samacharsecretary.com

PF पैसा आसानी से निकालेगा EPFO, ATM और UPI सुविधा जल्द उपलब्ध

नई दिल्ली ईपीएफओ के करीब 8 करोड़ सब्सक्राइबर्स के लिए गुड न्यूज है। आप अपने प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा ATM और UPI के जरिए निकाल सकेंगे। यह सुविधा मई के अंत तक लाइव होने की उम्मीद है, जिससे पीएफ पैसे तक पहुंच और भी आसान और तेज हो जाएगी। ईटी नाउ के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। ईपीएफओ डैशबोर्ड के मुताबिक ईपीएफओ में करीब 7,98,24,491 मेंबर हैं। इनमें 7.74 करोड़ से अधिक सदस्यों की आधार सत्यापित KYC हो चुकी है। इनमें से 82,11,182 पेंशनर हैं। क्या है EPFO 3.0 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पिछले साल EPFO 3.0 लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य डिजिटल ढांचे और प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाना है। यह नया सिस्टम मिड-2026 तक पूरी तरह लागू हो जाएगी। इससे पीएफ से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं यूजर-फ्रेंडली हो जाएंगी। क्या होगा फायदा इस नए सिस्टम से ईपीएफओ के सदस्यों को पीएफ तक आसान पहुंच होगी। ऑटो-क्लेम सेटलमेंट और पसंद के बैंक खाते में फंड ट्रांसफर हो सकेगा। सबसे अहम अपग्रेड एटीएम और यूपीआई के जरिए पीएफ निकासी की सुविधा को लेकर होगा। कितना पैसा निकाल सकते हैं: EPFO निकासी की अधिकतम सीमा तय करेगा। इसके मुताबिक कुल पीएफ बैलेंस का 50% तक ही यूपीआई या एटीएम से निकाला जा सकेगा। कैसे काम करेगी यह सुविधा: EPFO सब्सक्राइबर्स को डेडिकेटेड एटीएम कार्ड जारी करेगा। यह कार्ड सीधे पीएफ अकाउंट से लिंक होगा। आप किसी भी एटीएम से जाकर अपना पीएफ पैसा निकाल सकेंगे। इसके अलावा, UPI के जरिए भी पीएफ बैलेंस ट्रांसफर किया जा सकेगा। कौन कर सकता है इस सुविधा का इस्तेमाल: ईपीएफओ सदस्यों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। जैसे, एक्टिव UAN होना चाहिए। UAN से KYC डॉक्यूमेंट्स आधार, PAN, बैंक खाता नंबर और IFSC कोड लिंक होने चाहिए। रिकॉर्डतोड़ क्लेम श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने पिछले महीने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में EPFO ने 8.31 करोड़ क्लेम सेटल किए हैं, जो FY25 के 6.01 करोड़ से कहीं अधिक है। इनमें से 5.51 करोड़ क्लेम एडवांस या आंशिक निकासी के थे। यह पीएफ तक आसान पहुंच का बड़ा उदाहरण है। 71.11% एडवांस क्लेम ऑटो मोड में 3 दिनों के भीतर प्रोसेस हुए (पिछले साल 59.19%)। 6.68 करोड़ सदस्यों ने चेक लीफ अपलोड किए बिना ही क्लेम दायर किए। 1.59 करोड़ सदस्यों ने बिना एम्प्लॉयर की मंजूरी के अपने बैंक अकाउंट सीड किए। 70.55 लाख ट्रांसफर क्लेम ऑटोमेटिक प्रोसेस हुए। 24.84 लाख ट्रांसफर रिक्वेस्ट सदस्यों द्वारा बिना एम्प्लॉयर के हस्तक्षेप के की गईं।

मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल की वन एवं वन्य जीव संरक्षण प्रयासों की सराहना

भोपाल  मंडला जिले स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व में मलेशियाई वन विभाग का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर पहुँचा है। मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने कान्हा में संचालित संरक्षण प्रयासों की सराहना करते हुए अपने देश में भी ऐसे मॉडल अपनाने में रुचि व्यक्त की। एपीसीसीएफ श्री एल. कृष्णमूर्ति एवं फील्ड डायरेक्टर श्री रवीन्द्र मणि त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल को अनाथ शावकों के पुनर्वास, ग्राम पुनर्स्थापन तथा पर्यटन प्रबंधन गतिविधियों का फील्ड भ्रमण कराया। मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण के पहले दिन खटिया ईको सेंटर में वन्यजीव प्रबंधन, संरक्षण रणनीतियों, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा सत्र आयोजित किया गया। चर्चा सत्र में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. एच.एस. नेगी, एपीसीसीएफ श्री एल. कृष्णमूर्ति, फील्ड डायरेक्टर श्री रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, डिप्टी डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों द्वारा कान्हा टाइगर रिजर्व की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों एवं सफल संरक्षण मॉडलों पर प्रस्तुतियाँ दी गईं।  

9 मई 2026 राशिफल: सभी राशियों का आज का भाग्य, करियर, प्यार और पैसा

मेष 9 मई का दिन साहसिक अवसरों से भरपूर साबित होगा। साफ दिल से बात करें, एक नया मार्ग अपनाएं और मित्रवत सपोर्ट पर भरोसा रखें। छोटे-छोटे कदम जल्द ही उज्ज्वल परिणाम ला सकते हैं। रोमांस और सपोर्ट से जवाब दें। वृषभ 9 मई के दिन आसान ऑप्शन और निरंतर प्रयास कार्यों को आसान बना देंगे। प्रेम से बोलें, आसान योजना बनाएं और अपने वादे निभाएं। अपनी गट फीलिंग पर भरोसा रखें, जरूरत पड़ने पर आराम करें और प्यार भरे शब्द कहें। मिथुन 9 मई के दिन जीवन में परिवर्तन आ सकता है। छोटे-छोटे कार्य गहरी दोस्ती, क्लियर लक्ष्यों और शांति के साथ कॉन्फिडेंस की ओर ले जाएंगे। मुस्कुराते रहें और धैर्य बनाए रखें। आपको घर और दोस्तों के बीच छोटे-छोटे सुधार नजर आ सकते हैं। कर्क 9 मई के दिन जल्दबाजी में बदलाव करने से बचें। अच्छी तरह आराम करें और सादा शाकाहारी भोजन करें। धैर्य रखें और विचारों को स्थायी परिणामों में बदलने के लिए दृढ़ संकल्पित रहें। सिंह 9 मई के दिन जिज्ञासा और क्लियर योजनाओं के मेल से सिंह राशि वालों को लाभ हो सकता है। विचारों को मैनेज करने के लिए छोटी लिस्ट बनाएं और उन्हें विश्वसनीय दोस्तों के साथ शेयर करें। छोटी-छोटी बातचीत से उपयोगी अवसर खुल सकते हैं। कन्या 9 मई के दिन कन्या राशि के जातक धैर्य और स्मार्ट योजना बनाने से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आसान कार्यों को पूरा करें और नियमित दिनचर्या बनाएं। आज के दिन लिए गए छोटे-छोटे फाइनेंशियल डिसीजन भविष्य में मददगार साबित हो सकते हैं। तुला 9 मई के दिन तुला राशि वालों को क्लियर सोच और मधुर शब्दों का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। नए विचारों को व्यावहारिक रूप से लागू करें। सामाजिक पल सीखने का अवसर प्रदान कर सकते हैं और सोच-समझकर लिए गए डिसीजन आपके दिन को बेहतर बनाते हैं। वृश्चिक 9 मई के दिन एकाग्रता, काम और छोटी-छोटी सफलताओं से भरा रहेगा, जो कॉन्फिडेंस बढ़ाता है। सामाजिक अवसरों को ओपन रखें। अपने विकल्पों को क्लियर रखें। शांति के साथ धैर्य से निरंतर प्रगति होती रहेगी। धनु 9 मई के दिन अगर योजनाओं में बदलाव होता है, तो शांति से चीजों को मैनेज करें। परिवार और आपके दोस्त फुल सपोर्ट प्रदान करेंगे। अपनी एनर्जी का बुद्धिमानी से उपयोग करें, डिसप्लिन में रहें और जल्द ही प्रगति निश्चित है। मकर 9 मई के दिन परिवार की बात सुनने से आपको सुकून मिलेगा। कठोर शब्दों के इस्तेमाल से बचें। अच्छी तरह आराम करें, सीमित बजट बनाए रखें। छोटी-छोटी सफलताओं का जश्न मनाएं। कुंभ 9 मई का दिन कुंभ राशि वालों को स्पीड और प्रॉफिट दे सकता है। अपने आसान कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें, जो शुरू किया है उसे पूरा करें। प्रत्येक छोटी सफलता का जश्न मनाएं। बातचीत से भ्रम दूर होगा। मीन 9 मई के दिन मीन राशि वालों को सावधानी से धीरे-धीरे आगे बढ़ने, हेल्दी आदतें बनाने और छोटी-छोटी सफलताओं का आनंद लेने की सलाह दी जाती है। रिश्ते, धन और काम में शांति व दृढ़ता से सफलता मिलती है।