samacharsecretary.com

दुनिया पर आने वाली है बड़ी आफत? आग, सूखा और प्रचंड गर्मी मचाएंगे तबाही

नई दिल्ली प्रशांत महासागर में तेजी से मजबूत हो रहा अल नीनो मार्च 2027 तक सक्रिय रह सकता है. अमेरिकी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्‍फेरिक राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) ने चेतावनी दी कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति 2027 की पहली तिमाही तक मजबूत से बेहद मजबूत बनी रह सकती है. इसके 1950 के बाद अब तक का सबसे शक्तिशाली अल नीनो बनने की आशंका है. यदि ऐसा होता है तो यह समुद्र की सतह के तापमान से जुड़े पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है।  मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान असाधारण रूप से बढ़ रहा है. अक्टूबर से अब तक प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में समुद्र की सतह का तापमान चार डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है. 1950 के दशक में इस तरह के आंकड़ों का रिकॉर्ड रखना शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब तापमान में इतनी अधिक वृद्धि की पुष्टि हुई है. अक्टूबर-दिसंबर और नवंबर-जनवरी की अवधि में ऐतिहासिक रूप से शक्तिशाली अल नीनो बनने की संभावना करीब 60 प्रतिशत है. इस दौरान तापमान में सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है. यह स्थिति 1950 के बाद दर्ज किए गए पिछले सभी अल नीनो की तुलना में अधिक गंभीर हो सकती है।  क्या है अल नीनो और क्यों बढ़ती है चिंता  रिपोर्ट के अनुसार, अल नीनो प्रशांत महासागर में भूमध्यरेखीय क्षेत्र के समुद्री पानी के सामान्य से अधिक गर्म होने की प्राकृतिक मौसमी प्रक्रिया है. इसका असर केवल समुद्र तक सीमित नहीं रहता, बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों के मौसम और जलवायु के पैटर्न को प्रभावित करता है. इसके कारण कहीं अत्यधिक बारिश और बाढ़ की स्थिति बन सकती है तो कहीं लंबे समय तक सूखा पड़ सकता है. इसके अलावा तापमान बढ़ने, जंगलों में आग लगने की घटनाओं और चरम मौसमी परिस्थितियों का खतरा भी बढ़ जाता है।  मौसमी बवाल के कितने रूप अल नीनो, अल नीनो-सदर्न ऑसिलेशन (ईएनएसओ) की तीन प्रमुख अवस्थाओं में से एक है. इसकी अन्य दो अवस्थाएं ईएनएसओ न्यूट्रल और ला नीना हैं. अल नीनो की स्थिति निर्धारित करने के लिए प्रशांत महासागर के नीनो 3.4 क्षेत्र में समुद्र की सतह के तापमान में बदलाव को मापा जाता है. इसके लिए रिलेटिव ओशन नीनो इंडेक्स (आरओएनआई) का इस्तेमाल किया जाता है. जब तीन महीने के औसत में यह सूचकांक 0.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तब अल नीनो की स्थिति घोषित की जाती है।  WMO पहले ही दे चुका है चेतावनी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने भी अक्टूबर में असाधारण रूप से बढ़ते समुद्री तापमान को लेकर चेतावनी दी थी. संगठन ने तापमान के सामान्य रिकॉर्ड से काफी ऊपर जाने की आशंका जताई थी. अब एनओएए के ताजा आंकड़ों से इस चेतावनी की पुष्टि होती दिख रही है. विशेषज्ञों के लिए चिंता की बात यह है कि मौजूदा अल नीनो लगातार मजबूत हो रहा है और इसका प्रभाव 2027 की शुरुआत तक बने रहने की आशंका है. इससे आने वाले महीनों में दुनिया के कई हिस्सों में मौसम संबंधी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। 

दिलजीत के शो पर पुलिस का पहरा, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा संभालेंगे जवान और प्राइवेट गार्ड

इंदौर  पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है। कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। आयोजन स्थल से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों और प्रवेश मार्गों तक सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया जा रहा है, दिलजीत के प्रोग्राम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी अलग से इंतजाम किये है। पुलिस जवानों के साथ निजी गार्ड संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी इंदौर शहर में कॉन्सर्ट के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। आयोजन स्थल पर पुलिस बल के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें भी तैनात रहेंगी। इसके अलावा निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। भीड़ प्रबंधन के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दिन में 3 से 4 बार आयोजन स्थल की जांच धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने भी सुरक्षा जांच तेज कर दी है। BDS की टीमें दिन में 3 से 4 बार आयोजन स्थल का निरीक्षण कर रही हैं। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की बारीकी से जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच और बम निरोधक दस्ते की टीमें कार्यक्रम के दौरान भी मौके पर मौजूद रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। ड्रोन से होगी निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आयोजन स्थल के आसपास ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों, नाकों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की तैनाती रहेगी। पुलिस का फोकस केवल आयोजन स्थल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी। तीन बार मिल चुकी हैं बम से उड़ाने की धमकियां गौरतलब है कि इंदौर में पिछले कुछ समय से बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। अब तक शहर में तीन बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। इस ईमेल में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया गया था। लगातार मिल रही धमकियों के चलते पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहतीं।

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, CM विष्णु देव साय और नितिन नवीन होंगे शामिल

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे शामिल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन, आवास से वन अधिकार तक की उपलब्धियां होंगी साझा रायपुर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री नितिन नबीन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को याद किया जाएगा। साथ ही जनजातीय परिवारों के लिए आवास, शिक्षा, महिला कल्याण और वन अधिकारों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति साझा की जाएगी। ‘धरती आबा’ के नाम से विख्यात भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021 में उनकी जयंती, 15 नवंबर, को हर वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। धरमजयगढ़ के आयोजन में छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर, राजा गेंद सिंह, शहीद झाड़ा सिरहा, हिड़मा माँझी और संत गहिरा गुरु के योगदान को भी याद किया जाएगा। 7.89 लाख से अधिक जनजातीय परिवारों को मिले पक्के आवास कार्यक्रम के लिए जारी विवरण के अनुसार, छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से 19.89 लाख से अधिक जनजातीय महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य आवास योजनाओं के तहत 7.89 लाख से अधिक जनजातीय परिवारों को पक्के आवास मिले हैं। धरती आबा अभियान से 6,691 गांवों के 11 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिला है, जबकि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) से 1,544 गांवों के 56,569 परिवार लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश के 75 एकलव्य और 14 प्रयास आवासीय विद्यालयों में 34 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। बीते दो वर्षों में 90,942 विद्यार्थियों को 124.79 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। नई दिल्ली स्थित जनजातीय युवा छात्रावास की क्षमता 50 से बढ़ाकर 200 सीट कर दी गई है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से भी हजारों जनजातीय महिलाओं और बेटियों को लाभ मिला है। पशुधन विकास योजनाओं का लाभ हजारों जनजातीय पशुपालकों तक पहुंचा है। 4.88 लाख से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित प्रदेश में 4.88 लाख से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 46,868 सामुदायिक वन अधिकार पत्र और 4,412 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। जनजातीय विरासत के संरक्षण के लिए नवा रायपुर में 50 करोड़ रुपये की लागत से शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और डिजिटल संग्रहालय विकसित किया गया है।