samacharsecretary.com

आज का राशिफल 22 नवंबर 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत और मौके दोनों लेकर आएगा। कोई ऐसा काम जो कई दिनों से अटका था, उसमें आगे बढ़ने का संकेत मिलेगा। नौकरी में आपकी परफॉर्मेंस नोटिस की जाएगी। पैसों को लेकर थोड़ा सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी में खर्च न करें। रिश्तों में आज खुलकर बात करना अच्छा रहेगा, नहीं तो गलतफहमी पैदा हो सकती है। वृषभ राशि- काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन आपका धैर्य ही आपकी ताकत बनेगा। परिवार में आज शांति और आराम का माहौल रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। किसी चीज की खरीदारी का मन बनेगा, लेकिन बजट देखते हुए फैसला करें। रिलेशनशिप में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। मिथुन राशि- आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स आज चमकेंगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी और मानी जाएगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। जरूरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्त या भाई-बहन किसी चीज में मदद मांग सकते हैं। आप आज सबकुछ अच्छी तरह संभाल लेंगे। कर्क राशि- मूड थोड़ा इमोशनल रह सकता है लेकिन आपका फोकस काम में बना रहेगा। पैसों की स्थिति सुधरने के संकेत हैं और कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में किसी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा। सेहत में हल्की थकान या सिरदर्द संभव है। पानी और आराम जरूरी है। सिंह राशि- आज आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। काम में लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा और लोग आपके फैसले मानेंगे। नौकरी में किसी बड़ी जिम्मेदारी का अवसर हाथ लग सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी पुराने परिचित से अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि- जिम्मेदारियां आज ज्यादा रह सकती हैं, लेकिन आप मजबूती से निभा लेंगे। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। परिवार में कोई छोटी-सी मांग आप पूरी कर सकते हैं, जिससे माहौल अच्छा रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन जरूरी चीजों पर ही खर्च होगा। तुला राशि- आज आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी और कभी-कभी ऐसा लगेगा कि समय बहुत कम है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें। आज आप सब संभाल लेंगे। किसी डॉक्यूमेंट या जरूरी कागजी काम में फायदा होगा। शाम का समय रिलैक्सिंग रहेगा। वृश्चिक राशि- आज नए मौके दरवाजा खटखटा सकते हैं। खासकर नौकरी और करियर में। बिजनेस वालों के लिए भी दिन अच्छा है। किसी मीटिंग या बातचीत से बड़ा फायदा मिल सकता है। रिश्तों में ईमानदारी आज बहुत काम आएगी। मन हल्का और पॉजिटिव रहेगा। धनु राशि- किस्मत आज अच्छे से साथ देगी। अटके हुए काम अचानक आसानी से पूरे हो सकते हैं। किसी से लिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है या नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में प्रेम और समझ बढ़ेगी। दिन के अंत में कोई खुशखबरी संभव है। मकर राशि- आज आपका मन कई चीजों को लेकर संवेदनशील रह सकता है, इसलिए भावनाओं में बहने से बचें। करियर और पैसा सही दिशा में जा रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। किसी पुराने दोस्त या जानने वाले से बात हो सकती है, जिससे मूड अच्छा होगा। सेहत सामान्य रहेगी। कुंभ राशि- ऊर्जा और गति दोनों आज आपके साथ हैं। जो भी काम आज शुरू करोगे, उसमें तेजी दिखेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी अच्छा है। किसी कठिन विषय में समझ आएगी। ट्रेवल या बाहर जाने का प्लान बन सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। मीन राशि- आज आपके काम समय पर पूरे होंगे। किसी समझदार व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। परिवार और प्रेमी, दोनों का सपोर्ट मिलेगा। थोड़े खर्चे होंगे, लेकिन ज्यादातर जरूरी कामों पर। मानसिक शांति धीरे-धीरे बढ़ेगी।

साइबर अपराध-आतंकवाद पर सख्त संदेश: CM योगी बोले, अब वैश्विक एकता ही समाधान

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर क्राइम, अच्छे स्वास्थ्य और वैश्विक आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी मुखर होकर यूएन जैसे प्लेटफार्म का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय संवाद, सहयोग और आपसी समझ को मजबूत करने का है, क्योंकि दुनिया की मूल समस्या एक-दूसरे के साथ संवाद की कमी है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वैश्विक स्तर पर संवाद को बढ़ावा देते हैं और साझा समाधान की राह खोलते हैं। सीएम योगी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने कुछ समय पहले दुनिया के सामने 16 वैश्विक लक्ष्य रखे थे, जिनमें शिक्षा सर्वोपरि है। तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इसके कारण अभूतपूर्व कानूनी चुनौतियां भी खड़ी हुई हैं।  साइबर क्राइम, डाटा चोरी और डिजिटल दुरुपयोग आज सबसे बड़ी वैश्विक चिंताओं में शामिल हैं। जलवायु परिवर्तन और उससे उत्पन्न होने वाले संकट भी हमारे सामने एक नई चुनौती हैं। साइबर क्राइम, डाटा चोरी जैसी समस्याएं भी हमारे सामने खड़ी हैं। ऐसी स्थिति में न्याय, नैतिकता और अतंरराष्ट्रीय कानून, विश्व शांति और मानव सभ्यता के लिए एक बड़ी लकीर खींचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर जब हम शिक्षा की बात करते हैं तो 250 करोड़ से अधिक बच्चों के लिए बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ, वे अपने बस्ते के बोझ से गायब न हों, हमें इस बारे में भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने हजारों वर्षों से दुनिया को एक परिवार के रूप में देखा है। यह सिर्फ भारत की सोच नहीं, बल्कि एक ऐसी परंपरा है जिसमें संकट के समय किसी भी मत, मजहब या संप्रदाय को भारत ने शरण देने और सहयोग करने में कभी हिचकिचाहट नहीं दिखाई। इसलिए शिक्षा, संवाद और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने के प्रयासों पर दुनिया को एकजुट होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ऐसे दौर में, जहां वैश्विक स्तर पर अशांति, अराजकता और वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, वहां शिक्षा, विकास और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करना और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। योगी ने कहा कि भारत की प्राचीन विचारधारा हमेशा पंचतत्वों- पृथ्वी, जल, आकाश, अग्नि और वायु-की सुरक्षा और संरक्षण को प्राथमिकता देती रही है। यही आधुनिक दुनिया को भी सतत समाधान की दिशा में मार्गदर्शन दे सकती है। सीएम ने कहा कि आज जब दुनियाभर के न्यायविद एक जगह एकत्र हुए हैं, तो न्याय मानवता की समस्या के समाधान का रास्ता कैसे निकाल सकता है? इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दुनियाभर में यह संदेश देने की आवश्यकता है।

सर्दी बढ़ते ही पंजाब में हेल्थ Advisory जारी, बच्चों-बुजुर्गों को विशेष निर्देश

पटियाला माननीय स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, वायु प्रदूषण की गंभीरता के मद्देनजर, सिविल सर्जन डॉ. संजय कामरा ने लोगों से चौकस रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पर्यावरण का साफ और स्वच्छ होना बहुत जरूरी है। सिविल सर्जन डॉ. संजय कामरा ने बताया कि वायु प्रदूषण का छोटे बच्चों, गर्भवतियों, 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुज़ुर्गों, और शुगर, सांस, दमा, दिल की बीमारियों आदि से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वायु प्रदूषण से खांसी, सांस फूलना, नजला, जुकाम, आंखों में लाली, खुजली और घबराहट जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं, इसलिए छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और लंबे समय से बीमारी से पीड़ित मरीजों को बाहरी गतिविधियों से बचना चाहिए। अगर कोई समस्या आती है तो तुरंत डॉक्टरी सलाह के अनुसार इलाज कराना चाहिए। सिविल सर्जन ने बताया कि वायु प्रदूषण के दौरान खासकर सुबह-शाम बाहरी गतिविधियों से परहेज करना चाहिए, बाहर जाते समय मास्क का उपयोग करना चाहिए और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए। संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए मशीनरी की जगह हाथ से काम करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। जितना ज्यादा हो सके पैट्रोल-डीजल से चलने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों का कम से कम उपयोग किया जाए। अधिक से अधिक साइकिलों का उपयोग किया जाए। पराली को आग नहीं लगानी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।  

रामनगरी में तैयारियों को रफ्तार: मंदिर परिसर के एग्ज़िट रूट को मिला ‘सुग्रीव पथ’ नाम

अयोध्या  अयोध्या में राम मंदिर परिसर के शिखर पर 'ध्वजारोहण' के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। सफाई से लेकर सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं। 25 नवंबर को लगभग चार घंटे चलने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। अयोध्या में तैयारियों के बीच राम जन्मभूमि परिसर के निकास मार्ग पर 'सुग्रीव पथ' नाम का साइनबोर्ड लगाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने ध्वजारोहण समारोह से पहले यह बोर्ड लगाया। इसी बीच, अयोध्या नगर निगम ने 'ध्वजारोहण' कार्यक्रम से पहले खास सफाई अभियान चलाया। मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने आईएएनएस से कहा, "हमने शहर के अलग-अलग कॉलेजों के स्टूडेंट्स को इकट्ठा किया है और आज हम एक सफाई रैली निकाल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को भव्य कार्यक्रम है। अयोध्या में अभी स्वच्छता और उत्सव का वातावरण है। लोग स्वच्छता के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मेयर ने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, अपने आसपास और अपने पर्यावरण को अच्छा रखें। उन्होंने कहा कि हम लगातार सफाई कैंपेन चला रहे हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से अयोध्या नगर निगम की तरफ से स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्वच्छता रैली निकाली गई। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के 25 नवंबर को अयोध्या के दौरे से पहले भारत-नेपाल बॉर्डर तक सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। महाराजगंज के एसपी सोमेंद्र मीणा ने कहा, "आने वाले सभी बड़े इवेंट्स को देखते हुए, पूरे बॉर्डर एरिया में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी बॉर्डर गांवों में लोकल कमेटियों की मीटिंग्स ऑर्गनाइज की गई हैं। एहतियात के तौर पर, सभी फुटपाथों पर चेकपॉइंट्स बनाए गए हैं और एसएसबी के साथ, लोकल पुलिस लगातार बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रख रही है।" उन्होंने बताया कि होटल, सराय और सड़क किनारे खाने की जगहों की चेकिंग की जा रही है। सभी जगहों पर चेकपॉइंट्स लगाए गए हैं। सुरक्षा के तौर पर फुटपाथ बनाए गए हैं और अधिकारियों को भी बॉर्डर इलाकों में लगातार एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया है।

स्कूलों में आवारा कुत्ता नियंत्रण का नया निर्देश विवादों में, शिक्षकों ने जताई आपत्ति

रायपुर आवारा कुत्तों पर नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जारी नए निर्देशों का शिक्षकों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद स्कूल परिसरों में कुत्तों की एंट्री रोकने की जिम्मेदारी सीधे प्राचार्यों पर डाल दी गई है, जिसे शिक्षक संघ ने “अतिरिक्त और अव्यावहारिक बोझ” बताते हुए वापस लेने की मांग की है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में कुत्तों के काटने की घटनाओं में वृद्धि पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सभी राज्यों को सुरक्षा उपायों के निर्देश दिए हैं. इसके बाद छत्तीसगढ़ शासन ने आधा दर्जन से अधिक विभागों की जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित पत्र जारी किया है. राज्य शासन ने सभी विभागों को आदेश जारी करते हुए सरकारी व प्राइवेट स्कूल, अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों की एंट्री रोकने के काम में लगा दिया है. इसके लिए 7 दिन के भीतर ऐसे स्थानों की पहचान कर फेंसिंग, गेट और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे, जहां आवारा कुत्ते घुस जाते हैं. हर स्थान के लिए एक नोडल अफसर की नियुक्ति भी की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बड़ा अभियान पहले चरण में स्कूलों के प्राचार्य, अस्पतालों के सीएमओ/अधीक्षक, बस स्टैंड/स्टेशन के मैनेजर अपने परिसर में कुत्तों की एंट्री के रास्तों की पहचान करेंगे और उन्हें रोकने के उपाय करेंगे. जरूरत पड़ने पर अन्य शासकीय विभागों से सहयोग भी लिया जाएगा. नोडल अफसर इस बात की निगरानी करेंगे कि कुत्तों की एंट्री पूरी तरह बंद रहे और वे परिसर के आसपास भी न भटकें. विभागों की जिम्मेदारी तय: पशुधन विकास विभाग     आवारा कुत्तों की नसबंदी     आरक्षित आश्रय स्थलों पर पशु चिकित्सक की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग     सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन व इम्यूनोग्लोबुलिन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराना लोक निर्माण विभाग (PWD)     कुत्तों की एंट्री वाले स्थानों की पहचान     फेंसिंग, बाउंड्रीवॉल और गेट का निर्माण शिक्षा विभाग     सभी स्कूलों में छात्रों व कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था     कुत्तों के काटने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराना नगर निगम/नगर पालिका/पंचायत     हर तीन महीने में निरीक्षण कर कुत्तों की एंट्री बंद होने की पुष्टि     आवारा कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी की व्यवस्था     कुत्तों के लिए बाड़ा, चिकित्सक और देखभाल कर्मचारियों की नियुक्ति     प्रत्येक वार्ड में कुत्तों के लिए भोजन स्थलों की व्यवस्था     लोगों को स्ट्रीट डॉग गोद लेने के लिए प्रेरित करना खेल मैदान प्रबंधन     आवारा कुत्तों की एंट्री रोकने सुरक्षा या ग्राउंड कीपिंग स्टाफ की तैनाती शिक्षकों पर नई जिम्मेदारी, संगठन ने जताया कड़ा विरोध इन निर्देशों में स्कूल प्राचार्यों को परिसर में आवारा कुत्तों की एंट्री रोकने, फेंसिंग की निगरानी, साफ-सफाई से लेकर अप्रिय घटना होने पर जिम्मेदारी संभालने जैसे कार्य सौंपे गए हैं. इस पर शालेय शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताया है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा- “शिक्षकों पर पहले से ही शैक्षणिक कार्यों के अलावा कई गैर-शैक्षणिक जिम्मेदारियां हैं. अब आवारा कुत्तों को भगाने और सुरक्षा उपायों की जिम्मेदारी देना न सिर्फ अव्यवहारिक है, बल्कि शिक्षकों पर अनावश्यक बोझ डालने जैसा है. किसी अप्रिय घटना की स्थिति में संस्था प्रमुख को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह गलत है.” उन्होंने मांग की कि यह निर्णय तुरंत वापस लिया जाए और आवारा कुत्तों के नियंत्रण की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी जाए, जो इसका विशेषज्ञ विभाग है.

सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ गवाही बाधित: कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को फटकार

पंचकूला डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और अन्य आरोपियों से जुड़े मामले में अमेरिका से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही दर्ज होनी थी लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक तैयारी न होने के कारण गवाही नहीं हो सकी। अदालत ने देरी पर नाराजगी जताते हुए सीबीआई को अधिक सक्रिय होने के निर्देश दिए। सीबीआई के डिप्टी एसपी ने अदालत को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई बार अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस को पत्र भेजे लेकिन जवाब नहीं मिला। इस कारण गवाही की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जा सकी। तकनीकी उपकरण भी काम नहीं आए  सीबीआई अपने साथ गवाही रिकॉर्ड करने के लिए डिवाइस और डॉक्यूमेंट विजुअलाइजर लेकर आई थी लेकिन अदालत के सिस्टम में ये उपकरण काम नहीं कर पाए। तकनीकी विंग के प्रभारी ने बताया कि वेंडर एक सप्ताह में कंपैटिबल डिवाइस उपलब्ध कराएगा। शिकायतकर्ता ने सीबीआई पर लापरवाही का आरोप लगाया  अदालत ने सीबीआई से पूछा कि क्या अमेरिकी विभाग की मदद लिए बिना केवल भारतीय एंबेसी की सहायता से गवाही रिकॉर्ड की जा सकती है। इस संबंध में नियम, मार्गदर्शन और पूरी रिपोर्ट 21 नवंबर तक अदालत को पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।   शिकायतकर्ता के वकील नवकिरन सिंह ने कहा कि गवाह अमेरिका से गवाही देने के लिए तैयार हैं और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति भी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई ढिलाई बरत रही है और गवाह को कोई जानकारी नहीं दी गई। अदालत ने कहा कि 2018 में चार्जशीट दाखिल होने के बाद से कुल 92 गवाहों में से केवल 12 गवाही दर्ज हो सकी है। अदालत ने इसे गंभीर देरी बताया और प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए।  

10वीं-12वीं बोर्ड से पहले CBSE ने जारी किया अलर्ट, स्कूलों को कहा— ये गलती बिल्कुल न करें

लुधियाना सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्कूलों को साफ कर दिया है कि हर कार्य तय सीमा में पूरा न किया तो बोर्ड सख्त एक्शन लेने को मजबूर होगा। उक्त बारे जारी पत्र में बोर्ड ने स्कूलों को अंक अपलोड करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने पर जोर दिया है। पिछले समय से हुई कई गलतियों को सामने रखते हुए बोर्ड ने यह साफ किया है कि अंक अपलोड करने की प्रक्रिया में अक्सर गलतियां सामने आती रही हैं। स्कूलों से कहा गया है कि वे गंभीरता से निर्देशों का पालन करें और गलतियों से बचें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूल बाद में अंक सुधार के लिए अनुरोध न करें। इसका सीधा मतलब है कि स्कूलों को शुरुआत में ही सही और सटीक जानकारी अपलोड करनी होगी, अन्यथा बाद में किसी भी त्रुटि को सुधारने में समस्या आ सकती है। सी.बी.एस.ई. ने परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने सभी विषयों के लिए थ्योरी (लिखित परीक्षा) और प्रैक्टिकल पेपर के अंकों के विभाजन (डिवीजन) को स्पष्ट करते हुए एक विस्तृत नोटिस जारी किया है। छात्रों और स्कूलों को विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर सर्कुलर देखने की सलाह दी गई है। प्रैक्टिकल की तिथियां सी.बी.एस.ई. द्वारा जारी सर्कुलर में बताया गया है कि 2026 बोर्ड परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजैक्ट असैसमैंट और इंटरनल असैसमैंट की प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू होगी और 14 फरवरी तक चलेगी। सभी स्कूलों को यह मूल्यांकन प्रक्रिया इन तिथियों के बीच हर हाल में पूरी करनी होगी। बोर्ड ने स्कूलों के लिए 2 अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं जिनमें 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के थ्योरी पेपर, प्रैक्टिकल/प्रोजैक्ट और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों का सटीक वितरण दिया गया है। बोर्ड का मानना है कि इससे स्कूलों को परीक्षाओं को सही तरीके से आयोजित करने में मदद मिलेगी।  

ठंड बढ़ने की चेतावनी: बिहार में पारा गिरने के आसार, सतर्क रहें

पटना मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, शनिवार से राज्य के विभिन्न हिस्सों में रात का पारा गिरना शुरू हो सकता है, जिससे रात के समय ठंढ में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले 48 घंटों तक प्रदेश में तापमान की स्थिति लगभग स्थिर बनी रहेगी। इसके बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बदलाव के चलते देर रात और सुबह के समय शीतलहर जैसे हालात बनने की संभावना है। लोगों को ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। राज्य में दिन का तापमान अगले तीन से चार दिनों तक लगभग सामान्य रहने का अनुमान है। समस्तीपुर रहा सबसे ठंडा मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में किसी बड़े उतार- चढ़ाव के संकेत नहीं मिले हैं। गुरुवार को समस्तीपुर राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 13 से 20 डिग्री के बीच रहा। वहीं दूसरी ओर फारबिसगंज में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो दिन में सबसे गर्म रहा। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 26.9 से 30.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी भारत में हवाओं की दिशा बदलने और बादलों की कमी के कारण रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी जायेगी। कुल मिलाकर, बिहार में अभी दिन में हल्की गर्माहट बनी रहेगी, लेकिन शनिवार से शुरू होने वाली ठंड रात के समय सिहरन बढ़ा सकती है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में ट्रंप की एंट्री: 28 पॉइंट प्लान पेश, जेलेंस्की ने दी पहली प्रतिक्रिया

नई दिल्ली  रूस और यूक्रेन के बीच काफी लंबे समय से संघर्ष जारी है, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में हमास और इजरायल के बीच शांति समझौता करा दिया। अब उनकी कोशिशें रूस और यूक्रेन के लिए शुरू हो गई हैं। ट्रंप ने रूस के साथ मिलकर यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए 28 प्वाइंट्स में ड्राफ्ट तैयार किया है। गाजा के लिए ट्रंप ने 20 सूत्रीय प्लान तैयार किया था। वहीं, यूक्रेन के लिए 28 सूत्रीय पीस प्लान तैयार किया गया है। ट्रंप के इस 28 सूत्रीय पीस प्लान पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की प्रतिक्रिया भी आ गई है। एक तरफ यूक्रेन के अधिकारियों ने ट्रंप के इस ड्राफ्ट को बेतुका, अस्वीकार्य और अपनी संप्रभुता पर सीधा हमला बताया है। वहीं, जेलेंस्की ने भी कहा कि वह रूस के साथ जंग खत्म करने के लिए अमेरिका के 'विजन' पर उनके साथ काम करने को तैयार हैं। प्लान के अनुसार कीव पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क इलाके के उन बड़े इलाकों को छोड़ देगा, जिन पर अभी भी उसका कंट्रोल है। इसके अलावा, वह अपने सैनिकों की संख्या कम करेगा। इसके अलावा, इस प्लान में जो सबसे अहम बात कही गई, वो यह है कि यूक्रेन नाटो में शामिल न होने का वादा करेगा। हालांकि, इसके लिए जेलेंस्की पहले ही मना कर चुके हैं। ऐसे में अब देखना है कि क्या ट्रंप के इस 28 सूत्रीय समझौते को यूक्रेन मानता है या नहीं। पीस प्लान के अनुसार यूक्रेन के क्रीमिया, लुहांस्क और डोनेट्स्क इलाकों को असल में रूस का हिस्सा माना जाएगा। इसमें अपनी मिलिट्री की संख्या को लिमिट करने और समय के साथ मॉस्को पर लगे बैन हटाने का भी प्रस्ताव है। यूक्रेन को 100 दिनों में चुनाव कराने होंगे और नाटो मेंबरशिप की कोई भी उम्मीद छोड़नी होगी। यूक्रेन को अमेरिका की सिक्योरिटी गारंटी मिलेगी। हालांकि, इसके लिए वॉशिंगटन को पैसे देने होंगे। अमेरिका को यूक्रेन को फिर से बनाने और वहां इन्वेस्ट करने के लिए मुनाफे का 50 फीसदी भी मिलेगा और बैन हटने के बाद रूस के साथ इकोनॉमिक पार्टनरशिप भी करेगा। जेलेंस्की के ऑफिस ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन को ऑफिशियली वॉशिंगटन से एक ड्राफ्ट प्लान मिला है, जिसके बारे में अमेरिका की तरफ से माना जा रहा है कि इससे डिप्लोमेसी को फिर से मजबूत करने में मदद मिल सकती है। अमेरिका और रूस के दूतों का बनाया 28 पॉइंट का पीस प्लान गाजा सीजफायर पर आधारित है। इसका मकसद यूक्रेन पर रूस के बड़े पैमाने पर हमले को खत्म करना है। पीस प्लान में क्रेमलिन की जानी-मानी रियायतों की मांगों को बताया गया है, जिससे कीव ने बार-बार इनकार किया है। इन्हीं मांगों की वजह से दोनों देशों के बीच अब तक जंग जारी है।

भोपाल में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर का हुआ सफल आयोजन

बड़ी संख्या में एम.पी. ट्रांसको के पेंशनर्स ने उठाया शिविर का लाभ भोपाल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के तहत ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा पेंशनर्स की सुविधा के लिए 20 नवंबर को भोपाल स्थित एम.पी. ट्रांसको के प्रशासनिक भवन, बिजली नगर, गोविंदपुरा में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। एम.पी. ट्रांसको के मुख्य वित्तीय अधिकारी मुकुल मेहरोत्रा ने बताया कि शिविर में पेंशनर्स को लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई गई। इससे उपस्थित पेंशनर्स को आधुनिक डिजिटल सुविधाओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य पेंशनर्स को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट करने की सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से अवगत कराना और उन्हें एक ही स्थान पर सहज सेवाएँ उपलब्ध कराना था।