samacharsecretary.com

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, मकान में 4 घंटे तक होते रहे विस्फोट; रेस्क्यू जारी

सीवान
सीवान के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई। धमाके इतने जोरदार थे कि पूरा गांव दहल उठा। हादसे के बाद करीब चार घंटे तक मकान में रुक-रुककर विस्फोट होते रहे। इससे राहत और बचाव अभियान में जुटी टीमों को काफी परेशानी हुई। कुल सात लोगों के मौत की बात कही जा रही है। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।

शाम साढ़े पांच बजे हुआ जोरदार धमाका
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान एक मकान में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों की तलाश के साथ मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए अभियान शुरू किया गया।

रह-रहकर होते रहे विस्फोट, बचाव में परेशानी
हादसे के बाद मकान में लगातार रुक-रुककर धमाके होते रहे। रात करीब नौ बजे तक विस्फोट जारी रहने से घटनास्थल पर जांच और बचाव कार्य में बाधा आई। आशंका जताई जा रही थी कि मकान के भीतर तीन से चार लोग फंसे हो सकते हैं। हालांकि, देर रात तक उनके संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी।

बचाव कार्य के बाद ही स्पष्ट होगी स्थित
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर राहत-बचाव दल की तैनाती जारी रही। प्रशासनिक स्तर पर तीन मौतों की पुष्टि की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान पूरा होने और स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अन्य संभावित मौतों के संबंध में पुष्टि की जा सकेगी। हादसे के कारणों और नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया जारी थी।

फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी : डीएम
जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार की शाम पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर पहुंचे डीएम विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे हैं। विस्फोट में कुछ लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि, मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। डीएम ने बताया कि घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग, मेडिकल टीम सहित अन्य संबंधित टीमें मौजूद हैं। प्रशासन की प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन से चार लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। बताया कि घटनास्थल पर बीच-बीच में विस्फोट हो रहे हैं। ऐसे में, स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here