samacharsecretary.com

डिप्लोमेसी में अपनापन: इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी, PM अली ने एयरपोर्ट से होटल तक खुद कार चलाकर किया स्वागत

इथियोपिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को इथियोपिया पहुंचे। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने अदीस अबाबा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को होटल तक अपनी गाड़ी से पहुंचाया। रास्ते में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को विज्ञान संग्रहालय और मैत्री पार्क भी दिखाया। गौरतलब है कि पीएम मोदी का यह पहला इथियोपिया दौरा है।   बता दें कि इथियोपिया की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 'लोकतंत्र की जननी' के रूप में भारत की यात्रा और 'ग्लोबल साउथ' के लिए भारत-इथियोपिया साझेदारी क्या मायने रखती है विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा भी करेंगे। प्रधानमंत्री की इथियोपिया यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह यात्रा ‘ग्लोबल साउथ’ में साझेदार के रूप में भारत और इथियोपिया के बीच गहरी दोस्ती और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि होगी। गौरतलब है कि मोदी इथियोपिया की दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

पंजाब में घना कोहरा बना काल, बरनाला सड़क हादसे में BSF जवान सहित 3 लोगों की जान गई

चंडीगढ़  कोहरे की वजह से पंजाब के बरनाला में भयानक सड़क हादसा हुआ है. लड़की का शगुन करने जा रहे एक परिवार की दो गाड़ियां हादसे का शिकार हो गईं. हादसे में BSF के जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई और लड़की समेत 5 लोग घायल हो गए. हादसा बरनाला-मोगा हाईवे पर मल्लियां टोल प्लाजा पर हुआ. दोनों गाड़ियां टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गईं और एक गाड़ी भी बुरी तरह डैमेज हो गई. घायलों को बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित परिवार तरनतारन का रहने वाला है, जो सिरसा में लड़की का शगुन करने जा रहा था.हादसे में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार 18 साल की लड़की और उसके चाचा के बेटे की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान सुनील मसीह (31), अर्शदीप मसीह (21)और अनु (18) के रूप में हुई है.   क्या बोले मृतक सैनिक के पिता इमानात मसीह हादसे को लेकर मृतक सैनिक के पिता इमानात मसीह ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा अपनी गाड़ी में बाकी पांच सदस्यों के साथ अपनी बहन के शगुन में शामिल होने के लिए तरनतारन से सिरसा जा रहे थे. सेना में तैनात उनका बेटा छुट्टी लेकर बहन के शगुन में आया था और आज इस सड़क हादसे में उनके बेटे और भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई.   मरने वाले के रिश्तेदार दलजीत सिंह ने बताया कि वे तरनतारन के रहने वाले हैं और दो कारों में अपनी लड़की का शगुन करने सिरसा जा रहे थे. रास्ते में मल्लियां टोल प्लाजा के पास यह हादसा हो गया. उनकी दोनों गाड़ियां टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गईं. जिससे उनके बेटे संदीप की मौके पर मौत हो गई. उन्होंने कहा कि यह हादसा कोहरे और टोल प्लाजा की लापरवाही की वजह से हुआ. क्योंकि टोल प्लाजा वालों ने वहां कोई साइनबोर्ड भी नहीं लगाया था. हादसे को लेकर क्या बोली पुलिस इस मौके पर पुलिस चौकी के इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण सड़क हादसा हुआ है जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. पीछे से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने भी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस सड़क हादसे में जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं दोनों गाड़ियों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस परिवार वालों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है.

बिजली-बीज बिल के ऐलान से किसानों में उबाल, सरकार को दी सख्त चेतावनी

अमृतसर केंद्र की सरकार द्वारा चल रहे सांसद सेशन में बिजली बिल 2025 और बीज बिल 2025 लाने की घोषणा विरुद्ध संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा इसका डटकर विरोध करने के लिए व्यापक कार्यक्रम तैयार किया है। इसके तहत अमृतसर जिले के दो दर्जन से अधिक किसानों, ग्रामीण/कृषि श्रमिकों, कर्मचारियों, बिजली कर्मचारी संगठनों व ट्रेड यूनियनों ने भाग लिया और किसान नेता बघेल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय के अनुसार यह चेतावनी दी गई है कि जिस दिन संसद में बिजली संशोधन बिल 2025 और बीज संशोधन बिल 2025 प्रस्तुत किए जाएंगे और चारों श्रम-विरोधी कानूनों को निरस्त करवाने के लिए अगले दिन दोपहर 12 से 3 बजे तक ट्रेनें रोकी जाएंगी व 16 जनवरी को एस.ई. बिजली बोर्ड के कार्यालय के सामने विशाल धरने लगाए जाएंगे और गांवों, कस्बों और शहरों में सभाएं आयोजित की जाएंगी, साथ ही मोटरसाइकिल/ट्रैक्टर मार्च निकालकर संघर्ष को तेज किया जाएगा और जन समर्थन जुटाया जाएगा। इस मौके पर डा. सतनाम सिंह अजनाला, जतिंदर सिंह छीना, सुच्चा सिंह अजनाला, धनवंत सिंह खतराए कलां, सविंदर सिंह मीरां कोट, लखबीर सिंह निजामपुर, गुरदेव सिंह वरपाल, जोगिंदर सिंह बदेशा, बलबीर सिंह मुधल, नरिंदर कुमार बल, कुलदीप सिंह उदोके, सैमुअल हंस आदि मौजूद थे। 

मंत्री वर्मा ने कहा- जिले के विकास में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं समाज के विशिष्टजनों के अनुभव अहम

केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का किया जाएगा प्रभावी क्रियान्वयन मुरैना में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक हुई भोपाल  राजस्व मंत्री एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि जिले के विकास में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं समाज के विशिष्टजनों के अनुभव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन अनुभवों पर भी विचार किया जाएगा, जिससे केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।पिछले दो वर्षों में मुरैना जिले ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा है कि मुरैना जिला निरंतर विकास की गति प्राप्त करे, जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। मंत्री श्री वर्मा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार, मुरैना में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ, प्रभारी वनमंडलाधिकारी श्री अंकित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि विगत दो वर्षों में विभिन्न नवाचारों के माध्यम से विकास की एक नई गाथा लिखी गई है। जिले के विकास को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से उनके-अपने क्षेत्र के बेहतर विकास के लिये सुझाव प्राप्त किए गए हैं। समिति में किसान, वकील, चिकित्सक, शिक्षाविद्, कानून विशेषज्ञ सहित 20 विभिन्न क्षेत्रों के सदस्य सम्मिलित हैं। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष उद्योगों में क्रांति लाने के उद्देश्य से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया तथा वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया गया है। इस समिट के माध्यम से निवेशकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सरकार को लगभग 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों के फलस्वरूप युवाओं के लिए अनेक रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बहनों के लिए, किसानों के लिए किसान कल्याण योजनाएँ, शिक्षा एवं उद्योग क्षेत्र में व्यापक सुधार, विदेश नीति को सशक्त बनाते हुए विश्व पटल पर भारत की पहचान को सुदृढ़ किया गया है। राजस्व महाअभियान चलाकर करोड़ों प्रकरणों का निराकरण किया गया। नामांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए व्हाट्सएप पर प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जा रही है। जल उपलब्धता के लिये नदी जोड़ो अभियान, फसल राहत, खाद की उपलब्धता, भावांतर योजना एवं प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है। हमारे राज्य का सतत विकास हो रहा है और जिले के विकास के लिए हम सभी मिलकर निरंतर प्रयास करेंगे। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुरैना विकास कार्यो में प्रथम स्थान पर आए एवं मुरैना में कोई नामान्तरण, बटवारा का कोई प्रकरण लंबित न रहे, इस प्रकार के प्रयास किए जाएँ। उन्होंने कहा कि सभी जनों को न्याय मिले एवं योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराना आवश्यक है। बैठक में मुरैना के विकास कार्यों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई।  

मैदान पर मचा कोहराम: 17 चौके-9 छक्कों के साथ भारतीय स्टार ने ODI में जड़ा डबल सेंचुरी

नई दिल्ली  भारत के 17 साल के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने इतिहास रच दिया है. अभिज्ञान कुंडू यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. एसीसी मेंस U19 एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में मलेशिया (MLY) के खिलाफ मैच के दौरान बल्ले से तबाही मचा दी है. अभिज्ञान कुंडू ने केवल 101 गेंद पर यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक ठोक दिया. भारत के खूंखार क्रिकेटर ने ODI में ठोका दोहरा शतक अभिज्ञान कुंडू ने मंगलवार को मलेशिया के खिलाफ U19 एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के मैच में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए 125 गेंदें पर नाबाद 209 रन जड़ दिए. अभिज्ञान कुंडू ने अपनी इस पारी में 167.20 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 17 चौके और 9 छक्के उड़ाए. अभिज्ञान कुंडू की इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारतीय U19 टीम (INDU19) ने मलेशिया U19 टीम (MLYU19) के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 408 रन का स्कोर खड़ा कर दिया.   गेंदबाज त्राहि-त्राहि करते हुए नजर आए अभिज्ञान कुंडू के धमाके के सामने मलेशिया U19 टीम के गेंदबाज त्राहि-त्राहि करते हुए नजर आए. अभिज्ञान कुंडू ने अपना शतक महज 80 गेंदों पर ही पूरा कर लिया था. शतक बनाने के बाद अभिज्ञान कुंडू और भी ज्यादा खतरनाक हो गए और उन्होंने अपनी अगली 41 गेंदों पर 100 से ज्यादा रन जोड़ लिए.अभिज्ञान कुंडू अंत में 125 गेंद पर 209 रन बनाकर नाबाद लौटे. मलेशिया U19 टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. मलेशिया U19 टीम का यह फैसला उन्हीं पर भारी पड़ गया. भारत ने दिया 409 रनों का टारगेट भारतीय U19 टीम (INDU19) ने मलेशिया U19 टीम (MLYU19) को 50 ओवर में जीत के लिए 409 रनों का टारगेट दिया है. भारतीय पारी में अभिज्ञान कुंडू के अलावा वेदांत त्रिवेदी ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 106 गेंद पर 90 रन ठोक दिए. अभिज्ञान कुंडू यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. अभिज्ञान कुंडू का 209 रन का स्कोर अब यूथ ODI इतिहास में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इससे पहले अगस्त 2002 में अंबाती रायडू ने टॉन्टन में इंग्लैंड के खिलाफ यूथ ODI मैच में 169 गेंदों पर नाबाद 177 रन बनाए थे. 

स्कूलों में स्थानीय भाषाओं के समावेश के साथ 49 पुस्तकों का प्रकाशन

प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन भोपाल प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है। प्रदेश में इससे जुड़ी हुई समितियों की बैठकें भी नियमित रूप से की जा रही हैं। प्रदेश में राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा-बुनियादी स्तर (एससीएफ-एफएस) एवं राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा स्कूली शिक्षा (एससीएफ-एसई) का निर्माण पूरा किया जा चुका है। स्थानीय भाषाओं में पुस्तकों का प्रकाशन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में पाठ्य-पुस्तकों को स्थानीय भाषा में प्रकाशित किये जाने की अनुशंसा की गई है। प्रदेश में 49 पुस्तकों को प्रदेश की 12 भाषाओं में अनुवाद कराते हुए हिन्दी, क्षेत्रीय भाषा एवं जनजाति भाषा में तैयार कर प्रदेश के 89 ट्राइबल विकासखण्डों के स्कूलों में उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के स्कूलों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के अंतर्गत अभ्यास पुस्तिका एवं शिक्षक मार्गदर्शिका का निर्माण और शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा चुका है। इसके आधार पर बच्चों के लिये लर्निंग किट एवं फ्लोर गेम्स भी तैयार किये गये हैं। मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ट्रेकर को अपडेट किया जा रहा है। प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने आयुक्त और संचालक स्तर की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की समितियाँ भी गठित की हैं। यह समितियाँ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न ग्रुप एवं क्षेत्रों से संबंधित हैं।  

उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन: कोहरे के साथ शीतलहर का कहर, IMD ने चेताया

लखनऊ  तराई क्षेत्र में ठंड का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को हालात ऐसे रहे कि दिनभर घना कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन और बढ़ेगी, वहीं कोहरे का असर भी बना रहेगा। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। ठंड के कारण जनजीवन लगभग ठप सुबह घने कोहरे और तीखी ठंड के कारण जनजीवन लगभग ठप नजर आया। दृश्यता इतनी कम थी कि सुबह करीब 11 बजे तक बाजार और सड़कें वीरान रहीं। जो वाहन सड़कों पर दिखे भी, वे हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। हाईवे से लेकर मुख्य और संपर्क मार्गों तक कोहरे ने आवाजाही मुश्किल कर दी।   ठंड के चलते लोग घरों में दुबके कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। रोजाना चहल-पहल वाले चौराहे और बाजार सुबह के समय सूने पड़े रहे। दुकानों के शटर देर से उठे और ग्राहकों की संख्या भी बेहद कम रही। स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारी ठंड से कांपते नजर आए। इकौना नगर में गलियों और सड़कों के किनारे कुत्ते बुझ चुके अलावों की राख पर सिमटे दिखे, जबकि बेसहारा मवेशी खाली बरामदों में ठंड से बचाव करते नजर आए। तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं सार्वजनिक अलाव की कमी के चलते कई इलाकों में मजदूर कागज और पॉलिथीन जलाकर ठंड से बचने को मजबूर दिखे। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 दिसंबर तक घना कोहरा बने रहने की संभावना है। जिले में अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं जताई गई है।

कश्मीर में बर्फीली ठंड का कहर, पारा शून्य से नीचे, आम जनजीवन प्रभावित

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे चला गया है, जबकि ऊँचाई वाले क्षेत्रों में सर्दी का असर और भी तेज़ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काज़ीगुंड में पारा माइनस 2.2 डिग्री रहा, जबकि पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुपवाड़ा में माइनस 1.8 डिग्री, कोकेरनाग में माइनस 0.6 डिग्री, जबकि गुलमर्ग में तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से थोड़ा ऊपर 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में सबसे अधिक ठंड पंपोर और पुलवामा में दर्ज की गई, जहाँ न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शोपियां में माइनस 3.8 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 3.3 डिग्री, बारामूला में माइनस 2.9 डिग्री, बडगाम में माइनस 2.8 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 2.2 डिग्री और अवंतीपोरा में माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी रात का तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, ज़ोजिला दर्रे पर भीषण ठंड का दौर जारी है, जहाँ न्यूनतम तापमान माइनस 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ज़ेथन राफ़ियाबाद में मौसम केंद्र के काम न करने के कारण तापमान का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हो सका। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद कम जताई है। विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर तक पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

पेंशनर्स दिवस पर 17 दिसंबर को शक्ति भवन में शिविर का आयोजन

भोपाल  एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय के तत्वावधान में 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेंशनर्स दिवस पर एक विशेष शिविर का आयोजन शक्ति भवन जबलपुर के ब्लॉक नंबर 14 में किया जायेगा। इस शिविर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पेंशनरों को खातों में दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। शिविर का संयोजन पावर मैनेजमेंट कंपनी के लेखाधिकारी वेतन व पेंशन द्वारा किया गया है। कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता ने सभी पेंशनर व परिवार पेंशनरों से इस शिविर में उपस्थि‍त होकर सुविधा का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।  

पं. प्रदीप मिश्रा दुर्ग में सुनाएंगे शिव महापुराण कथा, श्रद्धालुओं के लिए जारी हुआ पूरा कार्यक्रम

दुर्ग  ग्राम नगपुरा में प्रस्तावित कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस ने आवश्यक रूट डायवर्सन प्लान एवं – पृथक पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है, जिससे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की यातायात असुविधा न हो. ये शिव महापुराण 17 दिसंबर से आयोजित होने वाली है. यातायात पुलिस ने बताया कि गनियारी बोरई मार्ग श्रीराम पान पैलेस के पास दुर्ग, पुलगांव की ओर से आने वाली भारी वाहनों को ग्राम बोरई, घुमका, ठेलका डीह, राजनांदगांव की ओर से भेजा जाएगा. हरिओम किराना स्टोर के पास ग्राम बोरई तिराहा की ओर से भारी वाहनों को डायवर्सन करेंगे. सृष्टि इंजीनियर के पास चौराहा पर भारी वाहनों को डायवर्सन किया जाएगा. शनि मंदिर अंजोरा मोड नगपुरा, जल बांधा, खैरागढ़ मार्ग की ओर से भारी वाहनों का आवागमन रखा जाएगा. चिखली चौक, धमधा रोड से कार्यक्रम की ओर किसी भी प्रकार की भारी वाहन को प्रतिबंधित रखा जाएगा. रावण भाठा चौक नगपुरा की ओर से भारी वाहनों को दुर्ग की ओर डायवर्सन करेंगे दुर्ग, कोटनी, भिलाई, रायपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु गण बाजार चौक से बिजली सब स्टेशन के आगे पार्किंग में अपनी वाहनों को खड़ा करेंगे. बाईपास महमरा, गनियारी, अंजोरा की ओर से आने वाले श्रद्धालुगण नगपुरा पुलिस चौकी के बगल मैदान में वाहन पार्क करेंगे. खैरागढ़, जाल बांधा, धमधा की ओर से आने वाले श्रद्धालु गण नगपुरा चौकी के पहले दाएं बाएं और पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे.