samacharsecretary.com

क्रिकेट का महामुकाबला! U19 एशिया कप 2025 फाइनल में भारत vs पाकिस्तान, कब और कहां होगा मैच

दुबई भारतीय अंडर-19 टीम रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में उतरेगी। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला दुबई स्थित ICC अकादमी ग्राउंड, दुबई में खेला जाएगा। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भारत का शानदार प्रदर्शन भारत ने सेमीफाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को सिर्फ 138 रन पर समेट दिया। बारिश के कारण यह मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत लड़खड़ाई और आयुष म्हात्रे (7 रन) व वैभव सूर्यवंशी (6 गेंदों में 9 रन) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। जॉर्ज 49 गेंदों में 58 रन और मल्होत्रा 45 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान का सेमीफाइनल सफर दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 121 रन पर ऑलआउट कर दिया और 16.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गीले आउटफील्ड के कारण यह मैच 27 ओवर का कर दिया गया था। ग्रुप स्टेज में भारत का दबदबा ग्रुप चरण में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत में टीम इंडिया ने 90 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में भारत ने 240 रन बनाए थे, जिसमें आरोन जॉर्ज और कनिष्क चौहान ने अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने तीन-तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को 150 रन पर रोक दिया था। मैच से जुड़ी अहम जानकारी मैच: भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19, फाइनल तारीख: 21 दिसंबर 2025 समय: सुबह 9:00 बजे (स्थानीय समय) / 10:30 बजे IST (भारतीय समय) स्थान: ICC अकादमी ग्राउंड, दुबई लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग अंडर-19 एशिया कप फाइनल का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, SonyLIV ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सुबह 10:30 बजे (IST) से उपलब्ध होगी। टीमें: भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, नमन पुष्पक, हरवंश पांगलिया, युवराज गोहिल। पाकिस्तान: समीर मिन्हास, हमजा जहूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, दानियाल अली खान, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सैयाम, अली रजा, मोमिन कमर, अली हसन बलोच, निकाब शफीक, मोहम्मद हुजैफा।  

जिंदल स्टील के एथलीट्स गुरजोआत सिंह खंगुरा और राइज़ा ढिल्लों ने 68वीं राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय खिताब जीतकर रचा इतिहास

रायपुर   जिंदल स्टील को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि उसके समर्थित खिलाड़ियों ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप (NSSC) में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उच्च दबाव वाले मुकाबलों की इस श्रृंखला में जिंदल स्टील समर्थित दल ने कई स्वर्ण और रजत पदक जीतकर भारत में उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। सटीकता और धैर्य के शानदार प्रदर्शन में गुरजोआत सिंह खंगुरा ने पुरुष स्कीट स्पर्धा में 2025 राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रैंक 1 पर रहते हुए खंगुरा ने फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और अनुभवी ओलंपियनों सहित कड़े प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। महिला वर्ग में उभरती हुई स्टार राइज़ा ढिल्लों ने स्कीट शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। ढिल्लों ने महिला स्कीट और जूनियर महिला स्कीट—दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। उनका यह डबल-पोडियम प्रदर्शन उन्हें भारतीय शूटिंग की सबसे आशाजनक युवा प्रतिभाओं में शामिल करता है। अनुभवी चैंपियन की अनुशासित खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए ओलंपियन मिराज अहमद खान ने चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीते। उच्चतम स्तर पर उनकी निरंतरता आने वाली पीढ़ी के निशानेबाजों को प्रेरित करती है, और जिंदल स्टील उनके इस प्रेरणादायी सफर का समर्थन जारी रखने पर गर्व महसूस करता है। जिंदल स्टील भारतीय खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने एथलीट्स की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देता है।

एमपी क्रिकेट को नया नेतृत्व: विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तान बने वेंकटेश अय्यर, 24 दिसंबर से एक्शन

इंदौर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर को विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए मध्य प्रदेश की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। स्टार क्रिकेटर रजत पाटीदार के फिट नहीं होने से उनकी सेवाएं टीम को नहीं मिलेंगी। अन्य स्टार गेंदबाज आवेश खान भी अनफिट होने से टीम में नहीं हैं। उम्मीद है आइपीएल तक दोनों पूरी फिटनेस हासिल कर लेंगे। विजय हजारे टूर्नामेंट अहमदाबाद में 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक खेला जाएगा। एमपीसीए के सचिव सुधीर असनानी ने बताया कि रजत को निगल इंजुरी है। इसलिए उन्हें आराम दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रजत पाटीदार ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी-20 टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की कप्तानी संभाली थी। वे आइपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू के भी कप्तान हैं। इसी टीम में वेंकटेश अय्यर को भी चुना गया है।   मप्र टीम : वेंकटेश अय्यर (कप्तान), हर्ष गवली, हिमांशु मंत्री (विकेट कीपर), यश दुबे, शुभम शर्मा, हरप्रीत सिंह भाटिया, ऋषभ चौहान, ऋतिक टाडा, कुमार कार्तिकेय सिंह, सारांश जैन, शिवांग कुमार, आर्यन पांडे, राहुल बाथम, त्रिपुरेश सिंह, मंगेश यादव, माधव तिवारी (फिटनेस के अधीन)।

एनएमडीसी ने पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 में 7 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते

हैदराबाद भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और एक जिम्मेदार खनन कंपनी, एनएमडीसी ने पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) द्वारा आयोजित 47वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन 2025 में सात प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। तीन दिनों तक चले इस सम्मेलन का विषय “सशक्त विकास, जड़ों का संरक्षण” रहा, जिसमें जनसंपर्क और रणनीतिक संचार में उत्कृष्टता का उत्सव मनाया गया। कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण पहल, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR), अनुसंधान एवं विकास, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच तथा कॉर्पोरेट संचार जैसे विविध क्षेत्रों में प्रभावशाली योगदान के लिए एनएमडीसी की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया, जो सतत विकास और राष्ट्र-निर्माण के प्रति संगठन के एकीकृत दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल, उत्तराखंड के जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री गणेश जोशी, सांसद श्री नरेश बंसल तथा स्वामी चिदानंद जी सरस्वती महाराज सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पुरस्कार मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा, उत्तराखंड के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल की उपस्थिति में प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. प्रसाद गौरीनेनी सहित उद्योग जगत की अन्य विशिष्ट हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। एनएमडीसी की ओर से श्री च. श्रीनिवास राव, उप महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस) ने संगठन की ओर से सम्मान ग्रहण किया। एनएमडीसी को सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) द्वारा सर्वश्रेष्ठ कौशल विकास कार्यक्रम, वार्षिक रिपोर्ट तथा गृह पत्रिका (हिंदी) के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने हेतु सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान एवं विकास प्रयास तथा महिला विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ सीएसआर परियोजना के लिए द्वितीय पुरस्कार, जबकि सीएसआर परियोजनाओं के कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ पीएसयू और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली उत्कृष्ट पहलों के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। टीम को बधाई देते हुए सुश्री जी. प्रियदर्शिनी, निदेशक (कार्मिक) ने कहा, “ये सम्मान इस विश्वास की पुनः पुष्टि करते हैं कि सार्थक प्रगति तब हासिल होती है जब प्रदर्शन उद्देश्य से निर्देशित हो और स्पष्टता के साथ संप्रेषित किया जाए। हमारी यात्रा खनन से आगे बढ़कर समुदायों को सशक्त बनाने, कौशल को पोषित करने, नवाचार को आगे बढ़ाने और राष्ट्र के विकास में जिम्मेदारीपूर्वक योगदान देने तक विस्तृत है। ये पुरस्कार हमारी टीम की उस प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जिसके माध्यम से वे एनएमडीसी के इतिहास को प्रामाणिकता, प्रभाव और गर्व के साथ प्रस्तुत करते हुए सभी हितधारकों के साथ विश्वास को सुदृढ़ कर रहे हैं।”  अपने नेतृत्व को और मजबूत करते हुए, एनएमडीसी पीआरएसआई द्वारा मान्यता प्राप्त सभी क्षेत्रों में व्यापक पहलों को आगे बढ़ा रहा है। संरचित कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से एनएमडीसी भविष्य के लिए प्रतिभाओं का निर्माण कर रहा है तथा युवाओं में रोजगार क्षमता को बढ़ा रहा है।

जो रूट की राह में दीवार बने पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ रचा नया कीर्तिमान

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने जो रूट को आउट कर ना सिर्फ टीम को जीत के एक और कदम लेकर गए हैं, बल्कि जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ नंबर-1 भी बन गए हैं। जी हां, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 435 रनों का विशाल टारगेट रखा है।  इस स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई थी। 10वें ओवर में 31 के स्कोर पर उनके दो विकेट गिर गए थे। नंबर-4 पर उतरे जो रूट ने इसके बाद जैक क्रॉली के साथ साझेदारी की। इस साझेदारी में ज्यादा रन तो नहीं बने, मगर लगभग 20 ओवर तक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को विकेट के लिए जरूर तरसाया। पैट कमिंस ने 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर रूट को कॉट बिहाइंड आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।   पैट कमिंस इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जी हां, इससे पहले पैट कमिंस और भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, मगर अब कमिंस बुमराह से एक कदम आगे निकल गए हैं। यह इंटरनेशनल क्रिकेट, जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 शामिल है, में 16वां मौका था, जब कमिंस ने रूट का शिकार किया है। वहीं जसप्रीत बुमराह 15 बार इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज को आउट कर चुके हैं। इस लिस्ट में एक और भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में रवींद्र जडेजा भी हैं। उन्होंने भी रूट को खूब परेशान किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज 16 – पैट कमिंस* 15 – जसप्रीत बुमराह 14 – रवींद्र जडेजा 14 – मिशेल स्टार्क 13 – जोश हेज़लवुड 12 – ट्रेंट बोल्ट AI द्वारा बनाई गई तस्वीर खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड 178 के स्कोर पर चार विकेट खो चुका है। चौथा विकेट उप-कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में गिरा, जिन्हें नाथन लायन नो बोल्ड किया। इंग्लैंड को अभी भी जीत के लिए 257 रनों की दरकार है और उनके हाथ में 6 विकेट बाकी है।  

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा फैसला: शुभमन गिल को किया बाहर, टीम इंडिया का नया उपकप्तान तय

नई दिल्ली  भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि वाइस कैप्टन भी बदला गया है। शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टी20 टीम के उपकप्तान थे, लेकिन अब अक्षर पटेल उपकप्तानी करेंगे। वे पहले भी उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलेगी।   एशिया कप 2025 से टी20 टीम के वाइस कैप्टन और ओपनर रहे शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। ईशान किशन को मौका दिया गया है, जो बैकअप विकेटकीपर और ओपनर होंगे। इसके अलावा फिनिशर रिंकू सिंह की भी वापसी टीम में हुई है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। यही दो बड़े बदलाव इस टीम में हुए हैं। टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर) हालांकि, सात खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले थे और इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विनिंग स्क्वॉड का हिस्सा रहे कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल बाहर हैं। रोहित, विराट और जडेजा संन्यास ले चुके हैं, जबकि सिराज, जायसवाल, चहल और पंत को टी20 टीम में काफी समय से जगह नहीं मिले है। ऐसे में उनके सिलेक्शन की बात ही नहीं उठती। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टीम का ऐलान किया।

टी20 टीम में बड़ा फेरबदल: रोहित-विराट के अलावा 7 विश्व कप चैंपियन खिलाड़ियों की छुट्टी तय?

नई दिल्ली  T20 World Cup 2026 के लिए भारत की टीम का ऐलान आज यानी शनिवार 20 दिसंबर को होना है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव स्क्वॉड का ऐलान करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इसके लिए तैयारियां जारी हैं, लेकिन इस बीच जान लीजिए कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 विनिंग स्क्वॉड के कितने खिलाड़ी इस बार के टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया हिस्सा नहीं होंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि टी20 विश्व कप विजेता टीम के करीब आधे सदस्य इस बार के मेगा इवेंट में नहीं खेलेंगे। इनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।   आपको बता दें, इस बात की पूरी संभावना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई फाइनल 15 के 7 सदस्य इस बार के टी20 विश्व कप के स्क्वॉड में शामिल नहीं होंगे। एकाध को रिजर्व प्लेयर के तौर पर भले ही मौका मिल जाए, लेकिन फाइनल 15 में वे शामिल नहीं किए जाएंगे। इनमें सबसे पहला नाम कप्तान रोहित शर्मा का होगा, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। उनके अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। तीनों ने टी20 विश्व कप 2024 फाइनल के बाद संन्यास की घोषणा की थी। इस तरह ये 3 प्रमुख खिलाड़ी तो बाहर होने वाले हैं ही, साथ ही साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, स्पिनर युजवेंद्र चहल और ओपनर यशस्वी जायसवाल शामिल हैं। जायसवाल को भले ही रिजर्व के तौर पर टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुना जाए, लेकिन वे मुख्य टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, रिटायर हो चुके खिलाड़ियों के अलावा ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल इस समय भारत की टी20 टीम के आसपास भी नजर नहीं आ रहे। ऐसे में ये भी फाइनल 15 और रिजर्व खिलाड़ियों की सूची से बाहर ही रहेंगे। इस तरह आधी टीम इस बार टी20 विश्व कप खेलने के लिए नई होगी।   टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर रहने वाले टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य 1. रोहित शर्मा 2. विराट कोहली 3. रविंद्र जडेजा 4. ऋषभ पंत 5.मोहम्मद सिराज 6. युजवेंद्र चहल 7. यशस्वी जायसवाल

भारत का अगला मैच कब और किससे? टी20 वर्ल्ड कप से पहले होने जा रही अहम सीरीज का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका से 3-1 से टी20 सीरीज जीतकर भारत ने 2025 का अंत किया। यह साल टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में काफी शानदार रहा। इस साल टीम इंडिया एक भी सीरीज नहीं हारी। इस विनिंग स्ट्रीक के साथ भारत अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी कदम रखना चाहेगा। हालांकि इससे पहले उनके सामने न्यूजीलैंड की मुश्किल चुनौती होगी। यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को आजमाने, कॉम्बिनेशन सेट करने का सूर्या ब्रिगेड के पास आखिरी मौका होगा। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 2026 दौरे के शेड्यूल, मैच टाइमिंग और अन्य जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- न्यूजीलैंड के भारत दौरे का आगाज 11 जनवरी से तीन मैच की वनडे सीरीज के साथ होगा। इस सीरीज में फैंस को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। इसके बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगा। न्यूजीलैंड का भारत दौरा 31 जनवरी को खत्म होगा, फिर एक हफ्ते के रेस्ट के बाद दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने-अपने अभियान का आगाज करेगी। IND vs NZ ODI सीरीज शेड्यूल- पहला वनडे: 11 जनवरी, 2026 (रविवार) – कोटंबी स्टेडियम, वडोदरा – दोपहर 1:30 बजे (IST) दूसरा वनडे: 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) – निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट – दोपहर 1:30 बजे (IST) तीसरा वनडे: 18 जनवरी, 2026 (रविवार) – होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर – दोपहर 1:30 बजे (IST) IND vs NZ टी20 सीरीज शेड्यूल- पहला T20I मैच- 21 जनवरी को नागपुर में, शाम 7 बजे से दूसरा T20I मैच- 23 जनवरी को रायपुर में, शाम 7 बजे से तीसरा T20I मैच- 25 जनवरी को गुवाहाटी में, शाम 7 बजे से चौथा T20I मैच- 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में, शाम 7 बजे से पांचवां और आखिरी T20I मैच- 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में, शाम 7 बजे से  

खलबली मचा गया! IND vs SA में बुमराह ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सालों तक नहीं टूटेगा ये कीर्तिमान

अहमदाबाद टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सिर्फ विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं हैं, बल्कि वह रन मशीन पर ब्रेक लगाने में भी माहिर हैं। उन्होंने एक बड़ा कमाल करके ये साबित भी कर दिया है। जसप्रीत बुमराह जैसा कोई नहीं। हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहे। ये बात तो सभी जानते हैं कि वो दुनिया के नंबर 1 बॉलर हैं, मैच विनर हैं और बार-बार टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में विकेट निकालकर देते हैं, लेकिन 19 दिसंबर 2025 की शाम उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक और भरोसेमंद भारतीय तेज गेंदबाज माने जाते हैं। दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां टी20 मैच अहमदाबाद में हुआ, जिसे भारत ने 30 रनों से जीत लिया। बुमराह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन खर्च किए और 2 अहम विकेट झटके। टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। इस स्पेल के दम पर बुमराह ने वो कमाल कर दिखाया, जिसका सपना हर बॉलर देखता है। उन्होंने अपने इस नए कमाल से भारतीय क्रिकेट का इतिहास भी बदल डाला। आखिर क्या है बुमराह का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड? दरअसल, जसप्रीत बुमराह अब 5 या उससे कम इकॉनमी के साथ सबसे ज्यादा स्पेल डालने वाले बॉलर बन गए हैं। उन्होंने 19वीं बार यह कारनामा कर दिखाया। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय पेसर बन गए हैं। इस मामले में उनके आसपास भी कोई नहीं है। दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 8 दफा ये कमाल किया था। यानी बुमराह उनसे भी दोगुने से ज्यादा बार यह कारनामा कर चुके हैं। फिर अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या का नाम है, जिन्होंने 4-4 बार, जबकि इरफान पठान और आशीष नेहरा 3-3 बार ही ऐसा कर पाए हैं। मैच में बुमराह (4-0-17-2) T20I में 5 या उससे कम इकॉनमी रेट के साथ सबसे ज्यादा 4 ओवर स्पेल 19 बार- जसप्रीत बुमराह 8 बार- भुवनेश्वर 4 बार- अर्शदीप सिंह 4 बार- हार्दिक पांड्या 3 बार- इरफान पठान 3 बार- आशीष नेहरा क्यों खास बॉलर हैं बुमराह? बुमराह का ये रिकॉर्ड बताता है कि वो कितने कीमती पेसर हैं। उनके खिलाफ रन बनाना हमेशा से कठिन रहा है। बुमराह के इस रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं होगा। आने वाले कई सालों तक ये रिकॉर्ड अमर रहने वाला है। बुमराह की सबसे बड़ी ताकत उनकी यॉर्कर, स्लोअर गेंद और सटीक लाइन-लेंथ मानी जाती है। वह पावरप्ले में विकेट निकाल सकते हैं, मिडिल ओवर्स में रन रोक सकते हैं और डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते। यही वजह है कि टीम इंडिया जब भी दबाव में होती है, कप्तान सबसे पहले गेंद बुमराह के हाथ में थमाता है।

क्राउली 100 से पहले आउट, इंग्लैंड को छठा झटका; लियोन का कहर जारी

एडिलेड   स्पिनर नाथन लियोन ने कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड कर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटा दी है। लियोन ने स्टोक्स को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवीं सफलता दिलाई। स्टोक्स पांच रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर क्राउले और जैमी स्मिथ मौजूद हैं। इससे पहले, ट्रेविस हेड के शतक और एलेक्स कैरी के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 349 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह कुल 434 रनों की बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने 435 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इंग्लैंड को शुरुआती झटके ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में ऑलआउट करने के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। कमिंस ने लाबुशेन के हाथों डकेट को कैच कराया जो चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जैक क्राउले ने ओली पोप के साथ पारी आगे बढ़ाई, लेकिन कमिंस ने इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया। कमिंस ने लाबुशेन के ही हाथों पोप को कैच कराया। पोप 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने तोड़ी साझेदारी तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने जो रूट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई। रूट और जैक क्राउले के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। रूट और क्राउले ने शुरुआती झटकों के बाद इंग्लैंड को संभाल लिया था और टी ब्रेक तक इन दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी थी, लेकिन तीसरे सत्र की शुरुआत में ही कमिंस ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। रूट 63 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। क्राउली का पचासा जैक क्राउली और हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की जिससे इंग्लैंड का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। क्राउली ने इस दौरान अर्धशतक भी पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए क्राउली और ब्रूक की साझेदारी परेशानी का कारण बन रही थी, लेकिन नाथन लियोन ने हैरी ब्रूक को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता दिलाई। क्राउली और ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। ब्रूक ने 56 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए। लियोन ने फिर कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड कर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटा दी। स्टोक्स पांच रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन की शुरुआत दूसरी पारी में चार विकेट पर 271 रन से की। ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी ने पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की जिससे ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 300 रन के पार पहुंच गई। इस साझेदारी को जोश टंग ने हेड को आउट कर तोड़ा। हेड 219 गेंदों पर 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से 170 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद कैरी भी पवेलियन लौट गए। उन्हें बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। कैरी 128 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 72 रन बनाए। हेड और कैरी के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी ऑलआउट होने में ज्यादा देर नहीं लगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने 10, कमिंस ने 6 और बोलैंड ने एक रन बनाए, जबकि स्टार्क सात रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से टंग को चार विकेट मिले, जबकि ब्राइडन कार्स को तीन सफलता मिली। वहीं, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और स्टोक्स को एक-एक विकेट मिले।