samacharsecretary.com

इंग्लैंड की घातक गेंदबाज़ी का असर, ख्वाजा पवेलियन लौटे, ऑस्ट्रेलिया शुरुआती झटकों में लड़खड़ाया

इंग्लैंड  ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड एशेज 2025 का पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 21 नवंबर को पर्थ में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। हालांकि उनके इस फैसले पर मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट लेकर पानी फेर दिया। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 172 के स्कोर पर सिमट गई। स्टार्क ने 12.5 ओवर में 58 रन खर्च कर 7 विकेट लिए। इसके बाद बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने जेक वेदराल्ड को आउट किया। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने काफी देर क्रीज पर डटने की कोशिश की, मगर ब्रायडन क्रॉस और जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा। उस्मान ख्वाजा के रूप में ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 26 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। वह अब भी इंग्लैंड से 103 रन पीछे है। ट्रेविस हेड 25 गेंद में 20 रन और कैमरन ग्रीन 34 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार! ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान के साथ 50 के पार पहुंच गया है। ट्रैविस हेड और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। दिन का खेल खत्म होने में अब कुछ ही समय बाकी है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया एक और विकेट नहीं झेल सकती। जोफ्रा आर्चर ने मार्नस लाबुशेन को तो ब्रैंडन क्रॉस ने स्टीव स्मिथ को आउट कर इंग्लैंड को दो बैक टू बैक झटके दे दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 30 रन है। स्टीव स्मिथ ने 39वीं गेंद पर अपनी पारी का पहला चौका लगाया है। इस चौके के साथ वह 13 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड ने अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी के दम पर स्मिथ और लाबुशेन पर लगाम कस रखी है।

शुभमन गिल को लेकर बुरी खबर, BCCI ने कर दिया भारत के 38वें टेस्ट कप्तान का खुलासा

नई दिल्ली  शुभमन गिल इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने शुक्रवार 21 नवंबर को इसकी जानकारी दी। शुभमन गिल को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जिस वजह से वह रिटायर हर्ट हो गए थे। गिल की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था। हालांकि वह अगले ही दिन डिस्चार्ज हो गए। गिल दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के साथ गुवाहटी भी पहुंचे थे, मगर मैच के लिए फिट ना होने की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। ऋषभ पंत अब गुवाहटी टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।   बीसीसीआई ने शुक्रवार, 21 नवंबर को रिलीज जारी करते लिखा, 'टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी और दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया और अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया गया। वह 19 नवंबर, 2025 को गुवाहाटी गए। बदकिस्मती से, वह दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे और अपनी चोट की आगे की जांच के लिए मुंबई जाएंगे। गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी करेंगे।' ऋषभ भारतीय टेस्ट टीम के 38वें कप्तान होंगे, वहीं वह एमएस धोनी के बाद दूसरे ऐसे विकेट कीपर होंगे जो टेस्ट टीम को लीड करेंगे। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहटी में खेला जाना है। शुभमन गिल के बाहर होने से भारत का मिडिल ऑर्डर कमजोर पड़ जाएगा। उनकी जगह शुभमन गिल को मौका मिल सकता है, वहीं ध्रुव जुरेल नंबर-4 का भार संभाल सकते हैं। भारत की टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, आकाश दीप  

टीम इंडिया छोड़कर मुंबई लौटे शुभमन गिल, जानें अचानक आने की वजह

गुवाहटी इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 22 नवंबर से  में खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आ रही है। खबर है कि कप्तान शुभमन गिल टीम का साथ छोड़ गुवाहटी से मुंबई रवाना हो गए हैं और वह इस टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेने वाले। शुभमन गिल को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान गर्द में चोट लगी थी, जिस वजह से वह पहली पारी में रिटायर हर्ट हुए थे, वहीं दूसरी पारी में बैटिंग करने तक नहीं आए थे। बीसीसीआई ने 19 नवंबर को अपडेट देते हुए कहा था कि गिल टीम के साथ गुवाहटी जाएंगे, मगर उनके खेलने पर फैसला उनकी चोट को देखते हुए आगे लिया जाएगा।  रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल को गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया है और वे शुक्रवार को ही मुंबई के लिए निकल चुके हैं। यह युवा खिलाड़ी 19 नवंबर को टीम के साथ गया था, लेकिन 20 नवंबर को ट्रेनिंग के लिए नहीं आया। पता चला है कि वह अगले दो-तीन दिन मुंबई में आराम करेगा और फिर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से स्पेशलिस्ट की राय लेगा। अभी तक, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) जाने का कोई प्लान नहीं है और आने वाले दिनों में और क्लैरिटी मिलने की उम्मीद है। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। पंत टीम के उप-कप्तान है। पहले टेस्ट मैच में भी गिल के चोटिल होने के बाद उन्होंने कप्तानी की थी, हालांकि भारत उस मैच में 30 रनों से हारा था। शुभमन गिल के गुवाहटी टेस्ट से बाहर होने के बाद प्लेइंग XI में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उनकी जगह साई सुदर्शन को टीम में जगह मिल सकती है, वहीं अक्षर पटेल की जगह नीतिश कुमार रेड्डी को भी मौका दिया जा सकता है।

दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी से प्रभावित टूर्नामेंट, BCCI ने मैचों का स्थान बदला

 नई दिल्ली दिल्ली में पिछले कई सालों से सर्दियों में हवा जहरीली हो जाती है। इतनी जहरीली कि जो सांसें जिंदगी की पहचान होती हैं, वही बीमार करने लगती हैं। देश की राजधानी में वायु प्रदूषण का आलम ये रहता है कि अगर सर्दियों में कोई विदेशी टीम यहां खेले तो उसके खिलाड़ियों को मास्क लगाकर खेलने की नौबत आ जाती है। अब तो बीसीसीआई ने खुद ही दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर अपने एक अहम टूर्नामेंट के दिल्ली में होने वाले मैचों को आनन-फानन में मुंबई शिफ्ट कर दिया है।  रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने पुरुषों के अपने सालाना अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज को दिल्ली से मुंबई शिफ्ट कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड ने लिखित में नहीं, बल्कि मौखिक तौर पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक मैचों की मेजबानी के लिए तैयार रहने को कहा है। दिल्ली में वायु प्रदूषण में कोई सुधार नहीं हो रहा। गुरुवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'बहुत ही गंभीर' में रहा। सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई 400 पर पहुंच गया था। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता और ज्यादा खराब होगी। आनन-फानन में मुंबई को सौंपी गई मेजबानी इंडियन एक्सप्रेस ने एमसीए के सूत्रों को कोट किया है, 'हमें आज बीसीसीआई से कॉल आया था। उन्होंने हमें बताया कि एमसीए को अंडर-23 वनडे के नॉकआउट मैचों को अलॉट किया गया है क्योंकि राजधानी में बहुत ज्यादा वायु प्रदूषण है। उन हालात में क्रिकेट नहीं खेला जा सकता।' टूर्नामेंट का आखिरी लीग स्टेज मैच शुक्रवार को वडोदरा में है। टूर्नामेंट में 8 टीमें नॉकआउट स्टेज में खेलेंगी और आने वाले दिनों में उनका शेड्यूल जारी किया जाएगा। इससे पहले बीसीसीआई ने प्रदूषण के मद्देनजर ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट को दिल्ली से कोलकाता शिफ्ट किया था। इससे पहले अक्टूबर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। तब प्रदूषण कम था। जब श्रीलंका के खिलाड़ियों को मास्क पहनकर खेलना पड़ा था 2017 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आई हुई थी और दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली में टेस्ट मैच खेला गया। तब भी हवा बहुत जहरीली हो चुकी थी। टेस्ट मैच के दौरान एक्यूआई 316 से बढ़कर 390 हो गया था जिसकी वजह से श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों को मास्क लगाकर खेलते हुए देखा गया। मैच के दूसरे दिन तो श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरु गामेज को एक ओवर के बीच में ही सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और उस वजह से मैच को 17 मिनट के लिए रोकना पड़ा था। टेस्ट के दौरान एक वक्त को श्रीलंका के पास फील्डिंग करने के लिए सिर्फ 10 फिट खिलाड़ी ही रह गए थे और ड्रेसिंग रूम में ऑक्सिजन सिलिंडर मंगवाने पड़े थे।

एशेज में स्टार्क का जलवा: 100 विकेट लेकर बने इतिहास पुरुष, पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

  पर्थ  ऑस्ट्रेल‍िया और इंग्लैंड के बीच ऑप्टस स्टेडियम में एशेज सीरीज 2025-26 का पहला टेस्ट मैच हुआ. इस टेस्ट के पहले दिन (21 नवंबर) को म‍िचेल स्टार्क ने गजब का स्पेल फेंका. उन्होंने महज 39 रन के स्कोर पर इंग्लैंड के 3 विकेट धड़ाम कर द‍िए.  जो रूट (0) का म‍िचेल स्टार्क ने मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट किया करवाया जो उनका एशेज में 100वां व‍िकेट रहा. वह ऐसा करने वाले 21वें गेंदबाज रहे.  इसके साथ ही उन्होंने एक और अनोखी उपलब्ध‍ि हास‍िल कर ली. वह एशेज मे ऐसा करने पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए. एशेज में 100 विकेट लेने वाले वो ऑस्ट्रेलिया के 13वें गेंदबाज बन गए.  अनफिट पैट कमिंस और चोटिल जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में स्टार्क ने स्कॉट बोलैंड, डेब्यू कर रहे ब्रेंडन डॉगेट के साथ पेस अटैक की ज‍िम्मेदारी संभली. वहीं स्टार्क के पास पाकिस्तान के वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका होगा, जो लेफ्ट-आर्म पेसर के रूप में सबसे ज्यादा 414 टेस्ट विकेट के साथ टॉप पर हैं. जो इस सीरीज में वो पूरा कर लेंगे.  इसके साथ ही उन्होंने एक और अनोखी उपलब्ध‍ि हास‍िल कर ली. वह एशेज मे ऐसा करने पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए. एशेज में 100 विकेट लेने वाले वो ऑस्ट्रेलिया के 13वें गेंदबाज बन गए.  अनफिट पैट कमिंस और चोटिल जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में स्टार्क ने स्कॉट बोलैंड, डेब्यू कर रहे ब्रेंडन डॉगेट के साथ पेस अटैक की ज‍िम्मेदारी संभली. वहीं स्टार्क के पास पाकिस्तान के वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका होगा, जो लेफ्ट-आर्म पेसर के रूप में सबसे ज्यादा 414 टेस्ट विकेट के साथ टॉप पर हैं. जो इस सीरीज में वो पूरा कर लेंगे.  पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड पर्थ टेस्ट में  इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, जैक क्रॉउली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड  एशेज सीरीज का शेड्यूल (2025–26)     पहला टेस्ट: 21–25 नवंबर, पर्थ     दूसरा टेस्ट: 4-8 दिसंबर, गाबा, ब्रिस्बेन (D/N), 9.30 बजे     तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर, एडिलेड ओवल, सुबह 5 बजे     चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न, सुबह 5 बजे     पांचवां: 4-8 जनवरी, सिडनी, सुबह 5 बजे     (भारतीय समयानुसार सभी मैचों की टाइमिंग )  

पहला सेशन बना एशेज का ब्लॉकबस्टर—इंग्लैंड की तेज शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया की टॉप ऑर्डर धराशायी

पर्थ  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.  इंग्लैंड टीम की ओर से इस समय बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस मैच की लाइव कवरेज और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. अब लंच के बाद खेल शुरू हुआ है.  उट करवा द‍िया. स्टार्क ने कुल म‍िलाकर पहले घंटे में ही इंग्लैंड की कमर तोड़ दी.  रूट का व‍िकेट स्टार्क का एशेज में 100वां व‍िकेट रहा. यह मुकाम हासिल करने वाले कुल 21वें बॉलर और पहले लेफ्ट-आर्म सीमर रहे. उनका 44.8 का स्ट्राइक रेट इन 21 बॉलर्स में अब तक का सबसे अच्छा है.  रूट के आउट होने के बाद ओली पोप और हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाए. इसके बाद कंगारू टीम के अंतर‍िम कप्तान स्टीव स्म‍िथ ने एक चाल चली और कैमरन ग्रीन को ओवर थमाया. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में खतरनाक द‍िख रहे ओली पोप को lBW आउट क‍िया. पोप ने 58 गेंदों पर 46 रन बनाए.   इंग्लैंड टीम का स्कोरकार्ड पहली पारी ख‍िलाड़ी     व‍िकेट     रन  जैक क्रॉउली     c ख्वाजा b स्टार्क      00 बेन डकेट      LBW स्टार्क      21 ओली पोप      LBW ग्रीन     46 जो रूट      c लाबुशेन b स्टार्क     00 हैरी ब्रूक      नाबाद      28 बेन स्टोक्स      नाबाद      04 विकेट पतन: 1-0 (जैक क्रॉउली, 0.6 ओवर), 2-33 (बेन डकेट, 6.4 ओवर), 3-39 (जो रूट, 8.5 ओवर), 4-94 (ओली पोप, 19.6 ओवर) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड की पहली ओपनिंग पार्टनरशिप (2010/11 के बाद से) 0 – स्ट्रॉस & कुक, ब्रिस्बेन 2010/11 28 – कुक & कारबेरी, ब्रिस्बेन 2013/14 2 – कुक & स्टोनमैन, ब्रिस्बेन 2017/18 0 – बर्न्स & हसीब हमीद, ब्रिस्बेन 2021/22 0 – क्रॉली & डकेट, पर्थ 2025/26 स्टार्क के डेब्यू के बाद से पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट 24 – मिचेल स्टार्क (स्ट्राइक रेट 42.0) 19 – जेम्स एंडरसन (स्ट्राइक रेट 70.7) 10 – केमार रोच (स्ट्राइक रेट 52.8) डकेट Vs स्टार्क: 8 पारियां, 112 गेंदें, 98 रन, 4 बार आउट, औसत: 24.50 शोएब बशीर को नहीं मिला मौका, अंग्रेजों ने उतारे 4 पेसर  पैट कमिंस चोटिल होने के चलते पहले टेस्ट से बाहर हैं, ऐसे में कंगारू टीम की ओर से कप्तानी की बागडोर स्टीव स्मिथ संभाल रहे हैं.  इस मुकाबले में ऑस्ट्रेल‍िया की प्लेइंग 11 में दो प्लेयर्स जेक वेदरल्ड और ब्रेंडन डॉगेट का डेब्यू हुआ है. वहीं इंग्लैंड ने इस मुकाबले में 4 पेसर्स उतारे हैं. शोएब बशीर टीम में नहीं हैं, जबकि वो 12 सदस्यीय स्क्वॉड में थे.  एशेज में किसका पलड़ा भारी ऑस्ट्रेलिया 2017-18 से लगातार एशेज अपने पास रखे हुए है. इंग्लैंड ने आखिरी बार 2015 में एशेज जीती थी. पिछली बार जब इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया गया था, तो उसे 0-4 से करारी हार मिली थी. वैसे भी 2010-11 के बाद इंग्लिश टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एशेज सीरीज नहीं जीत पाई है. दोनों के बीच आखिरी सीरीज साल 2023 में इंग्लैंड में हुई थी, जो 2-2 से बराबरी पर छूटी थी. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह 74वीं एशेज सीरीज है. 73 में से ऑस्ट्रेलिया ने 34 सीरीज जीती है. वहीं इंग्लैंड के खाते में 32 सीरीज जीत गई. सात सीरीज ड्रॉ पर भी छूटी. ऑस्ट्रेलिया में खेली गई 36 सीरीज में से मेजबान ने 20, जबकि इंग्लैंड ने 14 सीरीज जीती. पिछली 5 सीरीज की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया ने 2 और इंग्लैंड ने एक में जीत हासिल की. 2 सीरीज बराबरी पर छूटी. डॉन ब्रैडमैन के नाम पर एशेज में सबसे ज्यादा रन (5028) हैं. वहीं शेन वॉर्न 195 विकेटों के साथ सबसे कामयाब बॉलर रहे हैं. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच कितने टेस्ट हुए? ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 361 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान कंगारू टीम ने 152 मैचों में जीत हासिल की. जबकि इंग्लैंड ने 112 मुकाबले जीते. 97 टेस्ट मैच ड्रॉ पर भी छूटे. यानी आंकड़ों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी रहा है. वैसे भी ऑप्टस स्टेडियम में इंग्लैंड ने अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. वहीं इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार है. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने चार में जीत हासिल की और एक में हार मिली. एशेज सीरीज का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है. जबकि जियोहॉटस्टार और उसके वेबसाइट पर भी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही. पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 7.50 बजे से शुरू होगा. वहीं दूसरे टेस्ट की टाइमिंग भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9.30 बजे रखी गई है. बाकी के तीन टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से शुरू होंगे. ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (H2H) कुल टेस्ट मैच: 361 ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 152 इंंग्लैंड ने जीते: 112 ड्रॉ: 97 ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, जैक क्रॉउली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड 

फीफा रैंकिंग में स्पेन शीर्ष पर

जिनेवा फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) की ओर जारी की ताजा विश्व रैंकिंग में स्पेन 1877.18 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। ताजा रैंकिंग के अनुसार इस दौरान कुल 149 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए, जिसमें 74 मैत्री मैच शामिल हैं। रैंकिंग में अर्जेंटीना 1873.33 अंक के साथ दूसरे, फ्रांस 1870 अंक के साथ तीसरे और इंग्लैंड 1834.12 अंक के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है। ब्राजील को दो स्थान का फायदा हुआ है वह 1760.46 अंक के साथ दो पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर आ गया, जबकि पुर्तगाल 1760.38 अंक छठे और नीदरलैंड्स 1756.27 अंक सातवें स्थान पर आ गये। नॉर्वे से 4-1 से हारने के बाद इटली शीर्ष 10 से नीचे गिरकर 1702.06 अंक के साथ 12वें स्थान पर खिसक गया। बेल्जियम 1730.71 अंक आठवें, जर्मनी 1724.15 अंक नौंवे और क्रोएशिया 1716.88 अंके साथ 10वें स्थान पर है।  

गिल अनफिट, गुवाहाटी में पंत संभालेंगे कप्तान की कमान

गुवाहाटी शुभमन गिल पिछले हफ्ते कोलकाता में पहले टेस्ट के दौरान लगी गर्दन की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाने के कारण शुक्रवार को गुवाहाटी में शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट से बाहर हो जाएंगे। उप कप्तान ऋषभ पंत उनकी जगह कप्तान होंगे। माना जा रहा है कि मेडिकल सलाह के अनुसार, अगर गिल इतनी जल्दी खेलते हैं तो उनकी गर्दन में ऐंठन दोबारा होने का खतरा ज्यादा है। उन्हें और आराम करने की सलाह दी गई है। इस बात का असर 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले तीन मैचों के लिए वनडे टीम में उनके सिलेक्शन पर भी पड़ सकता है। उस सीरीज के लिए टीम 23 नवंबर को चुने जाने की उम्मीद है। गिल के बाहर होने की वजह से, इंडिया को उनकी जगह साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और नीतीश कुमार रेड्डी में से किसी एक को चुनना होगा। कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गिल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जब भारत की पहली पारी में सिर्फ तीन बॉल खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया गया था। तीसरे दिन की सुबह, बीसीसीआई ने कहा कि वह टेस्ट में आगे हिस्सा नहीं लेंगे। भारत 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर आउट हो गया और पिच पर बाउंस भी ठीक नहीं था, जिसके बाद भारत 30 रन से मैच हार गया। गिल अक्टूबर 2024 में गर्दन में ऐंठन के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे।  

मुशफिकुर–लिटन की धमाकेदार सेंचुरी, मीरपुर में आयरलैंड 98/5 पर संकट में

नई दिल्ली  आयरलैंड के खिलाफ मीरपुर में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है। पहले उसने पहली पारी में 476 रन का विशाल स्कोर बनाया और दिन का खेल खत्म होने तक 100 रन से पहले ही आयरलैंड की आधी टीम को आउट कर दिया है। दूसरे दिन मुशफिकुर रहमान ने अपने सौंवे टेस्ट में शतक जड़कर इतिहास रचा। लिटन दास ने 128 रन की सबसे बड़ी पारी खेली।   सुबह बांग्लादेश ने बुधवार के स्कोर 292 रन पर 4 विकेट से आगे का खेल शुरू किया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर 99 रन पर नाबाद रहे मुशफिकुर रहीम ने दूसरे दिन अपना शानदार शतक पूरा किया। यह उनका 100वां टेस्ट था। हालांकि शतक बनाने के बाद वह ज्यादा टिक नहीं सकें और 106 रन बनाकर मैथ्यू हम्फ्रीज की गेंद पर बल्बिर्नी को कैच थमा बैठे। रहीम ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 5 चौके जड़े। लिटन दास ने भी जड़ा शानदार सैकड़ा बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने भी शानदार शतक जड़ा। वह अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे। दास ने 192 गेंदों में 128 रन की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके अलावा मेहिदी हसन मिराज ने 47 रन की पारी खेली। मोमिनुल हक ने भी 63 रन बनाए और पहले दिन ही उनका विकेट गिर गया था। आयरलैंड के एंडी मैकब्राइन ने झटके 6 विकेट आयरलैंड की तरफ से एंडी मैकब्राइन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके। मैथ्यू हम्फ्रीज और गेविन हो को 2-2 कामयाबियां मिलीं। बल्लेबाजों के बाद अब बारी थी बांग्लादेश के गेंदबाजों के जौहर दिखाने की। उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम की आधी टीम को सिमटा दिया। गुरुवार को स्टंप तक आयरलैंड की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 98 रन ही बना सकी। आयरलैंड पर फॉलो ऑन का खतरा बांग्लादेश की तरफ से हसन मुराद ने 2 विकेट लिए हैं। मेहिदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम और खालिद अहमद ने 1-1 विकेट झटके हैं। मैच पर अब बांग्लादेश का शिकंजा कस चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश को आयरलैंड पर 378 रन की बढ़त हासिल है। मेहमान टीम पर फॉलो ऑन का खतरा मंडरा रहा है।  

एशेज की शुरुआत से पहले संकट! बिना कमिंस-हेजलवुड के उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट शुक्रवार से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही हैं। जहां ऑस्ट्रेलिया को यह मैच नियमित कप्तान पैट कमिंस और जॉश हेजलवुड के बिना ही खेलना पड़ेगा तो वहीं इंग्लैड केवल दूसरी बार जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के साथ कोई टेस्ट मैच खेलेगा। इस मैच में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते दिखेंगे। ऑस्ट्रेलिया दो 31 वर्षीय खिलाड़ियो को डेब्यू करने का मौक़ा दे रहा है जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज जेक वेदरॉल्ड भी शामिल हैं जो पिछले सीजन की शेफ़ील्ड शील्ड में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे थे। उनके अलावा तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट भी अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। 2019 के बाद यह पहला मौक़ा होगा जब एक ही टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया दो खिलाड़ियों का डेब्यू कराएगा। मार्नस लाबुशेन की भी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है जिन्हें वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ पिछली सीरीज के दौरान अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में रखा गया था। बो वेब्स्टर इस मैच में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह लेकर कैमरन ग्रीन छह नंबर पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे। स्कॉट बोलैंड के साथ अब डॉगेट भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन रहे हैं जिससे एक नया इतिहास बनेगा। डॉगेट ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेलने वाले तीसरे मूलनिवासी खिलाड़ी बनेंगे। पहली बार ऐसा होगा जब ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट प्लेइंग इलेवन में दो मूलनिवासी खेलते दिखेंगे। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: 1 जेक वेदरॉल्ड, 2 उस्मान ख़्वाजा, 3 मार्नस लाबुशेन, 4 स्टीवन स्मिथ (कप्तान), 5 ट्रैविस हेड, 6 कैमरन ग्रीन, 7 एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), 8 मिशेल स्टार्क, 9 नाथन लियोन, 10 स्कॉट बोलैंड, 11 ब्रेंडन डॉगेट। इंग्लैंड इंग्लैंड ने बुधवार को 12 सदस्यीय टीम घोषित की, जिसमें शोएब बशीर के बाहर होने की संभावना है। मार्क वुड को खेलने की अनुमति मिल गई है। यह फरवरी की चैंपियंस ट्रॉफ़ी के बाद उनका पहला मैच होगा और पिछले अगस्त के बाद पहला टेस्ट। ओली पोप, जिन्होंने भारत के ख़िलाफ इंग्लैंड के पिछले टेस्ट में कप्तानी की थी को उप-कप्तान पद से हटाकर हैरी ब्रूक को यह ज़िम्मेदारी दी गई है। इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन इंग्लैंड (संभावित): 1 जैक क्रॉली, 2 बेन डकेट, 3 ओली पोप, 4 जो रूट, 5 हैरी ब्रूक, 6 बेन स्टोक्स (कप्तान), 7 जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), 8 ब्राइडन कार्स, 9 गस एटकिंसन, 10 मार्क वुड, 11 जोफ़्रा आर्चर पिच का मिजाज क्यूरेटर आइज़ैक मैकडॉनल्ड का अनुमान है कि पिच तेज गेंदबाज़ों को वह ‘गति और उछाल’ प्रदान करेगी जिसके लिए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट लंबे समय से जानी जाती है। हालांकि, टेस्ट आगे बढ़ने के साथ-साथ पिच पर दरारें भी पड़ सकती हैं। पर्थ में टेस्ट से पहले मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा है और पूरे मैच के दौरान ऐसा ही रहने की उम्मीद है, जहां तापमान अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बीच-बीच में हल्की बारिश की भी संभावना है। इंग्लैंड के करीब 10,000 प्रशंसक पहले टेस्ट के लिए पर्थ में मौजूद हैं, और पूरी सीरीज के दौरान 40,000 से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है।