samacharsecretary.com

पाकिस्तानी क्रिकेट में उथल-पुथल: PCB ने टेस्ट कोच अजहर महमूद से समय से पहले तोड़ा नाता

नई दिल्ली  पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर अजहर का अनुबंध मार्च 2026 तक था, लेकिन उन्हें समय से पहले ही हटा दिया गया है। पाकिस्तान अपना अगला टेस्ट मैच मार्च 2026 में खेलेगा। बोर्ड के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, ‘अजहर का अनुबंध मार्च में समाप्त हो रहा है और पाकिस्तान की टीम का टेस्ट दौरा मार्च 2026 से शुरू होगा, इसलिए बोर्ड नए मुख्य कोच के लिए अपनी रणनीति अभी से तैयार करना चाहता है।’ अजहर का बोर्ड के साथ दो साल का अनुबंध था। उन्हें पिछले साल टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। सूत्रों के अनुसार पीसीबी ने टेस्ट टीम के लिए नए मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है और सहायक स्टाफ में भी फेरबदल हो सकता है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पाकिस्तान के दौरे की शुरुआत मार्च 2026 में बांग्लादेश के दौरे से होगी। इसके बाद वह जुलाई में वेस्टइंडीज और अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड का दौरा करेगा। इसके बाद पाकिस्तान नवंबर-दिसंबर 2026 और मार्च 2027 में क्रमशः श्रीलंका और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। 50 वर्ष के अजहर महमूद ने अपने करियर में पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट मैच और 143 ओडीआई खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 900 रन और 39 विकेट दर्ज हैं। ओडीआई में महमूद ने 123 विकेट लिए हैं और 1521 रन बनाए हैं। उन्हें आकिब जावेद की जगह पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया गया था।  

आज तक कोई महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई जो दीप्ति शर्मा करने जा रही हैं, ऐतिहासिक पल करीब

नई दिल्ली  इंडिया वर्सेस श्रीलंका 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया की हरफनमौला दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। दीप्ति ने इसी सीरीज के दौरान वुमेंस T20I क्रिकेट में 150 रन का आंकड़ा छुआ था, अब उनके नाम इस फॉर्मेट में 151 विकेट है। अगर आज श्रीलंका के खिलाफ दीप्ति एक विकेट लेती हैं, तो वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन जाएगी। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट्ट के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं। दीप्ति शर्मा ने अभी तक खेले 132 मैचों की 129 पारियों में 18.94 की औसत और 6.11 की इकॉनमी के साथ 151 विकेट चटकाए हैं। वहीं इतने ही विकेट मेगन शट्ट ने 17.70 की औसत और 6.40 की इकॉनमी के साथ लिए हैं। दीप्ति एक विकेट लेते ही वुमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में 152 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन जाएगी। दीप्ति शर्मा के अलावा इस फॉर्मेट में भारत की तरफ से 100 से अधिक विकेट लेने वाली एकमात्र गेंदबाज राधा यादव हैं, हालांकि वह फिलहाल टी20 टीम से बाहर हैं। बता दें, श्रीलंका के खिलाफ 5 मैच की इस सीरीज के पहले 4 मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी की नजरें आज पांचवां मैच भी जीत सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर होगी। तिरुवनंतपुरम के न्यूग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में यह सीरीज का तीसरा मैच है। पहले दोनों मुकाबलों में भारत ने डोमिनेट करते हुए जीत दर्ज की थी। पिछले मुकाबले में तो टीम इंडिया ने अपने टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया था। आज के मुकाबले में भी फैंस एक हाईस्कोरिंग गेम की उम्मीद करेंगे।  

T20I से बाहर हुए तो क्या? शुभमन गिल की जबरदस्त वापसी को लेकर हरभजन सिंह का बड़ा बयान

नई दिल्ली  विश्व कप की टीम में शामिल नहीं हो पाने की टीस क्या होती है कोई रोहित शर्मा से पूछे। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हिटमैन 2011 की ओडीआई वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। भारत ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार ओडीआई वर्ल्ड कप अपने नाम किया। उसके बाद हुए हर वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा रहे। अपनी कप्तानी में 2023 में टीम को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंचाया लेकिन पूरे टूर्नामेंट में टीम सिर्फ एक मैच हारी। वो फाइनल था। खैर, विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाना कितना बड़ा झटका होता है, अब इसे शुभमन गिल से समझा जा सकता है। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब वह 2026 के वर्ल्ड कप में भी नहीं दिखेंगे। वह भी तब जब कुछ ही हफ्ते पहले वह टी20 टीम के उपकप्तान थे। अब दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने शुभमन गिल का समर्थन किया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा की वजह से गिल ने खोई जगह भज्जी ने गिल का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि वर्ल्ड कप की टीम में नहीं चुने जाने को उनके डिमोशन के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। हरभजन सिंह ने कहा, ‘नहीं, ये गिल के लिए सिग्नल नहीं है। आपको पता है कि वह अपनी जगह को यूं ही हल्के में नहीं ले रहा था। प्रतिस्पर्धा ही इतनी है कि आप जानते हैं कि बहुत सारे खिलाड़ी हैं जो स्लॉट भरने के लिए तैयार हैं और टीम के लिए अच्छा कर सकते हैं।’ 'गिल एक महान खिलाड़ी, शानदार वापसी करेगा' पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा कि गिल का टी20 इंटरनेशनल में रास्ता पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘और यह गिल के लिए रास्ता का बंद होना नहीं है। वह महान खिलाड़ी है, खूबसूरत तकनीक का महान खिलाड़ी। मुझे लगता है कि वह शानदार वापसी करेगा। और यह मत भूलिए कि वह अब भी भारत का टेस्ट कैप्टन है।’ विश्व कप से पहले गिल को उपकप्तान बनाया गया था लेकिन 26 वर्ष के शुभमन गिल ने एशिया कप के जरिए लंबे समय बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी की थी। अक्षर पटेल को हटाकर उनकी जगह उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया था। उनकी वजह से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सुपरहिट ओपनिंग जोड़ी को तोड़ना पड़ा। गिल के ओपनिंग में उतरने की वजह से सैमसन को या तो काफी नीचे बल्लेबाजी करनी पड़ी या फिर प्लेइंग इलेवन में जगह से ही हाथ धोना पड़ा था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद 20 दिसंबर को जब बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन स्क्वाड का ऐलान किया तब उसमें गिल का नाम नहीं था। अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया। AI से बना इन्फोग्राफ शुभमन गिल ने अपने पिछले 15 टी20 मैचों में 24.50 कीऔसत से 291 रन ही बना पाए हैं।  

गौतम गंभीर की सुरक्षा पर कोई आंच नहीं, बीसीसीआई के प्रमुख अधिकारी हुए उनके समर्थन में

नई दिल्ली घर पर टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से मिली हार के बाद से भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर काफी कुछ सुनने को मिल रहा है. रिपोर्ट में ऐसा भी बताया गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उनकी जगह पर पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को टेस्ट की कोचिंग देने का विचार कर रही है. ऐसी खबरों के लगातार आने के बाद बीसीसीआई की तरफ से इसे लेकर बयान सामने आया. बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उन खबरों का खंडन किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को भारत का अगला टेस्ट कोच बनने के लिए संपर्क किया गया है, जो गंभीर की जगह लेंगे. ये खबरें तब आईं जब भारत को गौतम गंभीर की कोचिंग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-2 से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा, जो लगातार दूसरे साल भारत को क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है. पिछले साल भी इसी कोच के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 0-3 से शर्मनाक हार मिली थी. मीडिया रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए BCCI उपाध्यक्ष शुक्ला ने ANI से कहा, “मैं मीडिया में चल रही अटकलों को लेकर बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं कि हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर कोई योजना नहीं है. BCCI सचिव (देवजीत सैकिया) ने भी साफ कर दिया है कि गंभीर को हटाने या भारत के लिए नया हेड कोच लाने की कोई योजना नहीं है,” इससे पहले ANI से बात करते हुए BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में नेतृत्व बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है. सैकिया ने कहा, “यह पूरी तरह से गलत खबर है. यह सिर्फ अटकलों पर आधारित है. कुछ प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियां भी इस खबर को चला रही हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. BCCI सीधे तौर पर इसका खंडन करता है. लोग जो चाहे सोच सकते हैं, लेकिन BCCI ने कोई कदम नहीं उठाया है. यह किसी की कल्पना है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है और मैं इसके अलावा कुछ नहीं कह सकता कि यह तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार खबर है,”

भारत-न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने अचानक लिया संन्यास, 69 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का किया प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डग ब्रेसवेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है. ब्रेसवेल ने 69 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में न्यूजीलैंड टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें उन्होंने 120 विकेट लिए और बल्लेबाजी में कुल 915 रन भी बनाए. ब्रेसवेल ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था. डग ब्रेसवेल को हाल ही में रिब इंजरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट के खेल को अलविदा कहना पड़ा है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी ब्रेसवेल की रिटायरमेंट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने डग ब्रेसवेल की रिटायरमेंट की पुष्टि करते हुए लिखा, "ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है. ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट, 21 ODI और 20 टी20 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 120 विकेट और 915 रन बनाए. उन्होंने न्यूजीलैंड की ऑस्ट्रेलिया पर ओबार्ट में आई आखिरी टेस्ट जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने दूसरी पारी में 40 रन देकर 6 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 7 रनों से यादगार जीत दिलाई थी. डग, आपको एक बेहतरीन करियर के लिए बधाई." डग ब्रेसवेल ने अपनी रिटायरमेंट पर कहा कि न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलना उनके लिए सबसे बड़े गर्व का विषय रहा. अपने फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 137 मैचों में 422 विकेट लिए. अपने लंबे फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 3 शतक और 24 अर्धशतक समेत 4,505 रन भी बनाए. आपको बता दें कि कुछ ही दिन में भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. डग ब्रेसवेल ने भारत के खिलाफ 4 वनडे और 2 टेस्ट मैचों में कुल मिलाकर 5 विकेट लिए थे.

विराट कोहली के बिना दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की, ऋषभ पंत भी रहे फ्लॉप

 नई दिल्ली दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना अजेय अभियान जारी रखा. स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के बिना उतरी दिल्ली की टीम को सौराष्ट्र ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिर में दिल्ली ने 321 रनों के मुश्किल लक्ष्य को तीन विकेट शेष रहते और सात गेंदें बाकी रहते हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को शुरुआत में ही दबाव का सामना करना पड़ा, जब अर्पित राणा जल्दी आउट हो गए. हालांकि, प्रियांश आर्य की तेज़तर्रार ओपनिंग पारी ने टीम को संभाल लिया और दिल्ली को टॉप ऑर्डर में जरूरी लय दिलाई. आर्य के आउट होने के बाद दिल्ली को एक छोटा सा झटका लगा, जब नीतीश राणा और ऋषभ पंत लगातार अंतराल में पवेलियन लौट गए. दोनों को दिल्ली की बल्लेबाज़ी की रीढ़ माना जाता है और उनके आउट होने से मुकाबला फिर से सौराष्ट्र के पक्ष में झुकता नजर आया. पंत फिर रहे फ्लॉप 22 रन बनाने वाले ऋषभ पंत का यह प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा. विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पंत काफी समय से भारत की वनडे टीम में अपनी जगह खो चुके हैं और यह पारी भी वापसी के उनके दावे को मज़बूत नहीं कर सकी. 50 ओवर के फॉर्मेट में उनकी फॉर्म और निरंतरता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए. पंत के आउट होने के बाद सौराष्ट्र ने बीच के ओवरों में दबाव और बढ़ा दिया. लेकिन दिल्ली को तेजस्वी सिंह के रूप में अहम सहारा मिला, जिन्होंने 51 गेंदों पर संयमित 53 रनों की पारी खेली. हर्ष त्यागी ने भी 45 गेंदों पर 49 रनों की शानदार पारी खेलकर नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद रन चेज़ को पटरी पर बनाए रखा. अंत में नवदीप सैनी ने धैर्य दिखाते हुए 29 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए और दिल्ली को रोमांचक जीत दिलाई. उनकी यह उपयोगी पारी निर्णायक साबित हुई, जिससे दिल्ली ने सात गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. पंत का ऐसा रहा है प्रदर्शन यह विजय हजारे ट्रॉफी में पंत का तीन मैचों में दूसरा खराब प्रदर्शन रहा. अब तक उनका एकमात्र बड़ा योगदान गुजरात के खिलाफ आया था, जहां उन्होंने 79 गेंदों पर संयमित 70 रन बनाए थे. वहीं एक मैच में उनके बल्ले से केवल 5 रन आए थे. दिल्ली जहां लगातार आगे बढ़ रही है, वहीं टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ पंत की खराब फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है. इससे पहले मैच में अनुभवी नवदीप सैनी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अपने 10 ओवर में 3 विकेट झटके. उन्हें प्रिंस यादव, हर्ष त्यागी और अर्पित राणा का अच्छा साथ मिला, जिनकी मदद से दिल्ली ने सौराष्ट्र को 320/7 के स्कोर पर रोक दिया.  

T20I में आठ विकेट लेकर सोनम येशे ने रच डाला इतिहास, बने दुनिया के पहले गेंदबाज

नई दिल्ली भूटान के बाएं हाथ के स्पिनर सोनम येशे ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया. 22 साल का यह अनजान गेंदबाज किसी टी-20 या टी-20 इंटरनेशनल मैच में आठ विकेट लेने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बन चुका है. सोनम येशे ने शुक्रवार को गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में म्यांमार के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की, ​​उन्होंने अपने चार ओवरों में आठ विकेट लेकर सात रन दिए और भूटान के 127 रन पर 9 विकेट के जवाब में विपक्षी टीम को 45 रन पर ऑल आउट कर दिया. एकतरफा रही इस श्रृंखला में येशे ने अब तक चार मैच में 12 विकेट लिए हैं. आखिरी मैच सोमवार को खेला जाएगा. येशे से पहले मेंस टी-20 इंटरनेशनल मैच में सिर्फ दो गेंदबाजों ने सात विकेट लिए थे. स्याजरुल इद्रस (2023 में चीन के खिलाफ मलेशिया के लिए 7 विकेट लेकर 8 रन दिए) और अली दाऊद (2025 में भूटान के खिलाफ बहरीन के लिए 7 विकेट लेकर 19 रन दिए) के नाम ये उपलब्धि है. इंटरनेशनल मैच के अलावा भी ये कारनाम केवल दो बार हुआ है. कॉलिन एकरमैन ने 2019 में बर्मिंघम बियर्स के खिलाफ लीसेस्टरशायर के लिए 7 विकेट लेकर 18 रन दिए थे और तस्कीन अहमद ने 2025 में ही ढाका कैपिटल्स के खिलाफ दरबार राजशाही के लिए 19 रन देकर सात विकेट खर्च करने का कारनामा किया था. महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय (और टी-20) में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन इंडोनेशिया की रोहमलिया द्वारा 2024 में मंगोलिया के खिलाफ 7 विकेट पर 0 रन का है. यह महिला अंतरराष्ट्रीय मैचों में सात विकेट लेने वाले चार प्रदर्शनों में से एक है. अन्य तीन प्रदर्शन फ्रेडरिक ओवरडिज्क (नीदरलैंड की ओर से फ्रांस के खिलाफ 7 विकेट पर 3 रन), एलिसन स्टॉक्स (अर्जेंटीना की ओर से पेरू के खिलाफ 7 विकेट पर 3 रन) और समंथी दुनुकेडेनिया (साइप्रस की ओर से चेक गणराज्य के खिलाफ 7 विकेट पर 15 रन) के नाम हैं.  

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे: पंत से पांड्या तक तीन बड़े खिलाड़ी टीम से बाहर होने की संभावना

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने वाला है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आ सकते हैं. वहीं शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है. हालांकि, टीम के ऐलान से पहले यह चर्चा तेज है कि कुछ बड़े नाम इस सीरीज से बाहर रह सकते हैं. खास तौर पर वर्कलोड मैनेजमेंट और हालिया चयन नीति को देखते हुए तीन स्टार खिलाड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं. ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी मुश्किल? विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में चयन मुश्किल नजर आ रहा है. पंत 2024 के बाद से भारतीय वनडे टीम से बाहर हैं. इंग्लैंड सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी और ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों में भी वह बेंच पर बैठे नजर आए. ऐसे में BCCI विकेटकीपिंग के लिए केएल राहुल, संजू सैमसन, ईशान किशन या जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकता है. हार्दिक पंड्या को मिल सकता है आराम हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और चयन के लिए भी उपलब्ध हैं. इसके बावजूद उन्हें इस वनडे सीरीज में टीम से बाहर रखा जा सकता है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए BCCI हार्दिक के वर्कलोड को लेकर सतर्क है. ऐसे में संभावना है कि उन्हें वनडे से ब्रेक देकर टी20 सीरीज पर फोकस कराया जाए. क्यों बाहर हो सकते हैं बुमराह-हार्दिक? दरअसल, बुमराह और हार्दिक दोनों ही टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे अहम खिलाड़ी हैं. इन दोनों ने साल 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था. खासकर फाइनल में जैसी गेंदबाजी की थी, उससे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 ओवर के बाद मैच का रुख पलट गया था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि वर्ल्ड कप से ठीक पहले इन दोनों पर अतिरिक्त बोझ पड़े. वनडे सीरीज से अगर हार्दिक और बुमराह बाहर रहते हैं, तो दोनों खिलाड़ी 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी करेंगे. यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है. घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं हार्दिक अगर हार्दिक वनडे टीम से बाहर होते हैं, तो फिर वो घरेलू क्रिकेट में नजर आ सकते हैं. वह विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बड़ौदा की ओर से कम से कम दो मुकाबले खेल सकते हैं. यह फैसला BCCI के उस निर्देश से जुड़ा है, जिसमें सीनियर खिलाड़ियों के लिए घरेलू टूर्नामेंट खेलना जरूरी बताया गया था. हालांकि, जसप्रीत बुमराह को फिटनेस कारणों से इस नियम में छूट दी गई है. ऋषभ पंत को क्यों किया जा सकता है बाहर? हार्दिक और बुमराह के अलावा टीम से ड्रॉप होने वाले तीसरे खिलाड़ी का नाम ऋषभ पंत हो सकता है. खबरें हैं कि खराब फॉर्म के चलते पंत को वनडे टीम से ड्रॉप किया जा सकता है. उनकी जगह घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. अब सभी को 3 या 4 जनवरी का इंतजार है, जब टीम इंडिया का ऐलान होगा.  जसप्रीत बुमराह भी हो सकते हैं बाहर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी उन खिलाड़ियों में शामिल है जिन्हें वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से बुमराह को वनडे मुकाबलों से दूर रखा गया है. BCCI पहले से ही उनका वर्कलोड मैनेज कर रहा है ताकि वह बड़े टूर्नामेंट्स के लिए पूरी तरह फिट रहें. हालांकि, यह तय माना जा रहा है कि बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे. संभावित टीम में दिख सकता है नया कॉम्बिनेशन शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा/अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, आर्शदीप सिंह/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, कुलदीप यादव.   

वुमेंस टी20 इतिहास में पहली बार: 412 रन बने, शतक नहीं कोई! इंडिया-श्रीलंका मैच में रिकॉर्ड

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस श्रीलंका चौथे टी20 मैच के दौरान एक ऐसा कारनामा हुआ, जो वुमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज तक नहीं हुआ। भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अपने टी20 क्रिकेट के इतिहास का 221 रनों का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस दौरान स्मृति मंधाना ने 80 तो शेफाली वर्मा ने 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 ही रन बना सकी। श्रीलंका के लिए कप्तान चमीरा अट्टापट्टू ने 53 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में 412 रन बनाए, मगर किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा। WT20I क्रिकेट के इतिहास का यह दोनों टीमों का मिलाकर सबसे बड़ा स्कोर है, जब किसी बैटर ने शतक ना जड़ा हो। जब इतने रन टी20 में बनते हैं तो कोई एक ना एक तो बैटर शतक जड़ता है, मगर इस मैच के दौरान ऐसा नहीं हुआ। वहीं एक्सट्रा रन हटा भी दिए जाए तो भी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। श्रीलंका ने 6 तो भारत ने 11 अतिरिक्त रन दिए थे। जिसमें वाइड, नो, लेग बाय और बाय जैसे रन शामिल होते हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सभी रन भारतीय सरजमीं पर आए हैं। एक मैच में बिना सेंचुरी के बल्लेबाजों द्वारा सबसे ज्यादा रन (महिला T20I) 395 – IND बनाम SL तिरुवनंतपुरम में, आज 356 – IND बनाम AUS मुंबई में, 2022 356 – IND बनाम WI मुंबई में, 2024 354 – IND बनाम AUS मुंबई में, 2022 350 – IND बनाम SA चेन्नई में, 2024 बात मैच की करें तो, इस बार टॉस का सिक्का श्रीलंकाई कप्तान की झोली में गिरा और उन्होंने तुरंत गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पारी की शुरुआत से ही उनके इस फैसले को गलत साबित किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की रिकॉर्ड पार्टनरशिप ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 15.2 ओवर में 162 रन जोड़े। इसके बाद नंबर-3 पर आईं ऋचा घोष ने 16 गेंदों पर 40 रन बनाकर श्रीलंका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 16 रनों की नाबाद पारी खेली। 222 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। कप्तान चमीरा अट्टापट्टू ने 52 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

क्या लौटेंगे विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में? सिद्धू की ‘मन्नत’ ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट के 'रन मशीन' विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के गम से अभी करोड़ों प्रशंसक उबर भी नहीं पाए थे कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के एक बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। सिद्धू ने कोहली की वापसी को लेकर भगवान से ऐसी 'विश' (मन्नत) मांगी है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस की भावनाओं का सैलाब ला दिया है। 24 कैरेट शुद्ध सोना हैं कोहली – सिद्धू अपनी शेरो-शायरी और सटीक कमेंट्री के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू ((Navjot Singh Sidhu on Virat Kohli) ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के प्रति अपने सम्मान को एक इमोशनल पोस्ट के जरिए व्यक्त किया। सिद्धू ने लिखा: अगर भगवान मुझे एक मन्नत मांगने का मौका दे, तो मैं चाहूंगा कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में दोबारा वापसी करें। 1.5 अरब लोगों के इस देश को इससे ज्यादा खुशी और किसी चीज से नहीं मिलेगी। कोहली की फिटनेस की मिसाल देते हुए सिद्धू ने आगे कहा कि भले ही विराट अनुभवी हो गए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस आज भी किसी 20 साल के युवा जैसी है। सिद्धू के अनुसार, कोहली "वन्स-इन-ए-जेनरेशन" खिलाड़ी हैं और खेल के प्रति उनका समर्पण उन्हें "24 कैरेट शुद्ध सोने" जैसा बनाता है।    10 हजार रनों की वो अधूरी हसरत गौरतलब है कि विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उनके करियर का अंत 9,230 रनों पर हुआ। क्रिकेट प्रेमियों को मलाल इस बात का है कि कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित 10,000 रनों के आंकड़े से महज 770 रन दूर रह गए। सिद्धू की इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच यह बहस तेज हो गई है कि क्या कोहली अपने संन्यास के फैसले पर विचार करेंगे? हालांकि कोहली की तरफ से ऐसी कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सिद्धू की इस 'इमोशनल विश' ने एक बार फिर क्रिकेट जगत को उम्मीदों के गलियारों में लाकर खड़ा कर दिया है।