samacharsecretary.com

नशामुक्त भारत का सपना: हरियाणा में 7,500 युवाओं की ‘नमो युवा रन’

चंडीगढ़ प्रदेश के लगभग 7500 युवा दौड़ लगाकर नशामुक्त समाज का संदेश देंगे। सेवा पखवाड़ा के दौरान 21 सितंबर को कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम में नशे के खिलाफ नमो युवा रन कार्यक्रम होगा। कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गुरुग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दौड़ में शामिल होंगे।  युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समापन होगा। सेवा पखवाड़ा के तहत समाज सेवा और जनजागरण से जुड़े अनेक कार्यक्रम होंगे। इनमें नमो युवा रन, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान शामिल हैं।   गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सपना है कि हरियाणा पूरी तरह से नशामुक्त बने। नमो युवा रन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित खेल मैदानों को भी जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित न हो। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए अब तक 1500 खेल नर्सरियां खोली गई हैं। शीघ्र ही 500 नई नर्सरियां भी शुरू की जाएंगी। इन नर्सरियों में खिलाड़ियों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य की गई है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल औपचारिक आयोजन करना नहीं है, बल्कि जनता को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के महाअभियान से जोड़ना है। हरियाणा सरकार इस अभियान को सफल बनाएगी, ताकि प्रदेश के हर नागरिक को समाज सेवा का महत्व समझ आए और युवा वर्ग सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े।

मौसम विभाग की चेतावनी: बिहार के इन इलाकों में भारी बारिश, लोग रहें सतर्क

पटना बिहार के कई जिलों में आज भी अनके स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 14  से 18 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार में 14 से 17 सितंबर तक कई जगह झमाझम बारिश के आसार जताए गए हैं। 15 से 17 सितंबर तक दक्षिण पूर्व बिहार में झमाझम बारिश के आसार हैं। सीमांचल में भारी बारिश का अलर्ट शनिवार को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में बारिश के आसार हैं। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं किशनगंज और अररिया में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्णिया, सुपौल, जमुई एवं नवादा के एक या दो स्थानों भारी बारिश के आसार हैं। पटना में पिछले 24 घंटे से बारिश नहीं हुई है। आज सुबह से धूप-छांव का खेल जारी है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। जानिए, कहां कितनी बारिश हुई मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में पश्चिम चंपारण में 66.8 एमएम बारिश, अररिया में 57.2 एमएम बारिश, दरभंगा में 36.4 एमएम बारिश, मुजफ्फपुर में 30.2 एमएम बारिश, जमुई में 29.2 एमएम बारिश, किशनगंज में 27.8 एमएम बारिश, गया में 25.5 एमएम बारिश, रोहतास में 21.6 एमएम बारिश हुई  

पीएम मोदी 17 सितंबर को धार में मनाएंगे जन्मदिन, करेंगे सेवा पर्व और सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ

धार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर को धार जिले के बदनावर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करने के साथ ही स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पोषण माह का राष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटन और लाभार्थियों को पीएमएमवीवाई की किस्त का हस्तांतरण किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों में आदि सेवा पर्व का शुभारंभ भी किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री के इस दौरे को ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार धार जिले से इतने बड़े पैमाने पर जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत होगी। इन अभियानों से ग्रामीण और आदिवासी समाज की भागीदारी बढ़ेगी तथा महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी अधिक जानकारी मिलेगी।   साथ ही, जनजातीय पंचायतों में विकास की ठोस योजना तैयार होगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और शिक्षा के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह कार्यक्रम न केवल सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का भी आधार बनेगा। डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश सरकार अब स्वास्थ्य सेवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने जा रही है। सुमन सखी चैटबाॅट इसी का हिस्सा है, इसके जरिये महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान देखभाल, जोखिम कारकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है कि यह चैटबाॅट हिंदी भाषा में होगा और वाट्सऐप पर आसानी से उपयोग किया जा सकेगा।आदि सेवा पर्व के दौरान सभी जनजातीय बहुल गांव के लोग अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में गांव के विकास के बारे में चर्चा-परिचर्चा करेंगे। गांव की विकास योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जनजातीय बहुल ग्राम पंचायतों में आदि सेवा केंद्र बनाए जाएंगे।प्रधानमंत्री इसके साथ ही प्रधानमंत्री एक बगिया मां के नामअभियान में भागीदारी के प्रतीक के रूप में महिला लाभार्थियों को पौधों का वितरण, सिकल सेल स्क्रीनिंग काउंसलिंग कार्ड का वितरण करेंगे।

3D स्टैच्यू बनाना हुआ आसान! इस टूल से पाएँ बस अपने Prompt के जरिए

इन दिनों सोशल मीडिया पर Nano Banana का ट्रेंड छाया हुआ है। लोग ऐसी-ऐसी तस्वीरें बना रहे हैं, जो पहले किसी AI टूल से नहीं बनती थीं। सबसे ज्यादा चर्चा सेलिब्रिटीज को फोटो में एड करने और 3D खिलौने जैसी तस्वीरों की है। लेकिन इन्हीं के बीच कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपने स्टेच्यू की तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं, जिनमें कारीगर मूर्ति बनाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इन्हें असली भी समझ बैठे हैं, लेकिन ये Nano Banana के AI टूल से बनाई गई हैं। चलिए जानते हैं कि इन तस्वीरों को कैसे क्रिएट किया जा सकता हैं, यहां हम आपको पूरी प्रोसेस बताएंगे। इस प्रोसेस को फॉलो करना है सबसे पहले आपको वह तस्वीर निकाल लेनी है, जिसको अपनी मूर्ति के रूप में देखना चाहते हैं। इसके बाद आपको गूगल पर जाना है और Nano Banana सर्च करना है। अब आपको गूगल जेमिनी AI का लिंक दिखेगा, आपको इस पर चले जाना है। इसके बाद नई विंडो खुलेगी, जिसके कोने पर आपको Get Started का ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक कर लें। अब आपको Prompt लिखने की जगह दिखेगी, वहां पर आपको इमेज लिए Prompt लिखना होगा और फिर प्लस के निशान पर क्लिक करें। यहां से तस्वीर अपलोड कर लें और जब यह लोड हो जाती है, तो Run Ctrl दबा दें। कुछ सेकेंड्स में आपकी इमेज बन जाएगी, जिसमें मूर्ति दिख जाएगी। इस Prompt का करें इस्तेमाल जिस खास Prompt की बात की गई है, वह भी हम आपको बता ही देते हैं। आपको लिखना होगा- A giant hyper-realistic statue based on the provided photo, maintaining the exact original face, stands under construction in a Small city roundabout. The statue is surrounded by scaffolding and workers, with parts still as exposed metal framework and others detailed. The background shows a bustling Small city atmosphere: crowded streets with colorful rickshaws, buses, cars, street vendors, tea stalls, fruit carts, shop signs, billboards, and tropical trees under a bright daytime sky. Style: photorealistic, vibrant. इससे आपकी तस्वीर तैयार हो जाएगी। हालांकि, आप चाहें तो Prompt में Small City की जगह उस शहर का नाम भी लिख सकते हैं, जिस शहर में आप अपनी मूर्ति देखना चाहते हैं। मसलन, आपको दिल्ली में अपनी मूर्ति देखनी है, तो Prompt में Small City की जगह Delhi लिख दें। नैनो बनाना क्या है? ​नैनो बनाना एक इमेज एडिटिंग टूल है, जिससे एडिट की गई तस्वीरों में कैरेक्टर और चीजें बिल्कुल वैसी ही दिखती हैं, जैसी वे असल में होती हैं। नैनो बनाना की मदद से आप फोटो में हेयर स्टाइल से लेकर कॉस्ट्यूम तक बदल सकते हैं। यह गूगल का टूल है, इसका आधिकारिक नाम Gemini 2.5 Flash Image है। नैनो बनाना से और क्या-क्या कर सकते हैं आप? नैनो बनाना से 3D Figurines तो बन ही रहे हैं, जो लोग अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर लगा रहे हैं। इसके अलावा, आप इसकी मदद से इमेज एडिटिंग कर सकते हैं। अपनी तस्वीर को सुंदर बनाना हो, कुछ जोड़ना या हटाना हो, तस्वीर में अपना ड्रेसिंग स्टाइल बदलना होगा या बैकग्राउंड चेंज करना हो, इन सभी कामों के लिए नैनो बनाना का इस्तेमाल कर सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा बढ़ेगी: त्योहारों से पहले 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन खरीदने की तैयारी

चंडीगढ़  त्योहारों के मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ी पहल की है। राज्य में 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन तैनात की जाएंगी जो हरियाणा में NCR सहित सभी जिलों में घूम-घूमकर खाद्य सामग्री की मौके पर जांच करेंगी। इन वैन की खरीद के लिए 25 करोड़ 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि इन अत्याधुनिक मोबाइल लैब्स के माध्यम से मिठाई, दूध, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच मौके पर ही की जा सकेगी। इससे मिलावटखोरों पर अंकुश लगेगा और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।  प्रशासन का दावा है कि त्योहारी सीजन में इन वैन के सक्रिय होने से बाजारों में बिकने वाले उत्पादों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। यह कदम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है। 

महाकाव्य मुकाबला: भारत-पाक दुबई में, पूरी जानकारी कब और कहां देखें

दुबई  एशिया कप 2025 में रविवार, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि, सीमा पर हाल के तनाव के कारण इस मैच को लेकर भारत में उत्साह की कमी देखी जा रही है और कुछ लोग इस मुकाबले के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टी20 विश्व कप के लिए अहम है मुकाबला चार महीने बाद भारत में होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। आमतौर पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जाता है, लेकिन इस बार कई वर्षों में पहली बार इस तरह के उत्साह का अभाव नजर आ रहा है। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी पाकिस्तान के साथ इस मैच को खेलने के खिलाफ राय जाहिर की है। इस साल दूसरी बार होगी भिड़ंत इस साल यह दूसरा मौका है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। इससे पहले 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी दोनों टीमें दुबई में भिड़ चुकी हैं। एक बार फिर दुबई का मैदान इस रोमांचक मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मुकाबले की पूरी जानकारी कब होगा मैच? भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 14 सितंबर, 2025 (रविवार) को खेला जाएगा। कहां होगा मैच? यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। मैच का समय? मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। कहां देखें लाइव? इस मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी। प्रशंसकों में उत्साह की कमी भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से फैंस के लिए उत्साह का केंद्र रहे हैं, लेकिन इस बार सीमा पर तनाव और कुछ लोगों द्वारा बहिष्कार की मांग के कारण माहौल थोड़ा फीका नजर आ रहा है। फिर भी, क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।  

ऑटो सेक्टर के लिए खुशखबरी: जीएसटी रेट्स में कटौती, उद्योग में आएगा बड़ा सुधार

नई दिल्ली भारत में मेक इन इंडिया के 10 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, सप्लाई चेन को मजबूत करने, मजबूती बढ़ाने और रोजगार, निर्यात एवं हाई-क्वालिटी मैन्युफैक्चरिंग में योगदान देने का एक सही समय है। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) के 65वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाल ही में घोषित जीएसटी सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करना एक ऐतिहासिक सुधार है और ऑटो उद्योग के लिए एक बड़ी राहत है। ट्रैक्टरों के लिए जीएसटी रेट्स को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सुधार प्रधानमंत्री की सराहना का पात्र है क्योंकि इससे स्पेयर पार्ट्स पहले से अधिक सस्ते हो जाएंगे, औपचारिकता मजबूत होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और वैल्यू चेन में मांग बढ़ेगी। केंद्रीय मंत्री गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि जीएसटी रेट कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी रेट में कटौती का यह दौर आजादी के बाद का सबसे बड़ा सुधार है और इससे हर भारतीय को फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि 1.4 अरब लोगों में से एक भी नागरिक ऐसा नहीं होगा जिसे इन सुधारों से फायदा नहीं होगा। दिवंगत रतन टाटा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “लोग आप पर जो पत्थर फेंकते हैं, उन्हें स्वीकार करें और एक स्मारक बनाएं।” उन्होंने कहा कि राष्ट्र को चुनौतियों से विचलित नहीं होना चाहिए और आत्मविश्वास के साथ-साथ सामूहिक प्रयास से भारत निरंतर मजबूत होता रहेगा। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कोरोना के दौरान देश की मजबूती की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत ने 100 से अधिक देशों को दवाइयां और टीके (कुछ मुफ्त) उपलब्ध करवाने से लेकर बिना किसी मुनाफा के आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर सभी वैश्विक प्रतिबद्धता को पूरा किया है। उन्होंने आगे कहा कि इससे भारत को वैश्विक रूप से विश्वास प्राप्त हुआ है और आज देश की पहचान एक विश्वसनीय एवं भरोसेमंद साझेदार के रूप में होती है।  

सोने ने रचा इतिहास: 61 साल में पहुँचा ₹113,736.75 तक, जानें साल-दर-साल रेट

मुंबई  सोने की खरीद करने वालों के लिए एक बहुत ही महत्पूर्ण जानकारी है. वह यह है कि 31 दिसंबर 2024 के बाद साल 2025 की शुरुआत से लेकर 12 सितंबर 2025 तक देश के सर्राफा बाजारों में सोना रिकॉर्ड की झड़ी लगाते हुए करीब 34,850 रुपये या 44.14% तक महंगा हो गया है. साल 2025 में अब तक इसकी कीमतों में उछाल आने के पीछे कई कारकों को अहम माना जा रहा है. इनमें वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अमेरिकी टैरिफ नीतियां, कमजोर डॉलर, फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कटौती की उम्मीदों और भारत में त्योहारी मांग प्रमुख हैं. सबसे अहम बात यह है कि सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत में आज से करीब 60 साल पहले 1964 में सोने की कीमत जानकर आप माथा पकड़कर बैठ जाएंगे, क्योंकि उस समय इसकी कीमत मात्र 63.25 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इन 60 सालों के दौरान सोने की कीमतों आई उछाल का मूल्यांकन करेंगे, उस समय से अब तक इसकी कीमत में करीब 1798 गुना बढ़कर 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. इसका मतलब यह है कि आज के 60 साल पहले वर्ष 1964 में जिस व्यक्ति ने 100 सोना खरीदकर रख लिया होगा, आज वह करोड़पति हो गया होगा. आइए, टाइमलाइन के माध्यम से जानते हैं कि साल 2025 में सोने की कीमत ने कब-कब रिकॉर्ड बनाया और साल 1964 से लेकर 12 सितंबर 2025 तक साल-दर-साल सोना कैसे महंगा होता चला गया? 2025 में किन कारणों से सोना हुआ महंगा     वैश्विक स्तर पर: गोल्ड का अंतरराष्ट्रीय भाव 3,500 डॉलर प्रति औंस को पार कर 3,674 डॉलर तक पहुंचा, जो ट्रंप की टैरिफ नीतियों और भू-राजनीतिक तनावों से प्रेरित है.     भारतीय बाजार में: कमजोर रुपये (88.16 तक गिरावट), सेंट्रल बैंक खरीदारी (आरबीआई ने 2025 में 72.6 टन सोना जोड़ा) और त्योहारी सीजन की मांग से सोना महंगा हुआ.     उपभोग का प्रभाव: भारत में 2025 का गोल्ड उपभोग 600-700 टन अनुमानित है, लेकिन ऊंची कीमतों से ज्वेलरी डिमांड 10% घट गई. 2025 में सोने की कीमतों ने कब-कब बनाया नया रिकॉर्ड वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है. 31 दिसंबर 2024 को सोने का भाव 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था, यानी इस साल अब तक 34,850 रुपये या 44.14% की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है.        31 दिसंबर 2024: 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम     16 अप्रैल 2025: 94,579 रुपये प्रति 10 ग्राम     17 अप्रैल 2025: 97,310 रुपये प्रति 10 ग्राम     18 अप्रैल 2025: 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम     22 अप्रैल 2025: 1,01,350 रुपये प्रति 10 ग्राम     30 अप्रैल 2025: 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम     23 जुलाई 2025: 1,00,510 रुपये प्रति 10 ग्राम     7 अगस्त 2025: 101,470 रुपये प्रति 10 ग्राम     8 अगस्त 2025: 101,900 रुपये प्रति 10 ग्राम     29 अगस्त 2025: 1,02,490 रुपये प्रति 10 ग्राम     2 सितंबर 2025: 1,06,140 रुपये प्रति 10 ग्राम     3 सितंबर 2025: 1,08,000 रुपये प्रति 10 ग्राम     9 सितंबर 2025: 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम     10 सितंबर 2025: 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम     11 सितंबर 2025: 1,13,100 रुपये प्रति 10 ग्राम     12 सितंबर 2025: 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम स्रोत: दिल्ली एमसीएक्स 61 साल में 113,736.75 रुपये महंगा हो गया सोना आपको बता दें कि साल 1964 में जब गुलजारी लाल नंदा और लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रधानमंत्री थे, तब भारत के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत करीब 63.25 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. आज करीब 61 साल बाद 12 सितंबर 2025 तक देश के सर्राफा बाजारों में इसकी कीमत 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई है. इन 61 सालों में सोना करीब 113,736.75 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है. 1964 से 2025 तक सोने का भाव     1964: 63.25 रुपये प्रति 10 ग्राम     1965: 71.75 रुपये प्रति 10 ग्राम     1966: 83.75 रुपये प्रति 10 ग्राम     1967: 102.50 रुपये प्रति 10 ग्राम     1968: 162.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1969: 176.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1970: 184.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1971: 193.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1972: 202.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1973: 278.50 रुपये प्रति 10 ग्राम     1974: 506.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1975: 540.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1976: 432.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1977: 486.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1978: 685.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1979: 937.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1980: 1,330.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1981: 1670.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1982: 1,645.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1983: 1,800.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1984: 1,970.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1985: 2,130.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1986: 2,140.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1987: 2,570.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1988: 3,130.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1989: 3,140.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1990: 3,200.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1991: 3,466.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1992: 4,334.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1993: 4,140.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1994: 4,598.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1995: 4,680.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1996: 5,160.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1997: 4,725.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1998: 4,045.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     1999: 4,234.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     2000: 4,400.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     2001: 4,300.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     2002: 4,990.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     2003: 5,600.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     2004: 5,850.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     2005: 7,000.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     2007: 10,800.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     2008: 12,500.00 रुपये प्रति 10 ग्राम     2009: 14,500.00 रुपये … Read more

रैगिंग रोकने के लिए सख्ती, आरजीपीवी में स्थापित होगी स्थायी पुलिस चौकी

भोपाल  अक्सर अपराध पर नियंत्रण के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस चौकी बनाई जाती है, लेकिन अब राजधानी के एक विश्वविद्यालय में रैगिंग पर रोकथाम के लिए पुलिस की चौकसी बढ़ाई जाएगी। भोपाल का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में रैगिंग व मारपीट जैसे विवादों का गढ़ बनते जा रहा है। पिछले साल सात मामले यूजी की रैगिंग हेल्पलाइन में दर्ज हुए हैं। वहीं इस साल अब तक आठ माह में आठ से अधिक मामले दर्ज हो गए। इस पर अंकुश लगाने के लिए आरजीपीवी के कुलगुरु ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर विवि में पुलिस चौकी बनाने के लिए कहा है।साथ ही विवि ने यूजीसी से रैगिंग के रोकथाम के लिए जारी की गई गाइडलाइन को हर जगह चस्पा किया जा रहा है।साथ ही कनिष्ठ व वरिष्ठ विद्यार्थियों को रैगिंग में शामिल होने पर उसके दुष्परिणाम को समझाया जा रहा है। इस साल राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय(एनएलआइयू) में दो अौर बरकतउल्लाह विवि में चार मामले सामने आए हैं। राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों में बीते आठ माह में करीब 15 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। विद्यार्थियों को अलग-अलग छात्रावास में रखा जाए यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को छात्रावास में इस सत्र से जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों को अलग-अलग रखने के लिए निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालयों ने इसका पालन भी इस सत्र से करना शुरू कर दिया है। आरजीपीवी, बीयू, एनएलआइयू व मैनिट सभी संस्थानों में जूनियर को अलग छात्रावास में रखा जा रहा है। आरजीपीवी विद्यार्थियों को दंडित भी कर रहा है। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों से एंटी-रैगिंग की अंडरटेकिंग लेकर जमा कराया जा रहा है। इन संस्थानों में हाल में हुई रैगिंग की घटनाएं     आरजीपीवी में 24 जुलाई को जूनियर छात्र के साथ मारपीट हुई। आरोपित विद्यार्थियों पर कार्रवाई की गई।     दो अगस्त को आरजीपीवी के यूआइटी और छात्रावास के विद्यार्थियों के बीच विवाद हिंसक हुआ।छह विद्यार्थियों को छात्रावास से निष्कासित किया गया।     आठ सितंबर को जूनियर छात्राओं प्रथम वर्ष की छात्राओं के साथ रैगिंग किया।मामले में दो छात्राओं को छात्रावास से निष्कासित और तीन छात्राओं पर अर्थ दंड लगाया गया।     बीयू के छात्रावास में 20 जुलाई को जूनियर को शराब पिलाकर कैबरे डांस कराया गया।आरोपिताें को छात्रावास से निष्कासित किया गया।     एनएलआइयू में बीते 15 दिन के अंदर दूसरी बार मारपीट और रैगिंग की घटनाएं हुई हैं।दोनों मामलों में संस्थान की एंटी रैगिंग कमेटी ने कोई कार्यवाही नहीं की है। यह भी है रैगिंग     विद्यार्थी को रंग-रूप या पहनावे पर टिप्पणी कर प्रताड़ित करना     नस्ल, पारिवारिक पृष्ठभूमि, आर्थिक स्थिति, क्षेत्रीयता, भाषा या जाति को लेकर अपमानित करना     मौखिक रूप से अपमान करना, सामाजिक बहिष्कार का डर पैदा करना भी रैगिंग     वॉट्सएप ग्रुप बनाना भी रैगिंग मानी जाएगी     जूनियर को धमकाने पर भी कार्यवाही की जाएगी।     किसी भी तरह का शारीरिक या मानसिक तनाव भी रैगिंग है। रैगिंग करने पर यह मिलेगी सजा     कक्षा में उपस्थित होने और शैक्षिक अधिकारियों से निलंबन।     छात्रवृत्ति सहित अन्य लाभों से वंचित किया जाएगा।     किसी टेस्ट या परीक्षा सहित अन्य मूल्यांकन प्रक्रिया से अनुपस्थित किया जाएगा।     रिजल्ट रोका जाएगा।     छात्रावास से निष्कासित कर प्रवेश भी रद किया जाएगा।     संस्था से चार सत्रों तक के लिए निष्कासन करना। यहां करें शिकायत     यूजीसी का टोल फ्री नंबर 1800-180-5522     कुलगुरु का फोन नंबर- 0755-2742001     कुलसचिव का फोन नंबर- 0755-2734913,2734913     फैक्स नंबर-0755-2742006, ईमेल आईडी-registrar@rgtu.net     अधिष्ठाता छात्र कल्याण फोन नंबर-2678870, ईमेल आईडी-dsw@rgtu.net रात में हॉस्टल में किसी को नहीं मिलेगा प्रवेश     रैगिंग की घटनाओं पर रोकने के लिए रात में छात्रावाओं व परिसर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। फ्लाइंग स्क्वायड छात्रावासों की गतिविधियों पर नजर रखने और निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। छात्रावास में रात में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। – सुधीर भदौरिया, डायरेक्टर, यूआईटी आरजीपीवी दो-दो घंटे की शिफ्ट में निरीक्षण करेगें     एंटी रैगिंग कमेटी की ओर से वरिष्ठ विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणाम समझाए जा रहे हैं। छात्रावास में रात को दो-दो घंटे की शिफ्ट में टीम निरीक्षण करेगी। – डॉ. शैलेंद्र जैन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, मैनिट  

निगम व्यवस्था में बदलाव: भोपाल में बनेंगी चार नई बिल्डिंग परमिशन सेल्स

भोपाल  भोपाल को मेट्रोपॉलिटन रीजन (metropolitan region) बनाने की दिशा में नगरीय प्रशासन संचालनालय ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। संचालनालय ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र जारी कर शहर में मौजूद बीएमसी के सभी प्रकार के इंजीनियर्स की लिस्ट तैयार करने कहा है। इंजीनियर वर्ग को मेट्रोपॉलिटन रीजन में अलग-अलग जिम्मेदारी दी जानी हैं। एमपीआर में चार बिल्डिंग परमिशन सेल (metropolitan region) बनाई जानी हैं जिसके लिए सिविल केडर से चार सिटी प्लानर बनेंगे। सीवेज, पार्किंग, रोड, ट्रैफिक, लाइटिंग जैसे कामों के लिए अलग-अलग कार्यपालन यंत्री निर्धारित किए जाएंगे जिनके निर्देशन में टीम काम करेगी। अभी नगर निगम 85 वार्ड में काम चलाउ व्यवस्था पर टिका हुआ है। एक इंजीनियर के भरोसे तमाम काम एक इंजीनियर के भरोसे तमाम काम छोड़ दिए गए हैं। उसमें भी योग्यता का ध्यान नहीं रखा गया है। निगम के सभी विभागों में बरसों से काम करने वाले इंजीनियरों के विभाग आपस में बदल दिए गए हैं। आदेश में स्वच्छ भारत, सीवेज प्रबंधन, झील संरक्षण, सिविल डिपार्टमेंट, भवन अनुज्ञा शाखा, वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट, हाउङ्क्षसग फॉर ऑल, सड़क, बिजली पानी से जुड़े अन्य विभागों के इंजीनियरों को आपस में बदला है। बिजली वालों को सीवेज का काम भोपाल नगर निगम में आरके त्रिवेदी मूलपद(उपयंत्री) विद्युत थे। इन्हें प्रभारी कार्यपालन यंत्री, सीवेज एवं एसबीएम शाखा बनाया गया। अजय मालवीय, मूलपद उपयंत्री मेकेनिकल को प्रभारी कार्यपालन यंत्री जलकार्य, सुरेश कुमार राजेश सिविल इंजीनियर हैं लेकिन इन्हें हुजूर विधानसभा में बिजली प्रभार दिया गया है। एनके डेहरिया कार्यपालन यंत्री उखार विस में सिविल इंजीनियर हैं। डेहरिया से अभी भी भवन अनुज्ञा शाखा में सहायक यंत्री का काम जी टू कंसोल के जरिए करवा रहे हैं। अनिल कुमार साहनी, सिविल इंजीनियर हैं।