samacharsecretary.com

बायोडीजल के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई, 2700 लीटर तेल और कई सिलेंडर बरामद

सिरोही सिरोही जिले में रसद विभाग ने अवैध बायोडीजल की बिक्री और घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने 2700 लीटर अवैध बायोडीजल का भंडारण पकड़ा और इसके साथ डिस्पेंसिंग यूनिट, मोटर, ड्रम सहित कई उपकरण जब्त किए। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई अब नियमित रूप से जारी रहेगी।   जिला रसद अधिकारी जगदीश विश्नोई के अनुसार मंडार के गुजरात बॉर्डर पर स्थित अरिहंत पेट्रोल पंप के पास अवैध बायोडीजल बिक्री की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। इसके आधार पर विभाग ने छापा मारा, जहां बड़ी मात्रा में बायोडीजल और उससे जुड़े उपकरण मिले। सभी सामग्री को आवश्यक कार्रवाई के बाद जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी विनोद परमार, प्रवर्तन निरीक्षक अस्मिता मीणा और सोनल राणावत मौजूद रहे।   इसी दौरान विभाग ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों की भी जांच की। मंडार के निकट हाईवे पर संचालित ढाबों पर आकस्मिक निरीक्षण में कई जगह घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। कार्रवाई के बाद सिलेंडर जब्त किए गए और संबंधित लोगों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न इलाकों में इसी तरह की जांच जारी रहेगी और घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि विभागीय सख्ती के दावों के विपरीत आबूरोड, माउंट आबू, सिरोही, सरूपगंज, पिंडवाड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से व्यावसायिक उपयोग हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा इस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

शिलान्यास से पहले बयान ने मचाया सियासी हलचल, हमायूं का ऐलान— ‘मेरे साथ है बंगाल पुलिस’

मुर्शिदाबाद  मुर्शिदाबाद में आज निलंबित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक हमायूं कबीर ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के बीच विवादास्पद बाबरी शैली की मस्जिद के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया। जिले में तनाव की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित किया गया है। हमायूं कबीर ने पहले ही ऐलान किया था इस मस्जिद का मॉडल बाबरी मस्जिद की तर्ज पर तैयार होगा। दिलचस्प बात ये है कि आज 6 दिसंबर यानी जिस दिन बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी उसी दिन को शिलान्यास कार्यक्रम के लिए चुना गया है।  कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए हमायूं कबीर ने कहा- सब कुछ ठीक है। 12 बजे तक इंतजार कीजिए; पहले कुरान का पाठ होगा, फिर शिलान्यास रखा जाएगा। मुझे प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। मुर्शिदाबाद पुलिस और राज्य पुलिस मेरे साथ हैं। मैं उनका धन्यवाद करता हूं। सुरक्षा चाक-चौबंद बेलडांगा स्थित कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। कबीर का दावा है कि इस समारोह में तीन लाख लोगों की भीड़ जुट सकती है। इसे देखते हुए क्षेत्र को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया, जहां रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), जिला पुलिस और केंद्रीय बल तैनात किए गए हैं। NH-12 के दोनों ओर सुरक्षा बलों की तैनाती रही। यह सुरक्षा व्यवस्था कलकत्ता हाई कोर्ट के शुक्रवार के आदेश के बाद और बढ़ा दी गई। अदालत ने कार्यक्रम को मंजूरी तो दी, लेकिन साफ कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। राजनीतिक संदेश और शक्ति–प्रदर्शन हुमायूं कबीर की बात करें तो वह कांग्रेस से भाजपा और फिर टीएमसी तक का राजनीतिक सफर तय कर चुके हैं। उनके लिए यह समारोह राजनीतिक ताकत दिखाने का भी मंच बन गया। टीएमसी ने उन्हें गुरुवार को सांप्रदायिक राजनीति के आरोप में निलंबित कर दिया था। पहले भी वे विवादित बयानों के कारण पार्टी का कोपभाजन बनते रहे हैं। कबीर ने ऐलान किया है कि वह इस महीने के अंत तक विधायक पद से इस्तीफा देंगे और अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। मेले जैसा आयोजन- विशाल मंच, हजारों मेहमान, भव्य तैयारी बेलडांगा में तैयारियां एक बड़े मेले जैसी दिखाई दे रही थीं। NH-12 के पास धान के खेतों पर 150 फुट लंबा और 80 फुट चौड़ा विशाल मंच बनाया गया है, जिसमें लगभग 400 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था है। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो सऊदी अरब के धर्मगुरु कोलकाता से विशेष काफिले में पहुंचेंगे। खानपान की तैयारी भी बड़े स्तर पर की गई है- मुर्शिदाबाद की सात कैटरिंग एजेंसियों को शाही बिरयानी बनाने का जिम्मा दिया गया है। करीब 40,000 पैकेट मेहमानों के लिए और 20,000 पैकेट स्थानीय लोगों के लिए बनाए जाएंगे। कबीर के एक करीबी सहयोगी के अनुसार, सिर्फ भोजन पर ही ₹30 लाख से अधिक खर्च होने का अनुमान है, जबकि पूरे आयोजन का बजट ₹70 लाख तक पहुंच सकता है।

सलमान खान-चित्रांगदा सिंह की आर्मी लुक फोटो बनी चर्चा का विषय, गलवान फिल्म की शूटिंग से लीक

मुंबई सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चाओं में हैं। लद्दाख में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद टीम ने मुंबई में भी अपना एक शेड्यूल पूरा कर लिया है। शूटिंग के दौरान सलमान की कुछ फोटोज भी सामने आई हैं। अब इन दिनों सलमान और चित्रांगदा की एक और तस्वीर शूटिंग से वायरल हो रही है। फैंस के साथ खिंचाई तस्वीर सोशल मीडिया पर सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की एक तस्वीर वायरल है। यह तस्वीर ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के सेट से ही है। इस तस्वीर में सलमान और चित्रांगदा दोनों ही भारतीय सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में क्रू मेंबर्स को देखा जा सकता है। इस तस्वीर में सलमान और चित्रांगदा मुस्कुराते हुए एक फैन के साथ तस्वीर खिंचा रहे हैं। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल है। 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' उपन्यास पर आधारित है फिल्म मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लद्दाख के बाद अब मुंबई की शूटिंग भी पूरी हो गई है। अब फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में चली गई है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की घटना को दिखाएगी। फिल्म में सलमान आर्मी अफसर की भूमिका निभाएंगे। अपूर्व लाखिया ने किया है निर्देशन अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के अलावा जेन शॉ, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज और अंकुर भाटिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के अगले साल ईद 2026 पर रिलीज होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।  

जयपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, इंडिगो पैसेंजर्स का हंगामा, 17 उड़ानें कैंसिल

जयपुर  राजस्थान में फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से शनिवार को भी जयपुर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कुल 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं। लगातार कैंसिलेशन से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं, जोधपुर और उदयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को शेड्यूल सामान्य बताया जा रहा है। शुक्रवार को भी जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और जैसलमेर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की रद्दीकरण और देरी के कारण भारी अव्यवस्था देखने को मिली थी। केवल राजस्थान में ही शुक्रवार को कुल 45 फ्लाइट्स रद्द हुई थीं। इनमें से ज्यादातर इंडिगो एयरलाइंस की थीं। कई यात्रियों को शनिवार की नई टिकटें दी गईं, लेकिन यात्रा को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह में केवल जयपुर एयरपोर्ट पर ही 80 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा इंडिगो एयरलाइन का है। अचानक शेड्यूल गड़बड़ाने से यात्रियों को भारी आर्थिक नुकसान और समय की बर्बादी झेलनी पड़ रही है। फ्लाइट रद्द होने की वजह DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) के नए नियमों के लागू होने और विमानों में तकनीकी परेशानियों को बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मेंटेनेंस की बाध्यताओं में बदलाव के बाद कई विमान उड़ान योग्य नहीं हैं, जिसके कारण उड़ानों की संख्या घटाई जा रही है। जयपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण दूसरी एयरलाइंस ने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। शनिवार को मुंबई के लिए किसी भी उड़ान में सीट उपलब्ध नहीं थी। रविवार के लिए स्पाइसजेट की उड़ानों SG-651 (6:15 PM) और SG-251 (11:20 PM) का किराया बढ़कर 37,977 रुपए तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों की तुलना में 5 से 6 गुना अधिक है। फ्लाइट संकट के कारण जयपुर और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर लंबी दूरी के यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को विकल्प उपलब्ध कराने के लिए नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे सीपीआरओ शशि किरण के अनुसार: • ट्रेन संख्या 04062 दिल्ली सराय रोहिल्ला से साबरमती के बीच चलेगी। यह शनिवार दोपहर 2:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन 04061 7 दिसंबर को दोपहर 3:45 बजे जयपुर आएगी। • दुर्गापुरा (जयपुर) – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 7 दिसंबर को दोपहर 12:25 बजे दुर्गापुरा से चलेगी। वापसी ट्रेन 8 दिसंबर सुबह 10 बजे बांद्रा से रवाना होकर अगले दिन 5:30 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। • ट्रेन 04725 हिसार से खडकी (महाराष्ट्र) के लिए चलाई जा रही है। यह शनिवार दोपहर 12:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 8 दिसंबर शाम 5 बजे खडकी से चलेगी और अगले दिन दोपहर जयपुर पहुंचेगी। लगातार फ्लाइट रद्द होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा और अव्यवस्था दोनों बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। टिकट रिफंड, होटल स्टे और री-शेड्यूलिंग को लेकर भी यात्रियों को संघर्ष करना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने एयरलाइंस और DGCA से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि स्थिति सामान्य हो सके। फिलहाल एयरलाइंस ने स्थिति जल्द सुधारने का आश्वासन दिया है, लेकिन यात्रियों में असमंजस की स्थिति अभी भी बनी हुई है।  

महाअभियान की बड़ी कामयाबी—‘हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ से टूटी अपराध की कमर

चंडीगढ़  हरियाणा में अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस का चल रहे ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत 5 दिसंबर को राज्यभर में 834 हॉटस्पॉट स्थानों पर एक साथ ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें अपराधियों, नशा तस्करों और साइबर ठगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इस सघन अभियान में पुलिस ने 106 केस दर्ज कर 165 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि भारी मात्रा में नशा, अवैध शराब और हथियार बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने 1.44 लाख रुपये नकद बरामद किए। 4 देसी कट्टे, 6 पिस्टल और 18 जिंदा कारतूस भी बरामद किए। इसी तरह से क्राइम में इस्तेमाल हुई एक कार, 4 मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद की। 127 किलो गांजा, 26 किलो चूरा पोस्त और 2650 नशीली गोलियां, 950 से अधिक बोतल अवैध शराब और 700 लीटर अवैध शराब जब्त की। इसके साथ ही 21 फरार अपराधियों को पकड़ा गया, 12 आरोपी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किए गए और 8 लुकआउट नोटिस जारी किए गए। सिरसा में सबसे अधिक 106 जगहों पर दबिश दी। वहीं गुरुग्राम में 53 छापे और 24 गिरफ्तारी हुईं। फतेहाबाद में नशे की सबसे बड़ी बरामदगी हुई। यहां से 26 किलो चूरा पोस्त और हेरोइन बरामद की गई। पलवल में इनामी नशा तस्कर और हिंसक अपराधी गिरफ्तार किया। हांसी और पानीपत में शराब नेटवर्क पर शिकंजा कसा। पुलिस ने अभियान के दौरान 345 जरूरतमंद लोगों की सहायता की, जो अभियान का मानवीय चेहरा भी दर्शाता है। साइबर अपराध पर तेज हमला हरियाणा पुलिस ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों पर तेज कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में करीब 90.45 लाख रुपये फ्रीज कर पीड़ितों को राहत दी। राज्यभर में 14 साइबर अपराधी पकड़े गए और 6.39 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। फरीदाबाद में दो बड़े साइबर नेटवर्क ध्वस्त हुए, जिनमें क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।

कम मेहनत, ज्यादा कमाई: सिर्फ इन 3 काम से बदलेगी आपकी किस्मत

पैसे कमाना और अमीर बनना हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए बहुत सारे लोग दिनरात मेहनत करते हैं। लेकिन जानकार लोगों का कहना है कि केवल जी तोड़, कठिन और दिन रात करने वाली मेहनत से कोई इंसान पैसे वाला नहीं बन सकता है। अगर आपको लाइफ में सक्सेसजफुल होना है और पैसे कमाने हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट के बताए कुछ खास तरीकों को फॉलो करना चाहिए। जिससे आप स्मार्ट वर्क के साथ पैसे बना सकते हैं। तो चलिए लाइफ में वो कौन सी 3 बातें हैं जिन्हें फॉलो करने से आप आसानी से पैसा बना सकते हैं। नौकरी के साथ करें एक्स्ट्रा काम कम उम्र हो या फिर ज्यादा उम्र अगर आप पैसे कमाना चाहते हैं तो केवल नौकरी करने से कुछ नहीं होगा। जितना जल्दी हो सके अपना काम, बिजनेस शुरू करें। भले ही आप 40 साल के हो चुके हों। लेकिन अपना काम शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती। बिजनेस आपको पैसे कमाने और पैसे बनाने में मदद करेगा। निवेश करना है जरूरी बचत करके लाइफ में पैसे नहीं बनाए जा सकते हैं। अगर आपको अमीर या पैसेवाला बनना है तो निवेश करना जरूरी होता है। जितना ज्यादा हो सके उतना ज्यादा पैसा इन्वेस्ट करना सीखें। तभी आपको अच्छा रिटर्न और प्रॉफिट मिलेगा। बचत करने से पैसे कभी नहीं बढ़ते लेकिन निवेश आपके पैसों को बढ़ाने में मदद करता है। जरूरतों को कम करें पैसे वाला बनना है तो अपनी जरूरतों को कम रखें। जितना आपकी जरूरत कम होगी पैसे की खपत उतनी कम होगी और आपके बचे पैसों को आप दूसरी जगह इस्तेमाल कर पाएंगे। महंगे, लक्जरी आइटम, दिखावे, सजावट की चीजों पर पैसा बर्बाद करना बंद करें। दिखावे की आदत पैसों को खत्म करती है ना कि बनाती है। इसलिए हमेशा कम से कम शौक पालें और जरूरतों को भी कम रखने की कोशिश करें।  

कांग्रेस की रणनीतिक कवायद: हरियाणा में प्रवक्ता चयन के लिए ‘टैलेंट हंट’ की शुरुआत

चंडीगढ़  हरियाणा कांग्रेस ‘संगठन सृजन’ प्रक्रिया के तहत अब प्रदेश में टीवी पैनलिस्ट और प्रवक्ताओं की तलाश कर रही है। सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के लिख मुखर होकर बोलने वाली आवाज तलाशी जा रही हैं। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रमुख संजीव भारद्वाज ने हरियाणा में इस कार्यक्रम का विधिवत तौर पर आगाज कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग ने हरियाणा को चार जोन में बांटा है। सभी जोन के अलग-अलग इंचार्ज बनाए हैं। अंबाला जोन का इंचार्ज संजीव भारद्वाज को बनाया है। इसी तरह से चांदवीर सिंह हुड्डा, केवल धींगढ़ा और प्रोफेसर राय सिंह को भी एक-एक जोन दिए गए हैं। अहम बात यह है कि जीटी रोड के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व कैथल जिलों वाले जोन में दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला को भी शामिल किया है। यहां बता दंे कि यह प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का गृह जिला है। मीडिया से मुखातिब हुए संजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेशभर के सभी जोन में टैलेंट हंट कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है। उन्होंने कहा कि चौदह दिसंबर से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होगी। एक माह में इस अभियान को पूरा करने का लक्ष्य केंद्रीय नेतृत्व की ओर स दिया गया है। उन्होंने कहा कि मीडिया पैनलिस्ट व प्रवक्ताओं में उन चेहरों को तवज्जो दी जाएगी, जिनकी राष्ट्रीय व प्रदेश के मुद्दों पर गहरी पकड़ है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की कोशिश भी पार्टी की रहेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके अधीन आने वाले जाने में अभी तक 30 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदनों की छंटनी व इंटरव्यू के बाद सभी जोन की लिस्ट बनाकर मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन पवन खेड़ा के पास भेजी जाएगी। इसके बाद नेतृत्व की ओर से ही पैनलिस्ट और प्रवक्ताओं के नामों को अंतिम रूप देकर लिस्ट जारी की जाएगी।

75 साल बाद बड़ी सौगात: ब्रिटिश काल का अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करेगा केंद्र, पंजाब को होगा फायदा

पंजाब  केंद्र सरकार पंजाब को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने पंजाब में ब्रिटिश जमाने में शुरू हुए एक प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अधिकारियों को 40 km लंबे कादियां-ब्यास रेल लाइन प्रोजेक्ट को "डीफ़्रीज" करने और उस पर काम फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि यह प्रोजेक्ट पहले रोक दिया गया था, लेकिन अब केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्टू ने इस मामले को उठाया है और इसे फिर से शुरू करने का फैसला किया है। बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव पहले ही साफ कर चुके हैं कि पंजाब के रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।  रवनीत सिंह बिट्टू ने अधिकारियों को सभी रुकावटों को दूर करने और कंस्ट्रक्शन का काम फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। यह नई रेल लाइन इलाके की स्टील सिटी के नाम से मशहूर बटाला की मुश्किलों से जूझ रही इंडस्ट्रियल यूनिट्स को काफ़ी बढ़ावा देगी। बिट्टू ने बताया कि नॉर्दर्न रेलवे के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (कंस्ट्रक्शन) की तरफ से एक लेटर जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि रेलवे बोर्ड इसे डीफ्रीज करेगा और इसका एस्टीमेट तुरंत पास करेगा और कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया जाएगा। ब्रिटिश काल में मंजूर हुआ था प्रोजेक्ट  मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह प्रोजेक्ट बहुत पुराना है। इसे सबसे पहले 1929 में ब्रिटिश सरकार ने मंजूरी दी थी और नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे ने इस पर काम शुरू किया था। 1932 तक करीब एक-तिहाई काम पूरा हो गया था, लेकिन अचानक प्रोजेक्ट रोक दिया गया। रेलवे ने इसे 2010 के रेल बजट में भी शामिल किया था, लेकिन प्लानिंग कमीशन की फाइनेंशियल चिंताओं के कारण काम एक बार फिर रोक दिया गया। 

जायफल का चमत्कार: आज़माएं ये तरीका और लोन की परेशानी कहें अलविदा

आर्थिक समस्याएं, विशेष रूप से बढ़ते कर्ज का बोझ, जीवन में तनाव और अस्थिरता पैदा कर सकता है। भारतीय परंपरा में वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में कुछ ऐसे सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति इन समस्याओं से राहत पा सकता है। इन्हीं उपायों में जायफल का उपयोग एक विशेष महत्व रखता है, जिसे धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाला माना जाता है। जायफल का यह खास उपाय न केवल वास्तु दोषों को दूर करने में सहायक है, बल्कि यह धन के आगमन को सुगम बनाने और अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करने में भी मददगार हो सकता है। कर्ज मुक्ति के लिए जायफल और जल का प्रयोग यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए प्रभावी माना जाता है जो लंबे समय से कर्ज के जाल में फंसे हैं और उससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें। इस जल में जायफल का एक टुकड़ा या जायफल का चूर्ण थोड़ा सा मिलाएं। इस जल को लेकर अपने घर के मुख्य द्वार पर या अपने व्यापार स्थल के प्रवेश द्वार पर खड़े हो जाएं। इस जल को कर्ज मुक्ति की कामना करते हुए द्वार के दोनों कोनों पर छिड़कें। यह क्रिया हर शुक्रवार को दोहराई जा सकती है। यह उपाय घर या कार्यस्थल की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है जो धन के प्रवाह को रोकती है। जायफल की सुगंध सकारात्मकता लाती है और धन को आकर्षित करती है। धन वृद्धि के लिए जायफल और लाल कपड़े का उपाय स्थिर आय और धन-धान्य में वृद्धि के लिए इस उपाय को प्रभावी माना जाता है। किसी भी बुधवार के दिन, सुबह स्नान के बाद इस उपाय को करें। लाल कपड़े में साबुत जायफल, सुपारी और इलायची को एक साथ रखें और उसकी पोटली बना लें। इस पोटली को अपनी तिजोरी, लॉकर या धन रखने के स्थान पर रख दें। इस उपाय को करते समय लक्ष्मी माता और भगवान गणेश का ध्यान करते हुए धन आगमन की प्रार्थना करें। वास्तु दोष निवारण के लिए जायफल का इस्तेमाल अगर आपको लगता है कि घर में वास्तु दोष के कारण आर्थिक समस्याएं आ रही हैं, तो यह उपाय बहुत सरल और प्रभावी है। एक साबुत जायफल को अपने घर या व्यापार स्थल के ईशान कोणमें रख दें। हर 15 दिन या एक महीने में इस जायफल को बदल दें (पुराने जायफल को किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें या मिट्टी में दबा दें)। ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना जाता है। जायफल को इस दिशा में रखने से वहाँ की ऊर्जा शुद्ध होती है और वास्तु दोषों का प्रभाव कम होता है, जिससे आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

दिल्ली पुलिस का नोटिस: नेशनल हेराल्ड मामले में कर्नाटक डिप्टी CM डी.के. शिवकुमार से मांगी वित्तीय जानकारी

 नई दिल्ली  दिल्ली पुलिस ने नेशनल हेराल्ड केस की जांच के तहत कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर डी के शिवकुमार को नोटिस जारी किया है. पुलिस ने उनसे नेशनल हेराल्ड केस की जांच के तहत फाइनेंशियल और ट्रांजैक्शनल डिटेल्स मांगी हैं. इस बात की जानकारी खुद दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि शिवकुमार के पास इस साल 3 अक्टूबर को कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ रजिस्टर्ड नेशनल हेराल्ड केस से जुड़ी ज़रूरी जानकारी होने की बात कही गई है. 29 नवंबर को जारी किए गए नोटिस में, EOW ने शिवकुमार से 19 दिसंबर तक पेश होने या मांगी गई जानकारी देने को कहा है. इन्वेस्टिगेटर्स ने उनके पर्सनल बैकग्राउंड, कांग्रेस पार्टी से उनके जुड़ाव और उनके या उनसे जुड़ी एंटिटीज़ द्वारा यंग इंडियन को कथित तौर पर ट्रांसफर किए गए फंड्स का पूरा ब्योरा मांगा है. कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर के करीबी सूत्रों ने कहा कि उन्हें BJP के साथ मिलकर न चलने के लिए टारगेट किया जा रहा है, और यह इस बात पर ज़ोर देता है कि वह कांग्रेस के लिए हिट झेलने वाले खास लीडर्स में से हैं. उन्होंने आगे कहा कि शिवकुमार कांग्रेस नेताओं में सबसे ज़्यादा सताए गए हैं, लेकिन BJP उन्हें तोड़ने में कामयाब नहीं होगी. नोटिस में कहा गया है, 'आपको यह बताया जाता है कि EOW, दिल्ली पुलिस ऊपर बताए गए केस की FIR की जांच कर रही है और माना जा रहा है कि आपके पास ऊपर दिए गए केस के बारे में ज़रूरी जानकारी है.' EOW के सवालों में शिवकुमार के बैंक ट्रांसफर का मकसद, इन फंड्स का सोर्स, उनके और यंग इंडियन या AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) के अधिकारियों के बीच किसी भी बातचीत की डिटेल्स, क्या पेमेंट किसी के कहने पर किए गए थे, और क्या उन्हें फंड के इस्तेमाल के बारे में पता था, ये सब शामिल हैं. पीटीआई के अनुसार, EOW ने इनकम टैक्स रिकॉर्ड, फाइनेंशियल स्टेटमेंट और पेमेंट के संबंध में जारी किए गए किसी भी डोनेशन सर्टिफिकेट के लिए भी कहा है. नेशनल हेराल्ड केस, जो असल में BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी की 2013 की एक प्राइवेट शिकायत से शुरू हुआ था, उन आरोपों पर आधारित है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की 988 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति यंग इंडियन ने 2010 में AICC से जुड़े एक ट्रांज़ैक्शन के ज़रिए 50 लाख रुपये में खरीदी थी. EOW ने जो FIR एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की शिकायत के आधार पर दर्ज की है, उसमें AJL की संपत्ति यंग इंडियन को ट्रांसफर करने के संबंध में क्रिमिनल साज़िश, धोखाधड़ी और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ़ ट्रस्ट का आरोप लगाया गया है. यंग इंडियन एक ऐसी कंपनी है जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कुल मिलाकर 76 परसेंट हिस्सेदारी है.