samacharsecretary.com

रणवीर सिंह–अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर हुई वाहवाही

मुंबई 'ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी मारेगा भी', बस इतनी सी कहानी है इस फिल्म की लेकिन इसको पिरोया बड़े ही करीने से गया है। निर्देशक, कलाकारों और कहानी पर की गई ये मेहनत जब आप सिनेमाघरों में देखते हैं तो आप सीट से चिपके रहते हैं। फिल्म किस बारे में है? इसमें क्या क्या दिखाया गया है ? चलिए जानते हैं.. कहानी इतनी कसी की साढ़े तीन घंटे यूं गुजर गए फिल्म शुरू होती है कंधार हाईजैक की घटना से। आतंकवादियों की इस हरकत पर भारत के आईबी चीफ अजय सान्याल (आर माधवन) तगड़ा जवाब देना चाहते थे, पर सरकार ने उनके प्लान को नजर अंदाज कर दिया। इसके कुछ साल बाद आतंकवादी संसद हमले को अंजाम देते हैं, तब जाकर सरकार अजय सान्याल के प्लान 'धुरंधर' पर काम करने के लिए सहमत होती है। प्लान के तहत हमजा (रणवीर सिंह) को अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाता है। यहां जाकर उसका पहला काम रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की गैंग में शामिल होना है। रहमान के बेटे को बचाने की कोशिश करके वो उसकी गैंग का हिस्सा बन जाता है। इसी बीच हमजा वहां की हुकूमत के खास जमील यमाली (राकेश बेदी) की बेटी एलीना (सारा अर्जुन) को अपने फायदे के लिए प्यार में फंसा लेता है। आगे काम के सिलसिले में रहमान के साथ हमजा की मुलाकात आईएसआई चीफ मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से होती है। इकबाल, हमजा की आंखों के सामने ही 26/11 मुंबई हमले को अंजाम देता है। दूसरी तरफ सियासत के लालच में जमील यमाली, एसपी चौधरी असलम (संजय दत्त) को रहमान डकैत को मारने का ऑफर देता है। अब क्या हमजा रहमान को बचाएगा? क्या रहमान और पाकिस्तान की हुकूमत को हमजा की सच्चाई पता चल जाएगी ? हमजा और एलीना की प्रेम कहानी का क्या अंजाम होगा? ये जानने के लिए 3 घंटे 30 मिनट की यह फिल्म देखनी होगी।  फिल्म की कास्टिंग इतनी शानदार है कि आप इसे देखते हुए कई बार चौंकेंगे। शुरुआत आर माधवन से होती है। उनके सीन थोड़े कम हैं लेकिन जितने हैं उतने उनके जैसे कलाकार के लिए काफी हैं। उनके एक्सप्रेशन सब कह जाते हैं। रणवीर सिंह वैसे कितने ही मजाकिया क्यों न हों पर फिल्म में उन्होंने जो किया है, आप उनके फैन हो जाएंगे। वो बोले कम हैं पर उनका काम आप पर असर ज्यादा करेगा। फिल्म के हर सीन की जरूरत के हिसाब से वो खुद को बड़े ही अच्छे से ढालते हैं। अक्षय खन्ना का फिल्म में बड़ा रोल है। 'छावा' में वो पल भर के लिए दिखते थे, यहां वो बार-बार और काफी वक्त तक दिखेंगे। अभिनय तो उनका हमेशा से ही तगड़ा रहा है, पर इस फिल्म में वो हैंडसम भी दिखे हैं। कई बार 90 के दशक के अक्षय खन्ना की भी याद आती है। सारा अर्जुन को फिल्म में 19 साल का ही दिखाया गया है। उन्होंने अपने किरदार के साथ न्याय किया है। उनकी मासूमियत और खूबसूरती परदे पर दिखती है। संजय दत्त का रोल बाकियों के मुकाबले छोटा है पर वो असरदार है। उनकी एंट्री मजेदार है और डायलॉग्स भी। अर्जुन रामपाल को ट्रेलर में देखकर खौफ लगा था, फिल्म में देखकर भी लगेगा। उनका काम ठीक ठाक और रोल उम्मीद से थोड़ा कम है। राकेश बेदी फिल्म की आन बान और शान हैं। उन्होंने गिरगिट जैसा मुश्किल किरदार बड़े ही प्यार से निभाया। वो ही आपको पूरी फिल्म में हंसाते हैं। इन सबके अलावा छोटे रोल में मानव गोहिल, सौम्या टंडन और बाकी सभी कलाकारों का काम बेहतरीन है। निर्देशक की पैनी नजर है फिल्म की ताकत निर्देशक और लेखक आदित्य धर इससे पहले विक्की कौशल अभिनीत 'उरी' का निर्देशन कर चुके हैं। उस फिल्म की तरह इस फिल्म में भी उन्होंने दर्शकों की नब्ज नहीं छोड़ी। आदित्य ने छोटी-छोटी बारीकियों पर बखूबी ध्यान दिया। पाकिस्तान का माहौल अच्छे से बनाया। कई सीन खौफनाक हैं और वो आपको अंदर तक महसूस होते हैं। कलाकारों के लुक और मेकअप पर जमकर मेहनत हुई है। छोटे-छोटे किरदार भी मंझे हुए कलाकारों से करवाए ताकि कोई कमी न रहे। इतनी लंबी फिल्म में अक्सर निर्देशक कोई न कोई गलती कर ही जाते हैं, पर यहां कोई कमी नहीं है। तारीफ करनी होगी इस बात की कि इतनी सीरियस फिल्म के अंदर भी वह कई कॉमेडी सीन ले आते हैं और फिल्म कहीं भी हल्की भी नहीं होती। फिल्म की रफ्तार बीच में एक दो जगह कम होती है पर यह खटकती नहीं क्योंकि यह कहानी की जरूरत है। फिल्म वास्तविक घटनाओं से होकर गुजरती है इसलिए कई रॉ फुटेज और ऑडियो भी पेश किए गए हैं। ये आपको याद दिलाते हैं कि आतंकवाद ने हमें कितने गहरे जख्म दिए हैं। ये नए इंडिया का सिनेमा है ये फिल्म यकीनन कुछ नया लेकर आई है वो भी नए अंदाज में। यहां एक जासूस वाकई जासूस लगता है, न कि सुपरहीरो। कहानी असल घटनाओं से जुड़ी हुई है। डेविड हेडली और अजमल कसाब जैसे किरदारों को जब स्क्रीन पर देखेंगे तो चौंक जाएंगे। ये नए इंडिया का नया सिनेमा है, जरूर देखना चाहिए। हां, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यह ए-रेटिंग वाली फिल्म है और इसमें गालियां और खून-खराबा है, तो परिवार या बच्चों के साथ कतई न जाएं।  

वर्ल्ड टेनिस लीग ने भारत में पहले टूर्नामेंट का फॉर्मेट और मैच शेड्यूल जारी किया

बेंगलुरु  वर्ल्ड टेनिस लीग (डब्ल्यूटीएल) ने आज भारत में अपने पहले एडिशन के लिए फॉर्मेट, शेड्यूल और टिकट की डिटेल्स की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 17 से 20 दिसंबर तक बेंगलुरु के एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में होगा, और भारत और दुनिया भर के फैंस के लिए एक नया, हाई-एनर्जी वाला टेनिस शो पेश करने के लिए तैयार है। फेज़ 1 के टिकट अब लीग के ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर बुकमाई शो पर उपलब्ध हैं। वर्ल्ड टेनिस लीग 2025 एक तेज और कॉम्पिटिटिव चार-सेट फॉर्मेट में खेला जाएगा जिसमें मेन्स सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स और दो डबल्स सेट शामिल हैं। जो कप्तान मैच से पहले टॉस जीतेगा, वह डबल्स कॉम्बिनेशन तय करेगा, जिससे खेल शुरू होने से पहले ही थोड़ी स्ट्रेटेजी जुड़ जाएगी। पारंपरिक टूर्नामेंट के उलट, टाई उस टीम द्वारा जीता जाएगा जो कुल मिलाकर सबसे ज़्यादा गेम जीतेगी, जिसका मतलब है कि हर गेम और हर पॉइंट मायने रखता है।

दूध की ‘सुपरस्टार’ गाय: पंजाब की इस गाय ने 78 किलो दूध देकर जीती मिल्किंग चैंपियनशिप

चंडीगढ़  राजस्थान के हनुमान गढ़ में राष्ट्रीय स्तर की दूध चुवाई प्रतियोगिता में RCBA के बैनर तले ऑल इंडिया डेयरी चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मिल्किंग चैंपियनशिप में देश कई राज्यों के डेयरी मालिकों और पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस मौके पर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों के डेयरी मालिकों की गायों ने दूध देने की प्रतियोगिता में जीत हासिल की. इस मौके पर नवांशहर के बैंस डेयरी फार्म के प्रीतपाल सिंह की HF गाय ने 78 किलो 600 ग्राम दूध देकर पहला स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा दूसरा स्थान भी इसी डेयरी की गाय ने 69.500 ग्राम देकर हासिल किया और एक ट्रैक्टर जीता. यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी इस गाय ने कई बार पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इस मौके पर प्रीतपाल सिंह के पिता चमन सिंह ने कहा कि 1 दिसंबर को राजस्थान के हनुमानगढ़ में पशु मिलकिंग मेला का आयोजन किया गया, जो 3 दिसंबर को खत्म हुआ. इस मेले में सिर्फ दूध चुवाई का कार्यक्रम था. HF गाय, जिसने पहला स्थान प्राप्त किया है और ट्रैक्टर जीता था. HF गाय की डाइट में क्या-क्या? HF गाय एक अमेरिकन गाय है, जिसकी डाइट में हरा चारा, मक्की का चारा भी शामिल है. गाय को एक साल तक यही चारा दिया जाता है. डॉक्टर की सलाह के साथ गाय को पाउडर भी दिया जाता है. इस तरह की गाय, जो ज्यादा दूध देती हैं. उनके लिए इतना करना पड़ता है. इन गायों को ठंड भी कम लगती है. प्रीतपाल सिंह के पिता चमन सिंह ने बताया कि उनके पास 75 पशु हैं. उनका टारगेट 100 गायों का है, जो की दुधारू हो. हर रोज 8-9 क्विंटल दूध देती हों. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अमूल कंपनी वाले भी उनके यहां से दूध लेकर जाते हैं और हर गुरुवार को उन्हें पेमेंट मिल जाता है. उन्होंने कहा कि उनके 2 बेटे हैं. बड़ा बेटा इटली में डेयरी फार्म का काम करता था. हम भी इटली में फॉर्म में डेयरी का काम करते थे. फिर उनके बेटे ने डेयरी का काम शुरू कर दिया, जिसके बाद अब वह मिलकर डेयरी का काम कर रहे हैं.

CET ग्रुप-C का इंतजार खत्म: 13.5 लाख युवाओं का रिजल्ट जारी, अब अगला कदम क्या होगा?

चंडीगढ़  लगभग चार माह के इंतजार के बाद शुक्रवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एचएसएससी ने ग्रुप सी पदों के लिए हुई सीईटी कॉमन पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। प्रदेशभर के करीब साढ़े 13 लाख युवाओं को इन नतीजों का बेसब्री से इंतजार था। यह परीक्षा सिर्फ एक एग्जाम नहीं थी बल्कि उन युवाओं के सपनों का रास्ता थी जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे थे। रिजल्ट जारी होने की जानकारी मिलते ही हरियाणा के शहरों, कस्बों और गांवों में युवाओं की नजरें मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन पर टिक गईं। कोई साइबर कैफे पहुंचा, कोई घर पर बैठा ऑनलाइन रिजल्ट देखने लगा। कई जगह स्टूडेंट्स ने ग्रुप बनाकर रिजल्ट देखना शुरू किया। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में ‘ओपन हो रहा है’, ‘ओटीपी नहीं आ रहा’, ‘तेरा कितना आया’ जैसे संदेश तेजी से वायरल होने लगे। रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ गया, जिससे ओटीपी देरी से आने और लॉगिन में दिक्कत की समस्या दिखी। इसके बावजूद युवाओं में उत्साह साफ दिखाई दिया क्योंकि अब सबसे बड़ा सवाल रिजल्ट नहीं बल्कि यह था कि भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी। चयन आयोग ने 26 और 27 जुलाई को डबल शिफ्ट में यह परीक्षा आयोजित करवाई थी। कुल 1350 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे और 13 लाख 47 हजार से ज्यादा युवा परीक्षा में शामिल हुए थे। इसलिए स्लो हुई साइट इन नतीजों का इंतजार काफी लंबा था। चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जैसे ही सोशल मीडिया पर रिजल्ट की जानकारी साझा की, उम्मीदवारों ने तुरंत वेबसाइट पर लॉगिन करना शुरू कर दिया। साइट पर अचानक बढ़े लोड के कारण कई अभ्यर्थियों को ओटीपी प्राप्त करने में परेशानी हुई। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया था कि यदि कोई अभ्यर्थी अपना पासवर्ड भूल जाता है तो ‘फॉरगेट पासवर्ड’ विकल्प से नया पासवर्ड बना सकता है। रिजल्ट के साथ पीडीएफ भी जारी रिजल्ट के साथ शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की पीडीएफ सूची भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपने अकाउंट से स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अगला बड़ा सवाल यह है कि ग्रुप सी भर्तियों का नोटिफिकेशन कब जारी होगा। सूत्रों के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत विभाग, प्रशासनिक शाखाएं, फार्मेसी, क्लर्क, ऑपरेटर, लैब असिस्टेंट, फील्ड वर्कर और तकनीकी स्टाफ जैसे कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। भले ही रिजल्ट से जुड़ी औपचारिकताओं में आयोग को कुछ समय लगेगा, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि ग्रुप सी नौकरियों के रास्ते अब पूरी तरह खुल चुके हैं।

रूट के दम पर इंग्लैंड ने बनाए 334 रन, एशेज टेस्ट में 138 रन की नाबाद पारी

नई दिल्ली  इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को ब्रिसबेन में अपनी पहली पारी में 334 रन बनाकर आउट हो गई। जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद रहे। टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज रूट ने मैच के पहले दिन अपना शतक पूरा किया था। यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 30 पारियों में उनका पहला टेस्ट शतक था। उन्होंने 11वें नंबर के बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर के साथ अंतिम विकेट के लिए 70 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इंग्लैंड ने सुबह अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 325 रन से आगे बढ़ाई। ब्रेंडन डॉगेट ने दिन की 14वीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी विकेट लिया। आर्चर ने उनकी गेंद को हुक किया और मार्नस लाबुशेन ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपका। इंग्लैंड की पारी 76.2 ओवर तक चली। रूट ने 206 गेंदों का सामना किया। 138 रन की पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। आर्चर ने 36 गेंदों पर 38 रन बनाए, जो उनके करियर का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है। उनकी पारी में दो छक्के और दो चौके शामिल हैं। इंग्लैंड की तरफ से ओपनर जैक क्रॉली ने 93 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके जड़े। हैरी ब्रूक 31 रन, बेन स्टोक्स और विल जैक्स ने 19-19 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर कमाल किया और पारी में 6 विकेट झटके। माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉजेट को 1-1 सफलताएं मिली। मिचेल स्टार्क ने इस मैच में महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा। अब वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन चुके हैं। स्टार्क के नाम 102 टेस्ट में 418 विकेट हो चुके हैं। वसीम अकरम ने 104 टेस्ट में 414 विकेट झटके थे।  

पेंशन बंद हुई? चिंता ना करें, बस ये काम करें और फिर शुरू हो जाएगी रकम

नई दिल्ली देशभर में करोड़ों पेंशन भोगियों को हर साल अपनी पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य होता है। इस वर्ष लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तय की गई थी। लेकिन अनेक पेंशनर्स किसी न किसी कारण यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं कर सके, जिसके चलते 1 दिसंबर से उनकी पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी गई है। अब क्या करें पेंशनर्स? यदि अंतिम तिथि छूट गई है तो चिंता की बात नहीं है। नियमों के अनुसार, जैसे ही पेंशनर्स लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर देते हैं, उनकी रुकी हुई पेंशन फिर से शुरू कर दी जाती है। यानी आपकी पेंशन बंद नहीं होगी, केवल प्रमाणपत्र जमा होने तक रोकी रहती है। लाइफ सर्टिफिकेट कैसे जमा करें? 1. ऑफलाइन तरीका जो पेंशनर्स बैंक के जरिए सर्टिफिकेट जमा करना चाहते हैं, उन्हें बैंक शाखा में जाना होगा। साथ ले जाएं:     आधार कार्ड     पेंशन आईडी     बैंक पासबुक     पासपोर्ट साइज फोटो बैंक कर्मचारी आपकी पहचान की पुष्टि करने के बाद आपका लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर देंगे। 2. ऑनलाइन तरीका (घर बैठे सुविधा) तकनीक की मदद से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अब बेहद सरल हो गया है। आप यह कार्य जीवन प्रमाण ऐप या जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। प्रक्रिया:     ऐप/पोर्टल पर जाएँ     आधार नंबर दर्ज करें     बायोमेट्रिक सत्यापन करें इसके तुरंत बाद आपका सर्टिफिकेट ऑनलाइन जमा हो जाएगा। 80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग पेंशनर्स के लिए खास सुविधा बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा को देखते हुए बैंक और पोस्ट ऑफिस घर पर ही लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सेवा प्रदान करते हैं। संबंधित कर्मचारी उनके घर पहुंचकर पहचान की पुष्टि करते हैं और प्रक्रिया पूरी करते हैं।  

पायलटों के अवकाश नियमों में ढील: DGCA के फैसले से इंडिगो की उड़ान पर मंडरा रहा संकट होगा कम?

नई दिल्ली  उड़ान में दिक्कतों का सामना कर रही प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन इंडिगो समेत अन्य एविएशन कंपनियों को विमानन नियामक डीजीसीए ने बड़ी राहत दी है। डीजीसीए ने कहा कि वह उस आदेश को वापस ले रहा है जिसमें कहा गया था कि चालक दल के सदस्यों के अनिवार्य आराम के घंटों को साप्ताहिक अवकाश से अलग रखना जरूरी होगा। इसमें कहा गया है कि परिचालन में मौजूदा व्यवधानों और विभिन्न एयरलाइंस द्वारा इस संबंध में दिए गए अनुरोधों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगों की उड़ानें बड़ी संख्या में रद्द हुई हैं। एयरलाइन ने शुक्रवार को अकेले दिल्ली हवाई अड्डे पर यहां से जाने वाली 135 और यहां आने वाली 90 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने इस व्यवधान के लिए मुख्य रूप से डीजीसीए के नये नियमों को जिम्मेदार ठहराया है जिसमें चालक दल के लिए हर सप्ताह कम से कम 48 घंटे अनिवार्य आराम का प्रावधान किया गया है। उसने गुरुवार को डीजीसीए के साथ बैठक में नियम के अनुपालन फरवरी तक रियायत की मांग की थी। साथ ही बताया था कि अगले दो-तीन दिन तक उड़ानों का रद्द होना जारी रहेगा। इसके बाद 8 दिसंबर से वह अपनी उड़ानों की संख्या में कटौती कर रही है। इंडिगो का बढ़ा संकट बता दें कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का परिचालन पूरी तरह चरमरा गया है। शुक्रवार को 400 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और कई यात्री हवाई अड्डों पर तीन दिनों तक फंसे हुए हैं। हवाई अड्डों पर अराजकता का माहौल दिखा। इंडिगो की कई उड़ानें 12 घंटे से अधिक देरी से चलीं, यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया और सामान खोने की शिकायतें भी सामने आईं। पायलटों की कमी और योजनागत कमियों के कारण आज व्यवधान का चौथा दिन है। रोजाना करीब 2,300 उड़ानें संचालित करने वाली इंडिगो की समय पर उड़ान भरने की दर (ओटीपी) मंगलवार के 35 प्रतिशत से गिरकर बुधवार को 19.7 प्रतिशत पर आ गई।  

संभागायुक्त सिंह का आदेश: सभी जिलों में 15 दिन में सभी वाहनों का पीयूसी सर्टिफिकेशन करवाएं

संभाग के सभी जिलों में 15 दिवस में सभी वाहनों का पीयूसी सर्टिफिकेशन करवाएं – संभागायुक्त  सिंह संभागायुक्त  सिंह ने भोपाल शहर वायु गुणवत्ता सुधार के लिए समीक्षा बैठक ली  भोपाल         संभागायुक्त  संजीव सिंह ने कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में शहर वायु गुणवत्ता सुधार के लिए आयोजित बैठक में ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा भोपाल शहर में वायु प्रदूषण रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने आरटीओ एवं ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि बिना पीयूसी वाले वाहनों को 15 दिवस का समय निर्धारित किया गया है। सभी वाहनों का 15 दिवस के अंदर पीयूसी प्रमाण पत्र बनवाएं, 15 दिवस के बाद ट्रैफिक पुलिस वृहद अभियान चलाकर चलानी कार्यवाही करें। शहर के सभी भारी वाहन, स्कूल बस, मध्यम लोडिंग वाहन एवं कार चालक अनिवार्य रूप से दो सप्ताह में पीयूसी सर्टिफाईड कराएं।        संभागायुक्त श्री सिंह ने संभाग के सभी जिलों के आरटीओ एवं ट्रैफिक पुलिस भोपाल को निर्देशित किया कि परिवहन पोर्टल के माध्यम से सभी वाहन मालिकों को पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सूचना दी जाए। उन्होंने कहा कि मॉडरेड श्रेणी के हॉट स्पॉट की मॉनीटरिंग के लिए विस्तृत रणनीति तैयार कर कारण एवं निवाकरण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। त्रैमासिक स्तर पर निरंतर तुलनात्मक गणना की जाए। उन्होंने मध्यप्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी को पीयूसी मशीनों के केलिब्रेशन मॉनीटरिंग को ऑनलाइन कर व्यापक स्तर पर जांच करें।              बैठक में उपायुक्त राजस्व श्रीमती किरण गुप्ता, संभाग के सभी जिलों के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस पीयूसी सर्टिफिकेशन करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।   

मोदी और पुतिन की बैठक: दोनों देशों में बनी सहमति, पुतिन बोले—भारत को लगातार तेल देते रहेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों ने अपने संयुक्त बयान में आपसी संबंधों को मजबूत करने और मिलकर आतंकवाद पर प्रहार करने का संकल्प जाहिर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और रूस के बीच की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह है। उन्होंने कहा, पिछले आठ दशकों में विश्व में अनेक उतार चढ़ाव आए हैं। मानवता को अनेक चुनौतियों और संकटों से गुजरना पड़ा है और इन सबके बीच भी भारत–रूस मित्रता एक ध्रुव तारे की तरह बनी रही है। परस्पर सम्मान और गहरे विश्वास पर टिके ये संबंध समय की कसौटी पर हमेशा खरे उतरे हैं। जब हमारे द्विपक्षीय संबंध कई ऐतिहासिक माइलस्टोन से गुजर रही है. उनके राष्ट्रपति रहने के दौरान ही साल 2000 में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी शुरू हुई थी. 25 साल पहले पुतिन ने पार्टनरशिप की नींव रखी थी. इस बीच मानवता को कई संकट देखने पड़े. लेकिन भारत-रूस दोस्ती ध्रुव तारे की तरह बनी रही. पिछले 25 साल के उन्होंने अपनी लीडरशिप से हमारे संबंध मजबूत किए हैं. पुतिन की वजह से रूस-भारत का रिश्ता मजबूत हुआ.  हर परिस्थिति में उनकी नेतृत्व क्षमता ने भारत-रूस संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. मैं अपने दोस्त पुतिन का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. रूस के साथ भारत की दोस्ती ग्लोबल चैलेंज से लड़ेगी. यूक्रेन के संबंध में भारत ने शुरुआत से शांति का पक्ष रखा है. हम इस विषय के शांतिपूर्ण और स्थाई समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं. भारत सदैव अपना योगदान देने के लिए तैयार रहा है और आगे भी रहेगा.  भारत को बिना रोक-टोक तेल देते रहेंगे- पुतिन पुतिन ने कहा कि शानदार स्वागत के लिए भारत का आभार. रूस तेल-गैस का प्रमुख सप्लायर है. भारत को फ्यूल सप्लाई जारी रहेगी. भारत को बिना रोक-टोक तेल देते रहेंगे. दोनों देश आर्थिक सहयोग बढ़ाएंगे. सेनाओं के आधुनिकीकरण में सहयोग देंगे. भारत-रूस में लगातार बातचीत है. रूस तेल, कोयला, गैस का 'भरोसेमंद सप्लायर' है. भारत को एनर्जी की 'बिना रुकावट सप्लाई' देने के लिए तैयार है. पुतिन ने भारत को छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर टेक्नोलॉजी का ऑफ़र दिया.  कोऑपरेशन और माइग्रेशन पर एग्रीमेंटः भारत और रूस के बीच अहम समझौते हुए. कोऑपरेशन और माइग्रेशन पर एग्रीमेंट हुआ. हेल्थकेयर और मेडिकल एजुकेशन पर समझौता हुआ. फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड्स पर एग्रीमेंट, फर्टिलाइजर पर एग्रीमेंट हुआ. पोलर शिप्स और मैरिटाइम कोऑपरेशन पर समझौता हुआ.  आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर प्रहार पीएम मोदी ने कहा, क्रिटिकल मिनिरल्स को लेकर अहम सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत शुरू से ही यूक्रेन मामले में शांति के ही पक्ष में रहा है। वहीं राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस बिना किसी दबाव के भारत को फ्यूल की सप्लाई करता रहेगा।पुतिन ने अपने बयान में कहा कि रूस और भारत के बीच संबंधों को लेकर उन्होंने हर पहलू पर चर्चा की है। हम सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्र में अपने संबंधों को लगातार मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर प्रहार है और रूस-भारत इसके खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। पीएम मोदी ने कहा, भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाना हमारी प्राथमिकता है। हम भारत-रूस आर्थिक सहयोग कार्यक्रम को 2030 तक जारी रखने पर सहमत हुए हैं। भारत और रूस यूरेशियन आर्थिक संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को शीघ्र पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत और रूस के बीच कौन से अहम समझौते -दोनों ने प्रवासन और आसान आवाजाही से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत एक से दूसरे देश जाकर नौकरी या बिजनेस करना आसान होगा। -स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। -प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच वार्ता के बाद भारत, रूस ने बंदरगाह और पोत परिवहन क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

सीकर की ठंड ने मचाया हलचल, 1 डिग्री पर फसलें जमी और लोग कांपे

  सीकर सर्द हवाओं के चलने की वजह से सीकर में तेज सर्दी का असर लगातार जारी है। लगातार तीसरे दिन सीकर में कोल्डवेव के अलर्ट के बीच तापमान में गिरावट हुई है। आज सीकर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के बेहद करीब 1 डिग्री तक पहुंच चुका है। आज सुबह मौसम भले ही साफ रहा हो लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह सीकर जिले के रानोली,फतेहपुर सहित आसपास के कई इलाकों में फसलों पर ओस इस तरह से जमी हुई नजर आई मानो फसलों पर बर्फ का कोई कवर चढ़ा दिया गया हो। हालांकि धूप निकलने के बाद सर्दी से मामूली राहत मिली। सीकर में आज पूरे दिन कोल्डवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि अब सीकर में लोगों को तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि कल से सीकर में कोल्डवेव का कोई भी अलर्ट नहीं है। हालांकि मौसम एक सप्ताह तक ड्राई रहने वाला है। इसलिए यहां तापमान सिंगल डिजिट में ही रिकॉर्ड किया जाएगा। 15 दिसंबर के बाद सर्दी और तेज हो सकती है। इधर राष्ट्रीय मौसम केंद्र का अनुमान है कि इस बार सर्दी का असर दिसंबर महीने में पिछले वर्षों की बजाय ज्यादा रहेगा। इस बार प्रदेश में भी दिसंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई गई है। तापमान जमाव बिंदु के नीचे भी जा सकता है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि शेखावाटी में फिलहाल सर्दी का असर तेज रहेगा। कल से यहां लोगों को तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। क्योंकि कल से कोल्डवेव नहीं चलेगी। हालांकि तापमान सिंगल डिजिट में ही रह सकता है।