samacharsecretary.com

सर्वपितृ अमावस्या: यहां जलाएं दीपक और पाएं धन-समृद्धि व पितरों का आशीर्वाद

सर्वपितृ अमावस्या साल 2025 में 21 सितंबर को पड़ रही है. सर्वपितृ अमावस्या पितृपक्ष का आखिरी दिन है, इस दिन पितरों की विदाई होती है. पितृपक्ष का आखिरी दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है. इस दिन सभी पितरों का श्राद्ध किया जाता है और उनका तर्पण कर उन्हें मोक्ष प्राप्त कराते हैं. सर्वपितृ अमावस्या के दिन किए गए उपाय से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वंशजों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. साथ ही, लक्ष्मी जी की कृपा से धन-धान्य की वृद्धि होती है. श्राद्ध पक्ष का आखिरी दिन सर्वपितृ अमावस्या होता है. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन किए गए श्राद्ध कर्म से पितर प्रसन्न होकर परिवार पर कृपा बरसाते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. सर्वपितृ अमावस्या के दिन बहुत से ऐसे कार्य हैं जिनको करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. जानते हैं इस दिन घर में किन जगह दीपक जलाने से जीवन से अंधकार दूर होता है और जीवन में खुशहाली आती है. इन जगहों पर जलाएं दीपक     घर में दक्षिण दिशा को पितरों का स्थान माना गया है. घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं. शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर 1-3 दीपक जलाएं.यह दीपक तिल के तेल का जलाएं,     एक दीपक तुलसी के पौधे के पास जलाएं. तुलसी में घी के तेल का दीपक जलाएं.     पीपल के पेड़ में पितरों का वास माना गया है. सर्वपितृ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.     घर में जहां पितरों की तस्वीर लगी हो उनकी तस्वीर के सामने दीपक जलाएं. ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है.     पितरों का तर्पण करने के बाद बहते नदी के जल में 1 दीपक जलाकर बहाएं.  

इस अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, ऐसे करें पितरों को प्रसन्न

साल 2025 में 21 सितंबर, रविवार का दिन विशेष महत्व रखता है. इस दिन बनने वाले अद्भुत संयोग से इसका महत्व और भी बढ़ गया है. साल 2025 में 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या और साल का आखिरी सूर्य ग्रहण एक साथ पड़ रहा है. यह एक दुर्लभ संयोग है. इस दिन को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दिन किए जाने वाले विशेष उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो सकता है, साथ ही पितरों का आशीर्वाद बना रहेगा. सर्वपितृ अमावस्या का महत्व श्राद्ध पक्ष का आखिरी दिन सर्वपितृ अमावस्या होता है. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन किए गए श्राद्ध कर्म से पितर प्रसन्न होकर परिवार पर कृपा बरसाते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. दुर्लभ संयोग 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा. इसी दिन आश्विन माह की अमावस्या भी है. इस दिन उन सभी पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है. अतः इस दिन सभी पितरों के नाम से श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण अवश्य करना चाहिए. 21 सितंबर को करें ये उपाय दान इस दिन पितरों की आत्मा की शांति और ग्रहण के बाद पुण्य लाभ के लिए दान अवश्य करें. हिंदू धर्म में दान-पुण्य को अत्यंत महत्व दिया गया है. इस दिन गेहूं, चावल, वस्त्र, दूध और चीनी का दान करना शुभ माना जाता है. इससे पितरों के साथ-साथ भगवान सूर्य देव की कृपा भी प्राप्त होती है. पीपल के पेड़ की पूजा 21 सितंबर को पीपल के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि पीपल में पितरों का वास होता है. इस दिन पीपल की जड़ पर जल अर्पित करें और दीपक जलाएं. पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए यह उपाय अत्यंत फलदायी माना जाता है. पंचबलि करें सर्वपितृ अमावस्या के दिन पंचबलि जरूर करना चाहिए. इस दिन पांच जीवों को भोजन करना चाहिए. ऐसा करना शुभ होता है और यह भोजन पितरों को लगता है. पंचबलि का अर्थ है कि पांच जीवों- गाय, कुत्ता, कौवा, चींटी और मछली को भोजन करवाना.

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में करें ये नियम पालन

शारदीय नवरात्र का पावन पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के लिए समर्पित है. हर साल पूरे देश में यह नवरात्र उत्साह और भक्ति के साथ मनाए जाते हैं. इस साल शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं. इन नौ दिनों के दौरान भक्त माता की पूजा, हवन, भजन, कीर्तन और ध्यान में लीन रहते हैं. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, नवरात्र में कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्र के नियमों के बारे में. तय समय पर पूजा करें धार्मिक मान्यता है कि माता दुर्गा की पूजा हमेशा एक ही समय पर करनी चाहिए. यह समय सुबह के सूर्योदय के आसपास या शाम को संध्या समय में हो सकता है. नियमित समय पर पूजा करने से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. अखंड ज्योति हमेशा जलती रहे यदि आपने  नवरात्र के दौरान घर में अखंड ज्योति जलाई है, तो उसे नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक लगातार जलती रखना चाहिए. मान्यता है कि यदि ज्योति बुझ जाए, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि अखंड ज्योति को जलाने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.  सही दिन, सही देवी को भोग अर्पित करें नवरात्र के प्रत्येक दिन माता दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है. इसलिए उस दिन की देवी के अनुसार भोग, फल, फूल और मिठाई अर्पित करना चाहिए. सही दिन पर सही देवी को भोग अर्पित करने से पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. जरूर करें कन्या पूजन नवरात्र में कन्या पूजन अष्टमी या नवमी तिथि पर नौ कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका पूजन होता है. इससे घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है. मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और जीवन में मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं.

20 सितंबर का दिन कैसा रहेगा? जानिए किन राशियों को मिलेगा फायदा और किन्हें सावधानी बरतनी होगी

मेष राशि- आज ऑफिस में आपके लिए स्थिति थोड़ी मुश्किल हो सकती है। हालांकि घर के माहौल से आपको मानसिक शांति मिलेगी। रोमांस अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा। धन का आगमन होगा और आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। वृषभ राशि- आज अपनी सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में ग्रोथ के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। मिथुन राशि- आज आपको अपनी सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। आर्थिक लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। दोस्तों के साथ अच्छी शाम बिताएंगे क्योंकि इससे काफी फायदा होगा। लव लाइफ में अच्छे पल सामने आएंगे। आज कोई सपना सच हो सकता है। आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा समय अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे। कर्क राशि– आज आपकी सेहत की चिंता करने की जरूरत नहीं है। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय धैर्य बनाए रखें क्योंकि आप आपा खो सकते हैं। ऑफिस में आज हर कोई आपकी बात ईमानदारी से सुनेगा। आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है। सिंह राशि- आज ऑफिस में आपकी क्षमता की परीक्षा हो सकता है। आपको धन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज ऑफिस में सीनियर्स आपके काम पर उंगली उठा सकते हैं। यह आपके वैवाहिक जीवन का सबसे अच्छा दिन रहने वाला है। व्यापार में विस्तार के योग हैं। कन्या राशि– आज आपको दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। परिवार के सदस्य या जीवनसाथी कुछ तनाव का कारण बनेंगे। अगर आप अपने काम पर फोकस रखेंगे तो सफलता और पहचान आपकी होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। तुला राशि– आज आपको दिन की शुरुआत एक्सरसाइज या योग से करनी चाहिए। आपके ऑफिस का कोई कलीग किसी जरूरी प्रोजेक्ट में आपकी मदद कर सकता है। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण विकास होगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आज दूसरों की सलाह पर ध्यान दें। वृश्चिक राशि- स्ट्रेस को दूर भगाने के लिए आज दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आज खर्च पर नजर रखें, नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। काम का तनाव आपको परेशान कर सकता है। लोगों के साथ गॉसिप से बचें। धनु राशि– छोटी-छोटी बातों को ज्यादा नहीं सोचें। आपको पैसों की बचत पर जोर देना चाहिए। किसी खास व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विवाहित जातकों के लिए यह दिन खुशनुमा रहेगा और सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। आपका जीवनसाथी आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण काम में आपका साथ देगा। मकर राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आपको कोई करीबी व्यक्ति धन की मांग कर सकता है, लेकिन आपको उसकी मदद करना आर्थिक रूप से कमजोर बना सकता है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। आप कड़ी मेहनत और धैर्य से अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। यह दिन आपके वैवाहिक जीवन का सबसे अच्छा दिन बन सकता है। कुंभ राशि- आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज धन को बढ़ावा देने के अवसरों की प्राप्ति होगी लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी की खराब सेहत के कारण आज रोमांस में कमी आएगी। व्यापारिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। संतान का साथ मिलेगा। मीन राशि- आज परिवार की सेहत को लेकर सचेत रहें। पिता का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

शारदीय नवरात्रि 2025 कब से? तारीख, कलश स्थापना का समय और सही पूजा-विधि की पूरी जानकारी

पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरू हो रही है. और यह पावन पर्व 2 अक्टूबर को विजयदशमी के साथ समाप्त होगा. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. इन दिनों में भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए भक्ति में लीन हो जाते हैं. आइए जान लेते हैं किस शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करें और पूजा का सही विधि- विधान क्या है. कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त नवरात्रि का पहला दिन कलश स्थापना के साथ शुरू होता है, जिसे घटस्थापना भी कहते हैं. कलश स्थापना का मुहूर्त बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसे शुभ समय में ही किया जाना चाहिए.     घटस्थापना मुहूर्त: 22 सितंबर 2025, सुबह 6 बजकर 9 मिनट से 8 बजकर 6 मिनट तक.     अवधि: 1 घंटा 56 मिनट. कलश स्थापना की पूजा विधि सबसे पहले सुबह स्नान कर घर को शुद्ध करें और पूजन स्थल को गंगाजल से पवित्र करें. फिर पूजा के कलश को अच्छी तरह से साफ करके उसमें जल भरें. अब इसमें सुपारी, सिक्का, अक्षत, और फूल डालें. मिट्टी के पात्र में जौ बोएं और उसके ऊपर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें. कलश पर रोली, अक्षत, मौली, सुपारी, सिक्का और आम के पत्ते रखें. कलश के ऊपर नारियल रखकर लाल कपड़े से लपेटें और मौली से बांध दें. कलश के समीप मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और धूप, दीप, पुष्प अर्पित कर पूजन आरंभ करें. सबसे आखिर में दुर्गा सप्तशती, देवी स्तुति या देवी कवच का पाठ करें. कलश स्थापना के लिए इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. क्योंकि सही विधि से पूजा करने पर मां दुर्गा की कृपा जल्दी मिलती है. नवरात्रि का महत्व नवरात्रि का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध करने के लिए नौ दिनों तक युद्ध किया था. आखिर में, उन्होंने महिषासुर का वध करके धर्म की रक्षा की. इसीलिए, इन नौ दिनों को मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित किया गया है. इस साल, मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा, जो सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है. यह आने वाले समय में अच्छी बारिश और समृद्धि का संकेत देता है. नवरात्रि के दौरान व्रत और पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है, कष्ट दूर होते हैं और मन शांत रहता है.

19 सितंबर का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा लाभ, तो इन्हें रहना होगा सतर्क

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और तरक्की निश्चित है। किसी अज्ञात स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। शादीशुदा जीवन अच्छा रहने वाला है। आज ज्यादा निवेश करने की संभावना है। वृषभ राशि- आज अपने ऑफिस से जल्दी निकलने की कोशिश करें, ताकि अपने परिवार के साथ समय बिता सके। धन का मैनेजमेंट अच्छी तरह से करें। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करने से सेहत अच्छी रहेगी। आज कलीग आपको सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मिथुन राशि- आज आपको मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए। आपके माता-पिता का सहयोग मिलने से आर्थिक परेशानियां खत्म होती नजर आ रही हैं। घरेलू मोर्चे पर परेशानी बढ़ सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। कर्क राशि- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं, लेकिन परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कामकाज की व्यस्तता के कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। सिंह राशि- आज आपके नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यस्थल पर अफसरों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कन्या राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सिंगल जातकों के लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। यात्रा के योग हैं। धन की बचत पर जोर दें, ताकि भविष्य की आर्थिक परेशानियां आसानी से हल हो सकें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। तुला राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। लिखने-पढ़ने में बच्चों का मन लगेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज आपको सट्टेबाजी व शेयर मार्केट में निवेश से दूर रहना चाहिए। रोमांस आपके दिल और दिमाग पर राज कर सकता है। आज आपकी क्रिएटिविटी काफी तारीफ बटोरेगी और आपको अप्रत्याशित पुरस्कार दिलाएगी। आज आपको लोगों के साथ गपशप करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें आपका ज्यादातर समय बर्बाद हो सकता है। धनु राशि- आज आपकी एनर्जी बढ़ी हुई रहेगी और आप जीवन में सुख-शांति व समृद्धि का अनुभव करेंगे। आज आपके पास अच्छी खासी रकम होगी और इसके साथ ही मानसिक शांति भी मिलेगी। परिवार के किसी मामले को हल करने के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। नए मित्र बनेंगे। आज आपका जीवनसाथी आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण काम में आपका साथ देगा। मकर राशि- नौकरी पेशा करने वालों की स्थिति अच्छी होगी। ​​आप अपने बारे में बेहतर और निश्चित महसूस करेंगे। आज दूसरों की बातों में आकर निवेश करने से आर्थिक नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। आज आपको वैवाहिक जीवन में सुखद पल देखने को मिलेंगे। कुंभ राशि- आज सुख-समृद्धि का अनुभव करेंगे। धन बचाने के अवसर मिलेंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र की मुलाकात आपकी शाम को खुशनुमा बना देगी। अचानक यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। मीन राशि- आज आपको नकारात्मक विचारों व संगति से बचना चाहिए। आवेग में आकर कोई खरीदारी न करें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। समाचार के माध्यम से अच्छी खबर मिल सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

नवरात्रि स्पेशल: सफलता और पॉजिटिविटी पाने के लिए अपनाएँ ये 7 आसान टिप्स

हिंदू धर्म मेंनवरात्रि के नौ दिनों का बेहद खास महत्व माना गया है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की उपासना के लिए समर्पित होते हैं। नवरात्रि व्रत ना सिर्फ आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना गया है बल्कि इसे रखने से व्यक्ति अपनी लाइफ में मौजूद नकारात्मकता को भी बड़ी आसानी से सकारात्मकता में बदलकर सफलता का लक्ष्य तय कर सकता है। अगर आप भी अपनी लाइफ से नेगेटिविटी या किसी तरह की निराशा को दूर करना चाहते हैं तो सकारात्मक मानसिकता बनाएं रखने के लिए नवरात्रि के दौरान अपनाएं ये 7 टिप्स। प्रतिदिन मंत्र जाप करें सुबह या शाम "ॐ दुं दुर्गायै नमः" जैसे मंत्रों का जाप करें। मंत्रों का जाप मन को शांत और एकाग्र करके सकारात्मक ऊर्जा से भरता है। जिससे व्यक्ति को तनाव और चिंता कम होती है और वो पॉजिटिविटी से भरा रहता है। नकारात्मक विचारों से बनाएं दूरी किसी की बुराई करने, तनाव या नकारात्मक खबरों को करने या सुनने से बचें। इसके अलावा माइंड को पॉजिटिव बनाए रखने के लिए हमेशा प्रेरणादायक किताबें पढ़ें या भक्ति संगीत सुनें। छोटे लक्ष्य निर्धारित करें मन को प्रसन्न और सकारात्मक बनाए रखने के लिए नवरात्र व्रत के दौरान कोई एक नई रेसिपी ट्राई करें या फिर रोजाना 10 मिनट ध्यान लगाने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपका मन खुश रहेगा और मेडिटेशन से तनाव कम करने में मदद मिलेगी। जिससे व्यक्ति चिंता मुक्त होकर अच्छे से अपना काम कर पाएगा। बता दें, मेडिटेशन आपके मानसिक स्वास्थ्य को सुधारकर आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करता है। प्रकृति के करीब रहें सुबह सूरज की रोशनी में थोड़ी देर बैठें या पौधों के पास समय बिताएं। यह मन को तरोताजा और सकारात्मक बनाए रखता है। सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं परिवार या दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और अच्छी बातें करें ताकि मन प्रसन्न रहे। सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताना बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि वे आपको प्रेरित करते हैं, उत्साहित करते हैं और आपके जीवन में सकारात्मकता लाते हैं। दिन की शुरुआत प्रार्थना से करें दिन की शुरुआत प्रार्थना से करने से मानसिक शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक विकास में मदद मिलती है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा से शक्ति और सकारात्मकता की प्रार्थना करें। इससे दिनभर आत्मविश्वास बना रहता है। गरबा या भक्ति नृत्य की लें मदद नवरात्रि के नौ दिनों में लोग मिट्टी के एक मटके में दीपक जलाते है जिसे 'गरबी' कहा जाता है। इस मटके को मां दुर्गा की शक्ति और ऊर्जा के रूप में जाना जाता है, जिसके चारों ओर लोग गरबा नृत्य करते हैं। नृत्य करने से शरीर और मन दोनों में ऊर्जा आती है। यह तनाव दूर करके खुशी का एहसास देता है। आप भी अपनी लाइफ का स्ट्रेस दूर करने के लिए किसी भी तरह का डांस फॉर्म फॉलो कर सकते हैं।

रसोई का खुला डस्टबिन: घर में बीमारियों का कारण और वास्तु दोष

भारतीय संस्कृति में रसोईघर को घर का अन्नपूर्णा स्थल माना जाता है। यही वह स्थान है जहां से परिवार के स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की शुरुआत होती है। लेकिन कई बार हम छोटी-छोटी गलतियों के कारण इस पवित्र स्थान को नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बना देते हैं। ऐसी ही एक आम गलती है- किचन में खुला डस्टबिन रखना। कई घरों में लोग किचन में ही डस्टबिन रखते हैं, और वह भी बिना ढक्कन वाला। यह आदत न केवल वास्तु दोष उत्पन्न करती है बल्कि यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और मानसिक अशांति का कारण भी बन सकती है। आइए जानते हैं, किचन में खुले डस्टबिन रखने के वास्तु दोष, नकारात्मक प्रभाव और सुधार के उपाय। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में अग्नि तत्व का वास होता है और यह तत्व ऊर्जा, उत्साह, समृद्धि और जीवन शक्ति से जुड़ा होता है। वहीं डस्टबिन को अपवित्रता और नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। जब रसोई जैसे शुद्ध स्थान में खुला डस्टबिन रखा जाता है, तो यह अग्नि तत्व को दूषित करता है और पूरे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है। इससे न केवल वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं, बल्कि मानसिक और शारीरिक समस्याओं की शुरुआत भी यहीं से होती है। स्वास्थ्य ही नहीं, खुला डस्टबिन मानसिक शांति को भी भंग करता है। रसोई में गंदगी, बदबू और कीटाणुओं की मौजूदगी घर के वातावरण को भारी और तनावपूर्ण बना देती है। यह स्थिति मानसिक थकान, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याओं को जन्म देती है। वास्तु शास्त्र का मानना है कि जहां गंदगी है, वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता। यही कारण है कि ऐसे घरों में अक्सर आर्थिक परेशानियां, क्लेश और दुर्भाग्य का अनुभव होता है। खुला डस्टबिन न केवल वास्तु दोष पैदा करता है बल्कि यह घर में स्थिरता, सुख-शांति और समृद्धि में भी बाधा डालता है। कई बार देखने में आता है कि जिन घरों में किचन में खुला डस्टबिन होता है, वहां बार-बार आर्थिक रुकावटें, अप्रत्याशित खर्चे और मानसिक तनाव बने रहते हैं। यह एक ऐसी छोटी गलती है, जो धीरे-धीरे पूरे परिवार को प्रभावित करती है। कैसे करें इस समस्या से बचाव सबसे पहले तो कोशिश करें कि रसोई में डस्टबिन बिल्कुल न रखें। अगर रखना ही पड़े, तो उसे ढक्कन वाले डस्टबिन में रखें ताकि दुर्गंध और कीटाणु बाहर न निकल सकें। रोजाना डस्टबिन खाली करें और समय-समय पर उसे अच्छे से साफ भी करें। अगर आपके घर में बालकनी, वॉश एरिया या सर्विस कॉर्नर है, तो वहीं डस्टबिन रखें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि डस्टबिन को कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में न रखें, क्योंकि यह दिशा स्थिरता और समृद्धि की होती है, जहां गंदगी रखने से नकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।

आज का राशिफल (18 सितंबर): इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, तो इन्हें रखना होगा खास ध्यान

मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपको अपना पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि घर का कोई बुजुर्ग आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए कोशिश करेंगे। वृषभ राशि- आज का दिन आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। आपके ख़र्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। आज किसी पार्टी में सिंगल जातकों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। आपके पास अतिरिक्त ऊर्जा होगी जो कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि– आज आपकी एनर्जी का स्तर हाई रहने वाला है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहने वाला है। आज आपका साथी अपना कोई अद्भुत पक्ष दिखा सकता है। यात्रा का योग बनेगा और परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। कर्क राशि– आज आपको वर्कप्लेस पर किसी प्रोजेक्ट में लीड करने या कोई नई भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है। आज आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से आप परेशान रह सकते हैं। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। कार्यस्थल पर आज आपकी मेहनत रंग दिखाएगी। सिंह राशि- आज आपको शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करनी चाहिए। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने वाला है। अचानक अप्रत्याशित मुनाफा या अप्रत्याशित लाभ देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों की मदद से किसी काम में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। कन्या राशि- आज आपके परिवार की सेहत में सुधार होगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। परिवार व मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। तुला राशि- आज आपको शारीरिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। रोमांस रोमांचक रहेगा। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के आपके प्रयास आज आपको उम्मीदों से बेहतर रंग दिखाएंगे। वर्कप्लेस पर आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वृश्चिक राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहने वाली है। आर्थिक लाभ के अवसर भी मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि हो सकती है। धनु राशि- आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं, लेकिन परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कामकाज में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। मकर राशि– आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। लिखने-पढ़ने में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। कुंभ राशि- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। बातचीत में बैलेंस बनाकर चलें। परिवार के बड़े-बुजुर्ग बच्चों में संपत्ति बांट सकते हैं। आज नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। मीन राशि- आज आपको धन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए नवरात्र की करें शुरुआत

इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है, जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका आपको नवरात्र में ध्यान रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही आपको शनि देव की कृपा भी मिलती है, जिससे कई तरह के कष्टों का निवारण हो जाता है। घर के इस कोने में रखें सफाई माता रानी के आगमन से पहले आपको घर और अपने मंदिर की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। इसके साथ ही घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। वास्तु शास्त्र में इस दिशा को शनि का क्षेत्र माना गया है। ऐसे में अगर आप इस दिशा से संबंधित वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में टूटा हुआ या भारी सामान रखने से बचना चाहिए। आप इस स्थान पर गहने व जरूरी कागजात भी रख सकते हैं। मुख्य द्वार के वास्तु नियम वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि इससे ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में आपको मेन गेट पर साफ-सफाई का जरूरी रूप से ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर कूड़ेदान या झाड़ू आदि न रखें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका गेट बिना किसी आवाज के खुलता हो। इसके साथ ही आप नवरात्र में शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक भी जला सकते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और नकारात्मकता दूर रहती है। जरूर करें ये काम अगर आप अखंड ज्योत जला रहे हैं, तो वास्तु के अनुसार, इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। इसके साथ ही नवरात्र की पावन अवधि में आप शाम के समय घर के चारों कोनों में दीपक जला सकते हैं, जिससे हर प्रकार की नकारात्मकता दूर बनी रहती है। इसके साथ ही घर में बेकार पड़ी चीजों को भी नवरात्र से पहले बाहर कर देना चाहिए, वरना ये चीजें नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करती है। इसके साथ ही आप नवरात्र में जरूरतमंद लोगों को काले तिल, भोजन व उड़द दाल दान करें, जिससे आपको ऊपर शनि देव की भी कृपा बनी रहेगी।