samacharsecretary.com

शतरंज जगत में हलचल: साइप्रस में ड्रोन हमले के बाद हम्पी ने छोड़ा टूर्नामेंट, अन्ना मुजिचुक को मिली जगह

भारत की दिग्गज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने तय किया है कि वह साइप्रस में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी. यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक को उनकी जगह शामिल किया गया है. हम्पी ने ईस्ट एशिया में जारी संघर्ष के चलते सुरक्षा कारणों से नाम वापस ले लिया. कई खिलाड़ियों के चिंता जाहिर करने के बावजूद भी चेस की अंतरराष्ट्रीय संस्था FIDE ने वेन्यू शिफ्ट करने से इनकार कर दिया था. हम्पी ने नाम लिया वापस दो बार महिला विश्व रैपिड चैम्पियन हम्पी को आयोजकों ने सुरक्षा को लेकर काफी आश्वासन दिया. लेकिन निजी सुरक्षा को लेकर चिंता का हवाला देते हुए हम्पी ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया. इस महीने की शुरुआत में साइप्रस में एक ब्रिटिश एयर बेस पर ड्रोन हमला हुआ था जिससे वहां ती सुरक्षा को लेकर सवाल उठ गए थे. इससे पहले हम्पी ने एक्स पर जारी बयान में कहा ,  "काफी सोचने के बाद मैंने फिडे महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से बाहर रहने का मुश्किल फैसला किया है. कोई भी टूर्नामेंट , कितना भी बड़ा क्यों न हो, निजी सुरक्षा से बढ़कर नहीं हो सकता. तमाम आश्वासनों के बावजूद मुझे मौजूदा हालात में वहां जाना सुरक्षित नहीं लगता. यह दुखद है लेकिन जरूरी फैसला है". हम्पी के इस  फैसले के लिए उन पर भारी भरकम जुर्माना लग सकता है. नियमों के मुताबिक कोई खिलाड़ी इस तरह कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटता है तो उसे 10000 यूरो यानी लगभग 10 लाख रुपए का जुर्माना लगता है. हालांकि हम्पी का केस थोड़ा अलग है. फेडरेशन ने अब तक जुर्माने को लेकर फैसला नहीं किया है. FIDE वेन्यू बदलने को तैयार नहीं टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार हम्पी की जगह महिला इवेंट्स सीरिज 2024-25 में अगला सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली खिलाड़ी को दी गई है जिसने अभी तक क्वालीफाई नहीं किया है. यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक यह टूर्नामेंट खेलेंगी. शतरंज की वैश्विक संचालन संस्था फिडे के सीईओ एमिल सुतोवस्की ने इन चिंताओं को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि दूर-दूर तक भी ऐसा कुछ भी खतरनाक नहीं है. न ही वेन्यू बदलने की जरूरत है. सुतोवस्की ने कहा,   हमारी योजनाएं नहीं बदली हैं. हम कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की तैयारियों के अंतिम चरण में हैं. बेशक, हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं. साइप्रस युद्ध क्षेत्र या संघर्ष क्षेत्र से बहुत दूर नहीं है. लेकिन साथ ही यह किसी भी तरह से सीधे तौर पर शामिल नहीं है और युद्ध की स्थिति में नहीं है. हम्पी के नाम वापिस लेने से भारत की उम्मीदों को झटका लगा है. उनके अलावा आर प्रज्ञानानंदा (ओपन वर्ग), आर वैशाली ( महिला वर्ग) और विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने इसके लिये क्वालीफाई किया है. कैंडिडेट्स क्यों हैं अहम? कैंडिडेट्स टूर्नामेंट शतरंज का अहम टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट का विजेता वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलता है और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देता है. कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होने वाला है. वर्ल्ड चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग का खिताब भारत के डी गुकेश जबकि महिला वर्ग का खिताब चीन की जू वेनजुन के पास है.

राज्यसभा क्रॉस वोटिंग के बाद मेवात में सियासी गर्मी, 2 मुस्लिम विधायक भाजपा में शामिल होने की ओर

मेवात  हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोपों ने मेवात की राजनीति को गरमा दिया है। यहां से कांग्रेस के दो विधायकों के नाम सामने आने के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। गांव की चौपाल से लेकर सोशल मीडिया तक इस मुद्दे पर बहस जारी है। भाजपा इसे अपने विस्तार के अवसर के रूप में देख रही है। कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाया है, जिनमें जिला पलवल की हथीन सीट से विधायक इसराइल और जिला नूंह की पुन्हाना सीट से विधायक इलियास शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि इन विधायकों ने आधिकारिक उम्मीदवार के बजाय दूसरे प्रत्याशी को वोट दिया। इसके बाद पार्टी ने सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसराइल ने साफ किया है कि उन्होंने अपनी पसंद से वोट दिया और यह उनका अधिकार है। उन्होंने फिलहाल पार्टी छोड़ने की अटकलों से इनकार किया है और कहा कि आगे का फैसला जनता की राय के अनुसार होगा। इलियास की सक्रियता से बढ़ी अटकलें विधायक इलियास की हालिया गतिविधियों ने सियासी अटकलों को और हवा दे दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात को कई लोग नए राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा है कि वह अपने बेटे को राजनीति में आगे लाने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए पार्टी बदलने का विकल्प भी खुला रख सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस पर सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके कदमों पर सभी की नजर बनी हुई है। भाजपा की नजर मेवात के सियासी समीकरण पर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा मेवात क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। क्रॉस वोटिंग की घटना को इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। यह भी चर्चा है कि जिस निर्दलीय उम्मीदवार को वोट मिला, उसे भाजपा का समर्थन प्राप्त था। ऐसे में कांग्रेस विधायकों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा लंबे समय से इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रही है और अब उसे नए अवसर दिखाई दे रहे हैं। क्रॉस वोटिंग मामला हाईकमान तक पहुंचा सूत्रों के अनुसार हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग का मामला अब राहुल गांधी तक पहुंच गया है। इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है, जहां विस्तार से चर्चा होगी। जिन पांच विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। पार्टी उन्हें निष्कासित करने या इस्तीफा लेने का फैसला भी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश में उपचुनाव की स्थिति बन सकती है। दल बदल की पुरानी परंपरा, नए संकेत मेवात में पहले भी कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जाकिर हुसैन, आजाद मोहम्मद, नसीम और एजाज जैसे नाम इसके उदाहरण हैं। ऐसे में मौजूदा घटनाक्रम को भी उसी क्रम में देखा जा रहा है। भाजपा इस क्षेत्र में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए स्थानीय प्रभावशाली नेताओं को साथ जोड़ने की रणनीति पर लगातार काम कर रही है।

रहस्यमयी मामला: दुबई में गायब भारतीय वॉलीबॉल प्लेयर, पत्नी वापस आई, परिवार को भेजा गया डेथ सर्टिफिकेट

अमृतसर. पंजाब के अमृतसर से एक राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी के दुबई में रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। लखबीर सिंह (28) वर्ष 2024 में अपनी पत्नी के साथ दुबई गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद वह अचानक गायब हो गया। अब इस मामले में नया मोड़ तब आया है, जब उसकी पत्नी ने गांव के सरपंच के माध्यम से उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भेज दिया, जिसे परिवार ने साजिश बताया है। लखबीर सिंह के पिता देशा सिंह ने बताया कि उनका बेटा एक राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी था और उसने कई प्रतियोगिताओं में मेडल व ट्रॉफियां जीती थीं। परिवार ने उसके बेहतर भविष्य के लिए उसे विदेश भेजा था। उनकी योजना दुबई से आगे इटली जाने की थी। इसके लिए उन्होंने अपनी जमीन बेचकर करीब 18 लाख रुपये एक एजेंट को दिए थे, लेकिन एजेंट पैसे लेकर फरार हो गया। पत्नी अकेले लौटी भारत पिता के अनुसार, जब उन्होंने बेटे और बहू को वापस बुलाया, तो लौटने से एक दिन पहले बहू लखबीर को अपने साथ कहीं ले गई। उसी रात वह अकेली वापस लौटी और बताया कि लखबीर कहीं खो गया है। इसके बाद से आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार का आरोप है कि बहू ने पहले यह कहा कि वह लखबीर को ढूंढ रही है, फिर बताया कि वह दुबई की जेल में है और जल्द बाहर आ जाएगा। कुछ समय बाद बहू भारत लौटी, लेकिन ससुराल आने की बजाय मायके चली गई और तलाक का मामला दर्ज कर दिया। बहू ने दूसरी शादी कर ली है देशा सिंह ने बताया कि हाल ही में बहू ने सरपंच के जरिए लखबीर का मृत्यु प्रमाण पत्र भेजा। उनका कहना है कि बहू ने दूसरी शादी कर ली है और यह पूरा मामला एक बड़ी साजिश का हिस्सा लग रहा है। परिवार ने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक यह स्पष्ट नहीं है कि उनका बेटा जीवित है या नहीं।

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL Player Replacement Rules IPL 2026 शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं. RR ने सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शनाका को, CSK ने नाथन एलिस की जगह स्पेंसर जॉनसन को चुना है. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ी अलग-अलग कारणों से हट गए हैं. कई प्लेयर्स ने चोट, फिटनेस के कारण IPL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है तो कई के कारण अलग हैं. इनके बाहर होने से फ्रेंचाइजियों का समीकरण भी बिगड़ गया है, हालांकि उनके पास रिप्लेसमेंट का विकल्प मौजूद है. इससे उन प्लेयर्स की किस्मत खुल गई है, जिन्होंने ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर करवाया था लेकिन किसी ने खरीदा नहीं था. IPL 2026 से बाहर हुए कई खिलाड़ियों को गंभीर चोट लगी है, जिन्हें ठीक होने में अभी समय लगेगा. नुवान तुषारा की फिटनेस को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी नहीं दी. कार्यभार प्रबंधन के तहत मिचेल स्टार्क को उनके घरेलू क्रिकेट बोर्ड ने रोक लिया. वहीं इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन डकेट ने भी आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया, वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. IPL में कैसे होता है खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट जब कोई खिलाड़ी आईपीएल से बाहर होता है तो फ्रेंचाइजियां उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करती है, लेकिन इसके भी कुछ नियम होते हैं. फ्रेंचाइजियां रजिस्टर उपलब्ध खिलाड़ी पूल से रिप्लेसमेंट चुन सकती है. जिन खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर किया हुआ था, सिर्फ वही रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. बता दें कि बीसीसीआई इसे सार्वजानिक नहीं करता, सिर्फ शॉर्टलिस्ट प्लेयर्स की लिस्ट ही सामने आती है. बीसीसीआई द्वारा आईपीएल टीमों को पिछले साल से बड़ी राहत दी गई है. फ्रेंचाइजी आईपीएल लीग के 12 मैचों तक अपने रिप्लेसमेंट चुन सकती है, जबकि पहले ये 7 मैचों तक था. क्या है ‘लाइक-फॉर-लाइक’ नियम? रिप्लेसमेंट बनकर आने वाले खिलाड़ी की सैलरी उससे अधिक नहीं हो सकती, जिसकी जगह वह चुना गया है. इसके पीछे की वजह ये है कि टीमें 'सैलरी कैप' से अधिक न खर्च कर सके. रिप्लेसमेंट के लिए लाइक-फॉर-लाइक होना जरुरी नहीं है. जैसे जरुरी नहीं कि कोई गेंदबाज बाहर हुआ है तो फ्रेंचाइजी को गेंदबाजी ही चुनना है, बल्कि बल्लेबाज भी रिप्लेसमेंट बनकर टीम में शामिल किया जा सकता है. उदाहरण के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को चुना था. बदला गया रिप्लेसमेंट का दायरा अगर कोई प्लेयर स्वास्थ्य कारणों से बदला जाता है तो फिर वह पूरे संस्करण में फिर नहीं खेल सकता. लेकिन अगले संस्करण के लिए टीमें उसे रिटेन कर सकती है. पिछले साल BCCI ने अस्थाई रिप्लेसमेंट की अनुमति दी थी, हालांकि वो अगले सीजन रिटेन नहीं किए जा सकते.

Weather Update: पंजाब में तेज आंधी-धूल का कहर, तीन दिन तक यलो अलर्ट लागू

लुधियाना. पंजाब का मौसम शनिवार से एक बार फिर से बदलने की संभावना है। मौसम को लेकर तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है जोकि शनिवार से सोमवार तक जारी रहेगा। इस बीच धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे पहले वीरवार भी मौसम का येलो अलर्ट रहा। पंजाब के कुछ हिस्सों में धूप निकली, धूप के साथ-साथ बादल में बने। जिला पटियाला में दिन का तापमान सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके बाद फरीदकोट का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, मोहाली और रूपनगर का तापमान क्रमश 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चौबीस घटे में राज्य का औसतन ताममान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार 28 मार्च से 30 मार्च तक दोबारा मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गरज चमक के साथ छींटे पड़ने, 30-40 किमी गति के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यानी बारिश हर जगह नहीं होगी, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की या थोड़ी तेज बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि कल भी अलर्ट था, लेकिन कहीं बारिश दर्ज नहीं हुई। आज सुबह से कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा महसूस हो रहा है। कल से पूरे राज्य में बारिश की संभावना पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। इसके साथ एक चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है, जिसका असर पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में दिखेगा। आज उसका असर कम रहेगा, लेकिन इसके बाद अगले 3 दिनों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इस दौरान बारिश होगी। इस वजह से तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 27, 28 और 31 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं बारिश होगी, जबकि 29 और 30 मार्च को ज्यादा इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 दिनों में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। अगले 3 दिन इस तरह रहेगा मौसम 28 मार्च – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कुछ जगहों पर बारिश होगी। वहीं, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 29 मार्च – पूरे पंजाब में तेज हवाएं चलेंगी। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। वहीं, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 30 मार्च – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कई जगहों पर बारिश होगी। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इस दौरान पूरे राज्य में तेज हवाएं चलेंगी।

RCB vs SRH: 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का 19वां सीजन, लेकिन फीकी रहेगी शुरुआत, जानें बड़ी वजह

IPL 2026 Opening Ceremony इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को है. लेकिन इस बार ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम नहीं है, आईपीएल का 19वां सीजन, लेकिन फीकी रहेगी शुरुआत IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसका 19वां संस्करण शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है, जो शाम को 7:30 बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले सीजन से उद्घाटन समारोह होता आ रहा है, लेकिन 2019 में इसे रद्द करने का फैसला किया गया था. फिर ये शुरू हो गया था, लेकिन एक बार फिर इसे रद्द कर दिया गया है. लेकिन इस बार वजह अलग है. 2019 में आईपीएल के उद्घाटन समारोह को रद्द करने के पीछे वजह अलग थी. उस साल पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. इस कारण बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का फैसला किया, जो कोरोना के कारण आगे भी जारी रहा. लेकिन ये वापस आया. पिछले साल कोलकाता में पहला मैच हुआ था, जिससे पहले भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था. शाहरुख खान, श्रेया घोषाल, दिशा पटानी, कारन औजला ने इसमें चार चांद लगाए. IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द! कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के हवाले से बताया गया है कि इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि इस साल आईपीएल में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं होगा, हालांकि उन्होंने कहा है कि बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल भव्य क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहा है. क्यों रद्द हुई IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी? सीजन 19 का पहला मैच RCB और सरह के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. इस स्टेडियम में आईपीएल के मैच होंगे या नहीं, कुछ दिनों पहले तक ये भी स्पष्ट नहीं था क्योंकि इसमें खेलने पर प्रतिबंध लगा था. पिछले साल आईपीएल खत्म होने के बाद यहां एक दुखद हादसा हुआ था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी. दरअसल RCB ने पिछले साल अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. आरसीबी ने फैसला किया कि अगले ही दिन वह अपने होम ग्राउंड (M Chinnaswamy) पर जश्न मनाएंगे, जिसमें पूरी टीम शामिल होगी. जल्दबाजी में लिए गए इस फैसले से पहले मैनेजमेंट ने कोई खास तैयारी नहीं की, जबकि फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम के बाहर पहुंच गए. टिकट भी फ्री थी, इस वजह से भीड़ और ज्यादा हो गई और सभी अंदर घुसना चाहते थे. स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 फैंस की मौत हो गई थी. IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द 4 जून को हुई उस घटना को ध्यान में रखते हुए ही किया गया है. ये मृतकों के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया है. बीसीसीआई ने IPL 2026 का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है. 28 मार्च से शुरू लीग स्टेज 24 मार्च तक चलेगा, जिसमें 12 वेन्यू पर कुल 70 मैच खेले जाएंगे.

प्रशासनिक फेरबदल: रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त, रवि मित्तल की PMO में नियुक्ति

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पोस्टिंग के साथ जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार सौंपा है, जबकि रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद के लिए रिलीव कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ किया गया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को भारत सरकार के आदेश के परिपालन में प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसके लिए उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या आगामी आदेश तक निर्धारित की गई है। वर्ष 2012 बैच के अधिकारी रजत बंसल अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे। इधर, वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या अगले आदेश तक निर्धारित की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोनों अधिकारियों से संबंधित ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

सीएम मोहन यादव की सख्ती, भ्रष्टाचार के आरोपी बैंक CEO को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीधी में औचक निरीक्षण के समय जनप्रतिनिधियों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएस धनवाल की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की थी। इस पर उन्होंने धनवाल को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। अपेक्स बैंक ने उन्हें बैंक की गड़बड़ियों, कर्मचारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने और जांच में असहयोग करने के आधार पर निलंबित कर दिया। इस आदेश को उन्होंने जबलपुर हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए आदेश को स्थगित करने की मांग की, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। बैंक अधिकारियों के अनुसार, याचिका पर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की पीठ ने गुरुवार को सुनवाई की। मुख्यमंत्री का साफ संदेश जवाबदेही जरूरी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ कहा कि किसी भी अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि पद के साथ जवाबदेही भी जुड़ी होती है और अगर शिकायतें मिलती हैं तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यह संदेश सभी अधिकारियों के लिए एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। जनता की शिकायतें बनी बड़ी वजह इस पूरे मामले में सबसे अहम भूमिका जनता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों ने निभाई। लोगों ने प्रशासन और बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर समीक्षा की गई और फिर सख्त फैसला लिया गया। जिले में बढ़ी प्रशासनिक हलचल इस कार्रवाई के बाद सीधी जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अधिकारी अब ज्यादा सतर्क नजर आ रहे हैं और कामकाज में सुधार की कोशिश कर रहे हैं। राज्य सरकार ने भी साफ कर दिया है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सरकार का बड़ा संदेश साफ और सख्त इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि सरकार अब कामकाज में पारदर्शिता और जिम्मेदारी चाहती है। जो अधिकारी अपने काम में लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। इससे आम जनता को भी भरोसा मिला है कि उनकी आवाज सुनी जा रही है।

भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू, सीएम यादव ने राम नवमी पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम नवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों पर जोर देते हुए कहा कि उनका जीवन संयम, समर्पण और सत्य के मार्ग का उदाहरण है। डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ने कठिन परिस्थितियों में भी अनाचार का विरोध किया और जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना किया। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि अयोध्या की तरह चित्रकूट धाम और ओरछा तीर्थ यहाँ स्थित हैं, जो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन और योगदान का स्मरण कराते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।  उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी राम नवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म का सर्वोच्च उदाहरण है। उनका जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, परोपकार और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उप मुख्यमंत्री ने राम नवमी का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश देने वाला बताया और प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।  इसके साथ ही  आज भोपाल से ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की भी होगी। यह सेवा यात्रियों के लिए समय की बचत और यात्रा को आसान बनाने में मदद करेगी। 

ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश: अमृतसर में करोड़ों की हेरोइन बरामद, पुलिस ने तोड़ी सिंडिकेट की कमर

अमृतसर पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) टीम ने राज्य में नशे के खिलाफ जारी अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमृतसर में एक बड़े ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल: काउंटर इंटेलिजेंस टीम को मिली बड़ी कामयाबी इस ऑपरेशन के दौरान 7 किलोग्राम हेरोइन बरामद करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. शुरुआत जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इलाके में सक्रिय एक बड़े ड्रग तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा है सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश आरोपी लगातार हेरोइन की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने (ट्रांसपोर्टेशन) का काम कर रहे थे.पुलिस अब इनके ‘बैकवर्ड’ और ‘फॉरवर्ड’ लिंक्स खंगाल रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके. SSOC में मामला दर्ज  इस बड़ी बरामदगी के बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य में ड्रग सिंडिकेट की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.