samacharsecretary.com

तमिलनाडु में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 11 की मौत और कई गंभीर

शिवगंगा तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को दो बसों के आमने-सामने जोरदार टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तिरुप्पत्तूर के पास कुम्मानगुडी रोड पर हुआ। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। एक बस तिरुप्पुर से कराईकुड़ी जा रही थी, जबकि दूसरी बस कराईकुड़ी से दिन्दिगुल की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. मौके पर पहुंची आपातकालीन टीम पुलिस ने बताया कि एक बस कराईकुडी जा रही थी जबकि दूसरी मदुरै जा रही थी, तभी तिरुपथुर के पास सड़क पर दोनों बसें आपस में टकरा गईं. टक्कर के बाद कई यात्री गाड़ियों में फंस गए, लेकिन स्थानीय निवासियों और आपातकालीन टीमों ने उन्हें बाहर निकाला. घायलों को शिवगंगा सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक हफ्ते दो बड़ी बस दुर्घटना तमिलनाडु में पिछले एक हफ्ते के दौरान दूसरी बार ऐसा हुआ है जब दो बसों की आपस में टक्कर हुई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. राज्य के तेनकासी जिले में सोमवार (23 नवंबर 2025) को दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हुए थे. मरने वालों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे. मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही बस टकरा गई थी. तब जांच में पता चला था कि गलती ड्राइवर की थी. मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से खाद्यान्न उत्पादन में यूपी अग्रणी राज्य के तौर पर पहचान को कर रहा पुख्ता

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियां प्रदेश में कृषि के लिहाज से नए प्रतिमान स्थापित करने का मार्ग सुनिश्चित कर रही है। योगी सरकार ने किसानों की समृद्धि का ध्यान रखा तो प्रदेश की खेती उन्नत और किसान खुशहाल हुआ। वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश के किसानों ने सफलता के नए आयाम गढ़े। डबल इंजन सरकार के एमएसपी का लाभ उठाते हुए किसानों ने धान, गेहूं, श्रीअन्न आदि अपनी फसलों की बिक्री सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से अधिक की। वहीं, उत्तर प्रदेश ने खाद्यान्न उत्पादन में भी बड़ी सफलता हासिल की है। योगी सरकार के प्रयास व किसानों की मेहनत की बदौलत उत्तर प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी राज्य की अपनी स्थिति को और पुख्ता करता जा रहा है।  धान खरीद सत्र 2025-26 में 9.02 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान खरीद धान खरीद सत्र 2025-26 के लिए 5,73,633 किसानों ने पंजीकरण करा लिया। 4227 क्रय केंद्रों के माध्यम से धान खरीद चल रही है। वहीं 1,51,077 किसानों से 9.02 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद भी हो चुकी है। वहीं अब तक 4227 क्रय केंद्र भी स्थापित किए जा चुके हैं।  एमएसपी में सुधार और समय पर किसानों को भुगतान डबल इंजन सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में सुधार व समय पर किसानों को भुगतान किया जा रहा है। सरकार ने फसल की उपज व उत्पादकता को बढ़ावा दिया। सरकार के सार्थक व प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक परिणाम भी आए। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ ही राष्ट्रीय उत्पादन में कृषि की हिस्सेदारी बढ़ी है। गेहूं-चावल उत्पादन समेत अधिकांश प्रमुख फसलों की उत्पादकता में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है।  उत्पादकता में रहा निरंतर सुधार उत्तर प्रदेश में 2001-02 से 2016-17 तक की अवधि में अधिकांश प्रमुख फसलों की उत्पादकता में औसतन 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि 2016-17 से 2024-25 तक की अवधि में औसतन 42.8 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि रही। यह कृषि क्षेत्र में निरंतर सुधार के साथ तकनीकी उन्नति, बेहतर प्रबंधन व सरकारी प्रयासों का परिणाम है। 2025-26 खरीफ व रबी सीजन में भी पिछली सरकारों से अधिक प्रमाणिक बीजों का वितरण कराया गया। उप्र मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा मिलेट्स को बढ़ावा दिया गया। श्रीअन्न के मिनीकिट का वितरण कराया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों का वितरण कराया जा रहा है।

गुप्त बैठक में मंत्री का विवादित बोल: नगर निगम हाउस में उठी पारदर्शिता पर सवाल

पानीपत  दो दिन पहले बंद कमरे में हुई नगर निगम हाउस की बैठक से पर्दा उठ गया है। बैठक में प्रदेश के कैबिनेट ने प्रस्ताव रखा था कि शहर की सफाई का टेंडर एजेंसी को देने के बजाय खुद ले सकते हैं। इस पर शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा- इससे मीडिया में गलत मैसेज जाएगा। बैठक में मंत्री बोले कांट्रैक्टर है उस ग्रह से आप फिर जुझोगे, मैं फिर बता रहा हूं चार महीने में तुम लोग अपना सिस्टम खड़ा कर जाओगे। कांट्रेक्ट कोई और नहीं लेगा, में ले लूंगा। ठीक है। मैने भी क्या करना है? आपको जितने लोगों की आवश्यका है आपने जो काम करना है उस पर आप करो, प्रोब्लम क्या है?इसके बाद माइक अपनी और करते हुए निगम आयुक्त डा. पंकज यादव बोले- सर ने कहा है कम से कम एक जोन का तो बना लो उसमें भागीदारी करके तो दिखाओ।   अचानक बदल दिया था बैठक स्थल  अबतक नगर निगम की बैठक लघु सचिवालय में होती रही है। इस बार 27 नवंचर को बैठक स्थल को अचानक बदलकर माडल टाउन स्थित पुराने कैप आफिस में बदल दिया। पहली बार बैठक बंद कमरे में हुई और मीडिया से दूरी बनाकर रखी। उस की बैठक की वायरल वीडियी ने पर्दे के पीछे हुई बैठक के कुछ रहस्यों को खोल कर रख दिया। इसमे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, निगम आयुक्त सफाई के ठेके की पार्षदों की देने के मामले में अपना पक्ष रखते नजर आए।  

अमित शाह को सीएम मान की चिट्ठी—क्यों उठानी पड़ी यह मांग, क्या है पंजाब सरकार की बड़ी चिंता?

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के जनरल मैनेजर की नियुक्ति का मुद्दा उठाया है। चिट्ठी में उन्होंने कहा कि FCI पंजाब और चंडीगढ़ के जनरल मैनेजर के लिए पंजाब के ही IAS अधिकारी को चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहरी अधिकारी पंजाब की स्थिति को ठीक से नहीं जान सकते। इसलिए FCI पंजाब और चंडीगढ़ का जनरल मैनेजर पंजाब का ही अधिकारी होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब कैडर के अधिकारियों को राज्य के खरीद, स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम का सीधा अनुभव होता है, जिससे राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के बीच अच्छा तालमेल बना रहता है। उन्होंने कहा कि पंजाब कैडर के IAS अधिकारियों का एक पैनल केंद्र सरकार को भेजा गया है। पहला पैनल मंजूर नहीं हुआ था, जिसके बाद इसे रिवाइज करके भेजा गया था, लेकिन यह पैनल भी मंजूर नहीं हुआ और इस अहम पद के लिए दूसरे कैडर के IAS अधिकारी का नाम मंजूर कर लिया गया है। 

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 का संशोधित कार्यक्रम किया जारी

गणना पत्रक 11दिसम्बर तक भरे जाएंगे, 14 फरवरी 26 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश अब 14 फरवरी 2026 तक चलेगी प्रक्रिया भोपाल प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की भारत निर्वाचन आयोग ने समय सीमा बढ़ा दी है। इस संबंध में आयोग ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 30 नवंबर को संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार मध्यप्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया अब 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसके अनुसार अब 11 दिसम्बर 2025 तक एन्युमरेशन फार्म भरने का काम बीएलओ द्वारा किया जाएगा। 16 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक दावा आपत्तियों के आवेदन लिए जाएंगे। 16 दिसंबर से 7 फरवरी 2026 तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 14 फरवरी 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए नवीन दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में दिए गए नवीन निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उसे अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ तीन बार मतदाताओं के घर जाएंगे, यह सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जो व्यक्ति 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा है, वह भी मतदात सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6, हटवाने के लिए फॉर्म 7 और सुधार या संशोधन के लिए मतदाता को फॉर्म 8 भरना होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि एन्यूमरेशन फार्म भरने में यदि कोई व्यक्ति मिथ्या घोषणा करता है तो जुर्माने या कारावास के लिए दंडनीय होगा।  

प्रधानमंत्री ने पुलिस नेतृत्व से विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने और इसमें सुधार करने का आग्रह किया

सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिसमें विजन 2047 पुलिस व्यवस्था रोडमैप, आतंकवाद निरोधक रुझान, महिला सुरक्षा, भगोड़ों का पता लगाना और फोरेंसिक सुधार शामिल रहे प्रधानमंत्री ने आपदा से निपटने की बेहतर तैयारी और समन्वित प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर बल दिया; चक्रवात, बाढ़ और प्राकृतिक आपात स्थितियों से निपटने के लिए सरकार के समग्र दृष्टिकोण का आह्वान किया रायपुर प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लिया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन का विषय 'विकसित भारत: सुरक्षा आयाम' है। प्रधानमंत्री ने खासकर युवाओं के बीच पुलिस के प्रति जनता की धारणा बदलने की तत्काल जरूरत पर बल दिया, जिसके लिए दक्षता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने शहरी पुलिस व्यवस्था को मज़बूत करने, पर्यटक पुलिस को फिर से सक्रिय करने और औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों के स्थान पर लागू किए गए नए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस और व्यापक प्रशासन को निर्जन द्वीपों को एकीकृत करने के लिए नवीन रणनीतियां अपनाने, राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड (नेटग्रिड) के अंतर्गत एकीकृत डेटाबेस का प्रभावी उपयोग करने और कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी प्राप्त करने के लिए इन प्रणालियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को पुलिस जांच में फोरेंसिक के उपयोग पर केस स्टडी करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया, और कहा कि फोरेंसिक के बेहतर अनुप्रयोग से आपराधिक न्याय प्रणाली और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने प्रतिबंधित संगठनों की नियमित निगरानी के लिए तंत्र स्थापित करने, वामपंथी उग्रवाद से मुक्त क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करने और तटीय सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए नवोन्मेषी मॉडल अपनाने के महत्व पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए एक समग्र सरकारी दृष्टिकोण की आवश्यकता है, जिसमें प्रवर्तन, पुनर्वास और सामुदायिक स्तर पर हस्तक्षेप एक साथ किया जाए। सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। विज़न 2047 की दिशा में पुलिस व्यवस्था के दीर्घकालिक रोडमैप, आतंकवाद-निरोध और कट्टरपंथ-निरोध में उभरते रुझान, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने में तकनीक का लाभ उठाने, विदेशों में रह रहे भारतीय भगोड़ों को वापस लाने की रणनीतियों और प्रभावी जांच एवं अभियोजन सुनिश्चित करने के लिए फोरेंसिक क्षमताओं को मज़बूत करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने मज़बूत तैयारियों और समन्वय की आवश्यकता पर ज़ोर दिया और पुलिस प्रमुखों से चक्रवात, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपात स्थितियों, जिनमें चक्रवात दित्वा की मौजूदा स्थिति भी शामिल है, के लिए प्रभावी आपदा प्रबंधन तंत्र को मज़बूत करने का आग्रह किया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ऐसी घटनाओं के दौरान जीवन की रक्षा और न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय योजना, तत्क्षण समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और समग्र सरकारी दृष्टिकोण आवश्यक हैं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पुलिस नेतृत्व से आह्वान किया कि वे विकासशील राष्ट्र की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पुलिस व्यवस्था को फिर से व्यवस्थित करें, ताकि विकसित भारत बनने की राह पर साफ हो सके। प्रधानमंत्री ने खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए। उन्होंने शहरी पुलिस व्यवस्था में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन शहरों को भी पुरस्कार प्रदान किए। यह सम्मान शहरी पुलिस व्यवस्था में नवाचार और सुधार को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार स्थापित किया गया है। इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री और केंद्रीय गृह सचिव ने भाग लिया। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक, साथ ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुखों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया, जबकि देश भर से विभिन्न रैंकों के 700 से अधिक अधिकारी वर्चुअल माध्यम से इस सम्मेलन में शामिल हुए।

‘कोई और जर्सी आप पर सूट नहीं करेगी’—रसेल के संन्यास पर शाहरुख खान का दिल छू लेने वाला बयान

मुंबई आंद्रे रसेल साल 2014 से केकेआर फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, अब उन्होंने आईपीएल से ही संन्यास का एलान कर दिया है। आईपीएल 2026 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से ठीक पहले आईपीएल से रिटायरमेंट का एलान करके आंद्रे से सभी को चौंका दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वे अब केकेआर के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे और पावर कोच की भूमिका में होंगे। शाहरुख खान ने नई भूमिका पर रसेल को बधाई दी है। केकेआर में रसेल के योगदान पर शाहरुख ने कहा- 'शुक्रिया' शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आंद्रे रसेल के केकेआर टीम में दिए गए योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया है। साथ ही टीम में पावर कोच के रूप में नई भूमिका की नियुक्त पर बधाई दी है। शाहरुख खान ने आंद्रे रसेल के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'शानदार यादों के लिए शुक्रिया, आंद्रे। हमारे शानदार योद्धा। केकेआर में आपका योगदान यादगार है और एक खिलाड़ी के तौर पर अब आपकी शानदार यात्रा का एक और चैप्टर… पावर कोच के रूप में'। शाहरुख बोले- 'कोई दूसरी जर्सी अजीब लगेगी दोस्त' शाहरुख खान ने आगे लिखा है, 'हमारे पर्पल और गोल्ड बॉयज को ज्ञान और ताकत देते हुए आपकी भूमिका मजबूत रहेगी। और हां, कोई भी दूसरी जर्सी आप पर अजीब लगेगी मेरे दोस्त… जिंदगी भर के लिए मसल रसेल! पूरी टीम और खेल से प्यार करने वाले सभी लोगों की तरफ से लव यू'। रसेल ने लिखा- 'अन्य लीग में अभी भी छ्क्के लगाऊंगा' रसेल ने एक्स पर लिखा, मैं आईपीएल से संन्यास ले रहा हूं। आईपीएल का यात्रा शानदार रही, 12 वर्षों की यादें और केकेआर परिवार से काफी प्यार मिला। मैं दुनिया की अन्य लीग में अभी भी छक्के लगाऊंगा और विकेट लूंगा। सबसे अच्छी बात यह है कि मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं। आप मुझे नई भूमिका में देखेंगे। केकेआर के सहायक स्टाफ के तौर पर 2026 में पावर कोच। नया अध्याय, लेकिन वही ऊर्जा, हमेशा नाइट का हिस्सा।  

प्रदेश में उत्तम शिक्षा एवं कौशल विकास के केन्द्र बन रहे हैं सांदीपनि विद्यालय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गुणवत्ता शिक्षा में सांदीपनि विद्यालय को मिल रही है अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान अगले शैक्षणिक सत्र तक 250 से अधिक विद्यालयों के होंगे अपने भवन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति वर्ष 2020 के अनुरूप स्कूल शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश के सांदीपनि विद्यालयों ने अपनी उच्च गुणवत्ता के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिये जाने के साथ ही उनके कौशल विकास और उन्हें रोजगार से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य में सांदीपनि विद्यालय की शुरूआत वर्ष 2022-23 शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ हुई। इस सत्र में प्रथम चरण में प्रदेश में 274 सांदीपनि विद्यालय शुरू किये गये। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 3 लाख से ऊपर हो गयी है। विद्यालय में केजी-वन से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 84 प्रतिशत तक रहा है। उत्कृष्ट अधोसंरचना स्कूल शिक्षा विभाग ने सांदीपनि विद्यालयों में अधोसंरचना के विस्तार को प्राथमिकता दी है। राज्य में 256 सांदीपनि विद्यालय भवनों के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। विद्यालयों के भवन निर्माण एवं संसाधनों की सुविधा के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने लगभग 10 हजार करोड़ रूपये की कार्ययोजना तैयार की है। अब तक 44 सांदीपनि विद्यालयों के नवीन भवन बनकर तैयार हो गये हैं। इन नवीन भवनों में सांदीपनि विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। अगले शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026-27 में 256 विद्यालयों का भवन निर्माण पूरा कर लिया जायेगा। सांदीपनि विद्यालयों में निकटस्थ 10 से 15 किलोमीटर दूरी के विद्यार्थियों को लाने के लिये नि:शुल्क परिवहन सेवा भी प्रदान की जा रही है। पूर्णत: सुसज्जित प्रयोगशालाएं प्रदेश में संचालित सभी सांदीपनि विद्यालयों में पूर्णत: सुसज्जित प्रयोगशालाएं, कम्प्यूटर लेब, आर्ट एण्ड क्राफ्ट रूम, म्यूजिक रूम, आधुनिक लाइब्रेरी और खेल मैदान के साथ ऑडिटोरियम की सुविधा भी दी गई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार सांदीपनि विद्यालयों ने अपने कुशल संचालन से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किये हैं। वर्ष 2024 में सांदीपनि बिनोवा विद्यालय रतलाम ने नवाचार श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय संस्था टी-4 एजुकेशन का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार डॉलर राशि प्रदान की गई। इसी तरह सांदीपनि विद्यालय झाबुआ को सर्पोटिंग हेल्थी लाइफ श्रेणी में विश्व के प्रथम 10 विद्यालयों में चयनित किया जा चुका है। वर्ष 2025 में सांदीपनि विद्यालय मालव कन्या को फिक्की द्वारा एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया।  

हरियाणा में खेल उपकरणों की खरीद 7 साल से ठप, CM की हरी झंडी के बाद भी फाइल आगे नहीं बढ़ी

हरियाणा  खिलाड़ियों व पहलवानों से हरियाणा की पहचान होती है। पिछले 7 साल से नए खेल के कोई भी उपकरण नहीं खरीदे गए। उपकरण तब खरीदे गए थे, जब मनोहर लाल खट्‌टर सीएम थे। जब अनिल विज खेल मंत्री थे। उस समय 30 करोड़ रुपए के खेल उपकरणों की खरीद की गई थी। ऐसा नहीं है कि खेल विभाग के पास बजट की कमी है। सरकार ने बीते 3 साल में हरियाणा खेल बजट चार गुना बढ़कर 1962 करोड़ रुपए तक कर दिया है। असल में सारा मामला ई-टेंडर और फाइलों में उलझा हुआ है। CM नायब सैनी 4 महीने पहले मंजूरी दे चुके हैं, लेकिन अब फाइल खेल मंत्री के पास अटकी है। खेल विभाग हरकत में  पिछले दिनों जर्जर बॉस्केट पोल गिरने से रोहतक ने नेशनल प्लेयर हार्दिक राठी और बहादुरगढ़ में अमन की मौत हो गई। इसके बाद से खेल विभाग हरकत में है। सभी जर्जर व पुराने खेल ढांचे बदलने के आदेश दिए गए हैं। 

कोहली का कमाल: एक इनिंग्स में टूटे कई रिकॉर्ड, रांची गूंज उठा विराट-विराट के नारों से

रांची भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक और शानदार शतक जड़कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। विराट कोहली ने इस मुकाबले में सिर्फ 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। कोहली काफी लंबे समय के बाद इस लय में दिखे और उन्होंने अपनी पारी में क्लास और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण पेश किया। किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अब कोहली के नाम इस शतक के साथ, विराट कोहली ने एक ऐसा ऐतिहासिक माइलस्टोन स्थापित कर दिया है, जिसे तोड़ना लगभग असंभव माना जाता था। यह कोहली के वनडे करियर का 52वां शतक है। इस 52वें शतक के साथ, विराट कोहली अब किसी एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वह 51 शतकों के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर थे, जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक जड़े हैं। कोहली का यह कारनामा उन्हें क्रिकेट इतिहास के शिखर पर स्थापित करता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड विराट कोहली ने न केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी एक नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके वनडे करियर का छठा शतक है। इस शतक के साथ, वह अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का इस तरह की फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ी खबर है, खासकर तब जब टीम हाल ही में टेस्ट सीरीज हारी है। उनकी यह पारी न केवल भारत को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद करेगी, बल्कि आगामी मैचों के लिए टीम का मनोबल भी बढ़ाएगी। फैंस को उम्मीद है कि कोहली अपनी इस शानदार फॉर्म को जारी रखेंगे और भारत को यह सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे।