samacharsecretary.com

PAK फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ का बुरा हाल: दर्शक नहीं मिले तो थिएटर्स ने पहले दिन ही हटाई

मुंबई  आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और उसकी गूंज उधर पाकिस्तान में सुनाई दी थी. वहां कई एक्टर्स, नेताओं और आम जनता को फिल्म में दिखाई गई पाकिस्तान, खासकर कराची के ल्यारी शहर की इमेज से परेशानी नजर आई. मगर धुरंधर के असर का सबसे मजेदार नजारा तब सामने आया, जब दिसंबर में पाकिस्तानी फिल्म अनाउंस हुई— मेरा ल्यारी. बीते वीकेंड रिलीज हो चुकी इस फिल्म का ऐसा हश्र हुआ है, जिसे देखकर लगता है कि शायद इसके कलाकारों के अपने लोग भी फिल्म देखने नहीं पहुंचे! मेरा ल्यारी को टिकट बेचना पड़ा भारी! डायरेक्टर अबू अलीहा की मेरा ल्यारी में आयशा ओमर, दानानीर मोबीन, सामिया मुमताज और ट्रिनेट ल्यूकस जैसे पॉपुलर नाम हैं. मगर धुरंधर की तरह मेरा ल्यारी कोई स्पाई-थ्रिलर या एक्शन फिल्म नहीं है. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो महिला फुटबॉलरों के बारे में है. पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मंत्री शरजील मेमन ने मेरा ल्यारी फिल्म को 'भारत के नेगेटिव प्रोपेगेंडा का करारा जवाब' बताया था. उनका कहना था कि ये ल्यारी का असली चेहरा दिखाएगी— जो शांति, समृद्धि और गर्व से भरा है! धुरंधर के बहाने खूब चर्चा बटोरने वाली मेरा ल्यारी 8 मई को पाकिस्तान में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को पहले ही दिन से ऐसा रिस्पॉन्स मिला कि कई थिएटर्स पहले वीकेंड के बाद ही इसे हटा चुके हैं. पाकिस्तान की सिटी मैगजीन की एक रिपोर्ट बताती है कि एक थिएटर में तो मेरा ल्यारी के मात्र 22 टिकट बुक हुए थे और वहां पहले ही दिन फिल्म उतार दी गई. पाक सिनेमा पर नजर रखने वाले कई सोशल मीडिया हैंडल बताते हैं कि कम बजट, हल्की प्रेजेंटेशन और पॉपुलर मसाला की कमी की वजह से लोग इस फिल्म में कुछ खास दिलचस्पी नहीं ले रहे।  आज से करीब 6 महीने पहले भारत के अधिकतर लोगों को पहली बार कराची, पाकिस्तान के शहर ल्यारी का नाम पता चला था. आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर धुरंधर के दोनों पार्ट्स की कहानी ने ल्यारी को ऐसा दिखाया कि कई दर्शकों को लगता है उन्हें इस शहर का एक-एक मोड़ पता है. धुरंधर पाकिस्तान में न शूट हुई थी, न रिलीज हुई. लेकिन जलवा-ए-पाइरेसी ऐसा था कि वहां घर-घर जनता धुरंधर देखने लगी! रणवीर सिंह की फिल्म में हथियारों, ड्रग्स और आतंक के ढेर पर बैठी ल्यारी देखना पाकिस्तानियों को पसंद नहीं आया था. उम्मीद की जा रही थी कि धुरंधर से छिड़ी चर्चा के बाद लोग मेरा ल्यारी में इस शहर का असली 'शांतिपूर्ण' चेहरा देखकर हैरान हो जाएंगे. मगर फिल्म के शोज के दौरान थिएटर्स में पसरे सन्नाटे ने अब मेकर्स को जरूर हैरान कर दिया है!

कृष्णावतारम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, पहले हफ्ते में दर्शकों ने किया जमकर प्यार

भगवान कृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म कृष्णावतारम को थिएटर्स में लगातार अच्छी ऑडियंस मिल रही है. पिछले गुरुवार को रिलीज हुई कृष्णावतारम को थिएटर्स में बहुत ज्यादा शोज नहीं मिले थे. पर अपने हिस्से आए लिमिटेड शोज में इस फिल्म ने जनता को इंप्रेस करना शुरू कर दिया. शुक्रवार से रविवार तक कृष्णावतारम की कमाई बढ़ती ही रही, जिसके दम पर पहले वीकेंड में फिल्म ने एक दमदार टोटल खड़ा किया. मंडे टेस्ट में दमदार परफॉरमेंस देने वाली इस फिल्म के लिए मंगलवार एक बड़ा जंप लेकर आया. कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस पर दमदार होल्ड के साथ आगे बढ़ती नजर आ रही है. कृष्णावतारम छठे दिन भी दमदार लिमिटेड शोज के साथ रिलीज हुई कृष्णावतारम ने पहले वीकेंड में 7 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन किया था. पहले दिन से ही तारीफ़ें बटोर रही कृष्णावतारम को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने मंडे को भी दमदार बनाए रखा. सोमवार का कलेक्शन 1.35 करोड़ था, जो शुक्रवार के कलेक्शन 1.15 करोड़ से ज्यादा था. कृष्णावतारम ने छठे दिन यानी मंगलवार को एक बार फिर अच्छा जंप लिया. मंगलवार को थिएटर्स में ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे का खास ऑफर टिकट्स के दाम घटा देता है. कृष्णावतारम को इसी का फायदा हुआ और छठे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी अच्छी रही. इसलिए सस्ते टिकट के बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई की है. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि मंगलवार को कृष्णावतारम ने बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में 35% से ज्यादा जंप इस बात का सबूत है कि जनता कृष्णावतारम में दिलचस्पी तो ले रही है. थिएटर्स ने बढ़ाए कृष्णावतारम के शोज इससे भी दिलचस्प बात ये है कि बड़ी फिल्मों की कमी से जूझ रहे थिएटर्स कृष्णावतारम पर भरोसा जता रहे हैं. पहले दिन करीब 500 शोज के साथ रिलीज हुई ये फिल्म वीकेंड में 2000 से कम शोज पर चली. जबकि बीते दो दिनों में इसके शोज की गिनती 2200 से थोड़ी ज्यादा हो चुकी है. शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2 रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की चर्चा तो बहुत खास नहीं है, लेकिन चर्चित बॉलीवुड रिलीज होने की वजह से थिएटर्स में इसे ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगी. दूसरी तरफ कृष्णावतारम पहले हफ्ते में तारीफ खूब कमा चुकी है और पिछले 4 दिनों से इसकी कमाई शुक्रवार से ज्यादा ही बनी हुई है. अगर थिएटर्स में कृष्णावतारम के हिस्से ठीकठाक शोज बने रहे, तो दूसरे हफ्ते में ये फिल्म बड़े जंप के साथ सरप्राइज करती नजर आ सकती है. अब देखना है कि नए चेहरों और प्रोडक्शन हाउस के साथ भी जनता को इंप्रेस कर रही कृष्णावतारम आगे क्या कमाल करती है.

‘दृश्यम 3’ का दुनियाभर में क्रेज: मोहનલाल की फिल्म ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड

मुंबई मलयालम सिनेमा की मच अवेटड सीक्वल फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 3’ के साथ एक बार फिर मोहनलाल और जीतू जोसेफ की जोड़ी कमबैक कर रही है. इस सस्पेंस थ्रिलर को लेकर पहले ही पैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. इन सबके बीच ये फिल्म रिलीज से पहले ही दुनियाभर में प्री टिकट सेल में बवाल काट रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर डाली है? ‘दृश्यम 3’ की कैसी है एडवांस बुकिंग? 'दृश्यम 3' को लेकर सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज है. दरअसल फैंस जॉर्जकुट्टी को पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेताब हैं.  यह मलयालम क्राइम थ्रिलर 21 मई, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है. वहीं फिल्म इंडस्ट्री पर नजर रखने वाली वेबसाइट एबी जॉर्ज के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’  की वर्ल्डवाइड धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है और इसने प्री टिकस सेल में अब तक लगभग 5.20 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. पोस्ट मे लिखा गया है, “ दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड एडवांस कलेक्शन 5.20 करोड़ तक पहुंच गया है, विदेशों में $320K, 10 दिन बाकी है, मोहनलाल, जीतू जोसेफ। ‘दृश्यम 3’ स्टार कास्ट दृश्यम 3 में पिछली फिल्मों के कई लीडिंग कलाकार वापस आ रहे हैं, मोहनलाल के साथ, मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल जॉर्जकुट्टी के परिवार के सदस्यों के रूप में वापसी कर रही हैं. सपोर्टिग कलाकारों में सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी भी शामिल हैं. यह फिल्म 21 मई, 2026 वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'दृश्यम 3' का हिंदी वर्जन कब रिलीज होगा? 'दृश्यम 3' के हिंदी एडेप्टेशन पर भी काम तेजी से चल रहा है. पिंकविला के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी शेयर की थी. अभिषेक ने रकं कि शूटिंग पूरी हो चुकी है। केवल पैचवर्क बाकी है। हिंदी संस्करण 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। हिंदी रूपांतरण के बारे में बात करते हुए, अभिषेक ने कहा, "शूटिंग पूरी हो चुकी है। हम फिलहाल कुछ पैचवर्क पर काम कर रहे हैं और इसे 2 अक्टूबर को रिलीज करेंगे।

रिटायर नहीं हुए अरिजीत’, प्रीतम ने बताया क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक

अरिजीत सिंह ने जब प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान किया, तो उनके फैंस हैरान रह गए. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत ने साफ कहा कि लगातार काम और दबाव के बीच अब उन्हें एक ब्रेक की जरूरत महसूस हो रही है. हालांकि, म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती का मानना है कि ये रिटायरमेंट नहीं है बल्कि कुछ और है. उन्होंने इसकी असली वजह जाहिर की है. प्रीतम ने कहा है कि अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग से दूर होने का फैसला रिटायरमेंट नहीं, बल्कि एक ब्रेक की तरह देखा जाना चाहिए. स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में प्रीतम ने बताया कि अरिजीत लगातार बहुत ज्यादा गाने गा रहे थे और कमर्शियल म्यूजिक की भागदौड़ से थक चुके थे. प्रीतम ने ये भी कहा कि अरिजीत के इस फैसले ने उन्हें खुद भी अपने काम से ब्रेक लेने के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि वो काफी समय से हिम्मत जुटा रहे थे, लेकिन अरिजीत ने बिना ज्यादा सोचे वही कर दिया जो उनका मन था. क्यों प्रीतम को लगता है कि अरिजीत को ब्रेक चाहिए प्रीतम ने कहा कि फैंस को अरिजीत के फैसले को हमेशा के लिए अलविदा नहीं समझना चाहिए. उनके मुताबिक, लंबे समय से लगातार काम और प्रोफेशनल दबाव की वजह से अरिजीत को थोड़ा वक्त और सुकून चाहिए. उन्होंने कहा- अरिजीत पर इतने ज्यादा गाने गाने का दबाव था कि उसने कह दिया, ‘अब मेरा गाने का मन ही नहीं करता.’ कई बार डायरेक्टर्स भी हम लोगों पर काफी दबाव डालते हैं. मुझे भी कई बार किसी को मना करते हुए बुरा लगता है. अब वो अपनी फिल्म बनाना चाहता है. उसे थोड़ा वक्त दीजिए, सब ठीक हो जाएगा. प्रीतम और अरिजीत ने बॉलीवुड में साथ मिलकर कई हिट गाने दिए हैं और दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है. अरिजीत के फैसले पर आगे बात करते हुए प्रीतम ने कहा कि लोग रिटायरमेंट शब्द को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से ले रहे हैं. उन्होंने कहा- लोग उसके रिटायरमेंट को लेकर बहुत ज्यादा सोच रहे हैं. उस पर इतना दबाव क्यों डाल रहे हो? उसे जो करना है, करने दो. जब उसका मन करेगा, वो फिर गाएगा. कोई कहता है अगर वो रिटायर हो गया तो उसके गाने अभी भी क्यों आ रहे हैं? अरे, आपको इससे क्या परेशानी है? उसकी भी अपनी जिंदगी है. हर कलाकार कभी न कभी ब्रेक चाहता है. कई चीजें हमें अंदर से परेशान करती हैं. अरिजीत के फैसले का प्रीतम पर असर प्रीतम ने बताया कि अरिजीत के इस फैसले ने उन्हें भी अपने काम से दूरी बनाने के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया. उनके मुताबिक, जो बात वो लंबे समय से सोच रहे थे, अरिजीत ने उसे तुरंत कर दिखाया. उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. प्रीतम ने बताया कि अरिजीत ने एक दिन पहले उनसे कहा था कि वो उनके साथ ही रिटायर होंगे, लेकिन अगले ही दिन खुद ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. प्रीतम ने कहा- मैं कई बार अरिजीत से रिटायरमेंट की बात कर चुका हूं. उसके होमटाउन जियागंज में सब लोग जा चुके हैं, बस मैं नहीं गया. वो मजाक में कहता था, ‘आप नहीं आओगे.’ मैंने उससे कहा था, ‘मैं रिटायर होने के बाद तुम्हारे पास आऊंगा और हम दोनों तारापीठ जाएंगे.’ पिछले एक साल से वो मुझसे ये बातें सुन रहा था. एक रात उसने कहा, ‘जिस दिन आप रिटायर होंगे, उसी दिन मैं भी रिटायर हो जाऊंगा.’ अगले ही दिन उसने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. बाद में उसने मुझे फोन करके कहा, ‘आपसे नहीं होगा.' इस साल जनवरी में अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर साफ कहा था कि वह अब कोई नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे. हालांकि उनके कुछ पुराने प्रोजेक्ट्स अभी बाकी हैं, इसलिए अगले दो साल तक उनके नए गाने सुनने को मिल सकते हैं.

क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी? पति सूरज को किया अनफॉलो

शोबिज की दुनिया में जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उतनी तेजी से टूट भी जाते हैं. अब बॉलीवुड और टीवी की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई दरार को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसी चर्चा है मौनी का पति सूरज नांबियार संग रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. दोनों की शादी टूटने की कगार पर है. पति से अलग हुईं मौनी? एक वक्त पर पावर कपल कहे जाने वाले मौनी और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. फैंस की जब पैनी नजर दोनों की फॉलोइंग लिस्ट पर पड़ी तो लोगों ने पाया कि मौनी और सूरज इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं और फिर दोनों के रिश्ते में खटपट की खबरें तूफानी रफ्तार से फैल गईं. हालांकि, मौनी और सूरज में से किसी ने भी अपने रिश्ते में अनबन होने की रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है और न ही उन्होंने तलाक की वायरल खबरों पर अब तक रिएक्ट किया है. दिशा ने कंफर्म किया मौनी का तलाक? लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि मौनी की सबसे करीबी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. दिशा की फॉलोइंग लिस्ट में सूरज मौजूद नहीं हैं. दिशा पाटनी, मौनी रॉय की सबसे करीबी दोस्त हैं. दोनों फैमिली जैसा बॉन्ड शेयर करती हैं. दिशा बेस्ट फ्रेंड मौनी के पति सूरज के भी काफी क्लोज थीं. दिशा कई दफा सूरज और मौनी संग वेकेशन एन्जॉय करते और पार्टी करते नजर आ चुकी हैं. इतना खास बॉन्ड होने पर दिशा के सूरज को अनफॉलो करने पर माना जा रहा है कि मौनी और सूरज के रिश्ते में वाकई में दरार पड़ गई है. क्योंकि ये बात साफ जाहिर है कि दिशा इस सिचुएशन में अपनी दोस्त मौनी का ही साथ देंगी. 4 साल में पड़ी रिश्ते में दरार मौनी रॉय जहां टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, तो वहीं उनके पति सूरज नांबियार इंडस्ट्री से नहीं हैं. सूरज एक बिजनेसमैन हैं. दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2022 को गोवा के इंटीमेट वेडिंग की थी. उन्होंने पहले मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी और फिर बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी रचाई थी. मगर अब लगता है कि 4 साल बाद ही दोनों की शादी टूटने की कगार पर है.

रणवीर सिंह का बड़ा प्रोजेक्ट: भगवान शिव बनेंगे स्क्रीन पर

धुरंधर से धमाका करने के बाद सुपरस्टार रणवीर सिंह आगे भी धुआंधार फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं. अपनी अगली फिल्म, जॉम्बी-थ्रिलर प्रलय पर काम कर रहे रणवीर ने अब एक ऐसे प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है, जो सही स्केल और ट्रीटमेंट के साथ बना तो बड़ा पर्दा छोटा पड़ जाएगा! इस प्रोजेक्ट में रणवीर भगवान शिव के रोल में नजर आ सकते हैं. मेलुहा के शिव बनेंगे रणवीर! दोनों धुरंधर फिल्मों की धुआंधार कामयाबी के बाद अब रणवीर आजकल आगे की प्लानिंग में जुटे हैं और अपने नए बॉक्स ऑफिस कद को सूट करने वाले किरदार तलाश रहे हैं. अब रणवीर ने अमीश त्रिपाठी के बेहद पॉपुलर उपन्यास 'मेलुहा के मृत्युंजय' (The Immortals of Meluha) को बड़ी स्क्रीन पर लाने का मूड बना लिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट बताती है कि अमीश त्रिपाठी के इस चर्चित नॉवेल के राइट्स रणवीर ने खरीद लिए हैं. इस डील के लिए रणवीर ने 40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जो अपने आप में बॉलीवुड फिल्म के लिए किसी नॉवेल के राइट्स पर खर्च हुआ सबसे बड़ा अमाउंट है. रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि मेलुहा के मृत्युंजय पर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन उनका प्रोजेक्ट सेट नहीं हो पाया. कई बार खुद को शिव भक्त बता चुके रणवीर को अमीश के उपन्यास में दर्ज संसार में बहुत इंटरेस्ट था और इस संसार में भगवान शिव का किरदार निभाना उनका सपना था. 'जैसे ही मेलुहा के मृत्युंजय पर संजय लीला भंसाली के राइट्स एक्सपायर हुए, रणवीर ने तुरंत हाथ आगे बढ़ा दिया और अपने बैनर- मां कसम फिल्म्स, के लिए ये राइट्स खरीद लिए', सूत्र ने बताया. पांच साल पहले रणवीर, भगवान शिव का किरदार निभाने का सपना लिए भंसाली की तरफ देख रहे थे. लेकिन अब चूंकि राइट्स उनके ही पास हैं, तो वो मेलुहा के शिव को बड़े पर्दे पर लाने के लिए खुद डायरेक्टर चुन सकते हैं. जानकारी ये भी कहती है कि इस प्रोजेक्ट के लिए रणवीर ने बिरला स्टूडियोज से हाथ मिलाया है. कब शुरू होगा फिल्म का शूट? वो अमीश की मेलुहा की तीन-पार्ट सीरीज वाले नॉवेल को स्क्रीन पर लाने के लिए बहुत पक्के विश्वास के साथ उतरे हैं. लेकिन बाकी डिटेल्स तब सामने आएंगी, जब फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो जाएगी. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू होने वाला है और उम्मीद की जा रही है कि रणवीर की ये फिल्म 2028 से फ्लोर्स पर जाएगी. दिलचस्प ये है कि अमीश की किताब में भगवान शिव की पत्नी, सती का किरदार भी बहुत हीरोइक है और उसका ट्रीटमेंट बहुत दमदार है. प्रोजेक्ट पर रणवीर का क्रिएटिव कंट्रोल होने से इसमें उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की एंट्री के रास्ते भी खुल जाते हैं. अगर रियल लाइफ का ये दमदार एक्टर कपल फिल्म में शिव-सती के रोल में नजर आता है, तो ये एक और धमाकेदार चीज होगी. बाकी तो वक्त बताएगा कि मेलुहा के मृत्युंजय को रणवीर, नॉवेल वाले ही ट्रीटमेंट और स्केल पर बड़े पर्दे तक लाने में कितने कामयाब होते हैं.

दुआ लिपा ने सैमसंग पर ठोका 125 करोड़ का मुकदमा, बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल का आरोप

  ब्रिटिश सिंगर दुआ लिपा ने इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दिग्गज कंपनी पर केस ठोंका है। मामला सिंगर की एक तस्वीर के बिना अनुमति इस्तेमाल से जुड़ा है। दुआ लीपा ने कंपनी के खिलाफ लीगल एक्शन लेते हुए हर्जाने में करोड़ों रुपये मांगे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'सिंगर दुआ लीपा ने टेक कंपनी सैमसंग पर 15 मिलियन डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि कंपनी ने बिना उनकी अनुमति के टीवी की पैकेजिंग पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया'। ये भी पढ़ें शिकायत में क्या आरोप लगाया? 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, यह मुकदमा शुक्रवार को कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में दायर किया गया था। ग्रैमी विजेता गायिका ने टेक कंपनी सैमसंग पर कॉपीराइट उल्लंघन, ट्रेडमार्क उल्लंघन और अपने प्रचार के अधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि कंपनी ने कथित तौर पर टेलीविजन के प्रचार और बिक्री के लिए उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया। कॉपीराइट तस्वीर का बिना इजाजत इस्तेमाल किया शिकायत के अनुसार, दुआ लीपा ने दावा किया कि 2024 में ऑस्टिन सिटी लिमिट्स म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान ली गई उनकी एक बैकस्टेज तस्वीर का इस्तेमाल, 2025 से शुरू होने वाले सैमसंग टेलीविजन के कई मॉडलों की पैकेजिंग पर किया गया। गायिका ने कहा कि उस तस्वीर का कॉपीराइट उन्हीं के पास है। मुकदमे में आरोप लगाया गया कि सैमसंग ने टेलीविजन के डिब्बों के सामने वाले हिस्से पर उस तस्वीर का प्रमुखता से इस्तेमाल किया, जबकि कंपनी न तो गायिका से इसकी अनुमति ली और न ही तस्वीर के इस्तेमाल के लिए उन्हें कोई मुआवजा दिया। रोकने की बात कहे जाने पर भी जारी रखा फोटो का इस्तेमाल 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, मुकदमे में कहा गया है, 'दुआ लीपा की लोकप्रियता और साख को देखते हुए सैमसंग ने बिना किसी अनुमति या लाइसेंस के उनकी एक कॉपीराइट वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया और उसे खुद बनाए गए उन टेलीविजन के कार्डबोर्ड बॉक्स के सामने वाले हिस्से पर प्रमुखता से दिखाया, जिन्हें बिक्री के लिए रखा गया था'। दुआ ने यह भी दावा किया कि कंपनी ने उनकी तस्वीर का इस्तेमाल तब भी जारी रखा, जब उसे ऐसा करने से रोकने की मांग की गई थी। कंपनी को बताया लापरवाह और असंवेदनशील शिकायत में सैमसंग की प्रतिक्रिया को लापरवाह और असंवेदनशील बताया गया है। प्रकाशन के अनुसार, मुकदमे में यह तर्क भी दिया गया है कि प्रोडक्ट की पैकेजिंग पर दुआ लीपा की तस्वीर के इस्तेमाल से ग्राहकों को यह गलतफहमी हो सकती है कि दुआ ने आधिकारिक तौर पर सैमसंग टेलीविजन का समर्थन किया है। शिकायत में सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ताओं की कई टिप्पणियों का भी हवाला दिया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर यह मान लिया था कि यह गायिका इस अभियान से जुड़ी हुई है।

हैदराबाद के पास भीषण सड़क हादसा: एक्टर भरत कांत और साई त्रिलोक का निधन

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सुनने को मिल रही है. जाने माने एक्टर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के. भरत कांत (भरत कांत या कट्टी भरत कांत) का निधन हो गया है. 31 साल के एक्टर की सड़क दुर्घटना में जान गई है. भरत कांत के साथ उनके दोस्त जी. साई त्रिलोक, जो कि पेशे से सिनेमेटोग्राफर और यूट्यूब आर्टिस्ट थे, उनकी भी मौत हुई है. जी. साई त्रिलोक की उम्र भी 31 साल थी. एक्टर के निधन की खबर से दुखी फैंस जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के हैदराबाद के पास आदिबाटला (Adibatla) के आउटर रिंग रोड पर भयानक सड़क हादसे में दोनों की जान गई. आदिबाटला पुलिस के मुताबिक, भरत कांत कार चला रहे थे. एग्जिट 12 के पास (बैंगलोर/तुक्कुगुडा और शमशाबाद के बीच) उन्होंने कंट्रोल खो दिया. उनकी गाड़ी आगे धीमी स्पीड में चल रहे कंटेनर लॉरी से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लॉरी के पीछे के पहिए उखड़ गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस जानलेवा हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों पीड़ित आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि वे हैदराबाद की तरफ जा रहे थे. पुलिस को आशंका है कि ज्यादा स्पीड और ड्राइव करते हुए थकने के कारण ये हादसा हुआ. एक्सीडेंट के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने केस दर्ज किया है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच चल रही है. भरत कांत की बात करें तो वो इंडस्ट्री के उभरते हुए एक्टर, डांसर और कंटेंट क्रिएटर थे. वे तेलुगु फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में नजर आए थे. इनमें टेनेंट और ग्रामम शामिल हैं. उनके इंस्टा पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यूट्यूब पर 30 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं साई त्रिलोक डिजिटल और फिल्म प्रोजेक्ट्स में सिनेमेटोग्राफर थे. इतनी कम उम्र में सामने आई निधन की खबर ने फैंस को तोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर सभी उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं. यूजर्स का कहना है अचानक से भरत के साथ ऐसा कुछ होगा, किसी ने इसकी कल्पना नहीं की थी.

कपिल शर्मा शो पर क्या हुआ? सुनील पाल ने मेकर्स और जज पर लगाए गंभीर आरोप

कॉमेडियन सुनील पाल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं. हफ्तों पहले वो कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो पर पहुंचे थे, जहां समय रैना भी थे जिनसे उनका 36 का आंकड़ा है. सुनील पाल और समय रैना ने एक-दूसरे को जमकर रोस्ट भी किया. हालांकि इंटरनेट के मुताबिक, सुनील पाल को शो के दौरान निशाना बनाया गया. सुनील पाल के जोक्स पर बेहद कम लोगों को हंसी आ रही थी. यहां तक कि कपिल शर्मा भी उनकी टांग खींच रहे थे. शो के बाद कॉमेडियन ने अपनी सफाई में कई सारी बातें कहीं. अब एक बार फिर सुनील पाल ने अपने चर्चित एपिसोड पर बात की. लेकिन इस बार उन्होंने शो के मेकर्स और जज पर निशाना साधा. यूट्यूबर सूरज कुमार संग पॉडकास्ट में सुनील पाल ने कहा कि नेटफ्लिक्स समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को हाइलाइट करना चाहता था. वो उन दोनों को डाउनफॉल से ऊपर उठाना चाहते थे, इसलिए कपिल शर्मा के शो पर स्पेशल एपिसोड लेकर आए. कॉमेडियन ने दावा किया कि शो की टीआरपी में भारी बूस्ट मिल सके, इसलिए मेकर्स ने उन्हें भी समय वाले एपिसोड में बुला लिया. सुनील पाल ने समय संग शो करने पर भी रिएक्ट किया, जिनको वो किसी वक्त आतंकवादी बुलाते थे. कपिल के शो पर सुनील संग क्या हुआ? कॉमेडियन ने कहा, 'वो कपिल शर्मा का शो था, ना कि समय रैना या रणवीर का. वहां तो शाहरुख-सलमान-आमिर खान जैसे सुपरस्टार भी जाते हैं, उसमें क्या शॉकिंग बात हो गई अगर मैं वहां चला गया? मुझे वहां शो में बुलाया गया था. मुझे कोई आइडिया नहीं था कि वहां पर समय रैना भी होगा. मुझसे कहा गया कि एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन्स को लाया जाएगा, और उसमें वो भी शायद होंगे. मुझे कहा कि आप आओ और वहां एक स्टैंडअप शो करके दिखाओ, कोई इंटरव्यू नहीं.' 'मैंने एक 15 मिनट का स्कैच भी तैयार किया था और शो के डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी ने उसे फाइनल भी कर दिया था. जब मैं वहां पहुंचा, तो मुझे पता चला कि वो दोनों समय और रणवीर भी वहां थे. मुझे स्टेज पर स्टैंडअप करने का मौका नहीं मिला. यहां तक कि उन्होंने मेरे कुछ जोक्स एडिटिंग के वक्त काट दिए, जो मैंने शो पर बोले थे.' सुनील पाल ने हालांकि ये भी साफ किया कि ना सिर्फ उनके, बल्कि समय और रणवीर की भी कई सारी बातें एडिट की गई थी. कॉमेडियन ने इस दौरान शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह पर भी तंज कसा. सुनील पाल ने कहा कि समय के एक जोक पर दोनों हंस-हंसकर लोटपोट हो गए, लेकिन उनके जोक पर कोई नहीं हंसा जिससे उन्हें उनके खिलाफ हुई प्लानिंग का शक हुआ. शो के जज पर सुनील पाल ने उठाए सवाल कॉमेडियन ने कहा, 'सब कुछ एक तरफा हो गया. मुझे लगा कि मैं कहीं फंस गया हूं और लोग मुझे निशाना बना रहे हैं. बहुत से लोगों ने भी ये बात नोटिस की. जान-बूझकर लोगों को कहा गया था कि मेरे जोक्स पर मत हंसो, और दूसरे इंसान के छोटे-से-छोटे जोक पर भी बहुत ज्यादा तारीफ करो. नवजोत सिंह सिद्धू, जो 20 साल से कॉमेडियन्स को सुन रहे हैं, उन्होंने समय के एक छोटे जोक पर कहा कि बहुत बढ़िया, तुम अगले कपिल हो. यहां तक कि अर्चना भी उनके जोक पर नहीं हंसी. अर्चना ऐसी है कि पैसे मिले तो हवा पर भी हंस देगी. लेकिन अगर उसने भी नहीं हंसा, तो मुझे लगा कि यह सब प्लानिंग थी.'

किम कार्दशियन ने बदली कई जिंदगी, जेल की मांओं को कराया बच्चों से भावुक मिलन

  मदर्स डे के अवसर पर ग्लोबल स्टार किम कार्दशियन जेल में बंद कई मांओं को उनके बच्चों से मिलवाने में मदद कर रही हैं। किम कार्दशियन ने रिफॉर्म अलायंस और लेडीज ऑफ होप मिनिस्ट्रीज  के साथ मिलकर पूरे अमेरिका की फेडरल जेलों में बंद 50 मांओं के लिए इस रविवार को अपने बच्चों से मिलने का इंतजाम किया है। इस पहल के तहत परिवारों के सफर और दूसरे खर्चों का ध्यान रखा जाएगा, ताकि वे मदर्स डे एक साथ मना सकें। 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर हुआ चुनाव पीपल मैगजीन के मुताबिक, परिवारों का चुनाव 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया गया था। इनमें से कई महिलाओं ने वर्षों से अपने बच्चों और परिवारीजनों को नहीं देखा है। इस पहल के बारे में बात करते हुए किम ने बताया कि जेल में बंद रहने के दौरान कई मांएं अपने बच्चों की जिंदगी के अहम पलों से दूर रही हैं। किम बोलीं- 'बच्चों से मां की मुलाकात कराना गर्व की बात' पीपल  के अनुसार, उन्होंने एक बयान में कहा, 'इनमें से कई माताओं ने अपने बच्चों और परिवारों से दूर रहते हुए वर्षों बिता दिए हैं। वे जन्मदिन, त्योहारों और रोजमर्रा के उन पलों से दूर रहीं, जिन्हें हममें से ज्यादातर लोग आम बात मान लेते हैं'। किम ने यह भी कहा कि इन माताओं का साथ देना और परिवारों को फिर से मिलाने में मदद करना उनके लिए गर्व की बात है। महिला कैदियों से मिलीं किम किम ने कहा, 'मुझे इन परिवारों को फिर से जोड़ने में मदद करने का सम्मान मिला है, ताकि वे अपने बच्चों को गले लगा सकें, साथ मिलकर हंस सकें और बस फिर से एक परिवार बन सकें। हाल ही में किम कार्दशियन, उनकी मां क्रिस जेनर और रिफॉर्म अलायंस की सदस्य जेसिका जैक्सन ने भी कैलिफोर्निया के चॉचिला में एक महिला जेल का दौरा किया। इस दौरान वे जेल में बंद कई महिलाओं से मिलीं, जिनमें वे महिलाएं भी शामिल थीं जिन्हें हॉस्पिस केयर मिल रही थी। किम ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपना अनुभव भी शेयर किया था।