samacharsecretary.com

आस्था और रहस्य से घिरा पुरी का जगन्नाथ मंदिर

 ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर एक बार फिर चर्चा में है. कारण है उसका रत्न भंडार. मंदिर के रत्न भंडार की जांच शुरू हो गई है, जिसकी जांच अलग-अलग चरणों में की जा रही है और इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है. इस विशेष खोज के बाद मंदिर से जुड़े रहस्य और भी गहरे हो गए हैं. जगन्नाथ मंदिर की पौराणिक मान्यता पुरी का प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर हर साल से हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता आ रहा है. यह भारत के चार धामों में से एक माना जाता है और अपनी भव्य रथ यात्रा के लिए खास पहचान रखता है. मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण राजा इंद्रद्युम्न ने भगवान विष्णु के आशीर्वाद के बाद कराया था. कहा जाता है कि भगवान ने उन्हें स्वप्न में नील माधव को खोजने का आदेश दिया था. एक और कथा के मुताबिक, जब पांडव यमराज की ओर अपनी अंतिम यात्रा पर निकले, तो सप्त ऋषियों ने उन्हें मोक्ष के करीब पहुंचने के लिए चार धाम की यात्रा करने की सलाह दी थी. पुरी का जगन्नाथ मंदिर इन्हीं पवित्र धामों में शामिल है. तब से इस मंदिर की कई परंपराएं आज भी वैसी ही चली आ रही हैं, जिनमें भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा से जुड़ी कुछ खास मान्यताएं भी शामिल हैं. इसके अलावा, यह मंदिर कई ऐसी बातों के लिए भी जाना जाता है, जो सामान्य वैज्ञानिक तर्कों से परे मानी जाती हैं. आखिर ये रहस्य क्या हैं, आइए जानते हैं. लाल झंडे का रहस्य मंदिर के ऊपर हमेशा एक लाल झंडा लहराता रहता है. यह आम बात लग सकती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह झंडा हवा के उल्टी दिशा में लहराता है. हर बार ऐसा ही होता है. कई लोग इसे भगवान का संकेत मानते हैं, जैसे वह बता रहे हों कि उन्हें पूरी तरह समझ पाना आसान नहीं है. इसके साथ ही एक खास परंपरा भी जुड़ी है. हर दिन एक पुजारी करीब 200 फीट ऊंचे मंदिर पर बिना किसी सुरक्षा के चढ़कर इस झंडे को बदलता है. मान्यता है कि अगर किसी दिन यह परंपरा नहीं निभाई गई, तो मंदिर कई सालों तक बंद रह सकता है. समुद्र की आवाज जो अंदर जाते ही गायब हो जाती है जगन्नाथ मंदिर समुद्र से करीब 2 किलोमीटर दूर है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि जैसे ही आप मंदिर के मुख्य द्वार के अंदर कदम रखते हैं, समुद्र की लहरों की आवाज बिल्कुल सुनाई नहीं देती. बाहर आते ही फिर वही आवाज सुनाई देने लगती है. इसलिए लोग कहते हैं कि ये सिर्फ मंदिर नहीं, एक अलग अनुभव है. मान्यता है कि भगवान हनुमान को मंदिर की रक्षा के लिए रखा गया था और उन्होंने ही समुद्र की आवाज को रोक दिया, ताकि भगवान जगन्नाथ शांतिपूर्वक विश्राम कर सकें. प्रसाद का अनोखा तरीका यहां रोज भगवान का प्रसाद सात मिट्टी के बर्तनों में एक के ऊपर एक रखकर पकाया जाता है. आमतौर पर नीचे वाला बर्तन पहले पकना चाहिए, लेकिन यहां उल्टा होता है- सबसे ऊपर वाला बर्तन पहले तैयार हो जाता है. इतना ही नहीं, जितने भी लोग दर्शन के लिए आते हैं, प्रसाद कभी कम नहीं पड़ता और न ही बचता है. हर दिन बिल्कुल सही मात्रा में ही बनता है. मंदिर की परछाई नहीं पड़ती कहा जाता है कि इस मंदिर की बनावट ऐसी है कि दिन के किसी भी समय इसकी छाया दिखाई नहीं देती. यह बात लोगों को आज भी हैरान करती है. लकड़ी की मूर्तियां, जो हैं सबसे अलग जगन्नाथ मंदिर की एक और खास बात है यहां की मूर्तियां. जहां ज्यादातर मंदिरों में भगवान की मूर्तियां पत्थर या धातु की होती हैं. यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियां नीम की लकड़ी से बनी होती हैं. और सबसे अनोखी बात यह है कि इन मूर्तियों को हर 12 से 19 साल में एक खास और गुप्त प्रक्रिया के तहत बदला जाता है, जिसे नवकलेवर कहा जाता है. मान्यता है कि इस दौरान एक रहस्यमयी तत्व, जिसे ब्रह्म पदार्थ कहा जाता है. पुरानी मूर्ति से नई मूर्ति में स्थानांतरित किया जाता है. इस प्रक्रिया को केवल कुछ चुनिंदा पुजारी ही देख सकते हैं, बाकी सब कुछ आज भी रहस्य बना हुआ है.  

बालकनी का वास्तु बदल सकता है घर की ऊर्जा और भाग्य

 कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता या मानसिक तनाव बना रहता है.  तमाम कोशिश के बाद जब हमारा ध्यान घर के वास्तु पर जाता है तो हम कमरे, किचन और हॉल का वास्तु तो ठीक करते हैं लेकिन कई बार घर की बालकनी अछूती रह जाती है. हम अक्सर घर के कमरों का वास्तु तो ठीक कर लेते हैं, लेकिन बालकनी के वास्तु पर हमारा ध्यान नहीं जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी में रखी कुछ चीजें और गलत दिशा आपकी तरक्की में ब्रेक लगा सकती हैं. अगर आप भी सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो बालकनी से जुड़े इन नियमों को अनदेखा करने की गलती बिल्कुल न करें. बालकनी की सही दिशा बदल देगी किस्मत वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है. बालकनी के लिए उत्तर और पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है. इसे देव मार्ग कहा जाता है. अगर आपकी बालकनी इस दिशा में है, तो सूर्य की पहली किरणें घर की नकारात्मकता को खत्म कर देती हैं. कोशिश करें कि इस हिस्से को जितना हो सके खुला और साफ रखें, ताकि घर में ईश्वरीय ऊर्जा बनी रहे. इसके अलावा बालकनी में आप कुछ पौधे लगा कर पूरे घर के वास्तु दोष से निजात पा सकते हैं. बस इन्हें लगाते वक्त दिशा का ध्यान रखना जरूरी है. तुलसी: बालकनी के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में तुलसी का पौधा लगाएं. इसे साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है. मनी प्लांट: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है. शमी: शनि दोष से मुक्ति और कार्यों में सफलता के लिए शमी का पौधा लगाएं. बालकनी में कभी भी कांटेदार या दूध निकलने वाले पौधे न लगाएं, ये घर में कलह और तनाव पैदा करते हैं. दीवारों का रंग और शाम का दीपक बालकनी की दीवारों पर हमेशा हल्के और सात्विक रंगों का चुनाव करें. सफेद, क्रीम या हल्का पीला रंग सबसे अच्छा माना जाता है. वास्तु के अनुसार, रोज शाम को बालकनी में एक दीपक जरूर जलाना चाहिए. ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और घर से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं. अगर बैठने के लिए भारी फर्नीचर रखना है, तो उसे हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही रखें. भूलकर भी न रखें ये चीजें अक्सर लोग बालकनी को स्टोर रूम बना देते हैं, जो सबसे बड़ी गलती है. कबाड़ और टूटे बर्तन: बालकनी में पुराना सामान या कबाड़ रखने से 'राहु' का नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है, जिससे मानसिक अशांति होती है. सूखे पौधे: अगर आपकी बालकनी में कोई पौधा सूख गया है, तो उसे तुरंत हटा दें. सूखे पौधे दुर्भाग्य और आर्थिक हानि का संकेत हैं. गंदगी: बालकनी जितनी साफ होगी, माता लक्ष्मी के आने का रास्ता उतना ही साफ होगा.

सोलर नववर्ष की शुरुआत: सूर्य के मेष राशि में प्रवेश से बदलेगा राशिफल

14 अप्रैल यानी आज से सोलर नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है. ज्योतिषियों के अनुसार, हर साल जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, तभी सोलर न्यू ईयर की शुरुआत होती है. यह दिन नई ऊर्जा, नई शुरुआत और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है. भारत के कई हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है, जैसे बैसाखी, पुथंडु और विशु. ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन सूर्य की स्थिति सभी राशियों पर गहरा प्रभाव डालती है, जिससे पूरे साल के संकेत मिलते हैं. आइए जानते हैं कि सोलर नववर्ष किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. मेष इस सोलर नव वर्ष में मेष राशि वालों के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है. सूर्य आपकी ही राशि में मजबूत स्थिति में रहेगा, जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी. करियर में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं. कुछ लोगों को मनचाही नौकरी भी मिल सकती है. भाग्य का साथ मिलने से आपके कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. मिथुन मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय नए अवसरों से भरा रहेगा. पिछले समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. किस्मत का साथ मिलने से अटके हुए काम पूरे होंगे. धन के मामले में भी स्थिति बेहतर रहेगी. पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है. यह समय राहत और प्रगति देने वाला रहेगा. सिंह सोलर नव वर्ष की शुरुआत सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है. आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा. भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा. जो लोग विदेश से जुड़े काम करते हैं, उन्हें लाभ मिल सकता है. पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी सफलता मिल सकती है. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. धनु राशि धनु राशि के लिए यह साल ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. जो लोग खेल या कला के क्षेत्र में हैं, उन्हें अच्छी पहचान मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी. कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने के योग भी बन रहे हैं. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने की संभावना है. क्या होता है सोलर नववर्ष? सोलर नववर्ष वह समय होता है जब सूर्य एक राशि चक्र पूरा करके फिर से मेष राशि में प्रवेश करता है. ज्योतिष में मेष राशि को शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे नए साल की शुरुआत कहा जाता है. इस दिन को मेष संक्रांति भी कहा जाता है. इस संक्रांति के आने से जातकों के जीवन में नई शुरुआत के योग बनते हैं. आत्मविश्वास बढ़ता है. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है.

अक्षय तृतीया 2026: 19 अप्रैल को बनेगा गजकेसरी सहित कई राजयोग

अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक बेहद शुभ और पवित्र दिन माना जाता है. यह हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है. इस दिन को बिना मुहूर्त के भी शुभ कार्य शुरू करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. 'अक्षय' का मतलब होता है कभी खत्म न होने वाला. मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे काम, दान, पूजा या निवेश का फल कभी कम नहीं होता, बल्कि लगातार बढ़ता रहता है. इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर वर्ष के वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ होता है. वहीं, इस बार अक्षय तृतीया कई दुर्लभ संयोगों के साथ आ रही है. अक्षय तृतीया पर होगा इन संयोगों का निर्माण ज्योतिषियों के मुताबिक, अक्षय तृतीया वाले दिन गुरु-चंद्रमा एक ही राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा. इस दिन त्रिपुष्कर राजयोग, आयुष्मान राजयोग, मालव्य राजयोग और शश राजयोग का निर्माण होगा. अक्षय तृतीया पर इन राजयोगों के बनने से कई राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा. आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में. मेष राशि अक्षय तृतीया आपके लिए अच्छे संकेत लेकर आ सकती है. जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई फायदा मिल सकता है. नौकरी या करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है. वृषभ राशि इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में सुधार के योग हैं. पहले से अटका पैसा वापस मिल सकता है, जिससे राहत मिलेगी. निवेश करने वालों को भी लाभ मिलने की संभावना है. समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ सकता है. सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए यह समय खुशियां लेकर आ सकता है. कोई अच्छी खबर मिल सकती है और लंबे समय से जो इच्छाएं अधूरी थीं, वे पूरी हो सकती हैं. करियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय राहत भरा रहेगा. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. साथ ही बचत बढ़ने के संकेत हैं और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. मीन राशि मीन राशि वालों के लिए अधूरे काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे. अचानक धन लाभ हो सकता है. जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें इस समय सही दिशा मिल सकती है.

14 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, जबकि कुछ को झेलनी पड़ सकती हैं चुनौतियां

मेष मेष राशि वालों को इस समय आत्मविश्वास के साथ नौकरी में लाभ के मौके मिलेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय बढ़ सकती है। वृषभ वृषभ राशि वालों को पर्सनल और लवलाइफ में खुशियां आएंगी। आपका आर्ट और म्यूजिक के प्रति रुझान बढ़ेगा। मन में उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मिथुन मिथुन राशि वालों के लिए आज अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कर्क कर्क राशि वालों के लिए पॉजिटिव समय नहीं है, मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। सेहत के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सिंह सिंह राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। आपकी पर्सनल लाइफ आज अच्छी रहेगी। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय में भी वृद्धि हाे सकती है। तुला तुला राशि वालों को किसी पारिवारिक कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आपको बिजनेस और नौकरी के चक्कर में भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पिता का साथ रहेगा। धनु धनु राशि वाले आत्मविश्वास तो अच्छा रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ कम है। मन में उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। मकर मकर राशि वाले इस समय कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। घर में शांति रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी नए बिजनेस को शुरुआत हो सकती है, परंतु परिवार से दूर जा सकते हैं। कुंभ कुंभ राशि वालों के लिए आज समय मिलाजुला है। आपको लाइफ में आगे बढ़ने के लिए प्रोफेशनल लाइफ में काबिलियत साबित करनी होगी। कन्या कन्या राशि वालों को आत्मविश्वास में कमी रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में बदलाव के साथ तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आय और कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा भी हो सकती है। वृश्चिक वृश्चिक राशि वालों के मन की स्थिति ऐसी रहेगी कि मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सपोर्ट मिलेगा। मीन आपको लाइफ में आगे चले के लिए अभी से प्लानिंग करनी होगी। बजट से लेकर लंबे समय तक आप अपनी लाइफ में प्लानिंग करें, फैसले ध्यान से लें।

वैशाख अमावस्या 2026: तिथि, महत्व और धार्मिक मान्यताएँ

वैशाख अमावस्या यानी मेष संक्रांति बहुत खास मानी जाती है। इसमें जो अमावस्या आती है, उसे खास माना जाता है। एक-एक तिथि में किया हुआ पुण्य कोटि-कोटि गुना अधिक होता है। उनमें भी जो वैशाखकी अमावास्या तिथि है, वह मनुष्यों को मोक्ष देनेवाली है, देवताओं और पितरों को वह बहुत प्रिय है। यह तिथि शीघ्र ही मोक्ष देने वाली है। जो उस दिन पितरोंके उद्देश्य से श्राद्ध करते और जलसे भरा हुआ घडा एवं पिण्ड देते हैं, उन्हें अक्षय फलकी प्राप्ति होती है। मेष राशि में सूर्य के स्थित रहते हुए वैशाख मास में प्रातःकाल स्नान करके देवताओं, ऋषियों और पितरों का तर्पण करना चाहिए, इस तरह श्राद्ध करके उसके द्वारा पितरों को मुक्ति मिलती है। कब है वैशाख अमावस्या 2026 तारीख और दिन इस साल वैशाख अमावस्या 16 अप्रैल 2026 को सुबह 8.11 बजे शुरु होगी और अगले दिन 17 अप्रैल को शाम 5:21 बजे तक रहेगी, इसलिए उदयातिथि में अमावस्या 17 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान और दान का बहुत अधिक महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पितरों का तर्पण और स्ना दान करने से लाभ मिलता है। स्नान के बाद जला से भरा कलश पितरों के लिए दान करें। इससे पितर खुश होते हैं और उनकी कृपा मिलती है। इस दिन क्या करें और क्या नहीं इस दिन पितरों का तर्पण किया जाता है। इस अमावस्या पर उन लोगों को भोजन देना चाहिए, जिन्हें खाने और कपड़ों की जरूरत है। सुबह काले तिल के साथ जल सूर्य को अर्पित करना चाहिए। पीपल के पेड़ के पास दिया जलाना चाहिए। अमावस्या का दिन पितरों को याद करने का दिन है, इसलिए इस दिन ऐसा कोई काम नहीं करना है, जो शुभ हो। इस दिन कोई बड़ी खरीददारी करने से भी बचना चाहिए। पितरों के लिए दान और तर्पण ही इस दिन क्या जाता है। क्यों खास है यह तिथि आपको बता दें कि अमावस्या तिथि में स्नान, दान, तपस्या, होम, देवपूजा, पुण्यकर्म सब कुछ तत्काल मुक्ति देनेवाला है। जो रोगी, दरिद्र लोगों को श्रीहरि की पूजा करनी चाहिए। वैशाख मास मन से सेवन करने योग्य है; क्योंकि वह समय उत्तम गुणों से युक्त है। दरिद्र, धनाढ्य, पंगु, अन्धा, नपुंसक, विधवा, साधारण स्त्री, पुरुष, बालक, युवा, वृद्ध तथा रोगसे पीडित मनुष्य ही क्यों न हो, वैशाख मासका धर्म सबके लिए अत्यन्त सुखसाध्य है।  

चाणक्य नीति: सफलता के लिए कौए से सीखें ये 5 महत्वपूर्ण गुण

चाणक्य नीति प्राचीन भारतीय आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी गई एक महत्वपूर्ण नीति-ग्रंथ है, जिसमें जीवन को सही दिशा देने वाली व्यावहारिक बातें बताई गई हैं. चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य भी कहा जाता है, मौर्य साम्राज्य के महान गुरु और रणनीतिकार थे. दरअसल, चाणक्य नीति एक ऐसी पुस्तक है, जिसमें इंसान को बताया गया है कि उसे जीवन में कैसे व्यवहार करना चाहिए, कैसे सही-गलत की पहचान करनी चाहिए और कैसे सफलता हासिल करनी चाहिए. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में यह भी बताया है कि इंसान अगर प्रकृति से सीख ले, तो जीवन आसान हो सकता है. उन्होंने कुछ पक्षियों और जानवरों के ऐसे गुणों का जिक्र किया है, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकता है. इन जीवों की आदतें हमें मेहनत, सतर्कता और समझदारी सिखाती हैं. अगर कोई इंसान इन गुणों को अपने जीवन में उतार ले, तो वह सफलता की राह पर आगे बढ़ सकता है और अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकता है. तो आइए आचार्य चाणक्य के अनुसार जानते हैं कि कौए से व्यक्ति को कौन कौन से गुण सीखने चाहिए. गूढ़ मैथुनकारित्वं काले काले च संग्रहम्। अप्रमत्तवचनमविश्वासं पंच शिक्षेच्च वायसात्॥ आचार्य चाणक्य कौए के जरिए यह सीख देने की कोशिश कर रहे हैं कि कौए में ऐसे पांच गुण होते हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है. ये गुण हैं- अपनी निजी बातों को गोपनीय रखना, समय-समय पर चीजें इकट्ठी करना, हमेशा सतर्क रहना, बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करना और जरूरत पड़ने पर अपने साथियों को साथ जोड़ना. कौए से सीखें ये विशेष गुण आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इसका मतलब यह है कि इंसान को भी कुछ काम कौए की तरह समझदारी से करने चाहिए. 1. निजी बातें छिपाकर रखना जैसे कौआ अपनी निजी बातों को छिपाकर रखता है, वैसे ही व्यक्ति को भी अपनी पर्सनल बातों को हर किसी के सामने नहीं रखना चाहिए. 2. चीजें जमा करना इसके अलावा, कौआ छोटी-छोटी चीजें जमा करता रहता है ताकि जरूरत पड़ने पर काम आए. उसी तरह व्यक्ति को भी पैसे, संसाधन और अनुभव का संग्रह करना चाहिए, ताकि कठिन समय में दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े. 3. हमेशा सतर्क रहना कौआ हर समय चौकन्ना रहता है और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता है. यह हमें सिखाता है कि जीवन में लापरवाही नहीं करनी चाहिए, बल्कि हर स्थिति को समझकर आगे बढ़ना चाहिए. 4. जरूरत पड़ने पर साथियों को जोड़ना जब कौए को खतरा महसूस होता है, तो वह आवाज देकर अपने साथियों को बुला लेता है. इसी तरह इंसान को भी मुश्किल समय में अकेले संघर्ष करने के बजाय भरोसेमंद लोगों का साथ लेना चाहिए. 5. बिना सोचे-समझे भरोसा न करना कौआ किसी पर तुरंत विश्वास नहीं करता, बल्कि पहले परखता है. यही सीख इंसान के लिए भी जरूरी है कि हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से धोखा मिल सकता है, इसलिए पहले समझें, फिर विश्वास करें.  

बैसाखी 2026: 14 अप्रैल को मनाया जाएगा फसल और खुशियों का महापर्व

बैसाखी भारत के सबसे रंगीन और उत्साहपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2026 में बैसाखी 14 अप्रैल, मंगलवार को मनाई जाएगी। यह पर्व रबी फसल की कटाई की खुशी का प्रतीक है और सिख समुदाय के लिए गहरा धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व रखता है। बैसाखी का दिन ना सिर्फ फसल की बरकत का उत्सव है, बल्कि सिख इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना से भी जुड़ा हुआ है। बैसाखी की तारीख और खगोलीय महत्व बैसाखी हर साल मेष संक्रांति यानी सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के दिन मनाई जाती है। साल 2026 में सूर्य 14 अप्रैल को सुबह में मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ बैसाखी का पर्व शुरू हो जाएगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस दिन को विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। बैसाखी का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बैसाखी का सबसे बड़ा धार्मिक महत्व 1699 से जुड़ा है। इसी दिन गुरु गोबिंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने पांच प्यारों को अमृत छकाकर खालसा बनाने की शुरुआत की। इस घटना ने सिख समुदाय को एक नई पहचान, साहस और समानता का संदेश दिया। इसलिए बैसाखी को सिखों का नया वर्ष भी माना जाता है। किसानों के लिए बैसाखी का महत्व बैसाखी किसानों के लिए फसल कटाई का त्योहार है। इस पर्व के दौरान गेहूं की फसल पककर तैयार हो जाती है। इस दिन किसान अपनी मेहनत का फल देखकर खुशियां मनाते हैं और भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। बैसाखी के दिन खेतों में नाच-गाना, भांगड़ा-गिद्धा और सामूहिक उत्सव का माहौल होता है। बैसाखी कैसे मनाई जाती है? बैसाखी के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और गुरुद्वारों में जाते हैं। स्वर्ण मंदिर समेत सभी प्रमुख गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन होता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और पूरे दिन नाच-गाने में मस्त रहते हैं। घरों में भी विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं और परिवार के साथ समय बिताया जाता है। बैसाखी खुशी, एकता, समृद्धि और नई शुरुआत का त्योहार है। यह हमें सिखाता है कि मेहनत का फल आखिरकार मीठा ही होता है। 14 अप्रैल 2026 को बैसाखी के इस पावन अवसर पर आप भी अपने परिवार और समाज के साथ इस त्योहार को उत्साह और भक्ति के साथ मनाएं।

वास्तु शास्त्र: घर में आईना लगाने के सही नियम, वरना बढ़ सकती है नकारात्मकता

घर में रखा आईना आपके घर की ऊर्जा और माहौल पर गहरा असर डालता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आईना एक ऐसा तत्व है जो ऊर्जा को आकर्षित भी करता है और उसे कई गुना बढ़ाता भी है.  इसलिए अगर आईना सही दिशा और सही जगह पर लगाया जाए तो यह घर में सुख-समृद्धि, शांति और पॉजिटिव ऊर्जा लाता है. वहीं अगर इसे गलत जगह पर रखा जाए, तो यही आईना नकारात्मकता, तनाव और आर्थिक रुकावटों का कारण बन सकता है.  इसलिए जरूरी है कि घर में आईना लगाते समय कुछ खास वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाए, ताकि आपका घर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे. सही दिशा में लगाएं आईना वास्तु के अनुसार आईना हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है.  ये दिशाएं प्राकृतिक रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती हैं, जो घर के वातावरण को बेहतर बनाती हैं. मुख्य दरवाजे के सामने न रखें घर के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने आईना लगाने से बचना चाहिए.  ऐसा माना जाता है कि इससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा वापस लौट जाती है, जिससे सुख-समृद्धि पर असर पड़ सकता है. बेड के सामने आईना लगाने से बचें बेडरूम में आईना इस तरह लगाएं कि उसमें सोते समय आपका प्रतिबिंब न दिखे. इससे नींद प्रभावित हो सकती है. टूटे या खराब आईने से दूर रहें टूटा या दरार वाला आईना घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है.  इसलिए ऐसे आईनों को तुरंत हटा देना ही बेहतर होता है. आईना क्या दिखाता है, इस पर दें ध्यान आईना हमेशा साफ-सुथरी और सकारात्मक चीजों को ही रिफ्लेक्ट करे. अगर उसमें हरियाली, रोशनी या सुंदर दृश्य दिखते हैं, तो यह घर में अच्छी ऊर्जा को और बढ़ाता है. आमने-सामने आईने लगाने से बचें दो आईनों को एक-दूसरे के सामने रखने से लगातार प्रतिबिंब बनते हैं, जिससे मानसिक अस्थिरता और असहजता बढ़ सकती है. इसलिए इस तरह की व्यवस्था से बचना चाहिए.

वास्तु टिप्स: सुबह की ये 6 आदतें बदल सकती हैं आपका पूरा दिन और किस्मत

 हम अक्सर सोचते हैं कि हमारा दिन कैसा बीतेगा, यह हमारी किस्मत पर निर्भर है.  लेकिन वास्तु शास्त्र यह मानता है कि हमारे दिन की सफलता इस बात पर टिकी होती है कि हम अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं.  सुबह का समय पॉजिटिव एनर्जी से भरा होता है. यदि हम सुबह उठते ही कुछ छोटी-छोटी लेकिन प्रभावशाली आदतों को अपना लें, तो न केवल हमारा मन शांत रहता है, बल्कि घर में धन-धान्य और खुशहाली  भी बढ़ती है. 1. अपनी हथेलियों को देखें नींद खुलते ही सबसे पहले किसी भी अन्य वस्तु या व्यक्ति को देखने के बजाय अपनी दोनों हथेलियों को एक साथ जोड़कर देखना चाहिए.  शास्त्रों में कहा गया है कि हथेलियों के अग्र भाग में लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और मूल भाग में भगवान गोविंद (विष्णु) का वास होता है. सुबह-सुबह अपने हाथों को देखकर चेहरे पर फेरने शुभ होता है. सुबह-सुबह तेल के बर्तन, या सूई धागा ना देखें. 2. धरती को नमन बिस्तर से पैर नीचे उतारने से पहले धरती माता को हाथ से छूकर प्रणाम करना चाहिए.  अपने कुलदेवता का नाम लेना भी बहुत शुभ होता है. किसी भी ऐसे जानवर का नाम ना लें जो अपशकुन हो, जैसे बंदर, कुत्ता, या सूअर. 3. सूर्योदय से पहले उठने का लाभ वास्तु के अनुसार, सूर्योदय के बाद देर तक सोए रहने से घर में दरिद्रता आती है और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. सूरज की पहली किरण निकलने से पहले उठने वाले व्यक्ति को प्राकृतिक रूप से वाइटल एनर्जी (प्राण शक्ति) मिलती है.  इससे आलस्य दूर होता है.  बुद्धि तेज होती है. 4. मुख्य द्वार की पवित्रता घर की महिलाएं या बड़े बुजुर्ग यदि सुबह उठकर घर के मुख्य द्वार पर थोड़ा सा जल छिड़कते हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है. साफ-सुथरा मुख्य द्वार देवी लक्ष्मी को आमंत्रित करता है.  ध्यान रहे कि घर की दहलीज के पास कचरा या गंदगी बिल्कुल न हो. 5. सूर्य देव को जल और योग स्नान के बाद तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य देना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है.  इसके साथ ही 10-15 मिनट का ध्यान या योग आपके शरीर को स्फूर्ति देता है.   6. तुलसी को जल तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना और उसकी परिक्रमा करना घर के कलह-क्लेश को शांत करता है.  सुबह के समय कभी भी किसी की बुराई न करें और न ही क्रोध करें.  अपनी वाणी में मधुरता रखें ताकि पूरा दिन खुशनुमा बना रहे.