samacharsecretary.com

CSK vs LSG मैच के बाद नया विवाद, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल से मचा हड़कंप

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अभियान पूरी तरह पटरी पर लौट चुका है. 10 मई (रविवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन सीएसके ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराया. लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस बाहर हो गई, वहीं सीएसके अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई.   इस मुकाबले में खेल से ज्यादा चर्चा डगआउट में दिखे एक मोबाइल फोन की हो रही है. मैच के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल एक सदस्य को डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद फैन्स लगातार सवाल उठा रहे हैं और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) से जांच की मांग भी कर डाली. सवाल उठ रहे हैं कि जब डगआउट के अंदर मोबाइल फोन पूरी तरह बैन हैं, तो फिर सपोर्ट स्टाफ के पास यह डिवाइस कैसे पहुंचा. फिक्सिंग रोकने के लिए बने हैं ऐसे नियम आईपीएल के नियमों के तहत मैच के दौरान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या किसी भी अनधिकृत कम्युनिकेशन डिवाइस के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होती. इन नियमों को बेहद सख्ती से लागू किया जाता है ताकि स्पॉट फिक्सिंग रोकी जा सके, सट्टेबाजी पर नजर रखी जा सके और मैच से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक ना हो. खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम पहुंचते ही अपने मोबाइल फोन एसीयू अधिकारियों के पास जमा कराने होते हैं. यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस से नाराज हैं कप्तान हार्दिक पंड्या? इंस्टाग्राम एक्टिविटी से बढ़ीं अटकलें डगआउट में मोबाइल जैसे डिवाइस के दिखाई देने के बाद अब यह मामला गंभीर माना जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि बीसीसीआई की एसीयू इस पूरे मामले की औपचारिक जांच कर सकती है. अब तक ना तो लखनऊ सुपर जायंट्स और ना ही बीसीसीआई की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. लेकिन सोशल मीडिया पर यह विवाद तेजी से फैल चुका है और फैन्स लगातार पारदर्शिता और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसी सीजन राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैनेजर रोमी भिंडर कुछ इसी तरह डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए थे. भिंडर पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. बीसीसीआई ने भिंडर को चेतावनी दी थी कि वो भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना करें. आईपीएल में लगातार सामने आ रहे विवादों और प्रोटोकॉल उल्लंघनों के चलते बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजी टीम्स को 8 पन्नों की नई एडवाइजरी भेज दी है. इस एडवाइजरी में साफ बताया गया कि खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य नियमों का सख्ती से पालन करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी. हालांकि इस एडवाइजरी का असर होता नहीं दिख रहा है.  

IPL 2026: प्लेऑफ से बाहर होते ही हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के रिश्तों पर उठे सवाल

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार (10 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) खिलाफ मुकाबला 2 विकेट से गंवा दिया. इस हार के चलते मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई. मुंबई इंडियंस के बाहर होने के तुरंत बाद कप्तान हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गए. हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल पाए थे. हार के बाद हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया. उस दौरान मुंबई इंडियंस का अकाउंट उनकी फॉलोइंग लिस्ट में दिखाई नहीं दे रहा था. हार्दिक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोइंग लिस्ट 151 से घटकर 150 हो गई थी. इसके चलते मुंबई इंडियंस और हार्दिक के बीच रिश्तों में खटास की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं. सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट्स वायरल होने लगे और देखते ही देखते मामला ट्रेंड करने लगा. हालांकि यह मामला ज्यादा देर तक नहीं चला. कुछ ही मिनटों बाद हार्दिक पंड्या की फॉलोइंग लिस्ट फिर से 151 हो गई और मुंबई इंडियंस का अकाउंट दोबारा नजर आने लगा. अब फैन्स पूछ रहे हैं कि कि इंस्टाग्राम में कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई थी या हार के बाद हार्दिक की नाराजगी बाहर आ गई. रोहित शर्मा की जगह बने थे कप्तान हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी और कप्तानी पहले से ही काफी विवादों में रही है. आईपीएल 2024 से पहले में जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया था, तब फैन्स का एक बड़ा वर्ग इस फैसले से खुश नहीं था. तब से टीम के हर खराब प्रदर्शन और हार्दिक के हर फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस होती रही है. आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या दोनों के लिए निराशाजनक रहा. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, जबकि हार्दिक का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने इस सीजन अब तक 8 मैच खेलकर 146 रन बनाए और 4 विकेट लिए. इसके अलावा पीठ में ऐंठन और फिटनेस समस्याओं की वजह से वो तीन मुकाबले भी नहीं खेल पाए. हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी संभाली. हाल ही में पिता बनने के बावजूद सूर्या टीम के साथ जुड़े रहे और टीम को संभालने की जिम्मेदारी निभाई. अब तक ना तो हार्दिक पंड्या और ना ही मुंबई इंडियंस की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. ऐसे में फिलहाल इसे सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें माना जा रहा है. लेकिन मुंबई इंडियंस के खराब सीजन और हार्दिक को लेकर पहले से चल रही बहस की वजह से यह मामला इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.

आरसीबी की जीत के बाद मुंबई इंडियंस बाहर, मुकाबला सिर्फ 2 विकेट से तय

रायपुर आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ 2 विकेट से हार मिली। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की उम्मीद खत्म हो गई है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मैच को जीत लिया। टीम को जीत के लिए 6 गेंद पर 15 रन चाहिए थे। राज बावा ने 5 अतिरिक्त रन दिए। आखिरी गेंद पर रासिख सलाम ने दो रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस जीत से आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए फिफ्टी ठोकी टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ही ओवर में रेयान रिकेल्टन को महज 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद रोहित शर्मा 10 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हुए। 28 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही एमआई की पारी को नमन धीर और तिलक वर्मा ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई। नमन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। अपनी इस पारी में तिलक ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। विल जैक्स सिर्फ 10 रनों का ही योगदान दे सके, जबकि राज बावा 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले। क्रुणाल पंड्या ने खेली मैन विनिंग पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली को दीपक चाहर ने गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रजत पाटीदार बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 8 रन बनाकर आउट हुए। जैकब बेथेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 27 रन बनाने के बाद कॉर्बिन बॉश का शिकार बने। जितेश शर्मा 12 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टिम डेविड को कॉर्बिन बॉश ने पहली ही गेंद पर रयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। क्रुणाल पांड्या ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और 46 गेंदों में 73 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी में क्रुणाल ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। भुवनेश्वर कुमार 2 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रसिख सलाम ने नाबाद 3 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे। गेंदबाजी में एमआई की ओर से कॉर्बिन बॉश ने 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट अपने नाम किए।

चेन्नई सुपर किंग्स की दमदार जीत, उर्विल पटेल की आतिशी पारी से लखनऊ को 5 विकेट से हराया

चेन्नई   आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से बुरी तरह रौंद दिया है। इस मैच में उर्विल पटेल ने तूफानी पारी खेलते हुए आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने 13 गेंदों में यह कमाल कर जायसवाल की बराबरी की। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार दोपहर को खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203 रन बनाए और 204 रनों का विशाल लक्ष्य दिया जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के बिना चले 4 गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आज के मैच में उर्विल पटेल ने इतिहास लिखा। यह मैच याद रखा जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। CSK- 208/5 (19.2 ओवर) Lucknow LIVE Score 203/8 (20 ओवर) चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और मुकेश चौधरी लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव

टॉस आरसीबी के नाम, मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी से बड़ा झटका

रायपुर    आज आईपीएल 2026 में डबर हेडर यानी दो मैच हैं। रविवार को दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। यह एमआई के लिए 'करा यो मरो' मैच है। आरसीबी ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। एक बार एमआई की बागडोर सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की पीठ में परेशानी है। वह इसी वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और एमआई मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। दोनों की जब 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत हुई थी, तब आरसीबी ने 18 रनों से विजयी परचम फहराया था। पांच बार की चैंपियन मुंबई अब हार का बदला लेने की फिराक में होगी लेकिन आरसीबी से लोहा आसान नहीं होगा। एमआई अंक तालिका में फिलहाल नौवें स्थान पर है। उसने 10 मैचों में से सिर्फ तीन जीते (6 अंक) हैं। मुंबई यदि आज हार गई तो प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी 12 अकों के साथ तालिका में चौथे पायदान पर है। उसने 10 मैचों में से छह जीते हैं। एमआई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आरसीबी मैच के लिए उपलब्ध हैं। सूर्यकुमार की पत्नी ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है। ऐसे में सूर्या के खेलने को लेकर थोड़ी अनिश्चितता थी लेकिन टीम मैनेजमेंट ने बताया वह रायपुर में खेलेंगे। उन्होंने हार्दिक की गैर मौजूदगी में चार मई को एलएसजी मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। आरसीबी की संभावित XII: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार। मुंबई इंडियंस की संभावित XII: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या/शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर।

IPL 2026: पंजाब-दिल्ली भिड़ंत, धर्मशाला में हाईवोल्टेज मुकाबला कल

 धर्मशाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 55वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। ये मुकाबला धर्मशाला में होगा, इस संस्करण यहां पहला मैच खेला जाएगा। PBKS ने अब तक 10 मैच खेले हैं। 6 मुकाबलों में उसे जीत और 3 मैच में हार मिली है। DC ने 11 मैच खेले हैं। 4 में उसे जीत और 7 मुकाबलों में हार मिली है। ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच है कांटे की टक्कर IPL में दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान DC को 17 मैच में जीत मिली है। PBKS ने 18 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। इस संस्करण दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा। पहले मुकाबले में PBKS को 6 विकेट से जीत मिली थी। IPL 2025 में पहला मैच DC ने 6 विकेट से जीता था। दूसरे मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS PBKS को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 33 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी बेहद खराब रही थी। ऐसे में टीम उस मुकाबले को भूलाकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है DC DC को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम के बल्लेबाज पिछले 2 मैच में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में केएल राहुल और नितीश राणा जैसे बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क बेहतर करना चाहेंगे। संभावित एकादश: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर DC: करुण नायर, कुलदीप यादव, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल और डेविड मिलर। PBKS: प्रियंश आर्य, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद और मुशीर खान। कैसा रहता है धर्मशाला की पिच का मिजाज? धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से मंगवाई गई काली मिट्‌टी से तैयार की गई है। इस मिट्‌टी में बालू की मात्रा न के बराबर होती है। इसके चलते पिचों पर गति और उछाल दोनों मिलता है। यहां आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ स्पिनर्स भी जलवा दिखा सकते हैं। इसी तरह तेजी और अच्छा उछाल होने से टिकने के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। ऐसा रहेगा धर्मशाला का मौसम एक्यूवेदर के अनुसार, 11 मई को धर्मशाला का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 12 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें PBKS के लिए कॉनॉली ने पिछले 10 मैचों में 171.36 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए हैं। प्रभसिमरन के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 364 रन निकले हैं। DC के लिए राहुल ने पिछले 10 मैच में 180.69 की स्ट्राइक रेट से 468 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में अर्शदीप ने पिछले 10 मैच में 10.42 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं। DC से अक्षर ने पिछले 10 मैचों में 8.3 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? PBKS और DC के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शूटिंग चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य शूटिंग अकादमी में आयोजित “24वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट्स)” के अंतर्गत शनिवार को 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम सीनियर, जूनियर एवं यूथ वर्ग की स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम सीनियर वर्ग में राजस्थान की जोड़ी ने जीता स्वर्ण प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम सीनियर स्पर्धा में राजस्थान के दिव्यांश एस पंवार एवं मनीषा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 503.6 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रेलवे की अर्जुन बाबूता एवं सोनम उत्तम की टीम ने 502.5 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ एवं इस्मिता की जोड़ी ने 438.3 अंक अर्जित कर कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में हरियाणा का दबदबा वहीं, 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में हरियाणा की अमीरा एवं रोहित कन्यन की जोड़ी ने 501.9 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ एवं स्वास्तिका ने 501.0 अंक के साथ रजत पदक प्राप्त किया। महाराष्ट्र की अवनी राठौड़ एवं प्रीतम केंद्रे की टीम ने 432.8 अंक अर्जित कर कांस्य पदक हासिल किया। यूथ वर्ग में महाराष्ट्र की जोड़ी रही अव्वल 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम यूथ वर्ग में महाराष्ट्र की शाम्भवी एवं वेदांत वाघमारे की जोड़ी ने 496.6 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उत्तरप्रदेश के अंश डबास एवं कोपल ने 496.1 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि पश्चिम बंगाल के स्वास्तिका एवं अभिनव शॉ ने 434.7 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, रेलवे, सेना एवं अन्य संस्थानों के खिलाड़ियों ने सहभागिता करते हुए उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया। यह आयोजन युवाओं में शूटिंग खेल के प्रति रुचि, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 15 मई तक आयोजित होंगी विभिन्न स्पर्धाएँ उल्लेखनीय है कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 03 मई 2026 से 15 मई 2026 तक म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न राइफल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। खेल मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ मप्र के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। सारंग ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना एवं अकादमियों के माध्यम से देश को भविष्य के श्रेष्ठ खिलाड़ी मिलते रहेंगे।  

ऐतिहासिक नैनीताल ट्रेड्स कप हॉकी टूर्नामेंट में 32 टीमों की होगी रोमांचक भिड़ंत

नैनीताल उत्तराखंड में झीलों की नगरी नैनीताल में एक बार फिर हॉकी का रोमांच लौटने जा रहा है। लंबे अंतराल और व्यवधानों के बाद अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भव्य अंदाज में किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अपना 100वां वर्ष मना रहा है, जिसे यादगार बनाने के लिए आयोजक संस्था जिला क्रीड़ा एसोसिएशन (डीएसए) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ आगामी 04 जून से होगा जबकि फाइनल मुकाबला 24 जून को खेला जाएगा। अभी तक देशभर की 32 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेने की सहमति दे दी है, जबकि अभी और टीमों की आने की संभावना है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 1.50 लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों की राशि में भी वृद्धि की गई है। हॉकी सचिव चंद्र लाल साह ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, केरल सहित उत्तर प्रदेश के रामपुर, पीलीभीत और लखनऊ की नामी टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया से प्रतियोगिता के आयोजन की आधिकारिक अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है। प्रतियोगिता के प्रारूप के अनुसार 04 जून से 17 जून तक नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे जबकि 18 जून से लीग चरण के मैच शुरू होंगे। महासचिव के अनुसार प्रतियोगिता के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। प्रतियोगिता के शताब्दी वर्ष को देखते हुए टूर्नामेंट को भव्य रूप से मनाया जायेगा।  

फ्लाइट में स्मोकिंग विवाद में फंसे युजवेंद्र चहल, क्या क्रिकेटर को जाना पड़ेगा जेल?

मुंबई भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडि पर तेज से वायरल हो रहा है जिसमें वो फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखाई दे रहें। इस पर अब सोशल मीडिया लेकर क्रिकेट के कई दिग्गज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI से सख्त एक्शन की बात करते हुए चहल को जेल भेजने की बात मांग कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल इस समय चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने हैदराबाद की फ्लाइट में वेप/ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया। जिसका वीडियो पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद अब चहल के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। पहले भी हुआ था वीडियो वायरल आईपीएल 2026 में किसी खिलाड़ी द्वारा ई-सिगरेट पीने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले राजस्थान रॉयल के कप्तान रियान पराग का वीडियो भी सामने आया था। पराग को मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते देखा गया था। इसके बाद उन पर एक्शन लेते हुए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया था। अब चहल की फ्लाइट में वेप पीने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन चहल की हरकत को अपराध बताते हुए उन्हें जेल भेजे जाने की मांग की है। शिवरामकृष्णन ने पूरे विवाद पर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाना घटना की गंभीरता को देखते हुए काफी कम है। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि चहल को जेल भेजा जाए। शिवरामकृष्णन ने एक्स पर लिखा कि भारत में ई-सिगरेट बैन है। चहल को जेल में होना चाहिए। कानून बनाकर अगर उन्हें लागू नहीं किया जाए तो उनका कोई फायदा नहीं है। मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना तो बहुत कम है। अगर कोई आम आदमी ऐसी हरकत करता तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती?” BCCI ने जारी की चेतावनी इसी बीच BCCI के सचिव देवजीत सैकिया एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि, ड्रेसिंग रूम और टूर्नामेंट वेन्यू के अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में वेपिंग के मामले BCCI के सामने आए हैं। भारत में लागू कानून के तहत वेप और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंधित हैं। टूर्नामेंट परिसर में ऐसा करने वाला कोई भी व्यक्ति न सिर्फ BCCI और IPL के नियमों का उल्लंघन कर रहा है। इसके लिए सख्त कार्रवाई की जा सकती है।  

C S K vs L S G: हार मतलब लगभग खत्म हो सकती है एलएसजी की उम्मीद

चन्नई  चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 53वां मैच खेला जाएगा, जिसमें सीएसके का मकसद जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने पर सीएसके की नजरें पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अब तक 10 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने अपने पिछले दो मुकाबलों में मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 8-8 विकेट से मैच जीतकर शानदार फॉर्म हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स का लक्ष्य अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज करना होगा ताकि वे प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंच सके। 10 में से 7 हार लखनऊ के नाम दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स 10 में से 7 हार झेलकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। हालांकि, लगातार 6 हार के बाद टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध अपना पिछला मुकाला 9 रन से जीता था। भले ही एलएसजी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बेहद कम हैं, लेकिन यह टीम शेष मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए दौड़ में बने रहने के साथ अन्य टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मैच जीते, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दो बार विजयी रही है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। ऐसी हैं दोनों टीमें: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, और मोहसिन खान।