पर पति जवाब देने से बचते थे। इस मामले की शिकायत उन्होंने एसपी से की थी, लेकिन बाद में परिवार बचाने की कोशिश में शिकायत वापस ले ली थी। एएसआई के बेटे प्रतीक ने बताया कि वह मां के साथ बाजार में था, तभी स्टेशन रोड पर पिता को एक महिला और बच्चे को कार में बैठाकर जाते देखा। पुलिस ने शुरू की जांच संदेह होने पर उनका पीछा किया, जिसके बाद असलियत जिला अस्पताल में सामने आई। वहीं, एएसआई के साथ दिखी महिला का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन वह घटनास्थल से गायब हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली थाने भेजकर जांच शुरू कर दी है।

फिल्म राहु-केतू का शानदार टीजर रिलीज, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

मुंबई,  फिल्म ‘फुकरे’ के एक्टर्स पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की हिट जोड़ी एक बार फिर हंसाने और लोगों को उनके बुरे कर्मों का फल देने के लिए आ रही है। गुरुवार को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राहु-केतू’ का मजेदार टीजर रिलीज हो गया। टीजर में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा जहां भी जाते हैं, वहां मनहूसियत अपने आप पहुंच जाती है। इसी कारण लोग उन्हें मनहूस बताते हैं। हालांकि टीजर में फिल्म के ट्विस्ट का भी खुलासा कर दिया है कि ये दोनों मनहूस नहीं, बल्कि लोगों को उनके बुरे कर्मों का फल देने के लिए सही समय पर पहुंच जाते हैं। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा पर राहु-केतू की दशा चल रही है और ये दोनों ग्रह मिलकर उनसे उलटे काम करवाते हैं। टीजर बहुत ज्यादा मजेदार है। एक्टर अमित सियाल ने टीजर को शेयर कर लिखा, “नए साल में हो जाओ तैयार, क्योंकि बदलेगी आपकी दशा और दिशा जब जीवन में आएंगे राहु केतु। सीधे ब्रह्मांडीय अराजकता में गोता लगाने के लिए अपने गैंग के साथ तैयार हो जाइए! फिल्म 16 जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली है।” ‘राहु-केतू’ को जी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है और फिल्म का डायरेक्शन विपुल विग ने किया है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर शालिनी पांडे हैं। इसके अलावा फिल्म में चंकी पांडे, अमित सियाल और मनुऋषि चड्ढा भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में ‘फुकरे’ की तरह ही भर-भर के कॉमेडी सीन हैं। इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें लाल मिर्ची और नीले नींबू को दिखाया गया था और पोस्टर के साथ फिल्म के रिलीज की जानकारी दी गई थी। फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी देते हुए बीलाइव प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर सूरज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ये फिल्म सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं है, बल्कि ये हमारी संस्कृति और मान्यताओं को भी छूती है। जितनी फिल्म हंसने पर मजबूर करेगी, उतना ही अच्छा दर्शकों को संदेश भी देगी।  

माघ मेले की तैयारी पर बड़ा ऐक्शन: प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम योगी

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे और माघ मेले की तैयारी को लेकर आई ट्रिपलसी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, तथा सभी अधिकारियों के साथ मेले को भव्य और दिव्य बनाने की चर्चा करेंगे। योगी शनिवार को एक विवाह समारोह में भी शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे। इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम  सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आई ट्रिपल सी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उसके उपरांत गंगा पूजन करने के बाद एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह लखनऊ के लिए प्रयागराज से प्रस्थान करेंगे, जिसको लेकर प्रशासन तैयारी में लगा हुआ है। वहीं, सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।  बैठक में करेंगे इन मुद्दों पर चर्चा  गौरतलब है कि अगले वर्ष लगने वाले माघ मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। साथ ही साथ 2024 और 2025 में महाकुंभ के तर्ज पर इस बार का माघ मेला रहेगा। योगी माघ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ भी बैठक करेंगे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किस तरीके का इंतजाम किए गए हैं इस पर भी चर्चा कर सकते हैं।  

US ने खोले एडवांस्ड वेपन्स के दरवाजे: भारत की रक्षा क्षमता में होगी बड़ी छलांग

वाशिंगटन  अमेरिका ने भारत की सैन्य क्षमता बढ़ाने और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा रक्षा सौदा मंजूर कर दिया है। वॉशिंगटन ने भारत को एक्सकैलिबर प्रिसिजन-गाइडेड प्रोजेक्टाइल और एफजीएम-148 जेवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम के साथ विभिन्न सहायक उपकरणों की बिक्री को हरी झंडी दे दी है। इस रक्षा पैकेज की कुल अनुमानित कीमत 90 मिलियन डॉलर (750 करोड़ रुपये से अधिक) बताई जा रही है।   DSCA ने कांग्रेस को सौंपी रिपोर्ट अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने दो अलग-अलग प्रस्तावों को मंजूरी दी है लगभग 47.1 मिलियन डॉलर के 216 M982A1 Excalibur प्रोजेक्टाइल और संबंधित उपकरण, लगभग 45.7 मिलियन डॉलर के 100 Javelin मिसाइलों, 25 कमांड-लॉन्च यूनिट्स, ट्रेनिंग एड्स, सिमुलेशन राउंड्स, स्पेयर पार्ट्स और लाइफसाइकल सपोर्ट,  इसके साथ ही तकनीकी सहायता, ‘पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक फायर कंट्रोल सिस्टम’, इम्प्रूव्ड प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन किट, मरम्मत सेवाएं और लॉजिस्टिक सपोर्ट भी शामिल है।   अमेरिका बोला-भारत क्षेत्र में ‘स्थिरता की महत्वपूर्ण शक्ति’ DSCA ने कहा कि यह बिक्री अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को आगे बढ़ाती है। भारत को हिंद-प्रशांत और दक्षिण एशिया में स्थिरता, शांति और आर्थिक प्रगति की महत्वपूर्ण शक्ति बताया गया।एजेंसी के मुताबिक, यह हथियार भारत की सटीक हमला क्षमता बढ़ाएंगे और उसे वर्तमान एवं भविष्य के खतरों से निपटने में अधिक सक्षम बनाएंगे। इसके अलावा, यह खरीद भारतीय ब्रिगेड की "फर्स्ट स्ट्राइक एक्यूरेसी" को भी मजबूत करेगी।रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय सशस्त्र बलों को इन हथियारों और उपकरणों को एकीकृत करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि इस संभावित बिक्री से क्षेत्रीय सैन्य संतुलन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कौन होंगे प्रमुख ठेकेदार? अमेरिकी सरकार ने कहा कि इस सौदे से उनकी रक्षा तैयारियों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा और भारत को उपकरण भेजने में किसी अतिरिक्त सरकारी या ठेकेदार प्रतिनिधि की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।  

गिल अनफिट, गुवाहाटी में पंत संभालेंगे कप्तान की कमान

गुवाहाटी शुभमन गिल पिछले हफ्ते कोलकाता में पहले टेस्ट के दौरान लगी गर्दन की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाने के कारण शुक्रवार को गुवाहाटी में शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट से बाहर हो जाएंगे। उप कप्तान ऋषभ पंत उनकी जगह कप्तान होंगे। माना जा रहा है कि मेडिकल सलाह के अनुसार, अगर गिल इतनी जल्दी खेलते हैं तो उनकी गर्दन में ऐंठन दोबारा होने का खतरा ज्यादा है। उन्हें और आराम करने की सलाह दी गई है। इस बात का असर 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले तीन मैचों के लिए वनडे टीम में उनके सिलेक्शन पर भी पड़ सकता है। उस सीरीज के लिए टीम 23 नवंबर को चुने जाने की उम्मीद है। गिल के बाहर होने की वजह से, इंडिया को उनकी जगह साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और नीतीश कुमार रेड्डी में से किसी एक को चुनना होगा। कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गिल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जब भारत की पहली पारी में सिर्फ तीन बॉल खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया गया था। तीसरे दिन की सुबह, बीसीसीआई ने कहा कि वह टेस्ट में आगे हिस्सा नहीं लेंगे। भारत 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर आउट हो गया और पिच पर बाउंस भी ठीक नहीं था, जिसके बाद भारत 30 रन से मैच हार गया। गिल अक्टूबर 2024 में गर्दन में ऐंठन के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे।  

अगले 48 घंटे स्पर्श दर्शन पर रोक: काशी विश्वनाथ पहुंचे भक्तों के लिए अहम सूचना

काशी  काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में पत्थर (संगमरमर) बदलने का कार्य के चलते अगले दो दिनों तक स्पर्श दर्शन पर रोक जारी रहेगी। इसलिए मंदिर प्रशासन ने कार्य जारी रहने तक स्पर्श दर्शन पर रोक बढ़ा दिया है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से प्रशासन ने अनुरोध किया है कि वे असुविधा को देखते हुए सहयोग बनाए रखें।   जानकारी मुताबिक, मंदिर गर्भगृह के फर्श पर पुराने संगमरमर की जगह नया पत्थर लगाने का कार्य बुधवार को शुरू किया गया था। प्रारंभिक योजना के अनुसार, यह कार्य गुरुवार तक पूरा होना था, लेकिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या और पांचों पहर की आरती के दौरान अतिरिक्त भीड़ के कारण मजदूरों और तकनीकी कर्मचारियों का काम प्रभावित हुआ। इस वजह से काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने कार्य की अवधि बढ़ाकर शुक्रवार और शनिवार तक बढ़ाने का फैसला लिया। मंदिर के डिप्टी कलेक्टर शंभु शरण ने बताया कि संगमरमर परिवर्तन का यह कार्य मंदिर की समय-समय पर होने वाली नियमित रखरखाव प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गर्भगृह में अत्यधिक भीड़ और संकुल वातावरण को देखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक था। इसी कारण कार्य पूरा होने तक स्पर्श दर्शन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है। मंदिर में आम दर्शन जारी रहेंगे उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि काशी मंदिर में आम दर्शन जारी रहेंगे और भक्त दूर से विश्वनाथ बाबा के दर्शन कर सकेंगे। केवल मंदिर गर्भगृह में प्रवेश और स्पर्श दर्शन ही प्रतिबंधित रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने बताया कि संगमरमर बदलने का काम बेहद सावधानी से किया जा रहा है ताकि गर्भगृह की पवित्रता और संरचना सुरक्षित रहे। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भीड़भाड़ के समय धैर्य रखें और सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही कार्य पूरा होगा, स्पर्श दर्शन सामान्य रूप से शुरू कर दिए जाएंगे।  

वरुण बडोला, राजेश्वरी सचदेव पारिवारिक ड्रामा ‘को-एड’ में एक साथ

मुंबई,  जाने माने अभिनेता वरुण बडोला और राजेश्वरी सचदेव नए पारिवारिक ड्रामा 'को-एड' के लिए साथ आ रहे हैं, जिसमें वेदांत सिन्हा और अद्रिजा सिन्हा भी हैं। शो का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जिससे दर्शकों को आगामी सीरीज़ की पहली झलक मिलती है। 'को-एड' एक ऐसे स्कूल की पृष्ठभूमि पर आधारित है जहां दशकों बाद एक लड़कों का और एक लड़कियों का स्कूल को-एड में बदल जाता है। 'को-एड' उस अराजकता, जिज्ञासा और हास्य को दर्शाता है जो किशोरावस्था की दुनिया के टकराव के साथ शुरू होता है, जिसमें पहला प्यार और दुस्साहस भी शामिल है। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, वरुण बडोला ने एक प्रेस नोट में कहा, "को-एड किशोरावस्था के जीवन की अराजकता को दर्शाता है, जो तब और भी गहरा हो जाता है जब दो सहयोगी स्कूल एक साथ मिल जाते हैं और सभी को सामंजस्य बिठाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। हमें सबसे ज़्यादा पसंद यह है कि यह माता-पिता की समानांतर यात्रा को कितनी ईमानदारी से चित्रित करता है।" कहानी में माता-पिता के रूप में हम अपने बच्चों का मार्गदर्शन करने और उन्हें आगे बढ़ने देने के बीच की रस्साकशी को समझते हैं। जुड़वां बच्चे बिल्कुल अलग तरह से प्रतिक्रिया करते हैं, बिल्कुल किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार की तरह जहां भावनाएं, अपेक्षाएं और सामाजिक मानदंड आपस में टकराते हैं। 'को-एड' हमें याद दिलाता है कि बड़ा होना सिर्फ़ किशोरों की कहानी नहीं है-यह कुछ ऐसा है जिसका अनुभव माता-पिता भी करते हैं। अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव ने आगे कहा, "को-एड बड़े होने के उस उलझे हुए, मज़ेदार और भावनात्मक दौर को खूबसूरती से दर्शाता है, न सिर्फ़ बच्चों के लिए, बल्कि माता-पिता के लिए भी। कहानी में एक मां के रूप में, मैं अपने बच्चों की रक्षा करने और उन्हें अपना रास्ता खुद तलाशने देने के बीच के निरंतर संघर्ष को समझ सकती हूं। यह एक दिल को छू लेने वाला एहसास है कि बड़ा होना किशोरों और माता-पिता, दोनों के लिए एक साझा सफ़र है।" सुश्री गुनीत मोंगा कपूर द्वारा निर्मित, 'को-एड' का प्रीमियर 20 नवंबर को अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर विशेष रूप से होगा।  

Realme GT 8 Pro भारत में लॉन्च: अनोखी ‘चेंजिंग डिज़ाइन’ टेक्नोलॉजी के साथ पहली बार

नई दिल्ली Realme GT 8 Pro और Realme GT 8 Pro Dream Edition भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में Ricoh-ट्यून्ड कैमरा और Qualcomm का लेटेस्ट 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल रहा है। Realme GT 8 Pro भारत में दूसरा ऐसा फोन है, जिसमें यह नया चिपसेट इस्तेमाल हुआ है। फोन को कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। ड्रीम एडिशन को खास टेक्सचर्ड बैक पैनल और Aston Martin से प्रेरित डिजाइन के साथ लाया गया है। स्मार्टफोन में QHD+ BOE Q10 डिस्प्ले दिया गया है। फोन्स की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। फोन में मिलती है 7000mAh की बैटरी इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। यह 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे फोन बहुत जल्दी चार्ज हो जाता है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। रियर कैमरा मॉड्यूल बदलने वाला फोन Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच की QHD+ BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। फोन HDR को सपोर्ट करता है। फोन Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन का खास फीचर स्वैपेबल रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसका मतलब है कि आप तीन अलग-अलग कैमरा आइलैंड स्टाइल फोन में लगा सकते हैं। परफॉरमेंस और हार्डवेयर है गजब फोन्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC चिपसेट दिया गया है। हैंडसेट 16GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आया है। इसमें Adreno 840 GPU लगा है। Realme GT 8 Pro फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है फोन में 200MP का कैमरा इस फ्लैगशिप फोन में Ricoh GR-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का Sony IMX906 मेन सेंसर है, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 200MP का टेलीफोटो कैमरा लगा है, जो 120x तक का डिजिटल जूम दे सकता है। फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। रियर कैमरे से 4K 60fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन के अन्य फीचर फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल-व्यू वीडियो, स्लो-मोशन कैप्चर, टाइम-लैप्स, Google Lens इंटीग्रेशन और पैनोरमिक फोटोग्राफी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, NFC, USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। यह NavIC, BeiDou, Galileo, GLONASS और QZSS जैसे ग्लोबल सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। ​ Realme GT 8 Pro सीरीज की कीमत Realme GT 8 Pro स्मार्टफोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है। वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 78,999 रुपये है। ड्रीम एडिशन को एक ही वेरिएंट में लाया गया है। इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है। 5000 रुपये का डिस्काउंट ये दोनों फोन 25 नवंबर से Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। प्रो वेरिएंट Diary White और Urban Blue में आया है। फोन पर 5,000 तक का बैंक डिस्काउंट और छह महीने की EMI की सुविधा मिलेगी। Dream Edition पर लॉन्च डिस्काउंट नहीं है।