samacharsecretary.com

आज का राशिफल: 27 नवंबर 2025, किस राशि पर चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सतर्क

मेष राशि ( Mesh Rashi Today ) मेष राशि जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, परिश्रम के हिसाब से आपको सफलता के परिणाम मिलेंगे, दूसरे लोगों के ऊपर निर्भरता आपको नुकसान दे सकती है, आर्थिक मामलों में आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, सरकारी कार्यों में तेजी आएगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे, कारोबार में मोटा मुनाफा होगा, बिजनेस यात्रा करनी पड़ सकती है। वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi Today ) आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, पैसे लेनदेन में सावधानी रखें, आज आपको अपने कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, ऑफिस की तरफ से कार्य का बोझ अधिक रहेगा, निजी जीवन में बिगड़े हुए संबंध बनेंगे, लोगों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मिथुन राशि ( Mithun Rashi Today ) मिथुन राशि जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपकी मेहनत का अच्छे परिणाम मिलेंगे, निजी जीवन में संबंध अच्छे रहेंगे, कार्य क्षेत्र में आपका अनुभव आपको सफलता दिलाएगी, अचानक ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके हित के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा, बैंक लोन और फाइनेंस से जुड़े मामलों में आपको अच्छी खबर मिलेगी, कारोबार के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कर्क राशि ( Kark Rashi Today ) आज का दिन आपके लिए समान रूप से अच्छा रहेगा, निजी जीवन में आपको कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, आर्थिक मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, लंबे समय के लिए आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे, अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते मिल सकते हैं। सिंह राशि ( Singh Rashi Today ) आज आपको दिन में कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, ऑफिस कार्यों में अधिक कारभार की वजह से मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी, जमीन जायदाद के मामलों में आपको राहत मिलेगी, आपसी रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, बच्चों की भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कन्या राशि ( Kanya Rashi Today ) आज आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी, आपकी मेहनत के आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, फैमिली बिजनेस में आज बड़ा लाभ होगा, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज मोटा मुनाफा होगा, आज आपको नए लोगों के साथ नया अनुभव शेयर करने का मौका मिलेगा, आज अपने दिल की बात अपने पार्टनर से कर सकते हैं, शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। तुला राशि ( Tula Rashi Today ) तुला राशि जातक के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, अति उत्साह के साथ किए गए कार्यों में आपको असफलता हाथ लगेगी, रुके हुए कार्यों में तेजी लाने का पूरा प्रयास करेंगे, आर्थिक स्थिति की समस्या आपके सामने दोबारा आ सकती है, किसी अपने का सहयोग लेना पड़ सकता है, मानसिक परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं, जीवन में नई चुनौतियां आपको फिर से परेशान कर सकते हैं, इस समय अधिक मेहनत और आपकी लगानी सफलता के नए रास्ते खुलेगा। वैश्विक राशि ( Vrishchik Rashi Today ) आज आपका भाग बहुत ही बुलंद रहेगा, सोचे हुए कार्यों में आपको सफलता हाथ लगेगी, सरकारी कार्यों में फंसा हुआ काम पूरा होगा, आर्थिक मामलों में आपको एक के बाद एक कई सारी खुशखबरिया मिलेगी, अचानक फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, घर परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, माता-पिता की ओर से बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। धनु राशि ( Dhanu Rashi Today ) आज का दिन आपकी मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है, आज आपको अपनी वाणी में संयम रखने की जरूरत है, व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज आपको पार्टनरशिप में बिजनेस करने का ऑफर मिल सकता है, ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, कानूनी विवादों से मुक्ति मिलेगी, आज आप निवेश के बारे में घर परिवार में चर्चा कर सकते हैं, शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। मकर राशि ( Makar Rashi Today ) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, ऑफिस कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, विदेश बिजनेस से जुड़े लोगों को आज बड़ा ऑफर मिल सकता है, संतान की ओर से मन खुश रहेगा, घर परिवार की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, अचानक घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके कई सारे समस्याओं के आज हल निकालते हुए दिखाई देंगे। कुंभ राशि ( Kumbh Rashi Today ) कुंभ राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, आज आप अपने दिल की बात अपने पार्टनर से कर सकते हैं, बिजनेस में आज आप बड़ी डील कर सकते हैं, नौकरी के रिलेटेड आपको नए ऑफर मिल सकते हैं, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को मोटा मुनाफा हो सकता है, निजी जीवन में आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी, सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मीन राशि ( Meen Rashi Today ) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, निजी जीवन में रिश्ते अच्छे रहेंगे, ऑफिस कार्यों में अधिक काम की बोझ की वजह से मानसिक तौर से परेशान रहेंगे, शारीरिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, पैसे लेनदेन में सावधानी रखें, व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा, जमीन जायदाद खरीदने का प्लान बना सकते हैं, अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

पूर्णिमा के खास उपाय: दूर होंगी पैसों की परेशानियाँ, बढ़ेगी किस्मत की चमक

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि बहुत विशेष और पावन मानी गई है. हर माह में एक पूर्णिमा तिथि पड़ती है. इस तरह से वर्ष भर में 12 पूर्णमा पड़ती है. पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान की परंपरा सदियों से चली आ रही है. पूर्णिमा पर स्नान-दान का बहुत महत्व है. मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान करने से पुण्य फल प्राप्त होते हैं. ये मार्गशीर्ष मास चल रहा है, जिसे अगहन माह भी कहा जाता है. मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि पर धन की देवी माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन पूजा पाठ के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए और धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में. मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है? द्रिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत इस साल 04 दिसंबर, गुरुवार को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर हो रही है. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 05 दिसंबर शुक्रवार को प्रात: 4 बजकर 43 मिनट पर होगा. ऐस में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 04 दिसंबर को मनाई जाएगी. इसी दिन इसका का व्रत, स्नान और दान किया जाएगा. इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 4 बजकर 35 मिनट रहने वाला है. पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के पूजन के दौरान उन्हें लाल रंग के फूल जरूर चढ़ाने चाहिए. साथ ही कनकधारा स्त्रोत का भी पाठ करना चाहिए. घी का दीपक जलाना चाहिए. माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए. इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों पर पीसी हल्दी लगाकर उसको पूजा के समय माता लक्ष्मी को चढ़ाना चाहिए. लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए. कौड़ियों को एक साफ लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान या तिजोरी में रख लेना चाहिए. इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है.  

सही दिशा में तस्वीर लगाने से चमकेगी किस्मत, जानें शुभ दिशा

वास्तु शास्त्र में हमारे जीवन से जुड़ी कई परेशानियों का हल आसानी से मिल जाता है। बहुत से लोग अपने घरों में वास्तु के अनुकूल चीज़ों को रखते हैं। इसी में से एक है सात घोड़ों की तस्वीर। आपने भी कही न कही इन 7 सफेद घोड़ो की तस्वीर को अपने या किसी न किसी के घर में दीवार पर टंगा हुआ जरुर देखा होगा। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में घोड़ों की पेंटिंग लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। कहते हैं ये पेंटिंग वृद्धि और सौभाग्य के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है। ऐसे में यदि आपके घर पर भी इन सात घोड़ों की तस्वीर है या आप भी इसे लगाने का सोच रहे हैं तो बता दें कि इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा को चूनना और इसके विशेष नियमों को जानना बेहद ज़रुरी हो जाता है ताकि आपको इसका पूरा फल मिल सकें। चलिए जानते हैं कि इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा और इसके नियम तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। कहते हैं कि अगर दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर घर में सही दिशा में लगा दी जाए तो इसे जातक के जीवन में चल रहा बुरा वक्त दूर हो जाता है, रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगते हैं, धन का प्रवाह बढ़ाता है और किस्मत मानो अपने आप चमक उठती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र की माने तो लिविंग रूम में सात घोड़ों की तस्वीर लगाना अच्छा होता है। माना जाता है कि लिविंग रूम में सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से आर्थिक समस्याएं कम होने लगती हैं और धन प्राप्ति के नए अवसर खुलते हैं। इसके अलावा दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर लगाते समय केवल स्थान ही नहीं, बल्कि उसकी दिशा भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।  वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात घोड़ों की तस्वीर को घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना गया है। इससे आर्थिक तंगी कम होती है और जीवन की कई परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं। सात घोड़ों की तस्वीर के महत्व का तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े को शक्ति, गति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यहां तक की सात की संख्या को अंक ज्योतिष में भी बेहद शुभ माना जाता है। जैसे की सप्ताह में सात दिन, संगीत के सात सुर, इन्द्रधनुष के सात रंग  क्योंकि ये सात अंक को भाग्यशाली अंक माना गया है। सात घोड़ों की तस्वीर को लगाने के नियम- सात घोड़ों की पेंटिंग लेते समय कोशिश करें कि उसकी पृष्ठभूमि में उगते सूर्य का दृश्य हो। ऐसी तस्वीर घर में लगाना शुभता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग चुनते समय यह सुनिश्चित करें कि घोड़ों का भाव शांत और संतुलित हो। क्रोधित या आक्रामक दिखने वाले घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से बचना चाहिए। सात घोड़ों की पेंटिंग चुनते समय ध्यान रखें कि घोड़ों की संख्या विषम हो, और तस्वीर में घोड़ों के पूरे शरीर स्पष्ट रूप से दिखाई दें। अकेले दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगाने की सलाह नहीं दी जाती। घर में वही सात घोड़ों की तस्वीर लगाएं जिसे देखकर मन प्रसन्न हो और जिसे देखकर आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। तस्वीर में सभी घोड़े बिना रुकावट के एक समान दिशा में आगे बढ़ते हुए दिखाई दें। ये निरंतर प्रगति और सफलता का संकेत माना जाता है।

शनि के मार्गी होने से खुलेंगे बंद रास्ते: जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

28 नवंबर 2025 को शनि देव मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं और यह बदलाव एक महत्वपूर्ण ऊर्जा परिवर्तन लेकर आता है. पिछले कुछ महीनों से शनि वक्री थे, जिसके कारण कामों की गति धीमी थी और जिंदगी के कुछ हिस्सों में भारीपन, रुकावट या उलझन महसूस हो रही थी. अब जब शनि देव मार्गी होंगे, तो दिशा और उद्देश्य दोनों अधिक स्पष्ट होने लगेंगे. यह परिवर्तन मीन राशि में हो रहा है इसलिए ऊर्जा में सहजता, गहराई, भावनात्मक संतुलन और आत्म-चिंतन का अवसर मिलता है. यह समय है खुद को स्थिर करने, भीतर की आवाज सुनने और उन जिम्मेदारियों को संभालने का है जो वास्तव में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं. मेष शनि देव आपके बारहवें भाव को सक्रिय करते हैं. यह समय भीतर झांकने, पुराने डर या चिंताओं को छोड़ने और लंबित कामों को पूरा करने का है. शनि का छठे भाव पर दृष्टि प्रभाव आपके स्वास्थ्य, दिनचर्या और कामकाज को सुधारने में मदद करता है. नियमित प्रयास से जीवन में स्थिरता बढ़ेगी. उपाय: ॐ शं शनैश्चराय नमः का जप करें. शनिवार को काले तिल दान करें वृषभ शनि देव आपके ग्यारहवें भाव को मार्गी करते हैं — आय, लक्ष्य और सामाजिक दायरे में सुधार दिखाई देगा. जो काम पहले धीमे चल रहे थे, वे अब गति पकड़ेंगे. पांचवें भाव पर शनि की दृष्टि से पढ़ाई, प्रेम, बच्चों और क्रिएटिव कामों में संयम रखना होगा, पर धीरे-धीरे सुधार होगा. उपाय: शनिवार को काली गाय को भोजन कराएं. शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं. मिथुन शनि देव आपके दशम भाव—करियर—में मार्गी होंगे. काम के प्रति फोकस बढ़ेगा, जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभाएंगे. चौथे भाव पर शनि की दृष्टि घरपरिवार और करियर के बीच संतुलन की मांग करती है. शांत रहकर काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे. उपाय: रिश्तों को संभालने के लिए घर में बहस से बचें. शनिवार को तिल का तेल का दीपक जलाएं. कर्क शनि देव आपके नवम भाव में मार्गी होंगे जिससे शिक्षा, यात्रा, भाग्य और ज्ञान में प्रगति होगी. जो फैसले पहले रुके थे, वे स्पष्ट होंगे. तीसरे भाव पर दृष्टि साहस, संवाद और दृढ़ता को मजबूत करेगी. मेहनत का फल स्थिर रूप से मिलेगा. उपाय: मंदिर जाने से मानसिक शांति मिलेगी. काले कंबल या गरम कपड़े दान करें. सिंह आठवें भाव में शनि मार्गी होने से परिवर्तन, साझेदारी वित्त और भावनात्मक गहराई में धीरे-धीरे प्रगति होगी. दूसरे भाव पर शनि की दृष्टि बोलचाल और खर्च दोनों में सावधानी की सलाह देती है. उपाय: पीपल पेड़ पर जल चढ़ाएं. शनिवार को शराब सेवन से बचें. कन्या शनि आपके सप्तम भाव में मार्गी होंगे जिससे साझेदारी और रिश्ते सही होंगे. रुके हुए संबंध या बातचीत अब धीरे-धीरे सुधर सकते हैं. पहले भाव पर शनि की दृष्टि आपको अधिक मजबूत, जिम्मेदार और धैर्यवान बनाती है. उपाय: शनिवार को गहरे नीले रंग के कपड़े पहनें. रिश्तों में धैर्य रखें, सुधार आएगा. तुला छठे भाव में शनि देव का मार्गी होना स्वास्थ्य, दिनचर्या और नौकरी में सुधार देगा. आप चुनौतियों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे. बारहवें भाव पर दृष्टि आपको फिजूल की चिंता छोड़कर भीतर की स्पष्टता पर जोर देती है. उपाय: शनिवार को लोहे की वस्तुएं दान करें. नियमित ध्यान करें, आपका फोकस बढ़ेगा वृश्चिक पांचवें भाव में शनि मार्गी आपको पढ़ाई, प्रेम, क्रिएटिविटी और बच्चों से जुड़े मामलों में स्थिरता देंगे. ग्यारहवें भाव पर शनि की दृष्टि लक्ष्यों में धीरज और टीमवर्क से लाभ दिखाती है. उपाय: सुबह-सुबह कौओं को दाना डालें. गहरे रंग का ब्रेसलेट पहनें धनु चौथे भाव में शनि मार्गी होने से घर, परिवार और भावनाओं पर ध्यान बढ़ेगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन ये आपकी नींव को मजबूत करेंगी. दसवें भाव पर दृष्टि करियर में मेहनत और जिम्मेदारी बढ़ाएगी. उपाय: दूध और चावल का दान करें. शनिवार को शनि मंत्र जपें. मकर तीसरे भाव में शनि मार्गी होने पर कमीुनिकेशन, साहस और निर्णय क्षमता मजबूत होगी. जो काम मेहनत मांगते हैं, वे अब आगे बढ़ेंगे. नवम भाव पर दृष्टि होने से भाग्य और सीखने के अवसर बढ़ेगें. उपाय: अनावश्यक झगड़ों से बचें. बुजुर्गों की सेवा करें. कुंभ दूसरे भाव में शनि मार्गी होने से आर्थिक फैसले बेहतर होंगे, बोलचाल में समझदारी आएगी. परिवार से जुड़े मामलों में सुधार महसूस होगा. आठवें भाव पर दृष्टि से भावनात्मक स्थिरता और साझा संसाधनों को बेहतर संभालने का समय मिलेगा. उपाय: अपने पास छोटा लोहे का टुकड़ा रखें. नए कर्ज लेने से बचें. मीन पहले भाव में शनि मार्गी होने से आप अधिक अनुशासित, केंद्रित और गंभीर बनेंगे. यह समय स्वयं को सुधारने का है. सातवें भाव पर दृष्टि से रिश्तों में समझदारी, ईमानदारी और जिम्मेदारी बढ़ने का संकेत है. उपाय: शनिवार को गहरे नीले रंग का स्कार्फ पहनें. बड़ों का सम्मान करें, आपसी समझ बढ़ेगी.  

बच्चों को जरूर सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 4 सीख, हर चुनौती होगी आसान

सदियों में किसी एक ऐसे संत का जन्म होता है, जिनका लोगों के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। उनके जीवनकाल के बाद भी लोगों के मन में उनके प्रति श्रद्धा, आस्था और उनकी बताई गई बातें जिंदा रहती हैं। ऐसे ही हैं श्री नीम करोली बाबा, जिन्हें उनके भक्त स्वयं महाबली हनुमान का अवतार बताया करते हैं। उनका सरल व्यक्तित्व और स्पष्ट विचार, आज भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। उनका मानना था कि यदि बचपन से ही बच्चों में सही आदतें डाल दी जाएं, तो उम्रभर वो एक सही दिशा पर बने रहते हैं। ये आदतें ही आगे जा कर बच्चे को जीवन में सफल और एक अच्छा इंसान बनाती हैं। तो चलिए आज नीम करोली बाबा के बताए गए कुछ मूल मंत्रों के बारे में जानते हैं, जो आपके बच्चों के लिए सक्सेज के दरवाजे खोल देंगे और उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में मदद करेंगे। सुबह जल्दी उठने की आदत डालें ज्यादातर लोग जो जीवन में कुछ बहुत अच्छा करते हैं, उनमें यह एक आदत कॉमन जरूर पाई जाती है कि वो सभी सुबह जल्दी उठते हैं। नीम करोली बाबा स्वयं भी सुबह जल्दी उठा जाया करते थे और अपनी दिनचर्या और पूजा-पाठ शुरू कर देते थे। रोज सुबह जल्दी उठने से बच्चों में एक डिसिप्लिन बनता है, जो पूरी लाइफ काम आता है। सुबह जल्दी उठकर बच्चों के पास बहुत समय होता है और वो अपने दिन का भरपूर उपयोग कर पाते हैं। सही दिनचर्या का होना है बहुत जरूरी नीम करोली बाबा अक्सर कहा करते थे कि बच्चों के लिए एक सही दिनचर्या का होना बहुत जरूरी है। जब बच्चे रोजाना दिनचर्या के हिसाब से अपना हर काम करते हैं, तो उनमें जिम्मेदारी और अनुशासन जैसे गुण आते हैं। वो अपने दिन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल भी कर पाते हैं। नीम करोली बाबा अक्सर अनुशासन पर काफी जोर दिया करते थे। उनका कहना भी था कि यदि जीवन को संयम और अनुशासन के साथ जीएं तो उसका भरपूर पाया जा सकता है। आध्यात्म से जुड़ना है बेहद जरूरी नीम करोली बाबा नियमित रूप से धार्मिक ग्रंथ पढ़ा करते थे। सुबह पूजा पाठ और ईश्वर का ध्यान करने के बाद, उनका ज्यादातर समय इन धर्म ग्रंथों के साथ ही गुजरता था। उनका कहना था कि रामायण, महाभारत जैसे धर्म ग्रंथ सिर्फ धर्म का ज्ञान ही नहीं देते बल्कि जीवन से जुड़े कई सवालों का जवाब भी इन्हें पढ़कर ही मिल जाता है। ये जीवन को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। ऐसे में आप भी बच्चों में बचपन से ही इन धार्मिक ग्रंथों और कहानियों को पढ़ने की आदत डाल सकते हैं। इससे बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होंगे और जीवन में वो हमेशा सदमार्ग की ओर ही बढ़ेगा। दूसरों की मदद करने की आदत डालें नीम करोली बाबा ने अपना पूरा जीवन लोगों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हर जरूरतमंद की मदद की और उनके प्रति एक सेवाभाव रखा। उनका कहना भी यही था कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म जरूरतमंदों की मदद करना है और सबसे बड़ा कर्तव्य भी दूसरे के बारे में सेवाभाव रखना है। इसलिए बचपन से बच्चों को दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित करें। ऐसा करने से बच्चों में दयालुता और करुणा की भावना विकसित होती है। ऐसे बच्चे बड़े हो कर ज्यादा जिम्मेदार और सफल बनते हैं।

वास्तु चेतावनी! दूसरों को चीजें शेयर करना पड़ सकता है भारी

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर वस्तु में एक विशिष्ट ऊर्जा होती है। कुछ चीजें भाग्य और समृद्धि आकर्षित करती हैं, जबकि कुछ चीजों का गलत लेन-देन जीवन में बाधाएं, तनाव और आर्थिक संकट बढ़ा देता है। हिंदू शास्त्रों में कई ऐसी वस्तुओं का उल्लेख है जिन्हें कभी उधार नहीं देना चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। ऐसा करने से घर की सकारात्मकता घटती है और परिवार पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। नीचे कुछ वस्तुएं बताई जा रही हैं, जिनका लेन-देन बिल्कुल अशुभ माना गया है। सफेद खाने-पीने की चीजें – घर की बरकत कम कर देती हैं दूध, दही, चावल, चीनी, नमक जैसी सफेद वस्तुएं चंद्रमा और शांति की ऊर्जा से जुड़ी होती है। वास्तु नियम: शाम या रात को इन चीजों को घर से बाहर न तो किसी को दें और न ही खुद लेकर जाएं। यह समय ऊर्जा परिवर्तन का माना जाता है और सफेद वस्तुओं का इस समय लेन-देन घर की बरकत और धन प्राप्ति को कमजोर करता है। इन वस्तुओं को सुबह या दिन के समय देना शुभ रहता है। झाड़ू – मां लक्ष्मी का प्रतीक, कभी उधार न दें झाड़ू को घर की समृद्धि और लक्ष्मी का रूप माना गया है। उधार देने से: धन कम होता है। बरकत घटती है। नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती हैय, यदि किसी को जरूरत हो, तो नई झाड़ू दें पर अपनी झाड़ू कभी न दें। किसी दूसरे की झाड़ू इस्तेमाल करने से उनके घर की ऊर्जा भी आपके जीवन को प्रभावित कर सकती है। कलाई घड़ी – समय और भाग्य का प्रतीक घड़ी सिर्फ समय बताने वाली वस्तु नहीं, बल्कि भाग्य और जीवन की गति का प्रतीक है। वास्तु चेतावनी: अपनी घड़ी किसी को देने पर आप अपनी अच्छी ऊर्जा, समय और भाग्य भी दे देते हैं। किसी और की घड़ी पहनने से उसकी अच्छी-बुरी ऊर्जा सीधे आपके जीवन में प्रवेश करती है इसलिए घड़ी का लेन-देन पूरी तरह निषिद्ध माना गया है। रुमाल – भावनात्मक ऊर्जा को सोखने वाला रुमाल व्यक्ति की भावनाओं, तनाव और मानसिक ऊर्जा को आकर्षित करता है। वास्तु के अनुसार: रुमाल किसी को देना अशुभ होता है। किसी का रुमाल इस्तेमाल करना और भी हानिकारक माना जाता है। उपहार में रुमाल देने से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। रुमाल का आदान-प्रदान रिश्तों और मानसिक शांति दोनों को प्रभावित करता है।

आज का राशिफल 26 नवंबर 2025: कौन चमकेगा, किसे सतर्क रहने की जरूरत?

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत और तरक्की दोनों लेकर आया है। जिन कामों को आप कई दिनों से पूरा नहीं कर पा रहे थे, उनमें आज गति आएगी। दफ्तर में आपकी बात को महत्व मिलेगा और लोग आपकी मेहनत को पहचानेंगे। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बस ध्यान रखें- गुस्सा आज आपका सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। संयम रखेंगे तो दिन आपके पक्ष में रहेगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन पैसों और काम दोनों में राहत देने वाला है। किसी पुराने मित्र, रिश्तेदार या सहकर्मी से अप्रत्याशित मदद मिल सकती है। घर-परिवार में शांति और आराम बना रहेगा। आप आज अपने जरूरी काम निपटाने के मूड में रहेंगे। किसी जरूरी खरीदारी को लेकर मन बनेगा, लेकिन सोच-समझकर खर्च करें। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज संचार की ताकत सबसे ज्यादा काम आएगी। आपकी बात सीधे लोगों तक पहुंचेगी और उसका असर भी दिखेगा। मीडिया, लेखन, रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया या बातचीत आधारित काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खास तौर पर लाभदायक है। किसी मीटिंग में आपकी राय मुख्य भूमिका निभा सकती है। दोस्तों से भी तारीफ सुनने को मिलेगी। कर्क राशि- दिन की शुरुआत थोड़ी भावुकता के साथ हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर दिन अच्छा बीतेगा। घर-परिवार से मजबूती और भावनात्मक सहारा मिलेगा। किसी पुराने काम या समस्या का समाधान अचानक मिल सकता है। स्वास्थ्य में थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए पानी पीते रहें और आराम का समय निकालें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। सिंह राशि- आज का दिन आपके आत्मविश्वास को ऊंचा करेगा। आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसमें चमक दिखेगी। दफ्तर में आपकी मेहनत की सराहना होगी और किसी वरिष्ठ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है। किसी रुके हुए काम या अवसर की ओर नई राह खुलेगी। शाम तक किसी सुखद खबर की उम्मीद भी बन रही है। कन्या राशि- आज जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे सहजता से निभा लेंगे। परिवार या संपत्ति से जुड़े किसी मामले में फायदा मिल सकता है। काम में स्थिरता और प्रगति दोनों दिखेंगी। किसी जरूरी कागज़ या दस्तावेज़ का काम आज पूरा हो सकता है। लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा। तुला राशि- आपका काम भले ही ज्यादा हो, लेकिन आप उसे बेहतरीन तरीके से संभाल लेंगे। मेहनत का फल सीधे-सीधे मिलता दिखेगा। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है इसलिए संतुलन जरूरी है। किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है या बाहर जाने का मौका मिलेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात भी संभव है। वृश्चिक राशि- आज दोस्तों और साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। टीमवर्क में आपका प्रदर्शन मज़बूत रहेगा। कोई नया आइडिया दिमाग में आएगा जो आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकता है। दिन हल्का, सरल और उत्पादक रहेगा। बातचीत में संतुलन रखें- किसी छोटी बात को बड़ा न बनाएं। धनु राशि- रिश्तों और साझेदारियों के लिए यह दिन काफी अच्छा है। जीवनसाथी या पार्टनर से सहयोग मिलेगा। काम-काज में सुधार की शुरुआत होगी और मन में हौसला बढ़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए आज बहुत फायदेमंद साबित होगी। पुराने विवाद दूर हो सकते हैं। शांति और हल्केपन का अहसास बना रहेगा। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा गंभीर और गहरा रहेगा। काम में फोकस बढ़ेगा और आप चीजों को गहराई से समझेंगे। थोड़ी मानसिक थकान महसूस हो सकती है, लेकिन आपके प्रयासों का सकारात्मक असर दिखेगा। पैसे की स्थिति स्थिर रहेगी। किसी पुराने मामले पर दोबारा ध्यान देने से लाभ मिलेगा। कुंभ राशि- आज आपके भीतर नई ऊर्जा और नई सोच उत्पन्न होगी। किसी नए काम या योजना को शुरू करने का सही समय है। भाग्य आपके साथ खड़ा रहेगा, जिससे काम तेजी से बनेंगे। घूमने या छोटी यात्रा का प्लान भी बन सकता है। मन खुला रहेगा, जिससे आप बेहतर फैसले ले सकेंगे। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज मन थोड़ा भटका हुआ रहेगा लेकिन क्रिएटिविटी अपनी जगह मजबूत रहेगी, इसलिए लिखने, बनाने, सोचने या कला से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। किसी बात को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। नींद और सेहत का ध्यान रखें। छोटी यात्राएं संभव हैं।

वैदिक पंचांग अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी: 28 नवंबर से 29 नवंबर तक मां दुर्गा की पूजा और व्रत विवरण

सनातन धर्म में हर पर्व हर त्योहार का अपना अलग ही महत्व होता है. साल के प्रत्येक महीने में मां आदि शक्ति दुर्गा की उपासना का भी विधान है. हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी तिथि के नाम से जाना जाता है. इस दिन माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा आराधना की जाती है. इस दौरान माता दुर्गा पृथ्वी पर निवास करती हैं. अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करती हैं. आइए जानते है उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से अगहन माह यानी मार्गशीर्ष माह की दुर्गा अष्टमी की तिथि क्या है, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि. मासिक दुर्गा अष्टमी शुभ मुहूर्त  वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी तिथि 28 नवंबर को देर रात 12:29 बजे शुरू होगी और तिथि का समापन 29 नवंबर को देर रात 12:15 बजे होगा. मां दुर्गा की पूजा निशिता काल में की जाती है. इस तहर 28 नवंबर को अगहन माह की दुर्गा अष्टमी पूजा की जाएगी. शुभ योग्य मे की जाएगी आरधना  इस बार मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. हर्षण योग 11:06 मिनट से बन जाएगा. इस दिन शतभिषा नक्षत्र होगा और बव करण होगा. इन संयोगों में देवी दुर्गा की पूजा अर्चना करना सभी मनोकामनाओं की पूर्ति का कारक बन सकता है. मां दुर्गा की कृपा से साधक के सभी बिगड़े काम पड़ सकते हैं. जानिए मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का महत्व मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखने का विशेष महत्व होता है. इस दिन भक्त एक समय भोजन करते हैं या फिर फलाहार करते हैं. व्रत रखने से मन एकाग्र होता है और देवी दुर्गा की भक्ति में मन लगता है. पूरे विधि विधान से व्रत पूरा करने पर लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान होता है. इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है.इसलिए यह व्रत रखा जाता है. ऐसे करें मां दुर्गा कि पूजा मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद गंगाजल डालकर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए. माता दुर्गा का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए. इसके साथ ही माता दुर्गा के सामने दीप प्रज्वलित करना चाहिए. उसके बाद अक्षत सिंदूर और लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए. भोग के रूप में मिठाई चढ़ाना चाहिए. धूप,दीप, अगरबत्ती जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से माता दुर्गा जल्द प्रसन्न होती है और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करती है.

सही दिशा में आईना रखने से बदल सकती है आपकी किस्मत, वास्तु के अनुसार बढ़ेगा घर का सौभाग्य

Vastu Tips for Mirror: आजकल हर कोई चाहता है कि उसके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे, पैसा रुके नहीं और लाइफ में लगातार ग्रोथ होती रहे. लोग मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन कई बार घर की नेगेटिव एनर्जी या गलत प्लेसमेंट की वजह से प्रोग्रेस स्लो हो जाती है. खासकर वास्‍तु शास्त्र में आईने को बहुत महत्व दिया गया है. कहते हैं कि घर में रखा हुआ आईना सिर्फ आपका चेहरा नहीं दिखाता, बल्कि आपके घर की एनर्जी को भी रिफ्लेक्ट करता है. अगर आईना सही दिशा में लगाया जाए तो यह घर में धन, सुख और प्रगति लाता है, लेकिन गलत दिशा में रखा जाए तो यह परेशानी, कंगाली और लगातार चल रही दिक्कतों को और बढ़ा देता है. इसलिए आजकल हर कोई यह समझना चाहता है कि आखिर आईने को किस दिशा में लगाना चाहिए ताकि घर का लक चेंज हो, पैसों की आवक बढ़े और फैमिली लाइफ भी स्मूद चले. इसी वजह से आज हम आपको बता रहे हैं कि आईना किस दिशा में रखने से किस्मत चमकती है और किन गलतियों से हमेशा बचना चाहिए. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी. आईना किस दिशा में रखना शुभ माना गया है वास्‍तु के एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आईना हमेशा ऐसी दिशा में होना चाहिए जहां से पॉजिटिव एनर्जी बढ़े. सबसे अच्छा ऑप्शन माना गया है उत्तर (North) या पूर्व (East) दिशा. यह दोनों दिशाएं घर में प्रोग्रेस और पॉजिटिविटी को अट्रैक्ट करती हैं. कहा जाता है कि अगर आप आईना इन दिशाओं में लगाते हैं तो घर के अंदर एनेर्जी का फ्लो अच्छा रहता है और धन-भाग्य भी बढ़ता है. 1. उत्तर दिशा उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है. कुबेर को धन का देवता कहा गया है. इसलिए इस दिशा में आईना लगाने से पैसों की रुकावट कम होती है और फाइनेंस से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. घर में पैसा टिकने लगता है और खर्चे भी कंट्रोल में आते हैं. 2. पूर्व दिशा पूर्व दिशा सूरज की दिशा है. यह दिशा नई शुरुआत, पॉजिटिविटी और ग्रोथ को दर्शाती है. इस दिशा में लगाया गया आईना घर में ताजी और साफ एनर्जी लाता है. इससे घर के मेंबर्स का मूड हल्का रहता है, तनाव कम होता है और लाइफ में क्लैरिटी बढ़ती है. आईना लगाने से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें आईना घर की एनर्जी को दोगुना कर देता है. इसलिए इसे गलत जगह लगाने से नेगेटिविटी भी डबल हो जाती है. यहां कुछ बातें हैं जिन्हें हमेशा याद रखें. 1. टूटा या धुंधला आईना घर में न रखें अगर आपका आईना टूटा हुआ है, किनारों से खराब है या धुंधला हो गया है तो उसे तुरंत हटा दें. ऐसा आईना घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ाता है और कन्फ्यूजन, टेंशन और फाइनेंशियल लॉस लाता है. 2. आईने के सामने बेड या दरवाजा न दिखे आईना अगर बेड या बेडरूम दरवाजे को रिफ्लेक्ट कर रहा है तो यह रिश्तों में टेंशन, नींद में रुकावट और मन में बेचैनी ला सकता है. कोशिश करें कि बेड आईने में दिखाई न दे. 3. किचन के सामने आईना लगाने से बचें कई लोग किचन में डेकोरेशन के लिए आईना लगा देते हैं, जबकि वास्‍तु के हिसाब से यह ठीक नहीं माना जाता. इससे घर में अनावश्यक खर्च बढ़ता है और घर की एनर्जी डिस्टर्ब होती है. 4. मंदिर या पूजा घर के सामने आईना न लगाएं आईना अगर मंदिर के सामने होगा तो यह पॉजिटिव एनर्जी को काट देता है. इससे घर में शांति कम होती है और मन बेचैन रहता है. जिस चीज को आईना रिफ्लेक्ट करे, वह हमेशा पॉजिटिव होनी चाहिए यह वास्‍तु का सबसे इंपोर्टेंट रूल है. आईना जिस चीज को रिफ्लेक्ट करेगा, उसकी एनर्जी डबल हो जाएगी. इसलिए कोशिश करें कि आईना हमेशा साफ-सुथरे कॉर्नर, ताजे फूलों, लाइट, और पॉजिटिव चीजों को ही दिखाए.     आईना इन चीजों को दिखाए तो धन-भाग्य बढ़ता है:     लाइट्स या उजाला     साफ-सुथरा लिविंग रूम     पौधे     कोई सुंदर डेकोर     खिड़की से आती सनलाइट ये चीजें घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ाती हैं और घर में खुशहाली बनाए रखती हैं.     आईने के लिए बेस्ट लोकेशन क्या है     लिविंग रूम की उत्तर या पूर्व दीवार     डाइनिंग टेबल के पास लेकिन ऐसी पोजीशन में कि खाना रिफ्लेक्ट हो     घर के एंट्रेंस से थोड़ा हटकर, लेकिन सीधे दरवाजे का रिफ्लेक्शन न दिखे     एंट्रेंस के पास लगाया गया आईना नेगेटिव एनर्जी अंदर नहीं आने देता और घर की एनेर्जी को फ्रेश बनाए रखता है. आईना लगाने से कंगाली कैसे दूर होती है वास्‍तु शास्त्र के मुताबिक घर में फैली नेगेटिव एनर्जी ही कंगाली, पैसे की रुकावट और लगातार तनाव की वजह होती है. जब आईना सही दिशा में लगाया जाता है तो यह पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है, जिससे:     पैसों की आवक बढ़ती है     खर्चे कंट्रोल में आते हैं     घर में शांति बढ़ती है     रिश्ते मजबूत होते हैं     कामों में तेजी आती है लोग बताते हैं कि आईना सही दिशा में लगाने के बाद उनकी लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आया, बिजनेस में ग्रोथ हुई और घर में पैसे का फ्लो बेहतर हुआ.

आज का राशिफल 25 नवंबर 2025: धन, प्रेम और करियर—जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

मेष राशि- आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और यह ऊर्जा आपके काम में साफ दिखाई देगी। कई दिनों से जो काम अटके थे, उनमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी और किसी मीटिंग में आपका सुझाव अहम साबित हो सकता है। निजी जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति से दिल की बात कहने का सही समय है। आर्थिक मामले संतुलित रहेंगे, लेकिन अनजान लोगों पर भरोसा न करें। शाम को परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा वृषभ राशि- दिन स्थिर रहेगा लेकिन धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में बढ़ेगा। कोई पुराना संपर्क आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। घर में किसी चीज़ की मरम्मत या छोटी खरीदारी हो सकती है। काम में टालमटोल से बचें। स्वास्थ्य में हल्की थकान, सिरदर्द या आलस महसूस हो सकता है, इसलिए पानी पीते रहें। रिश्तों में संवाद बढ़ेगा और किसी बात का समाधान निकल सकता है। मिथुन राशि- आज का दिन तेज और एक्टिव रहेगा। आपके पास नए मौके आएंगे और आप उन्हें पकड़ पाने की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में आपकी योजनाओं को समर्थन मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। लव लाइफ में किसी खास बात पर बातचीत आगे बढ़ेगी। किसी यात्रा, इंटरव्यू या मीटिंग से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार दिखेगा लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। दोस्तों से बातचीत मन को अच्छा करेगी। कर्क राशि- आप भावुक रहेंगे, लेकिन दिन के अंत तक चीजें आपके फेवर में आ जाएंगी। परिवार से जुड़ी कोई जिम्मेदारी आज आपको निभानी पड़ सकती है। ऑफिस में आपको थोड़ा ज्यादा प्रयास करना होगा, लेकिन उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। धन की स्थिति ठीक रहेगी, बस जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। रिश्तेदारों से बात करने का मौका मिलेगा और किसी पुरानी गलतफहमी का अंत हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सिंह राशि- आपकी एनर्जी हाई रहेगी और आपका व्यक्तित्व आसपास के लोगों पर प्रभाव डालेगा। काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी और किसी बड़े व्यक्ति से समर्थन मिल सकता है। क्रिएटिव और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। काम का परिणाम उम्मीद से बेहतर आ सकता है। यात्रा या बाहर जाने का प्लान बनेगा। पैसा सुरक्षित रहेगा लेकिन शोऑफ में खर्च से बचें। लव लाइफ में रोमांच और गर्मजोशी रहेगी। कन्या राशि- काम में धीरे-धीरे प्रगति होगी। किसी बात पर अधीर न हों। थोड़ा धैर्य रखने से अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी लेकिन आपको खुद आगे बढ़कर पहल करनी पड़ेगी। परिवार में माहौल शांत रहेगा। किसी दोस्त या परिचित से बातचीत आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन काम का स्ट्रेस लिमिट में रखें। तुला राशि- काम का दबाव आज थोड़ा ज्यादा रहेगा। किसी जरूरी फाइल, रिपोर्ट या मीटिंग को लेकर तनाव महसूस हो सकता है। पर जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। सेहत का ध्यान रखें। डाइजेशन और तनाव दोनों पर ध्यान देना होगा। घर में किसी पुरानी बात का हल मिलेगा और आप मानसिक रूप से हल्के महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत को बढ़ाने की जरूरत है। वृश्चिक राशि- आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। कोई प्लान या प्रोजेक्ट जिस पर आप लंबे समय से काम कर रहे थे, आज आगे बढ़ेगा। ऑफिस में आपकी इमेज काफी अच्छी बनेगी। लव लाइफ में बातचीत और समझ बढ़ेगी। किसी काम के लिए छोटी यात्रा भी हो सकती है। पैसे की स्थिति ठीक है और किसी नए काम या निवेश को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार का माहौल सहयोगी रहेगा। धनु राशि- आज आपको संतुलन बनाना होगा। काम, परिवार और निजी जीवन तीनों की ओर ध्यान देना पड़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या अवसर की शुरुआत हो सकती है। ऑफिस में लोग आपसे सलाह लेने आएंगे, जिससे आपकी इमेज मजबूत होगी। लव लाइफ में किसी बात को लेकर बातचीत जरूरी होगी। सही शब्द इस्तेमाल करें। धन की स्थिति बेहतर रहेगी। किसी दोस्त से मुलाकात दिन को अच्छा बनाएगी। मकर राशि- आज का दिन शानदार कहा जा सकता है। काम तेजी से आगे बढ़ेगा और आपकी योजना सफल होगी। आर्थिक मामले में राहत और लाभ दोनों के संकेत हैं। रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी और किसी पुराने विवाद का अंत हो सकता है। हेल्थ ठीक रहेगी, लेकिन गुस्सा या ओवरथिंकिंग से बचें। किसी यात्रा या खरीदारी का प्लान बन सकता है। आपका आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा। कुंभ राशि- भाग्य का मजबूत साथ मिलेगा। कोई रुका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। करियर में नई दिशा का संकेत मिलेगा- जैसे नई नौकरी, प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह या प्रेरणा मिलेगी जो आगे आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पैसे की स्थिति सामान्य से बेहतर होगी लेकिन ज्यादा खर्च करने की इच्छा भी बढ़ेगी। यात्रा के योग मौजूद हैं। रिश्तों में भरोसा और समझ बढ़ेगी। मीन राशि- आज आपकी भावनाएं गहरी होंगी लेकिन काम में आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। जो लोग नई नौकरी या बदलाव चाहते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है। परिवार में किसी खुशखबरी या सकारात्मक बात का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत सामान्य लेकिन पानी कम न पिएं। किसी करीबी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा।