samacharsecretary.com

भोपाल में छात्रा की मौत के 4 महीने बाद हुआ दुष्कर्म का खुलासा

भोपाल. कोलार थाना क्षेत्र में अगस्त 2025 में एक स्कूली छात्रा द्वारा फांसी लगाए जाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। घटना के साढ़े चार महीने बाद आई फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट ने पुलिस जांच की दिशा बदल दी है। रिपोर्ट में छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने क्या कहा पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय मृतका अपनी मां और भाई के साथ कोलार इलाके में रहती थी और कक्षा दसवीं की छात्रा थी। 17 अगस्त को मां और भाई के काम पर जाने के बाद छात्रा घर में अकेली थी। शाम करीब सात बजे जब स्वजन घर लौटे, तो किशोरी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उस समय मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, जिसके चलते पुलिस इसे सामान्य आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम के बाद स्लाइड को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था। रिपोर्ट में क्या मिला हाल ही में आई एफएसएल रिपोर्ट में छात्रा के गुप्तांग में अन्य मानव के शुक्राणु पाए गए हैं, जो दुष्कर्म की ओर इशारा करते हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर कोलार पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने क्या कहा कोलार थाने के एसआइ जितेंद्र केवट ने बताया कि अब नए सिरे से तफ्तीश शुरू की गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घटना वाले दिन छात्रा के घर कौन आया था या वह कहीं बाहर गई थी। इसके लिए छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

खंडवा जिले में तेजी से गिर रहा जलस्तर

खंडवा. इस बार अनियमित मानसून और मावठा नहीं बरसने का असर जिले के जलस्तर पर पड़ रहा है। फसलों को जमीन से पानी खींचकर लगातार सिंचाई करने से भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। इसका मुख्य कारण पर्याप्त बारिश हीं होने से जिले के जलाशयों और तालाब पूरी क्षमता से नहीं भर पाना है। इससे जलस्रोत रिचार्ज नहीं हो पाने से ठंड के सीजन में ही दम तोड़ रहे हैं। किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह कूप, नलकूप पर निर्भर हो गए हैं। वहीं छह वर्षों के बाद दिसंबर माह में मावठा नहीं गिरा है। क्योंकि मावठा कुछ हद तक जलस्तर की पूर्ति करने का काम करता आ रहा है। वैसे देखा जाए तो इस बार बारिश के बाद नवंबर माह तक जिले का भू-जलस्तर गत वर्षों की तुलना में आंकड़ों में अच्छा माना जा रहा है। इसके विपरीत किसानों की माने तो लगभग 15 वर्षों के बाद इस बार ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है, कि जिले में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अधिकांश कूप और नलकूप जलस्तर गिरने से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। अभी से ही किसान अपने जलस्रोतों से टप्पे पर सिंचाई कर रहे हैं। आंकड़ों को देखें तो गत वर्ष मानसून के दौरान 991.8 मिमी बारिश जिले में हुई थी। इसके विपरीत इस बार 858 मिमी बारिश ही दर्ज की गई। इसमें भी खंड बारिश का असर नजर आया और सबसे कम नया हरसूद में 754 मिमी बारिश हुई, जबकि गत वर्ष यहां 1003 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यही कारण है कि अब जनवरी के पहले सप्ताह में ही किसान सिंचाई को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। जिले के छह तालाब आधे खाली, सिंचाई के लिए नहीं मिल सका पानी वैसे तो इस बार भी मानसून के दौरान जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा पार हुआ, लेकिन अनियमित मानूसन और खंड बारिश के चलते जिले के छह तालाब आधे खाली रह गए। इसलिए यहां से पानी नहीं मिलने से किसान पूरी तरह भूजल पर ही निर्भर हैं। अब जमीन का पानी पूरी तरह खींचने से जलस्तर लगातार गिर रहा है। अर्दला तालाब 8.22 और डाभी तालाब 10 प्रतिशत ही भर सका। इसलिए विभाग द्वारा यहां से सिंचाई के लिए नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। सिर्फ बैकवाटर के लोग मोटरपंप के माध्यम से पानी लेने की अनुमति लेकर सिंचाई कर रहे हैं। पंधाना तालाब में 18, कोहदड़ तालाब में 40.75, पलस्यापाटी तालाब में 49.44 और देशगांव तालाब में 63.98 प्रतिशत पानी आया। यहां से विभाग सिंचाई के लिए चने की फसल के लिए पलेवा और एक पानी दे रहा है। इधर, भगवंत सागर सुक्ता बांध में 87.57 प्रतिशत पानी आया था और इसकी कमांड क्षेत्र में आने वाली भूमि की सिंचाई को लेकर पलेवा और तीन बार पानी छोड़ा जा रहा है। साथ ही जिले के 40 ऐसे छोटे तालाब है जो सौ प्रतिशत भर चुके हैं। यहां से भी किसानों को एक पलेवा और तीन बार पानी दिया जा रहा है। गर्मी में पेयजल समस्या कहीं विकराल रूप ना ले बारिश की कमी और जलस्रोतों में लगातार गिर रहा जलस्तर कहीं गर्मी में पेयजल समस्या ना खड़ी कर दे। यह बातें जनवरी में जलस्रोतों की स्थिति को देखते हुए सभी हो सता रही है। क्योंकि फसलों का उत्पादन लेने के लिए किसान लगातार जलाशयों और तालाबों से पानी नहीं मिलने के चलते भूजल का उपयोग कर रहा है और अब वह भी कमजोर हो रहे हैं। आगे तेज गर्मी में अगर जलस्तर अधिक मात्रा में गिरा तो अधिकांश जलस्रोत साथ छोड़ देंगे और पेयजल समस्या विकराल रूप लेकर सामने ना आए। पंद्रह वर्ष में पहली बार हुआ ऐसा लगभग 15 वर्षों से खेत का कुआं दो मोटरपंप चलाने के बाद भी खाली नहीं हो रहा था। लेकिन इस बार दिसंबर के अंतिम सप्ताह में एक मोटरपंप से भी पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा है। इसका मुख्य कारण इस बार बारिश की कमी और एक भी मावठा नहीं गिरना है। ऐसे हालात रहे तो गर्मी में पेयजल समस्या बन सकती है। – सुरेश यादव, हीरापुर बारिश की कमी से पहले ही जलस्तर सामान्य नहीं हुआ इस बार पंधाना क्षेत्र में बारिश कम होने से कई जलस्रोतों का जलस्तर सामान्य से नीचे था। बाद में मावठा से उम्मीद थी तो वही भी नहीं हो सका। अब जनवरी में ही इस बार फसल की सिंचाई करना एक चुनौती बनते जा रहा है। – धर्मेंद्र सावनेर, बलखड़ घाटी गर्मी में पेयजल समस्या बनेगी परेशानी जिस प्रकार जलस्तर लगातार गिर रहा है और वर्तमान में जलाशयों व तालाबों की स्थिति है, इसे देखते हुए अभी तो किसान सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं लेकिन गर्मी के दिनों में पेयजल एक बड़ी समस्या बनेगी। – रविंद्र पाटीदार, मीडिया प्रभारी संयुक्त कृषक संगठन नहर से भू-जल स्तर रहेगा ठीक किसान सिंचाई के लिए जो भूजल का दोहन करते हैं, मावठा गिरने से इसमें कमी आ जाती है। लेकिन अधिक फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि जगह-जगह नहर शुरू हो गई हैं जो कि भूजल स्तर को ठीक बनाए रखने में सहायक रहेंगी। – वर्षा शिवपुरे, कार्यपालन यंत्री पीएचई विभाग

पटना में कोहरे के बीच कई गाड़ियां टकराणे से चार की मौत

पटना. बिहार के पटना जिले में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घने कोहरे के कारण अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव के पास एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस भीषण भिड़ंत में कार सवार पिता और उनकी मासूम पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के अनुसार, बेगूसराय से पटना की ओर जा रहे एक कंटेनर का टायर अचानक फट गया, जिससे वह सड़क पर ही खड़ा हो गया. घने कोहरे की वजह से पीछे से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई क्रेटा (Creta) कार के चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी एक-दूसरे से टकराते चले गए. गैस कटर से काटकर निकाला गया शव हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि कार चालक का सिर धड़ से अलग हो गया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद गैस कटर से कार की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला. घायलों को तुरंत बख्तियारपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे थे फरीदाबाद मृतक की पहचान बांका जिले के रजौन निवासी अनुपम कुमार के रूप में हुई है. अनुपम भारतीय वायुसेना (Air Force) से सेवानिवृत्त हुए थे और हाल ही में उनकी नियुक्ति हरियाणा के फरीदाबाद स्थित केनरा बैंक में हुई थी. सोमवार को उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी. इसी सिलसिले में वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से भागलपुर से फरीदाबाद जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घंटों तक लगा रहा भारी ट्रैफिक जाम हादसे की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद लगभग एक घंटे से बाधित मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर यातायात बहाल हो सका. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.

तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को किया बोल्ड

नई दिल्ली आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। भारतीय टीम 6 बॉलिंग ऑप्श के साथ उतरा है। वडोदरा में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटर पर नजरें हैं। श्रेयस अय्यर की वापसी से बल्लेबाजी क्रम में चल रहे प्रयोगों पर विराम लगा है। रविवार को कप्तान शुभमन गिल की वापसी से यशस्वी जायसवाल को शीर्ष क्रम से बाहर बैठना पड़ा। वहीं, न्यूजीलैंड टीम में नए और युवा खिलाड़ियों की भरमार है। केन विलियमसन सीरीज का हिस्सा नहीं। रचिन रवींद्र और जैकब डफी को आराम दिया गया है। नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रोइन इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हैं। न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल के हाथों में है। हर्षित ने किया कॉनवे को बोल्ड हर्षित ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने 24वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेवोन कॉनवे को बोल्ड किया। कॉनवे 67 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक सिक्स है। आखिरकार भारत को मिला पहला विकेट आखिरकार भारत को पहला विकेट मिल गया है। हर्षित राणा ने 22वें ओवर में हेनरी निकोल्स का शिकार किया। निकोल्स ने चौथी गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल को कैच थमाया। उन्होंने 69 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने कॉनवे (52)* के साथ 117 रनों की साझेदारी की। कॉवने का साथ देने विल यंग आए हैं।

झारखंड भाजपा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का बढ़ा जोश

रांची. देश के आध्यात्मिक स्वरूप के केंद्र बिंदु प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की पुनर्स्थापना 1000 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर को भाजपा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मना रही है। शनिवार को प्रदेश भाजपा नेताओं ने सभी मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य और कार्यकर्ताओं के साथ अपने नजदीक के शिवालय में जाकर भगवान शिव की आरती की और जलाभिषेक किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा विदेशी आक्रांताओं ने न केवल भारत की धन संपदा को लूटा बल्कि देश के मान बिंदुओं पर भी प्रहार किया। आक्रांता मोहम्मद गजनी ने सोमनाथ मंदिर से हीरे, जवाहरात, सोना चांदी सब लुटे और अद्वितीय शिवलिंग सोमनाथ पर भी चोट किया था। उन्होंने कहा कि यह हमला भारत की आत्मा पर था, लेकिन भारत की सांस्कृतिक चेतना फिर से खड़ी हो गई। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने अपने पैतृक गांव स्थित शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची पहाड़ी पर पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक और पूजन आरती किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत का परिचय जानना आवश्यक है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी ऐतिहासिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : संजय सेठ रांची के पिस्का मोड़ स्थित शिव मंदिर में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने देवाधिदेव महादेव की पूजा, अर्चना एवं आरती किया। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के साक्षी बन रहे हैं। इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह, महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, सत्यनारायण सिंह, सुखदेव नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, पंडरा मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक यादव सहित सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित थे। भाजपा ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान विश्व के प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली एक हजार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा हैदरनगर मंडल की ओर से क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया और विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर की सफाई की और भगवान शिव की विशेष आरती की। पूरे आयोजन में श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह का माहौल देखा गया। शिव शक्ति धाम मंदिर सुदना में ओमकार मंत्र का हुआ जाप स्वाभिमान सोमनाथ पर्व-2026 के तहत शनिवार को स्थानीय सूदना स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना करते हुए ओमकार मंत्र का जाप किया। सांसद ने बताया कि सोमनाथ मंदिर की अखंडता को अडिग रखने के लिए यह कार्यक्रम पूरे देशभर के अधिकांश शिवालयों में जन सहभागिता के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर में सहस्त्र संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा और वर्ष भर मनाए जाने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की घोषणा की जाएगी। सांसद ने कहा कि जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर इसे ध्वस्त कर दिया था। वर्ष 2026 में इस आस्था और सभ्यता के महान प्रतीक पर किए गए बर्बर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 1000 वर्षों के उतार-चढ़ाव के बावजूद यह मंदिर आज भी अपनी भव्यता और गौरव के साथ खड़ा है।

बंगाल के UP और दिल्ली MCD का चुनाव लड़ेगी जनशक्ति जनता दल: तेज प्रताप

पटना. राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका का विस्तार करते हुए जनशक्ति जनता दल ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने साफ कर दिया है कि जनशक्ति जनता दल अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली नगर निगम (MCD) के आगामी चुनावों में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी. तेज प्रताप ने कहा, 'हमारी पार्टी बंगाल, UP और दिल्ली MCD का चुनाव भी लड़ेगी.' तेज प्रताप यादव के इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. बहन के बयान का किया समर्थन यह बयान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी और तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्य के एक ट्वीट को लेकर मची सियासी हलचल के बीच आया है. इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की. तेज प्रताप यादव ने कहा, “हम लगातार इन आरोपों को उठाते रहे हैं. शुरू से ही कुछ ‘जयचंदों’ ने मुझे परिवार और पार्टी से अलग-थलग करने की कोशिश की. लेकिन जिस तरह से मेरी बहन के साथ व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है. यह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है.” बिहार की राजनीति में भारत रत्न को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है. जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग के बाद अब जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी बड़ा दावा किया है. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार को भारत रत्न दिया जाता है, तो उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को भी यह सम्मान मिलना चाहिए. पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, “लालू प्रसाद यादव को भी भारत रत्न मिलना चाहिए. अगर लोग कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को यह सम्मान दिया जाए, तो मेरे पिता को भी दिया जाना चाहिए, क्योंकि कहा जाता है कि मेरे पिता और नीतीश कुमार भाई जैसे थे. यह जनशक्ति जनता दल की मांग है.” इससे पहले जेडीयू नेता राजीव रंजन ने केसी त्यागी के बयान से पार्टी को अलग बताया. उन्होंने कहा कि केसी त्यागी का बयान उनका निजी विचार है और इसका पार्टी की गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं और लगातार बिहार की जनता की सेवा कर रहे हैं. गौरतलब है कि शुक्रवार को जेडीयू नेता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार एनडीए के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और समाजवादी आंदोलन से जुड़े ऐसे बड़े नेता हैं जो आज भी जीवित हैं. त्यागी ने यह भी याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया है और इसी कड़ी में नीतीश कुमार को भी यह सम्मान मिलना चाहिए.

झारखंड में 64 सीडीपीओ चयनित

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) नियुक्ति के तहत शनिवार को अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इससे राज्य को 64 सीडीपीओ मिले हैं। राज्य सरकार शीघ्र ही अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी। आयोग ने मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का सात से नौ जनवरी तक साक्षात्कार आयोजित किया था, जिसका परिणाम जारी कर दिया। इसमें अनारक्षित श्रेणी से 34, एससी श्रेणी से दो, एसटी श्रेणी से 21, बीसी-वन से एक तथा आर्थिक रूप से कमजाेर श्रेणी में छह सफल घोषित हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों में अक्षय कुमार नेत्रहीन, प्रकाश कुमार शारीरिक दिव्यांग तथा अनुपमा कमल मूक बधिर हैं। इन्होंने इन कमजोरियों को धता बताते हुए अपनी प्रतिभा से सीडीपीओ जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होने में सफलता प्राप्त की। वहीं, चयनित 64 अभ्यर्थियों में 35 महिला हैं, जबकि 50 प्रतिशत अर्थात 32 पद ही महिलाओं के लिए आरक्षित थे। बताते चलें कि आयोग ने यह नियुक्ति परीक्षा जून 2023 में ही शुरू की थी।

बिहार में होली से पहले 149 नई डीलक्स बसें चलेंगी

पटना. बिहार में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के लिए बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BSRTC) ने होली से पहले 149 नई डीलक्स बसों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है. इन बसों में 75 एसी डीलक्स और 74 नॉन-एसी डीलक्स बसें शामिल हैं, जो यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराएंगी. नई एसी डीलक्स बसों का मुख्य ध्यान अंतरराज्यीय मार्गों पर रहेगा. ये बसें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल समेत कुल 9 राज्यों के लिए संचालित होंगी. इसके साथ ही बिहार के अंदर भी लंबी दूरी की यात्राओं के लिए नई एसी बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है, जिससे प्रदेशवासियों का सफर और भी सुगम हो सके. परिवहन और ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि घाटे वाले रूटों की पहचान कर वहां बस परिचालन बंद किया जाएगा. इन रूटों पर बहाल बसों को नई बसों के साथ बेहतर रूट प्रबंध के तहत समायोजित किया जाएगा ताकि संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो सके और परिचालन प्रभावी बने. अंतरराज्यीय बस परिचालन की प्रक्रिया को भी सरल और तीव्र बनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के लिए पुराने रूट परमिट के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जबकि दिल्ली के लिए नए रूटों की सूची अंतिम चरण में है. पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के साथ एमओयू भी पहले ही हो चुके हैं. परिवहन मंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया है कि बसों के परिचालन से पहले सभी रूटों को अधिसूचित किया जाए, ताकि परिचालन में किसी भी तरह की देरी न हो. इस संदर्भ में 7-8 जनवरी को दिल्ली में संबंधित राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है. वर्तमान में BSRTC के बेड़े में 884 बसें हैं, जो हर साल लगभग 3 करोड़ यात्रियों को सेवा देती हैं. नई बसों के जुड़ने से बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होकर त्योहारों के दौरान यात्रियों को विश्वसनीय और सुरक्षित सेवा मिलेगी.

यूपी पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन के प्राणों की रक्षा का अभिनव प्रयोग करने वाली बनी विश्व की प्रथम पुलिस एजेंसी

– नई दिल्ली में आयोजित 105वें स्कॉच समिट कार्यक्रम में महाकुम्भ-25 में स्थापित आईसीसीसी एवं यूपी पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर की मेटा सुसाइडल अलर्ट की अभिनव पहल के लिए वर्ष-25 के प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड (श्रेणी-गोल्ड) से किया गया सम्मानित   – स्कॉच अवार्ड की दो अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत होने वाली योगी सरकार की यूपी पुलिस बनी देश की एक मात्र पुलिस बल      लखनऊ,  योगी सरकार के नाम शनिवार को एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गयी। योगी सरकार की यूपी पुलिस को नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित 105वें स्कॉच समिट कार्यक्रम में महाकुम्भ-25 में स्थापित आईसीसीसी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर एवं यूपी पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर की मेटा सुसाइडल अलर्ट से संबंधित अभिनव पहल को वर्ष-25 के प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड (श्रेणी-गोल्ड) से सम्मानित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम  “Governing Viksit Bharat” रही। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है।      105वें SKOCH समिट कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसे उनके द्वारा नामित अधिकारियों क्रमशः ICCC Mahakumbh–25 के तत्कालीन प्रभारी आईपीएस अमित कुमार एवं Meta Suicidal Alert का अवॉर्ड पुलिस महानिदेशक के जनसम्पर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव तथा सत्या यादव, डायरेक्टर आउटरीच, साउथ एशिया फेसबुक (मेटा) द्वारा ग्रहण किया गया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तकनीक-समर्थ, संवेदनशील एवं जनोन्मुख पुलिसिंग के लिए लगातार दिशा-निर्देश एवं संसाधन प्रदान किये जा रहे हैं। ऐसे में सीएम योगी की मंशा के अनुरुप प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पुलिसिंग में उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही यूपी पुलिस द्वारा तकनीकी नवाचारों को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड-25 यूपी पुलिस को मिलना इसका जीता जागता उदाहरण है। यह सम्मान जनसुरक्षा एवं जीवन संरक्षण के क्षेत्र में यूपी पुलिस द्वारा किए गए तकनीकी नवाचारों, उत्कृष्ट सरकारी सेवाओं एवं प्रभावशाली कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त मान्यता को दर्शाता है।      Integrated Command and Control Center(ICCC): महाकुंभ–25 में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारू संचालन और सुरक्षा के प्रति यूपी पुलिस की गहरी प्रतिबद्धता के दृष्टिगत आईसीसीसी को एक नर्व सेंटर / नियंत्रण हब के रूप में विकसित किया गया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा अन्य कटिंग-एज टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया ताकि मेले के दौरान जनमानस की सेवा, भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रतिक्रिया, आपातकालीन सेवाएं और इंटर-एजेंसी समन्वय को सर्वोत्तम स्तर पर संचालित किया जा सके। महाकुंभ-25 में आईसीसीसी ने इस प्रकार अपना विशिष्ट योगदान दिया – AI-driven प्रणाली के माध्यम से crowd estimation, व्यक्ति-सुरक्षा और यातायात प्रबंधन। – एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (ICCC)के ज़रिए 24X7 निगरानी, शिचुएशन रूम, आपातकालीन मॉनिटरिंग और त्वरित निर्णय-निर्धारण। – डिजिटल-गवर्नेंस एवं स्मार्ट टेक्नोलॉजी के समावेश से श्रद्धालुओं की सहायता के लिए "चैटबॉट / मास मैसेजिंग", ऐप-आधारित सपोर्ट। – भीड़-प्रबंधन, डीजास्टर-रेडीनेस और विविध एजेंसियों (पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, अग्नि एवं आपदा प्रबंधन आदि) के बीच बेहतर तालमेल। Meta Suicidal Alert: यूपी पुलिस के सोशल मीडिया सेन्टर द्वारा यह पहल Meta कंपनी के सहयोग से विकसित की गई है। इसके तहत फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आत्महत्या से संबंधित सामग्री पोस्ट किए जाने की स्थिति में Meta द्वारा तत्काल पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल एवं फोन कॉल के माध्यम से अलर्ट भेजा जाता है। पुलिस मुख्यालय में स्थापित 24X7 समर्पित डेस्क, जो यूपी एसटीएफ सर्वर से एकीकृत है, पीड़ित की लोकेशन का त्वरित पता लगाकर संबंधित जनपद को सूचना प्रेषित करती है। इसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा पीड़ित एवं उसके परिजनों से संपर्क कर समय रहते सहायता, रेस्क्यू एवं काउंसिलिंग प्रदान की जाती है तथा अपने अधिकार-क्षेत्र में रहते हुए पीड़ित की समस्या के समाधान का भी प्रयास किया जाता है। 1 जनवरी-23 से 31 दिसम्बर-25 के मध्य Meta से प्राप्त 1,802 अलर्ट के माध्यम से कुल 1,805 व्यक्तियों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। इन बचाए गए 1,805 लोगों में से 1,389 पुरुष एवं 416 महिलाएं शामिल हैं। इन एज ग्रुप के लोगों को बचाया गया – 13–18 वर्ष आयु वर्ग: 623 व्यक्ति                                                                                   – 19–25 वर्ष आयु वर्ग: 905 व्यक्ति – 26–35 वर्ष आयु वर्ग: 190 व्यक्ति – 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग: 87 व्यक्ति आत्महत्या के प्रयास के सभी मामलों में कांउसिलिंग की नवीन पहल यूपी पुलिस द्वारा त्वरित हस्तक्षेप के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के प्राण की रक्षा तत्समय कर ली जाती है, लेकिनभविष्य में आत्महत्या संबंधी विचारों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए ऐसे व्यक्तियों को निरंतर एवं प्रभावी कांउसिलिंग की आवश्यकता रहती है। ऐसे में पुलिस महानिदेशक द्वारा नवीन पहल करते हुए आत्महत्या के प्रयास के सभी मामलों में जनपदीय मिशन शक्ति केन्द्र एवं 1090 के टेली-कॉउंसलर के माध्यम से पीड़ित की कांउसिलिंग के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

पेंशन प्रकरणों का प्रदेश स्तर पर 10 दिनों में होगा निराकरण

भोपाल. सेवानिवृत्ति के बाद अब पेंशन प्रकरणों का 10 दिनों में प्रदेश स्तर पर निराकरण होगा। इस नई व्यवस्था से अब सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन आदेश (पीपीओ) के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले पीपीओ जारी होने में छह माह से एक वर्ष तक लग जाता था और शासकीय सेवक को सेवानिवृत्त के बाद पेंशन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। इसको लेकर मध्य प्रदेश पेंशन संचालनालय ने केंद्रीय कृत व्यवस्था बनाई है। अभी तक जिलों से प्रकरण बनते थे और फिर प्रदेश में आते थे। उसमें विलंब होता था। अब चुकी कैबिनेट ने निर्णय करके जिला कार्यालय बंद कर दिए हैं, ऐसे में प्रदेश स्तर पर ही पूरा काम होगा। इससे समय की बचत होगी। यह नई व्यवस्था पूरी तरह से डिजिटल होगी। जिलों के पेंशन अधिकारी ई-साइन (डिजिटल साइन) से पीपीओ जारी करेंगे। किसी अधिकारी के हाथ से साइन नहीं होंगे। पीपीओ सीधे स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआइ) को भेजा जाएगा। प्रदेश में करीब पांच लाख पेंशनर हैं। अब तक पेंशन बढ़ने या घटने पर, नया पीपीओ बनवाने के लिए पेंशनर को दफ्तर और बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब पीपीओ डिजिटली जारी होगा। घर बैठे प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। डिजिलाकर में पीपीओ सुरक्षित रहेगा, नया खाता जरूरी नहीं, मौजूदा बैंक खाते में ही राशि आएगी।