samacharsecretary.com

भोपाल में 2.89 लाख पेड़ों पर मंडराया संकट! 791 किमी सड़क नेटवर्क के प्रस्ताव से विशेषज्ञ चिंतित

 भोपाल भोपाल के ड्राफ्ट मास्टर प्लान 2047 में प्रस्तावित 791 किमी सड़क नेटवर्क से लगभग 2.89 लाख पेड़ों पर खतरा मंडरा रहा है। पर्यावरणविदों और विशेषज्ञों ने ओवरलैपिंग मार्किंग व हरियाली के नुकसान को लेकर चिंता जताई है। सड़क का नेटवर्क, विशेषज्ञों ने जताई चिंता  भोपाल के ड्राफ्ट मास्टर प्लान 2047 में प्रस्तावित 791 किमी सड़क नेटवर्क से लगभग 2.89 लाख पेड़ों पर खतरा मंडरा रहा है। पर्यावरणविदों और विशेषज्ञों ने ओवरलैपिंग मार्किंग व हरियाली के नुकसान को लेकर चिंता जताई है।में भोपाल के ड्राफ्ट मास्टर प्लान 2047 में प्रस्तावित 791 किलोमीटर लंबे सड़क नेटवर्क को लेकर पर्यावरणविदों और शहर के विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। योजना के तहत 18 से 75 मीटर तक चौड़ी सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण से 2.89 लाख पेड़ों पर खतरा मंडराने लगा है। हाल ही में एनएचएआइ की 16.44 किमी लंबी सड़क के लिए लगभग 6,000 पेड़ काटे गए थे। इस आधार पर देखें तो पूरे 791.42 किमी नेटवर्क के निर्माण से सांकेतिक रूप से करीब 2.89 लाख पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल सकती है। 1,450 रुपए प्रति पेड़ की मुआवजा दर के अनुसार इसका सांकेतिक मूल्य लगभग 42 करोड़ रुपए बनता है। इससे पहले भी बायपास और विभिन्न सड़क परियोजनाओं के नाम पर राजधानी में हजारों पेड़ों की बलि दी जा चुकी है। डॉ. कृष्ण कुमार धोटे ने प्रस्तावित सड़कों की मार्किंग में विसंगति की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उनका कहना है कि कई मार्ग, जो पहले से 10 मीटर या 15 मीटर की चौड़ाई में प्रस्तावित थे, वहां अतिरिक्त मार्किंग दिखाई दे रही है। इन्हें मिलाकर देखने पर गलियारा 24 मीटर से भी अधिक चौड़ा हो जाता है। इस प्रकार की ओवरलैपिंग से व्यावसायिक गतिविधियों को वैधता मिल सकती है।  गौरव वैद्य के अनुसार वास्तविक पर्यावरणीय प्रभाव सड़कों का अंतिम रेखांकन, संबंधित मार्गों पर मौजूद वर्तमान वनस्पति की स्थिति, भू-अधिग्रहण की वास्तविक आवश्यकताएं और सड़कों के वास्तविक चौड़ीकरण का विस्तार जैसी बातों पर निर्भर करेगा।30 मीटर चौड़ी सड़कें- 48पर्यावरणविद डॉ. सुभाष सी. पांडेय और राशिद नूर का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में वृक्षों की कटाई से शहर का पर्यावरण संतुलन बिगड़ेगा। धोटे और शहरी नियोजन विशेषज्ञ ने सड़कों की ओवरलैपिंग मार्किंग पर नीतिगत सवाल उठाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तविक पर्यावरणीय प्रभाव अंतिम रेखांकन और मौके पर मौजूद हरियाली की स्थिति पर निर्भर करेगा, लेकिन फिलहाल यह प्रस्ताव भोपाल की हरियाली के लिए बड़ा खतरा नजर आ रहा है।संभावित सांकेतिक वृक्ष कटाई: लगभग 2.89 लाख पेड़भोपाल में काटे जाएंगे 2.89 लाख पेड़।  ओवरलैपिंग मार्किंग पर उठे सवाल मैनिट भोपाल के डिपार्टमेंट ऑफ आकिटेक्चर एंड प्लानिंग के एचओडी प्रो. डॉ. कृष्ण कुमार धोटे ने प्रस्तावित सड़कों की मार्किंग में विसंगति की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उनका कहना है कि कई मार्ग, जो पहले से 10 मीटर या 15 मीटर की चौड़ाई में प्रस्तावित थे, वहां अतिरिक्त मार्किंग दिखाई दे रही है। इन्हें मिलाकर देखने पर गलियारा 24 मीटर से भी अधिक चौड़ा हो जाता है।  प्रस्तावित सड़क नेटवर्क का ढांचा 18 मीटर चौड़ी सड़कें- 111 24 मीटर चौड़ी सड़कें- 103 30 मीटर चौड़ी सड़कें- 48 45 मीटर चौड़ी सड़कें- 17 60 मीटर चौड़ी सड़कें- 15 ये नई सड़कें देंगी नया आकार 09 मीटर- 2 सड़कें 12 मीटर- 4 सड़कें 15 मीटर- 2 सड़कें 70 मीटर- 4 सड़कें 75 मीटर-6 सडकें प्रोजेक्ट भोपाल की हरियाली के लिए खतरा पर्यावरणविद डॉ. सुभाष सी. पांडेय और राशिद नूर का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में वृक्षों की कटाई से शहर का पर्यावरण संतुलन बिगड़ेगा। वहीं मैनिट के प्रो. डॉ. धोटे और शहरी नियोजन विशेषज्ञ ने सड़कों की ओवरलैपिंग मार्किंग पर नीतिगत सवाल उठाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तविक पर्यावरणीय प्रभाव अंतिम रेखांकन और मौके पर मौजूद हरियाली की स्थिति पर निर्भर करेगा, लेकिन फिलहाल यह प्रस्ताव भोपाल की हरियाली के लिए बड़ा खतरा नजर आ रहा है। वित्तीय एवं पर्यावरणीय मानक एनएचएआइ संदर्भ दरः 365 पेड़ प्रति किलोमीटर संभावित सांकेतिक वृक्ष कटाई: लगभग 2.89 लाख पेड़ निर्धारित मुआवजा दरः 1,450 रुपए प्रति पेड़ अनुमानित कुल मुआवजा राशिः लगभग 42 करोड़ रुपए  

चीन तक पहुंचा अफगानिस्तान का नया रास्ता, वाखान कॉरिडोर में 121 किमी सड़क तैयार; पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

काबुल  अफगानिस्तान ने चीन से सड़क संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. देश ने उत्तर-पूर्वी बदख्शां प्रांत में वाखान कॉरिडोर के जरिए 121 किलोमीटर लंबी सड़क का आधिकारिक उद्घाटन किया है. यह सड़क चीन के शिनजियांग क्षेत्र की ओर सीधा रास्ता उपलब्ध कराती है. हालांकि, फिलहाल यह सड़क बिना पक्की सतह वाली है।  इस सड़क का निर्माण करीब दो साल पहले शुरू हुआ था और इसे बनाने में करीब 365 मिलियन अफगानी यानी लगभग 55 लाख डॉलर की लागत आई है. अफगानिस्तान के ग्रामीण पुनर्वास और विकास मंत्री अब्दुल लतीफ मंसूर ने इसके उद्घाटन के दौरान कहा कि इस सड़क का देश के लिए रणनीतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्व है।  चीन तक पहुंच बनाने में अहम होगा वाखान वाखान कॉरिडोर अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में मौजूद एक संकरी पट्टी है. यह इलाका ताजिकिस्तान और पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के बीच स्थित है. लंबे समय से इसकी भौगोलिक स्थिति को अफगानिस्तान और चीन के बीच संपर्क के लिहाज से अहम माना जाता रहा है।  नई सड़क के शुरू होने से इस दूरदराज इलाके में आवाजाही आसान होने की उम्मीद है. अफगान सरकार का कहना है कि उसने खास तौर पर कम विकसित प्रांतों में बुनियादी ढांचे से जुड़े ऐसे प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी है।  विदेशी इंजीनियरों के बिना तैयार हुई सड़क अब्दुल लतीफ मंसूर ने कहा कि इस परियोजना पर अफगान इंजीनियरों ने ही काम किया और निर्माण के लिए किसी विदेशी इंजीनियर या सलाहकार की मदद नहीं ली गई. सरकार ने इसे स्थानीय तकनीकी क्षमता और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में अहम उपलब्धि बताया।  अफगानिस्तान के लिए वाखान कॉरिडोर सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं है. सरकार इसे चीन की ओर व्यापार और संपर्क बढ़ाने के साथ-साथ देश के रणनीतिक और आर्थिक हितों से जोड़कर देख रही है. वहीं पाकिस्तान भी चीन के साथ मिलकर उसके CPEC प्रोजेक्ट के तहत कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दे रहा है, लेकिन प्रोजेक्ट के 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है. ऐसे में अफगानिस्तान ने कमोबेश तीन साल में ही सड़क बनाकर पूरी कर ली है। 

मेहनत की मिसाल बनी किसान की बेटी, प्रियंका सिहाग ने तीसरे प्रयास में हासिल की 40वीं रैंक; बनीं SDM

हनुमानगढ़  सफलता किसी की मोहताज नहीं होती, और जब इरादे मजबूत हों तो गांव-देहात से निकलकर भी देश-प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं को फतह किया जा सकता है। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की रावतसर तहसील के बरमसर गांव की रहने वाली प्रियंका सिहाग ने इस बात को साबित कर दिखाया है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाली प्रियंका ने लगातार तीन बार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा पास की और अब अपने तीसरे प्रयास में प्रदेशभर में 40वीं रैंक हासिल कर एसडीएम (SDM) बनने का सपना पूरा किया। 21 वर्ष की उम्र में शुरुआत और लगातार 3 बार सफलता प्रियंका सिहाग की यह यात्रा महज एक बार में मिली सफलता नहीं, बल्कि धैर्य, निरंतरता और कड़ी मेहनत की मिसाल है। पहला प्रयास (RAS-2021): महज 21 वर्ष की उम्र में प्रियंका ने पहली बार परीक्षा दी और पूरे राजस्थान में 599वीं रैंक हासिल की। हालांकि, केवल 1 अंक से सेवा आवंटन रुक जाने के कारण उन्हें पद नहीं मिल सका, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दूसरा प्रयास (RAS-2023): प्रियंका ने अपनी गलतियों से सीख लेते हुए दूसरे प्रयास में 265वीं रैंक प्राप्त की और उनका चयन असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (ACTO – GST) के पद पर हुआ। तीसरा प्रयास (RAS-2024): शादी के बाद भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और तीसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल राजस्थान 40वीं रैंक हासिल की। इसके बाद सितंबर 2026 में हुए सेवा आवंटन में उन्हें SDM का पद मिला। प्रियंका की शादी बीकानेर जिले के खाजूवाला निवासी दिलीप कुमार भांभू से हुई है, जो राजस्थान तहसील सेवा (2018 बैच) के अधिकारी हैं और वर्तमान में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। उनके ससुर आसाराम भांभू भी एक सरकारी शिक्षक हैं। प्रियंका ने बताया कि शादी के बाद RAS-2024 परीक्षा की तैयारी करने और अपना लक्ष्य हासिल करने में उन्हें अपने पति और ससुर का पूरा प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिला। पारिवारिक संघर्ष और प्रेरणा की कहानी प्रियंका के पिता पुरुषोत्तम सिहाग एक साधारण किसान हैं जो गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि मां उर्मिला देवी गृहिणी हैं। कॉलेज के दूसरे वर्ष के दौरान प्रियंका ने मोबाइल पर प्रशासनिक अधिकारियों के प्रेरणादायक वीडियो देखे थे, जिसके बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मन बनाया। युवाओं के लिए प्रेरणादायक सीख प्रियंका सिहाग का संदेश बिल्कुल साफ है कि यदि पहली बार में मनचाही सफलता या रैंक न मिले, तो निराश होने की बजाय अपनी कमियों को सुधारना चाहिए। सही रणनीति, परिवार के सहयोग और लगातार मेहनत के दम पर जीवन में किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सही दिशा में किया गया प्रयास हमेशा रंग लाता है।

चालू है न्यायधानी में अवैध रेत खनन का कारोबार! नदी में दिनदहाड़े चल रहे ट्रैक्टर, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल

चालू है न्यायधानी में अवैध रेत खनन का कारोबार! नदी में दिनदहाड़े चल रहे ट्रैक्टर, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल  बिलासपुर  न्यायधानी बिलासपुर में रेत खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोनी क्षेत्र में नदी के किनारे बड़े पैमाने पर रेत उत्खनन और परिवहन किए जाने का दृश्य सामने आया है। मौके की तस्वीर में नदी के बीच रेत के बड़े-बड़े हिस्से दिखाई दे रहे हैं और ट्रैक्टर भी रेत वाले क्षेत्र में मौजूद नजर आ रहे हैं।  यह पूरा मामला कोनी, बिलासपुर क्षेत्र का बताया गया है। सुबह करीब 6:53 बजे की तस्वीर में नदी क्षेत्र में मशीनरी और ट्रैक्टर की मौजूदगी दिखाई दे रही है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या यहां रेत का उत्खनन और परिवहन अधिकृत अनुमति के तहत हो रहा है या नियमों को दरकिनार कर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं?  नदी का सीना खोदकर निकाली जा रही रेत?  मौके के दृश्य में नदी के बड़े हिस्से में रेत का फैलाव और पानी की संकरी धार दिखाई दे रही है। आसपास कई स्थानों पर खुदाई जैसे निशान भी नजर आ रहे हैं। यदि यहां बिना वैध अनुमति या निर्धारित खनन सीमा के बाहर रेत निकाली जा रही है, तो यह जांच का विषय है।  प्रशासन की निगरानी पर सवाल रेत खनन को लेकर शासन द्वारा नियम और अनुमति व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसके बावजूद यदि नदी क्षेत्र में सुबह-सुबह ट्रैक्टरों की आवाजाही और रेत उठाने का काम चल रहा है, तो संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब देखना होगा कि खनिज विभाग, राजस्व विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में मौके का निरीक्षण कर खनन की अनुमति, रॉयल्टी, खनन क्षेत्र और परिवहन दस्तावेजों की जांच करते हैं या नहीं।  सबसे बड़ा सवाल यही है— यदि खनन वैध है तो मौके पर इसकी अनुमति और रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज क्या हैं, और यदि अनुमति नहीं है तो नदी क्षेत्र में यह गतिविधि किसकी निगरानी में चल रही है?

महंगा हुआ IndiGo का हवाई सफर, घरेलू फ्लाइट्स पर ₹375 से ₹1,300 तक बढ़ा फ्यूल चार्ज

मुंबई  हवाई सफर करने वालों के लिए टिकट महंगा हो सकता है. देश की बड़ी एयरलाइन IndiGo ने घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है. नए चार्ज 6 अक्टूबर 2026 की रात 12:01 बजे के बाद की जाने वाली नई बुकिंग पर लागू होंगे. यानी इस समय के बाद टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा फ्यूल चार्ज देना होगा. घरेलू उड़ानों में चार्ज यात्रा की दूरी के हिसाब से तय होगा. इसमें 100 रुपये से लेकर 350 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।  सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 2,000 किलोमीटर से ज्यादा की घरेलू उड़ानों पर हुई है. वहीं, 1,001 से 1,500 किलोमीटर की उड़ान पर यात्रियों को 300 रुपये ज्यादा देने होंगे. अगर एक परिवार में चार लोग सफर कर रहे हैं, तो दूरी के हिसाब से उन्हें एक तरफ की यात्रा पर अधिकतम 1,200 रुपये तक अतिरिक्त फ्यूल चार्ज देना पड़ सकता है. हालांकि, यह बढ़ोतरी टिकट के बेस किराए से अलग होगी।  दूरी के हिसाब से लगेगा नया फ्यूल चार्ज IndiGo ने घरेलू उड़ानों को अलग-अलग दूरी की कैटेगरी में बांटा है. जितनी लंबी उड़ान होगी, फ्यूल चार्ज उतना ही ज्यादा होगा. 1,001 से 1,500 किलोमीटर की उड़ान पर अब ₹900 फ्यूल चार्ज लगेगा. वहीं, 2,000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करने वाले यात्रियों से ₹1,300 लिया जाएगा।  उड़ान की दूरी नया फ्यूल चार्ज 0–500 किमी ₹375 501–1,000 किमी ₹600 1,001–1,500 किमी ₹900 1,501–2,000 किमी ₹1,150 2,000 किमी से ज्यादा ₹1,300 100 से 350 रुपये तक बढ़ा चार्ज  नई दरों के मुताबिक घरेलू उड़ानों पर फ्यूल चार्ज में ₹100 से ₹350 तक की बढ़ोतरी हुई है. 1,001-1,500 किलोमीटर की उड़ान के लिए चार्ज ₹300 बढ़ा है. वहीं, 2,000 किलोमीटर से ज्यादा की उड़ान पर ₹350 की बढ़ोतरी हुई है. इसका सीधा असर परिवार के बजट पर पड़ सकता है. उदाहरण के लिए, अगर चार लोग ऐसी उड़ान लेते हैं जिसमें प्रति यात्री ₹350 की बढ़ोतरी हुई है, तो एक तरफ की यात्रा में परिवार को ₹1,400 ज्यादा देने होंगे. आने-जाने की यात्रा में यह अतिरिक्त खर्च ₹2,800 तक हो सकता है. इंटरनेशनल फ्लाइट पर भी बढ़ा फ्यूल चार्ज IndiGo ने इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए भी फ्यूल चार्ज में बदलाव किया है. अलग-अलग क्षेत्रों के लिए चार्ज अलग रखा गया है. SAARC  सेक्टर की उड़ानों पर चार्ज ₹1,000 से बढ़ाकर ₹3,000 किया गया है. यूरोप जाने वाली उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज ₹10,000 रखा गया है. क्षेत्र फ्यूल चार्ज SAARC ₹3,000 दक्षिण-पूर्व एशिया ₹5,500 GCC और मिडिल ईस्ट ₹5,500 उत्तर और पूर्वी एशिया ₹5,500 अफ्रीका ₹6,000 यूरोप ₹10,000 ATF महंगा होने से बढ़ा खर्च  IndiGo के मुताबिक, एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है. एयरलाइन के लिए ईंधन एक बड़ा खर्च होता है. जब ATF महंगा होता है, तो उड़ानों के संचालन की लागत भी बढ़ जाती है. एयरलाइन का कहना है कि बढ़ी हुई लागत की पूरी भरपाई करने के लिए फ्यूल चार्ज में इससे ज्यादा बढ़ोतरी करनी पड़ सकती थी. लेकिन यात्रियों पर बोझ कम रखने के लिए चार्ज में सीमित बढ़ोतरी की गई है.

AI की रफ्तार पर उठे सवाल, OpenAI के सेफ्टी लीडर डेविड रॉबिन्सन ने छोड़ी कंपनी; बताई बड़ी वजह

न्यूयॉर्क OpenAI में एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. कंपनी के लंबे समय तक काम करने वाले सेफ्टी  लीडर डेविड रॉबिन्सन ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी छोड़ने के बाद रॉबिन्सन ने OpenAI की काम करने की कल्चर और एआई को आगे बढ़ाने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं।  उन्होंने कहा कि AI इंडस्ट्री जिस तेजी से आगे बढ़ रही है, उसके साथ सेफ्टी पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी है. रॉबिन्सन के मुताबिक, मौजूदा तरीके से एआई को डेवलप करना अब सही नहीं है।  OpenAI की ट्रायल एंड एरर अप्रोच पर उठे बड़े सवाल डेविड रॉबिन्सन ने अपने एक लेख में बताया कि एआई कंपनियां अक्सर पहले सिस्टम को डेवलप और डिप्लॉय करती हैं और जब कोई दिक्कत सामने आती है, तब सेफ्टी सिस्टम को बेहतर किया जाता है।  ओपनएआई इस तरीके को इटरेटिव डिप्लॉयमेंट कहता है. रॉबिन्सन का कहना है कि यह तरीका AI के लिए काफी बड़ा रिस्क बन सकता है. जैसे-जैसे एआई मॉडल ज्यादा पावरफुल होते जाएंगे, वैसे-वैसे किसी गलती का असर भी बड़ा हो सकता है।  उनके मुताबिक, अगर कोई बड़ी गलती हो गई तो हर बार उसे बाद में ठीक करने का मौका नहीं मिलेगा. इसलिए एआई कंपनियों को पहले से ज्यादा मजबूत सेफ्टी सिस्टम बनाने होंगे।  AI Agents की घटनाओं का भी किया जिक्र रॉबिन्सन ने अपने लेख में एआई एजेंट से जुड़ी कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक घटना में ओपनएआई से गलती से AI Agents का एक स्वॉर्म रिलीज हो गया था।  उन्होंने एक और मामले का जिक्र किया, जिसमें ट्रेनिंग के दौरान एक एआई मॉडल ने इंटरनेट एक्सेस से जुड़ी पाबंदियों को पार कर लिया. सिस्टम ने इसकी जानकारी दी, लेकिन उसे अपने आप बंद नहीं किया जा सका, जबकि ऐसा होना चाहिए था. रॉबिन्सन के मुताबिक, इस तरह की गलतियां सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं हैं. AI इंडस्ट्री में तेजी से काम करने की वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।  अब Trial and Error का समय खत्म रॉबिन्सन ने कहा कि AI की बढ़ती कैपिसिटी को देखते हुए अब 'Trial and Error' के भरोसे आगे बढ़ना ठीक नहीं है. उनका मानना है कि भविष्य में एआई सिस्टम इंसानों से भी ज्यादा सक्षम हो सकते हैं. ऐसे में किसी बड़ी गलती को बाद में ठीक करना मुश्किल हो सकता है।  उन्होंने AI कंपनियों को एविएशन और नुक्लेअर पावर  जैसे हाई-रिस्क सेक्टर से सेफ्टी के तरीके सीखने की सलाह दी है. उनके मुताबिक, एआई सिस्टम में भी कई लेयर की सेफ्टी और बैकअप सिस्टम होने चाहिए, ताकि एक छोटी गलती बड़ी समस्या में न बदल जाए।  AI से नहीं, उसके गलत इस्तेमाल से चिंता रॉबिन्सन ने यह भी साफ किया कि वह एआई को पूरी तरह खराब नहीं मानते. उनके मुताबिक, AI लोगों के लिए काफी उपयोगी और फायदेमंद हो सकता है. लेकिन इसकी कैपिसिटी बढ़ने के साथ सेफ्टी भी उसी हिसाब से मजबूत होनी चाहिए। OpenAI से इस्तीफा देने के बाद अब रॉबिन्सन बाहर से AI सेफ्टी को लेकर काम करना चाहते हैं. उनका कहना है कि कंपनियों पर बाहर से भी दबाव होना जरूरी है, ताकि एआई को ज्यादा सुरक्षित तरीके से डेवलप किया जा सके।  यह इस्तीफा ऐसे समय आया है जब AI सेफ्टी को लेकर पूरी इंडस्ट्री में बहस तेज हो रही है. रॉबिन्सन का कहना है कि एआई को तेजी से आगे बढ़ाने के साथ-साथ उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।   

Virat-Rohit की अगली सीरीज कब? भारतीय जर्सी में अगले महीने फिर उतरेंगे मैदान पर, जानें पूरा शेड्यूल

मुंबई  शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत ने तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी में आयोजित वनडे में 8-8 विकेट से जीत दर्ज की जबकि न्यू चंडीगढ़ में आखिरी मैच में पांच विकेट से हार का सामना किया। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने घर पर फैंस का काफी मनोरंजन किया। दोनों करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं लेकिन फैंस का जोश बरकरार है। 37 वर्षीय विराट और 39 वर्षीय रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलेते हैं। ऐसे में फैंस दोनों को मैदान पर देखने कोई मौका नहीं गंवाया चाहते। चलिए, आपको बताते हैं कि विराट और रोहित कब अगली बार भारतीय जर्सी में वनडे मैच खेलते हुए नजर आएंगे। अब 3 नहीं बल्कि 5 वनडे में मैदान पर उतरेंगे भारत को अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड दौरे पर खेलनी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज आयोजित होगी। दोनों टीमें 22 अक्टूबर 2026 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ेंगी। उसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज होगी। विराट और रोहित 1 नवंबर से भारतीय जर्सी में एक्शन में होंगे क्योंकि उसी दिन से वनडे सीरीज शुरू होगी। विराट ने पिछली बार न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज फरवरी 2020 में खेली थी। तब उनके बल्ले से 51, 15 और 9 के स्कोर निकले थे। वहीं, 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने न्यूजीलैंड में पिछली वनडे सीरीज जनवरी 2019 में खेली। रोहित ने पांच मैचों की सीरीज में 11, 87, 62, 7 और 2 के स्कोर बनाए थे। वनडे सीरीज के मैच कब-कहां खेले जाएंगे? भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज का पहला मैच एक नवंबर को ऑकलैंड के मैदान पर खेलना है। दोनों टीमें दूसरा वनडे में वेलिंग्टन के मैदान पर भिड़ेंगी, जो 7 नवंबर को आयोजित होगा। तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में 10 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज के आखिरी दोनों वनडे माउंट माउंगानुई के मैदान पर होंगे। चौथे वनडे का 13 नवंबर और पांचवें मैच का 15 नवंबर को आयोजन होगा। वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। विराट-रोहित ने WI सीरीज में कितने रन बनाए? विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन मैचों में 168 रन जुटाए। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 139 रन बनाए, दूसरे में 29 रन की पारी खेली और तीसरे में गोल्डन डक का शिकार हुए। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे पायदान पर है। रोहित शर्मा ने 225 रन बटोरे। उन्होंने पहले मैच में 32, दूसरे में 101 और तीसरे वनडे में 92 रनों की पारी खेली। वह लिस्ट में चौथे नंबर पर हे। कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज में सर्वाधिक 334 रन जोड़े। उन्होंने एक दोहरा शतक लगाया और एक सेंचुरी जमाई। वह आखिरी मुकाबले में एक रन ही बना सके। गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! 8वें वेतन आयोग ने शुरू की बेनिफिट्स और सुविधाओं की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया

नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले अलग-अलग बेनिफिट्स एंड फैसिलिटीज की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग अब इन बेनिफिट्स से रिलेटेड जानकारी का स्टडी करेगा, ताकि कर्मचारियों के सैलरी, अलाउंसेस और अन्य सर्विस बेनिफिट्स की रिव्यू की जा सके। फाइनेंसियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब आयोग ने सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉयी ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम (CGEGIS) से जुड़ी जानकारी मांगी है। सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) ने 1 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया है। इसमें मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (MoHUA) के तहत आने वाले डिपार्टमेंट्स एंड ऑफिसेज से सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉईज ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम यानी CGEGIS से जुड़ा डेटा मांगा गया है। बता दें कि यह केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम है, जिसमें इंश्योरेंस कवर के साथ सेविंग्स का प्रोविजन भी होता है। दिए गए हैं निर्देश CPWD ने रिलेटेड ऑफिसेज से कहा है कि वे तय फॉर्मेट यानी एनेक्सचर-एम (Annexure-M) में यह जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके लिए संबंधित SDG और ADG को निर्देश दिए गए हैं और जानकारी 9 अक्टूबर तक CPWD को भेजनी है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि CGEGIS के तहत मिलने वाले लाभ में कोई बदलाव या बढ़ोतरी कर दी गई है। फिलहाल यह सिर्फ जानकारी जुटाने की प्रक्रिया है। नवंबर 2025 में बना था 8वां वेतन आयोग बता दें कि 8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार ने नवंबर 2025 में बनाया था। इसकी अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग में प्रो. पुलक घोष पार्ट-टाइम मेंबर और पंकज जैन मेंबर-सेक्रेटरी हैं। आयोग को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, अलाउंसेस, रिटायरमेंट बेनिफिट्स और दूसरी सर्विस कंडीशंस की रिव्यू कर सरकार को अपनी सिफारिशें देनी हैं। सुझाव भेजने की अंतिम तारीख 15 जून थी वेतन आयोग पहले ही कर्मचारियों, पेंशनरों, कर्मचारी संगठनों और दूसरे स्टेकहोल्डर्स से सुझाव ले चुका है। सुझाव भेजने की अंतिम तारीख 15 जून 2026 तक बढ़ाई गई थी। अब आयोग अलग-अलग विभागों से जरूरी आंकड़े जुटाने के साथ जमीनी स्तर पर भी बातचीत कर रहा है। आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अक्टूबर में बेंगलुरु और मुंबई में भी बैठकें प्रस्तावित हैं। ऐसे में CGEGIS से जुड़ी जानकारी मांगा जाना कर्मचारियों के लिए इसलिए अहम है क्योंकि यह सरकारी सेवा से जुड़े लाभों में शामिल है और अब इसकी जानकारी भी 8वें वेतन आयोग के स्टडी का हिस्सा बन रही है। हालांकि, अभी इससे CGEGIS में किसी बदलाव, ज्यादा इंश्योरेंस कवर या एडिशनल बेनिफिट्स की घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल इसे 8वें वेतन आयोग की चल रही डेटा जुटाने और रिव्यू प्रोसेस के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

यूपी में जल संरचनाओं का कायाकल्प, योगी सरकार ने सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण को बनाया मजबूत

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में सिंचाई तंत्र को अभेद्य बनाने और बाढ़ नियंत्रण की व्यवस्था को आधुनिक दिशा देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जल ही जीवन है' और 'बूंद-बूंद का बेहतर उपयोग' के संकल्प को साकार करते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जर्जर और दशकों पुरानी जल संरचनाओं का कायाकल्प कर दिया है। प्रदेश के प्रमुख बैराजों, बांधों, हेड रेगुलेटरों और अन्य जल यांत्रिक संरचनाओं के जर्जर गेटों को न केवल बदला गया है, बल्कि 60 से 70 फीट गहरे पानी के भीतर गेट बदलकर राज्य ने एक अभूतपूर्व तकनीकी कीर्तिमान भी स्थापित किया है। ओखला, गोमती और नरौरा बैराज का हुआ आधुनिकीकरण सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग के अनुसार, लंबे समय से देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो चुके गेटों को चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है।  गोमती और हिंडन बैराज: लखनऊ स्थित गोमती बैराज के सभी 10 गेट और गाजियाबाद स्थित हिंडन बैराज के सभी 8 गेट सफलतापूर्वक बदले जा चुके हैं। ओखला व नरौरा बैराज: दिल्ली स्थित ओखला बैराज के 27 में से 18 गेट बदले गए हैं, जबकि बुलंदशहर के नरौरा बैराज के 61 में से 13 गेट बदले जा चुके हैं और 48 पर काम जारी है। अन्य प्रमुख संरचनाएं: पीलीभीत के चुक्का हेड रेगुलेटर के सभी 4 गेट, एटा के तातारपुर कनेक्टिंग व हेड रेगुलेटर के 20 गेट, और हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज के 8 खराब गेटों को विभाग की बीआईएस/आईएसओ प्रमाणित बरेली व झांसी कार्यशालाओं में निर्मित नए गेटों से बदला गया है। 70 फीट गहरे पानी के भीतर बदली गई तकनीक, दूर हुई रिसाव की समस्या प्रदेश में पहली बार बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पानी के भीतर स्थित गेटों को बदलने के लिए आधुनिक इंजीनियरिंग और विशेषज्ञ गोताखोरों की मदद ली गई। गहरे पानी में ऑपरेशन: ललितपुर के माताटीला बांध, मेजा-जरगो लिंक रेगुलेटर और कचनौदा बांध में लगभग 60 से 70 फीट की गहराई पर स्थित अंडर-स्लूइस गेटों को पानी के भीतर ही सफलतापूर्वक बदला गया। चंद्रप्रभा बांध में रिसाव बंद: चंदौली के चंद्रप्रभा बांध में 80 फीट गहराई पर स्थित गेटों से हो रहे रिसाव को गोताखोरों की मदद से स्थायी रूप से रोककर खरीफ और आगामी फसलों के लिए पानी सुरक्षित किया गया।  संभावित आपदाओं के लिए तैयार रखे गए 'स्पेयर गेट' मुख्य अभियंता (यांत्रिक) उपेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार केवल वर्तमान संरचनाओं को ठीक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य की संभावित आपदाओं और आकस्मिक खराबी से निपटने के लिए एडवांस तैयारी कर रही है।   ओखला बैराज, मौदहा (हमीरपुर), लहचूरा (महोबा), खो बैराज (बिजनौर), घाघरा बैराज (बहराइच) और शारदा बैराज (लखीमपुर खीरी) जैसी अति-संवेदनशील जल संरचनाओं के लिए विशेष स्पेयर गेट तैयार कर सुरक्षित रखे गए हैं। इससे किसी भी आपात स्थिति में बिना समय गंवाए गेट बदला जा सकेगा और जन-धन की संभावित क्षति को रोकते हुए किसानों को निर्बाध सिंचाई का पानी मिलता रहेगा।  

Maruti की नई Baleno ने मचाया धमाल! लॉन्च के पहले महीने में 25 हजार से ज्यादा कारें बिकीं

मुंबई  मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने पिछले महीने अपनी प्रीमियम हैचबैक – Baleno का फेसलिफ्ट लॉन्च किया था। यह फेसलिफ्ट कई शानदार अपग्रेड्स से लैस है। इसके फ्रंट लुक को भी कंपनी ने पहले से ज्यादा बोल्ड और अग्रेसिव बना दिया है। यही कारण है कि सेल के मामले में 2026 बलेनो ने कमाल कर दिया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने इसकी सेल 25 हजार यूनिट से ज्यादा रही है। पहले महीने हुई शानदार सेल का यह माइलस्टोन बता रहा है कि नई बलेनो अपने सेगमेंट पर राज करने के मूड से आई है। आइए जानते हैं नई बलेनो में क्या कुछ है खास। 5.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत नेक्सा की वेबसाइट पर नई बलेनो 5.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। फीचर्स की बात करें, तो बलेनो फेसलिफ्ट में आपको 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह नया इंजन 82bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क ऑफर करता है। कंपनी नई बलेनो (AMT) का माइलेज 24.77 kmpl तक का क्लेम करती है। बलेनो मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है। खास बात है कि बलेनो में आपको सीएनजी के साथ एएमटी का भी ऑप्शन मिलेगा। नई बलेनो में हुए ये बदलाव बलेनो के एक्सटीरियर में हुए बदलावों की बात करें, तो अब इसमें ब्लैक हॉरिजॉन्टल स्लैट्स वाली बड़ी फ्रंट ग्रिल ऑफर की जा रही। वहीं, हेडलैंप और टेल लैंप पहले जैसे ही हैं। नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ बंपर में थोड़ा बदलाव किया गया है। हैचबैक के 16-इंच के अलॉय व्हील्स और शार्क फिन एंटीना को भी डिजाइन दिया गया है। गाड़ी के डाइमेंशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बलेनो की लंबाई अभी भी 3,990mm है और इसका व्हीलबेस 2,520mm है। इंटीरियर की जहां तक बात है, तो केबिन का लेआउट पहले जैसा ही है। इसमें नौ-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इस बार इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, टायर प्रेशर मॉनिटर और लेवल 2 ADAS-बेस्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। पुराने मॉडल से लिए गए फीचर्स में हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। आने वाला है फ्रॉन्क्स का फेसलिफ्ट कंपनी बलेनो के बाद अपनी कई और कारों को अपडेट देने वाली है। फ्रॉन्क्स इन्हीं में से एक है। मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स का फेसलिफ्ट इसी साल नवंबर में मार्केट में एंट्री कर सकता है। इसमें कंपनी नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नई एलईडी लाइट्स के साथ डिजाइन में छोटे-मोटे बदलाव कर सकती है। इंटीरयर में आपको बड़ा टचस्क्रीन, अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर देखने को मिल सकते हैं। इसमें लेवल-2 ADAS भी दिया जा सकता है।