samacharsecretary.com

टीम की बड़ी जीत, मगर कोहली ने किया इग्नोर? बार-बार बुलाने के बावजूद जश्न में नहीं हुए शामिल

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका जब से भारत के दौरे पर आई है, इंडियन ड्रेसिंग रूम में जश्न की जगह लटके और बुझे चेहरों ने ले ली थी। घर में ही दोनों टेस्ट में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। लेकिन ओडीआई सीरीज शुरू होते ही जैसे वक्त बदल गया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान केएल राहुल की शानदार पारियों और उसके बाद कुलदीप यादव और हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी से भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से शिकस्त दी। लंबे वक्त बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में जश्न का संयोग बना लेकिन लगता है कि अंदरखाने माहौल तनावपूर्ण है। टीम इंडिया की जीत के बाद होटल में जश्न मन रहा था। कप्तान केएल राहुल केट काट रहे थे। तमाम खिलाड़ी जुटे हुए थे। तभी विराट कोहली खुद में मगन वहां से गुजरते हैं और जश्न में शामिल नहीं होते। बार-बार उन्हें पुकारा भी गया लेकिन वह अनसुना करके चल दिए। उधर मैच के बाद रोहित शर्मा और गौतम गंभीर में बातचीत के विजुअल भी वायरल हैं। सवाल उठ रहा कि इंडियन ड्रेसिंग रूम में सब ठीक तो है। मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम अपने होटल लौट आई थी। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में वनडे सीरीज में कप्तानी कर रहे केएल राहुल जीत का जश्न मनाने के लिए केक काट रहे होते हैं। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है। जश्न चल रहा है। केक काटने की तैयारी हो रही है। तभी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए विराट कोहली लॉबी में दाखिल होते दिखते हैं। वह केएल राहुल को केक काटते हुए देखते हैं लेकिन वह न रुकते हैं और न जश्न में शामिल होते हैं। वह अपनी ही धुन में मगन उसी चाल से आगे बढ़ जाते हैं जबकि उन्हें बार-बार आवाज दी जाती है- विराट सर, विराट सर। कोहली सीधे एलिवेटर की तरफ बढ़ जाते हैं। गौतम गंभीर और रोहित शर्मा में गंभीर चर्चा इस बीच भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लॉबी एरिया में बैठे हुए कुछ गहन चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले दोनों ड्रेसिंग रूम में भारत की जीत के बाद बातचीत करते दिख रहे थे और उसमें बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर एक और क्लिप वायरल है। भारत की जीत के बाद का क्लिप है। विराट कोहली सीढ़ियां चढ़कर ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हैं। कांच के उस पार गौतम गंभीर दिख रहे हैं लेकिन उनके नजदीक जान पर कोहली अपने मोबाइल फोन में व्यस्त हो जाते हैं। गंभीर उन्हें देख रहे होते हैं लेकिन ऐसा लग रहा कि किंग कोहली उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करके आगे बढ़ जा रहे हैं। विराट कोहली-रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच सब ठीक नहीं? सोशल मीडिया पर ये क्लिप ऐसे वक्त वायरल हो रहे हैं जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि कोहली-रोहित और टीम मैनेजमेंट में सब ठीक नहीं चल रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर में बिल्कुल भी बातचीत नहीं होती। इसी तरह विराट कोहली और गौतम गंभीर में भी कोई खास बातचीत नहीं होती। एक कोच और एक पूर्व कप्तान और खिलाड़ी के बीच जैसे बातचीत होनी चाहिए, वैसी तो बिल्कुल नहीं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनडे टीम के दोनों दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ गौतम गंभीर के रिश्ते उतने अच्छे नहीं दिख रहे, जितने होने चाहिए। इस मुद्दे को लेकर बीसीसीआई आने वाले दिनों में टीम मैनेजमेंट से बात कर सकता है।

टीम इंडिया का नेक्स्ट मैच फिक्स! जानें कब, कहां और किससे होगी भिड़ंत

नई दिल्ली केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। रांची में खेले गए पहले वनडे को भारत ने 17 रनों से जीता। इस मैच में विराट कोहली ने 52वां ऐतिहासिक शतक जड़ महफिल लूटी, वहीं जोड़ीदार रोहित शर्मा ने भी अर्धशतक जड़ उनका भरपूर साथ दिया। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 349 रन बोर्ड पर लगाए। इस टारगेट को डिफेंड करने में अहम रोल हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने अदा किया। हर्षित ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट निकलकर मेहमानों को बैकफुट पर धकेल दिया, वहीं कुलदीप याव ने 4 विकेट चटकाए। टीम इंडिया की नजरें अब दूसरे वनडे को भी जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी। आईए जानते हैं IND vs SA दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा? IND vs SA दूसरा वनडे कब, कहां और कैसे देखें लाइव? India vs South Africa दूसरा वनडे बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। IND vs SA दूसरे वनडे को टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं, वहीं दूसरा वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत ने अभी तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है। यह वनडे भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2023 में खेला गया था। इस मैच में भारत ने 179 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड को मात्र 108 रनों पर ढेर कर दिया था। 15 के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इस स्कोर को टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में चेज कर शानदार जीत दर्ज की थी। IND vs SA पूरा शेड्यूल- दूसरा ODI- 3 दिसंबर, शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर 1:30 PM तीसरा ODI- 6 दिसंबर, ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम 1:30 PM पहला T20I- 9 दिसंबर बाराबती स्टेडियम, कटक 7:00 PM दूसरा T20I- 11 दिसंबर महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, चंडीगढ़ (मुल्लानपुर) 7:00 PM तीसरा T20I- 14 दिसंबर HPCA स्टेडियम, धर्मशाला 7:00 PM चौथा T20I- 17 दिसंबर इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ 7:00 PM पांचवां T20I- 19 दिसंबर नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 7:00 PM

किंग इज़ किंग! सहवाग ने विराट कोहली की पुरानी वाली आग पर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली  अपने दौर के सबसे खतरनाक और विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंदर सहवाग का अपना खास अंदाज है। मैदान में भी उनका एक अलग ही बेखौफ अंदाज था और संन्यास के बाद मैदान से बाहर भी एक अलहदा, बेलौस अंदाज है। रांची में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली की खेली गई शानदार शतकीय पारी से वीरू अभिभूत हैं। उन्होंने किंग कोहली की तारीफ में कहा है कि उनके लिए रन बनाना उतना ही आसान है, जितना हमारे लिए चाय बनाना। किंग किंग ही रहता है।   रविवार को रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने 120 गेंद में 135 रन की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के जड़े। इस मैच में भी विराट कोहली और रोहित शर्मा की सुपरहिट जोड़ी अपने रंग में दिखी। ऐसा लग रहा था कि दोनों दिग्गज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में खेली गई अपनी पारियों को ही रांची में बढ़ा रहे हैं। सिडनी में दोनों ने 168 रन की नाबाद साझेदारी की थी। रांची में भी दोनों का बल्ला गरजा और दूसरे विकेट के लिए 136 रन की शानदार साझेदारी की। सिडनी में शतक बनाने वाले रोहित ने रांची में अर्धशतक बनाया। तब अर्धशतक जड़ने वाले विराट कोहली ने अब शतक बनाया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाए और मैच को 17 रन से जीत लिया। विराट कोहली का ओडीआई में यह 52वां शतक था। इस तरह उन्होंने किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतकों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। किंग कोहली पहले ही सचिन के सबसे ज्यादा 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ चुके थे। अबकी बार उन्होंने किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने टेस्ट में ये रिकॉर्ड बनाया था। सचिन के नाम टेस्ट में 51 शतक हैं। विराट कोहली की शानदार पारी की तारीफ में वीरेंदर सहवाग ने लिखा, ‘विराट कोहली ने फिर दिखाया रन बनाना उनके लिए उतना ही आसान है जितना हमारे लिए चाय बनाना। 52वां ओडीआई शतक। कोहली रिकॉर्ड का पीछा नहीं कर रहे, रिकॉर्ड कोहली का पीछा कर रहे हैं। आज भी भूख वही, जुनून वही। किंग तो किंग ही रहता है!’ पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी कोहली की शान में कसीदे पढ़े। उन्होंने लिखा, 'विराट कोहली ने दिखाया कि पुराना अब भी अच्छा है। छक्कों की बरसात से माहौल सेट किया, विकट गिर रहे थे तब टिका रहा और शतक पहुंचने के बाद टूट पड़ने वाली आक्रामकता। मास्टरक्लास ओडीआई पारी, युवाओं के लिए सीख।'  

कोहली की शतकीय पारी पर बोला साथी खिलाड़ी, ‘ऐसा लगा जैसे मैं 8-9 साल पीछे चला गया हूं’

नई दिल्ली  विराट कोहली ने रविवार को प्रोटियाज के खिलाफ 135 रन की जबरदस्त पारी खेलकर समय को पीछे कर दिया, जब दोनों टीमें रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में तीन मैचों की सीरीज के पहले ODI में आमने-सामने थीं। भारत ने ये मैच 17 रन से जीता। मैच के बाद साथी खिलाड़ी और भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली की पारी देखने के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे वह लगभग एक दशक पीछे चले गए हों। उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान अभी भी उसी तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं जैसे वह 2016 और 2019 के बीच करते थे।  37 साल के कोहली ने शांतचित्त होकर फिफ्टी बनाई और इसे जल्दी ही शतक में बदल दिया क्योंकि उन्होंने अपने स्टाइल और विरोधी गेंदबाजों का सामना किया। हालांकि वह पारी के आखिर में नाबाद नहीं रह सके, लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी भारत की जीत के लिए काफी साबित हुई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। कुलदीप ने कोहली की कॉन्फिडेंट पारी की तारीफ करते हुए कहा, 'मेरा करियर विराट भाई के साथ शुरू हुआ जब वह कप्तान थे। जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, मुझे लगा कि मैं 8-9 साल पीछे चला गया हूं, जिस तरह से वह 2016, 2017, 2018, 2019, में बैटिंग कर रहे थे। यह बहुत अच्छी पारी थी और वह बहुत कॉन्फिडेंट लग रहे थे। उनका शॉट सिलेक्शन जो भी हो, गेंद बल्ले से अच्छी तरह आ रही थी।'  कुलदीप ने यह भी कहा कि कोहली और टीम के सीनियर खिलाड़ी बॉलर्स को लगातार जानकारी देते रहते हैं और पेसर और स्पिनर अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए क्या कर सकते हैं, इस पर इनपुट शेयर करते हैं। उन्होंने कहा, 'उनके साथ रहना अच्छा लगता है। आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आपको हमेशा इनपुट मिलते हैं। बॉलिंग में भी, आपको इनपुट मिलते हैं कि आप क्या कर सकते हैं। सीनियर्स के साथ रहना अच्छा लगता है। टीम में एनर्जी और इंटेंसिटी है जैसा कि आपने फील्ड में देखा है। हम इसके लिए बहुत लकी हैं।'  सीरीज के पहले मैच में 17 रन की जीत के साथ 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारत अब बुधवार को दूसरे ODI के लिए रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगा।   

भोपाल में खेलो इंडिया वूमेन्स शूटिंग बॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, भोपाल टीम ने विदिशा को हराकर जीता खिताब

भोपाल में खेलो इंडिया वूमेन्स शूटिंग बॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, भोपाल टीम ने विदिशा को हराकर जीता खिताब भोपाल देश के हृदय मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित महाराणा प्रताप जागीराबाद शासकीय स्कूल में आज खेलो इंडिया वूमेन्स शूटिंग बॉल टूर्नामेंट का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की कुल 10 महिला टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक फाइनल में भोपाल महिला टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विदिशा महिला टीम को सीधे दो सेटों में पराजित किया।पहला सेट : 21–12 दूसरा सेट : 21–17 ।दोनों सेटों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, सटीक रणनीति और मजबूत खेल भावना दिखाते हुए दर्शकों का उत्साह लगातार बनाए रखा और अंततः खेलो इंडिया वूमेन्स शूटिंग बॉल चैम्पियनशिप अपने नाम की। टूर्नामेंट के दौरान मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपने संबोधन में कहा कि “खेल समाज की ऊर्जा और युवा शक्ति का प्रतीक हैं। आवश्यक है कि हम सब मिलकर खेलों को प्रोत्साहित करें। सरकार को भी महिला खिलाड़ियों के लिए बजट बढ़ाकर अधिक संसाधन और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करानी चाहिए।”उनके प्रेरक शब्दों ने खिलाड़ियों में नया उत्साह भरा। इस आयोजन में खेल जगत से जुड़े कई सम्मानित व्यक्तित्व प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,राधेश्याम भार्गव, अध्यक्ष, भोपाल शूटिंग बॉल एसोसिएशन कैलाश तवानी, अध्यक्ष, महाराणा प्रताप क्लब हिमायतुल्लाह हाशमी, वरिष्ठ खेलप्रेमी,भानु भारद्वाज खेल संरक्षक,पुरुषोत्तम रूपचंदानी, सामाजिक कार्यकर्ता,जितेंद्र सिंह बघेल, कोषाध्यक्ष, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया,हिमांशी चौबे, संरक्षक, भोपाल शूटिंग बॉल संघ,रोहित सिंह, महासचिव,टूर्नामेंट में उपस्थित प्रदेश की प्रतिष्ठित महिला खिलाड़ी प्रथम महिला विक्रम अवार्ड से सम्मानित हेमलता, रेखा, तबस्सुम, शानू ,एकलव्य अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी: सिद्धि छतवानी, छवि, संजना, अदिति, इशिका, वंशिका इन सभी खिलाड़ियों ने नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।सभी अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। खिलाड़ी भी ऐसे आयोजन से उत्साहित नजर आए और उन्होंने खेलो इंडिया द्वारा मंच प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।

कटक में क्रिकेट और आस्था का संगम—T20I मैच का पहला टिकट अर्पित हुआ भगवान जगन्नाथ को

भुवनेश्वर  ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नौ दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच का पहला टिकट भगवान जगन्नाथ को भेंट किया। संघ ने खेल के सुचारू संचालन के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। भुवनेश्वर में एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि क्रिकेट संघ के कई सदस्यों के साथ ओसीए सचिव संजय बेहरा ने रविवार को पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान को टिकट अर्पित किया। ओसीए अधिकारी ने कहा, ‘पहला टिकट भगवान के चरणों में समर्पित किया गया ताकि उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सके।’ ओसीए सूत्रों के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकट खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि ओसीए अध्यक्ष पंकज लोचन मोहंती और बेहरा ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें टिकट सौंपे।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए फिटनेस टेस्ट जरूरी, तभी बेंगलुरु में हो पाएंगे अगले IPL मुकाबले

बेंगलुरु इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. इस दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग इंजर्ड हुए थे. इस हादसे की जांच के लिए जस्टिस जॉन माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग बनाया गया था, जिसने रिपोर्ट तैयार की. कर्नाटक कैबिनेट ने इस रिपोर्ट को मंजूरी दी थी, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे. रिपोर्ट में कहा गया था कि स्टेडियम की मौजूदा संरचना भीड़ वाले बड़े आयोजनों के लिए खतरनाक है. एंट्री और एग्जिट गेट पर्याप्त नहीं, जिससे आकस्मिक स्थितियों में भगदड़ की आशंका बढ़ती है. रिपोर्ट में बताया गया था कि स्टेडियम के पास अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले इमरजेंसी निकासी प्लान मौजूद नहीं हैं. स्टेडियम के आसपास की सड़कें अत्यधिक व्यस्त रहती हैं, जिससे आपात स्थितियों में फोर्स की मूवमेंट बाधित होती है. पार्किंग स्पेस बेहद सीमित है जिससे लोग सड़क पर रुकते हैं और भीड़ नियंत्रण बिगड़ता है. रिपोर्ट में साफ कहा गया था कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की वर्तमान स्थिति में बड़े आयोजन कराना जोखिम भरा है और दर्शकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. क्या अब IPL मैच भी बेंगलुरु में नहीं होंगे? इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले नहीं हो पाए थे. उन मैचों को नवी मुंबई शिफ्ट कर दिया गया था. अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान बेंगलुरु में मैच होंगे या नहीं, इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. राज्य सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम को 'फिटनेस टेस्ट' पास करने का आदेश दिया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को नोटिस भेजा है. केएससीए को NABL-प्रमाणित विशेषज्ञों से स्ट्रक्चरल सेफ्टी रिपोर्ट जमा करनी होगी. 17 एकड़ में फैला यह स्टेडियम PWD की लीज पर बना है, इसलिए सरकार इसे पूरी तरह सुरक्षित साबित करने की मांग कर रही है. केवल तब ही IPL मैचों की अनुमति मिलेगी, जब विशेषज्ञ स्टेडियम की संरचनात्मक सुरक्षा को प्रमाणित करेंगे. अगर स्टेडियम फिटनेस टेस्ट में फेल होता है, तो आरसीबी अपने घरेलू मैच बेंगलुरु के बाहर खेलने के लिए मजबूर भी हो सकती है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15 मार्च को शुरू होने की संभावना है और इसका खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जा सकता है. आईपीएल सीजन से पहले खिलाड़ियों की मिनी नीलामी भी होनी है. मिनी निलामी इस साल 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित की जाएगी.

कोहली के तंज ने पकड़ी गर्मी—बातों-बातों में BCCI और गंभीर पर साधा निशाना

नई दिल्ली  विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में हुए पहले वनडे में खूब धमाल मचाया। उन्होंने ऐतिहासिक शतक जड़ते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक था, वह एक फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। विराट कोहली ने इस मैच में पहले अपने बल्ले से तो बाद में मैच जीतने के बाद प्रजेंटेशन में अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान विराट ने बीसीसीआई और गौतम गंभीर पर भी तंज कसा। दरअसल, टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पिछले कुछ समय से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने का दबाव बनाया जा रहा है। इस चक्कर में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खोना पड़ा था। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने से पहले रणजी मैच खेला था, वहीं रोहित शर्मा भी मुंबई के लिए यह टूर्नामेंट खेलते नजर आए थे। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 25 अक्टूबर को आखिरी वनडे खेलने के बाद सीधा 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला। कोहली की फॉर्म में किसी तरह की कोई कमी नजर नहीं आई। जब मैच के बाद उनकी तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बीसीसीआई और गौतम गंभीर पर तंज कसते हुए कहा कि वह कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी में यकीन नहीं करते। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने पहुंचे विराट कोहली ने कहा, “अगर आपको समझ में आए, तो मैं कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी में यकीन नहीं करता। मेरा सारा क्रिकेट मेंटल रहा है। जब तक मैं मेंटली अच्छा महसूस करता हूं, मैं गेम खेल सकता हूं।” तो अब सवाल यह है कि विराट कोहली आगमी विजय हजारे टूर्नामेंट जो वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है, उसके लिए उपलब्ध होंगे या नहीं?

टेस्ट नाकामी की गूंज: BCCI ने गंभीर और अगरकर को तलब किया, विराट–रोहित विवाद पर होगी बड़ी पड़ताल

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर समेत टीम मैनेजमेंट की एक अहम बैठक बुलाई है। ये बैठक बुधवार को रायपुर में होगी। उसी दिन रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे है। मीटिंग मैच से पहले होगी। स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मीटिंग में बोर्ड गंभीर और अगरकर से टेस्ट क्रिकेट की रणनीति, टीम चयन और मैनेजमेंट के सीनियर खिलाड़ियों संग रिश्तों को लेकर स्पष्टीकरण मांगेगा। बैठक में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजमेंट के सलूक और संवाद पर भी सफाई मांगी जाएगी।   मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, हेड कोच गौतम गंभीर और राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर शामिल होंगे। अभी यह साफ नहीं है कि बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास बैठक में शामिल होंगे या नहीं। चूंकि बैठक मैच वाले दिन ही है, ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों के इसमें शामिल होने की संभावना बहुत कम है। बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक बैठक का उद्देश्य चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के बीच सामंजस्य सुनिश्चित करना, चयन में निरंतरता और टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है। अधिकारी ने स्वीकार किया कि टेस्ट फॉर्मेट में हाल में हुईं चीजों से बोर्ड चिंतित है। उन्होंने कहा, 'होम टेस्ट सीजन के दौरान मैदान और मैदान से बाहर की रणनीतियों पर कन्फ्यूजन के उदाहरण दिखे। हम स्पष्टता और फॉरवर्ड प्लानिंग चाहते हैं, खासकर तब जब अगल टेस्ट सीरीज 8 महीने बाद है।' बैठक में चर्चा सिर्फ टेस्ट क्रिकेट से जुड़े मसलों पर नहीं होगी। अधिकार ने माना कि मौजूदा टीम मैनेजमेंट जिस तरह से सीमित ओवरों के सीनियर खिलाड़ियों के साथ पेश आ रही है, उससे बेचैनी बढ़ी है। अधिकारी ने कहा, 'इंडिया अगले साल टी20 वर्ल्ड कप को डिफेंड करने के लिए फेवरिट है और उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप के लिए मजबूत दावेदार है। ऐसे में हम इन मुद्दों को जल्द से जल्द हल करना चाहते हैं।' रिपोर्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया गया है लेकिन हालात इस तरह इशारा करते हैं कि मौजूदा मैनेटमेंट के विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ संवाद, गफलत को लेकर बोर्ड में भी असहजता है। दोनों दिग्गजों ने टी20 इंटरनेशनल को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दोनों के साथ नए मैनेजमेंट के वाजिब संवाद में कमी को लेकर अक्सर चर्चाएं छिड़ती रहती हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज सीनियर खिलाड़ी कहीं अलग-थलग न महसूस करें, इसलिए बीसीसीआई का दखल देना महत्वपूर्ण है। रायपुर मीटिंग में चीजों को ठीक करने पर जोर दिखेगा।  

रवि दहिया शादी के बंधन में बंधे, जानें क्या करती हैं उनकी दुल्हन रिचा; लिया सिर्फ 1 रुपये का शगुन

सोनीपत.  हरियाणा के सोनीपत के इंटरनेशनल पहलवान और ओलंपिक मेडल विजेता रवि दहिया ने शादी की है. पहलवान रवि दहिया ने गोहाना के बिलबिलान गांव की रहने वाली रिचा संग सात फेरे लिए. रविवार रात पहलवान और ओलिंपिक पदक विजेता रवि दहिया बेहद सरल और सहज जीवन-मल्यों के अनुसार, सादगी भरे समारोह में रिचा संग शादी चलाई. रविवार को नाहरी गांव से बारात लेकर रवि बिलबिलानगांव पहुंचै और फिर बिना दान-दहेज और सिर्फ एक रुपये की शुगुन की रस्म के साथ शादी की. रविवार रात को करीब 8 बजे रवि दहिया अपनी बारात लेकर बिलबिलान पहुंचे. रिचा के पिता के स्कूल में विवाह समारोह आयोजित किया गया था. रवि दहिया रथ पर सवार होकर एक गेट से द्सरे गेट तक पहंचे, जहां आतिशबाजी के बीच बारात का पारंपरिक स्वागत हआ.रिचा के भाई वंश ने मंच पर लड्ड् खिलाकर रस्म पूरी की. बहनों ने नीम झरार्ड, आरता और रिबन कटवाने की रस्म निभाई. इस दौरान दूल्हा पक्ष की तरफ से मज़ाकिया डायलॉग और पारंपरिक बोलों ने माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया. रिचा की एंट्री काफी रॉकिंग नजर आई. जहां स्टेज पर आने के दौरान किसी फिल्मी हीरोइन की तरह नजर आ रही थी. आंखों पर स्टाइलिश चश्मा और दुल्हन के लिबास में काफी खूबसूरत लग रही थी. इस दौरान दोनों की जोड़ी काफी जच रही. स्टेज पर पहुंचने के दौरान रिचा ने सबसे पहले वरमाला डाली और उसके बाद रवि दहिया ने वरमाला डालकर अपनी अर्धांगिनी बना लिया. वहीं, इस दौरान रवि दहिया अपने शर्मीले अंदाज में भी नजर आए. रवि दहिया पिता ने कहा है कि हमने केवल एक रुपए का रिश्ता लिया है. क्या करती हैं पहलवान रवि दहिया की दुल्हनियां रिचा?  रिचा ने भी खुशी जताते हुए कहा कि वह वर्तमान में एमए जियोग्राफी की पढ़ाई कर रही है और यजीसी नेट की तैयारी में लगी है. उन्होंने कहा कि यह सब उनके लिए सपना जैसा है और वह सरल व सादगी पसंद परिवार में जाने से खुश हैं. वहीं, रवि दहिया ने कहा कि विवाह का यह दिन उनके लिए बेहद खास है. परिवार और दोस्तों के साथ होने से खुशी और बढ गई. एक रुपए की शादी पर उन्होंने कहा-“मैं अकेला ऐसा नहीं हूं. यह परंपरा पहले भी कई लोगों की ओर से निभाई जाती रही है. एक पिता जब बेटी दे देता है, उससे बडा कोई दहेज नहीं.” उन्होंने बिना दान-दहेज शादी कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया. रवि दहिया पिता ने कहा है कि हमने केवल एक रुपए का रिश्ता लिया है और लड़की से भी कोई नौकरी करवाने की इच्छा नहीं है. दोनों ही परिवार खेती-बाड़ी करते हैं. पिता ने कहा है कि उन्होंने पहले से ही यह निर्धारित कर लिया था कि कोई दहेज नहीं लेंगे और बिना दहेज के ही शादी करेंगे केवल ₹1 की शादी की है. रवि के पिता ने कहा कि एक अच्छा परिवार उन्हें मिला है और दोनों ही परिवार किसान हैं तो और भी ज्यादा खुशी है. रवि कुमार दहिया ने 2020 में टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीता था. मुझे खुशी ही की बेटी पहलवान परिवार में जा रही है- पिता रिचा के पिता रजनीश का यह भी कहना है कि उनकी बेटी पहलवान परिवार में जा रही है तो उन्हें बेहद खुशी भी है. पिता ने कहा कि उनकी बेटी का हमेशा से ही पढ़ाई पर फोकस रहा है और पिता का यह भी कहना है कि हमने भी अपनी बेटी को हमेशा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. पिता ने संदेश देते हुए कहा है कि बेटियां बोझ नहीं होती और आमतौर पर गांव में बेटियों को दसवीं और बारहवीं पास करते ही शादी की तरफ विचार करना शुरू कर देते हैं. लेकिन बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढाना चाहिए. कौन है रवि कुमार दहिया रवि कुमार दहिया रसलिंग जगत का जाना माना नाम है. उनका जन्म 12 दिसंबर 1997  में हुआ. वह फ्रीस्टाइल कुश्ती करते हैं और 2020 में टोक्यो ओलंपिक में रवि ने 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था. इससे पहले, उन्होंने दहिया 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक जीता था. वह तीन बार के एशियाई चैंपियन भी रहे हैं. उधर, बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने  10 साल की उम्र में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कुश्ती की ट्रेनिंग लेना शुरू किया था. उनके पिता राकेश दहिया किसान हैं.