samacharsecretary.com

CBI की कार्रवाई: घूसखोरी में रंगे हाथ पकड़े गए BCCL के दो कर्मचारी

धनबाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने धनबाद स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के लोदना क्षेत्र के दो कर्मचारियों राम आश्रय गरेडिया और राजकुमार सिंह को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने बीसीसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी जगदीश साव से उनके क्वाटर्र का एनओसी देने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जगदीश साव ने इस मामले की शिकायत सीबीआई से की थी। शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई की टीम ने बुधवार को जाल बिछाया और जब दोनों कर्मचारी पैसे ले रहे थे, तब उन्हें पकड़ लिया। सीबीआई ने मौके से 20,000 रुपये नकद बरामद किए। दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

हर साल की तबाही नहीं, चाहिए स्थायी उपाय : डॉ. बलबीर सिंह

राजपुरा पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बुधवार को सराला हेड और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर घनौर का दौरा कर घग्गर नदी के बहाव और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की मार केवल पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में भी हालात गंभीर हैं। इसलिए केंद्र सरकार को सभी राज्यों को साथ लेकर इसका स्थाई समाधान निकालना चाहिए। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रभावित इलाकों में पंजाब सरकार हर समय लोगों के साथ खड़ी है। घनौर समेत आसपास के अस्पतालों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आपातकालीन हालात से निपटने के लिए अतिरिक्त डॉक्टर और स्टाफ तैनात किए गए हैं। पीने के पानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं, वहीं मोबाइल मेडिकल टीमें और रैपिड रिस्पांस टीमें भी सक्रिय हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें। प्रशासन लगातार हालात की निगरानी कर रहा है और जरूरी दिशा-निर्देश समय-समय पर जारी कर रहा है। इस मौके पर पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के वाइस चेयरमैन मनिंदरजीत विक्की घनौर, एसडीएम राजपुरा अविकेश गुप्ता, ड्रेनेज विभाग के एसई रजिंदर घई और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एबीवीपी का ऐक्शन डिमांड, योगी को चेतावनी – 48 घंटे में करें कार्रवाई

लखनऊ राजधानी लखनऊ में एबीवीपी ने पत्र लिखकर सीएम योगी को अल्टीमेटम दिया है। एबीवीपी ने लाठीचार्ज मामले ऐक्शन के लिए 48 घंटे समय दिया है। कैसरबाग स्थित एबीवीपी कार्यालय पर राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर कहा कि परिषद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 48 घंटे में कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बताया कि रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में विधि विद्यार्थियों के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान बवाल हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं और छात्रों ने आरोप लगाया कि बाहरी गुंडों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया और पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया। आंदोलन का कारण विश्वविद्यालय में नवीनीकरण और मानक के बिना चल रहा विधि पाठ्यक्रम था। एबीवीपी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मांग की है कि लाठीचार्ज की घटना में शामिल पुलिसकर्मियों और बाहरी गुंडों पर एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। परिषद ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर किसके आदेश पर लाठीचार्ज हुआ, इसका जवाब अब तक नहीं दिया गया है आपको बता दें कि तीन दिन पहले श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी में एलएलबी की मान्यता का नवीनीकरण न होने से छात्रों का भविष्य बर्बाद होने की बात पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया था। प्रदर्शन को खत्म कराने को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन के इशारे पर पुलिस द्वारा छात्रों की बर्बता से पिटाई कराने के आरोप लग रहे हैं। लाठीचार्ज से कई छात्र घायल हो गए। मामला तूल पकड़ने लगा तो प्रशासन भी अब ऐक्शन आ गया है। वहीं मामले ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी ने मंडलायुक्त-आईजी अयोध्या को जांच के साथ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। कुछ ही देर बाद ही बाराबंकी सीओ सिटी हर्षित चौहान को हटा दिया गया। इंस्पेक्टर आरके राना, चौकी प्रभारी गदिया गजेन्द्र सिंह और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। आदेश मिलते ही मंडलायुक्त अयोध्या, आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार ने बाराबंकी पहुंच कर जांच शुरू कर दी।  

6 सितंबर तक स जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश को देखते हुए लिया फैसला

सिरसा  सिरसा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा द्वारा जारी आदेशानुसार, उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 5 और 6 सितंबर को बंद रहेंगे।  आदेश में कहा गया है कि यदि मौसम सामान्य रहा तो विद्यालय 8 सितंबर से नियमित रूप से खुल जाएंगे। जिला शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस फैसले से विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलेगी। 

Apple के AirPods Pro 3 का धमाकेदार आगमन: म्यूज़िक के साथ हेल्थ ट्रैकिंग का मिलेगा मज़ा

अगले मंगलवार यानी कि 9 सितंबर का ऐपल का इवेंट है और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार ऐपल नए iPhones के साथ-साथ Airpods Pro 3 भी लॉन्च कर सकता है। मालूम हो कि ऐपल तीन साल पहले अपने Airpods Pro 2 लेकर आया था लेकिन उसके बाद से ऐपल ने Airpods Pro के नए वर्जन को पेश नहीं किया था। हालांकि इस बार के इवेंट में इनके आने की पूरी उम्मीद है और खास बात यह है कि Airpods Pro 3 हेल्थ फीचर्स के साथ आ सकते हैं। चलिए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं। Airpods Pro 3 में मिलेंगे हेल्थ फीचर्स अभी तक Airpods का मुख्य काम गाने सुनाना या कॉल्स अटेंड करना हुआ करता था लेकिन Airpods Pro 3 के साथ यह बदल जाएगा। दरअसल Airpods Pro 3 में कई हेल्थ फीचर्स भी मिलेंगे, जिसकी वजह से यह अब स्मार्टवॉच वाले भी कई काम कर पाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Airpods Pro 3 में कई हेल्थ सेंसर मिलेंगे। पिछली बार भी Airpods Pro 2 में हियरिंग प्रोटेक्शन, हियरिंग टेस्ट और हियरिंग एड जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए थे। इस बार इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और टेंपरेचर डिटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल किए जाएंगे। इस तरह के फीचर्स अभी तक स्मार्टवॉच में देखने को मिलते थे लेकिन अब ऐपल इन्हें Airpods Pro 3 में भी शामिल कर सकता है। नया केस डिजाइन ऐसी भी खबरें हैं कि Airpods Pro 3 के केस के डिजाइन में बदलाव हो सकते हैं। Airpods 4 की तरह इसके केस का साइज छोटा और फिजिकल पेयरिंग बटन की जगह टच आधारित बटन देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि बड्स को पेयरिंग मोड में डालने के लिए आपको कोई बटन नहीं मिलेगा बल्कि बड्स के केस पर कुछ देर टैप करके आप उसे पेयरिंग मोड में डाल पाएंगे। लाइव ट्रांसलेशन iOS 26 के साथ आ रहे नए ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स में ट्रांसलेशन पर खासा ध्यान दिया गया है। ऐपल पहले ही फोन, मैसेजेस और फेस टाइम में लाइव ट्रांसलेशन फीचर को जोड़ चुका है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है है कि ऐपल के नए Airpods Pro 3 में भी लाइव ट्रांसलेशन का फीचर मिल सकता है। H3 चिप और बेहतर नॉइस कैंसलेंशन इसके अलावा ऐसी भी जानकारी सामने आ रही है कि Airpods Pro 3 में बेहतर नॉइस कैंसलेंशन देखने को मिलेगी और इसके लिए नई H3 चिप जिम्मेदार होगी। ऐसा देखने में आया है कि Airpods Pro 2 में ऐपल ने H2 चिप दिया था और इस वजह से इन बड्स को नए-नए अपडेट्स और फीचर्स समय के साथ मिलते रहे। अब इसे ऐपल H3 चिप के साथ जारी रखेगा। बता दें कि Airpods Pro 3 को 9 सितंबर के लॉन्च इवेंट में पेश किए जाने की संभावना है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं और ओबीसी मोर्चा ने राहुल-तेजस्वी का पुतला फूंका, जताया विरोध

मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर जिले में  बुधवार (3 सितंबर) को ओबीसी मोर्चा पूर्वी जिलाध्यक्ष कुंदन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कल्याणी चौक पर दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और माफी की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन के दौरान ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद, तेजस्वी यादव मुर्दाबाद’ के नारे गूंजते रहे। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंदन गुप्ता के साथ महामंत्री आकाश पटेल और राकेश रंजन ने इस विरोध का नेतृत्व किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी पर सार्वजनिक माफी मांगनी होगी, तभी विरोध समाप्त होगा। इसी क्रम में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता साकेत ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक माफी नहीं मांगी जाती, विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन लगातार जारी रहेगा। पुतला दहन और प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, महामंत्री मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक झा, मंत्री पूनम वर्मा, रितु आनंद, मीडिया प्रभारी रंजन ओझा समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और ओबीसी मोर्चा से जुड़े नेता मौजूद रहे।

भारतीय स्टार युकी भांबरी का जलवा, अब US ओपन सेमीफाइनल में भिड़ेंगे ब्रिटिश जोड़ी से

न्यूयॉर्क यूएस ओपन 2025 से भारतीय फैन्स के लिए बेहतरीन खबर सामने आई है. भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने मेन्स डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भांबरी और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस की जोड़ी ने अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लिया. 13वीं वरीयता प्राप्त भांबरी-वीनस ने बुधवार (3 सितंबर) को न्यूयॉर्क में खेले गए क्वार्टर फाइनल में 11वीं सीड राजीव राम (यूएसए) और निकोला मेटकिक (क्रोएशिया) को 6-3, 6-7 (6), 6-3 से हराया. यह मैच 2 घंटा और 37 मिनट तक चला. पहली बार युकी भांबरी किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं.  इससे पहले वह पिछले साल यूएस ओपन में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे. अब मौजूदा प्रदर्शन से युकी भांबरी डबल्स रैंकिंग में टॉप-25 में पहुंच जाएंगे. बता दें कि आखिरी बार किसी भारतीय ने यूएस ओपन का खिताब 2015 में जीता था. तब लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा क्रमशः मिक्स्ड डबल्स और महिला डबल्स में चैम्पियन बने थे. रोहन बोपन्ना 2023 में यूएस ओपन के फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन खिताब जीतने से चूक गए थे. युकी भांबरी-माइकल वीनस ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहला सेट 6-3 से जीता. दूसरा सेट बेहद रोमांचक रहा और टाई-ब्रेक तक खिंच गया. इस दौरान युकी डबल फॉल्ट कर बैठे, जिसका फायदा उठाकर राम- मेटकिक ने टाईब्रेकर को 8-6 से जीत मैच में बराबरी कर ली. निर्णायक सेट में भांबरी-वीनस ने शानदार वापसी की और जल्दी ही ब्रेक हासिल करके हासिल कर बढ़त बनाई, जो निर्णायक रहा. अब युकी-वीनस की किससे टक्कर? निकोला मेटकिक और माइकल वीनस इस साल के फ्रेंच ओपन में एक साथ खेले थे. तब दोनों को युकी भांबरी और उनके पुराने जोड़ीदार (रॉबर्ट गैलोवे) ने हराया था. अबकी बार बाजी युकी भांबरी और माइक वीनस ने जीती. शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में युकी भांबरी और माइकल वीनस का सामना छठी वरीय ब्रिटिश जोड़ी नील स्कप्स्की और जो सेलिसबरी से होगा. 33 साल के युकी भांबरी ने जियोहॉटस्टार से कहा, 'हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह ग्रैंड स्लैम जीते. जब मैंने पहली बार रैकेट उठाया, तो पीट सम्प्रास और आंद्रे अगासी को ट्रॉफी उठाते देखकर मोटिवेट हुआ था. यही वजह थी कि मैंने टेनिस खेलना शुरू किया. आज भी जब कोर्ट पर उतरता हूं तो यही सपना होता है कि एक दिन ग्रैंड स्लैम जीतूं.'

सोशल मीडिया साज़िश के खिलाफ भाजयुमो आक्रामक, मनेंद्रगढ़ कोतवाली में दी बड़ी चुनौती

मनेंद्रगढ़/एमसीबी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी, भ्रामक और सुनियोजित अफवाहों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में पहुंचकर थाना प्रभारी सुनील तिवारी को एफआईआर हेतु आवेदन सौंपते हुए अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजयुमो का कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर प्रदेश अध्यक्ष की छवि धूमिल करने की साज़िश किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि दोषियों पर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी कोमल पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित शर्मा, जिला महामंत्री हिमांशू श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जलील शाह, मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, महेश चक्रधारी, रोहित यादव, अजय पटेल, दिनेश सिंह, शिवेंद्र केवट सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैब सेवाओं को मिलेगी नई दिशा: सरकार लाएगी मोटर व्हीकल एग्रीगेटर पॉलिसी

जयपुर राजस्थान में जल्द ही मोटर व्हीकल एग्रीगेटर पॉलिसी लागू की जाएगी। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने विधानसभा में यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को इस संबंध में गाइडलाइन भेजी है, जिसका अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पॉलिसी का मसौदा तैयार करने के लिए संबंधित विभागों से चर्चा की जा रही है और राज्य की आवश्यकता अनुसार इसमें संशोधन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा न केवल ऐप आधारित कैब सेवाओं को रेगुलेट करने की है, बल्कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी और सुरक्षित सेवा भी प्रदान करनी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ओला, उबर जैसी एग्रीगेटर कंपनियों की सेवाओं को लेकर कई बार किराया निर्धारण, लाइसेंसिंग और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें सामने आई हैं, जिसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है। क्या है मोटर व्हीकल एग्रीगेटर पॉलिसी? केंद्र सरकार की इस नीति का उद्देश्य ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के संचालन को एक ढांचे में लाना है। इसमें एग्रीगेटर कंपनियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा, कैब चालकों का पंजीकरण, किराए की अधिकतम सीमा और ग्राहक की सुरक्षा जैसे प्रावधान शामिल होंगे। इसके तहत राज्य सरकारों को यह अधिकार दिया गया है कि वे अपनी जरूरतों के अनुसार नियमों में संशोधन कर सकती हैं। कब तक लागू होगी नीति? डॉ. बैरवा ने बताया कि पॉलिसी के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के बाद कैबिनेट में पेश किया जाएगा और अनुमोदन के बाद इसे राज्य में लागू किया जाएगा। फिलहाल अधिकारियों की एक टीम इसे अन्य राज्यों की नीतियों से भी तुलना कर रही है ताकि राजस्थान के लिए एक व्यवहारिक और प्रभावी नीति तैयार की जा सके। क्या होगा बदलाव? नई नीति लागू होने के बाद यात्रियों को तयशुदा किराया, पारदर्शी बिलिंग सिस्टम, चालक की पृष्ठभूमि की जांच, रियल टाइम ट्रैकिंग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, एग्रीगेटर कंपनियों पर भी जवाबदेही तय होगी और अनियमितताओं की स्थिति में लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान होगा।

अब जेब पर पड़ेगा डबल बोझ: पान मसाला-सिगरेट पर 40% स्पेशल टैक्स, जानें किन चीजों पर असर

नईदिल्ली   जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बड़ा टैक्स सुधार किया गया है। अब GST स्लैब को सिर्फ दो हिस्सों में बांट दिया गया है – 5% और 18%, यानी पहले के 12% और 28% स्लैब को हटा दिया गया है और उनमें शामिल वस्तुओं को इन दो नए स्लैब्स में समायोजित किया गया है। लेकिन इस बीच कुछ खास और हानिकारक वस्तुओं पर अब सीधा 40% स्पेशल जीएसटी लगाया जाएगा।  किस चीज पर लगेगा 40% 'Special GST'? जीएसटी काउंसिल ने तय किया है कि कुछ हाई रिस्क या हाई लग्जरी कैटेगरी की वस्तुओं पर अब अलग से कोई सेस या उपकर नहीं लगेगा, बल्कि सीधे 40% जीएसटी ही लिया जाएगा। ये एक तरह से "सिन टैक्स" की श्रेणी में आएगा — यानी ऐसी चीजें जो सेहत या समाज के लिए हानिकारक मानी जाती हैं। 40% टैक्स वाली चीजों की पूरी लिस्ट:     पान मसाला          सिगरेट     गुटखा     चबाने वाला तंबाकू (खैनी, ज़र्दा आदि)     तंबाकू उत्पादों की री-प्रोसेसिंग यूनिट्स में बनने वाले उत्पाद     ऐडेड शुगर वाले और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (Soft Drinks, Energy Drinks आदि)     फास्ट फूड चेन के कुछ हाई-प्रोसेस्ड आइटम्स (बर्गर, नूडल्स, आदि)     सुपर लग्जरी आइटम्स     पर्सनल यूज़ वाले एयरक्राफ्ट (Private Jets, Helicopters)     हाई-एंड लग्जरी कारें (जैसे – स्पोर्ट्स कार, प्रीमियम SUVs) 22 सितंबर से होंगे लागू मोदी सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए अब सिर्फ दो मुख्य टैक्स स्लैब रखने का फैसला किया है। जीएसटी परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अब सिर्फ 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो ही स्लैब लागू होंगे। ये सभी घोषणाएं 22 सितंबर से पूरे देश में लागू हो जाएगी। 12% और 28% वाले स्लैब खत्म इस फैसले के बाद, पहले से चले आ रहे 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाले स्लैब को खत्म कर दिया गया है। इससे कई वस्तुओं की कीमतों पर सीधा असर पड़ेगा। माना जा रहा है कि इस बदलाव से जीएसटी प्रणाली और भी सरल हो जाएगी और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। लग्जरी और तंबाकू उत्पादों पर 40% GST हालांकि, लग्जरी सामान और तंबाकू उत्पादों पर लगने वाली जीएसटी दर में बढ़ोतरी की गई है। इन उत्पादों पर अब 40 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा। सरकार का यह कदम लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं की खपत को कम करने की दिशा में देखा जा रहा है।  22 सितंबर से क्या-क्या होगा सस्ता? (GST दरें घटाई गईं) वस्तु/सेवा     नई GST दर दूध, रोटी, पनीर, घी     5% बिस्किट, सॉस, पास्ता     5% सूखे मेवे, पिज़्जा ब्रेड     5% ऑक्सीजन, ग्लूकोमीटर, मेडिकल टेस्ट किट     0% (टैक्स फ्री) जीवनरक्षक दवाएं, पट्टियां     5% साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट     5% मोमबत्ती, खिलौने, फर्नीचर     5% सोलर और विंड एनर्जी डिवाइसेस     5% बायोगैस उपकरण     5% टेक्सटाइल्स, टीवी, सीमेंट     5% या 18% (आइटम के अनुसार) छोटी कारें, बाइक्स (कम्यूटर व्हीकल)     18% तंबाकू और सिगरेट जैसी कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 40 प्रतिशत के विशेष स्लैब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिन भर चली जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, ‘‘सभी फैसले सर्वसम्मति से किए गए और किसी भी राज्य से कोई असहमति नहीं थी।'' परिषद ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को मौजूदा चार स्लैब… पांच, 12, 18 और 28 प्रतिशत से दो दरों… पांच और 18 प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी। महंगी कार, तंबाकू और सिगरेट जैसी कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 40 प्रतिशत के विशेष स्लैब का प्रस्ताव किया गया है।  वस्तु नई टैक्स दर पान मसाला, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू 40% एडेड शुगर वाले कोल्ड ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स 40% फास्ट फूड चेन के कुछ प्रोसेस्ड आइटम्स 40% प्राइवेट जेट्स, हेलिकॉप्टर (पर्सनल यूज) 40% लग्जरी कारें, बड़ी SUV कारें 40% मक्खन और घी से लेकर सूखे मेवे तक ये वस्तुएं होंगी सस्ती दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं पर कर की दर शून्य होगी, जबकि मक्खन और घी से लेकर सूखे मेवे, कंडेंस्ड दूध, सॉसेज और मांस, चीनी से बनी कन्फेक्शनरी, जैम और फलों की जेली, नारियल पानी, नमकीन, 20 लीटर की बोतल में पैक पेयजल, फलों का गूदा या रस, दूध युक्त पेय पदार्थ, आइसक्रीम, पेस्ट्री और बिस्कुट, कॉर्नफ्लेक्स और अनाज तथ चीनी से बनी मिठाइयों पर कर की दर को मौजूदा के 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया जाएगा। सभी प्रकार की चपाती और पराठे पर कर की दर शून्य होगी। इस पर फिलहाल पांच प्रतिशत जीएसटी लगता है। ‘टूथ पाउडर', दूध की बोतलें, रसोई के बर्तन, छाते, बर्तन, साइकिल, बांस के फर्नीचर और कंघी जैसी उपभोक्ता वस्तुओं पर कर की दर 12 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत होगी। शैम्पू, टैल्कम पाउडर, टूथपेस्ट, टूथब्रश, फेस पाउडर, साबुन और हेयर ऑयल पर कर की दरें 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई हैं।  इन वाहनों पर लगेगा 40 प्रतिशत की दर से टैक्स सीतारमण ने कहा कि जीएसटी परिषद ने व्यक्तिगत जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के प्रीमियम भुगतान पर जीएसटी को हटाने का फैसला किया है। इससे लोगों के लिए बीमा पॉलिसी लेना सस्ता हो पाएगा। जीएसटी परिषद ने सीमेंट पर कर की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा 1,200 सीसी तक के पेट्रोल वाहनों और 1,500 सीसी तक के डीजल वाहनों (4,000 मिलीमीटर तक लंबाई) पर भी जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि 1,200 सीसी से अधिक क्षमता वाले पेट्रोल वाहनों और 1,500 सीसी से बड़े डीजल वाहनों पर अब 40 प्रतिशत की दर से कर लगेगा।  कंडीशनर, डिशवॉशर और टीवी समेत इन इलेक्ट्रॉनिक चीजें भी होंगी सस्ती  सीतारमण ने कहा कि 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलें और एयर कंडीशनर, डिशवॉशर एवं टीवी जैसे उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर भी कर घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि, 350 सीसी से अधिक क्षमता वाली मोटरसाइकिल, याट, निजी उपयोग वाले विमान और रेसिंग कारों पर 40 प्रतिशत की विशेष दर से जीएसटी लगेगा। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी दर पहले की तरह पांच प्रतिशत ही बनी रहेगी।  राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने … Read more