samacharsecretary.com

सीएम युवा, ओडीओपी और डीडीयू ग्रामीण कौशल विकास योजना ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर बनने का मंच

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की युवा-केंद्रित नीतियों ने उत्तर प्रदेश में स्व-रोजगार, उद्यमिता और कौशल विकास के क्षेत्र में तेज रफ्तार प्रदान की है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, ओडीओपी और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना जैसे कार्यक्रमों से उत्तर प्रदेश के फ्लैगशिप अभियानों के माध्यम से न केवल बेरोजगारी पर अंकुश लगा है, बल्कि युवाओं को वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए जरूरी प्लेटफार्म भी प्राप्त हुआ है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, इन पहलों से प्रदेश में हजारों की संख्या में युवा उद्यमी, स्टार्ट अप और नवाचार के उद्यमों का विकास हुआ है। जो न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रगति की नई मिसाल पेश कर रहे हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है, जो विशेष रूप से राज्य के युवाओं को अपने उद्यम, स्टार्ट अप विकसित करने की सुविधा प्रदान करता है। ये अभियान विशेष रूप से 21 से 40 वर्ष की आयु के उन युवाओं को लक्षित करता है। इस योजना के तहत युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा, 10 प्रतिशत मार्जिन मनी बोनस और उनके इनोवेशन पर निःशुल्क मेंटरशिप प्रदान की जाती है। इस अभियान के तहत युवाओं को न केवल वित्तीय सहायता दी है, बल्कि उनके स्टार्टअप को सशक्त बनाने के लिए सभी जरूरी सहयोग भी प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025-26 के लिए सीएम युवा अभियान के तहत 1.70 उद्यमियों को सहायता प्रदान करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें से अधिकांश की प्राप्ति हो चुकी है।  वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक फ्लैगशिप योजना है, जिसका अनुकरण वर्तमान में अन्य राज्य भी कर रहे हैं।ओडीओपी के तहत प्रदेश के युवा उद्यमियों को उनके जिलों में ही स्थानीय और परंपरागत उत्पादों के लिए विशेष प्रोत्साहन दिए जाता है। जिससे एक ओर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर परंपरागत उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच मिल रही है, साथ ही प्रदेश के निर्यात में भी वृद्धि दर्ज की गई है। इस योजना के तहत निर्यात-लिंक्ड सब्सिडी, 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर और पहले 1000 दिनों तक लाइसेंस-मुक्त संचालन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ओडीओपी योजना के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश के पंरपरागत उत्पादों में से 77 जीआई टैग प्राप्त कर देश में प्रथम स्थान पर हैं।    हाल ही में आयोजित सीएम युवा कंक्लेव एक्सपो- 2025 ने इस अभियान को नई गति प्रदान की। इस आयोजन से 5000 से अधिक लीड्स प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 200 से ज्यादा आवेदन सफलतापूर्वक उद्यमों में परिवर्तित हो चुके हैं। इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलों में उत्तर प्रदेश के उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाता है। जिससे राज्य के युवाओं के उद्यमों व स्टार्ट-अप के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा है। साथ ही ये आयोजन न केवल नेटवर्किंग का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि युवा उद्यमियों को वैश्विक निवेशकों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है। ग्रामीण स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य विकास योजना के विशेष रूप से ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास के साथ स्वरोजगार के अवसर प्रदान करता है।  साथ ही प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालयों के इंक्यूबेशन सेंटर भी युवाओं में उद्यमिता का विकास करने में सहयोग कर रहे हैं। इनके माध्यम से ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, फंडिंग और बाजार पहुंच भी प्रदान की जाती है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का यह समग्र दृष्टिकोण न केवल प्रदेश में रोजगार सृजन कर रहा है, बल्कि राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर किया है। युवा उद्यमिता की यह लहर निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश को आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगी।

माघ मेले में पहली बार पर्यटन विभाग की तरफ से 04 अस्थाई पर्यटन सूचना केंद्रों की होगी स्थापना

सूचना केंद्रों में पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेगी पर्यटन स्थलों, पेईंग गेस्ट हाउस और प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड की जानकारी लखनऊ वर्ष 2025 में योगी सरकार के प्रयास से संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित दिव्य , भव्य और स्वच्छ कुंभ के सफल आयोजन को पूरी दुनिया ने सराहा।   यूनेस्को द्वारा इसे 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। आयोजन की भव्य सफलता के बाद अब संगम नगरी   महाकुंभ के बात माघ मेला 2026 का इंतजार कर रही है। 3 जनवरी 2026 में आयोजित होने जा रहे आस्था के इस महा समागम में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के अनुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।  पहली बार माघ मेले में 04 अस्थाई पर्यटन सूचना केंद्र की स्थापना महाकुंभ 2025 के दिव्य और भव्य आयोजन के बाद प्रयागराज को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। पर्यटकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी इसका संकेत दे रही है। प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी अपराजिता सिंह का कहना है कि वर्ष 2020 में प्रयागराज में पर्यटकों की संख्या 31933758 थी, जो  2021 में 11213496, वर्ष 2022 में 26047166, वर्ष 2023 में 50671622 , वर्ष 2024 में 5,12,6,2806 और 2025 जनवरी से सितंबर तक 68,21,50806 तक पहुंच गई। संगम नगरी में पर्यटकों की आई इस सूनामी से पर्यटन विभाग उत्साहित है। इस बार 3 जनवरी 2026 से शुरू होकर 44 दिन तक होने जा रहे माघ मेले में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम नगरी पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए माघ मेले में 04 अस्थाई सूचना पर्यटन केंद्र बनाए जा रहे हैं।  पर्यटन सूचना केंद्रों में मिलेंगी ये सुविधाएं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से स्थापित जा रहे इन पर्यटन सूचना केंद्रों में प्रयागराज के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी की पुस्तिका हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। डिजिटल फॉर्मेट में भी इसे उपलब्ध कराया जायेगा। सूचना केंद्र में एक गाइड बुक भी होगी । पर्यटकों को टूरिज्म की जानकारी देने के लिए यहां पर एक प्रशिक्षित गाइड की सूची भी उपलब्ध रहेगी। पर्यटकों के ठहरने की जानकारी देने के लिए यहां पर रजिस्टर्ड पेइंग गेस्ट हाउस की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।

रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ अब OTT पर उपलब्ध, घर बैठे देखें रोमांच से भरपूर कहानी

मुंबई रश्मिका मंदाना साउथ की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं। अब तो वह पैन इंडिया एक्ट्रेस बन चुकी हैं, और फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों रश्मिका, विजय देवरकोंडा संग अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही उनकी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' भी रिलीज हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। मूल रूप से तेलुगू भाषा में बनी 'द गर्लफ्रेंड' 7 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, और अब लगभग एक महीने बाद OTT के लिए तैयार है। 'द गर्लफ्रेंड' में रश्मिका मंदाना के साथ दीक्षित शेट्टी और अनु इमेनुअल नजर आए। फिल्म में रश्मिका ने भूमा देवी तो वहीं दीक्षित ने विक्रम का रोल प्ले किया। इस फिल्म को घर बैठे OTT पर कब और कहां देख सकते हैं और फिल्म की कहानी क्या है, यहां सारी डिटेल बता रहे हैं: 'द गर्लफ्रेंड' को कब और कहां देखें: रश्मिका मंदाना की इस फिल्म को 5 दिसंबर से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। मेकर्स ने 30 नवंबर को इसे लेकर अपडेट शेयर किया है। खास बात यह है कि फिल्म को OTT पर तेलुगू के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। 'द गर्लफ्रेंड'की कहानी 'द गर्लफ्रेंड 'भूमा' की कहानी है, जिसका किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया है। वह एक प्रतिभाशाली और युवा लड़की है, जो लिट्रेचर में मास्टर्स करने के लिए हैदराबाद के एक कॉलेज में एडमिशन लेती है। जल्द ही उसकी मुलाकात विक्रम से होती है, जिसका किरदार दीक्षित शेट्टी ने निभाया है। वह अट्रैक्टिव है और भूमा का सीनियर है। वह शुरू में तो परवाह करने वाला लगता है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, वह कंट्रोलिंग होता जाता है। और जल्द ही यह रोमांस छल-कपट और गैसलाइटिंग में बदल जाता है। इसके ट्विस्ट होश उड़ा देते हैं। 'द गर्लफ्रेंड' की कमाई यह फिल्म भूमा के सफर को दिखाती है, जो शर्म, उलझन और सच्चाई को समझने और चुप रहने की कीमत से जूझती है। यह फिल्म उसके दर्दनाक फैसलों और भावनात्मक नतीजों को भी दर्शाती है। 'द गर्लफ्रेंड' ने रिलीज होने पर खूब तारीफें बटोरी थीं। Sacnilk के मुताबिक, इसने तब वर्ल्डवाइड 28.94 करोड़ और देशभर में 18.56 करोड़ की कमाई सिर्फ 14 दिन में कर ली थी।

सेलूद: प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ किया ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण

रायपुर  आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 128 वें संस्करण को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बुद्धिजीवियों के पावन धरा सेलूद ग्राम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण , कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों के साथ सुना। भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के हर नागरिक की भावनाओं, उम्मीदों और संकल्पों को नई दिशा देने वाला जनप्रेरणा का माध्यम है। मन की बात हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर प्रेरित करती है। भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू ने  कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात के माध्यम से हम सभी देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार किया। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने वोकल फॉर लोकल, मन की बात, G–20 बैठक, नेशनल म्यूजियम, मुंबई में स्वदेशी INS 'माहे' को भारतीय नौसेना में शामिल, इसरो ड्रोनप्रतियोगिता, खाद्यान्न उत्पादन, संविधान दिवस अन्य जानकारी दिए। पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर ने कहा वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की। मन की बात कार्यक्रम देश के वर्तमान, भूत और भविष्य की जानकारी है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री खेमलाल साहू,श्री हरप्रसाद आडिल, श्री टामन साहू, श्री कृष्ण कुमार साहू मंडल महामंत्री, श्री महेश्वर बंछोर, श्री तारेन्द्र बंछोर, श्री केशव बंछोर सहित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र पदाधिकारी एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाड़मेर ने एसआईआर डिजिटाईजेशन में मारी बाजी, टीना डाबी ने साझा किया सफलता सूत्र

बाड़मेर बाड़मेर जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन पूर्ण कर बाड़मेर जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। जिले में शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जबकि 97 प्रतिशत मैपिंग कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बाड़मेर जिले के समस्त मतदाताओं ओर जिले की निर्वाचन टीम को बधाई दी। इधर बाड़मेर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी ने एक वीडियो संदेश जारी कर बाड़मेर निर्वाचन टीम को बधाई दी है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि पोलिंग बूथ पर 100 प्रतिशत कार्य पूरा करने में बाड़मेर जिला अव्वल है। बाड़मेर में अब तक कुल 1407 पोलिंग स्टेशनों पर शत प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही बालोतरा के 751 और चूरू के 668 पोलिंग स्टेशनों पर 100 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बाड़मेर, गुड़ामालानी, चौहटन एवं बायतु विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन तथा त्रुटिरहित बनाना है ,ताकि प्रत्येक योग्य नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बाड़मेर जिले ने मतदाताओं के सौ फीसदी डिजिटाईजेशन का कार्य सबसे पहले पूरा कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  जिला निर्वाचन अधिकारी डाबी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण राज्य और केंद्र निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। ऐसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में इन बीएलओ ने जिस सत्यनिष्ठा और तत्परता का परिचय दिया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इन कार्मिकों की ओर से स्थापित कार्य-संस्कृति अन्य समस्त कार्मिकों के लिए एक आदर्श उदाहरण है।  

यूपी में स्किल इंडिया और डीडीयू ग्रामीण कौशल्य विकास अभियान के तहत 5.66 लाख से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

डिजिटल, एआई और ग्रीन जॉब्स पर फोकस, उत्तर प्रदेश को स्किल हब बनाने का लक्ष्य लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की युवा-केंद्रित नीतियों ने न केवल राज्य के युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के नए द्वार खोले हैं, बल्कि उनमें स्वरोजगार, उद्यमिता और इनोवेशन का भी विकास किया है। एक ओर राज्य सरकार स्किल इंडिया मिशन और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना के तहत युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक तकनीकि में प्रशिक्षित कर रही है, वहीं दूसरी ओर रोजगार मेलों और इंक्युबेशन सेंटरों के माध्यम से रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है। वर्ष 2017 के बाद से प्रदेश में आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक किया गया है, तो वहीं उच्च तकनिकी के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ की ये युवा केंद्रित पहलें विकसित यूपी, विकसित भारत- 2047 के विजन को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही हैं।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वर्ष 2017 से अबतक स्किल इंडिया मिशन और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना के तहत 5 लाख 66 हजार से अधिक आईटीआई और पॉलिटेक्निक प्रशिक्षित युवाओं को मिशन रोजगार के माध्यम से नौकरियां प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही अप्रैल 2025 तक 2,800 से अधिक प्रशिक्षण केंद्रों के जरिए युवाओं को उद्योग उन्मुख कौशल प्रदान किया गया है, जिससे बेरोजगारी की दर में उल्लेखनीय कमी आई है। साथ ही सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को स्व रोजगार और स्टार्ट अप भी विकसित करने के लिए हर संभव मदद की जाती है।  उत्तर प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास व गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए 1,747 सक्रिय ट्रेनिंग पार्टनर्स का चयन किया गया है। जिनके माधयम से युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रदान किया जाता है। साथ ही इनक्युबेशन सेंटरों के माधयम से उन्हें अत्याधुनिक तकनीकों जैसे डिजिटल मार्केटिंग, ईवी मैन्युफैक्चरिंग और एआई के साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। यही नहीं समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा कौशल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। कौशल प्रशिक्षण अभियानों और प्रतियोगिताओं में रिकॉर्ड संख्या में प्रदेश के युवाओं की भागीदारी ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया है, साथ ही उन्हें प्रगति की नई राह भी दिखाई है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के प्रयासों से प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जहां वर्ष 2016-17 में यूपी में मात्र 42 मेडिकल कॉलेज थे, वर्तमान में ये संख्या बढ़कर, निजी व सरकारी को मिलाकर 80 हो चुकी है। इससे न केवल प्रदेश में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ीं है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। इसी तरह उच्च तकनीकि प्रशिक्षण के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी सीटों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही इन संस्थानों में बनाये गये स्टार्टअप इंक्यूबेटर्स के जरिए युवा उद्यमिता को बढ़ावा मिला। ये पहलें न केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची हैं, बल्कि महिलाओं, ओबीसी और एससी/एसटी समुदायों के लिए आरक्षण सुनिश्चित कर समावेशी विकास को भी सुनिश्चित कर रहीं हैं। रोजगार सृजन की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का सबसे प्रभावी कदम हैं नियमित रोजगार मेलों का आयोजन है। इसी क्रम में अगस्त 2025 में लखनऊ के तीन दिवसीय 'रोजगार महाकुंभ' में 100 कंपनियों ने 50,000 से अधिक नौकरियों के अवसर प्रदेश के युवाओं को प्रदान किये। इन रोजगार मेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों जैसे- एसबीआई, एचडीएफसी, स्विगी, जोमैटो, अमेजन और महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल होती है। आने वाले दिनों में लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी और मुजफ्फरनगर में रोजगार मेलों का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें 100 से अधिक कंपनियों की भागीदारी व 15,000 रोजगार के अवसरों के सृजन की संभावना है।साथ ही प्रत्येक जिले में मासिक प्लेसमेंट ड्राइव अभियान भी चलाया जाता है, जो युवाओं को सीधे नियोक्ताओं से जोड़ता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के मुताबिक आने वाले वर्षों में डिजिटल, एआई और ग्रीन जॉब्स पर फोकस के साथ उत्तर प्रदेश को स्किल हब बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

पंजाब में मंडी बोर्ड का कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, भ्रष्टाचार पर एक्शन

अमृतसर पंजाब मंडी बोर्ड के सरकारी कर्मचारी मंडी सुपरवाइजर परमजीत सिंह को विजिलेंस ब्यूरो की चंडीगढ़ फ्लाइंग स्कवॉयड की तरफ से भगतांवाला अनाज मंडी में 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक और अन्य कर्मचारी भी पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार परमजीत भगतांवाला अनाज मंडी के आढ़ती से धान के सीजन की बधाई मांग रहा था, लेकिन आढ़ती ने बधाई देने के बजाय विजिलेंस ब्यूरो चंडीगढ़ में शिकायत कर दी और जैसे ही परमजीत मंडी के आढ़ती से रिश्वत लेने के लिए आया तो पहले से ही ट्रैप लगाकर बैठी फ्लाइंग स्कवॉयड ने उसको गिरफ्तार कर लिया एक अन्य कर्मचारी जो परमजीत के साथ आया था, उसके बारे में मंडी के कर्मचारियों का कहना है कि वह रिश्वत के मामले में परमजीत के साथ शामिल नहीं था, लेकिन उसको परमजीत के साथ आना भारी पड़ गया और उसके खिलाफ भी फ्लाइंग स्कवॉयड ने एफ.आई.आर. दर्ज कर दी है। वहीं यह मामला सामने आने के बाद मंडीबोर्ड के कर्मचारियों की भी पोल खुल गई है, जो आढ़तियों से अपने सरकारी सेवा करने के एवज में रिश्वत की मांग करते हैं। 

साजिद खान की फिल्म में काम करेंगे अक्षय कुमार!

मुंबई, बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार निर्देशक साजिद खान की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार इन दिनों ‘भूत बंगला’, ‘हैवान’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में काम कर रहे हैं। इन सबके साथ ही अक्षय एक और फिल्म में काम शुरू करने वाले हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय कुमार, साजिद खान की फिल्म में काम करने वाले हैं। अक्षय कुमार ने इससे पूर्व साजिद खान की फिल्म हाउसफुल, हाससफुल 2 और हे बेबी में काम किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए साजिद खान की मेनस्ट्रीम फिल्ममेकिंग में वापसी हो रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी। इस फिल्म का काम 2026 जुलाई से शुरू करने की प्लानिंग बनायी की जा रही है।कहा जा रहा है कि 2027 तक फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा।  

कफ सिरप तस्करी का आरोपी भोला जायसवाल पकड़ा गया, विदेश भागने की तैयारी कर रहा था

लखनऊ कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। मास्टर माइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल को सोनभद्र की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह कोलकाता से थाईलैंड की फ्लाइट में बैठने वाला था। जहां से वह सिंगापुर जा रहा था। भोला शैली ट्रेडर्स का मालिक है। उसे एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है। शैली ट्रेडर्स ने 7,53,000 शीशियाँ बेची थी बता दें कि सोनभद्र जिले में कोडीनयुक्त के बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। यह खुलासा तब हुआ जब औषधि निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य की तरफ से गई जांच में सगे भाइयों की तरफ से संचालित दो मेडिकल स्टोरों की चौंकाने वाली भूमिका सामने आई। जांच में पता चला कि रांची स्थित फर्म शैली ट्रेडर्स ने सोनभद्र की मेसर्स मां कृपा मेडिकल एवं मेसर्स शिविक्षा फार्मा को कुल 7,53,000 शीशियाँ (7.53 करोड़ एमएल) कोडीनयुक्त सीरप बेची थीं। यह मात्रा न केवल संदिग्ध मानी गई, बल्कि दुकानों पर वास्तविक भंडारण या बिक्री का कोई साक्ष्य भी नहीं मिला। प्रकरण में कब तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल सहित दो फार्मा संचालकों (सगे भाइयों) के खिलाफ राबर्टसगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में औसत निरीक्षक की तरफ से बताया गया है कि मुख्यालय लखनऊ से मिले निर्देशों पर वह 25 नवंबर को राबटर्सगंज शहर से सटे बरकरा तालाब स्थित दोनों फर्मों की जांच के लिए पहुंचे। दोनों दुकानें बंद मिलीं। मकान मालिकों व पड़ोसियों ने बताया कि दुकानें महीनों से बंद रहती हैं। बाद में मालिक द्वारा भेजी गई चाबी से दुकान खोली गई, तो दुकान पूरी तरह खाली मिली। न दवाइयों का कोई स्टॉक, न लाइसेंस की प्रति, न कोई रजिस्टर ही मिला।

प्रधानमंत्री मोदी से आत्मीय मुलाकात: हमारे परिवार के लिए जीवनभर याद रहने वाला क्षण

रायपुर  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की हमारे परिवारजनों से हुई मुलाकात जीवन भर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जिस आत्मीयता से मोदीजी ने सबका हाल‑चाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बात की और आशीर्वाद दिया, वह अविस्मरणीय है। माननीय प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ उनके सान्निध्य में बैठने का अवसर मिला, यह हमारे लिए भावुक कर देने वाला क्षण था। इस गरिमामय और आत्मीय भेंट के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।