samacharsecretary.com

Nothing का बड़ा कदम, बेंगलुरु में खुलेगा भारत का पहला फ्लैगशिप स्टोर

मुंबई  यूके की टेक कंपनी नथिंग अब भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने जा रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि वह भारत में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोलने वाली है. यह स्टोर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में खुलेगा. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी ओपनिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया गया है कि स्टोर जल्द ही शुरू होगा. नथिंग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि यह फ्लैगशिप स्टोर ग्राहकों के लिए एक खास अनुभव लेकर आएगा. यहां लोग कंपनी के अलग-अलग प्रोडक्ट्स को खरीदने से करीब से देख और इस्तेमाल कर सकेंगे. इस स्टोर में नथिंग के स्मार्टफोन, ट्रू वायरलेस ईयरबड्स यानी TWS और दूसरे स्मार्ट डिवाइस शामिल होंगे. कंपनी का मकसद है कि ग्राहक प्रोडक्ट को सिर्फ तस्वीरों या ऑनलाइन रिव्यू के आधार पर न खरीदें, बल्कि उसे हाथ में पकड़कर उसका डिजाइन, फील और कम्फर्ट खुद महसूस करें और उसके बाद उसे खरीदने का मन बनाएं. यह स्टोर नथिंग का भारत में पहला और दुनिया का दूसरा फ्लैगशिप स्टोर होगा. फिलहाल कंपनी का एकमात्र ब्रांड-ओन्ड स्टोर लंदन के सोहो इलाके में मौजूद है. ऐसे में भारत में फ्लैगशिप स्टोर खोलना यह दिखाता है कि नथिंग भारतीय बाजार को कितनी अहमियत दे रही है. आपको बता दें कि बीते कुछ समय में कंपनी ने भारत में कई प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं और अलग-अलग शहरों में प्रोडक्ट ड्रॉप इवेंट्स भी आयोजित किए हैं. CMF बनी इंडियन कंपनी नथिंग की सब-ब्रांड CMF को लेकर भी कंपनी ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की थी. CMF अब भारत में एक अलग और कानूनी रूप से रजिस्टर्ड कंपनी बन चुकी है. दिसंबर 2025 में इसे आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया और अब इसका नाम CMF इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हो गया है. इसकी खास बात यह है कि CMF का हेडक्वार्टर भी अब भारत में ही है. कंपनी के को-फाउंडर और इंडिया प्रेसिडेंट अकीस इवेंजेलिडिस ने कहा कि CMF भारत के लिए एक अहम भूमिका निभाएगा. उनका मानना है कि भारत तेजी से ग्लोबल कंज्यूमर टेक इकोसिस्टम का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. इसी को देखते हुए कंपनी ने भारत में अपने ऑपरेशंस को और बढ़ाने का फैसला किया है. इसमें स्मार्टफोन और वियरेबल्स की मैन्युफैक्चरिंग, ऑपरेशंस और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर खास फोकस रहेगा. कुल मिलाकर, बेंगलुरु में खुलने वाला नथिंग का पहला फ्लैगशिप स्टोर न सिर्फ कंपनी के लिए बल्कि भारतीय टेक मार्केट के लिए भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे ग्राहकों को ब्रांड से जुड़ने और उसके प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा.

BPL बायकॉट पर बड़ा ट्विस्ट, बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने नजमुल इस्लाम से माफी की शर्त रखी

ढाका  बांग्लादेश के क्रिकेटरों की BPL  (बांग्लादेश प्रीम‍ियर लीग) बायकॉट मामले में नई ड‍िमांड सामने आई हैं. दरअसल, अभी ख‍िलाड़ी इस बात पर अड़े हुए हैं कि अगर BCB डायरेक्टर नजमुल इस्लाम खिलाड़ियों के खिलाफ की गई अपनी बेइज्जती वाली बातों के लिए सबके सामने माफी (पब्ल‍िकली सॉरी कहते हैं) मांगते हैं, तो वे खेलने का बॉयकॉट खत्म कर देंगे. क्रिकेटरों ने गुरुवार शाम को एक बयान जारी किया, इसी वजह से दिन में ड्रामा हुआ और  BPL और ढाका क्रिकेट लीग के मैच रद्द कर दिए गए थे.  हालांकि बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) ने नजमुल इस्लाम को बोर्ड की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन पद से हटा दिया है, लेकिन खिलाड़ी चाहते हैं कि उन्हें बोर्ड डायरेक्टर के पद से भी हटाया जाए.  इसके अलावा, खिलाड़ी यह भी मांग कर रहे हैं कि नजमुल इस्लाम सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.  ESPNcricinfo के मुताबिक, यह मुद्दा अभी भी खिलाड़ियों और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के बीच विवाद का कारण बना हुआ है. खिलाड़ियों की ओर से यह बातचीत क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) के प्रमुख मोहम्मद मिथुन कर रहे हैं.  यह भी पढ़ें: ‘आउट ऑफ लूप’, बांग्लादेश क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए आएगी भारत? चर्चा में BCCI का बयान गुरुवार शाम फोन कॉल में अमीनुल इस्लाम (जो खुद बांग्लादेश के पूर्व कप्तान हैं) ने कहा कि नजमुल इस्लाम सिर्फ बंद कमरे की मीटिंग में ही माफी मांग सकते हैं. इस बात से कॉल पर मौजूद कई सीनियर खिलाड़ी नाराज और निराश हो गए.  इसके बाद CWAB ने एक प्रेस रिलीज जारी की. इसमें कहा गया कि अगर नजमुल इस्लाम सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेते हैं, तो खिलाड़ी शुक्रवार से BPL (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में खेलना शुरू कर देंगे और क्रिकेट का बहिष्कार खत्म कर देंगे. CWAB ने यह भी कहा कि बोर्ड डायरेक्टर पद से हटाने की प्रक्रिया में अगर समय लगता है, तो खिलाड़ी उसे स्वीकार करेंगे.  CWAB के बयान में क्या कहा गया? हम BCB के इस फैसले का स्वागत करते हैं कि नजमुल इस्लाम को फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन पद से हटाया गया. उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है और डायरेक्टर पद से हटाने की प्रक्रिया में समय लग सकता है, इसलिए हम BCB को समय देने को तैयार हैं. लेकिन हम चाहते हैं कि यह प्रक्रिया आगे बढ़ती रहे.  साथ ही, चूंकि नजमुल इस्लाम ने खिलाड़ियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक बयान दिए हैं, इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे. हमने BCB को बता दिया है कि अगर वे सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेते हैं और उन्हें डायरेक्टर पद से हटाने की प्रक्रिया चलती रहती है, तो हम शुक्रवार से खेल में लौटने को तैयार हैं. अब इस पूरे मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी BCB पर है, लेकिन अमीनुल इस्लाम के साथ कॉल पर मौजूद कुछ लोगों ने ESPNcricinfo को बताया कि उन्हें समाधान की ज्यादा उम्मीद नहीं है.  क्या BPL आगे बढ़ पाएगा?  गुरुवार रात BCB ने एक छोटा नोटिस जारी कर कहा कि 15 जनवरी के मैच 16 जनवरी को खेले जाएंगे, और 16 व 17 जनवरी के मैच एक दिन आगे बढ़ा दिए गए हैं. इसके अलावा, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-1 को 19 जनवरी से बदलकर 20 जनवरी कर दिया गया है.  इससे पहले गुरुवार को, जब पहला BPL मैच खिलाड़ियों ने खेला ही नहीं था और नजमुल इस्लाम अभी फाइनेंस कमेटी चेयरमैन थे, तब मोहम्मद मिथुन ने ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.  ESPNcricinfo को पता चला है कि टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (राजशाही वॉरियर्स), मेहदी हसन मिराज (सिलहट टाइटन्स), महेदी हसन (चटगांव रॉयल्स) और मिथुन (ढाका कैपिटल्स) के साथ-साथ नोआखली के कोच खालिद महमूद ने भी बॉयकॉट के आह्वान का समर्थन किया है. 

Kia Carens Clavis HTE(EX) ट्रिम का हुआ लॉन्च, अब सस्ते में मिलेगा सनरूफ का फीचर, जानें कीमत

नई दिल्ली कार निर्माता कंपनी Kia India ने अपनी एमपीवी Kia Carens Clavis लाइन-अप को एक नए लोअर मिड-स्पेक HTE(EX) वेरिएंट के साथ अपडेट किया है. कंपनी ने इस वेरिएंट को 12.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है. इस कार के मौजूदा HTE(O) और HTK वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया, HTE(EX) ट्रिम में HTE(O) ट्रिम की तुलना में कुछ खास फीचर्स जोड़े गए हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल है – यह फीचर पहले सिर्फ HTK+(O) ट्रिम में मिलता था. Kia Carens Clavis HTE(EX) के वेरिएंट इस नए ट्रिम में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको HTE(O) ट्रिम के सभी फीचर्स मिलते हैं, जिसमें 16-इंच के स्टाइल्ड व्हील्स, इलेक्ट्रिक एडजस्ट विंग मिरर, ऑटो हेडलाइट्स, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 8.0-इंच का टचस्क्रीन और एक रिवर्स कैमरा शामिल है. इसके अलावा, इस ट्रिम में आपको HTK ट्रिम के कुछ फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें LED डे-टाइम रनिंग लैंप, LED केबिन लाइटिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और ड्राइवर की पावर विंडो के लिए वन-टच ऑपरेशन शामिल हैं. हालांकि, सबसे बड़ी खासियत इस ट्रिम में इलेक्ट्रिक सनरूफ का दिया जाना है, जो पहले सिर्फ HTK+(O) ट्रिम में दिया जाता था. Kia India का कहना है कि यह पहली बार है जब Carens Clavis को नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ सनरूफ के साथ खरीदा जा सकता है. Kia Carens Clavis HTE(EX) की कीमत Kia Carens Clavis HTE(EX) के वेरिएंट    कीमत (एक्स-शोरूम) 1.5-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल MT    12.55 लाख रुपये 1.5-लीटर, T-GDI टर्बो-पेट्रोल MT    13.42 लाख रुपये 1.5-लीटर, टर्बो-डीजल MT    14.53 लाख रुपये इस नए ट्रिम की कीमत की बात करें तो, नए ट्रिम लेवल की कीमत HTE(O) ट्रिम लेवल से लगभग 50,000 रुपये ज़्यादा है और हायर-स्पेक HTK वेरिएंट से लगभग 45,000 रुपये कम है. Kia Carens Clavis HTE(EX) का इंजन पावरट्रेन की बात करें तो, Kia Carens Clavis का नया HTE(EX) ट्रिम मौजूदा 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड तौर पर मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.

जालंधर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष दौरा खराब मौसम के कारण रद्द

जालंधर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जालंधर दौरे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति मुर्मू का जालंधर दौरा रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। उनकी फ्लाइट अमृतसर से उड़ाने भरने वाली थी। उन्होंने अमृतसर से स्पेशल विमान से जालंधर आना था। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने जालंधर में एन.आई.टी. के कन्वोकेशन समागम में शिरकत करनी थी लेकिन उनकी फ्लाइट खराब मौसम के चलते टेकऑफ नहीं कर सकी जिसके चलते वह समागम में नहीं पहुंच रहीं। एक दिन पहले गुरुवार को ही सीएम भगवंत मान ने अमृतसर के होटल ताज स्वर्ण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति ने सीएम मान और राज्यपाल के साथ रात्रि भोज किया।

सीएम मान ने राष्ट्रपति मुर्मू के साथ डिनर कर भेंट की हरिमंदिर साहिब की तस्वीर

अमृतसर. सीएम भगवंत मान ने अमृतसर के होटल ताज स्वर्ण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति ने सीएम मान और राज्यपाल के साथ रात्रि भोज किया। बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की 50वीं गोल्डन जुबली कन्वेंशन में शामिल होने अमृतसर पहुंचीं थीं, जिसमें वह मुख्य मेहमान रहीं। शिक्षा सिर्फ रोजगार का साधन नहीं: राष्ट्रपति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि शिक्षा सिर्फ रोजगार का नहीं, समाज-राष्ट्र की तरक्की का शक्तिशाली साधन है। वर्तमान में एग्रीटेक से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिफेंस से लेकर स्पेस एक्सप्लोरेशन तक स्टार्टअप के अवसर युवाओं के लिए खुले हैं। राष्ट्रपति ने जीएनडीयू कन्वेंशन में डिग्री-पुरस्कार लेने वालों में महिलाओं की मजबूत भागीदारी पर भी खुशी जाहिर की। राष्ट्रपति ने महिलाओं को आत्मविश्वास के रखने, सशक्त बनने और सामाजिक सद्भावना की मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधार्थियों पर समाज का बहुत बड़ा कर्ज है, जिन्होंने उनकी परवरिश की है। वहीं आगे बढ़ने के साथ ही अपने पीछे रह गए लोगों को भी साथ लेकर चलना चाहिए। अगले दो दशकों में विकसित भारत के सपने को साकार किया जाना है। देश का भविष्य विज्ञानिक उत्सुकता, जिम्मेदारी और निस्वार्थ सेवा की भावना वाले युवाओं पर निर्भर है। "ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ 'ਤੇ ਆਏ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਮਾਣਯੋਗ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ Droupadi Murmu ਜੀ ਦੀ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਿੱਘੀ ਮਹਿਮਾਨ ਨਿਵਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬੀ ਖਾਣੇ ਦਾ ਆਨੰਦ ਮਾਣਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਰਸੇ, ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਦੀ ਸਾਂਭ-ਸੰਭਾਲ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਮਹਿਮਾਨ ਨਿਵਾਜ਼ੀ ਦੀ…" — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 15, 2026 

सरकारी रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस के रखरखाव की व्यवस्था में बदलाव, प्राइवेट एजेंसियां संभालेंगी मेंटेनेंस

भोपाल  मध्य प्रदेश में सरकारी रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस के रखरखाव की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अब इन भवनों का मेंटेनेंस प्राइवेट एजेंसियों के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे सुविधाओं की गुणवत्ता बेहतर हो और समय पर सुधार कार्य हो सकें। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह नई व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। पहले चरण में बड़े शहरों को शामिल किया जाएगा, जहां सरकारी भवनों का उपयोग अधिक होता है और रखरखाव की जरूरत भी ज्यादा रहती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और रीवा जैसे प्रमुख शहरों के सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस इस योजना के तहत लाए जाएंगे। निगरानी और शिकायत निवारण होगा बेहतर बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि प्राइवेट एजेंसियों के जरिए मेंटेनेंस होने से नियमित निगरानी संभव होगी और शिकायतों का समय पर समाधान किया जा सकेगा। इससे सरकारी अतिथि गृहों में साफ-सफाई, मरम्मत और सुविधाओं की स्थिति बेहतर होगी तथा आगंतुकों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।  

राजनांदगांव में डेढ़ करोड़ की अवैध धान जब्त

राजनांदगांव. जिले में 1.46 करोड़ का अवैध धान पकड़ाया है। गुरुवार रात रानीतालाव-पाटेकोहरा के बीच पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग की। इस दौरान महाराष्ट्र से आ रहे 6 बड़े ट्रकों को रोका गया। इसके साथ ही अलग-अलग चेकपोस्ट पर 4 गाड़ी पकड़ाई। जांच करने पर सभी गाड़ियों में धान मिले, जिसका कोई दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी गाड़ियों को जब्त किया और 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित चेकपोस्ट और नाकों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही थी। इसी सतर्कता के परिणामस्वरूप पाटेकोहरा बैरियर और एनएच 53 (रानीतालाव-पाटेकोहरा के बीच) पर चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र की ओर से आ रहे 6 बड़े ट्रकों को रोका गया। जांच करने पर इन ट्रकों में अवैध रूप से लाया जा रहा धान मिला। इसके अलावा कई अन्य चेकपोस्ट पर 4 छोटे पिकअप वाहनों को भी अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। कुल 2170 कट्टा (लगभग 845 क्विंटल) धान और 10 वाहन (6 ट्रक और 4 पिकअप) जब्त किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 46 लाख 90 हजार 800 रुपये है।

दिशा पाटनी ने पहना दीप नेक लाल गाउन, तलविंदर हुए एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक पर दीवाने

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने एक बार फिर इंटरनेट पर अपनी नई पोस्ट से तहलका मचा दिया है. उनके नए ग्लैमरस अवतार ने फैंस को अपनी सांसे दोबारा थामने पर मजबूर किया है. दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो लाल गाउन पहने नजर आईं. ये दिशा का वही लुक है, जो उन्होंने नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के रिसेप्शन पर कैरी किया था.  इन फोटोज में दिशा डीप-नेक गाउन पहने और खुले बालों में नजर आईं. इस अवतार में वो बेहद ग्लैमरस और हॉट दिखीं. लाल गाउन पहनकर दिशा ने कई सारे पोज दिए जिसमें वो इतराती नजर आईं. वो इतनी खूबसूरत दिखीं कि फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए. दिशा के इस लुक पर हर कोई दीवाना दिखा. उनकी बेस्ट फ्रेंड मॉनी रॉय और अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस के बोल्ड लुक की जमकर तारीफ की. मॉनी ने दिशा के लुक पर लिखा, 'मेरी बहन सबसे खूबसूरत है. बस इतना ही.'     दिशा की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक और नाम की भी खूब चर्चा दिखी. फैंस ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस की इस पोस्ट को पंजाबी सिंगर तलविंदर ने लाइक किया हुआ है. तलविंदर का नाम दिशा पाटनी के साथ इन दिनों काफी जोड़ा जा रहा है. जबसे दोनों को नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में एकसाथ देखा गया है, तबसे लोगों का मानना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.        नुपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन में भी तलविंदर मौजूद थे. वहां उन्होंने दिशा के साथ नहीं, बल्कि मॉनी रॉय के साथ एंट्री ली थी. इस दौरान तलविंदर का चेहरा भी सामने आया था. फैंस इस न्यूज से काफी हैरान हुए थे. बात करें दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की, तो वो इस साल 2026 में तीन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी. सबसे पहले उन्हें शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' में देखा जाएगा, जो 13 फरवरी को रिलीज होगी. फिर इमरान हाशमी के साथ 'आवारापन 2' और अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर 'वेल्कम टू द जंगल' में वो नजर आएंगी, जिनकी रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई हैं.

मौनी अमावस्या की तिथि: 18 या 19 जनवरी? जानें सही तिथि और इस पर्व का महत्व

माघ मास की मौनी अमावस्या को सनातन धर्म में वर्ष की सबसे पवित्र और पुण्यदायी तिथियों में माना जाता है. इस दिन मौन व्रत, पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक कर्मों का नाश होता है और आत्मिक शुद्धि प्राप्त होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या पर किए गए पुण्य कर्म कई गुना फल देते हैं. यही कारण है कि माघ मेले के दौरान इस तिथि का विशेष महत्व होता है. इसी बीच श्रद्धालुओं के मन में यह सवाल उठ रहा है कि मौनी अमावस्या 2026 में 18 जनवरी को होगी या 19 जनवरी को? आइए जानते हैं पंचांग के अनुसार सही तारीख और इस दिन के धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से. मौनी अमावस्या 2026 सही तारीख  वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 18 जनवरी 2026 को रात 12 बजकर 03 मिनट से शुरू होगी और 19 जनवरी 2026 को रात 1 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी. सनातन धर्म में पर्व और व्रत उदयातिथि के आधार पर मनाए जाते हैं, यानी जिस दिन सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि होती है, उसी दिन पर्व माना जाता है. इस नियम के अनुसार, मौनी अमावस्या रविवार, 18 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी. मौनी अमावस्या पर स्नान का विशेष महत्व अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है और जब यह माघ मास में आती है, तो इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है. शास्त्रों में उल्लेख है कि माघ मास में किया गया स्नान अमृत के समान फल देता है. इस दिन गंगा, यमुना, सरस्वती या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से पाप कर्मों का नाश होता है. पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. जीवन के कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं. माघ मेले में संगम सहित देशभर के तीर्थ स्थलों पर लाखों श्रद्धालु मौनी अमावस्या के दिन आस्था की डुबकी लगाते हैं. मान्यता है कि इस दिन किया गया स्नान व्यक्ति को मोक्ष के मार्ग की ओर अग्रसर करता है. मौनी अमावस्या व्रत का धार्मिक महत्व मौनी अमावस्या का व्रत केवल उपवास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मन, वाणी और कर्म की शुद्धि का दिन माना जाता है. इस दिन मौन रहकर आत्मचिंतन करने से मन की चंचलता शांत होती है और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जो व्यक्ति इस दिन संयम और श्रद्धा के साथ व्रत करता है, उसके जीवन में मानसिक शांति और सकारात्मकता बनी रहती है. मौनी अमावस्या व्रत के नियम  – ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, यदि संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान करें. – स्नान के बाद भगवान विष्णु, शिव या अपने इष्ट देव का ध्यान करें. – पूरे दिन मौन व्रत रखने का संकल्प लें. – मंत्र जाप मन ही मन करें, ऊंचे स्वर में बोलने से बचें. – नकारात्मक विचारों, क्रोध और व्यर्थ की बातों से दूर रहें. – धार्मिक ग्रंथों का पाठ, सत्संग, भजन और मंदिर दर्शन करना विशेष फलदायी माना जाता है.

साफ मौसम से त्रिवेणी में दो दिनों में स्नान करने वालों की संख्या 2 करोड़ के पास पहुंची

माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी साफ मौसम से त्रिवेणी में दो दिनों में स्नान करने वालों की संख्या 2 करोड़ के पास पहुंची साधु-संतों और कल्पवासियों के साथ किन्नर अखाड़े ने भी किया भव्य स्नान, हर-हर महादेव की हर तरफ गूंज मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर रही चौकसी, सक्रिय और सतर्क प्रशासनिक मशीनरी से स्नान पर्व सकुशल संपन्न प्रयागराज में मकर संक्रांति स्नान पर्व में माघ मेला में 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान – ऋषिराज, मेला अधिकारी प्रयागराज प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा। त्रिवेणी तट पर आयोजित माघ मेले के दूसरे स्नान पर्व पर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। प्रशासन की तरफ से की गई चाक चौबंद व्यवस्था के चलते माघ मेले का दूसरा स्नान पर्व सकुशल संपन्न हो गया। माघ मेला क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पुण्य स्नान करने का सिलसिला शुरू हो गया। कल्पवासियों ने त्रिवेणी तट पहुंच कर संगम में आस्था की डुबकी लगाई और खिचड़ी, गुड़ का दान कर संक्रांति की परम्परा को पूरा किया। दंडी साधुओं और आचार्य सम्प्रदाय के संतों ने नजदीकी गंगा घाटों पर डुबकी लगाई और उत्तरायण भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की। माघ मेले में अखाड़ों के स्नान की परम्परा नहीं है, लेकिन अखाड़ों से जुड़े कई नागा संन्यासी भी संक्रांति स्नान के लिए संगम पहुंचे और व्यक्तिगत रूप से मोक्ष की डुबकी लगाई। इसी दौरान ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गंगा पूजन कर अपनी 'गो प्रतिष्ठा प्रेरणा यात्रा' का विधिवत शुभारंभ किया। मौसम खुला होने की वजह से त्रिवेणी में संक्रांति स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार शाम 4 बजे तक 91 लाख से अधिक लोग पुण्य की डुबकी लगा चुके थे और सूर्यास्त तक त्रिवेणी में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1.03 करोड़ पहुंच गई। सनातनी किन्नर अखाड़े ने किया गंगा स्नान, बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर संकल्प का आवाहन मकर संक्रांति स्नान पर्व पर सभी समान भाव से पुण्य की डुबकी लगाते दिखाई दिए। माघ मेला क्षेत्र में प्रयागवाल नगर में कल्पवास कर रहा सनातनी किन्नर अखाड़ा पूरे उत्साह के साथ सुबह गंगा तट के लिए निकला । इस दौरान रास्ते में किन्नर अखाड़े के शिष्यों द्वारा तांडव नृत्य की प्रस्तुति की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय व अलौकिक बना दिया। अखाड़े के सदस्यों ने गंगा तट पहुंचकर सबसे पहले अपनी कुलदेवी बउचरा माता को गंगा स्नान कराया और फिर सामूहिक स्नान किया।  इस दौरान अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है, उसे देखते यूपी के सीएम योगी जी के सभी सनातनियों के एकजुट होने के आह्वान को संकल्प में बदलने का समय आ गया है। सभी सनातनी एकजुट होंगे तभी सुरक्षित रहेंगे।