samacharsecretary.com

सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद में छात्रों से किया संवाद, फॉर्म सुधारने का जताया भरोसा

अहमदाबाद भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपने लंबे समय से चले आ रहे खराब फॉर्म पर खुलकर बात की. इस बार उन्होंने यह बयान अहमदाबाद स्थित जीएलएस यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान दिया, जहां उनकी बेबाक टिप्पणियों ने काफी ध्यान खींचा. एक खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव पर बोलते हुए सूर्यकुमार ने आत्ममंथन वाला रुख अपनाया. उनकी स्पीच का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'एक खिलाड़ी हमेशा अच्छे दौर में नहीं रहता. मैं यह नहीं कह रहा कि हम बुरे दौर से गुजरते हैं. यह एक सीखने की प्रक्रिया है. हमेशा एक ऐसा चरण आता है जब आपको लगता है कि आप सीखने के दौर में हैं. मेरे लिए भी यह वही सीखने वाला दौर है. थोड़ा ऊपर-नीचे रहा है.' टीम के बाकी खिलाड़ियों को सराहा सूर्या ने कहा, 'मेरे साथ अन्य 14 खिलाड़ी इस समय मेरे लिए कवर कर रहे हैं. उन्हें पता है कि जिस दिन मैं फटूंगा, क्या होगा. मुझे यकीन है कि आप सभी को भी इसके बारे में पता है.' अपने प्रदर्शन को लेकर हो रही चर्चाओं के बावजूद भारतीय कप्तान ने कहा कि उनका मानसिक रवैया अब भी पूरी तरह सकारात्मक है. स्टूडेंट्स को दी ये टिप्स सूर्या ने कहा, 'सोचिए, अगर आपके एग्जाम में कम नंबर आ जाएं तो क्या आप स्कूल छोड़ देते हैं? नहीं, आप फिर से मेहनत करते हैं और अच्छे नंबर लाते हैं. मैं भी वही करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं बेहतर प्रदर्शन के साथ वापसी करना चाहता हूं.' सूर्यकुमार की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका संघर्ष साफ नजर आ रहा है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का साल 2025 बेहद फीका रहा है. उन्होंने 19 पारियों में सिर्फ 218 रन बनाए, औसत 13.62 और स्ट्राइक रेट 123.16 रहा. एशिया कप में 47 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा, जहां उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 34 रन बनाए, हालांकि भारत ने वह सीरीज 3-1 से जीत ली. अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20I सीरीज में सूर्यकुमार यादव के पास एक और मौका होगा, जहां वह अपने शब्दों को रन में बदलकर टीम प्रबंधन के भरोसे को सही साबित कर सकते हैं.

एक टीम बाहर, न्यूजीलैंड ने बनाई बढ़त, भारतीय टीम की जीत की राह मुश्किल

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड ने सोमवार (22 दिसंबर) को वेस्टइंडीज को 323 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 138 रन ही बना सकी, जबकि उन्हें जीत के लिए 462 रन का टारगेट मिला था. आईपीएल 2026 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज जैकब डफी ने 5 विकेट लिए और स्पिनर एजाज पटेल ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया. इस जीत से न्यूजीलैंड WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. अब उनके पास 28 पॉइंट्स और 77.77 प्रतिशत अंक हैं. साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर है. वेस्टइंडीज सबसे नीचे है और उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. वेस्टइंडीज ने अब तक इस WTC चक्र में आठ में से सात टेस्ट हारे हैं.      ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीसरे एशेज टेस्ट में 82 रन से हराकर WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह मजबूत की है. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक छह में से छह मैच जीते हैं और उनके पास 72 पॉइंट्स और 100 प्रतिशत अंक हैं. इंग्लैंड सातवें नंबर पर है. भारत छठे नंबर पर है और उनके पास 48.15 प्रतिशत अंक हैं. भारत ने अब तक नौ में से चार मैच जीते हैं. भारत के WTC फाइनल में पहुंचने की कितनी उम्मीद भारतीय टीम के पास अब कुल 9 टेस्ट मैच बचे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर क्लीन स्वीप के बाद फाइनल खेलने की उम्मीदें धुंधली हो चुकी है. फैन होने के नाते जरूर आप भरोसा करेंगे कि टीम आगे आएगी लेकिन समीकरण पर ध्यान दें तो ये नामुमकिन जैसा है. बचे हुए 9 में से भारत को 7 मैच जीतना है जिसमें श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर पर खेलना है.

भारतीय महिला टीम का धमाका: श्रीलंका के खिलाफ पहला टी20 जीतकर कायम रखी फॉर्म

 विशाखापत्तनम भारत और श्रीलंका की महिला टीम्स के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 दिसंबर(रविवार) को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की. मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 122 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 14.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार यानी 23 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है. भारतीय टीम की जीत में जेमिमा रोड्रिग्स की अहम भूमिका रही. जेमिमा ने 44 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल रहे. स्मृति मंधाना (25 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 15 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया. जेमिमा ने पहले स्मृति के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की. फिर उन्होंने कप्तान कौर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए नाबाद 55 रन जोड़े. ♦ महिला टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारतीय टीम की ओर से किसी मुकाबले में दूसरे और तीसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा की साझेदारियां हुई. ♦ जेमिमा रोड्रिग्स का विमेंस टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ ये चौथा अर्धशतक रहा. जेमिमा श्रीलंका के खिलाफ विमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाली भारतीय बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ चुकी हैं. मिताली राज ने भी श्रीलंका के खिलाफ चार मौकों पर ये मुकाम हासिल किया था. जेमिमा ने स्मृति मंधाना को पछाड़ दिया, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीन अर्धशतक जड़े हैं. श्रीलंका के खिलाफ विमेंस टी20I में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर (भारतीय) 4- जेमिमा रोड्रिग्स (14 पारियां)* 4- मिताली राज (14 पारियां) 3- स्मृति मंधाना (21 पारियां) 2- हरमनप्रीत कौर (20 पारियां) ♦ अपनी 25 रनों की इनिंग्स के दौरान स्मृति मंधाना ने विमेंस टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे किए. स्मृति ऐसी दूसरी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विमेंस टी20 इंटनरनेशनल में ये उपलब्धि हासिल की है. स्मृति न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स (4716 रन) के क्लब में शामिल हो गई हैं. हालांकि गेंदों के हिसाब से स्मृति ने सबसे कम समय में यह कारनामा किया है. स्मृति ने 3227 गेंदों में चार हजार रन पूरे किए. जबकि बेट्स ने 4000 रन बनाने के लिए 3675 गेंदें खेली थीं. महिला T20I में सर्वाधिक रन 4716- सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड) 4007- स्मृति मंधाना (भारत) 3654- हरमनप्रीत कौर (भारत) 3473- चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) 3431- सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) ♦ भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में चार कैच टपकाए. तीसरी बार विमेंस टी20  इंटरनेशनल में ऐसा हुआ है, जब भारतीय खिलाड़ियों ने एक मैच में इतने कैच टपकाए. विमेंस टी20I मैच में सबसे अधिक कैच ड्रॉप (भारत) 4 बनाम पाकिस्तान, प्रोविडेंस, 2018 विश्व कप 4 बनाम श्रीलंका, मेलबर्न, 2020 विश्व कप 4 बनाम श्रीलंका, विशाखापत्तनम, 2025

मैच के बाद हाईवोल्टेज विवाद: भारतीय टीम ने PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी को नजरअंदाज किया

दुबई  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी को रविवार को खेले गए U19 एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद भारतीय टीम की ओर से नजरअंदाज़ किया गया. दुबई में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया. नकवी के मंच पर नहीं गए भारतीय प्लेयर्स मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में मोहसिन नक़वी ने पाकिस्तान टीम को ट्रॉफी सौंपी और सपोर्ट स्टाफ के साथ खिलाड़ियों के साथ जश्न की तस्वीरें भी खिंचवाईं. हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने मंच साझा करने से इनकार कर दिया और मुख्य मंच से अलग जाकर एक अन्य अधिकारी से अपने मेडल प्राप्त किए, जहां नक़वी मौजूद नहीं थे. फाइनल में पाकिस्तान का दबदबा फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने 347 रन बनाए. इस विशाल स्कोर की नींव ओपनर समीर मिन्हास ने रखी, जिन्होंने 172 रनों की शानदार पारी खेली. भारत को लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक शुरुआत दिलाई, लेकिन जल्द ही भारतीय पारी बिखर गई. फाइनल के दबाव में भारतीय बल्लेबाज़ टिक नहीं पाए और सूर्यवंशी का दिन भी खास नहीं रहा.  अंततः भारतीय टीम सिर्फ 156 रनों पर ढेर हो गई, जिससे पाकिस्तान ने 191 रनों की बड़ी जीत के साथ U19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. प्रेज़ेंटेशन के दौरान भारतीय टीम का अलग रुख मोहसिन नक़वी फाइनल के दौरान ही दुबई पहुंचे थे और मैच समाप्त होने के बाद अन्य लोगों के साथ प्रेज़ेंटेशन एरिया में मौजूद थे. जहां नक़वी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को विजेताओं के मेडल दिए और कप्तान फरहान यूसुफ को ट्रॉफी सौंपी, वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने उनके साथ मंच साझा नहीं किया. इसके बाद नक़वी को पाकिस्तानी खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट के साथ जीत का जश्न मनाते और तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा गया. इससे पहले वह मैदान पर भी मौजूद थे, जब पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान के चक्कर लगा रहे थे. एशिया कप विवाद के बाद फिर चर्चा में नक़वी मोहसिन नक़वी लगातार चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. इससे पहले सीनियर पुरुष एशिया कप फाइनल के दौरान भी विवाद हुआ था, जब भारतीय खिलाड़ियों ने ACC प्रमुख से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद नक़वी को ट्रॉफी अपने साथ ले जानी पड़ी थी. एशिया कप की मेज़बानी और नियंत्रण को लेकर विवाद अभी भी जारी है. इसी बीच नक़वी ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप और अब U19 एशिया कप की ट्रॉफी पाकिस्तान को सौंपी है, जिससे यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

बैजबॉल फेल! एशेज हार के बाद इंग्लिश टीम की कड़ी आलोचना, माइकल वॉन ने उठाए सवाल

 एडिलेड इंग्लिश टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में 82 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. एडिलेड टेस्ट में हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने एशेज सीरीज गंवा दिय. इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने का सूखा अब 15 साल तक पहुंच गया है और आलोचनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. एशेज सीरीज में महज 11 दिनों के अंदर हार झेलने पर इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और हेड कोच ब्रैंडन मैक्कुलम आलोचकों के निशाने पर हैं. बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैक्कुलम के अंडर इंग्लिश टीम अब तक ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. जिस 'बैज़बॉल' रणनीति ने कमजोर टीमों के खिलाफ इंग्लैंड को सफलता दिलाई, वही दुनिया की शीर्ष दो टीमों के सामने पूरी तरह नाकाम साबित हुई. एशेज से पहले 'तैयारी की कमी' को लेकर पहले ही आलोचना झेल रही इंग्लैंड टीम पर अब दबाव और बढ़ गया है. इंग्लिश दिग्गज जेफ्री बॉयकॉट तो मैकुलम को हेड कोच पद से हटाने तक की मांग कर चुके हैं. अब पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड की टीम पर जमकर हमला बोला है. माइकल वॉन ने अपने विश्लेषण में कहा कि इंग्लिश टीम पिछले तीन सालों से जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास यानी घमंड में थी और यही वजह है कि पूरी क्रिकेट दुनिया उसे चुप होते देखना चाहती थी. वॉन के मुताबिक यह दौरा इंग्लैंड के लिए पूरी तरह अपमानजनक रहा और इसमें कोई हैरानी नहीं कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उनकी इस खराब हालत पर हंस रहे हैं. तीन सालों से घमंड था: वॉन माइकल वॉन ने टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा, इस एशेज टूर पर इंग्लैंड टीम का पूरा अप्रोच बुरी तरह बेनकाब हो गया है.  11 दिनों में शर्मनाक पराजय के बाद  बड़े फैसले लिए जाते हैं. इतिहास गवाह है कि पहले भी कड़े निर्णय लिए गए. ऑस्ट्रेलिया में यह इंग्लैंड की सबसे खराब हारों में से एक है. तीन सालों से टीम में घमंड था और अब यह दौरा उनके लिए सबक बन गया है.' माइकल वॉन ने आगे लिखा, 'ऑस्ट्रेलियाई हंस रहे हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि इतनी क्वालिटी वाली टीम इतनी कमजोर कैसे दिखी. चार साल से यह बात फैलाई जा रही थी कि यह स्टाइल ऑस्ट्रेलिया में जीत दिलाएगा, लेकिन मुझे नहीं पता यह सोच कहां से आई. ऑस्ट्रेलिया में वही टीमें जीती हैं जो धैर्य से खेलती हैं, विरोधी को थकाती हैं और जिनके गेंदबाज अनुशासन के साथ गेंदबाजी करते हैं. हमारे पास इनमें से कुछ भी नहीं है.' 2005 में एशेज जीतने वाले माइकल वॉन ने साफ कहा कि भले ही सीरीज हाथ से निकल गई हो, लेकिन मेलबर्न और सिडनी में होने वाले आखिरी दो टेस्ट अब भी बेहद अहम हैं. उन्होंने संकेत दिए कि यह कुछ खिलाड़ियों का आखिरी इंटरनेशनल टूर हो सकता है, इसलिए उन्हें सम्मान के साथ प्रदर्शन करना चाहिए. माइकल वॉन ने लिखा, एशेज भले ही हाथ से निकल हो गई हो, लेकिन सीरीज अभी खत्म नहीं हुई है. हर खिलाड़ी को यह साबित करने के लिए लड़ना चाहिए कि वह टीम के लिए बेकार नहीं है. कुछ खिलाड़ी जाएंगे, लेकिन कई ऐसे हैं जिन पर आगे निवेश किया जा सकता है. अगर चार साल बाद फिर पूरी नई टीम लेकर आएंगे, तो वही हाल दोबारा होगा. आखिरी दो मैचों से कुछ ना कुछ हासिल करना जरूरी है. ये डेड रबर नहीं हैं. इंग्लैंड ने यहां काफी समय से जीत दर्ज नहीं की है. यहां एक जीत भी बहुत बड़ी होती है. मैंने 2003 में इसे महसूस किया था, जिसने 2005 की जीत की नींव रखी.' ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाएगा. जबकि आखिरी मुकाबला 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में आयोजित होगा.  

इंडिया टूर के लिए लियोनल मेसी ने मांगे थे चौंकाने वाले करोड़ों, अमाउंट का हुआ खुलासा

कोलकाता  पिछले दिनों फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी भारत के दौरे पर थे, जहां उन्होंने कोलकाता, हैदराबाद समेत कई शहरों में इवेंट्स में हिस्सा लिया। इस दौरान, कोलकाता में हालात खराब हो गए और स्टेडियम में फैंस का काफी गुस्सा देखने को मिला। पूरे इंडिया टूर के लिए मेसी को बड़ी रकम दी गई थी। इवेंट के ऑर्गनाइजर और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सताद्रू दत्ता ने बताया है कि मेसी पर कितना खर्च किया गया और वो पैसे कहां-कहां से आए।   मीडिया अनुसार, दत्ता ने एसआईटी को बताया, "लियोनेल मेसी को टूर के लिए 89 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि 11 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर भारत सरकार को दिए गए, जिससे कुल खर्च 100 करोड़ रुपये हो गया।'' सूत्रों ने बताया कि इस रकम का 30 परसेंट स्पॉन्सर से मिला, जबकि बाकी 30 परसेंट टिकटों की बिक्री से आया। एसआईटी के अधिकारियों को दत्ता के फ्रीज किए गए बैंक खातों में 20 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रकम मिली। एसआईटी के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को दत्ता के घर पर छापे के बाद कई डॉक्यूमेंट्स जब्त किए। अधिकारी ने कहा, "दत्ता ने दावा किया कि उनके बैंक अकाउंट में जो रकम है, वह कोलकाता और हैदराबाद में मेसी इवेंट के टिकट बेचने और स्पॉन्सर से मिली है। हम उनके दावों की जांच कर रहे हैं।" कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में इवेंट देखने के लिए हजारों दर्शकों ने महंगी टिकटें खरीदी थीं, लेकिन कार्यक्रम में तब अफरा-तफरी मच गई जब बड़ी संख्या में लोग मैदान पर मेसी के चारों ओर जमा हो गए, जिससे वह गैलरी से मुश्किल से दिखाई दे रहे थे और फैंस में गुस्सा भड़क गया, जिनमें से कुछ ने बाद में स्टेडियम के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की। पश्चिम बंगाल सरकार ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के इवेंट में हुई तोड़फोड़ की जांच के लिए सीनियर आईपीएस अधिकारियों पीयूष पांडे, जावेद शमीम, सुप्रतिम सरकार और मुरलीधर की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी। अधिकारी ने बताया कि एसआईटी इस घटना में सुरक्षा में चूक, एक्सेस नियमों के उल्लंघन और आयोजकों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। 13 दिसंबर को लियोनेल मेसी इवेंट के गिरफ्तार मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता ने जांचकर्ताओं को बताया है कि सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपनी मौजूदगी के दौरान फुटबॉल आइकन को "छुआ या गले लगाया जाना पसंद नहीं आया" और वह तय समय से पहले ही वहां से चले गए, SIT के एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्पेशियल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के अधिकारियों द्वारा लंबी पूछताछ के दौरान, दत्ता ने कहा कि मेसी को पीठ पर छुआ जाना या गले लगाया जाना पसंद नहीं आया और इस चिंता के बारे में फुटबॉलर की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विदेशी सुरक्षा अधिकारियों ने पहले ही बता दिया था। सूत्र ने बताया कि दत्ता ने शुक्रवार को पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं से कहा, "भीड़ को रोकने के लिए बार-बार पब्लिक अनाउंसमेंट करने के बावजूद कोई असर नहीं हुआ। जिस तरह से मेसी को घेरा गया और गले लगाया गया, वह वर्ल्ड कप जीतने वाले फुटबॉलर के लिए बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं था।"  

खिताबी जंग में भारत को झटका, पाकिस्तान बना U19 एशिया कप चैंपियन

दुबई  पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 191 रनों से हराकर पुरुष अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता। पाकिस्तान ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं भारतीय टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई है। पिछली बार बांग्लादेश ने फाइनल जीता था। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत की टीम 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी।   इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल आज दुबई में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने रविवाार को फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए समीर मिन्हास की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए समीर ने सर्वाधिक 172 रन बनाए। भारत की ओर से दिपेश ने तीन, हेनिल और पटेल ने 2-2 विकेट लिए। 348 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 50 रन के अंदर तीन विकेट गंवाए। आयुष म्हात्रे दो रन, आरोन जॉर्ज 16 और वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। विहान मल्होत्रा 13 गेंद में सात रन ही बना सके। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शतक जड़ा। यह सेंचुरी उनकी 71 गेंदों में आई। समीर मिन्हास का यह इस अंडर-19 एशिया कप में उनका दूसरा शतक है।भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की तूफानी शुरुआत पर लगाम हेनिल पटेल ने चौथे ओवर में हमजा जहूर (18) को आउट करके लगाई। इसके बाद समीर मिन्हास और उस्मान खान ने 92 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप को खिलन पटेल ने तोड़ा। समीर मिन्हास का खतरा अभी भी क्रीज पर है। भारतीय पारी के 26वें ओवर में पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को गंभीर चोट लगी है। गेंद पकड़ने के प्रयास में बाउंड्री के पास उन्हें चोट लगी, जिसके बाद वह मैदान पर ही लेट गए। पाकिस्तान की टीम जीतने के काफी करीब है। भारत ने नौ विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने 22 ओवर में 8 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 168 गेंद में 233 रन चाहिए। लगातार अंतराल पर भारत के विकेट गिर रहे हैं। टीम ने कनिष्क चौहान का विकेट गंवाया है। वह नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने छठा विकेट गंवा दिया है। कुंडू 20 गेंद में 13 रन ही बना सके। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। वेदांत 14 गेंद में 9 रन ही बना सके।

नाम याद रखिए! पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने U-19 एशिया कप फाइनल में भारत के सामने खेली तूफानी शतकीय पारी

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप फाइनल दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने शतक जड़ महफिल लूट ली है। उनका यह शतक मात्र 71 गेंदों पर आया, जिसमें 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल है। मिन्हास ने अपनी इस पारी में परिपक्वता साफ देखने को मिली। अच्छी गेंदों को उन्होंने सम्मान दिया, वहीं बुरी गेंदों को मैदान के बाहर तक पहुंचाया। पाकिस्तान में इतना होनहार बल्लेबाज देख हर कोई यह जानने को इच्छुक है कि समीन मिन्हास कौन है।    समीर मिन्हास का जन्म 2 दिसंबर, 2006 को पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुआ था। क्रिकेट पसंद करने वाले परिवार में बड़े होने के कारण, समीर को कम उम्र में ही इस खेल से परिचय हुआ। उनके पिता, जो खुद क्रिकेट के बहुत बड़े शौकीन थे, ने उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई। समीर ने गलियों और लोकल पार्कों में क्रिकेट खेलना शुरू किया, और जल्दी ही अपने स्किल्स को बेहतर बनाया और इस खेल से प्यार करने लगे। क्रिकेट में करियर बनाने के मकसद से, वह लोकल क्रिकेट क्लबों में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी शानदार प्रतिभा और पक्के इरादे का प्रदर्शन किया। समीर, अराफात मिन्हास के छोटे भाई हैं, जो लेफ्ट-आर्म स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और पाकिस्तान U19 (2024 वर्ल्ड कप सहित) के लिए खेल चुके हैं, साथ ही पाकिस्तान के लिए चार T20I भी खेले हैं। यह समीर का पाकिस्तान के लिए पहला यूथ ODI था। समीर ने इसी अंडर-19 एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ 177 रनों की धुआंधार पारी खेली थी और भारत के वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ा था। बात IND vs PAK फाइनल की करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी थी। पाकिस्तान ने समीर मिन्हास के शतक के दम पर 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 240 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। बचे 15 ओवर में उनकी नजरें 360-80 तक पहुंचने पर होगी।  

U19 Asia Cup Final Live: तीसरा विकेट गिरा, मिन्हास की जंग जारी—पाकिस्तान 350 की ओर?

दुबई  इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल आज दुबई में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शतक जड़ा। यह सेंचुरी उनकी 71 गेंदों में आई। समीर मिन्हास का यह इस अंडर-19 एशिया कप में उनका दूसरा शतक है।भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की तूफानी शुरुआत पर लगाम हेनिल पटेल ने चौथे ओवर में हमजा जहूर (18) को आउट करके लगाई। इसके बाद समीर मिन्हास और उस्मान खान ने 92 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप को खिलन पटेल ने तोड़ा। समीर मिन्हास का खतरा अभी भी क्रीज पर है।   खिलान पटेल ने अहमद हुसैन को 56 के निजी स्कोर पर आउट पाकिस्तान को तीसरा झटका दे दिया है। हालांकि समीर मिन्हास का तूफान जारी है। वह 150 रन के करीब हैं। 32 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन हो गया है। अहमद हुसैन और समीर मिन्हास के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो गई है। समीर अब 124 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 150 का है। समीर मिन्हास का शतक! पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ फाइनल में 71 गेंदों में शतक जड़ा। यह शतक उन्हें लंबे समय तक याद रहने वाला है। वह अभी तक 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगा चुके हैं। 29 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन है। मिन्हास और हुसैन के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हो गई है। 27 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन है। पाकिस्तान का प्रोजेक्टेड स्कोर 324 का दिखा रहा है। समीर मिन्हास ने शतक की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। वह 58 गेंदों पर 86 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वह भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह से डोमिनेट कर रहे हैं। खिलन पटेल ने 17वें ओवर में उस्मान खान को आउट कर अपनी गलती को सुधारा, भारत को दूसरी विकेट मिल गई है, मगर समीर मिन्हास का खतरा अभी भी क्रीज पर मौजूद है। खिलन पटेल ने छोड़ा उस्मान खान का कैच! 15वें ओवर में खिलन ने अपनी ही गेंद पर कैच छोड़ पाकिस्तान के बल्लेबाज को जीवनदान दिया है। यह कहीं भारत पर भारी ना पड़ जाए। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 111/1 समीर मिन्हास की तूफानी फिफ्टी के दम पर पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। समीर मिन्हास 35 गेंदों पर 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं उस्मान खान 32 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत को जल्द दूसरा विकेट चटकाना होगा, नहीं तो यह जोड़ी मैच को भारत की गिरफ्त से दूर ले जाएगी।

टेस्ट क्रिकेट के 148 सालों में पहली दफा हुआ ऐसा कारनामा, कॉनवे–लैथम की साझेदारी ने बदली रिकॉर्ड बुक

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड वर्सेस वेस्टइंडीज तीसरा टेस्ट माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी -डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम- ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में इससे पहले कोई नहीं कर पाया। न्यूजीलैंड ने तीसरा टेस्ट जीतने के लिए वेस्टइंडीज के सामने 462 रनों का टारगेट रखा है। चौथे दिन के अंत तक वेस्टइंडीज ने बिना विकेट खोए 43 रन बना लिए हैं। जिस तरह यह विकेट खेल रही है, उसे देखकर उम्मीद लगाई जा सकती है कि वेस्टइंडीज आखिरी दिन 419 रनों का पीछा करने जरूर जाएगी। बता दें, तीन मैच की इस सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।   टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में शतक जड़ते हुए क्रमश: 137 और 227 रनों की शानदार पारियां खेली थी। इनके दम पर ही न्यूजीलैंड 575 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा था। वेस्टइंडीज को 420 रनों पर समेट जब न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरा तो फिर टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने शतक जड़ दिए। इस बार लैथम ने 101 तो कॉनवे ने 100 रन बनाए। इसी के साथ 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की जोड़ी एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाली पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई है। डेवोन कॉनवे ने इसी के साथ न्यूजीलैंड के लिए एक और इतिहास रचा। वह न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक जड़ा हो। यह टेस्ट मैच सही में न्यूजीलैंड के लिए ऐतिहासिक रहा है। आखिरी दिन उन्हें सीरीज अपने नाम करने के लिए 419 रनों को डिफेंड करना होगा।