samacharsecretary.com

सिंह कब जुड़ेंगे टीम इंडिया से? BCCI ने वेस्टइंडीज मैच से पहले दिया अहम संकेत

मुंबई टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह पिता के निधन के बावजूद कोलकाता में 28 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में सुपर-8 मुकाबला होने जा रहा है, और इस मैच से पहले टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर बड़ी खबर आई है। रिंकू सिंह पिता के निधन के बावजूद टीम इंडिया से जुड़ने के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई मैनेजमेंट के अनुसार, वे 28 फरवरी, रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले से पहले कोलकाता पहुंचेंगे। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी की सुबह ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में कैंसर के लंबे इलाज के बाद निधन हो गया। रिंकू ने अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें कंधा दिया। अलिगढ़ में आयोजित अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने संवेदनाएं व्यक्त की। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। पिता मिलने गए थे घर टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है और 27 फरवरी की शाम कोलकाता पहुंच चुकी है। रिंकू इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच के बाद अपने पिता की बिगड़ती तबीयत के कारण टीम से घर लौट गए थे। बाद में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले चेन्नई में टीम से फिर जुड़कर खेल जारी रखा। मिला-जुला रहा रिंकू का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में रिंकू का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। उन्हें अधिकांश मैचों में आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी का मौका मिला। पांच पारियों में उन्होंने कुल 24 रन बनाए, जिनमें दो बार नाबाद रहे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 11* रहा। इस साल खेले गए 10 T20I मैचों में रिंकू ने 8 पारियों में 115 रन बनाए हैं। उनका औसत 28.75 और स्ट्राइक रेट 132.18 रहा है, जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 44 रन रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस मैच का विजेता ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा। रिंकू सिंह के लिए यह मैच खास महत्व रखता है, क्योंकि वे टीम में वापसी कर अपनी क्षमता दिखाने को तैयार हैं। उनके प्रदर्शन पर अब सभी की नजरें टिकी रहेंगी। रिंकू सिंह की वापसी न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और समर्पण की कहानी है, बल्कि यह भारतीय टीम की ताकत को भी बढ़ाएगी। इस मैच में उनकी भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है।  

ईरान हमला बना बड़ा मुद्दा, रूस के करीबी नेता ने अमेरिका पर साधा निशाना

मॉस्को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी साथी और अभी रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन मेदवेदेव ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि शांति बनाने वाले ने एक बार फिर अपना असली चेहरा दिखाया है। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर शनिवार को ईरान के कई शहरों पर बड़े मिसाइल हमले किए। इसमें कई ईरानी नेता व कई सीनियर रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर के मारे जाने की आशंका जताई गई है। ईरान पर हुए इस हमले से रूस भड़क गया है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और प्रेसिडेंट पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने इन हमलों के लिए अमेरिका की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि अमेरिका ने एक बार फिर से अपना असली चेहरा दिखा दिया है। रूसी नेता और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने इस बात पर शक जताया कि क्या वॉशिंगटन ने अच्छी नीयत से लड़ाई टालने के लिए बातचीत शुरू की थी। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी साथी और अभी रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन मेदवेदेव ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “शांति बनाने वाले ने एक बार फिर अपना असली चेहरा दिखाया है। ईरान के साथ सारी बातचीत सिर्फ एक बहाना थी। इस पर कभी किसी को शक नहीं हुआ। किसी को भी किसी खास चीज पर बातचीत करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।” वहीं, तेहरान में मॉस्को की एम्बेसी ने ईरान के प्रति 'अमेरिका और इजरायल के आक्रामक व्यवहार की निंदा की और रूसियों से कहा कि अगर हो सके तो वे इस्लामिक रिपब्लिक छोड़ दें। एम्बेसी ने एक बयान में कहा, "हम जोर देकर सलाह देते हैं कि अगर हो सके तो ईरान में रहने वाले रूसी नागरिक और उनके देश के लोग देश छोड़ दें।" साथ ही, जो लोग ईरान में रह रहे हैं उनसे सतर्क रहने और मिलिट्री और सरकारी जगहों के पास न जाने की अपील की जाती है।  

खाड़ी देशों में ईरान का हमला तेज, सऊदी-UAE-कतर में बसे भारतीयों पर क्या असर?

नई दिल्ली मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए टारगेटेड हमलों के बाद अब ईरान ने खुली जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. तेहरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर उस पर हमला हुआ तो खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा. अब ईरान की तरफ से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन और जॉर्डन समेत खाड़ी मुल्कों में स्थित अमेरिकी एयरबेस और सैन्य परिसरों पर मिसाइल हमलों की खबरें सामने आ रही हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह संघर्ष लंबा खिंचता है तो खाड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अस्थिरता फैल सकती है, जिसका सीधा असर वहां काम कर रहे प्रवासी भारतीयों पर पड़ेगा. भारत सरकार की तरफ से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आपात योजनाओं पर भी विचार किया जा सकता है. इस बढ़ते सैन्य टकराव के बीच सबसे बड़ी चिंता खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को लेकर है. ताजा अनुमानों के अनुसार खाड़ी सहयोग परिषद के देशों में लगभग 93 लाख से अधिक भारतीय रह रहे हैं. संयुक्त अरब अमीरात में करीब 38.9 लाख, सऊदी अरब में लगभग 26.5 लाख, कुवैत में करीब 10 लाख, कतर में लगभग 8.3 लाख, ओमान में 6.6 लाख और बहरीन में करीब 3.3 लाख भारतीय रह रहे हैं. ये सभी देश उन इलाकों में आते हैं जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं या हालिया हमलों की जद में हैं. ईरान ने खाड़ी के किन-किन देशों पर किया हमला? संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. शहर के कुछ हिस्सों में धुआं उठता देखा गया. बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवीं फ्लीट के सेवा केंद्र पर भी मिसाइल हमला होने की सूचना है. बहरीन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हमले में ठिकाने को निशाना बनाया गया. ईरान ने कहा- अब नहीं कोई रेडलाइन कतर के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक ईरानी मिसाइल को पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया गया. इससे संकेत मिलता है कि खाड़ी देशों में तैनात अमेरिकी और सहयोगी सैन्य तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं. ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयान दिया है कि मध्य पूर्व में मौजूद सभी अमेरिकी और इजरायली संपत्तियां और हित अब "वैध लक्ष्य" हैं. उन्होंने कहा, "इस आक्रामकता के बाद कोई रेड लाइन नहीं बची है और हर विकल्प मेज पर है."

विष्णु सरकार में खेती बन रही लाभ का व्यवसाय- कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर वर्चुअल माध्यम से 237 करोड़ से अधिक की राशि का किया अंतरण मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज प्रदेश के अन्नदाताओं को होली पर्व से पूर्व बड़ी सौगात दी है। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सरगुजा जिले के 52 हजार 553 किसानों के बैंक खातों में धान की अंतर राशि के रूप में 237,899.97 लाख रुपये का अंतरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री  राजेश अग्रवाल ने इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप पाँच किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। किसानों के हित में समर्पित है विष्णु सरकार:  राजेश अग्रवाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान की बंपर रिकॉर्ड खरीदी हुई है। उन्होंने कहा कि आज जिले के 52,553 किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिला है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए विष्णु सरकार ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की है। होली के पावन पर्व से पहले यह अंतर राशि किसानों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा है। कृषक उन्नति योजना के साथ-साथ भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। ऑनलाइन व्यवस्थाओं और गांव-गांव में सीएससी केंद्रों के माध्यम से किसानों की चिंता दूर की जा रही है। मेहनत का मिल रहा सही दामः  दिव्या सिंह जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति की अध्यक्ष  दिव्या सिंह सिसौदिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ ’धान का कटोरा’ है और किसान इसकी रीढ़ हैं। विष्णु सरकार में अब न केवल धान, बल्कि दलहन, तिलहन, रागी, कोदो और कुटकी उगाने वाले किसानों को भी आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे खेती लाभ का व्यवसाय बन रही है। कलेक्टर ने दी धान उपार्जन की जानकारी कलेक्टर  अजीत वसंत ने बताया कि जिले में 39 प्राथमिक समितियों और 54 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से सुचारू रूप से धान खरीदी संपन्न हुई है। शासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाई, जिससे कोई भी किसान वंचित नहीं रहा। उन्होंने जानकारी दी कि धान उठाव का कार्य भी तेज गति से जारी है और आज मिली अंतर राशि से किसानों को आगामी खेती के कार्यों में बड़ी सुविधा होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य  पायल सिंह तोमर,  अनिमा केरकेट्टा, अम्बिकापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष  विक्रम सोनपाकर, उपाध्यक्ष  सतीश यादव, नगर सभापति  हरिमन्दर सिंह टिन्नी, पार्षद  आलोक दुबे,  भारत सिंह सिसौदिया,  अरूणा सिंह,  जन्मेजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच और बड़ी संख्या में किसान, जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल, एवं कृषि विभाग उप  संचालक  पितांबर दिवान सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज प्रदेश के अन्नदाताओं को होली पर्व से पूर्व बड़ी सौगात दी है। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सरगुजा जिले के 52 हजार 553 किसानों के बैंक खातों में धान की अंतर राशि के रूप में 237,899.97 लाख रुपये का अंतरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री  राजेश अग्रवाल ने इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप पाँच किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। किसानों के हित में समर्पित है विष्णु सरकार:  राजेश अग्रवाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान की बंपर रिकॉर्ड खरीदी हुई है। उन्होंने कहा कि आज जिले के 52,553 किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिला है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए विष्णु सरकार ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की है। होली के पावन पर्व से पहले यह अंतर राशि किसानों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा है। कृषक उन्नति योजना के साथ-साथ भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। ऑनलाइन व्यवस्थाओं और गांव-गांव में सीएससी केंद्रों के माध्यम से किसानों की चिंता दूर की जा रही है। मेहनत का मिल रहा सही दामः  दिव्या सिंह जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति की अध्यक्ष  दिव्या सिंह सिसौदिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ ’धान का कटोरा’ है और किसान इसकी रीढ़ हैं। विष्णु सरकार में अब न केवल धान, बल्कि दलहन, तिलहन, रागी, कोदो और कुटकी उगाने वाले किसानों को भी आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे खेती लाभ का व्यवसाय बन रही है। कलेक्टर ने दी धान उपार्जन की जानकारी कलेक्टर  अजीत वसंत ने बताया कि जिले में 39 प्राथमिक समितियों और 54 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से सुचारू रूप से धान खरीदी संपन्न हुई है। शासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाई, जिससे कोई भी किसान वंचित नहीं रहा। उन्होंने जानकारी दी कि धान उठाव का कार्य भी तेज गति से जारी है और आज मिली अंतर राशि से किसानों को आगामी खेती के कार्यों में बड़ी सुविधा होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य  पायल सिंह तोमर,  अनिमा केरकेट्टा, अम्बिकापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष  विक्रम सोनपाकर, उपाध्यक्ष  सतीश यादव, नगर सभापति  हरिमन्दर सिंह टिन्नी, पार्षद  आलोक दुबे,  भारत सिंह सिसौदिया,  अरूणा सिंह,  जन्मेजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच और बड़ी संख्या में किसान, जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल, एवं कृषि विभाग उप  संचालक  पितांबर दिवान सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।  

पाकिस्तान की विस्फोटक बल्लेबाजी, जीत के लिए श्रीलंका को 213 रनों की चुनौती

श्रीलंका पल्लेकेले  विश्व कप की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप -2 के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 213 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को इस मैच को 65 रनों से जीतना होगा। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया, जिसे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजी ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 176 रनों की साझेदारी की। फखर जमान 82 गेंदों में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में 100 रन बनाए। श्रीलंका के लगभग सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए लेकिन अंत के ओवरों में रनों पर अंकुश जरूर लगाया। आखिरी के दो ओवरों यानी 12 गेंदों में पाकिस्तान ने कुल 14 रन बनाए और अपने 6 विकेट खो दिए। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए हैं और श्रीलंका के सामने 213 रनों का विशला लक्ष्य रखा है। पल्लेकेले की पिच पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कप्तान सलमान आगा के पास बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की फौज है। दूसरी ओर, दासुन शनाका के नेतृत्व में श्रीलंकाई टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। उनके पास पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस और महीश तीक्ष्णा जैसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं। पाकिस्तान प्लेइंग XI (Playing XI)- साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, सलमान आगा, ख्वाजा नाफे, उस्मान खान, शादाब खान मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक श्रीलंका प्लेइंग XI (Playing XI)- पथुम निसांका, कामिल मिश्रा, चरित असलंका, पवन रथनायके, कमिंडु मेंडिस, दासुन शनाका जनिथ लियानागे, दुनिथ वेलालेज, महेश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

पहलगांव-पुलवामा हमले में नाम जोड़ने की धमकी, दंपती से करोड़ों की वसूली

इंदौर शहर में डिजिटल अरेस्ट का चौंकाने वाला केस सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने वृद्ध दंपती से 1 करोड़ 15 लाख की ठगी कर ली है। दंपती से कहा कि पहलगांव-पुलवामा हमले में उनका हाथ है। करीब 15 दिनों तक वीडियो कॉल पर पूछताछ की और अलग-अलग खातों में रुपये जमा करवा लिए। घटना हीरानगर थाना अंतर्गत बजरंग नगर में रहने वाले विजय शंकर सक्सेना और उनकी पत्नी सुमन लता सक्सेना के साथ हुई है। साइबर हेल्प लाइन-1930 पर हुई शिकायत के बाद हीरानगर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कायमी की है। टीआई सुशील पटेल के अनुसार विजय शंकर सक्सेना भारतीय दूरसंचार निगम (बीएसएल)से रिटायर हुए हैं। सुमन लता ने पुलिस को बताया पिछले साल 15 नवंबर को पहली बार वीडियो कॉल आया था। साइबर अपराधी खाकी वर्दी में बैठा हुआ था। उसने रौबदार आवाज में सुमन लता से नाम पूछा और कहा, ''मैं आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) के पुणे हेडक्वार्टर से इंस्पेक्टर चंद्रभानसिंह बोल रहा हूं। हमने आतंकवादी अफजल खान को पकड़ा जो पहलगांव, पुलवामा आतंकी हमला, बच्चों से दुष्कर्म और हत्या में शामिल रहा है। उसने आपका नाम कबूल कर लिया है। जम्मू कश्मीर की एचडीएफसी बैंक में आपका खाता है और उसमें आतंकवादियों की मदद करने पर 70 लाख रुपये का कमीशन जमा हुआ है। आपके विरुद्ध मनी लान्ड्रिंग का केस बना है। एटीएस आतंकियों की मदद करने के आरोप में अरेस्ट करने वाली है।' सुमन लता ने कहा कि हमारा जम्मू की किसी भी बैंक में खाता नहीं है। न कभी वो जम्मू गए है। 16 नवंबर को पुन: उसी नंबर से कॉल आया और केस में फंसाने की धमकी देकर पूछताछ की। 18 नवंबर को उसी अपराधी ने तीसरी बार कॉल लगाया और कहा इसकी जांच एटीएस अफसर प्रदीप लाल को सौंप दी गई है। अब आगे की पूछताछ प्रदीप ही करेंगे। 19 नवंबर को प्रदीप ने वीडियो कॉल लगाया और पूछताछ के लिए सुमन लता और विजय शंकर को एक जगह बैठाया। उसने पुलिसिया अंदाज में बच्चों, रिश्तेदारों, बैंक खातों और संपत्ति की जानकारी मांगी। उसने कहा कि केस गंभीर है। तुम्हारे बच्चों की हत्या भी हो सकती है। पुलिस, एटीएस, सीबीआई, ईडी गिरफ्तार कर सकती है। सुमन लता घबरा गई और उसने बैंक पासबुक,आधार कार्ड, पेनकार्ड की प्रति आरोपितों को वॉट्सएप पर भेज दी। खातों का वेरिफिकेशन करने का बोलकर की धोखाधड़ी आरोपितों ने सुमन लता और विजय शंकर को डरा दिया। उन्हें मदद का भरोसा दिया गया। केस में सहयोग करने के लिए कहा गया। सुमन लता से कहा कि खातों का वेरिफिकेशन भी करना होगा। इसके लिए बैंक में जमा राशि उनके द्वारा बताए खातों में जमा करवाना पड़ेगी। खाते सत्यापित होने पर राशि पुन: ट्रांसफर कर देंगे। सुमन लता से एफडी तोड़ने के लिए कहा। यह भी कहा कि बैंक अफसर पूछताछ करे तो बताना बेटियों को रुपयों की आवश्यकता है। सुमन लता और विजयशंकर विजयनगर स्थित राज्य सहकारी बैंक मर्यादित में गए और एफडी तुड़वा कर एक बार 49 लाख 70 हजार और दूसरी बार में 65 लाख 30 हजार रुपये आरोपितों द्वारा बताए खातों में एनईएफटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद विजय शंकर की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। सुमन लता को चिंतित देख कर दामाद मनीष गौड़ ने पूछा तो पूरी घटना सामने आई। सुमन लता और विजय शंकर ने अपराध शाखा में शिकायत की।  

जीत के बाद जलापूर्ति करवाने पहुंचे सरायकेला के नगर पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला. झारखंड के सरायकेला में नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के साथ ही मनोज चौधरी “सुनो सरायकेला चुनो काम वाला” के स्लोगन के साथ जीत दर्ज करने मनोज चौधरी जीत के दूसरे दिन ही अपने काम में लग गये है. पहले ही दिन सरायकेला शहरी क्षेत्र में पेयजल समस्या का निराकरण करने निकल गये. सरायकेला में 20 घंटे से बाधित है जलापूर्ति सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले करीब 20 घंटे से बाधित पेयजल आपूर्ति को बहाल कराने को लेकर शनिवार की सुबह 10 बजे नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी स्थानीय लोगों के साथ पीएचडी कार्यालय पहुंचे. वहां के कर्मियों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जानकारी ली. बताया गया कि मोटर जल जाने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है. उन्होंने कर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने पीएचडी के कनीय अभियंता को 12 घंटे के अंदर नया मोटर लगाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करवाने का निर्देश दिया. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी देखकर भड़के मनोज चौधरी पीएचईडी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण के क्रम में कई जगह गंदगी और काई लगा हुआ पाया गया. गंदगी देखकर मनोज चौधरी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सरायकेला नगर क्षेत्र की जनता का पेयजल आपूर्ति का एक मात्र साधन पीएचडी द्वारा सप्लाई वाटर है. पानी में इतनी गंदगी लोगों बीमार हो रहे है. उन्होंने कहा कि गंदा पानी के सेवन से नगर पंचायत की जनता को पेट से जुड़ी बीमारियों की समस्या हो रही है. इसका कारण पीएचईडी द्वारा सप्लाई किया जा रहा गंदा पानी है. उन्होंने कहा कि ये इस तरह का काम नहीं चलेगी. उन्होंने प्लांट की गंदगी को अविलंब स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने को निर्देशित किया. जनता ने कामवाले को चुना मनोज चौधरी ने कहा कि चुनाव में उनका एक ही नारा था‘ सुनो सरायकेला,चुनो काम वाला’. क्षेत्र की जनता ने एक काम वाले को अपना प्रतिनिधि चुना है. चुनाव समाप्त हो गया है. अब उनका काम बोलेगा. जनता से किये वायदों को एक-एक कर पूरा करेंगे. जल्द ही शहर में साकारात्मक बदलाव दिखाई देगी. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पूर्व की तरह पूरी संजीदगी के साथ कार्य करेंगे. एक एक कर जन समस्याओं का समाधान करेंगे. उन्होंने सरायकेला के विकास के लिये क्षेत्र के लोगों से सुझाव व मार्गदर्शन देने की भी अपील की.

सीएम योगी बोले- अब यूपी में कानून का राज, निवेशकों की पहली पसंद बना प्रदेश

लखनऊ होली पर उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को यूपी सरकार की तरफ से गैस सिलिंडर रीफिल सब्सिडी दी गई। शनिवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सौगात दी। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 1,500 करोड़ की धनराशि वितरित की गई। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि होली पर सब गिले शिकवे भुला देते हैं। हमारी मां चूल्हे पर रोटी बनाती थीं। पीएम मोदी का आभार, जो गैस कनेक्शन दिए। कांग्रेस राज में सिफारिश पर सिलिंडर मिलता था। अब केवल जमींदार के घर पर ही गैस नहीं है, बल्कि आमजन के घर पर भी है। पहले कोटेदार के यहां कार्ड रहते थे। अब झोला मिल रहा है। कोटेदार का भी ध्यान रखा गया है। कोरोना काल में तेल दिया गया। कहा कि, लोग भरमाएंगे लेकिन, चक्कर में न आना। यही नहीं अब तीन तलाक नहीं कह सकते हैं। अब बिना जुगाड़ के नौकरी लगती है। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले जिसके यहां शौचालय बना होता था, उसे अमीर जिसके यहां नहीं हना होता था, उसे गरीब माना जाता था। इस तरह गरीब और अमीर की पहचान की जाती थी। लेकिन, अब हर घर में शौचालय बना है। आज आयुष्मान कार्ड से गर गरीब को निशुल्क इलाज मिल रहा है। बलिया से उज्ज्वला योजना की शुरुआत हुई थी। 10 करोड़ से अधिक लोगों को इस योजना का सिलिंडर मिला। अमीरी-गरीबी की खाई पाटने का काम किया। मुख्यमंत्री आवास भी मिल रहा है। विधवा दिव्यांग महिलाओं को भी आवास दे रहे हैं। कहा कि, दो करोड़ महिलाओं को और समूह से जोड़ेंगे। माताएं-बहनें कमल का बटन दबाती हैं। प्रचार की जिम्मेदारी संभालने है। समाजवादी पार्टी के गुंडे पहले परेशान करते थे। वोट न देने वालों की भी सेवा की है। होली या होली के बाद फ्री में ले सकेंगे भरा सिलिंडर- सीएम योगी  इस मौके पर सीएम योगी ने सबसे पहले प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। कहा कि होली पर्व समता का पर्व है, न कोई बड़ा न कोई छोटा। यूपी की डबल इंजन सरकार ने यह योजना 2022 में शुरू की थी। इसी कड़ी में आज 1500 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है। लाभार्थी होली के पहले या होली के बाद अपने नजदीकी एजेंसी से भरा हुआ सिलिंडर फ्री में ले सकते हैं। योजना का लाभ सबको देने का एक ही मंत्र है 'सबका साथ सबका विकास'। जिसको कभी सिलिंडर नहीं मिला, उसको मोदी ने दिया। सीएम ने आगे कहा कि आयुष्मान से पांच लाख तक का कैशलेस इलाज मिलता है। शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मियों को भी इससे जोड़ा गया है। जो सरकार के लिए काम करेगा, सरकार उसके बारे में सोचेगी। पहले माफिया शासन चलाते थे। पर्व के पहले उपद्रव हो जाते थे। कर्फ्यू लग जाता था। 2017 से पहले यूपी को टेढ़ी निगाहों से देखा जाता था। आज देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक यूपी आना चाहता है। 9 सिलिंडर पर पहले से मोदी दे रहे हैं। अब होली पर हम दे रहे हैं। हमारे लिए पूरा प्रदेश परिवार है- सीएम योगी उन्होंने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तीकरण पर काम कर रही है। ब्रजेश पाठक ने सर्वाइकल कैंसर से लड़ रही बेटियों के लिए व्यवस्था की। 2100 रुपये का इंजेक्सन अब 300 में मिलेगा। पहले के लोगों के लिए उनका परिवार की प्रदेश था। हमारे लिए पूरा प्रदेश परिवार है। लखपति दीदी का कार्यक्रम हो या सीमार्ट। महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। महिला उद्यमी जो भी प्रोडक्ट बनाएंगी, उसे बाजार मिले, इसके लिए बजट में व्यवस्था की गई है। सीएम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद में एक लाख की मदद दी जाती है। आज सरकार हर बेटी का कन्यादान करने के लिए तैयार है। आज 36 फीसदी महिला कार्य बल है। राशन की दुकानों में पहले ई-पॉश मशीनें नहीं थीं, आज ई-पॉश मशीनों से पारदर्शिता आई है। आज गांव की बेटी गांव में ही वीसी सखी के रूप में काम कर रही हैं। 

बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण के लिए पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 8 देशों का दौरा, जुटाएंगे फंड

छतरपुर   बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण तेजी से चल रहा है. निर्माण कार्य और हॉस्पिटल के लिए संसाधन जुटाने के लिए बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार प्रयास में जुटे हैं. फंड इकट्ठा करने और डॉक्टर्स की तैनाती के मकसद से पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश के कोने-कोने में कथाएं कर रहे हैं. इस दौरान कई उद्योगपति फंड देने की घोषणा कर रहे हैं. अस्पताल बनाने के लिए फंड की व्यवस्था कथा से मिलने वाली राशि और दानदाताओं के सहयोग से की जा रही है. मुंबई में बाबा बागेश्वर की कथा के दौरान मशहूर उद्योगपति रुइया ने भरोसा दिया है कि हॉस्पिटल बनाने की जिम्मेदारी उनका ग्रुप उठाएगा. फंड जुटाने के लिए कई देशों का दौरा करेंगे बाबा बागेश्वर हॉस्पिटल के लिए फंड जमा करने के लिए अब बाबा बागेश्वर कई देशों के दौरे पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं. पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया "मैं बागेश्वर में हमारे बनने वाले कैंसर हॉस्पिटल के डेवलपमेंट में मदद करने के लिए 7 या 8 देशों के ट्रिप पर जा रहा हूं. हम अपने कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं देने की पूरी कोशिश करेंगे. इस मकसद के लिए, हम उन अलग-अलग डॉक्टरों से बात करेंगे जो इस नेक काम के लिए अपनी सर्विस देने को तैयार हैं." बुंदेलखंड का सबसे बड़ा कैंसर हॉस्पिटल बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड का सबसे बड़ा कैंसर हॉस्पिटल बनाने का काम जोरों पर चल रहा है. हॉस्पिटल का शिलान्यास बीते साल 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. योजना के अनुसार प्रारंभ में 100 बेड का कैंसर अस्पताल शुरू होगा. इसे 25 एकड़ में बनाया जाएगा. इसका काम 4 चरणों में चलाने की योजना है. यहां गरीबों का फ्री इलाज होगा, दवाएं भी फ्री मिलेंगी. शुरुआत में हॉस्पिटल बनने की लागत करीब 200 करोड़ रुपये रखी गई है. इसका संचालन बागेश्वर धाम सेवा समिति के साथ ही मेदांता ग्रुप करेगा. बागेश्वर के कैंसर हॉस्पिटल में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी योजना के अनुसार बागेश्वर धाम में बनने वाले मल्टी स्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल में फूड कोर्ट, धर्मशाला, एग्जीबिशन कॉम्प्लेक्स, फॉर्मेसी एंड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सोलर पार्किंग, यज्ञशाला, एंट्रेंस गेट आदि बनाए जाएंगे. हॉस्पिटल में मरीजों को एम्बुलेटरी केयर एरिया, जनरल वार्ड, पैथोलॉजी, सीटी स्कैन, एमआरआई, रेडियोथैरेपी एंड कीमोथैरेपी, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू आदि की सुविधाएं मिलेंगी. मरीजों और अटेंडर के लिए खाने से लेकर रहने तक की सभी सुविधाएं रहेंगी. जर्मन कैंसर विशेषज्ञ डॉ. एंजेल ने डेरा डाला खास बात ये है कि हॉस्पिटल के निर्माण में जर्मन कैंसर विशेषज्ञ डॉ. एंजेल की तकनीकी सहायता कर रहे हैं. इसके अलावा और भी कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों सहयोग करने में जुटे हैं. योजना के अनुसार कैंसर हॉस्पिटल में पैरामेडिकल स्टाफ जैसे- रेडियोलॉजी समेत अन्य स्पेशलाइजेशन के लिए धाम के बच्चों को अलग-अलग मेडिकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन दिलाया जाएगा. किसी को सर्जरी, किसी को कीमो तो किसी को रेडियोलॉजी की ट्रेनिंग दी जाएगी. 

कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते (6 मादा और 3 नर चीते) शनिवार को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनना चाहते थे, लेकिन प्रदेश के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सतत्‌प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर नई दिल्ली में होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘प्रोजेक्ट चीता’ मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ के रूप में वैश्विक पहचान दिला रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेन्द्र यादव का भी हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने आज चीतों को सफलतापूर्वक कूनों में छोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि वन्य जीव संरक्षण की दिशा में प्रदेश और देश के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रदेशवासियों एवं इस कार्य में जुटी पूरी टीम को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।