samacharsecretary.com

29 मई को बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई का अंत बेहद खास रहने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 मई को बुध-शुक्र की युति से एक शुभ राजयोग बनेगा, जिसे लक्ष्मी नारायण राजयोग कहा जाता है. दरअसल, उसी समय बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. यह योग तब बनता है जब बुद्धि और व्यापार के कारक बुध तथा धन-वैभव के प्रतीक शुक्र एक ही राशि में आ जाते हैं. इस बार यह संयोग मिथुन राशि में बनने जा रहा है, जिसे आर्थिक उन्नति और करियर ग्रोथ के लिए बेहद शुभ माना जाता है. क्या होता है लक्ष्मी नारायण राजयोग? ज्योतिष में यह योग समृद्धि और सफलता का संकेत माना जाता है. बुध व्यक्ति की सोच, कम्युनिकेशन और बिजनेस स्किल्स को मजबूत करता है, जबकि शुक्र सुख-सुविधा, आकर्षण और धन का कारक होता है. जब ये दोनों ग्रह साथ आते हैं तो इंसान की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है और उसे नए मौके मिलने लगते हैं. कब से कब तक रहेगा प्रभाव? इस खास योग का असर सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा. मई के मध्य से लेकर जून के शुरुआती दिनों तक इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर देखने को मिल सकता है. खासतौर पर 29 मई के बाद इसका असर और ज्यादा मजबूत हो जाएगा. जिसका सीधा सीधा प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा. इन राशियों को मिल सकता है खास फायदा मिथुन राशि यह योग इसी राशि में बन रहा है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा लाभ मिथुन वालों को मिल सकता है. करियर में नई जिम्मेदारियां, प्रमोशन या जॉब बदलने के मौके मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. तुला राशि तुला राशि के लिए यह समय आर्थिक रूप से फायदेमंद रह सकता है. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. खर्चों पर कंट्रोल बन सकता है. रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी. कन्या राशि कन्या राशि के लोगों को करियर में नई दिशा मिल सकती है. नौकरी या बिजनेस में अचानक लाभ के योग बन सकते हैं. आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है. सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए भी यह योग सकारात्मक संकेत दे रहा है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. किन बातों का रखें ध्यान हालांकि यह योग शुभ है, लेकिन जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास या जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान भी दे सकते हैं. इसलिए इस समय सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा.

आज का राशिफल 18 मई 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, नौकरी-धन-परिवार की पूरी भविष्यवाणी

मेष राशि- आज दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रह सकता है। सुबह से ही काम पीछे पड़ा रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को जल्दी पूरा करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर चिंता थोड़ी कम होगी। घर में किसी बात पर बहस से बचना बेहतर रहेगा। शाम तक मन हल्का महसूस होगा। वृषभ राशि- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। नौकरी करने वालों को राहत मिलेगी। बिजनेस में पुराने संपर्क फायदा दे सकते हैं। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी। मिथुन राशि- आज किसी पुराने काम को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा, लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी। किसी दोस्त से अचानक बात हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें। कर्क राशि- आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में स्थिति ठीक रहेगी। कोई पुरानी चिंता कम हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें। शाम को आराम मिलेगा। सिंह राशि- आज गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी रहेगा। छोटी बात को बड़ा बनाने से नुकसान हो सकता है। कामकाज में दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में सावधानी रखें। परिवार का साथ मिलेगा तो मन शांत रहेगा। कन्या राशि- आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। किसी पर जल्दी भरोसा न करें। काम में देरी हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के लोगों से सलाह लेकर चलना बेहतर रहेगा। तुला राशि- आज का दिन राहत देने वाला रह सकता है। नौकरी में काम की तारीफ हो सकती है। रुका पैसा मिलने के संकेत हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। घर में माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। वृश्चिक राशि- आज लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। मन पहले से शांत रहेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में स्थिति बेहतर रहेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। धनु राशि- आज काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। नौकरी और कारोबार दोनों में स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। मन खुश रहेगा। मकर राशि- आज काम का दबाव थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। घर में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें। कुंभ राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में फायदा मिल सकता है। नौकरी करने वालों को राहत मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी जरूरी काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। मीन राशि- आज दिन सामान्य रहेगा। काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी बात को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। सेहत का ध्यान रखें और आराम भी करें।

मनी प्लांट लगाने की सही दिशा और फायदे: घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

 घर में पौधे लगाना सिर्फ सजावट नहीं होती है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति लाने का एक माध्यम माना जाता है. सही दिशा और सही पौधों का चयन आपके घर की ऊर्जा को पूरी तरह बदल सकता है. ऐसे में अगर आप कम देखभाल वाला इनडोर पौधा ढूंढ रहे हैं, जो घर में ताजगी भी लाए, तो वास्तु के अनुसार मनी प्लांट एक बेहतरीन विकल्प है. यह न सिर्फ घर की हवा को बेहतर बनाता है, बल्कि आर्थिक सुख-समृद्धि लाने में भी मददगार माना जाता है. तो आइए जानते हैं इसे घर में लगाने की सही दिशा. मनी प्लांट लगाने के वास्तु फायदे 1. धन और समृद्धि में वृद्धि मनी प्लांट का सीधा संबंध आर्थिक उन्नति से जोड़ा जाता है. इसे घर या ऑफिस में लगाने से आय के स्रोत बढ़ने और धन संचय में मदद मिलने की मान्यता है. 2. सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह यह पौधा घर के वातावरण में पॉजिटिव वाइब्स बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है, जिससे घर का माहौल शांत व सुखद रहता है. 3. रिश्तों में मधुरता वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट घर में आपसी संबंधों को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करता है. 4. आसान देखभाल (Low Maintenance) यह पौधा कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है, इसलिए व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए भी उपयुक्त है. मनी प्लांट रखने की सही दिशा दक्षिण-पूर्व (South-East): मनी प्लांट लगाने की सबसे शुभ दिशा मानी जाती है दक्षिण पू्र्व. यह दिशा भगवान गणेश और शुक्र ग्रह से जुड़ी होती है, जो धन और सुख के कारक हैं. पूर्व दिशा (East): मनी प्लांट यहां रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की के योग बनते हैं. इस बात का भी रखें ध्यान मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व (North-East) में नहीं रखना चाहिए. पौधे की बेल ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए. मनी प्लांट की नीचे लटकती बेल को अशुभ माना जाता है. मनी प्लांट से जुड़ी जरूरी सावधानियां सूखा या पीला पौधा न रखें- यह आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है. जमीन को न छुए- बेल का जमीन पर फैलना शुभ नहीं माना जाता है. दूसरों से मनी प्लांट न लें- मान्यता है कि इससे धन का नुकसान हो सकता है. नियमित देखभाल करें- पौधा जितना हरा-भरा होगा, उतना ही शुभ फल देगा. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर की आर्थिक स्थिति, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है. सही दिशा और सही देखभाल के साथ यह पौधा न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आपकी तरक्की और समृद्धि के रास्ते भी खोल सकता है.

सूर्य गोचर का बड़ा असर: वृषभ संक्रांति से 3 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय

 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर (राशि परिवर्तन) एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.  सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे संक्रांति कहा जाता है.  इस बार सूर्य देव मेष राशि की अपनी यात्रा पूरी कर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर चुके हैं, जिसे वृषभ संक्रांति कहा जा रहा है. सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, सरकारी नौकरी, पिता और आरोग्य का कारक माना जाता है. सिर्फ राशि ही नहीं, इस गोचर के दौरान सूर्य देव चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में भी आज प्रवेश कर चुके हैं.चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य के आने से लोगों के मन और मस्तिष्क पर इसका सीधा असर पड़ता है. सूर्य का यह दोहरा बदलाव सभी 12 राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचाने वाला है. जहां कुछ राशियों के लिए यह समय वरदान साबित होगा, वहीं 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें अगले एक महीने तक फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा. तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर कुंडली के आठवें (अष्टम) भाव में होने जा रहा है. ज्योतिष में आठवां घर अचानक आने वाली बाधाओं और गुप्त समस्याओं का माना जाता है.  रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से आपके छिपे हुए शत्रु या पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं. आर्थिक स्थिति: इस दौरान पैसों के लेन-देन में भारी नुकसान के योग बन रहे हैं.  किसी को भी बड़ा कर्ज देने से बचें. शेयर मार्केट या किसी नए बिजनेस में बड़ा निवेश इस महीने टाल देना ही समझदारी होगी. उपाय: रोजाना तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें. कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर चौथे (चतुर्थ) भाव में हो रहा है, जिसे सुख, माता और वाहन का घर कहा जाता है. सूर्य एक उग्र ग्रह हैं, इसलिए चौथे घर में आते ही यह पारिवारिक सुख-शांति को प्रभावित करेंगे. चंद्रमा के नक्षत्र (रोहिणी) के कारण आपके स्वभाव में अत्यधिक भावुकता और गुस्सा एक साथ देखने को मिल सकता है. उपाय: रविवार के दिन गाय को गेहूं और गुड़ खिलाएं. मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर तीसरे (तृतीय) भाव में हो रहा है. अमूमन तीसरे घर में सूर्य को अच्छा माना जाता है, लेकिन रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि के अधिपति शुक्र के साथ सूर्य की शत्रुता के कारण यह गोचर मिले-जुले और कुछ मामलों में बेहद नकारात्मक परिणाम देगा.कार्यक्षेत्र या व्यापार में आपके साहस और पराक्रम में कमी महसूस होगी. सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने से ऑफिस में आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है. किसी भी नए एग्रीमेंट पर जल्दबाजी में दस्तखत न करें. उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

घर में सांप दिखना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु शास्त्र क्या कहता है

भीषण गर्मी में जब बाहर की जमीन तपने लगती है, तो सांप अक्सर ठंडक की तलाश में हमारे घरों का रुख करते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सांप का निकलना केवल एक इत्तेफाक नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन और घर की ऊर्जा से जुड़ा एक बड़ा संकेत भी हो सकता है. समझते हैं कि सांपों का घर में आना धार्मिक और वास्तु के नजरिए से क्या संकेत देता है: सांप का दिखना: अच्छा या बुरा? तरक्की और सौभाग्य: हिंदू धर्म और वास्तु में सांपों को बदलाव, तरक्की और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. नई शुरुआत: जिस तरह सांप अपनी पुरानी खाल (केंचुली) छोड़कर नया रूप लेता है, वैसे ही उसका घर में आना जीवन में किसी नई शुरुआत का इशारा हो सकता है. आध्यात्मिक विकास: सांप की उपस्थिति आपके आध्यात्मिक विकास और खुद को बेहतर तरीके से समझने (आत्म-जागरूकता) को भी दर्शाती है. वास्तु दोष की चेतावनी: हालांकि, घर में इनकी मौजूदगी वास्तु व्यवस्था में किसी कमी या ऊर्जा के असंतुलन का संकेत भी हो सकती है. दिशाओं का महत्व उत्तर दिशा: वास्तु में सांपों का सीधा नाता उत्तर दिशा से माना गया है, जो आध्यात्मिक उन्नति की दिशा है. इस दिशा में सांप से जुड़े प्रतीक रखना ऊर्जा को बैलेंस करने में मदद करता है. दक्षिण-पश्चिम कोना: इस दिशा में कभी भी सांप से जुड़ी कोई फोटो या चीज न रखें, क्योंकि यह रिश्तों में तनाव और झगड़े पैदा कर सकता है. घर में सांप होने के संकेत सांप की मौजूदगी को इन आसान संकेतों से पहचाना जा सकता है: केंचुली: घर के किसी कोने या बगीचे में सांप की पुरानी खाल मिलना. आवाजें: सीलिंग या सीढ़ियों के नीचे रेंगने या सरसराहट की आवाजें आना. निशान: धूल भरी या नमी वाली जगह पर रेंगने के टेढ़े-मेढ़े निशान दिखना. ठंडी जगहें: भीषण गर्मी में सांप अक्सर बाथरूम, सिंक के नीचे, एसी या फ्रिज के पीछे और सीढ़ियों के नीचे छिपे होते हैं. गंध और मल: वातावरण में एक अजीब सी तीखी गंध महसूस होना या छोटे टुकड़ों जैसा मल दिखना. बचाव के लिए क्या करें? (Do's) सफाई और कबाड़: सांपों को रोकने के लिए घर को हमेशा साफ और कबाड़ मुक्त रखें, क्योंकि गंदगी में वे आसानी से छिप जाते हैं. नेचुरल चीजें: घर में लकड़ी, बांस या पौधों जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें, जो सकारात्मक माहौल बनाती हैं. घंटी और विंड चाइम्स: खिड़कियों या दरवाजों पर विंड चाइम्स या घंटियां लटकाएं; इनकी आवाज और कंपन से सांप दूर रहते हैं. इन गलतियों से बचें (Don'ts) शीशे की पोजीशन: घर में एक-दूसरे के ठीक सामने शीशे न लगाएं, क्योंकि यह ऊर्जा में टकराव पैदा करता है और सांपों को आकर्षित कर सकता है. उत्तर दिशा का महत्व: वास्तु में सांपों का सीधा संबंध उत्तर दिशा से माना जाता है, जिसे आध्यात्मिक उन्नति और प्रगति की दिशा कहा जाता है. इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए ताकि घर की ऊर्जा संतुलित रहे. दक्षिण-पश्चिम कोना: इस दिशा या कोने की विशेष सावधानी रखनी चाहिए; यहां कभी भी सांप से जुड़ी कोई फोटो या सजावटी सामान नहीं रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार इस दिशा में सांप से जुड़ी चीजें रखने से परिवार के रिश्तों में झगड़े और तनाव पैदा हो सकते हैं.

किन राशियों के लिए सोना पहनना होता है शुभ? ज्योतिष शास्त्र में जानें पूरा असर

 ज्योतिष शास्त्र में सोने को बहुत खास धातु माना गया है. इस धातु के कारक होते हैं सूर्यदेव और बृहस्पति गुरु ग्रह. माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में ये दोनों ग्रह मजबूत होते हैं, उनके लिए सोना पहनना फायदेमंद साबित हो सकता है. सोना धारण करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में तरक्की के मौके भी मिल सकते हैं. हालांकि, यह हर किसी के लिए सही नहीं होता है. कुछ राशियों को इसे पहनने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. सबसे पहले बात करते हैं उन राशियों की, जिनके लिए सोना शुभ माना गया है. मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए सोना पहनना अच्छा माना जाता है. इससे उनके अंदर हिम्मत और ऊर्जा बढ़ती है और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलते हैं. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए भी सोना लाभकारी माना गया है. इसे पहनने से समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और काम के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना रहती है. धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातकों के लिए सोना खास तौर पर शुभ होता है क्योंकि यह गुरु ग्रह से जुड़ा है. इसे पहनने से भाग्य मजबूत होता है और नौकरी व शादीशुदा जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है. मीन राशि (Pisces) मीन राशि वालों को भी सोना पहनना अच्छा माना जाता है. इससे उनके जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं और किस्मत का साथ मिल सकता है. अब बात उन राशियों की, जिन्हें सोना पहनने में सावधानी रखनी चाहिए. वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि के लोगों के लिए सोना हमेशा फायदेमंद नहीं होता. ऐसा माना जाता है कि शुक्र और गुरु के संबंध के कारण इस राशि वालों को बिना सलाह के सोना नहीं पहनना चाहिए. कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों को भी सोना पहनने से पहले सोच-विचार करना चाहिए. कहा जाता है कि इससे जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं, इसलिए बेहतर होगा कि किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर ही इसे धारण करें.

गरुड़ पुराण के अनुसार भूलकर भी न रखें मृत व्यक्ति की ये 3 चीजें अपने पास

हिंदू धर्म के 18 पुराणों में गरुड़ पुराण मृत्यु, मृतात्मा और उसके बाद की यात्रा का विस्तार से वर्णन करने वाला प्रमुख ग्रंथ है। इसमें मृत व्यक्ति की वस्तुओं के उपयोग को लेकर स्पष्ट नियम दिए गए हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद भी व्यक्ति की वस्तुओं में उसकी सूक्ष्म ऊर्जा कुछ समय तक बनी रहती है। इन्हें गलती से इस्तेमाल करने से घर में नकारात्मकता, मानसिक अशांति और बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए इन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। मृतक के कपड़ों का क्या करें? गरुड़ पुराण में सबसे सख्त नियम मृतक के कपड़ों को लेकर है। मृत व्यक्ति के कपड़े, चादर, गद्दा या बिस्तर का इस्तेमाल परिवार के सदस्यों को नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मृतक की सूक्ष्म ऊर्जा जीवित लोगों को प्रभावित करती है, जिससे डरावने सपने, उदासी, चिड़चिड़ापन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। नियम: मृत्यु के बाद इन कपड़ों को गरीबों, ब्राह्मणों या आश्रम में दान कर देना चाहिए। इससे मृतक की आत्मा को शांति मिलती है और मोह का बंधन टूटता है। गहनों और आभूषणों के नियम मृतक के गहनों को लेकर नियम थोड़े लचीले हैं, लेकिन पूरी तरह स्वतंत्र नहीं। अगर गहने सोने या चांदी के हैं और मृतक ने स्वयं किसी को उपहार स्वरूप दिए थे, तो उनका उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, अगर गहनों के साथ मृतक का गहरा भावनात्मक लगाव था, तो उन्हें सीधे पहनने की बजाय गलाकर नया आभूषण बनवाएं या शुद्धिकरण पूजा करवाकर उपयोग करें। गरुड़ पुराण के अनुसार, बिना शुद्ध किए गहनों का इस्तेमाल करने से मानसिक अशांति और आर्थिक बाधाएं आ सकती हैं। मृतक की घड़ी और अन्य वस्तुओं का नियम समय का प्रतीक होने के कारण मृतक की घड़ी, पेन, चश्मा या दैनिक इस्तेमाल की अन्य चीजों को भी नियमित रूप से इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि इन चीजों में मृतक की ऊर्जा लंबे समय तक रह सकती है, जो जीवित लोगों के समय और भाग्य को प्रभावित करती है। इन चीजों को दान कर देना चाहिए। मृतक की यादों को कैसे संजोएं? गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति की यादों को उनकी चीजों को संभालकर रखने में नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके नाम पर दान-पुण्य करने में है। मृत्यु के 13वें दिन या श्राद्ध के समय इन वस्तुओं का दान करें। मृतक के नाम पर ब्राह्मण भोजन कराएं। तुलसी दल, गंगाजल और दीपदान से उनकी आत्मा को शांति पहुंचाएं। गरुड़ पुराण हमें सिखाता है कि मृत्यु के बाद मोह त्यागना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। मोह और वस्तुओं से अलग होकर सही कर्म करने से ही आत्मा को मुक्ति मिलती है। इन नियमों का पालन करने से परिवार में शांति बनी रहती है और मृतक की आत्मा को सद्गति प्राप्त होती है।

रविवार का राशिफल 17 मई 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा नौकरी-व्यापार में फायदा

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। पुराने रुके काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी में मेहनत का फायदा मिलेगा। कारोबार में भी थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता की बात नहीं है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के खर्च बढ़े रह सकते हैं। घर और परिवार के कामों में पैसा लग सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी फायदा होने के योग हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए समय राहत देने वाला रह सकता है। कई पुराने काम पूरे हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी और कारोबार में फायदा मिलने के संकेत हैं। खर्च भी बने रहेंगे। थकान महसूस हो सकती है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों को कामकाज में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पुराने तनाव कम होंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी। सिंह राशि- सिंह राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा। काम का दबाव बढ़ सकता है। पैसों के मामलों में सावधानी रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। मेहनत का फायदा मिलेगा। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। परिवार में खुशी बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तुला राशि- तुला राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। परिवार और पार्टनर का साथ मिलेगा। व्यापार में फायदा होने के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को धैर्य के साथ काम लेना होगा। कुछ कामों में देरी हो सकती है। नौकरी में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। पैसों को लेकर सोच-समझकर फैसला लें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए समय अच्छा रह सकता है। नौकरी और कारोबार में फायदा मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा। मकर राशि- मकर राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरी में मेहनत का फायदा धीरे-धीरे मिलेगा। परिवार का साथ रहेगा। खर्च सोच-समझकर करें। सेहत को लेकर सावधानी रखें। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए समय धीरे-धीरे बेहतर होगा। मेहनत का फल मिलने लगेगा। नौकरी और कारोबार में फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। मीन राशि- मीन राशि वालों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। काम पूरे होने में समय लग सकता है। रिश्तों में गलतफहमी से बचें। नौकरी में दबाव महसूस हो सकता है। पैसों के मामलों में सावधानी रखें। सेहत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।

चाणक्य ज्ञान,अकेलापन कभी दुख नहीं, असली शांति की पहचान

आज के समय में आपको दो तरह के लोग सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगे, पहले वे जो भीड़ में रहकर भी हर समय दुखी महसूस करते हैं और दूसरे वो जो अकेले रहते हुए भी काफी ज्यादा शांत और खुश नजर आते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार उनकी ये खुशी बाहरी नहीं होती हैं, बल्कि उनकी सोच और कॉन्फिडेंस में छिपी हुई होती है. उनके अनुसार जो भी लोग खुद को अच्छे से समझ लेते हैं, उन्हें हर समय किसी के साथ की जरूरत नहीं पड़ती है. चाणक्य कहते हैं कि अकेले रहना कभी भी दुख की निशानी नहीं होती है, कई बार ये एक इंसान को खुद को और भी बेहतर तरीके से समझने का मौका देती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि आखिर क्यों कुछ लोग पूरी तरह से अकेले रहने के बावजूद भी दूसरों से ज्यादा खुश रहते हैं. चलिए जानते हैं इसके पीछे छिपे हुए कारण. खुद से प्यार करना जानते हैं ये लोग आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति खुद की कद्र करना सीख जाता है, उसे कभी भी अकेलेपन से परेशानी नहीं होती है. इस तरह के लोग अपनी कमियों और खूबियों को पूरी तरह से स्वीकार कर चुके होते हैं. इस तरह के लोगों को कभी भी दूसरों की तारीफ या फिर अटेंशन की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके अलावा ये लोग अपने समय का भी इस्तेमाल सही तरीके से करना जानते हैं. इन्हें आकर आप किताबें पढ़ते हुए, नयी चीजें सीखते हुए या फिर अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करते हुए ही देख पाएंगे. उनकी यही आदत उन्हें अंदर से खुश और सेटिस्फाइड बनाती है. हर रिश्ते से उम्मीद नहीं रखते ये लोग कई बार आपको जीवन में दुख इसलिए भी मिलता है क्योंकि आप दूसरों से ज्यादा ही उम्मीदें रखने लगते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार एक समझदार व्यक्ति कभी भी हर किसी से उम्मीदें नहीं रखता है. उसे इस बात का अंदाजा होता है कि हर इंसान जीवनभर कभी भी साथ नहीं रहता है. चाणक्य के अनुसार जो भी लोग अकेले खुश रहते हैं, वे रिश्तों की कीमत समझते हैं लेकिन अपनी खुशियों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहते हैं. अगर कोई उनका साथ दे रहा है तो भी अच्छी बात है और अगर न दे तो भी वे मायूस होकर टूटते नहीं है. उनकी यही सोच उन्हें अकेलेपन में भी खुश रहने में मदद करती है. मन को शांत रखना जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार एक शांत मन वाला व्यक्ति हर हालात में खुद को संभालकर रख पाता है. अकेले रहने वाले लोग जीवन में होने वाले बेकार के बहस, तुलना और दिखावे से पूरी तरह से दूर रहते हैं. चाणक्य कहते हैं कि ये लोग अपनी जिंदगी को दूसरों की नजरों से नहीं, बल्कि अपनी समझदारी से जीते हैं. इस तरह के लोग कभी दूसरों के दबाव में आकर खुद को कमजोर नहीं समझते हैं. उन्हें इस बात का अंदाजा काफी अच्छे से होता है कि असली खुशी अंदर से आती है, भीड़ या फिर दिखावे से बिलकुल भी नहीं.

सांप वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानिए ज्योतिष में इसका महत्व

आपने कुछ लोगों को उंगली में सांप के डिजाइन वाली अंगूठी या रिंग पहने जरूर देखा होगा. इसे देखकर अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर इसे पहनने का फायदा क्या है. कुछ लोग इसे सिर्फ फैशन या ट्रेंड का हिस्सा मान सकते हैं. जबकि ज्योतिषविदों के अनुसार, इसे पहनने से कई तरह के लाभ मिलते हैं. उनका यह भी मानना है कि सांप की आकृति वाली रिंग हर किसी को धारण नहीं करनी चाहिए. जरा सी गलती से इसका असर उल्टा भी हो सकता है. यह फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान भी दे सकती है. सुख-संपन्नता सांप के आकार वाली अंगूठी को ज्योतिष में शुभता का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि इसे धारण करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता बनी रहती है. ऐसे लोग जीवन में सुख-संपन्नता का भरपूर आनंद लेते हैं. ऐसे लोगों के जीवन में कभी धनधान्य की कमी नहीं रहती है. उनके जीवन में आने वाली बाधाएं अपने आप अपना रास्ता बदल लेती हैं. नजर दोष से बचाव ज्योतिषविद कहते हैं सर्प की आकृति वाली अंगूठी ज्योतिषीय परामर्श पर पूरे विधि-विधान से पहनी जाए तो नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से आदमी का बचाव होता है. ऐसे व्यक्ति के सुखी जीवन, धन-संपत्ति और उन्नति पर कभी किसी घरेलू या बाहरी व्यक्ति की बुरी नजर का असर नहीं होता है. ग्रहण दोष बेअसर जिन लोगों की कुंडली में ग्रहण दोष होता है, उनके जीवन में अक्सर कोई न कोई परेशान लगी रहती है. ऐसे लोगों को ज्योतिषविदों की सलाह के बाद सांप वाली अंगूठी पहननी चाहिए. ऐसा कहते हैं कि इससे ग्रहण दोष का प्रभाव बेअसर हो जाता है. दाएं हाथ की मिडिल फिंगर (मध्यमा उंगली) में यह अंगूठी धारण करने से ग्रहण दोष का प्रभाव कम हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधी लाभ कई बार कुंडली में ग्रहों की उठापटक के चलते इंसान की सेहत में गिरावट आने लगती है. इंसान हर समय बीमार या अस्वस्थ महसूस करता है. ऐसे लोगों के लिए भी सांप वाली अंगूठी किसी राहत से कम नहीं मानी जाती है. लेकिन ध्यान रहे कि इसे सिर्फ ज्योतिषविदों से सलाह लेकर ही पहनना चाहिए. इससे जीवन में मानसिक और भावनात्मक संतुलन बना रहता है. किस धातु की होनी चाहिए अंगूठी? सांप की आकृति वाली अंगूठी के लिए चांदी का उपयोग सबसे उत्तम माना जाता है. हालांकि कुछ मामलों में ज्योतिषविद लोगों को कांसे या ताम्बे स बनी सांप की अंगूठी पहनने की सलाह भी दे सकते हैं. इसे पहनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.