samacharsecretary.com

नमी से निखरेगी खूबसूरती

सुन्दर व आकर्षक त्वचा पाने के लिए कई तरह के उपाय आजमाए जाते हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता। सिर्फ कॉस्मेटिक्स के बल पर मनचाही खूबसूरती हासिल नहीं की जा सकती। खूबसूरत दिखना है तो त्वचा को भीतर से चाहिए नमी। पानी क्यों जरूरी है आपकी खूबसूरती के लिए…. हम खूबसूरत त्वचा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते! टीवी पर आने वाले विज्ञापनों को देखकर कभी कोई क्रीम लगाते हैं तो कभी किसी खास फेसवॉश पर जोर देते हैं। इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों द्वारा बताए गए नुस्खे भी बड़े महत्वपूर्ण लगते हैं। पर नतीजा जीरो ही आता है। पता है ऐसा क्यों? क्योंकि खूबसूरती सिर्फ बाहरी लेप लगाने से नहीं आती। इसके लिए हमारा खानपान भी बेहद मायने रखता है। बात अगर सुंदर त्वचा की हो रही है तो यहां यह बात भी मायने रखती है कि आप दिन भर में कितना पानी पीती हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट भी यही कहती है। लेडी हार्डिंग कॉलेज की डॉक्टर मोनिका पुरी के अनुसार त्वचा में निखार सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट से नहीं आता, बल्कि इसके लिए पानी सबसे महत्वपूर्ण है। त्वचा जब तक हाईड्रेटेड नहीं होगी, उसमें चमक आना नामुमकिन है। हालांकि डॉ. मोनिका यह भी कहती हैं कि त्वचा को हाईड्रेटेड रखना सिर्फ त्वचा की सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे शरीर की सेहत के लिए भी जरूरी है। हमारा शरीर 70 फीसदी पानी से बना हुआ है। इसलिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि हम दिन में खूब सारा पानी पिएं, ताकि शरीर के भीतर पानी का स्तर बना रहे। त्वचा का महत्व इसलिए बढ़ जाता है, क्योंकि त्वचा पसीने के रूप में हमारे शरीर से विषाक्त बाहर निकालता है और यह तभी संभव है, जब त्वचा में भरपूर नमी होगी। खाने में करें बदलाव… चमकदार त्वचा चाहिए तो खाने-पीने के मामले में भी आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अंदाजा लगाएं तो शरीर में जाने वाले 20 फीसदी पानी का स्रोत हमारा खाना ही होता है, जिसमें फल और सब्जियां शामिल हैं। इसलिए अगर आप खूब सारा पानी नहीं पी सकतीं तो ऐसे फल या सब्जी खाएं, जिनमें 90 फीसदी पानी होता है, जैसे खीरा। खीरे में 96.6 फीसदी पानी होता है। टमाटर में 95 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे ही शिमला मिर्च, गोभी, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, गाजर आदि को ज्यादा-से-ज्यादा मात्रा में अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इन सब में 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है। इनसे बनाएं दूरी… -सिगरेट, शराब, बीड़ी, गुटखा आदि से त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। जिस चीज में निकोटीन होगी, उससे आपकी त्वचा के हाईड्रेशन को खतरा है। कई बार आपने सुना होगा कि चाय ज्यादा पीने से रंग काला हो जाता है। यह मिथक है, पर इस बात में थोड़ी सच्चाई भी है। चाय में भी निकोटीन होती है। इसलिए आप चाय और कॉफी पर ज्यादा जोर न दें। -बाहर का तला-भुना, फास्ट फूड आदि पर अपनी निर्भरता कम करें। इससे हमारा पूरा सिस्टम प्रभावित होता है, त्वचा भी इससे अछूती नहीं है। -त्वचा काली हो, गोरी हो या सांवली, अगर सेहतमंद नहीं है तो कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट लगाकर वह खूबसूरत व आकर्षक नहीं बन सकती। इसलिए खूब पानी पिएं। सेहतमंद खाना खाएं और अपनी हाइजीन का ध्यान रखें। हाईड्रेशन की खातिर देखभाल जरूरी…. कभी-कभी चीजें बहुत सरल होती हैं, लेकिन हम उनसे इतने डरे होते हैं कि उन समस्याओं में खुद को बेहद उलझा हुआ महसूस करते हैं। त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी कुछ ऐसी ही होती हैं। त्वचा को हाईड्रेटेड रखने के लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि आप त्वचा को साफ पानी से धोती रहें और धोने के तुरंत बाद चेहरा पोछें नहीं। त्वचा को कुछ देर पानी के साथ छोड़ दें और कुछ देर के बाद पोछ लें। इसके अलावा रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोना न भूलें। घर में अगर मलाई और बेसन है तो दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद उसके सूखने से पहले हल्के हाथ से रगड़ते हुए उसे हटाएं। यह पूरे दिन की गंदगी निकाल बाहर करेगा। बाजार में आने वाले फेसवॉश को इस्तेमाल करने से अच्छा है कि आप घर में ही एक लेप बनाकर रख लें। 100 एमएल रोज वाटर, 90 एमएल वेजिटेबल ग्लिसरीन, 90 एमएल एलोवेरा, किसी एसेंशियल ऑयल की 8 बूंदें और रोज एसेंशियल ऑयल को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को एक कांच की बोतल में रख लें और जब भी इस्तेमाल करें, पहले बोतल को अच्छी तरह हिला लें। इस लेप से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर साफ पानी से धो लें। ना नहाएं ज्यादा देर… अगर आपको गुनगुने पानी से नहाने की आदत है तो दस मिनट से ज्यादा न नहाएं। गर्म पानी त्वचा की नमी चुरा लेता है। यही नहीं, त्वचा से निकलने वाले प्राकृतिक तेल, जो त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर का काम करते हैं, उन्हें भी खत्म कर देता है। ठंडे पानी से ही नहाएं। ठंड के मौसम में भी ज्याद गर्म पानी से न नहाएं। 10 नियम हर दिन त्वचा को ताजा रखने के… -रोजाना दिन में दो से ढाई लीटर पानी जरूर पिएं। ज्यादा काम करने से भी पानी की कमी हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप शरीर की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। -पूरा दिन पानी पीती रहें, फिर चाहे आपको प्यास लगी हो या नहीं। अगर प्यास नहीं लग रही है तो इसका मतलब यह हुआ कि डीहाइड्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। -जो भी ड्रिंक पसंद है, उसे साथ लेकर चलें। इससे ये होगा कि आप थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ लिक्विड लेती रहेंगी। -आप हाईड्रेटेड रहने के लिए पानी के अलावा हर्बल टी, सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस, दूध आदि भी पी सकती हैं। -फल और सब्जियां भी आपकी सहायता कर सकती हैं। इनमें काफी मात्रा में पानी होता है। -शराब से दूर रहें। शराब पीने के बाद बार-बार पेशाब लगती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। -अगर आप कोई खेल खेलती हैं तो खेल शुरू करने से पहले पानी पी लें, क्योंकि खेल के दौरान और उसके बाद पसीने के रूप में शरीर से ज्यादा … Read more

स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के संकल्प को साकार करने की ओर बढ़ रहा है म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

धार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण राष्ट्र और मध्यप्रदेश स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के संकल्प को साकार करने की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मध्यप्रदेश प्रवास के संदर्भ में सोशल मीडिया के माध्यम से दिए संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी 17 सितम्बर बुधवार को प्रधानमंत्री धार जिले में पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखेंगे। यह देश का अपने तरह का पहला पीएम मित्रा पार्क है। यह अवसर हमारे लिए सौभाग्यशाली है। मध्यप्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा भी मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी धार जिले के ग्राम भैंसोला में 17 सितम्बर को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य और पोषण के उद्देश्य से शिविर लगाए जाएंगे। स्वैच्छिक रक्तदान को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्यव्यापी स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एनीमिया, क्षय रोग की स्क्रीनिंग और जांच भी की जाएगी। माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच और पोषण परामर्श भी दिया जाएगा। किशोरियों के लिए माहवारी स्वच्छता और पोषण पर प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित होंगे। यह पखवाड़ा प्रधानमंत्री के स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र के संकल्प को साकार करने का महत्वपूर्ण कदम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकसित भारत 2047 के मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। हम निरंतर स्वस्थ समाज की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण प्रगति का आधार है। प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश पधार रहे हैं। वे सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित कर मार्गदर्शन देंगे।  

सही पोषण की सात अच्छी आदतें

हम क्या खाते हैं और कितना पानी पीते हैं, यह तय करता है कि हम कितने फिट और स्वस्थ रहेंगे। अच्छी सेहत के लिए खान-पान में पोषण का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जानते हैं कुछ बातें, जो कर सकती हैं इसमें आपकी मदद… नाश्ता जरूर करें खुद को यह बताएं कि सुबह का नाश्ता अच्छी सेहत के साथ-साथ शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए जरूरी है। टोंड दूध के साथ ओट्स लें। उच्च फाइबरयुक्त फल और एक चुटकी दालचीनी खाएं। इससे रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। आप चाहें तो मल्टीग्रेन ब्रेड और कुछ अंडे, हल्के तले हुए मशरूम और हरी पत्तेदार सब्जियां भी खा सकते हैं। ज्यादा चाय-कॉफी ठीक नहीं चाय और कॉफी की मात्रा का ध्यान देना बहुत जरूरी है। ग्रीन टी भी अधिक न पिएं। पांच कप से अधिक ग्रीन टी लेना शरीर में पानी की कमी पैदा करेगा। अगर आप सिर्फ दूध और चीनी वाली चाय पीते हैं तो यह तय है कि आप सीमा से अधिक चीनी डाइट में ले रहे हैं। खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां यह ध्यान रखें कि हररोज कितनी मात्रा में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर रहे हैं। पालक और मेथी में फोलेट प्रचुरता में होते हैं। इस विटामिन से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं तेजी से बनती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कैलरी बहुत कम होती है। तीनों समय हरी सब्जियों को भोजन में शामिल करें। पानी है अनमोल हर आधे घंटे में पानी पिएं। पानी शरीर के पोषक तत्वों को भीतरी अंगों और ऊतकों तक ले जाता है। यह ध्यान रखें कि जूस और अन्य ड्रिंक्स पानी की बराबरी नहीं कर सकते। नींद का रखें ध्यान पोषक तत्व नींद पर भी असर डालते हैं। सोने से पहले कैफीन, चॉकलेट, अधिक चिकनाई वाली चीजें न खाएं। ये चीजें आंतों को प्रभावित करती हैं। उदाहरण के लिए सोने से पहले अधिक तला हुआ खाना पित्त बनाता है और पाचन प्रक्रिया को धीमा करता है। हर रोज व्यायाम करें अपने वर्कआउट में हृदय के लिए लाभकारी व्यायाम करें। शरीर को मजबूत और लचीला बनाए रखने वाले व्यायामों को शामिल करें। हेल्दी स्नेक्स हल्के-फुल्के नाश्ते के लिए स्वस्थ तरीके आजमाएं। इससे भूख नियंत्रित रहती है। सेब, अनार के दाने और बादाम का सलाद खाएं। शाम के समय गाजर और खीरे का सलाद खाएं।  

3 महीने में दूसरी ट्रॉफी: रजत पाटीदार ने सेंट्रल जोन को बनाया दलीप ट्रॉफी चैंपियन

बेंगलुरु  सेंट्रल जोन ने कुछ उतार-चढ़ाव भरे क्षणों से उबरते हुए सोमवार को साउथ जोन को छह विकेट से हराकर 11 साल के अंतराल के बाद दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सेंट्रल जोन के सामने 65 रन का मामूनी लक्ष्य था लेकिन साउथ जोन के गेंदबाजों ने उनके बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली। लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था और ऐसे में सेंट्रल जोन को उसे हासिल करने में बहुत ज्यादा परेशानी नहीं हुई। अक्षय वाडकर (नाबाद 19 रन, 52 गेंद) और पहली पारी के शतकवीर यश राठौड़ (नाबाद 13 रन, 16 गेंद) तब क्रीज पर थे, जब सेंट्रल जोन ने 20.3 ओवर में चार विकेट पर 66 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया और दलीप ट्रॉफी में अपना सातवां खिताब जीता। बाएं हाथ के स्पिनर अंकित शर्मा ने दानिश मालेवार (05) को आउट किया। उनकी गेंद तेजी से घूमी और बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर मोहम्मद अजहरुद्दीन के पास पहुंची। बाद में उन्होंने सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार का विकेट भी लिया, जो जल्दबाजी में स्लॉग स्वीप खेलने के चक्कर में मिड-ऑन पर एमडी निधिश के हाथों कैच आउट हो गए। रविवार को भारत ए टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने शुभम शर्मा और सारांश जैन (जिन्हें बाद में श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया) के विकेट चटकाए। रजत पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी जीतने के बाद क्या कहा? मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राठौड़ और वाडकर ने इसके बाद सेंट्रल जोन को लक्ष्य तक पहुंचाया। पाटीदार का कप्तान के रूप में यह इस वर्ष का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाई थी और वह इससे काफी खुश हैं। उन्होंने मैच के बाद, ‘हर कप्तान को ट्रॉफी जीतना पसंद होता है। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त जज्बा दिखाया और मैं इससे बहुत खुश हूं।’ साउथ जोन के कप्तान अजहरुद्दीन ने कहा कि दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचना उनके लिए लंबे घरेलू सत्र में प्रेरणा का काम करेगा, जो अब 15 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी चरण में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘आगे घरेलू सत्र काफी लंबा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमें यहां मिले अनुभव का फायदा मिलेगा।’ आखिरी दिन हुआ मैच का फैसला दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच की बात करें, तो सेंट्रल जोन की टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में साउथ जोन की टीम 149 रनों पर ही ढेर हो गई थी। वहीं, सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 511 रन बना डाले थे। फिर दूसरी पारी में साउथ जोन 426 रन ही बना सकी। फिर मैच के आखिरी दिन सेंट्रल जोन ने 66 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। रजत पाटीदार ने आरसीबी के बाद अपनी टीम को एक और खिताब जीता दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रजत पाटीदार की कप्तानी की काफी तारीफ हो रही है। आरसीबी फैंस एक बार फिर से अपने कप्तानी की जीत से काफी खुश हैं।  यश राठौड़ ने खेली 194 रनों की पारी दलीप ट्रॉफी 2025 (Duleep Trophy 2025) के फाइनल में खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस के बारे में बात करें, तो साउथ जोन की पहली पारी के खिलाफ सारांश जैन ने 5 विकेट और कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट अपने नाम किए हैं। पहली पारी में साउथ जोन का एक भी बल्लेबाज हाफ सेंचुरी भी नहीं लगा सका। वहीं, सेंट्रल जोन की बल्लेबाजी ने साउथ जोन के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा थी। खासतौर पर यश राठौड़ ने, उन्होंने पहली पारी में सेंट्रल जोन के लिए 194 रन का आंकड़ा बनाया। इस दौरान यश राठौड़ ने 17 चौके और दो छक्के भी लगाए थे। इसी के साथ ही कप्तान रजत पाटीदार ने भी 104 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं, सारांश जैन ने 69 रन और दानिश मालेवार ने 53 रन बनाए थे। साउथ जोन की ओर से 4-4 विकेट गुरजपनीत सिंह और अंकित शर्मा को मिले थे। इसके बाद दूसरी पारी में साउथ जोन ने 426 रन बनाए। इस तरह महज 65 रनों का लक्ष्य सेंट्र जोन को मिला। साउथ जोन की ओर से कोई शतक तो नहीं लगा, लेकिन 99 रनों की पारी अंकित शर्मा ने खेली। 84 रन आंद्रे सिद्धार्थ ने बनाए और 67 रन स्मरण रविचंद्रन ने बनाए। इसके बाद मैच के आखिरी दिन 65 रनों का लक्ष्य हासिल करके सेंट्रल जोन ने 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की और दलीप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

जेमिनी Nano Banana से क्रिएटिविटी का नया दौर, ये Prompts डालकर बनाएं खुद की मास्टरपीस

 नई दिल्ली Google Nano Banana का रंग सब पर चढ़ा हुआ है। हर कोई अलग-अलग Promps का इस्तेमाल करके अपनी अलग-अलग तस्वीरें गूगल के नए इमेज जेनरेटर AI से बनवा रहा है। अभी तक 3D मॉडल या Figurine, Saree लुक और अपने 3D को पेंट करते हुए वीडियो बनाने वाले प्रॉम्प्ट्स को लोगों ने खासा पसंद किया है और इसी का नतीजा है कि Google के Gemini AI ने ChatGPT और Perplexity को टॉप AI की रैंकिंग में भी पछाड़ दिया है। हालांकि अलग-अलग प्रॉम्प्ट्स पर आधारित फोटोज बनाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। ऐसे तमाम नए प्रॉम्प्ट्स सामने आ रहे हैं जिनकी मदद से आप Retro लुक में या 90’s के रंग में खुद को पेश कर पाएंगे। चलिए फिर देर न करके हुए टॉप प्रॉप्ट्स के बारे में आपको बताते हैं ताकि आप खुद को नए अंदाज में पेश कर पाएं। फ्रांस से करीब 22 अरब डॉलर में 114 राफेल खरीद सकता है भारत, अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर से भी क्यों महंगा है ये सौदा? एशिया कप मैच पर बवाल से बिदके खिलाड़ी, सूर्या, शुभमन सहित टीम इंडिया को 'गुरु' गौतम गंभीर ने यूं किया शांत 22 साल की एक्ट्रेस ने मोतियों से छुपाया बदन…लोग बोले ‘कपड़े पहन लो’, आप भी झूम करेंगे जेना की फोटो पाकिस्तान के 'स्पोर्ट्समैन स्पिरिट' के ड्रामे की हवा निकली, सूर्यकुमार यादव ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती बंद हो गई! ऐसे बनाएं Google Nano Banana से फोटो इससे पहले कि हम आपको पॉपुलर प्रॉम्प्ट्स के बारे में बताएं, उन यूजर्स को Gemini के Nano Banana के इस्तेमाल के बारे में बताना होगा जो अभी तक इसके जरिए फोटोज बनाना नहीं जानते। इसके लिए आप:     Gemini ऐप में अपनी Gmail ID से लॉगइन करने के बाद ऐप में दिख रहे BANANA Image बटन को सलेक्ट कर लें। इसका मतलब है कि आप Gemini पर इमेज बनाने के लिए गूगल के Nano Banana इमेज जेनरेटर का इस्तेमाल करना चाहते हैं।     इसके बाद + आइकन पर टैप करके गैलरी में से अपनी एक साफ फोटो को चुन लें। आप चाहें, तो + आइकन पर टैप करने के बाद कैमरा ऑप्शन को चुन कर लगे हाथ अपनी एक सेल्फी या फोटो ले सकते हैं।     इमेज सलेक्ट कर लेने के बाद इस प्रॉम्प्ट को लिखने के लिए दी गई जगह पर पेस्ट कर दें।     ध्यान रहे कि आप चाहें तो मन मुताबिक प्रॉम्प्ट में बदलाव भी कर सकते हैं। बदलाव करते हुए ध्यान रखें कि प्रॉम्प्ट की शक्ल में जो भी कमांड आप Gemini को देने जा रहे हैं, वह बिलकुल साफ और स्पष्ट होनी चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपको अपने बालों का रंग अलग चाहिए, तो प्रॉम्प्ट में आप लिख सकते हैं कि मेरे बालों का रंग इस तरह का रखें। जितना स्पष्ट आपका प्रॉम्प्ट होता, उतना ही बेहतर नतीजे Gemini आपको देगा।     इसके बाद सेंड के बटन पर टैप कर दें और कुछ देर इंतजार करें।     इसके बाद आपके प्रॉम्प्ट के अनुसार आपकी तस्वीर तैयार हो जाएगी इमेज पर दिए डाउनलोड के ऑप्शन को इस्तेमाल करके आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे और उसके बाद जहां भी चाहें वहां शेयर कर सकते हैं। चलिए अब जल्दी से पॉपुलर प्रॉमप्ट्स के बारे में जान लेते हैं। 3D मॉडल या Figurine इमेज अपनी 3D मॉडल या Figurine इमेज बनाने के लिए आप इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं:Character in realistic style on a computer desk, round transparent acrylic base, with toy box featuring original artwork. Plush Toy इमेज अपनी Plush Toy इमेज बनाने के लिए आप इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं:Cute version with an oversized head, simple clothes, fuzzy fabric, a plain backdrop, and soft lighting. Anime Figurine इमेज अपनी ऐनिमे जैसी इमेज बनाने के लिए आप इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं:Dynamic pose on a clear acrylic base, manga-inspired background, and neon lighting. Superhero Action Figure इमेज अगर आप अपनी Superhero Action Figure वाली इमेज बनाना चाहते हैं, तो इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं: Dynamic stance, cape, with comic book–style packaging beside it. 3D Video Game Character इमेज अगर आप अपनी 3D Video Game Character वाली इमेज बनाना चाहते हैं, तो इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं: Pop Star Model अगर आप अपनी Pop Star Model वाली इमेज बनाना चाहते हैं, तो इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं: Performing on a mini stage, with a microphone, concert lighting, and music-note decorations. Retro Film Star इमेज अगर आप अपनी Retro Film Star वाली इमेज बनाना चाहते हैं, तो इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं:"1940s film noir portrait of a man in a trench coat and fedora, side-lit with moody low-key lighting, cigarette smoke drifting in the air, blurred city street in the background, grainy monochrome film texture, cinematic suspense aesthetic." White Polka-Dot Saree इमेज अगर आप अपनी White Polka-Dot Saree में इमेज बनाना चाहते हैं, तो इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं:“Create a realistic portrait of a woman in a translucent white polka-dot saree with a matching blouse. A soft pink flower is tucked behind her ear, and warm light from the side casts a cinematic shadow. She exudes vintage diva energy.”

बागेश्वरघाम की भक्ति धारा फिर बहने को तैयार, पं. धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे हनुमंत कथा

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर बागेश्वर घाम की भक्तिधारा बहेगी। श्रद्धालु आध्यात्म के महासागर में गोते लगाएंगे। गुढ़ियारी में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री भक्तों को हनुमंत कथा सुनाएंगे। वहीं दिव्य दरबार का भी आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम 4 से 8 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप देने के लिए विगत दिनों कार्यक्रम कार्यालय का विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर मुख्य आयोजक चंदन-बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) ने कहा कि यह कार्यालय आयोजन की तैयारियों का केंद्र बिंदु होगा, जहां से सभी व्यवस्थाओं का संचालन और समन्वय किया जाएगा। उद्घाटन के बाद बैठक बैठक में कथा की विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे पंडाल, भोजन (भंडारा), जल, सुरक्षा, यातायात, और लाखों भक्तगणों के बैठने की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। आयोजन से जुड़े सभी सेवादारों को उनकी योग्यतानुसार जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि प्रत्येक व्यवस्था में आसानी हो। बसंत अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी छत्तीसगढ़वासियों का परम सौभाग्य है कि गुरुदेव पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी एक बार फिर अपनी अमृतमयी वाणी से रायपुर की धरा को पवित्र करने आ रहे हैं। उनका आगमन प्रदेश के लिए किसी आध्यात्मिक महोत्सव से कम नहीं है। हमारा और हमारी पूरी टीम का यह संकल्प है कि कथा श्रवण के लिए आने वाले प्रत्येक भक्त को एक सहज, सुरक्षित और दिव्य अनुभव प्राप्त हो। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही अब तैयारियां और तेज कर दी गई हैं। शहर के भक्तों में कथा को लेकर जबरदस्त उत्साह और प्रतीक्षा का माहौल है। कार्यालय शुभारंभ पर सर्व समाज का प्रतिनिधित्व देखने को मिला। इसमें रूपनारायण सिंह,लोकेश कावड़िया,  सिख समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि, किशोर महानंद सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख, वरिष्ठजन मौजूद रहे।

देहरादून के टूरिस्ट हॉटस्पॉट्स में बर्बादी, मौसम का तांडव; PM मोदी और अमित शाह ने की CM धामी से बात

देहरादून  उत्तराखंड में बारिश जमकर कहर बरपा रही है. भारी बारिश की वजह से सहस्त्रधारा में बादल फटने की घटना सामने आई है. अचानक आए सैलाब में कई दुकानें और घर बह गये. इसमें दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. बादल सुबह करीब पांच बजे फटा. SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है.PM मोदी और अमित शाह ने CM धामी से की फोन पर बात, बारिश से पैदा हुई स्थिति की ली जानकारी. आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा, "देहरादून में सहस्त्रधारा और माल देवता तथा मसूरी से भी नुकसान की खबरें मिली हैं. देहरादून में दो से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं. मसूरी में एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है, जिसकी पुष्टि की जा रही है." उन्होंने कहा कि टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं, जबकि 300 से 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. देहरादून में भारी बारिश हो रही है, जिससे हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. भारी बारिश में देहरादून के पास पुल का हिस्सा भी बह गया. देहरादून-हरिद्वार हाइवे पर फन वैली के पास ये तबाही दिखी. देहरादून में मालदेवता के पास सौंग नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. ब्रिज तोड़ते हुए नदी बेकाबू रफ्तार से बह रही है. मौसम को देखते हुए पहली क्लास से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में आज बंद रहेंगे. ऋषिकेश में भी चंद्रभागा नदी उफान पर है. पानी हाईवे तक आ पहुंचा है. नदी के बहाव में कई गाड़ियां और लोग फंस गये. तीन लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने चंद्रभागा नदी से रेस्क्यू किया है. तपकेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में 1-2 फीट मलबा जमा हो गया. मंदिर क्षेत्र में भारी क्षति हुई. आईटी पार्क देहरादून के पास सड़कों पर वाहन खिलौनों की तरह बहते नजर आए. दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं." उत्तराखंड में कई इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश से सड़कें, मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा मंगलवार तड़के एक पुल बह गया. भारी बारिश के कारण सोंग नदी उफान पर आ गई, जिससे आस-पास के इलाकों में बाढ़ आ गई. सदर के सब-डिवीज़नल मजिस्ट्रेट हरि गिरि ने कहा, "जलस्तर बढ़ रहा है और अभी बहाव बहुत तेज़ है. अभी तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। पर्यटक होटलों में ठहरे हुए थे." देहरादून के आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की खबर है, कई कार्यालयों में पानी घुस गया है, जिससे लोग फंस गए हैं. स्थानीय निवासी ऋतिक शर्मा ने कहा, "मैं सुबह 5:30 बजे से यहां फंसा हुआ हूं. यहां बहुत पानी है. कार कल रात से यहां फंसी हुई है और पानी में डूबी हुई है। पानी दफ्तरों और बेसमेंट में घुस गया है."

AI के साथ समुद्री जासूसी मुश्किल, चीन की नयी खोज ने दुनिया को चौंकाया

बीजिंग चीन तकनीक के क्षेत्र में तेजी से दौड़ रहा है। हाल ही में चीन की अलीबाबा कंपनी ने सबसे तेज और पावरफुल AI मॉडल बनाने का दावा किया। अब चीन में एक रिसर्च हुई है, जिसमें एक डरा देने वाला दावा किया गया है। शोध में बताया गया है कि जल्द ही ऐसा AI सिस्टम आएगा, जो समंदर के भीतर छिपी हुई सबमरीन को खोज लेगा। इसे AI-driven anti-submarine warfare (ASW) नाम दिया गया है। चलिए, जानते हैं कि चीन के अध्ययन में क्या-क्या बातें सामने आई हैं? बचने की संभावना मात्र 5% चाइना हेलीकॉप्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के इंजीनियर मेंग हाओ ने द्वारा की गई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ASW से पनडुब्बियों के बचने की संभावना मात्र 5% होगी। इसका मतलब ये है कि हर 20 पनडुब्बियों में से केवल एक ही इस प्रणाली से बच पाएगी। यह तकनीक पुराने खोजी तरीकों के मुकाबले में बहुत सटीक साबित हो सकती है। यह समुद्र में एक स्मार्ट कमांडर की तरह काम करती है, जो सोनार, रडार और समुद्र के तापमान जैसे डेटा का उपयोग करके पनडुब्बियों को ढूंढ लेती है। डेटा को इंटीग्रेट कर काम करती है तकनीक साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की मानें तो यह AI तकनीक हेलीकॉप्टरों से गिराए गए Sonar Buyos, पानी के नीचे के सेंसर, रडार और समुद्री के डेटा को जोड़कर समुद्र के नीचे की तस्वीर बनाएगी। यह तेजी से बताएगी कि कहां पर सबमरीन हो सकती है। कंप्यूटर सिमुलेशन में यह प्रणाली 95 प्रतिशत बार पनडुब्बियों को ढूंढने और ट्रैक करने में सफल रही, चाहे वे कितनी भी छिपने की कोशिश करें। भविष्य में और पावरफुल होगी तकनीक सबमरीन लंबे समय से एक पावरफुल हथियार मानी जाती हैं। ये परमाणु हमले कर सकती हैं, खुफिया जानकारी जुटा सकती हैं और बड़े जहाजों को डुबो सकती हैं। इतना सब करने के बावजूद इन्हें पकड़ना मुश्किल था। रिसर्चर्स का कहना है कि यह तकनीक भविष्य में और बेहतर हो सकती है। यह ड्रोन, जहाज और Underwater Unmannded Vehicles के साथ जुड़कर एक नेटवर्क बना सकेगी। इसे यह AI सिस्टम समय के साथ और स्मार्ट होगा। यह तकनीक पनडुब्बी के मूवमेंट को भी डिकोड कर सकती है, जिससे पनडुब्बी आसानी से नहीं भाग सकेगी। अमेरिका के लिए होगी बड़ी चुनौती अमेरिकी नौसेना के पास 2025 तक लगभग 70 परमाणु पनडुब्बियां हैं, ये समुद्र में बिना शोर किए चुपचाप छिपी रहती हैं। पनडुब्बियां एडवांस ड्रोन भी ले जाने में सक्षम हैं, जिससे इसे खोजने वाले लोग भटकाए जाते हैं। पुरानी तकनीक से ऐसी पनडुब्बियों के बचने की संभावना 85 प्रतिशत तक थी, जो चीन के जहाजों के लिए बड़ा खतरा थी। अब चीन इस तकनीक पर काम करते हुए अमेरिकी पनडुब्बियों के लिए खतरा पैदा कर देगा।

आपकी साड़ी वाली फोटो और Google का कमाल: Gemini ने ChatGPT को पछाड़ा!

नई दिल्ली गूगल जेमिनी (नैनो बनाना) का क्रेज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने नैनो बनाना का इस्तेमाल करते हुए 3D इमेज मॉडल, स्टैचू इमेज और साड़ी ट्रेंड को फॉलो किया। अब भी यह ट्रेंड खत्म नहीं हुआ और तरह-तरह की तस्वीरें बनाई जा रही हैं। हाल ही में गूगल द्वारा लॉन्च किया गया नैनो बनाना इमेज एडिटिंग टूल इतना फेमस हो गया है कि गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर पर ऐप नंबर वन हो गया है। इसने दिग्गज AI कंपनी OpenAI के AI चैटबॉट ऐप ChatGPT को पछाड़ दिया है। टॉप ऐप्स की लिस्ट में Gemini सबसे ऊपर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि ऐप स्टोर और प्ले स्टोर की ‘टॉप ऐप्स’ लिस्ट में गूगल जेमिनी पहले स्थान पर पहुंच चुका है। इसके बाद थ्रेड्स और चैटजीपीटी का नंबर आया। कुछ महीने पहले चैटजीपीटी अपने घिबली-स्टाइल इमेज जेनरेशन फीचर की वजह से टॉप पर था, लेकिन अब गूगल जेमिनी ने उसकी जगह ले ली है। यह बदलाव गूगल जेमिनी के नैनो बनाना फीचर की वजह से ही हो पाया है।   लोगों को क्यों पसंद आ रहा Gemini? दरअसल, गूगल जैमिनी से पहले भी कई सारे AI टूल्स थे, जो एडिटिंग कर सकते थे। लेकिन Gemini लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आया है, इसका कारण है इसकी बेहतरीन एडिटिंग। इससे क्रिएट की गई इमेज और एडिट की गई फोटो बहुत रियल लगती है, चेहरा ज्यादा नहीं बदलता और फोटो में डीप डिटेल्स होती हैं, जो इसे बाकी टूल्स से एडवांस बनाती हैं। कैसे यूज करें नैनो बनाना? अगर आप भी ननो-बनाना ट्रेंड का हिस्सा बनना है और अलग-अलग तरह की तस्वीरें बनानी हैं, तो आपको इसके लिए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले गूगल जेमिनी ऐप या गूगल एआई स्टूडियो खोलें, यह आपको गूगल पर ही मिल जाएगा पव अब इसमें Get Started पर क्लिक करें। एक जगह Prompt लिखने और फोटो अपलोड करने का ऑप्शन होगा। अब आपको वायरल Prompt यहां पर पेस्ट करना होगा। इसके बाद जनरेट बटन दबाएं और चंद सेकेंड में अपनी 3D तस्वीर तैयार होने का इंतजार करें। अगर जरूरत हो, तो तस्वीर को दोबारा एडिट करें या सुधार करें। साड़ी वाली फोटो बनाने का Prompt क्या है? यदि आपको भी साड़ी वाली फोटो बनानी है, जो खूब वायरल हो रही है, तो आपको यह Prompt लिखना होगा- Convert this person into a retro vintage grainy but bright image, black party-wear saree, 90s film aesthetic. She is standing against a solid, deep wall with dramatic shadows and contrast, creating a mysterious and artistic atmosphere. The environment feels windy and romanticised. Lighting is warm, with golden sunset tones evoking golden hour glow. The background is minimalist and slightly textured. Her expression is moody, calm, yet subtly happy and introspective.

शहरी सेवा शिविर 17 सितंबर से: भवन-भूखंड से जुड़ी परेशानियों का मिलेगा समाधान

 जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग ने शिविरों के लिए विशेष छूट और रियायतों का प्रावधान करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार पिछले वर्षों की बकाया लीज राशि वर्ष 2025-26 तक एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं फ्री होल्ड पट्टा हेतु 10 वर्ष तथा लीज मुक्ति हेतु 8 वर्ष की लीज राशि अग्रिम जमा करने पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। आवासीय भूखंडों के पुनर्ग्रहण शुल्क में भी राहत दी गई है 250 वर्गमीटर तक 75 प्रतिशत, 250 से 500 वर्गमीटर तक 50 प्रतिशत और 500 से 1000 वर्गमीटर तक 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों में स्वीकृत ले-आउट प्लान वाले भूखंडों के पट्टों पर ब्याज में पूर्ण छूट दी जाएगी। अपंजीकृत दस्तावेजों से खरीदे गए भूखंडों में अंतिम खरीदार को पट्टा देते समय पेनल्टी पूरी तरह माफ होगी। इसके अतिरिक्त आवासीय प्रीमियम दरों में 100 वर्गमीटर तक 25 प्रतिशत और 100 से 200 वर्गमीटर तक 15 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। भवन निर्माण स्वीकृति, भू-उपयोग परिवर्तन, ले-आउट प्लान आदि के तकनीकी परीक्षण हेतु सक्षम अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। भवन मानचित्र शुल्क में भी बड़ी राहत दी गई है, जिसके तहत 500 वर्गमीटर तक जी+1 भवन स्वीकृति पर अनुमोदन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। नगर पालिका अधिनियम की धारा 69-ए के तहत फ्री-होल्ड पट्टा शुल्क में 200 वर्गमीटर तक 50 प्रतिशत और 200 से 500 वर्गमीटर तक 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी। खांचा भूमि आवंटन, नामांतरण, मौका निरीक्षण और आवेदनों के सरलीकरण में भी विशेष प्रावधान लागू किए गए हैं। इन शहरी सेवा शिविरों से आमजन को भूमि, भवन व लीज संबंधी प्रक्रियाओं में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।