samacharsecretary.com

76 अधिकारियों व पुलिसकर्मियों का थोकबंद तबादला

बलौदाबाजार. जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने एक आदेश जारी कर जिले में तैनात कुल 76 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इस प्रशासनिक बदलाव में 4 उप निरीक्षक, 8 सहायक उप निरीक्षक, 45 प्रधान आरक्षक और 19 आरक्षक शामिल हैं। स्थानांतरित किए गए सभी पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, यातायात शाखाओं, पुलिस सहायता केंद्रों और रिजर्व सेंटरों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। गौरतलब है कि यह दूसरा बड़ा प्रशासनिक बदलाव है। इससे पहले 31 दिसंबर को भी जिले में थाना प्रभारियों के पदों में व्यापक फेरबदल किया गया था। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता को ध्यान में रखकर किए गए हैं, ताकि पुलिसिंग को निष्पक्ष, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को होगा घोषित, 19 जनवरी को होगा नामांकन

नई दिल्ली  भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान 20 जनवरी को किया जाएगा, जबकि नामांकन 19 जनवरी को दाखिल किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी के 'संगठन पर्व' के अंतर्गत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है. बता दें कि नितिन नबीन को भाजपा ने पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना है. इस वजह से ये तय माना जा रहा कि नितिन नबीन ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे. इसके साथ ही वो सबसे लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले जेपी नड्डा का स्थान लेंगे. नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा में अहम संगठनात्मक बदलाव के क्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक के तौर पर उपस्थित रहने की संभावना है. साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. नितिन नबीन के प्रस्तावक बन सकते हैं प्रधानमंत्री पीएम मोदी की मौजूदगी को भाजपा की संगठनात्मक और स्थिरता पर जोर देने के रूप में देखा जा रहा है. नामांकन प्रक्रिया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए उसके स्थापित आंतरिक संगठनात्मक ढांचे का हिस्सा है. कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय नेतृत्व के सदस्य और प्रमुख पदाधिकारी के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं.

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर CM साय बोले- ‘युवा उद्यमियों को संसाधन और अवसर देकर सक्षम बना रही सरकार’

रायपुर. CM साय ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम साय ने कहा, आज स्टार्टअप इंडिया की 10वीं वर्षगांठ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2016 में शुरू हुए इस अभियान ने भारत को नवाचार और उद्यमशीलता की वैश्विक शक्ति के तौर पर स्थापित किया है। आज भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और देश में 2 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स युवा शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक हैं। डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ के युवा उद्यमियों को संसाधन, प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जा रहा यह अवसर भारत की उद्यमशील सोच, नवाचार संस्कृति और आत्मनिर्भर भविष्य का उत्सव है। सभी प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में मध्यप्रदेश ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन

एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग नीति आयोग के EPI-2024 में म.प्र. टॉप 10 में  ‘चैलेंजर’ श्रेणी में शीर्ष पर पहुंचा प्रदेश भोपाल  नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तत्परता सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश के 17 बड़े राज्यों में 9वां स्थान प्राप्त किया है। 57 अंकों के साथ प्रदेश न केवल ‘चैलेंजर’ श्रेणी में शामिल हुआ है, बल्कि इस श्रेणी के सभी राज्यों में शीर्ष स्थान पर रहा है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यात-संवर्धन नीतियों, बेहतर व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र और निरंतर सुधार की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता प्रदेश की निर्यात-अनुकूल नीतियों, व्यापार सुगमता सुधारों और उद्यम प्रोत्साहन पहलों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निर्यात को आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन मानते हुए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश को ‘लीडर’ श्रेणी में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। चैलेंजर श्रेणी में मध्यप्रदेश अव्वल नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार ‘चैलेंजर’ श्रेणी में शामिल मध्यप्रदेश, हरियाणा, केरल और पश्चिम बंगाल में मध्यप्रदेश ने पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश ने हरियाणा (55.01 अंक), केरल (53.76 अंक) और पश्चिम बंगाल (53.03 अंक) जैसे स्थापित औद्योगिक एवं निर्यातक राज्यों को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 70 संकेतकों पर हुआ समग्र मूल्यांकन EPI-2024 में निर्यात अवसंरचना, व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र, नीति एवं शासन तथा निर्यात प्रदर्शन, चार प्रमुख स्तंभों के अंतर्गत 70 संकेतकों के आधार पर राज्यों का आकलन किया गया। इन सभी क्षेत्रों में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए अपनी निर्यात क्षमता को मजबूती प्रदान की है। निर्यात में सतत वृद्धि मध्यप्रदेश ने हाल के वर्षों में निर्यात के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जहां प्रदेश का निर्यात 47,959 करोड़ रुपये था, वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 66,218 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह वृद्धि राज्य सरकार की निर्यात-संवर्धन रणनीतियों और उद्योग-अनुकूल वातावरण का परिणाम है।  एक जिला-एक उत्पाद और निर्यात का सशक्त एकीकरण राज्य सरकार ‘एक जिला–एक उत्पाद (ODOP)’ को निर्यात से जोड़ने के लिए व्यापक रणनीति पर कार्य कर रही है। निर्यात-ODOP कार्यशालाओं के माध्यम से किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ा जा रहा है। एक्सपोर्ट एवं ODOP एक्सेलरेटर कार्यक्रम के तहत नए उत्पादों और उद्यमियों को तकनीकी, विपणन और नीतिगत सहयोग प्रदान किया जा रहा है। अप्रत्यक्ष निर्यात को प्रत्यक्ष अवसर में बदलने की पहल प्रदेश सरकार अन्य राज्यों के माध्यम से होने वाले अप्रत्यक्ष निर्यात की पहचान कर संबंधित इकाइयों को स्वतंत्र निर्यातक के रूप में विकसित करने के लिए हैंडहोल्डिंग और समर्थन उपलब्ध कराएगी। इससे राज्य के कुल वस्तु निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। निर्यात हेल्पलाइन बनी सहारा राज्य शासन द्वारा संचालित निर्यात हेल्पलाइन (0755-257-7145) निर्यातकों, उद्यमियों और किसानों के लिए मार्गदर्शन का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। यह हेल्पलाइन तकनीकी सहायता, बाजार जानकारी और नीतिगत मार्गदर्शन प्रदान कर निर्यात प्रक्रिया को सरल और सुलभ बना रही है। भविष्य की दिशा प्रदेश सरकार लॉजिस्टिक्स अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, MSME निर्यात एकीकरण, जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन और ओडीओपी कार्यक्रम के विस्तार पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और वैश्विक निर्यात मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।  

राहुल गांधी के 17 जनवरी के कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी, भागीरथपुरा में मृतकों के परिवार से मिलेंगे

इंदौर  कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 17 जनवरी को इंदौर आएंगे। वे भागीरथपुरा जाकर मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। 17 जनवरी को कांग्रेस नेता गांधी प्रतिमा पर मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर मौन उपवास करेंगे। राहुल उसमें भी शामिल हो सकते थे। पहले वे 11 जनवरी को आने वाले थे, लेकिन तब उनके कार्यालय से सहमति नहीं मिल पाई थी। राहुल गांधी सुबह इंदौर आएंगे और दोपहर तक इंदौर रहेंगे। उनके आगमन से पहले इंदौर में एसपीजी की टीम भी आ गई। राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से आएंगे और सुबह 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।11:15 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रवाना होकर 11:45 बजे बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचेंगे। वे 12:15 बजे तक अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे भागीरथपुरा पहुंचेंगे। वे करीब एक घंटे भागीरथपुरा बस्ती में रुकेंगे और दूषित पानी से मृत लोगों के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे बस्ती से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम चार बजे वे दिल्ली पहुंचेंगे। राहुल गांधी ने इंदौर में प्रदेश भर के कांग्रेस पार्षद व जनप्रतिनिधियों की बैठक भी रखी थी, लेकिन उसकी अनुमति प्रशासन की तरफ से नहीं मिली। इस कारण मिटिंग कांग्रेस ने टाल दी। राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर उनके कार्यालय से टीम के प्रतिनिधि इंदौर पहुंचे और बस्ती का जायजा लिया। प्रस्तावित बैठक को रद्द कांग्रेस ने कहा है कि प्रशासन से अनुमति न मिलने के चलते प्रस्तावित बैठक को रद्द करना पड़ा. पार्टी के संगठन प्रभारी संजय कामले के अनुसार, अनुमति नहीं मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है, जिसके चलते राहुल गांधी का इंदौर दौरा अब केवल सीमित कार्यक्रमों तक ही सीमित रहेगा.   मरने वालों के घर जाएंगे राहुल गांधी? सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने इंदौर पुलिस से भागीरथपुरा में पांच घंटे तक धरना देने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें केवल तीन घंटे की अनुमति दी गई है. ऐसे में राहुल गांधी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना देकर विरोध दर्ज कराएंगे. फिलहाल उन्हें मृतकों के परिजनों से मिलने की अनुमति नहीं मिली है. कांग्रेस के दिग्गज भी रहेंगे मौजूद 17 जनवरी को इंदौर के भागीरथपुरा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी धरने पर बैठेंगे. इनमें मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे. धरना स्थल से राहुल गांधी का संबोधन जिला और ब्लॉक स्तर तक लाइव प्रसारित किया जाएगा.  बॉम्बे हॉस्पिटल में मरीजों के मुलाकात करेंगे राहुल  राहुल गांधी इंदौर पहुंचने के बाद सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे, जहां वह दूषित पानी पीने से बीमार हुए मरीजों और उनके परिवारों से मिलेंगे. इसके बाद, वह भागीरथपुरा जाकर दूषित पानी पीने से मरने वालों के परिवारों से मिलेंगे. राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन बता दें कि, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 से 31 जनवरी 2026 तक चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है. यह आंदोलन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में किए गए बदलावों और उससे मिलने वाले कानूनी अधिकारों से वंचित होने, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों और राज्य में पानी की खराब होती गुणवत्ता के विरोध में किया जाएगा.  इंदौर दूषित पानी कांड टाइमलाइन  28–30 दिसंबर 2025 | शुरुआती संकट     इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की सप्लाई शुरू.     उल्टी, दस्त और बुखार जैसी शिकायतें सामने आने लगीं. 29 दिसंबर 2025 | पहली मौत     70 वर्षीय नंदलाल की दूषित पानी पीने के कारण मृत्यु हुई.     यह घटना पूरे इलाके में चिंता और भय का कारण बनी. 30 दिसंबर 2025 | लापरवाही के आरोप      बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे. स‍िलस‍िला थमा ही नहीं.     स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जल आपूर्ति विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए.   31 दिसंबर 2025 | तकनीकी कारण और कार्रवाई     मेन पाइपलाइन में लीकेज पाया गया.     नगर निगम ने मरम्मत, फ्लशिंग, क्लोरीनेशन और सैंपल टेस्टिंग के बाद ही जल आपूर्ति बहाल करने का निर्णय लिया.     जोनल अधिकारी (जोन 4), सहायक यंत्री और प्रभारी सहायक यंत्री PHE को निलंबित.     प्रभारी उपयंत्री PHE को सेवा से पृथक किया. जांच समिति गठित की गई. 1 जनवरी 2026 | पानी की जांच रिपोर्ट     इंदौर नगर निगम को रिपोर्ट में बताया गया कि पानी के एक-तिहाई नमूनों में बैक्टीरियल संक्रमण पाया गया. 2 जनवरी 2026 | लैब रिपोर्ट और स्वास्थ्य आंकड़े     इंदौर CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज से पानी दूषित हुआ. स्वास्थ्य आंकड़े: 294 मरीज अस्पताल में भर्ती, 93 डिस्चार्ज. 3 जनवरी 2026 | स्वास्थ्य संकट और जीबीएस बीमारी     करीब 150 मरीज अभी भी उपचाररत.     भागीरथपुरा की निवासी पार्वती बाई में GBS बीमारी की पुष्टि.     इंदौर नगर निगम कमिश्नर दिलीप कुमार यादव को हटाया गया.     IAS क्षितिज सिंघल को नया नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया.   11 जनवरी 2026 | कांग्रेस की न्याय यात्रा     इंदौर के भागीरथपुरा इलाके के बड़ा गणपति चौराहा से राजवाड़ा तक न्याय यात्रा. भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने.      कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपए मुआवजा व जिम्मेदारों पर हत्या का मामला दर्ज की मांग की.  जनवरी 2026 (दूसरा सप्ताह)     दूषित पानी से मरने वालों की संख्या 23 तक पहुंची. कई मरीज अब भी अस्पतालों में भर्ती. 14 जनवरी 2026 | राहुल गांधी का दौरा      राहुल गांधी का इंदौर दौरा बना. कांग्रेस ने 71 जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी किए. 17 जनवरी 2026 | इंदौर में धरना      राहुल गांधी का भागीरथपुरा में धरना कार्यक्रम प्रस्‍ताव‍ित.     सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रदर्शन करेंगे.     कांग्रेस नेता 71 जिला मुख्यालयों पर समानांतर धरना देंगे. 

भाजपा का अब BMC में मेयर, बहुमत लाकर BJP ने बजाई डंका, उद्धव की लग गई लंका

मुंबई  बीएमसी चुनाव रिजल्ट के रुझानों में अबकी बार भाजपा सरकार की झलक दिख गई है. बीएमसी में पहली बार भाजपा का कब्जा होता दिख रहा है. उद्धव की शिवसेना संग क्लोज फाइट के बाद भाजपा ने लंबी छलांग लगा दी है. बीएमसी चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा वाला महायुति 109 सीटों से आगे चल रहा है. वहीं ठाकरे ब्रदर्स 64 सीटों पर सिमटते दिख रहे हैं. रुझानों अगर ऐसे ही नतीजों में बदलते हैं  बीएमसी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम   चुनाव के रिजल्ट में भाजपा बाला साहेब ठाकरे की विरासत को खत्म करती दिख रही है. ठाकरे दोनों भाई अपने किले को बचाने आए थे, मगर ऐसा लग नहीं रहा कि बीएमसी का ताज बच पाएगा. भाजपा और शिंदे वाली शिवसेना बीएमसी पर कब्जा जमाते दिख रहे हैं. बीएमसी चुनाव 2026 के लिए आज सुबह 10 बजे सो वोटों की गिनती जारी है. अभी केवल रुझान आएं हैं, दोपहर के बाद बीएमसी चुनाव के नतीजे साफ हो जाएंगे. बीएमसी चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है. बीएमसी चुनाव में सभी ‘एग्जिट पोल’ ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की स्पष्ट जीत और शिवसेना (यूबीटी)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की हार का अनुमान जताया है. ‘माई एक्सिस इंडिया’ के ‘एग्जिट पोल’ के अनुसार, भाजपा-शिवसेना गठबंधन देश की वाणिज्यिक राजधानी में 131-151 सीट जीतकर 42 फीसदी मत प्रतिशत हासिल करने की स्थिति में है. वहीं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के शिवसेना (उबाठा)-मनसे-राकांपा (एसपी) गठबंधन के 58-68 सीट जीतने और 32 फीसदी मत प्रतिशत हासिल करने की उम्मीद है.  अरुण गवली की बेटी चुनाव हारीं गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली की बेटी योगिता गवली 2026 के बीएमसी चुनाव हार गई हैं. सियासत में गवली परिवार की अगली पीढ़ी की यह चुनावी शुरुआत असफल रही है. योगिता गवली ने बायकुला-चिंचपोकली क्षेत्र के वार्ड नंबर 207 से अपने पिता अरुण गवली द्वारा स्थापित क्षेत्रीय पार्टी अखिल भारतीय सेना (ABS) के टिकट पर चुनाव लड़ा था.  बीजेपी को बहुमत मिला बीजेपी में पहली बार बीजेपी + को बहुमत मिल गया है. ताजा रुझानों में बीजेपी + 115 सीटों पर आगे चल रहा है. इससे पहले लगातार यह सवाल पूछा जा रहा था कि क्या राज और उद्धव के हाथ मिलाने से बीजेपी को नुकसान होगा लेकिन चुनावी रुझानों ने साफ कर दिया है कि अब उद्धव गुट की शिवसेना की विदाई अब तय है. अभी तक 201 सीटों के रुझान आ गए हैं जिसमें से बीजेपी + को 115 तथा उद्धव सेना गठबंधन को 68 सीटें मिलती दिख रही है. इसके अलावा 10 सीटों पर कांग्रेस है. RSS के गढ़ में भाजपा की लहर नागपुर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गढ के तौर पर देखा जाता है। इसी शहर से संघ की स्थापना हुई थी और यहीं पर उसका मुख्यालय भी बीते 100 सालों से है। इसलिए भाजपा भी यहां जीत की उम्मीद रखती रही है। शुक्रवार को आए निकाय चुनाव के नतीजों में में भाजपा की यह उम्मीद सिरे चढ़ती दिख रही है। अब तक आए रुझानों में कुल 151 वार्डों में से 94 पर अकेले भाजपा ही आगे है। अब तक 129 सीटों के ही रुझान सामने आए हैं। इसलिए माना जा रहा है कि कुल 151 सीटों के रुझान आने तक भाजपा अपने ही दम पर सेंचुरी लगा सकती है। वहीं भाजपा की सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना को अब तक 2 सीटों पर ही बढ़त मिली है। यह शहर इसलिए भी अहम है क्योंकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यहीं के हैं और नितिन गडकरी भी इसी शहर से सांसद हैं। अब तक के रुझानों में एनसीपी को महज 1 सीट पर बढ़त है। इसके अलावा कांग्रेस 31 सीटों पर लीड के साथ दूसरे नंबर पर है। लेकिन हालात ऐसे हैं कि भाजपा के मुकाबले कोई भी दूर-दूर तक नहीं दिख रहा है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना को तो सिर्फ एक ही सीट पर बढ़त मिली है। भाजपा को बीएमसी में भी बड़ा फायदा होता दिख रहा है और दशकों के बाद ठाकरे परिवार का वर्चस्व मुंबई की सत्ता से खत्म हो जाएगा। पुणे और बीएमसी में भी भाजपा की लहर, उद्धव और पवार पस्त बीएमसी में भाजपा 65 सीटों पर आगे है, जबकि शिंदे की शिवसेना 18 पर आगे चल रही है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना 52 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस को महज 11 सीटों पर ही लीड है। अब बात पुणे की करें तो यहां भी नागपुर जैसे ही हालात हैं। भाजपा गठबंधन को अब तक 47 सीटों पर लीड मिली है, जबकि शरद पवार और अजित पवार की एनसीपी मिलकर भी 15 सीटों पर ही आगे हैं। कांग्रेस को तो 4 सीटों पर ही बढ़त मिल पाई है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है। बता दें कि पुणे में अपनी ताकत ज्यादा बताते हुए अजित पवार गठबंधन से अलग राह पर चले थे। अब जो रुझान हैं, वह पवार परिवार को झटका देने वाले हैं। बहुमत के करीब बीजेपी बीएमसी में भारतीय जनता पार्टी पहली बार बहुमत के करीब पहुंच गई है. अभी तक 227 में से 172 सीटों के रुझान आए हैं जिसमें से 108 पर बीजेपी गठबंधन आगे है जबकि उद्धव शिवसेना गठबंधन महज 56 सीटों पर ही आगे चल रहा है और 3 पर कांग्रेस आगे है. बहुमत का आंकड़ा 114 का है. मुंबई में बीजेपी गठबंधन की 'महा-बढ़त', जमाई 'सेंचुरी' बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के 227 वार्डों के लिए जारी मतगणना में अब तस्वीर साफ होने लगी है. ताजा रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला 'महायुति' गठबंधन की बढ़त 102 सीटों की हो गई है. वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की मनसे का गठबंधन (UBT+) फिलहाल 57 सीटों पर ही आगे चल रहा है. नवाब मलिक के भाई चुनाव हारे एनसीपी शरद पवार के उम्मीदवार और नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक वार्ड 165 से चुनाव हार गए हैं. यहां से कांग्रेस के अशरफ आज़मी जीत गए हैं. इसके अलावा मुंबई में 7 उम्मीदवार विजेता घोषित किए गए हैं जिसमें शिवसेना के 3 उम्मीदवार शामिल हैं.  बीएमसी चुनाव रिजल्ट 2026 के रुझानों में भाजपा शतक के करीब पहुंच चुकी है. बीएमसी चुनाव में महायुति … Read more

सोने की कीमत में गिरावट, चांदी 2 लाख 82 हजार से अधिक महंगी, यहां देखें आज का रेट

मुंबई      16 जनवरी 2026 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार शाम 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का भाव ₹130086 था, जो आज शुक्रवार सुबह घटकर ₹129813 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं, चांदी (999, प्रति 1 किलो) के रेट में 5 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित रेट शनिवार और रविवार के साथ-साथ केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं. सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट   शुद्धता बुधवार शाम का रेट शुक्रवार सुबह का रेट कितना सस्ता या महंगा हुआ गोल्ड/सिल्वर सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 142015 141717 ₹298 सस्ता सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 141446 141150 ₹296 सस्ता सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 130086 129813 ₹273 सस्ता सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 106511 106288 ₹223 सस्ता सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 83079 82904 ₹175 सस्ता चांदी (प्रति 1 किलो) 999  277512 282720 ₹5208 महंगी IBJA रेट (बुधवार, 14 जनवरी 2026) बुधवार को सोने का भाव (999 शुद्धता): सुबह का रेट: ₹142152 प्रति 10 ग्राम शाम का रेट: ₹142015 प्रति 10 ग्राम बुधवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता): सुबह का रेट: ₹277175 प्रति किलो शाम का रेट: ₹277512 प्रति किलो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता, अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण अभियान – CM साय

रायपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान को एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। ‘पूना मारगेम’ के अंतर्गत साउथ सब ज़ोनल ब्यूरो से जुड़े 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा और हथियारों का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा विकास की मुख्यधारा को अपनाया है। इन पर कुल ₹1.41 करोड़ का इनाम घोषित था, जिससे यह आत्मसमर्पण अभियान अब तक की सबसे बड़ी रणनीतिक उपलब्धियों में शामिल हो गया है।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे हिंसा की विचारधारा पर विश्वास की निर्णायक विजय बताया और कहा कि पिछले 48 घंटों में कुल 81 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का स्पष्ट संकेत है कि माओवाद अब केवल कमजोर नहीं पड़ रहा, बल्कि पूरी तरह बिखर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में अब माओवादी संगठन के साथ-साथ उसकी विकृत विचारधारा और उसका पूरा सपोर्ट सिस्टम भी ध्वस्त हो चुका है। जहाँ कभी भय, भ्रम और दबाव का माहौल था, वहाँ अब शासन की सशक्त उपस्थिति, सुरक्षा बलों की सक्रियता और विकास योजनाओं की प्रभावी पहुँच ने लोगों में भरोसा पैदा किया है।  ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान के तहत सरकार उन सभी भटके युवाओं को सम्मानजनक जीवन, सुरक्षा और आजीविका के अवसर उपलब्ध करा रही है, जो हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, और यह व्यापक आत्मसमर्पण उसी भरोसे का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को इस सफलता का आधार बताते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल-मुक्त भारत का संकल्प अब तेज़ी से निर्णायक लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि बस्तर में अब भय की जगह भविष्य आकार ले रहा है, जहाँ सड़कें, स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएँ, आजीविका और शासन की पहुँच लगातार मजबूत हो रही है।

विराट और अनुष्का का नया निवेश: अलीबाग में खरीदी करोड़ों का प्लॉट, जानें क्यों सेलेब्स को है पसंद यह जगह

मुंबई   सेलिब्रिटी कपल्स विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म 'CRE मैट्रिक्स' के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में 37.86 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर 5 एकड़ से अधिक की जमीन खरीदी है. मुंबई के पास स्थित यह क्षेत्र अपनी खूबसूरती और प्राइवेसी के लिए मशहूर है, जहां यह पावर कपल अपना नया आलीशान 'सेकंड होम' बनाने की तैयारी में है. पिछले चार सालों में इसी क्षेत्र में यह उनका दूसरा बड़ा निवेश है. ताजा सौदे के तहत जमीन के दो अलग-अलग हिस्से खरीदे गए हैं, जिनमें से एक हिस्सा 1.474 हेक्टेयर और दूसरा 0.627 हेक्टेयर का है. यह जमीन रायगढ़ जिले के अलीबाग में आवास बीच (Awas Beach) के पास स्थित जीराड गांव में खरीदी गई है. दस्तावेजों के अनुसार, इन दो भूखंडों को 13 जनवरी, 2026 को कुल 37.86 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया था. इस लेनदेन को पंजीकृत करने के लिए 2.27 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की पंजीकरण फीस का भुगतान किया गया है. क्यों अमीरों की पसंद बन रहा है अलीबाग? अलीबाग अब केवल एक वीकेंड गेटवे नहीं, बल्कि लग्जरी निवेश का बड़ा केंद्र बन चुका है. यहां की कीमतों में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त उछाल देखा गया है. अलीबाग में अपार्टमेंट्स की कैपिटल वैल्यू ₹15,000 से ₹17,000 प्रति वर्ग फुट के बीच चल रही है. वहीं खेती योग्य जमीन की कीमतें ₹3 करोड़ से ₹5 करोड़ प्रति एकड़ तक हैं. प्लॉट यानी रिहायशी निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन की कीमतें ₹8 करोड़ से ₹10 करोड़ प्रति एकड़ के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं. क्यों बढ़ रहे हैं दाम? विराट-अनुष्का, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के निवेश ने यहां की जमीन को 'प्रीमियम' बना दिया है. साथ ही बड़े बिजनेसमैन और हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) अब भीड़भाड़ वाले मुंबई के बजाय अलीबाग में अपने 'सेकंड होम' को प्राथमिकता दे रहे हैं. भारत के अरबपतियों और फिल्मी सितारों के लिए अलीबाग पहली पसंद बन गया है. प्राइवेसी की गारंटी और लग्जरी लाइफस्टाइल के इसी आकर्षण ने किंग कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे पावर कपल को एक बार फिर यहां करोड़ों का निवेश करने पर मजबूर कर दिया है. आज स्थिति यह है कि यहां की मिट्टी के दाम आसमान छू रहे हैं और हर बड़ा नाम समंदर किनारे अपने एक छोटे से 'स्वर्ग' की तलाश में अलीबाग का रुख कर रहा है.

हरियाणा में पांच जिलों की 23 कॉलोनियां नियमित

चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने पांच जिलों की 23 कॉलोनियों को वैध कर दिया है। शहरी निकाय विभाग ने वीरवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसमें अंबाला की महाराणा प्रताप कॉलोनी, सोनिया कॉलोनी एक्सटेंशन, करनाल की गुरुनानक कॉलोनी, हेरिटेज लॉन के पास का इलाका शामिल हैं। अंबाला की निसान पब्लिक स्कूल कॉलोनी व बलजीत एंक्लेव, निर्मल विहार कॉलोनी, आरकेपुरम एक्सटेंशन, पलवल की कॉलोनी आईडी नंबर 295, झज्जर की लाल चंद प्रिया बेरी गेट व कंवर कॉलोनी, महेंद्रगढ़ की दीवान कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, आरकेपुरम कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, हीरा नगर, एनबीसीसी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, इंप्लाई कॉलोनी एक्सटेंशन, दया नगर कॉलोनी एक्सटेंशन, अमृतधारा कॉलोनी, रामकरण दास एक्सटेंशन कॉलोनी व रघुनाथ नगर कॉलोनी शामिल हैं।