samacharsecretary.com

बड़ी सेंध! बांग्लादेशी घुसपैठिया भारतीय सेना में भर्ती, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

इंदौर  बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्याओं की जांच कर रही मध्य प्रदेश की एसआइटी को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। पड़ताल में न केवल कई बांग्लादेशी अवैध तरीके से इंदौर में रहते मिले, बल्कि यह भी पता चला कि ऐसी ही एक महिला का बेटा सेना में भर्ती हो गया है। आइबी सहित अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों ने शुरू की जांच एसआइटी की रिपोर्ट के बाद आइबी सहित अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। एसआइटी ने एक महिला को वापस बांग्लादेश भेज दिया है, जबकि दो अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया है। बता दें कि पुलिस मुख्यालय से मिली गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी इंटेलिजेंस डॉ. हंसराज ने एसआइटी का गठन किया था। पिछले माह पुलिस का सात सदस्यीय दल बंगाल गया था, जहां पता चला कि इंदौर में कई बांग्लादेशी नागरिक फर्जी आधार और पैनकार्ड बनाकर रह रहे हैं। सौरभ ने इंदौर में घर बना लिया कॉकद्वीप (कोलकाता) का सौरभ दास भी उनमें एक है। वर्षों पूर्व घुसपैठ कर भारत आए उसके दादा आज भी बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रेलवे पटरी के समीप रहते हैं। सौरभ ने इंदौर में घर बना लिया और बांग्लादेशी युवती से शादी कर ली। पुलिस ने युवती को शाजापुर से पकड़कर वापस भेज दिया, पर सौरभ गायब हो गया। इसी जांच में पता चला कि सौरभ की बहन प्रभा का एक बेटा सेना में भर्ती हो गया है। डीसीपी ने बंगाल के बड़े अफसरों से बात की बता दें कि बंगाल गई एसआइटी टीम का वहां रहवासियों ने न केवल विरोध किया, बल्कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और दिनभर थाने में बैठाकर रखा। डीसीपी ने बंगाल के बड़े अफसरों से बात की, तब कहीं एसआइटी के सदस्यों को छोड़ा गया।  

दलित सांसद के अपमान का मुद्दा गरमाया, पार्षदों ने विपक्ष के साथ मिलकर किया हंगामा

लखनऊ  लखनऊ नगर निगम सदन में गुरुवार को भाजपा पार्षद मुकेश सिंह मोंटी अचानक विपक्ष की दीर्घा में बैठकर सुर्खियों में आ गए। महापौर सुषमा खर्कवाल से उनकी लगातार अनबन चल रही है, जिसकी झलक सदन की कार्यवाही के दौरान फिर दिखी। वहीं नगर निगम सदन की बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि मोहनलालगंज के दलित सांसद आरके चौधरी का किसी भी विकास कार्य के शिलापट्ट पर नाम नहीं लिखा जा रहा है। बजट की पुष्टि पर चर्चा के बीच मोंटी ने महापौर पर मनमर्जी से संशोधन करने का आरोप लगाया और मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाने की मांग की। उन्होंने साफ कहा कि समिति में दो सत्ता पक्ष और एक विपक्ष के पार्षद को शामिल किया जाए। इस पर महापौर भड़क उठीं और जवाब दिया कि कमेटी गठित करना केवल महापौर का अधिकार है। तनावपूर्ण माहौल के बीच मोंटी का विपक्ष के साथ बैठना सियासी हलचल का कारण बना। कांग्रेस पार्षद और पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया और आश्वासन दिया कि उनका स्वागत होगा। वहीं सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग ने भी मोंटी को सपा में आने का न्यौता देते हुए दावा किया कि 2027 तक भाजपा के अधिकांश पार्षद समाजवादी पार्टी से जुड़ जाएंगे। इस घटनाक्रम ने नगर निगम की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत दे दिए हैं। भाजपा पार्षद के विपक्ष की ओर झुकाव से न सिर्फ सदन का माहौल गरमाया बल्कि भाजपा संगठन में भी बेचैनी बढ़ गई है। सदन में नारेबाजी होने लगी और कार्यवाही बाधित कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने चौहान के इस बयान पर विपक्षी पार्षदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। सदन में नारेबाजी होने लगी और कार्यवाही बाधित हो गई। पार्षदों ने कहा कि सांसद क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनके नाम को जानबूझकर दरकिनार करना दलित समाज का अपमान है। विवाद बढ़ता देख महापौर ने स्थिति संभालने की कोशिश की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मोहनलालगंज सांसद का नाम विकास कार्यों से जुड़े शिलापट्टों पर अवश्य लिखा जाएगा। महापौर के आश्वासन के बाद विपक्ष शांत हुआ और कार्यवाही आगे बढ़ सकी।  

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पहाड़ पर खड़ी गाड़ी से मिला भारी मात्रा में विस्फोटक

 रीवा  बीती शाम करीबन 6 बजे गुढ़ पुलिस को मुखबिर से एक सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि एक विस्फोटक वाहन जिसका नं. यूपी 70 एचटी 4843 है। इस वाहन में विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ है। इसे अवैध तरीके से कहीं ले जाया जा रहा है। इतना सुनने के बाद ही पुलिस अलर्ट हो गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस गाड़ी को तलाशने हुए इटार पहाड़ पहुंची। जहां वाहन मिल गया। वाहन में ड्राइवर मौजूद था। उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और गाड़ी थाना ले आए। चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 288, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 5(ए),6 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरी. शैल यादव, प्र.आर. राकेश वर्मा, आरक्षक मनोज निनामा, प्र.आर. अयोध्या प्रजापति, आर.रोवर हालदार, आर विपिन यादव, आर मनोज द्विवेदी, आर राजकुमार गुप्ता, आर अनिल दाहिया, सैनिक संतोष मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विस्फोटक हुआ बरामद जब्त वाहन क्रमांक यूपी 70 एचटी 4843 से पुलिस को विस्फोटक इण्डोसुपर पावर 90-32 एमएस की राड के 17 नग खाखी रंग के कार्टून जिनका वजन 25 केजी प्रति कार्टून है। कुल वजन 425 किलो है। एक कार्टून खुला हुआ जिसमें करीबन 10 किलो उपरोक्त विस्फोटक राड है। दो बंडल लाल रंग का ब्लास्टिंग में उपयोग करने वाले तार व एक खुले हुए कार्टून मे विस्फोटक ऐसेसीरिज, ड्राइवर द्वारा पेश संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ग्वालियर का रहने वाला है ड्राइवर पुलिस ने वाहन के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। ड्राइवर का नाम सौरभ प्रजापति पिता पूरन प्रजापति उम्र 25 वर्ष है। वह ग्राम टिकुला थाना मोहना जिला ग्वालियर हाल पता जय मां विंध्यवासिनी इन्टर प्राइजेज मैंगजीन ग्राम लतीफपुर थाना कोरांव जिला प्रयागराज उ.प्र. का रहने वाला है।

प्रदोष व्रत का महत्व: 5 सितंबर को करें भगवान शिव की आराधना और पाएं शुभ फल

हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार का अपना विशेष महत्व है. भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत हर माह में दो बार पड़ता है. प्रदोष व्रत चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमे से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है. जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय पड़ती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है. साल 2025 में सितंबर माह में पड़ने वाला पहला और भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाएगा. इस दिन प्रदोष काल में पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है. शुक्र प्रदोष व्रत 2025 तिथि     त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 5 सितंबर को सुबह 04 बजकर 08 मिनट पर होगी.     त्रयोदशी तिथि समाप्त 6 सितंबर 2025 को सुबह 03 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी.     इसीलिए भाद्रपद माह में शुक्ल प्रदोष व्रत 5 सितंबर, 2025 शुक्रवार के दिन रखा जाएगा. संध्या पूजा का समय इस दिन प्रदोष काल में पूजा का समय शाम 6 बजकर 38 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 55 मिनट रहेगा. जिसकी कुल अवधि 2 घंटे 17 मिनट रहेगी. कब होता है प्रदोष काल?     प्रदोष काल शाम का समय होता है, जो सूर्यास्त से प्रारम्भ हो जाता है. जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं वह समय शिव पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है.     इस दिन संध्या काल में पूजा करने का विशेष महत्व है. जरूरी है इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करें तो उसका शुभ फल प्राप्त होता है.     प्रदोष काल सूर्यास्त के लगभग डेढ़ से दो घंटे तक रहता है.     इस काल में शिव जी और माता-पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. यह समय भगवान शिव को समर्पित है. इस समय पूजा करने से शिव जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं.     प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, और बिल्व पत्र अर्पित करने से विशेष फल मिलता है. शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ने से इस प्रदोष व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भक्त महादेव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है. विवाहित लोग जब इस दिन व्रत को करते हैं तो शादीशुदा जीवन में खुशियों का आगमन होता है. साथ ही इस दिन शिव परिवार की पूजा-अर्चना करने से भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहता है और हर मनोकामना पूर्ण होती है. यह व्रत सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संतान प्राप्ति के लिए विशेष रूप से किया जाता है.

करप्शन केस में कार्रवाई: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर से DGM गिरफ्तार, नागपुर कनेक्शन

जबलपुर  भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोपों के चलते सीबीआई ने बुधवार को जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान टीम ने डीजीएम दीपक लांबा से गहन पूछताछ की. लांबा के खिलाफ पहले ही सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर रखी है. आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी की और इससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा. जानकारी के मुताबिक, लांबा के नागपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में पदस्थ रहते समय यह मामला सामने आया था.सीबीआई ने 25 अगस्त को दर्ज एफआईआर में नागपुर की कंपनी ऑटोमेशन इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रियल सर्विसेज के मालिक मोहित ठोलिया और तत्कालीन डीजीएम दीपक लांबा पर भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए हैं. जांच एजेंसी का कहना है कि दोनों की मिलीभगत से सरकारी ठेके में गंभीर अनियमितताएं की गईं, जिसके चलते लाखों रुपये का नुकसान हुआ. सीबीआई मिले कई आपत्तिजनक दस्तावेज सीबीआई की टीम ने इस प्रकरण की तह तक जाने के लिए जबलपुर और नागपुर समेत चार स्थानों पर छापेमारी की. इसमें आरोपितों के घर और दफ्तर शामिल थे. छापों के दौरान सीबीआई को कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. जांच अधिकारियों के अनुसार, ये दस्तावेज आरोपों को और मजबूत करते हैं तथा यह साबित करते हैं कि नियमों को दरकिनार कर निजी स्वार्थ साधे गए. लांबा ने निजी कंपनी को दिलाया लाभ शिकायत में यह भी उल्लेख है कि दीपक लांबा ने नागपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री अंबाझरी (OFAJ) में उप महाप्रबंधक रहते हुए नियमों के विरुद्ध एक प्रोप्राइटरशिप फर्म की स्थापना की. बाद में इस फर्म को टेंडर दिलाने के लिए अपनी आधिकारिक स्थिति का गलत इस्तेमाल किया. सीबीआई का मानना है कि इस पूरे खेल में सरकारी खजाने को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया और लाभ निजी कंपनी को दिलाया गया. फिलहाल सीबीआई ने डीजीएम दीपक लांबा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उनसे भ्रष्टाचार की पूरी श्रृंखला को लेकर सवाल-जवाब हो रहे हैं. एजेंसी इस मामले में मिले दस्तावेजों का तकनीकी और वित्तीय विश्लेषण भी कर रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ेगा तथा अन्य अधिकारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है.  

सपनों को सच करने का विज्ञान : जानें न्यूरोसाइंटिस्ट के 5 कारगर टिप्स

आजकल सोशल मीडिया पर 'मेनिफेस्टेशन' शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। मेनिफेस्टेशन का मतलब होता है, 'लॉ ऑफ अट्रैक्शन' की मदद से अपनी इच्छाओं और सपनों को हकीकत में बदलना। आसान शब्दों से समझे तो इसका मतलब यह है कि आप जो सोचते और महसूस करते हैं, वही आपके जीवन में घटित हो जाता है। लेकिन सवाल यह यह है कि क्या वाकई ऐसा संभव है। न्यूरोसाइंटिस्ट और पूर्व चिकित्सक डॉ. तारा स्वार्ट सवाल के जवाब में कहती हैं हां। 'द मॉर्निंग' को दिए एक इंटरव्यू में डॉ. स्वार्ट, कहती हैं कि मेनिफेस्टेशन सिर्फ आपकी एक इच्छा नहीं है बल्कि यह तो आपके मस्तिष्क को एक बार फिर आपके लक्ष्यों के अनुरूप ढालने से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं 5 ऐसे न्यूरोसाइंटिस्ट के सुझाए हुए टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं। स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें अपने सपनों को हकीकत में बदलने की शुरुआत स्पष्टता से करें। इसके लिए आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि आप वास्तव में खुद के लिए क्या चाहते हैं। ऐसा करते समय सामाजिक अपेक्षाओं की जगह अपने दिल में छिपी इच्छाओं पर ध्यान दें। अपनी सभी ख्वाहिशों को एक कागज पर उतारकर खुद से सवाल करें कि अगर सफलता की गारंटी हो, तो मैं ये सभी चीजें वाकई हासिल करना चाहूंगा? उदाहरण के लिए 'मैं एक सफल व्यवसाय शुरू करना चाहता हूं' जैसे अस्पष्ट लक्ष्य की जगह 'मैं एक साल में एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी शुरू करना चाहता हूं', ऐसा कुछ लिखें। सपने ही नहीं मेहनत भी करें सपने सिर्फ सोचने से पूरे नहीं होते, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत भी करनी पड़ती है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाएं। अपने सपने को पूरा करने के लिए रोजाना कम से कम एक कदम जरूर बढ़ाएं। इसके लिए खुद को ऐसे वातावरण, लोगों और आदतों के बीच रखने की कोशिश करें, जो आपको आपका सपना पूरा करने में मदद कर सकती हैं। सकारात्मक मानसिकता अपनाएं व्यक्ति का दिमाग उसे हर खतरे से बचाने की कोशिश में लगा रहता है। ऐसा करते समय वह व्यक्ति को किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने का संदेश देता है। लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको यह सोचना होगा कि क्या वास्तव में आपके लिए यह जोखिम उठाना सुरक्षित है या नहीं। अपने सपनों से जुड़े सभी डर और शंकाओं को सकारात्मक सोच और आत्म-विश्वास की मदद से दूर करने की कोशिश करें। अपने दिमाग को उन अवसरों के लिए तैयार करें जो आपके लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेंगे। ऐसा करते समय बाधाओं की जगह अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। एक्शन बोर्ड बनाएं सपनों को हकीकत बनाने के लिए विजन बोर्ड की जगह एक्शन बोर्ड बनाएं। यह बोर्ड न केवल आपके सपनों को स्पष्ट करेगा, बल्कि उन कोशिशों के बारे में भी आपका नजरिया साफ करेगा जो आपको अपना सना हासिल करने के लिए उठाने होंगे। उदाहरण के लिए अगर आपका सपना एक नया घर खरीदना है, तो बोर्ड पर उस घर की तस्वीर, बजट योजना, और बचत के लक्ष्य शामिल करें। सफलता के लिए पॉजिटिव बने रहे सफलता हासिल करने के लिए हमेशा पॉजिटिव सोच और बातें करें। व्यक्ति को नकारात्मक विचार जल्दी घेर सकते हैं। ऐसे में आप अपने घर के हर कोने में पॉजिटिव कोट्स चिपकाकर रख सकते हैं। उदाहरण के लिए- 'मैं शक्तिशाली हूं,' 'मैं साहसी हूं,' 'मैं एक सुपरस्टार हूं', जैसे विचार अपने शीशे, फोन या ऑफिस की टेबल पर चिपकाकर रखें और रोजाना इन्हें पूरे विश्वास के साथ दोहराएं।  

NHRC मेंबर को लालच देने की कोशिश, शारिक मछली का गुर्गा बोला- भारी नुकसान हो गया, छोड़ दो उसे

भोपाल  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भोपाल के शारिक मछली गैंग से जुड़ा एक शख्स पहुंचा और उन्हें प्रलोभन देने की कोशिश की. लेकिन कानूनगो ने सख्त नाराजगी जताते हुए आरोपी को फटकार लगाई और तुरंत बाहर निकलवा दिया. इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई है.  प्रियंक कानूनगो ने 'X' पर पोस्ट में लिखा, "मेरे दिल्ली सरकारी आवास पर जैनेंद्र पाठक नामक व्यक्ति, जो स्वयं को मध्य प्रदेश का निवासी बता रहा था, मुझसे मिलने आया. उसने कहा कि वह भोपाल के शारिक मछली के साथ प्रॉपर्टी का व्यवसाय करता है और उसकी ओर से आया है. उसने बताया कि शारिक को भारी नुकसान हुआ है और उसे छोड़ दिया जाए. मैंने उसे डांटकर भगा दिया. वह अपने साथ लाई मिठाई छोड़ना चाहता था, जो उसने दरवाजे पर रखकर भागते समय छोड़ दी. हमने पुलिस को शिकायत की, और पुलिस ने मिठाई जप्त कर ली. शारिक के खिलाफ हिंदू लड़कियों को नशीले पदार्थ देने, बलात्कार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और इस्लाम में धर्मांतरण कराने के साथ-साथ वंचित केवट-मांझी समुदाय के वंशानुगत तालाबों पर मत्स्याखेट के लिए कब्जा करने के मामलों में मेरे निर्देश पर जांच चल रही है. जांच पूरी सख्ती और निष्पक्षता से की जाएगी." प्रॉपर्टी सौदे के नाम पर लालच कानूनगो के मुताबिक, शख्स ने प्रॉपर्टी डील के नाम पर लालच देने की कोशिश भी की. वो अपने साथ मिठाई का डिब्बा भी लाया था और भेंट स्वरूप देना चाहता था. लेकिन उन्होंने सख्ती से इनकार करते हुए आरोपी को बाहर निकलवा दिया. बताया जाता है कि वह मिठाई का डिब्बा दरवाजे पर ही छोड़कर वहां से भाग गया. अब पुलिस ने मिठाई का डिब्बा जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

वास्तु टिप्स: घर में छोटे-छोटे बदलाव से आएगी खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा

   कई बार बिना किसी वजह व्यक्ति के परिवार में कुछ समस्याएं बनी रहती हैं। जैसे लड़ाई-झगड़े या स्वास्थ्य समस्या आदि। इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में। ध्यान रखें ये बातें वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। क्योंकि यहीं से घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होता है। इसके साथ ही घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्वी दिशा में भी साफ-सफाई का ख्याल रखें और इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दिशा में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो। इसके साथ ही अगर आप अपने मुख्य द्वार पर रोजाना दीपक जलाते हैं, तो इससे भी आपको लाभ देखने को मिल सकता है। उत्तर दिशा में रखें ये चीजें वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को काफी महत्व दिया जाता है। इस दिशा में पानी से संबंधित चीजें जैसे बोरिंग, छोटा-सा फाउंटेन या फिर पानी की टंकी आदि रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। इसके साथ ही उत्तर दिशा में आपको मंदिर, धन या तिजोरी रखने से भी लाभ मिल सकता है। ध्यान रखें पूर्व दिशा के नियम वास्तु के मुताबिक पूर्व इस दिशा को जितना हो सके उतना खाली रखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। इसके साथ ही इस दिशा में खिड़की भी जरूर होनी चाहिए। वहीं अगर आप अपने घर का दरवाजा पूर्व दिशा में बनवाते हैं, तो इससे भी आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। दूर होगी नेगेटिव एनर्जी अगर घर में नेगेटिव एनर्जी होती है, तो इससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आपको रोजाना पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।  

नई लेदरी वार्ड 9 में गणेश पूजा पर धूमधाम

नई लेदरी वार्ड 9 में गणेश पूजा पर धूमधाम जागरण, बच्चों का डांस और फैंसी ड्रेस कार्यक्रम बना आकर्षण मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नगर पंचायत नई लेदरी वार्ड नंबर 9 में गणेश पूजा के अवसर पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हें-मुन्नों ने देवी-देवताओं का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मनेन्द्रगढ़ के मंजीत सिंह और वार्ड पार्षद विकाश दिवान (जूडो) ने अपनी प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर वार्डवासियों ने जमकर तालियां बजाईं और आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। समापन अवसर पर अध्यक्ष, पार्षद और वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों से बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस पहल से पार्षद की सराहना करते हुए वार्डवासियों ने उन्हें धन्यवाद दिया।

पटना सड़क हादसा: कार 25 मीटर तक घसीटती रही, 5 कारोबारियों की मौके पर मौत

पटना  पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के महुली के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब फतुहा से पटना लौट रही एक कार ने सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह ट्रक के अंदर घुस गई, जिसके चलते कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 50 वर्षीय राजेश कुमार, 55 वर्षीय संजय सिंह, 38 वर्षीय कमल किशोर, 35 वर्षीय प्रकाश चौरसिया और 38 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है. ये सभी पटना के प्रतिष्ठित कारोबारी थे जो फतुहा से किसी काम के बाद देर रात पटना लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सवारों की मौके पर ही जान चली गई. सूचना मिलते ही परसा बाजार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को काटकर शवों को बाहर निकाला. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. टक्कर के बाद कार को घसीटते ले गया ट्रक कार के ट्रक के अंदर घुसने के बाद भी ट्रक अपने रफ्तार से चलता गया और लगभग 25-30 मीटर तक घसीटते ले गया. मृतकों में गोपालपुर के 50 साल के राजेश कुमार, 38 साल के संजय कुमार, सिपारा के 38 साल के कमल किशोर, 35 साल के प्रकाश चौरसिया और मुजफ्फरपुर के 30 साल के सुनील कुमार शामिल हैं. वहीं इस घटना के साक्षी लोगों का कहना है कि टक्कर के बाद एक जोरदार धमाका हुआ और कार पूरी तरह से नष्ट हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही परसा बाजार थाना पुलिस और पटना सदर  DSP मौके पर पहुंचे.  कार को काटकर शवों को निकाला गया बाहर यह हादसा इतना भीषण था कि अंदर बैठे पांचों कारोबारियों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस को कार में फंसे लोगों के शव को निकालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. अंत में फिर गैस कटर से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेजा गया. ये सभी पटना के ही कारोबारी है और फतुहा से पटना लौट रहे थे.