samacharsecretary.com

सैकड़ो की संख्या में अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र संगठन के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोग थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले शिक्षक समाजसेवी ब्रम्हादास अहिरवार के निर्मम हत्या एवं उनके पुत्र सत्य अहिरवार के दोनों पैर तोड़ते हुए उनके समूचे परिवार पर जानलेवा हमला के संदर्भ में उच्च स्तरीय जाँच करबा कर दोषियों के ऊपर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए।  मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  वर्तमान में मध्य प्रदेश में विगत वर्षों से एससी एसटी ओबीसी वर्ग के लोगों से संयोजित तरीके से हत्या बलात्कार जातिगत अत्याचार दिनों दिन बढ़ता चला जा रहा है जिससे समूचा समाज और संपूर्ण मध्य प्रदेश की जनता सहमा सी गई है स्वयं को असुरक्षित और कमजोरी के साथ साथ मानसिक रूप से आक्रोशित भी होता चला जा रहा है जिसका दीर्घ कालीन परिणाम समूचे प्रदेश के लिए सकारात्मक नही होगा ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश का समस्त एससी एसटी समुदाय माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय की ओर यह आवेदन अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र संघ के नेतृत्व में प्रेषित कर वर्तमान मध्य प्रदेश में हो रहे अत्याचार ,हत्या, बलात्कार , जातिगत , मानसिक , शारीरिक एवं विभिन्न मामलों के खिलाफ उच्च स्तरीय जाँच करवा कर दोषियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग करता है ताकी वर्तमान और भविष्य में इस प्रकार के घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और प्रदेश में शासन व्यवस्था के प्रति एसटीएससी समुदाय का विश्वास बना रहे और समूचा समुदाय सुरक्षित महसूस कर प्रदेश में रह सके इन मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में सौपा ज्ञापन। 

दिल्ली में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में बारिश की कमी के कारण गर्मी की समस्या बढ़ती जा रही है. मंगलवार को शहर के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया, जिससे तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हालांकि, मंगलवार रात को कुछ क्षेत्रों में तेज और अन्य में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, और आज से 14 जुलाई के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है. दिल्ली में तापमान में गिरावट देखी गई है, जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आज, बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. अगले 24 घंटों में तापमान में और कमी आने की उम्मीद है, साथ ही 14 जुलाई तक दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इस वर्ष दिल्ली में मई और जून के महीनों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई, जिसके परिणामस्वरूप इन महीनों का औसत तापमान भी सामान्य से कम रहा. हालांकि, जुलाई में अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है. मानसून 29 जून को दिल्ली में आ चुका था, लेकिन अभी तक शहर में व्यापक वर्षा का इंतजार किया जा रहा है, जिससे लोगों को अधिक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से तेज धूप का सामना करना पड़ा, जो दिन चढ़ने के साथ और भी बढ़ गई. हाल ही में हुई बारिश के कारण दिल्ली के वातावरण में नमी की मात्रा काफी अधिक है. मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार शाम पांच बजे दिल्ली का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि नमी का स्तर 58 प्रतिशत तक पहुंच गया था. इस समय हवा की गति 14.8 किलोमीटर प्रति घंटे रही. इन परिस्थितियों के कारण लोगों ने 48.3 डिग्री सेल्सियस का अनुभव किया, जो फील लाइक तापमान के रूप में जाना जाता है. विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों में दिल्ली में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 98 अंक पर रहा दिल्ली की हवा मौसम के प्रभाव के कारण लगातार साफ बनी हुई है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 98 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. अगले दो दिनों में भी वायु गुणवत्ता के इसी स्तर पर बने रहने की संभावना है.

छांगुर बाबा को बताया जल्लाद, CM योगी बोले– कानून ने दिखाया अपना असर

आजमगढ़ आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवैध धर्मांतरण रैकेट के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- अभी आपने देखा होगा कि कैसे बलरामपुर में समाज विरोधी, राष्ट्रद्रोही कार्यो में लिप्त तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. आपने देखा होगा कैसे एक जल्लाद को हमने गिरफ्तार किया, जो हिंदू बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता था, उनकी सौदेबाजी करता था.  सीएम योगी ने धर्मांतरण मामले में बोलते हुए आगे कहा कि अब ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती की जा रही है. हम समाज को टूटने नहीं देंगे. राष्ट्र विरोधी, समाज विरोधी तत्वों को चकनाचूर कर के रहेंगे. कानून के तहत इनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे. साथ ही धरती माता की रक्षा भी करेंगे.  दरअसल, सीएम योगी वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने आजमगढ़ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि धरती मां के स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे और मां की स्मृतियों को भी जीवंत बनाएंगे. यह वृक्षारोपण अभियान इसी का परिणाम है. आपको बता दें कि धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाला जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पुलिस की गिरफ्त में है. उसके खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. बीते दिन बलरामपुर में स्थित उसकी अवैध आलीशान कोठी पर बुलडोजर चला और अब ED भी बाबा पर शिकंजा कसने की तैयारी में है.  आजमगढ़ में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में वन माफिया, खनन माफिया के द्वारा अव्यवस्था फैलाई गई थी, विकास नहीं होता था, न वनाच्छादन होता था, हमने जो अभियान 8 वर्ष पहले शुरू किया था, वो अबतक 204 करोड़ पेड़ लगाने तक पहुंच चुका है. अबतक 8 वर्ष में 204 करोड़ वृक्षारोपण किया गया है. पिछली सरकार ने आजमगढ़ के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था. आज आजमगढ़ का नौजवान कहीं जाता है तो देखने वालों की आंखे चमक जाती हैं. 

तीन दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन, हमें वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा : सीएम साय

रायपुर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर का आज समापन होगा. इस शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और सांसद हिस्सा लेंगे. शिविर का उद्घाटन 7 जुलाई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था, जबकि समापन सत्र में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को समापन सत्र में शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम और लौटने में संभावित देरी के कारण उनका दौरा अंतिम समय पर रद्द हो गया. आज शिविर के अंतिम दिन तीन सत्र आयोजित किया जाएगा. पहले सत्र में “हमारा विचार परिवार, पंच परिवर्तन एवं शताब्दी वर्ष की योजना” पर चर्चा में प्रांत प्रचारक अभय राम ने वक्तव्य दे रहे हैं. दूसरा सत्र “जिज्ञासा एवं समाधान” पर केंद्रित होगा, जिसमें बीएल संतोष ने जनप्रतिनिधियों के सवालों का जवाब और पार्टी की रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे. समापन सत्र में “देश के सम्मुख चुनौतियों के समाधान में भाजपा की भूमिका” पर विचार-मंथन होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिविर को लेकर कहा है कि, “भाजपा में प्रशिक्षण की परंपरा रही है. समय-समय पर मंत्रियों, सांसदों और विधायकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है. यह सतत सीखने की प्रक्रिया है, जो जनप्रतिनिधियों को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करती है. तीन दिनों तक हमें वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा.”

जोफ्रा आर्चर की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए प्लेइंग XI का किया ऐलान

लॉर्ड्स  इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 10 जुलाई से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम जोफ्रा आर्चर की वापसी का है. लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे आर्चर को आखिरकार इंग्लैंड टेस्ट टीम में जगह मिल गई है. यह टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा और यह सीरीज का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है क्योंकि दोनों टीमें अब तक एक-एक मैच जीत चुकी हैं. आर्चर की टीम में हुई वापसी आर्चर की वापसी से इंग्लैंड की गेंदबाज़ी इकाई को एक नया आयाम मिलेगा. उनकी गति, बाउंस और सटीकता भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है. आर्चर ने आखिरी बार 2021 में टेस्ट क्रिकेट खेला था और इसके बाद से वह लगातार चोटों से जूझते रहे. उनकी फिटनेस को लेकर कड़ी निगरानी की गई और अब टीम प्रबंधन उन्हें सीरीज के सबसे अहम मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार मानता है. प्लेइंग इलेवन में उनकी एंट्री जोश टंग की जगह पर हुई है. यानी टंग की लॉर्ड्स टेस्ट में छुट्टी हो गई है. इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग 11: इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग 11: ज़ैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स,  जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर. 30 वर्षीय आर्चर ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. तब से उन्होंने अब तक 13 टेस्ट मैचों में 31.04 की औसत से कुल 42 विकेट लिए हैं. लॉर्ड्स में भारतीय टीम का रिकॉर्ड  वैसे भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने टेस्ट इत‍िहास का कोई मुकाबला लॉर्ड्स में ही जून 1932 में सीके नायडू की कप्तानी में खेला था. तब उस मुकाबले को भारतीय टीम ने 158 रनों से गंवा दिया था. उसके बाद भारतीय टीम ने यहां कुल 19 टेस्ट मैच खेले हैं, ज‍िनमें महज 3 मुकाबलों में ही भारतीय टीम को जीत मिली है. 12 मैचों में भारतीय टीम हारी है, 4 मैच ड्रॉ रहे हैं.

गुरु पूर्णिमा पर इन राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा

गुरु पूर्णिमा का दिन अत्यंत शुभ दिन होता है. आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. साल 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई, गुरुवार के दिन पड़ रही है. इस दिन गुरु पूर्णिमा और गुरुवार का अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहा है. गुरुवार के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं, और पूर्णिमा तिथि स्वयं गुरु को समर्पित होती है. इस संयोग में गुरु की कृपा कई गुना बढ़ जाती है. गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु, माता-पिता और आचार्य को प्रणाम करें और उनका आशीर्वाद लें ऐसा करना बहुत फलदायी होता है. गुरु पूर्णिमा का दिन इन 5 राशियों के लिए अति शुभ रहने वाला है और गुरु बृहस्पति की कृपा इन राशियों पर बरसेगी. मेष राशि मेष राशि वालों के 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की कृपा से अटके काम पूरे होंगे. नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार. उपाय- गुरु के बीज मंत्र ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें. कर्क राशि कर्क राशि धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, बिजनेस में विस्तार और नई डील हाथ लग सकती है. गुरु की कृपा से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे. उपाय-केले के पेड़ की पूजा कर पीला फूल चढ़ाएं. सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन करियर के लिहाज से शानदार रहेगा, करियर के आगे बढ़ने के योग बन सकते हैं. गुरु का आशीर्वाद से सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. आध्यात्मिक उन्नति के अवसर मिलेंगे. उपाय- पीली मिठाई गरीबों में बांटें. वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. उपाय- गुरुवार को पीले कपड़े पहनें और हल्दी दान करें. मीन राशि मीन राशि वालों के लिए गुरु की राशि होने से विशेष कृपा का योग बन रहा है. विवाह के योग बन सकते हैं. शिक्षा, करियर, नौकरी में प्रगति हाथ लगेगी. आध्यात्मिक साधना में रुचि बढ़ेगी. उपाय- अपने गुरु या मंदिर में पीली वस्तु दान करें.

खंडवा जिले में मांस, मछली और अंडा की बिक्री पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया

 खंडवा   खंडवा जिले में मांस, मछली और अंडा की बिक्री पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है। गुरुपूर्णिमा पर्व के मौके पर श्री दादाजी धुनीवाले का वार्षिक मेला आज यानी 9 जुलाई से शुरु हो रहा है, जो 11 जुलाई तक चलेगा। ऐसे में तीन दिन शहरी क्षेत्र में दुकानें बंद रहेगी। इस संबंध में खंडवा नगर निगम द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में महापौर अमृता अमर यादव का कहना है कि, राजवीर ढाबे के घटनाक्रम की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निर्णय लिया गया है। दरअसल, बीते दिनों दादाजी धूनीवाले के निशान लेकर आ रहे भक्तों को ढाबे पर सेव टमाटर में नॉनवेज परोस दिया गया था। इसके चलते धार्मिक भावनाएं आहत न होम और श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ न हो, इसे मद्देनजर रखते हुए ये आदेश जारी किया गया है। सख्ती से होगा आदेश का पालन गुरु पूर्णिमा पर्व पर दादाजी धूनीवाले के दरबार में तीन दिन महोत्सव मनाया जाता है। ऐसे में नगर निगम शांति और धार्मिक वातावरण बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से निर्णय का सख्ती से पालन कराने की बात कही गई है। सेव टमाटर की सब्जी की जगह परोस दिया था मटन बता दें कि, पंधाना क्षेत्र से दादाजी धूनीवाले के निशान लेकर खंडवा आ रहे श्रद्धालु एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। वहां उन्हें सेव टमाटर की सब्जी की जगह मटन परोस दिया गया था। इस घटना के बाद हिंदू जागरण मंच ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर बवाल मचाया था।

इंदौर में 3 साल की बच्ची को संथारा दिलाने पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, माता पिता सहित 10 को नोटिस

इंदौर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने साढ़े तीन वर्षीय बच्ची वियाना के संथारा (मृत्यु का प्रयास) की कथित सहमति के मामले में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और उसके माता-पिता को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने यह सवाल उठाया है कि इतनी छोटी बच्ची, जो समझने की स्थिति में नहीं थी, वह संथारा की सहमति कैसे दे सकती थी। इंदौर में साढ़े 3 साल की बच्ची के संथारा करने के मामले में इंदौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बच्ची के माता-पिता के अलावा केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी. बच्ची को थी ब्रेन ट्यूमर की बीमारी बता दें कि इसी साल 21 मार्च को साढ़े 3 वर्ष की एक बच्ची ने इंदौर में संथारा लिया था. उसे ब्रेन ट्यूमर की बीमारी थी. इसके बाद जैन संतों ने बच्ची के माता-पिता को संथारा दिए जाने मार्गदर्शन दिया. बच्ची के माता-पिता ने संथारा कराया. इतनी कम उम्र में बच्ची को संथारा करवाने को लेकर इंदौर में रहने वाले प्रांशु जैन ने एडवोकेट शुभम शर्मा के माध्यम से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की. नाबालिग के संथारा पर रोक लगाने की मांग याचिका में कोर्ट को बताया गया "जैन समुदाय में 3 नाबालिगों का संथारा हुआ है. ये तीनों नाबालिग बालिकाएं थीं. इनमें हैदराबाद की 13 वर्षीय बच्ची, मैसूर की 10 वर्षीय और इंदौर की साढ़े 3 वर्षीय बालिका शामिल हैं." कोर्ट से मांग की गई है "याचिका का अंतिम निराकरण होने तक नाबालिग के संथारा करने पर रोक लगाई जाए." याचिकाकर्ता की बातों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया. दोनों पक्षों की बात सुनेगी हाई कोर्ट याचिका पर सुनवाई करने के बाद हाई कोर्ट ने इंदौर में रहने बच्ची के माता-पिता के सथ ही केंद्र व राज्य सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा "यह जैन समाज से जुड़ा हुआ मामला है. अतः समाज का पक्ष जानना जरूरी है. उनका पक्ष सुने बगैर आदेश नहीं दे सकते." बच्ची दिमागी बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित थी मामले में याचिकाकर्ता प्रांशु जैन ने अपने एडवोकेट शुभम शर्मा के माध्यम से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की। याचिका में नाबालिग बच्चों और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को संथारा दिलाए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका में उल्लेख किया है कि मानसिक रूप से कमजोर और नाबालिग बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जा सकता। बच्चों के साथ इस तरह की प्रथा बंद किए जाने की मांग याचिका में की गई है। हालांकि जिस बच्ची को संथारा दिलाया गया था वह दिमागी बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित थी। मंगलवार को याचिकाकर्ता ने नोटिस जारी करने की जानकारी दी। जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की डबल बेंच ने इन सभी 10 प्रतिवादीगण को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  यह है मामला मामला 21 मार्च का है। बच्ची वियाना ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी। उसे माता-पिता इंदौर में एक आध्यात्मिक संकल्प अभिग्रहधारी महाराज के पास दर्शन करने ले गए। महाराज ने बालिका की दूसरे दिन मृत्यु की भविष्यवाणी की थी। साथ ही उसे संथारा दिलाने के लिए कहा था। इस पर माता-पिता ने उसे संथारा दिलाया था। 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में इसे सबसे कम उम्र में संथारा का रिकॉर्ड बताते हुए उन्हें सर्टिफिकेट जारी किया था।    क्या होती है संथारा प्रथा बता दें कि संथारा जैन धर्म में एक धार्मिक प्रथा है, जिसमें मृत्यु को स्वीकार करने के लिए व्यक्ति स्वेच्छा से उपवास करता है. यह एक स्वैच्छिक मृत्यु है, जिसे धीरे-धीरे भोजन और पानी का त्याग किया जाता है. इसे आत्मा की शुद्धि और मुक्ति का मार्ग माना जाता है. संथारा तब लिया जाता है, जब व्यक्ति मृत्यु के करीब आने लगता है. 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हथिनी वत्सला के निधन पर व्यक्त कीं संवेदनाएं

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना टाइगर रिज़र्व को सबसे उम्रदराज हथिनी 'वत्सला' के निधन पर गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि 'वत्सला' मध्यप्रदेश के जंगलों की मूक संरक्षक, पीढ़ियों की सखी और हमारी संवेदनाओं की प्रतीक थी। जिसने हाथी दल का नेतृत्व किया और नानी-दादी बनकर हाथियों के बच्चों की स्नेह से देखभाल भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'वत्सला' को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि टाइगर रिज़र्व में हाथी दल की प्रिय सदस्य के 100 वर्षों के साथ पर विराम लगा है, भले ही अब वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन वत्सला की स्मृतियां हमारे मन में सदैव जीवंत रहेंगी।  

महिला के साथ घर में घुसकर अशोभनीय हरकत करने वाले आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर अशोभनीय हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह मामला क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 जून को उस समय हुई जब रामगढ़ क्षेत्र के पारेवर गांव की एक महिला अपने घर में मौजूद थी। नशे की हालत में गांव का ही निवासी शिवलाल पुत्र दानाराम मेघवाल महिला के घर में जबरन घुस गया। आरोपी छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और महिला के साथ बदसलूकी करने लगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने न सिर्फ उसके साथ छेड़छाड़ की, बल्कि उसके कपड़े और हाथ-पांव खींचने की भी कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता ने रामगढ़ थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और महिला की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही तलाश कर हिरासत में ले लिया गया और जांच के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है