samacharsecretary.com

सोशल मीडिया पर नया ट्विस्ट! मौनी रॉय ने दोबारा फॉलो किया सूरज को, चर्चा में दिशा पटानी

मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर इस बात की घोषणा कर है कि वो और उनके पति अलग हो चुके हैं। उनके अलग होने की चर्चा तब से शुरू हुई जब से दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर unfollow कर दिया। इसी के साथ मौनी के फैंस डाइवोर्स की वजह दिशा पटानी को मान रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें कबाब में हड्डी तक बोल दिया है। मौनी ने फिर किया अपने पति को फॉलो तलाक के बाद उनके फैंस मौनी पर नजर टिकाए बैठे हुए हैं। तलाक की घोषणा से पहले मौनी के पति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया था लेकिन फिर से सूरज ने अपना अकाउंट एक्टिवेट कर दिया है। आपको बता दें कि इसके बाद से ही मौनी ने अपने पति को फिर से फॉलो किया है लेकिन अभी तक उनके पति ने उन्हें फॉलो बैक नहीं किया। ये सब देखने के बाद अब लोगों को लग रहा है कि शायद अब दोबारा से कुछ सही हो जाए।   दिशा पटानी पर लगे घर तोड़ने के आरोप इसी विवाद में बीच एक और बड़ा ट्विस्ट आया है। मौनी के फैंस दिशा पटानी को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा इस वजह से जैसे ही दोनों के बीच अनबन हुई, तब से ही दिशा पटानी ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया था लेकिन अब फिर से दोनों ने एक-दूसरे को फॉलो किया हुआ है। इसी को देखकर कुछ लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से दिशा पटानी को सूरज के साथ ज्यादा देखा जा रहा था। हालांकि दिशा और मौनी बेस्ट फ्रेंड्स हैं।

80 फीट ऊंची पहाड़ी से कूदे थे सलमान खान, बाल-बाल बची थी जान

सुपरस्टार सलमान खान जब भी बड़े पर्दे पर नजर आते हैं, तो उनका चार्म सारी लाइमलाइट लूटकर चला जाता है. सलमान के स्टाइल पर उनके फैंस दिल हारते हैं. यही कारण है कि उनकी एक खराब फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की छोटी फिल्मों से ज्यादा कमा लेती हैं. सलमान ने अपने 35 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं. उनमें कई सारे खतरनाक एक्शन सीन्स भी एक्टर ने खुद परफॉर्म किए. हाल ही में वैराइटी इंडिया से बातचीत में सलमान ने अपने उन स्टंट्स को याद किया, जिसे करते समय उन्होंने अपनी जान खतरे में डाली थी. सुपरस्टार ने बताया कि उनकी 90s की शुरुआत में दो ऐसी फिल्में रहीं, जिनमें वो बाल-बाल बचे थे. सलमान का खतरनाक स्टंट सलमान से जब उनके सबसे रिस्की स्टंट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपने अंदाज में सबसे पहले कहा- मैं 60 साल का हो गया हूं, आप वो पूछ रहे हैं जो मैं 35 साल पहले कर चुका हूं. इतने सालों पहले मैंने वो कौनसा खतरनाक सबसे पहले स्टंट किया था मैं याद रख सकूं, ये संभव नहीं है. हालांकि बाद में उन्होंने याद किया और अपनी फिल्म जाग्रुती का किस्सा सुनाया, जब वो एक ऊंची पहाड़ी से कूद गए थे. सलमान ने कहा- हम लोग उडुपी में शूट कर रहे थे, वहां एक 80 फुट का पहाड़ था और खाई थी. तब के दौर में सिर्फ एक या दो बॉक्स हुआ करते थे, ताकि किसी को चोट ना पहुंचे. लेकिन ये हाई-जंप थी, तो स्टंट टीम ने बॉक्स के तीन लेयर लगाए थे जिसमें गद्दे भी बिछाए गए थे. 'जब मैं ऊपर चढ़ा, तो मैं वहां से बॉक्स ही नहीं देख पाया जिसपर मुझे जंप करना था. खाई गहरी थी, इसलिए मुझे अपनी जजमेंट के हिसाब से कूदना था. मैं वो जंप नहीं करता, लेकिन तबतक वहां काफी भीड़ आ चुकी थी. तो अब ऊपर जाकर नीचे आ जाना और स्टंट करने से मना करना, थोड़ा ईगो को नुकसान पहुंचाता. तभी मैंने फैसला किया कि अब मुझे कूदना है और बॉक्स वहीं कहीं पर हैं. तो मैंने अपने मेकअप मैन का हाथ पकड़ा और जैसे ही जंप करने के लिए दौड़ा, मेरा पैर फिसल गया.' सलमान ने बताया कि उनका सिर पहाड़ की चोटी पर लगभग लगने वाला था और वो तुरंत नीचे गिर गए. सुपरस्टार ने अपने एक और स्टंट का जिक्र किया, जो उन्होंने फिल्म पत्थर के फूल में किया था. सलमान को मुंबई की रोड पर स्केटिंग करनी थी, इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और वो गद्दे पर इतनी जोर से गिरे कि करीब 90 सेकेंड तक सांस नहीं आई थी.

पाकिस्तान में छाई Dhurandhar 2, जबरदस्त व्यूअरशिप से Netflix सर्वर पर पड़ा असर

मुंबई  पाकिस्तान में आदित्य धर ने एक बार फिर अपनी फिल्म से बड़ा धमाका कर दिया है. दिसंबर में आई धुरंधर के बाद, इसके दूसरे पार्ट को भी वहां खूब पसंद किया जा रहा है. सरकार के बैन के बावजूद, धुरंधर द रिवेंज पाकिस्तान में ओटीटी पर छा चुकी है. ये दावा हम नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तानी कर रहे हैं।  एक कंटेंट क्रिएटर माविया उमेर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो डाला है, जिसमें उनके पीछे टीवी स्क्रीन पर नेटफ्लिक्स का होम पेज है. उसपर धुरंधर 2 नंबर 1 पर नजर आ रही है. क्रिएटर का दावा है कि पाकिस्तान में आदित्य धर की फिल्म रिलीज होते ही सबसे बड़ी फिल्म बन गई।  धुरंधर द रिवेंज ने किया धमाका उनका कहना है, 'पाकिस्तान में धुरंधर (द रिवेंज) नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. हम सब पाकिस्तानी तो बोल रहे थे कि ये एक झूठी फिल्म है, मतलब ये क्या कर दिया रणवीर सिंह और आदित्य धर ने. आखिरी बार पाकिस्तान में किसी फिल्म को लेकर इतना क्रेज था, वो मनी हाइस्ट और स्क्विड गेम थी. लेकिन पिछले 24 घंटों के अंदर धुरंधर को 200 मिलियन पाकिस्तानियों ने देखा है. अब हम सभी को मालूम है कि रणवीर सिंह का किरदार झूठा है. लेकिन आदित्य धर ने उसे जिस तरह दिखाया है, वो देखकर हमें भी यकीन हो गया कि भई, रणवीर सिंह पाकिस्तान आया था. कमाल ही कर दिया है, अब मैं इस इंतजार में हूं कि ये कब नंबर 1 से हटेगी।  माविया उमेर फारूकी ने इस वीडियो से पहले एक वीडियो और पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान में धुरंधर द रिवेंज ने नेटफ्लिक्स क्रैश कर दिया था. उनका दावा था कि फिल्म स्ट्रीम होती ही 12 बजे इसे देखने बैठ गए थे. एक साथ फिल्म इतने लोगों ने चला दी जिससे नेटफ्लिक्स के सर्वर क्रैश हो गए।  बता दें कि धुरंधर पाकिस्तान समेत गल्फ देशों में भी बैन थी. मगर इसने उसके बावजूद वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का किया था. अब इसका दूसरा पार्ट इंडिया में 4 जून को जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होना शुरू होगा, जिसे 5 जून को स्ट्रीम किया जाएगा। 

‘अनुपमा’ में बड़ा ड्रामा: कैफे विवाद के बीच भावुक हुई अनुपमा और टूटा दर्द

 सीरियल ‘अनुपमा’ के एपिसोड की शुरुआत में अनु सभी को हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी कॉम्पिटिशन का महत्व समझाती हैं. दूसरी तरफ दिग्विजय राही को समझाते हुए कहते हैं कि मां और धरती मां बहुत दर्द सहती हैं, लेकिन जब उनका सब्र टूटता है तो सब कुछ बदल जाता है. वह राही से कहते हैं कि वह दुआ करे कि उसे कभी अनुपमा के गुस्से का सामना न करना पड़े. राही अपनी बात पर अड़ी रहती है. वह साफ कह देती है कि अगर अनुपमा शांति चाहती हैं तो उन्हें इस बार कैफे नहीं खोलना चाहिए. अनुज को याद कर भावुक हुई अनुपमा इधर परितोष और पाखी, श्रुति को सपोर्ट करने लगते हैं. वहीं ख्याति को लगता है कि श्रुति जानबूझकर अनुपमा और राही के बीच दूरियां बढ़ा रही है. वह आरोप लगाती है कि श्रुति ने ‘अनुज कैफे’ सिर्फ इसलिए खोला ताकि अनुपमा रोज अनुज का नाम देखकर दुखी हो. जब अनुपमा ‘अनुज कैफे’ को देखती हैं तो वह बेहद भावुक हो जाती हैं. वह मन ही मन अनुज से राही और प्रेम को आशीर्वाद देने की प्रार्थना करती हैं. इसके बाद अनु, दिग्विजय के सामने टूट जाती हैं और कहती हैं कि भगवान ने शायद उनकी जिंदगी में खुशियां लिखना ही भूल गए. अनुपमा अपने बेटे समर को याद कर रो पड़ती हैं. शाह परिवार ने दिया अनुपमा का साथ दूसरी ओर शाह परिवार अब खुलकर अनुपमा के समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है. अंश, माही, परी और ईशानी सभी अनुपमा के साथ रहने का फैसला करते हैं. अनुपमा भी कहती हैं कि कारोबार नफरत से चल सकता है, लेकिन रिश्ते सिर्फ प्यार से चलते हैं. एपिसोड के अंत में अनुपमा को कैफे की पहली कमाई मिलती है. दिग्विजय वह पैसे अनुपमा को देते हुए कहते हैं कि घर की पहली तनख्वाह घर की महिला को ही मिलनी चाहिए. यह सुनकर अनुपमा भावुक हो जाती है.

तारा सुतारिया ने ‘टॉक्सिक’ को लेकर खोला बड़ा राज, यश के साथ काम का बताया अनुभव

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की. इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार यश नजर आने वाले हैं. द हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत के दौरान तारा ने फिल्म की कहानी, अपने किरदार और यश के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की. ‘टॉक्सिक’ में दिखेंगी दमदार महिलाएं तारा सुतारिया फिल्म में ‘रेबेका’ नाम का किरदार निभा रही हैं. तारा ने कहा, “हम सभी अलग-अलग उम्र और करियर के पड़ाव पर हैं, लेकिन हर सीन को साथ मिलकर सेलिब्रेट करना बेहद खास अनुभव रहा. फिल्म की महिलाएं शानदार और बेखौफ हैं. जब भी हम साथ शूट करते थे, मैं बस उन्हें देखकर सीखती रहती थी क्योंकि ऐसा मौका बहुत कम मिलता है.” तारा ने कहा, “ग्लोबल लेवल पर यह फिल्म लोगों के लिए पूरी तरह अलग अनुभव होगी. दर्शकों ने शायद पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। फिल्म में महिलाओं की ताकत, निडरता, साहस और अलग पहचान को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है.” यश के साथ काम करने पर क्या बोलीं तारा? तारा सुतारिया ने ‘केजीएफ’ स्टार यश के साथ काम करने को लेकर कहा, “यश एक शानदार को-स्टार और इंसान हैं. मैं हमेशा ऐसे सेट्स पर काम करना चाहती हूं जहां ईमानदारी, मकसद और स्पष्ट सोच हो. गीतू मोहनदास और यश दोनों के साथ हमें वही माहौल मिला. एक महिला निर्देशक के नेतृत्व में काम करना वाकई बहुत अलग अनुभव होता है.” फिल्म की रिलीज डेट टली ‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में यश और तारा सुतारिया के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून 2026 को रिलीज नहीं होगी. फिल्म की नई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में झंझटों और गलतफहमियों का धमाका

बड़े दिनों के बाद आयुष्मान खुराना बड़े पर्दे पर कॉमेडी फिल्म लेकर आए हैं. उनकी पिक्चर 'पति पत्नी और वो दो' का इंतजार फैंस को बेसब्री से था. ये कहानी है प्रजापति पांडे की, जो प्रयागराज के वन विभाग अधिकारी हैं. प्रजापति पांडे (आयुष्मान खुराना) का वन विभाग में अपना ही जलवा है. पिक्चर के पहले सीन में उनका इंट्रोडक्शन 'लेपर्ड कैसेनोवा' के रूप में दिया जाता है. उनकी खुद की जुबान में 'तेंदुए तो ज्यादा ही होते हैं, शेर सिर्फ एक ही होता है.' टशन मारते हुए पांडे जी लपक कर तेंदुआ पकड़ लेते हैं और आपको समझ आ जाता है कि उनका किरदार इस पिक्चर में अलग-अलग सिचुएशन की लगाम पकड़ने में भागता दिखने वाला है. प्रजापति पांडे की पत्नी हैं अपर्णा पांडे (वामिका गब्बी). अपर्णा एक न्यूज रिपोर्टर हैं और अपने तेज दिमाग और जुबान के साथ कुछ कर दिखाने की कोशिश में लगी हुई हैं. अपर्णा की दोस्त है नीलोफर (रकुल प्रीत सिंह), जो प्रजापति संग वन विभाग में काम करती है. प्रजापति 'जबरफॉर्म' में चल रहे होते हैं कि तभी उनकी दोस्त चंचल (सारा अली खान) आकर उनकी खुशियों में आग लगा देती हैं. चंचल एक सीटिंग एमएलए, गजराज तिवारी (तिग्मांशु धूलिया) के बेटे के प्यार में हैं. किसी ने दोनों की फोटो भी सोशल मीडिया पर लीक कर दी है. अब एमएलए चंचल को ढूंढ रहा है और अगर वो उसे मिल गई, तो चंचल का राम नाम सत्य हो जाएगा. चंचल मदद मांगने प्रजापति के पास आती है और दोनों मिलकर झन्नाटेदार आइडिया निकालते हैं. दिक्कत ये है कि पांडे जी अपनी पत्नी को इस प्लान में इनवॉल्व नहीं कर सकते और इस चक्कर में उनके हाथ-पैर फूले जा रहे हैं. दूसरी तरफ एक झूठ से शुरू हुई गड़बड़ी और हड़बड़ी अब डबल-ट्रिपल हो गई है. पांडे जी जिसके साथ दिख जा रहे हैं, उसी से उनका अफेयर मान लिया जा रहा है. जेंडर का भेदभाव भी नहीं किया जा रहा. इस सारी उलझन के बीच पांडे जी को अपनी शादी, दोस्त की जान और अपनी खुद की जान बचानी है. अब वो ये कर पाएंगे या नहीं, यही पिक्चर में देखने वाली बात है. डायरेक्शन और परफॉरमेंस दूसरी कॉमेडी ऑफ एरर फिल्मों की तरह 'पति पत्नी और वो दो' भी जबरदस्त झमेले से भरी हुई है. इसमें हर मोड़ पर खतरे के साथ-साथ गलतफहमी है. ये एलिमेंट काफी अच्छे से पिक्चर को आगे लेकर आता है. प्रयागराज से बनारस के बीच दौड़ती इस फिल्म के कुछ पल काफी अच्छे हैं. प्रजापति और अपर्णा एक दूसरे से जिस अंदाज में बात करते हैं, वो कभी सेक्सी लगता है तो कभी क्रिंज. इसके अलावा फिल्म में कॉमेडी का भर-भरकर इस्तेमाल तो किया गया है, मगर सभी जोक लैंड नहीं होते. कुछ आपको हंसाते हैं, तो कुछ मिस हो जाते हैं. कुछ सीन्स भी इसमें हवा बाजी करने के लिए डाले लगते हैं. डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की बनाई इस फिल्म का क्लाइमैक्स उतना जोरदार नहीं है, जितने की उम्मीद आप फिल्म के दौरान कर रहे होते हैं. इसके गाने ठीक हैं. प्रजापति पांडे के रोल में आयुष्मान खुराना ने अच्छा काम किया है. सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अपने-अपने रोल में अच्छी हैं. पिक्चर में तिग्मांशु धूलिया, विजय राज, आयेशा रजा, विशाल वशिष्ठ, दुर्गेश कुमार समेत कई बढ़िया कलाकार हैं, जिन्होंने मजेदार किरदार निभाए हैं. कुल-मिलाकर अगर आप बिना जोर दिए कुछ हल्का-फुल्का देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपके लिए है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल एंथम ‘दाई दाई’ रिलीज, शकीरा-बर्ना बॉय की जोड़ी ने मचाया धमाल

16 साल बाद शकीरा एक बार फिर अपने गाने से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं। 2010 के फीफा वर्ल्ड कप का एंथम ‘वाका वाका’ से दुनिया हिलाने वाली शकीरा अब फीफा विश्व कप 2026 के एंथम ‘दाई दाई’ के साथ वापस लौटी हैं। बीते दिनों गाने का टीजर जारी होने के बाद से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल एंथम ‘दाई दाई’ रिलीज कर दिया गया है। इसे शकीरा ने नाइजीरियन अफ्रोबीट्स के दिग्गज बर्ना बॉय के साथ मिलकर बनाया है। गाने में ये है खास ‘दाई दाई’ लगभग चार मिनट का गाना है, जिसमें अफ्रोबीट्स, डांस-पॉप, वर्ल्ड बीट्स और रेगेटन की भरपूर झलक देखने को मिलती है। ये इस गाने को और भी शानदार बनाती है। गाने के बोल फुटबॉल की भावना को पूरी तरह से दिखाते हैं और खिलाड़ियों व फैंस को उत्साहित करने वाला संदेश भी देते हैं। गाने में फुटबॉल के दिग्गजों का नाम भी लेते हैं, जिनमें माराडोना, माल्डिनी, रोमारियो, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बेकहम, काका और मेस्सी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा गाने में इस साल फीफा में भाग लेने वाले देशों जैसे ब्राजील, अर्जेंटीना, कोलंबिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स के नाम भी सुनने को मिलते हैं। ‘वाका वाका’ के बाद फीफा में शकीरा की वापसी ‘दाई दाई’ के जरिए शकीरा ने दूसरी बार फीफा का ऑफिशियल एंथम तैयार किया है। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 2010 के फीफा विश्व कप के लिए आइकॉनिक गीत ‘वाका वाका (दिस टाइम फॉर अफ्रीका)’ बनाया था। इसने काफी पॉपुलर्टी पाई थी। जुलाई 2010 में ‘वाका वाका’ बिलबोर्ड हॉट लैटिन सॉन्ग्स, लैटिन एयरप्ले और लैटिन पॉप एयरप्ले चार्ट पर दूसरे नंबर पर पहुंचा। लैटिन रिदम एयरप्ले पर यह आठवें नंबर पर रहा और इसी दौरान बिलबोर्ड हॉट 100 पर 38वें नंबर तक पहुंचा। लैटिन डिजिटल सॉन्ग सेल्स चार्ट पर भी यह 42 हफ्तों तक पहले नंबर पर रहा, जो शाक का उस चार्ट पर सबसे लंबे समय तक रहने वाला गाना है। 11 जून से होगी फीफा 2026 की शुरुआत 2026 फीफा विश्व कप 11 जून को मैक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में शुरू होगा। 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में इसका फाइनल होगा। जिसका नाम खेलों के लिए बदलकर न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम कर दिया गया है। फाइनल में शकीरा, मैडोना और बीटीएस फीफा फाइनल के पहले हाफटाइम शो में जबरदस्त परफॉर्मेंस भी देंगे।

वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार की कॉमेडी वापसी

अक्षय कुमार की पिछली कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. अब एक्टर अपने इस सक्सेसफुल रन को आगे कायम रखने के लिए, वो हिट कॉमेडी फ्रेंचायजी वेल्कम का तीसरा पार्ट 'वेल्कम टू द जंगल' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर जारी हुआ है, जिसमें हमें फिल्म की झलक दिखाई गई है. वेल्कम टू द जंगल में क्या लेकर आए अक्षय? वेल्कम टू द जंगल फिल्म में करीब 36 से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर्स ने काम किया है, जो एक ही साथ नजर आने वाले हैं. टीजर के मुताबिक, वो सभी फिल्म के अंदर ही एक नकली फिल्म में काम करेंगे, जो घने जंगलों में शूट होगी. लेकिन इसमें किसी भी जानवर को नहीं इस्तेमाल किया गया, सिवाए कुछ घोड़ों के. टीजर के पहले ही सीन में इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर दिखाया जाता है, जहां से कुछ इंडिया की तरफ आते दिखे. फिर वेल्कम फिल्म का आइकॉनिक थीम सॉन्ग बजता है. आगे हम एक-एक करके फिल्म वेल्कम टू द जंगल की पूरी स्टारकास्ट को देखते हैं. इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और बाकी सभी के बीच खूब सारा कंफ्यूजन और कॉमेडी दिखाई जाती है. साथ ही थोड़ा एक्शन भी हमें नजर आता है. फैंस की पुरानी यादें होंगी ताजा फिल्म के टीजर के अंत में हम सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की वो आइकॉनिक जुगलबंदी भी देख सकते हैं, जो काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएगी. खास बात ये भी है कि हम कई सालों के बाद अक्षय और रवीना टंडन को एक साथ देखने वाले हैं. टीजर में कुछ सेकेंड के लिए उनका एक सीन भी दिखाई दिया है, जो उनके फैंस की पुरानी यादें ताजा कर सकती है. दोनों एक्टर्स 20 साल के बाद एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार की फिल्म वेल्कम टू द जंगल 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. उससे पहले आने वाले सोमवार को मेकर्स फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज करेंगे. अब टीजर के बाद फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है. उन्हें अभी तक अक्षय की फिल्म की पहली झलक पसंद आई है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसके वीएफएक्स पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

कपिल शर्मा शो विवाद पर बोले सुनील पाल, समय रैना के जोक्स से हुए नाराज

कॉमेडियन सुनील पाल जबसे नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के शो में दिखे, तबसे उन्हें अब बहुत पॉपुलैरिटी मिल चुकी है. शो में जो कुछ उनके साथ हुआ, उसके बाद वो कई सारे इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं. सुनील पाल इस दौरान समय रैना के जोस्क और कपिल शर्मा शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह को लेकर कई दावे कर रहे हैं. कुछ वक्त पहले सुनील पाल ने कहा था कि उन्हें कपिल के शो पर सिर्फ स्टैंडअप करने के लिए बुलाया था. लेकिन असल में उनके साथ कुछ और ही हो गया. कॉमेडियन ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाए कि उन्हें जानबूझकर टारगेट किया गया. सुनील पाल ने ये तक कहा था कि उनके खिलाफ शो में साजिश हुई. अब दोबारा सुनील पाल ने अपने विवादित एपिसोड पर बात की. समय के ब्रश जोक पर क्या बोले सुनील पाल? शो के दौरान सुनील पाल को समय रैना ने खूब रोस्ट किया. इसमें उन्होंने उनसे टूथब्रश को लेकर जोक किया था कि सुनील पाल ब्रश नहीं करते. फिल्मीज्ञान ने जब कॉमेडियन से पूछा कि क्या उन्हें समय के इस जोक से अपमानित महसूस हुआ? तो इसपर सुनील पाल ने हामी भरते हुए अपने अंदाज में कहा- मुझे शो में करना क्या था, ये मुझे भी नहीं पता. मैं उससे पहले कई बार कपिल के शो पर गया. मैं उससे पहले जिस शो में गया, सब जगह स्टैंडअप ही किया. 'इसमें भी मुझे वही लगा, लेकिन वहां तो मेरी टांग खींची गई. खैर, चलो इसी बहाने सारी दुनिया ने मेरी टांग तो पकड़ी.' जब होस्ट ने आगे सुनील पाल से कहा कि समय ने शो पर उनके प्रति काफी रिस्पेक्ट भी दिखाई, तो कॉमेडियन ने कहा- तमाम लोग शो पर अच्छा कर रहे थे, सभी एंजॉय कर रहे थे. दूसरी बात, वो एक कॉमेडी शो है. वहां टांग खिंचाई हो सकती है, लेकिन जो मेरे साथ हुआ वो तो कुछ ज्यादा ही हुआ. फिर जो मेरे चाहने वाले हैं, उन्हें बुरा लगा. सुनील पाल ने कहा कि उन्हें शो पर बुरा नहीं लगा, लेकिन वो कुछ वक्त के लिए अनकंफर्टेबल जरूर हुए. इसी बातचीत में सुनील पाल ने समय पर कई बार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनके शो पर जहां लोग आते हैं. वहीं समय के शो पर पुलिस आती है. इसलिए जब कपिल के शो पर समय रैना आए, तो उन्हें पुलिस की जगह बुलाया गया. कॉमेडियन का दावा है कि जब उन्होंने समय को आतंकवादी कहा था, तब कई लोग खुश हुए थे. अब सुनील पाल और क्या-क्या बातें करते हैं, ये देखने वाली बात होगी.

PAK फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ का बुरा हाल: दर्शक नहीं मिले तो थिएटर्स ने पहले दिन ही हटाई

मुंबई  आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और उसकी गूंज उधर पाकिस्तान में सुनाई दी थी. वहां कई एक्टर्स, नेताओं और आम जनता को फिल्म में दिखाई गई पाकिस्तान, खासकर कराची के ल्यारी शहर की इमेज से परेशानी नजर आई. मगर धुरंधर के असर का सबसे मजेदार नजारा तब सामने आया, जब दिसंबर में पाकिस्तानी फिल्म अनाउंस हुई— मेरा ल्यारी. बीते वीकेंड रिलीज हो चुकी इस फिल्म का ऐसा हश्र हुआ है, जिसे देखकर लगता है कि शायद इसके कलाकारों के अपने लोग भी फिल्म देखने नहीं पहुंचे! मेरा ल्यारी को टिकट बेचना पड़ा भारी! डायरेक्टर अबू अलीहा की मेरा ल्यारी में आयशा ओमर, दानानीर मोबीन, सामिया मुमताज और ट्रिनेट ल्यूकस जैसे पॉपुलर नाम हैं. मगर धुरंधर की तरह मेरा ल्यारी कोई स्पाई-थ्रिलर या एक्शन फिल्म नहीं है. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो महिला फुटबॉलरों के बारे में है. पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मंत्री शरजील मेमन ने मेरा ल्यारी फिल्म को 'भारत के नेगेटिव प्रोपेगेंडा का करारा जवाब' बताया था. उनका कहना था कि ये ल्यारी का असली चेहरा दिखाएगी— जो शांति, समृद्धि और गर्व से भरा है! धुरंधर के बहाने खूब चर्चा बटोरने वाली मेरा ल्यारी 8 मई को पाकिस्तान में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को पहले ही दिन से ऐसा रिस्पॉन्स मिला कि कई थिएटर्स पहले वीकेंड के बाद ही इसे हटा चुके हैं. पाकिस्तान की सिटी मैगजीन की एक रिपोर्ट बताती है कि एक थिएटर में तो मेरा ल्यारी के मात्र 22 टिकट बुक हुए थे और वहां पहले ही दिन फिल्म उतार दी गई. पाक सिनेमा पर नजर रखने वाले कई सोशल मीडिया हैंडल बताते हैं कि कम बजट, हल्की प्रेजेंटेशन और पॉपुलर मसाला की कमी की वजह से लोग इस फिल्म में कुछ खास दिलचस्पी नहीं ले रहे।  आज से करीब 6 महीने पहले भारत के अधिकतर लोगों को पहली बार कराची, पाकिस्तान के शहर ल्यारी का नाम पता चला था. आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर धुरंधर के दोनों पार्ट्स की कहानी ने ल्यारी को ऐसा दिखाया कि कई दर्शकों को लगता है उन्हें इस शहर का एक-एक मोड़ पता है. धुरंधर पाकिस्तान में न शूट हुई थी, न रिलीज हुई. लेकिन जलवा-ए-पाइरेसी ऐसा था कि वहां घर-घर जनता धुरंधर देखने लगी! रणवीर सिंह की फिल्म में हथियारों, ड्रग्स और आतंक के ढेर पर बैठी ल्यारी देखना पाकिस्तानियों को पसंद नहीं आया था. उम्मीद की जा रही थी कि धुरंधर से छिड़ी चर्चा के बाद लोग मेरा ल्यारी में इस शहर का असली 'शांतिपूर्ण' चेहरा देखकर हैरान हो जाएंगे. मगर फिल्म के शोज के दौरान थिएटर्स में पसरे सन्नाटे ने अब मेकर्स को जरूर हैरान कर दिया है!