samacharsecretary.com

आखिर पहुंची उम्मीद की रोशनी: पतुरियाडाँड़ हाई स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता मिलने से छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की युक्तियुक्तकरण योजना से स्कूलों में शैक्षणिक सुविधा बढ़ने से विद्यार्थियों को फायदा हो रहा है। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे छोटे से गाँव पतुुरियाडाँड़ के लिए हाई स्कूल खुलना किसी वरदान से कम नहीं था। वर्षों तक आसपास के गांवों के बच्चे सिर्फ इसलिए आगे की पढ़ाई से वंचित हो जाते थे क्योंकि हाई स्कूल की दूरी अधिक थी। लेकिन जब गाँव में हाई स्कूल प्रारंभ हुआ, तो यह न सिर्फ गांववासियों के लिए खुशी का क्षण था, बल्कि उन बच्चों के लिए नई उम्मीद की किरण थी जो उच्च शिक्षा का सपना मन में लिए बैठे थे। हाई स्कूल खुलने के बावजूद छात्रों के सामने एक बड़ी चुनौती थी कि अंग्रेजी विषय का नियमित शिक्षक उपलब्ध नहीं था। गांव के अधिकांश बच्चे अंग्रेजी और गणित को कठिन विषय मानते थे। अंग्रेजी शिक्षक न होने के कारण खासकर छात्राओं के सपनों पर असर पड़ने लगा था, क्योंकि इस स्कूल में उच्च शिक्षा का सपना देखने वाली अधिकांश विद्यार्थी लड़कियां ही थीं। सरकार की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया इस विद्यालय के लिए किसी सौभाग्य की तरह साबित हुई। इसी प्रक्रिया के तहत यहाँ अंग्रेजी विषय के व्याख्याता श्री विजय कुमार राठौर की नियुक्ति हुई। व्याख्याता के रूप में उन्होंने चार-पांच महीने पहले ज्वाइनिंग दी और तभी से छात्रों के लिए अंग्रेजी का डर धीरे-धीरे कम होता गया। अब बच्चे बताते हैं कि “सर के आने के बाद अंग्रेजी पढ़ना मुश्किल नहीं लगता। अब हमें समझ में भी आता है और नियमित क्लास भी होती है।” कक्षा 9वीं की छात्राएँ कुमार धन कुंवर, सुनती, सरिता, सपना, विक्रम और 10वीं के विद्यार्थी आकांक्षा, अमृता, राजकुमारी, विजय, विष्णु, अशोक सभी एक ही बात कहते हैं “अगर शिक्षक नहीं होते तो हम कठिन विषय में फेल भी हो सकते थे। अब हमें अपने भविष्य पर भरोसा है।” गांव के लोगों के चेहरे पर भी खुशी झलकती है। वर्षों से जिस योग्य शिक्षक की कमी महसूस होती थी, वह अब पूरी हो गई है। आज गांव के बच्चे अंग्रेजी में मजबूत हो रहे हैं, परीक्षा के लिए तैयार हो रहे हैं और अपने सपनों को उड़ान देने के लिए आत्मविश्वास से भर चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति ने पतुरियाडाँड़ के इस विद्यालय का भविष्य ही नहीं बदला है, बल्कि उन सैकड़ों बच्चों की जिंदगी में नई रोशनी भरी है, जो कल अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

UP से गिरफ्तार JSSC पेपर लीक मास्टरमाइंड, रांची में हुई पेशी और भेजा गया जेल

रांची झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) पेपर लीक मामले में सीआईडी को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीआईडी) ने इस प्रकरण के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड विनय शाह को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर रांची लाया है। आरोपी को सीआईडी की विशेष अदालत (स्पेशल कोर्ट) में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, विनय शाह रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची का निवासी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह यूपी के शाहपुर स्थित हनुमंत नगर कॉलोनी में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए नेपाली सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने रांची के जेड स्क्वायर होटल में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पेपर लीक की पूरी योजना तैयार की थी। सीआईडी ने बताया कि विनय शाह ने मनोज कुमार, शशिभूषण दीक्षित और संदीप त्रिपाठी के साथ मिलकर साजिश रची थी। इस मामले में इससे पहले आईआरबी के करीब एक दर्जन जवानों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।  

सैगोना में 41.65 लाख की सड़क निर्माण का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना को मिली रफ्तार

रायपुर, उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के लगातार प्रयास से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली हैं। इसी क्रम में ग्राम सैगोना के लिए मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए 41 लाख 65 हजार रूपए लागत के कार्य की स्वीकृति मिली है। जिसका आज आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राजेश पटेल एवं पटेल समाज सामुदायिक भवन को यादव समाज सामुदायिक भवन से जोड़ने वाले लगभग 500 मीटर लंबे पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह सड़क स्थानीय ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी और दोनों समाज सामुदायिक भवनों के बीच सुगम आवागमन उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व और निरंतर प्रयासों से कवर्धा विधानसभा के प्रत्येक ग्राम में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों, किसानों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में कवर्धा विधानसभा विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ अब गाँव–गाँव तक पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत आवश्यकताएँ पूरी हो रही हैं। इस अवसर पर रामकुमार भट्ट, संतोष पटेल, जनपद अध्यक्ष सुषमा गनपत बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा विजय पटेल, बीरसिंह पटेल, जनपद सदस्य आनंद मिश्रा, रोहित नाथ योगी, दिलीप गोलू साहू, नागेश्वर जायसवाल, माखन पटेल,  निहाली पटेल सहित ग्रामीण, युवा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक पदयात्रा में शामिल होंगे युवा रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुजरात जाने वाले राज्य के 68 युवाओं के दल को आज रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से केवड़िया तक आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों और ब्रिटिश शासन के अधीन क्षेत्रों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, अटल संकल्प और अथक परिश्रम ने भारत को एक सूत्र में पिरोया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विगत दिनों वे गुजरात के केवड़िया में आयोजित भारत पर्व में सम्मिलित हुए थे, जहाँ उन्होंने विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी—के दर्शन किए और भारत की सांस्कृतिक एकता की जीवंत झलक देखी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, विविधता और व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया गया था। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 26 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च में छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ देशभर के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक एकता के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने रियासतों के विलय का ऐतिहासिक कार्य किया जो भारत की एकता और अखंडता का आधार बना। उन्होंने चयनित युवाओं को राष्ट्रीय पदयात्रा के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पदयात्रा में शामिल होने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, जी. वेंकट राव, श्याम नारंग, राहुल टिकरिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

क्रिकेट का सबसे दुर्लभ रिकॉर्ड: टेस्ट ट्रिपल सेंचुरी और वनडे दोहरा शतक लगाने वाले मात्र 2 खिलाड़ी

नई दिल्ली क्रिकेट नंबरों का गेम है. जिसके नंबर जितने अच्छे वो उतना अच्छा खिलाड़ी. यह बात टीम पर भी लागू होती है. यही यहां नंबरों से मतलब रिकॉर्ड से है. क्रिकेट के इतिहास में हजारों खिलाड़ी आए और गए, लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने अपने खेल से नियम और सीमाएं बदल दीं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने बड़ी पारियां खेली हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे आज तक सिर्फ दो ही क्रिकेटर छू पाए हैं. यह कारनामा है टेस्ट में तिहरा शतक और वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने का. यह रिकॉर्ड इतना खास है कि आज भी दुनिया में सिर्फ दो नाम ही इसके मालिक हैं. ये कोई और नहीं बल्कि भारत के वीरेंद्र सहवाग और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं. आइए जानते हैं कैसे इन दोनों बल्लेबाजों ने इस ‘बाहुबली रिकॉर्ड’ को हासिल किया था. वीरेंद्र सहवाग ने कब और किसके खिलाफ किया था ये कमाल वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने न सिर्फ एक बल्कि दो तिहरे शतक लगाए. पहला तिहरा शतक उन्होंने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 309 रन बनाकर जड़ा. इसके बाद 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में उन्होंने 319 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. सहवाग ने अपने करियर में 104 टेस्ट खेले और 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए. सहवाग उन दिग्गजों में शुमार रहे, जिन्होंने टेस्ट के अलावा वनडे में भी तबाही मचाई. वनडे क्रिकेट में भी उनकी बल्लेबाजी तूफान से कम नहीं थी. 8 दिसंबर 2011 को इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सहवाग ने 149 गेंदों पर 219 रन ठोककर इतिहास रच दिया था. उनका यह दोहरा शतक ODI क्रिकेट के सबसे यादगार इनिंग्स में से एक बन गया. क्रिस गेल ने कब और किसके खिलाफ किया था ये कमाल वेस्टइंडीज के स्टार ओपनर रहे क्रिस गेल का नाम आते ही लंबे छक्कों और तूफानी बल्लेबाजी की छवि सामने आ जाती है. टेस्ट क्रिकेट में वह भी सहवाग की तरह दो तिहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उनका पहला तिहरा शतक 2005 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 317 रन और दूसरा 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 333 रन का रहा. गेल ने अपने करियर के 103 टेस्ट मैचों में 7214 रन बनाए. अगर वनडे की बात करें तो क्रिस गेल ने कमाल किया हुआ है. उनके नाम एक वनडे डबल सेंचुरी भी है, जो उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में बनाई थी. ये दोहरा शतक जिम्बाब्वे के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 147 गेंदों में 215 रन बनाकर गेंदबाजों के होश उड़ा डाले थे. मौजूदा दौरे में भले ही आक्रामक खेल हो रहा है, लेकिन सहवाग और गेल का यह रिकॉर्ड आज भी अटूट खड़ा है. इस रिकॉर्ड का टूटना बेहद मुश्किल लगता है.

ऋषभ पंत को दूसरी बार वॉर्निंग, अगली चूक पर टीम इंडिया पर लगेगा भारी जुर्माना

नई दिल्ली  इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहटी में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान अंपायर्स दो बार भारतीय कप्तान ऋषभ पंत को वॉर्निंग दे चुके हैं। अगर पंत अगली बार गलती करते हैं तो भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यह वॉर्निंग है ओवर के बीच ज्यादा समय खर्च करने की। ऋषभ पंत को यह दूसरी वॉर्निंग अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने 88वें ओवर के शुरू होने से पहले दी। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के ओवर के बीच पंत ने फील्डिंग सेट करने के लिए जरूरत से ज्यादा समय ले लिया था, जिस वजह से उन्हें इस पारी में दूसरी बार यह वॉर्निंग दी गई है। अगर पंत फिर से टाइम वेस्ट करते हुए पाए जाते हैं तो भारतीय टीम पर 5 रन का जुर्माना लग सकता है।   इस 5 रन के जुर्माने का फायदा साउथ अफ्रीका को होगा क्योंकि मेहमान टीम के खाते में यह रन जुड़ेंगे। बात मैच की करें तो, साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। गुवाहटी के मैदान पर यह पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं। पंत भारतीय टेस्ट टीम के 28वें व दूसरे विकेट कीपर कप्तान है। धोनी पहले भारतीय फुल टाइम विकेट कीपर कप्तान थे। मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बोर्ड पर लगाए थे। टॉप-4 में मौजूद एडन मार्करम, रायन रिकल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और टेंबा बावुमा सभी को अच्छी शुरुआत मिली। सभी बल्लेबाजों ने 30 रन का आंकड़ा पार किया, मगर कोई भी अर्धशतक नहीं जड़ पाया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम की पारी में टॉप चार में से हर एक ने 35 या उससे ज्यादा रन बनाए, लेकिन उनमें से कोई भी 50 तक नहीं पहुंच पाया। भारत की नजरें मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका को 350 से पहले समेटने पर होगी।  

क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी स्थगित, घर में अचानक मेडिकल संकट

मुंबई भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना की शादी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। संगीतकार पलाश मुछाल के साथ उनकी शादी, जो रविवार को होने वाली थी, अचानक अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। यह निर्णय तब लिया गया जब समारोह से कुछ घंटे पहले ही स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर करीबी निगरानी रखे हुए हैं। परिवार के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण है और मंधाना ने फिलहाल शादी से ज्यादा पिता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। पिता की तबीयत बिगड़ी, शादी तुरंत टली रविवार सुबह स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत नाश्ता करते समय अचानक खराब हो गई। घटना की जानकारी देते हुए उनके मैनेजर तुहिन मिश्रा ने बताया कि शुरुआत में परिवार को उम्मीद थी कि कुछ देर आराम से उनकी हालत संभल जाएगी, लेकिन स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई। किसी भी जोखिम से बचने के लिए तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। चूंकि शादी उसी दिन होनी थी, इसलिए मंधाना ने बिना देर किए समारोह को रोकने का निर्णय लिया। डॉक्टरों की निगरानी में पिता, परिवार स्तब्ध मैनेजर तुहिन मिश्रा ने बताया कि स्मृति के पिता अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में ही रहने की सलाह दी है। परिवार इस अचानक हुई घटना से सदमे में है और सभी पिता के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि स्मृति अपने पिता से बहुत करीब हैं और किसी भी खुशी से पहले उनका स्वस्थ होना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। स्मृति मंधाना ने लिया दृढ़ निर्णय स्मृति मंधाना ने साफ किया है कि वह पिता की तबीयत ठीक होने से पहले किसी भी शादी की रस्म को आगे नहीं बढ़ाएंगी। शादी अब पूरी तरह से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। क्रिकेट और निजी जीवन दोनों में ही अपने शांत और संतुलित स्वभाव के लिए जानी जाने वाली मंधाना ने इस समय परिवार को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है। मैनेजर ने की निजता बनाए रखने की अपील समूचा मामला संवेदनशील होने के कारण, मैनेजर तुहिन मिश्रा ने सभी से अनुरोध किया है कि मंधाना और उनके परिवार की निजता का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी परिवार पूरी तरह पिता की देखभाल और डॉक्टरों की सलाह पर केंद्रित है, इसलिए मीडिया और फैंस से उम्मीद है कि वे इस कठिन समय में समझदारी दिखाएं। शादी की नई तारीख होगी बाद में घोषित फिलहाल शादी के लिए कोई नई तारीख तय नहीं की गई है। परिवार पहले पिता की सेहत पूरी तरह सुधरने का इंतजार करेगा। फैंस और क्रिकेट समुदाय स्मृति मंधाना के पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।  

तेज रफ़्तार बनी काल: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भयानक सड़क दुर्घटना, 3 की मौके पर मौत

दरभंगा बिहार के दरभंगा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं मौके पर चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार तड़के NH 27 दिल्ली मोड़ के पास ओवरब्रिज की है। कार पटना से मधेपुरा आ रही थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 की हालत नाजुक बनी हुई। गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 7 लोग सवार थे। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस  ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- इन्दौर स्वच्छता और स्वाद के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बनाएगा विशेष पहचान

फिटनेस, सामूहिक चेतना और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित "वन इन्दौर-रन इन्दौर" मैराथन इन्दौर के लिए गर्व का विषय अपने शहर के लिए बेहतर करने की इन्दौरवासियों की ऊर्जा, भावना और सामूहिक संकल्प शक्ति सराहनीय भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर ने स्वच्छता और स्वाद के क्षेत्र में विश्व में विशेष पहचान बनाई है। आज की मैराथन, इंदौर को स्वास्थ्य क्षेत्र में भी विशेष पहचान देगी। स्वास्थ्य की मूल आधार दौड़ है और दौड़ के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं। यह इन्दौरवासियों की ऊर्जा और सामूहिक संकल्प शक्ति से शहर के लिए कुछ बेहतर करने की उनकी भावना को प्रकट करती है। सकारात्मक पहल के परिणाम सदैव बेहतर होते हैं। इंदौर इस मैराथन के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में रिकॉर्ड स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को प्रात: 7 बजे "वन इन्दौर-रन इन्दौर" मैराथन के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित इन्दौरवासियों को मुख्यमंत्री निवास भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैराथन के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए मैराथन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फिटनेस, सामूहिक चेतना और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित "वन इन्दौर-रन इन्दौर" मैराथन का यह भव्य आयोजन इन्दौर शहर के लिए गर्व का विषय है। यह आयोजन यूनाइटेड इन्दौर की भावना को सशक्त करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य इन्दौरवासियों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, सामुदायिक एकता को मजबूत करना और फिटनेस को एक जनआंदोलन का रूप देना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने शहर के लिए इतने संवेदनशील विषय पर आयोजित मैराथन में भौतिक नहीं पर भावनात्मक रूप से वे स्वयं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। मैराथन की 3, 5 और 7 किलोमीटर रन की श्रेणियों में दौड़ने के लिए उनकी उपस्थिति इन्दौर की जागरूकता और उत्साह का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इन्दौर की जनता हमेशा से सकारात्मक पहल में अग्रणी रही है। यह कार्यक्रम शहर की ऊर्जा, उमंग और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता को नई दिशा प्रदान करेगा। स्वच्छता में देश का निरंतर नेतृत्व करने वाला हमारा इन्दौर, अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश में नम्बर 1 बने, यह हम सभी का सामूहिक संकल्प है। "वन इन्दौर-रन इन्दौर" उसी दिशा में एक सशक्त पहल है। यह कार्यक्रम इन्दौरवासियों में फिटनेस के प्रति उत्साह को और अधिक बढ़ाएगा, साथ ही स्वस्थ समाज निर्माण का संदेश पूरे प्रदेश में प्रसारित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास के साथ प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी राज्य सरकार द्वारा निरंतर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। युवाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य के आधार, खेल को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि अब प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से प्रदेश के खिलाड़ी पदक लेकर ही लौट रहे हैं। इसका हाल का उदाहरण सुश्री क्रांति गौड हैं, जिन्होंने महिला वर्ल्ड कप में विश्व में अपनी प्रतिभा स्थापित की। राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें एक करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मैंदोला, श्री मधु वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित रहा।  

हाथी के हमले में किसान की जान गई, ग्रामीण बोले—समय पर नहीं पहुंचा वन विभाग

गिरिडीह झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के सियाटांड के बाघेडी गांव में झुंड से बिछड़ा एक हाथी ने शनिवार को एक किसान को कुचल कर मार डाला। मृतक का नाम जागो महतो बताया जा रहा है। किसान की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर वन प्रमंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि देवरी में दो दिन से जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है, लेकिन वन विभाग भगाने को लेकर कोई पहल नहीं कर रहा। इसी कारण सुबह में जागो महतो की मौत हुई। रोड जाम किए जाने से दोनों और गाड़ियों का कतार लग गया। हालांकि मृतक के परिजनों को मुआवजा मिलने के बाद रोड जाम हटा दिया गया। जानकारी के अनुसार जागो महतो पर दल से बिछड़े हाथी ने उस समय हमला किया, जब वो अकेले घर के बाहर घूम रहा था और अपने खेत जा रहा था। इसी दौरान हाथी ने उसे अपने चपेट में ले लिया और जागो को पांव से कुचल कर मार दिया।