samacharsecretary.com

2 अप्रैल को मीन राशि में बनेगा त्रिग्रही योग मेष धनु और मीन वालों को मिलेगा बंपर लाभ

जब किसी राशि में एक से ज्यादा ग्रह एक साथ होते हैं, तो इसे ग्रह युति कहते हैं. ग्रह युति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में शुभ या चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कुछ युति राजयोग का निर्माण कर सफलता और लाभ देती हैं, जबकि कुछ सामान्य फल देती हैं. वर्तमान समय में मीन राशि में शनि देव विराजमान हैं और वे सूर्य के साथ युति में हैं.   अब इस राशि में तीसरे ग्रह के रूप में मंगल का प्रवेश होने वाला है. मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है. यह ऊर्जा, साहस और नई गतिविधियों का कारक होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को मंगल कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेगा.  इस गोचर के साथ मीन राशि में त्रिग्रही योग बनेगा. त्रिग्रही योग का प्रभाव राशि अनुसार अलग-अलग होगा और जीवन के कई क्षेत्रों पर असर डाल सकता है. जानते हैं इस खास योग से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए मंगल का मीन राशि में गोचर कामकाज और व्यावसायिक क्षेत्रों में नई चुनौतियां और जिम्मेदारियां लेकर आएगा. यह समय आपकी नेतृत्व क्षमता और साहस को बढ़ाएगा. पुराने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने की संभावना है और कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा.  स्वास्थ्य के मामले में हल्की सावधानी जरूरी है, लेकिन मानसिक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार में सहयोग और घर में सुख-शांति बनी रहेगी.  इस समय आप वित्तीय योजनाओं और निवेश के अच्छे अवसर भी देख सकते हैं. धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक स्थिरता, करियर में प्रगति और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन लाने वाला है. आप परिवार और सामाजिक जीवन में सहयोग महसूस करेंगे. धन और संपत्ति के मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. इस समय आप नए अवसरों और नए संपर्कों से फायदा उठा सकते हैं. स्वास्थ्य में हल्की थकान या तनाव आ सकता है, लेकिन ध्यान और योग से इसे संतुलित किया जा सकता है. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति भी प्राप्त होगी. मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर उत्साह, ऊर्जा और नई शुरुआत का संकेत देता है.  कार्यक्षेत्र में नए अवसर और सफलता मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य और फिटनेस में सुधार होगा, और आप मानसिक रूप से अधिक सक्रिय और प्रेरित महसूस करेंगे. यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने, नए लक्ष्यों को निर्धारित करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उत्तम है. परिवार और घर के मामलों में सहयोग और सुख-शांति बनी रहेगी. धन-धान्य और करियर में उन्नति के योग भी बनेंगे.

हरियाणा के सात जिलों के 700 बुजुर्ग श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए

 हरियाणा  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूरा स्टेशन जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। ट्रेन में प्रदेश के 7 जिलों के लगभग 700 बुजुर्ग श्रद्धालु सवार हुए, जिनकी आंखों में रामलला के दर्शन की ललक साफ दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताया मुख्यमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक और भावुक बताते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि हरियाणा की अटूट श्रद्धा को अयोध्या से जोड़ने वाला सेतु है। उन्होंने घोषणा की कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खान-पान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी बुजुर्ग धन के अभाव में दर्शन से वंचित न रहे। अप्रैल में नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी ट्रेन मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी सौगात देते हुए एलान किया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक विशेष ट्रेन हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए भी रवाना की जाएगी। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 50 हजार रुपये और गुरु दर्शन योजना के तहत 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प हर वर्ग को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। विपक्ष पर साधा निशाना पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल कि गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर विपक्ष चिंता जता रहा है और लाक डाउन की बात कह रहा है। इस पर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष आपदा में भी राजनीति ढूंढने का काम कर रहा है। विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। यह एक गंभीर समस्या है, इससे पूरा विश्व जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करते हैं। जब भी कोई वैश्विक संकट आया है, प्रधानमंत्री भारत के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर करके खड़े हुए नजर आए हैं।

AAP सांसद ने लोकसभा में उठाई आवाज, शादी के लिए लड़के का डोप टेस्ट होना चाहिए जरूरी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग नेकेंद्र सरकार से आग्रह किया कि शादी के समय लड़कों के डोप टेस्ट और चिकित्सा जांच को अनिवार्य बनाने के लिए कानून बनाया जाए। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई। कंग ने कहा, ‘आज हमारे समाज में तलाक और घरेलू हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जब नया रिश्ता जुड़ता है तो लड़की के बारे में बहुत जांच-पड़ताल की जाती है, लेकिन लड़कों को लेकर उतनी जांच-पड़ताल नहीं होती।’ उनका कहना था कि शादी के समय लोग इस तरह की चीजें छिपाते हैं। उन्होंने कहा, 'सरकार से मांग है कि एक कानून बनाया जाए कि शादी के समय डोप टेस्ट और चिकित्सा जांच अनिवार्य हो।' उन्होंने कहा कि शादी के बाद कई बार सामने आता है कि लड़का गंभीर रूप से बीमार है या फिर वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। इससे महिलाओं के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कंग ने कहा कि दूल्हे के लिए अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए कि वह मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और डोप टेस्ट का सर्टिफिकेट लड़की वालों के सामने पेश करे और तभी शादी हो। कांग्रेस सांसद ने की ऑनलाइन कारोबारियों पर लगाम की मांग कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह ने सरकार से ऑनलाइन कारोबार पर अंकुश लगाने तथा छोटे एवं मझौले व्यापारियों के हितों के संरक्षण की मांग की। सिंह ने शून्य काल में इस बारे में नियम बनाने और छोटे दुकानदारों और मझौले व्यापारियों का व्यवसाय को बचाने के उपाय करने की सरकार से मांग की। सपा के वीरेन्द्र सिंह ने किसानों के घरों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर बिल बढ़कर आने तथा प्रीपेड मीटर लगाने से उन्हें हो रही कठिनाइयों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनकी समस्यायें दूर करने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशिकांत दुबे ने मुस्लिमों और ईसाइयों से विवाह करने वाली आदिवासी युवतियों का अनुसूचित जनजाति का दर्जा समाप्त करने की मांग की। भाजपा के ही चन्दूभाई छगनभाई शिहोरा ने गुजरात के सुरेन्द्र नगर इलाके के नमक किसानों को बारिश से हुए नुकसान की भरपाई करने और उन्हें भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। सपा के आनंद भदौरिया ने उत्तर प्रदेश में शहीदों और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किये जाने का मुद्दा उठाया और इसके दोषियों को सजा देने की मांग की। कांग्रेस के डॉ. प्रशांत यादवराव पडोले ने 2027 की जनगणना के लिए निर्धारित प्रारूप के कॉलम में अन्य पिछड़ा वर्ग को भी जोड़ने की मांग की।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन पर खुशी से झूम उठे लोग

जेवर में उमड़ा जन-सैलाब, मोदी-योगी के नारों की गूंज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन पर खुशी से झूम उठे लोग ’सबका साथ-सबका विकास’ का विजन उतरा धरातल पर जेवर गौतमबुद्ध नगर में जेवर अब सिर्फ जमीन नहीं, उत्तर प्रदेश के सपनों की उड़ान का प्रतीक बन गया है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के उद्घाटन के साथ ही शनिवार को उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। एयरपोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से ही उत्साह व उम्मीद का मिला-जुला माहौल दिखाई दिया। जनसभा में आए हजारों लोग, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने इस पल को एक विराट राष्ट्रीय आयोजन का रूप दे दिया। पीएम मोदी-सीएम योगी के पोस्टर लेकर पहुंचे लोग जैसे ही पीएम मोदी के साथ सीएम योगी मंच पर पहुंचे, पूरा परिसर अपार जनसमूह की तालियों और नारों से गुंजायमान हो उठा। युवाओं व महिलाओं के हाथों में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों वाले पोस्टर लहरा रहे थे। भारी संख्या में लोग राष्ट्रीय ध्वज लेकर भी पहुंचे थे। पीएम और सीएम की तस्वीरों के कटआउट जनसभा को जीवंत बना रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पंडाल में हजारों मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट मानो उत्तर प्रदेश के चमकते भविष्य की झलक दिखा रही थी। सीएम योगी का जताया आभार एयरपोर्ट परिसर में मौजूद लोगों के चेहरों पर भविष्य की उम्मीदें साफ झलक रही थीं। स्थानीय युवाओं के बीच रोजगार को लेकर जबरदस्त उत्साह था। जनसभा में उपस्थित स्थानीय निवासी आशीष भाटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि एयरपोर्ट बनने से स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। एक दौर था, जब स्थानीय युवा रोजगार के लिए बाहर जाते थे, लेकिन अब दूसरे राज्यों के लोग भी यहां आकर नौकरी कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के रहने वाले पप्पू देवनाथ एयरपोर्ट में प्लांट ऑपरेटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के लोग नौकरी की तलाश में पश्चिम बंगाल आते थे, लेकिन अब मैं वहां से नौकरी करने यूपी आया हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नये कीर्तिमान बना रहा है। किसान-व्यापारी भी उत्साहित जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन जाने से किसानों व व्यापारियों को निर्यात और लॉजिस्टिक्स में नई संभावनाएं दिख रही हैं। जेवर निवासी किसान भरत सिंह ने बताया कि हम लोगों के उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध हो सकेगा। हमारे उत्पाद काफी कम लागत में विदेश में निर्यात हो सकेंगे। हमारे स्थानीय व्यापारी भी एयरपोर्ट बनने से काफी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों व नौजवानों के लिए जितना करते हैं, सोचते हैं, उतना आज तक किसी ने नहीं सोचा था।  अब दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ. ललिता जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि पहले इन्हें फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था, जिसमें तीन से चार घंटे लग जाते थे लेकिन अब वो आधे से एक घंटे के अंदर यहीं से फ्लाइट पकड़ सकेंगी।

भिवानी में चादर ओढ़े बदमाश ने घर में पर्ची फेंककर दी एजेंसी बंद करने की धमकी

भिवानी भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा स्थित एक गैस एजेंसी संचालक से पत्थर बंधी पर्ची फेंककर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घर पर फेंकी गई पर्ची में पांच लाख रुपये की मांग की गई है। नहीं देने पर गैस एजेंसी बंद करवाने की धमकी भी दी गई है जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध आरोपी पुलिस ने शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। जिसमें एक व्यक्ति चाद्दर ओढ़े दिखाई दे रहा है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बाला देवी पत्नी अशोक बंसल ने बताया कि उनकी अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 76 पर गैस एजेंसी है। ऊपरी मंजिल पर उन्होंने अपना आवास बनाया हुआ है। सफाई के दौरान मिली धमकी भरी पर्ची वह वहां सफाई कर रहे थे तभी अचानक उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो एक पर्ची पड़ी मिली। उस पर्ची को उठाकर जब पढ़ा तो उसमें पांच पेटी की डिमांड की गई थी। इसकी जानकारी पत्नी ने अपने पतिअशोक बंसल को दी जो कि गैस एजेंसी में मौजूद थे। सूचना मिलते ही अशोक बंसल अनाज मंडी स्थित अपने आवास पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे खंगालने लगी। वहीं, कमरे में एक व्यक्ति कंबल ओढ़े हुए जाता दिखाई दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाला देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ फिरौती मांगने को लेकर केस दर्ज किया गया। 

ऑनलाइन तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: Amazon पैकेट में मछली दाने की जगह निकली 314 लीटर शराब

समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शनिवार को अमेजन (ऑनलाइन शापिंग कंपनी) के डिलीवरी सर्विस पार्सल पार्टनर विंग के आफिस में छापा मारकर शराब की खेप बरामद की। यहां मछली दाना की बुकिंग की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में तीन लोगों पर प्राथमिकी की गई है। शराब की यह खेप शराब कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा पंचायत भवन के समीप वीरेंद्र कुमार के यहां डिलीवर होनी थी। इसे प्लास्टिक की 20 बाल्टियों में पैक किया गया था। जितवारपुर स्थित वेयर हाउस में पार्सल से शराब की गंध आने के बाद कूरियर कंपनी ने इसकी सूचना अमेजन के प्रतिनिधि और पुलिस को दी। पार्सल खोला तो पुलिस के उड़े होश मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्सल को खोला तो होश उड़ गए। बोरे के भीतर प्लास्टिक की बाल्टी में मछली दाना की जगह शराब भरी थी। पुलिस टीम ने एक-एक कर सभी 20 बंद पैकेट को खोलकर देखा और जब्त कर लिया। कुल 252 लीटर बीयर और 62 लीटर अंग्रेली शराब मिली। बोतलों को बाल्टी के अंदर रखकर उसे जूट के बोरे से इस तरह पैक किया गया था कि पता नहीं चल सके। इस दौरान एक पैकेट से शराब जैसी महक आने पर कूरियर कर्मी ने टीम लीडर को सूचना दी। मुंबई से भेजा गया था पार्सल जांच में पता चला कि मुंबई के रहने वाले सेलर आदर्श कुमार और गुंजेश कुमार ने यह पार्सल रांची से भेजा था। इसकी सप्लाई वीरेंद्र कुमार को होनी थी। इन तीनों के खिलाफ कूरियर कंपनी के चैनल टीम लीडर केशव कुनाल सिन्हा ने प्राथमिकी कराई है। एफआइआर में मोबाइल नंबर और पैन कार्ड की जानकारी भी कंपनी ने पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि शराब जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन शापिंग साइट का उपयोग कर शराब मंगाना कानून का गंभीर उल्लंघन है। इस नेटवर्क को खंगालने का काम जारी है।

रोजगार और इंडस्ट्रियल ग्रोथ का मेगा हब बनेगा यूपी का जेवर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूपी में निवेश को मिलेगा बड़ा बूस्ट रोजगार और इंडस्ट्रियल ग्रोथ का मेगा हब बनेगा यूपी का जेवर निर्यात को मिलेगी रफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र बनेगा ग्लोबल निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में उभर रहा जेवर, तेजी से बढ़ रहे निवेश प्रस्ताव 1 लाख से अधिक रोजगार, हजारों करोड़ की आर्थिक गतिविधि का अनुमान जेवर  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में निवेश, उद्योग और व्यापार के नए युग की शुरुआत का संकेत दे रहा है। यह एयरपोर्ट न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि इसे राष्ट्रीय और वैश्विक निवेश के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए “गेमचेंजर” बताते हुए कहा कि यह परियोजना निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोलेगी। यमुना एक्सप्रेसवे बना निवेश का नया इंजन यमुना एक्सप्रेसवे और इसके आसपास के क्षेत्रों में पहले से ही बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्ताव आने शुरू हो चुके हैं। एयरपोर्ट के कारण यह क्षेत्र तेजी से एक औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा है, जहां देश-विदेश की कंपनियां अपनी इकाइयां स्थापित करने में रुचि दिखा रहीं हैं। एयरपोर्ट के आसपास मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, डेटा सेंटर, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल और टॉय पार्क जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट विकसित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में क्षेत्र में सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखे जाने से हाईटेक इंडस्ट्री को बढ़ावा मिला है। भविष्य में यहां फिनटेक सिटी जैसे अत्याधुनिक प्रोजेक्ट भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र टेक्नोलॉजी और उद्योग का प्रमुख केंद्र बनेगा। निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार मल्टी मोडल कार्गो हब बनने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को ‘लैंडलॉक्ड’ स्थिति से बाहर निकालकर वैश्विक बाजार से सीधे जोड़ देगा। इससे प्रदेश के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक तेजी से पहुंच सकेंगे और निर्यात को नई गति मिलेगी। इस एयरपोर्ट परियोजना से लगभग 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। साथ ही करीब 60,000 करोड़ रुपये की आर्थिक गतिविधि उत्पन्न होने का अनुमान है। सरकार को इससे लगभग 2000 करोड़ रुपये का कर राजस्व प्राप्त हो सकता है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूती देगा। दीर्घकालिक विकास का मजबूत आधार इस परियोजना का कंसेशन पीरियड 40 वर्षों का है। अनुमान है कि वर्ष 2061-62 तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त होगी, जो इसकी दीर्घकालिक आर्थिक क्षमता को दर्शाता है। कुल मिलाकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के लिए केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि निवेश, उद्योग, निर्यात और रोजगार का एक समग्र विकास मॉडल बनकर उभर रहा है। आने वाले समय में यह परियोजना प्रदेश को आर्थिक रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

कोहली की कमाल की पारी और देवदत्त का योगदान, ओपनिंग मैच में आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

 बेंगलुरु  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया।  आरसीबी को जीत के लिए 202 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 15.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाए।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. आरसीबी अब टाइटल डिफेंड करने के इरादे से इस सीजन में उतरी है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद 10 साल के खिताबी सूखे को इस सीजन में खत्म करना चाहेगी।  कोहली-पडिक्कल रनचेज में छाए रनचेज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने फिल साल्ट (8 रन) का विकेट सस्ते में गंवा दिया. साल्ट तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को कैच थमा बैठे. यहां से इम्पैक्ट सब देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी कर आरसीबी को संभाल लिया. देवदत्त ने 7 चौके और 4 छक्के की मदद से सिर्फ 26 गेंदों पर 61 रन बनाए. इस दौरान देवदत्त ने 21 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. देवदत्त को हर्ष दुबे ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े. पाटीदार ने सिर्फ 12 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें 2  चौके और तीन छक्के शामिल रहे. पाटीदार को तेज गेंदबाज डेविड पेन ने आउट किया. पेन ने फिर अगली गेंद पर जितेश शर्मा (0 रन) को भी पवेलियन भेज दिया. यहां से विराट कोहली और टिम डेविड ने आरसीबी को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. कोहली ने 38 गेंदों पर 69* रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं डेविड के बल्ले से नाबाद 16 रन निकले।  ऐसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की पारी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 201 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 18 रनों के स्कोर पर ही अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया. अभिषेक 7 रन बनाकर डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज जैकब डफी का शिकार बने. फिर डफी ने तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर दूसरे ओपनर ट्रेविस हेड (11 रन) को भी चलता किया. डफी ने इसके बाद नीतीश रेड्डी (1 रन) को पवेलियन भेजा. नीतीश के आउट होने के समय सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 29/3 था।  यहां से कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. ईशान ने इस पार्टनरशिप के दौरान 7 चौके और दो छक्के की मदद से 27 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. क्लासेन 31 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने, जिसके चलते ये साझेदारी टूटी. फिर सुयश शर्मा ने सलिल अरोड़ा को 9 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. ईशान किशन शानदार बैटिंग कर रहे थे, लेकिन वो तिहरे अंकों तक पहुंच नहीं सके. ईशान डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में फिल साल्ट को कैच थमा बैठे. ईशान ने 38 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. हर्ष दुबे (3 रन) और हर्षल पटेल (0 रन) बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए. वो तो दाद देनी होगी अनिकेत वर्मा की, जिन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर 43 रन (4 छक्के, तीन चौके) बनाकर हैदराबाद को 200 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आरसीबी की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट झटके. इस मुकाबले के लिए आरसीबी ने तेज गेंदबाजों अभिनंदन सिंह और जैकब डफी को मौका दिया. दोनों खिलाड़ियों का ये आईपीएल में डेब्यू मुकाबला रहा. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आक्रामक बल्लेबाज सलिल अरोड़ा और तेज गेंदबाज डेविड पेन ने अपना आईपीएल डेब्यू किया।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा. इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा. इम्पैक्ट सब: डेविड पेन सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में सबसे खतरनाक मानी जाती है. इनके साथ ईशान किशन की मौजूदगी टीम की बल्लेबाजी को और मजबूत बनाती है. पिछले दो सीजन में इस तिकड़ी ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी से हर विरोधी टीम को दबाव में डाला है. पिछले सीजन में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में एसआरएच ने 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. उस मैच में ईशान किशन ने 48 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी, आरसीबी वह मैच हार गई थी, लेकिन बाद में टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहली बार खिताब जीत लिया था।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में कड़े मुकाबले हुए हैं. दोनों टीम्स के बीच अब तक खेले गए 27 आईपीएल मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 बार जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी को 12 मैचों में सफलता मिली. एक मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ था. RCB vs SRH हेड टू हेड कुल IPL मुकाबले: 27 RCB ने जीते: 12 SRH ने जीते: 14 बेनतीजा: 1 इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले से ज्यादा संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली के साथ फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी और जॉर्डन कॉक्स जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं. कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ उतरी है. हालांकि तेज गेंदबाजों जोश हेजलवुड और नुवान तुषारा की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती बनी हुई है।     

‘भांचा आया है’: छत्तीसगढ़ में बागेश्वर सरकार का विवादित बयान, धर्मांतरण पर सख्त रुख

कोरबा. ऊर्जाधानी कोरबा आज पूरी तरह से राममय हो गई है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी पाँच दिवसीय हनुमंत कथा के लिए कोरबा पहुँच चुके हैं. कथा के पहले ही दिन कथा स्थल ढपढप में श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि प्रशासन के लिए व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया. मंच संभालते ही बाबा ने जहाँ कोरबा की ऊर्जा शक्ति को नमन किया, वहीं धर्मांतरण करने वालों को सीधे शब्दों में चेतावनी दे डाली. ​धर्मांतरण के मुद्दे पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अब तक का सबसे तीखा प्रहार किया है. आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मिशनरियों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने दो टूक कहा— “यहाँ आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठाठरी मारी जाएगी. अब यह खेल नहीं चलेगा.” उन्होंने संकल्प दोहराते हुए कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी ‘घर वापसी’ कराई जाएगी. ​कोरबा के कोयले का लोहा माना ​शहर की महत्ता पर चर्चा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कोरबा पूरे देश को रोशन करता है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा— “अगर कोरबा का कोयला बंद हो जाए, तो हमारे मध्य प्रदेश में भी अंधेरा छा जाएगा, वहाँ लाइट नहीं जलेगी.” उन्होंने कोरबा वासियों के प्रेम को अद्भुत बताया. ​”मैं छत्तीसगढ़ का भांचा हूँ” ​भावुक संबोधन में शास्त्री जी ने खुद को छत्तीसगढ़ का ‘भांचा’ (भांजा) बताया. उन्होंने कहा— “यह माता कौशल्या की पावन धरती है और मैं यहाँ का भांचा हूँ. यहाँ मेरा पूरा अधिकार है.” उन्होंने जनता को ‘पागल’ कहते हुए उनके अटूट विश्वास की सराहना की. ​1 अप्रैल तक चलेगा भक्ति का महाकुंभ ​बता दें कि यह हनुमंत कथा 1 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें विशेष ‘दिव्य दरबार’ भी सजेगा. बाबा ने साफ कर दिया है कि वे यहाँ केवल कथा सुनाने नहीं, बल्कि सनातन की अलख जगाने और धर्मांतरण रोकने के संकल्प के साथ आए हैं.

यूपी में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली राहत राशि

यूपी में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित 21 जनपदों में ओलावृष्टि से 244.23 हेक्टेयर फसल की हुई क्षति प्रभावित 286 किसानों को योगी सरकार ने दी ₹13.34 लाख से अधिक की सहायता 17 जनपदों में अतिवृष्टि से 4053.11 हेक्टेयर फसल का हुआ नुकसान प्रभावित 9992 किसानों को सरकार की ओर से मिली ₹4.47 करोड़ से अधिक की राहत लखनऊ  उत्तर प्रदेश में बीते दिनों खराब मौसम, आंधी और बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहत कार्यों को तेज करने और लगातार निगरानी बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के 21 जनपदों में कुल 244.23 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त हुई है। इस आपदा से प्रभावित 286 किसानों को अब तक ₹13,34,217 की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। वहीं, अतिवृष्टि (अधिक वर्षा) के चलते स्थिति अधिक गंभीर रही। प्रदेश के 17 जनपदों में 4053.11 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान कुल 14,207 किसान प्रभावित हुए, जिनमें से 9,992 किसानों को अब तक ₹4,47,24,779 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा, बीते दिनों (15 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक ) हुई बेमौसम भारी वर्षा से जनपद सहारनपुर के 5 गांवों में 11 हेक्टेयर फसल क्षति दर्ज की गई, जिसमें 44 किसान प्रभावित हुए हैं। जनपद ललितपुर की 3 तहसीलों में 1650.75 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल क्षति दर्ज की गई है, जिसमें कुल 3142 किसान प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा फसल क्षति का आकलन तेजी से कराया जा रहा है और पात्र किसानों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शेष प्रभावित किसानों को भी शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति संभाल सकें और आगामी फसल की तैयारी कर सकें। राज्य सरकार की इस त्वरित राहत व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी प्रभावित किसान सहायता से वंचित न रह जाए।