samacharsecretary.com

टीवी शोज में मचेगा बवाल, अनुपमा ने बेची अनुज की आखिरी निशानी, तुलसी के सामने होगी मिहिर की दूसरी शादी

टेलीविजन की दुनिया काफी बड़ी है, लेकिन सीमित है. दुनिया इधर से ऊधर हो जाएगी, लेकिन इसके दशर्क कहीं नहीं जाएंगे. सास-बहू शो के दर्शकों को आने वाले हर एपिसोड में दिलचस्पी होती है. हमें पता है कि इस हफ्ते भी आप शोज में आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न के लिए बेताब बैठे होंगे. अनुपमा ने बेची अनुज की निशानी अनुपमा के आंसू कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अनुपमा ने परिवार के लिए अनुज की आखिरी निशानी गोल्ड चेन बेच की है. पर परिवार की खुशी के लिए उसे इसका मलाल नहीं है. वहीं अनुपमा कोई फैसला लेने जा रही है, जो उसके रिश्तों पर भारी पड़ सकता है. इतना ही नहीं, प्रेम और राही की जिंदगी में भी बड़ा तूफान आने वाला है. मिहिर-नोइना की होगी शादी तुलसी भारी मन ने मिहिर और नोइना की शादी के लिए राजी हो चुकी है. नोइना अपनी जिंदगी के आखिरी दिन गिन रही है. उसकी ख्वाहिश है कि वो मरने से पहले मिहिर की दुल्हन बने. तुलसी पति की दूसरी शादी देखकर टूटेगी, बिखरेगी, लेकिन खुद को मजबूर पाएगी. मिहिर की शादी से शांति निकेतन की शांति भंग होने वाली है. दूसरी ओर ऑफिस वालों को अंगद और वृंदा के रिश्ते पर भी शक होने वाला है. नागिन से भिड़ेगा ड्रैगन नागिन 7 में नागरानी यानी अहाना और ड्रैगन यानी यमन के बीच जबरदस्त टकराव होगा. अहाना डमरू बजाएगी, क्योंकि ये वो एकमात्र आवाज है जो ड्रैगन को उसके असली रूप में ला सकती है. ठीक वैसे ही जैसे नागिन बीन की धुन का विरोध नहीं कर पाती, वैसे ही ड्रैगन की कमजोरी है डमरू. वो चाहती है कि सबको उसका खतरनाक रूप दिखे, ताकि उसे पिंकी की जिंदगी से दूर किया जा सके. राज से उठेगा पर्दा ये रिश्ता क्या कहलाता का अपकमिंग शो काफी दिलचस्प होने वाला है. आने वाले एपिसोड में अभिरा के छिपे हुए सबड़े राज का पर्दाफाश होने वाला है. अरमान, अभिरा को उसकी और मुक्ति की तस्वीर दिखाता है, जिससे वो दंग रह जाती है. यही नहीं, अब अभिरा सबके सामने ये भी साबित कर देगी कि मेहर ने ही वाणी की हत्या की थी.

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, 17 दिनों में पार किया 1500 करोड़ का आंकड़ा

बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं, जो लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहती हैं. 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ये कमाल कर दिखाया है. फिल्म तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ने कई रिकॉर्ड ब्रेक करके बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई करके ये साबित कर दिया है कि धुरंधर की आंधी जल्दी थमने वाली नहीं है. धुरंधर का जलवा कायम वीकेंड पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. फिल्म के 17वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को 25.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 21.55 करोड़ रुपये कमाए थे. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार की कमाई में 19% की ग्रोथ देखी गई है. इसी के साथ धुरंधर 2 का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 985 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि फिल्म का टोटल ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1,179.30 करोड़ हो चुका है. विदेशों में भी आदित्य धर की फिल्म बड़ा धमाका कर रही है. 17वें दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,564.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की धुआंधार कमाई देखकर साफ हो गया है कि धुरंधर का तूफान अभी रुकने वाला नहीं है. फिल्म ने जो बार सेट किया है उसे तोड़ना अब दूसरी फिल्मों में बड़ी चुनौती साबित होगा. IPL का नहीं पड़ा असर आमतौर पर देखा जाता है कि IPL की वजह से शाम और रात के शोज में फिल्मों की ऑडियंस कम हो जाती है. इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ता है. लेकिन 'धुरंधर 2' की हाइप इतनी तगड़ी है कि IPL के बावजूद भी इसकी कमाई अब तक सॉलिड बनी हुई है. अब आप खुद ही फिल्म के लिए फैंस की दीवानगी समझ सकते हैं. 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. जसकीरत और हमजा के किरदार में उन्होंने दमदार परफॉर्मेंस देकर बॉलीवुड के टॉप हीरोज की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है. रणवीर के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अहम किरदार निभाए हैं. अगर आपने अब तक धुरंधर 2 नहीं देखी, तो बिना देरी करे देख आएं, क्योंकि इस फिल्म को मिस करना बड़ी गलती होगी. फिर मत कहना कि हमने बताया नहीं.

पलाश मुच्छल की नई पारी, शिरडी में किया फिल्म ‘तेरा साईं’ का ऐलान, मुख्य भूमिका में दिखेंगे दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की निजी जिंदगी पिछले काफी समय से चर्चा में थी, लेकिन अब पलाश ने अपने काम के जरिए एक नई शुरुआत की है. पलाश ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरा साईं' की घोषणा की है. यह खबर ऐसे समय में आई है जब पलाश अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव से जूझ रहे हैं. शिरडी में फिल्म का ऐलान पलाश मुच्छल ने अपनी आने वाली फिल्म 'तेरा साईं' की घोषणा किसी साधारण तरीके से नहीं, बल्कि शिरडी के पवित्र साईं मंदिर में माथा टेक कर की. पलाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे मंदिर परिसर में आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. इस खास मौके पर उनके साथ फेमस एक्टर संजय मिश्रा भी मौजूद थे. पलाश ने अपनी पोस्ट में लिखा कि फिल्म की यात्रा की शुरुआत बाबा के आशीर्वाद के साथ हुई है. यह फिल्म महज एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आस्था और समर्पण की एक गहरी कहानी है. संजय मिश्रा बने साईं इस फिल्म की सबसे खास बात इसकी स्टार कास्ट है. 'तेरा साईं' में बॉलीवुड के दिग्गज और वर्सेटाइल एक्टर संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. वे पर्दे पर संत साईं बाबा के किरदार को जीवंत करेंगे. फिल्म की घोषणा के दौरान शिरडी के श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के डिप्टी सीईओ भीमराज दराडे भी पलाश और संजय के साथ मौजूद थे. पलाश ने फिल्म का एक ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर भी शेयर किया है. यह फिल्म साल 2026 के अंत तक बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। विवादों के साए में टूटा रिश्ता बता दें कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना के बीच साल 2025 में शादी होने वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर यह रिश्ता टूट गया. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से फैली थीं कि पलाश ने एक कोरियोग्राफर के साथ मिलकर स्मृति को धोखा दिया है. कथित तौर पर कुछ चैट्स भी इंटरनेट पर वायरल हुए थे, जिसके बाद से दोनों के रास्ते अलग हो गए. हालांकि, इन अफवाहों के बीच कोरियोग्राफर मैरी डी'कोस्टा और नंदिका द्विवेदी ने सामने आकर सफाई दी थी और पलाश के साथ किसी भी तरह के अफेयर से साफ इनकार किया था.

ही-मैन की वापसी, निकोलस गैलिट्जिन और जेरेड लेटो स्टारर फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आउट

 आने वाला गर्मियों का सीजन और भी जबरदस्त होने वाला है, क्योंकि 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' 5 जून, 2026 को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने हाल ही में इसका ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया है। यह फिल्म 80 के दशक में आए कार्टून ही- मैन (He-Man) की यादें ताजा करता है। वापस लौट रहा ही-मैन ट्रेलर की शुरुआत एक जानी-पहचानी और दमदार लाइन से होती है, 'मेरे पास पावर है' (I have the power!), जो पॉप कल्चर के सबसे मशहूर हीरो में से एक, He-Man की वापसी का संकेत देती है। यह कहानी प्रिंस एडम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार निकोलस गैलिट्जिन ने निभाया है। पंद्रह साल बाहर बिताने के बाद उन्हें अपने ग्रह, एटरनिया वापस बुलाया जाता है। अपनी वापसी पर, उन्हें पता चलता है कि पूरा राज्य बेरहम स्केलेटोर के कब्जे में है, जिसका किरदार जेरेड लेटो ने निभाया है। जैसे ही एटरनिया पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं, एडम को अपने साथियों के साथ फिर से मिलकर, संतुलन बहाल करने और अंधेरी ताकतों को हराने के लिए 'ही-मैन' के रूप में अपनी नियति को अपनाना पड़ता है।   बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स और वही पुराने किरदार कैमिला मेंडेस टीला का किरदार निभा रही हैं, जबकि इदरीस एल्बा डंकन का रोल कर रहे हैं, जिन्हें मैन-एट-आर्म्स के नाम से भी जाना जाता है। ट्रेलर में एडम की यात्रा में उनके अहम साथियों के तौर पर उनके किरदारों को दिखाया गया है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर एक्शन सीन, बेहतरीन विज़ुअल इफेक्ट और इसके मुख्य किरदारों की गहरी पड़ताल का वादा करती है। कब रिलीज होगी फिल्म? IMAX और दूसरे प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज होने की योजना के साथ, Masters of the Universe को एक बड़े बजट वाले थिएट्रिकल अनुभव के तौर पर पेश किया जा रहा है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु शामिल हैं, जिसका मकसद पूरे भारत में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना है। यह लाइव-एक्शन रीबूट एक्शन भारत में 5 जून, 2026 को रिलीज होगा। बचपन की यादें होंगी ताजा वैसे तो हॉलीवुड की कई सुपरहीरो फिल्मों को भारत में पसंद किया जाता है। चाहे वह स्पाईडरमैन हो या एवेंजर्स, लेकिन इन फ्रेंचाइजी की फिल्में लगातार आती रही हैं इसलिए दर्शकों के बीच इनका क्रेज बना हुआ है। लेकिन मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स का ही मैन 80 के दशक के बाद लगभग 46 साल बाद लौट रहा है। ऐसे फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है यह तो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन हां 80 के दशक के लोगों के लिए ये एक शानदार अनुभव और बचपन की यादें ताजा करने का एक अच्छा मौका हो सकता है।  

किटू गिडवानी का टीवी इंडस्ट्री पर तीखा प्रहार,’अब सब धंधा बन गया है, सास-बहू के ड्रामे से मुझे नफरत है’

टीवी की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक किटू गिडवानी ने उस समय को याद किया जब टीवी को सिर्फ देखा ही नहीं जाता था, बल्कि उसे महसूस भी किया जाता था. उनकी यादें एक ऐसे दौर की झलक दिखाती हैं जब महिलाओं पर आधारित कहानियां न सिर्फ आम थीं, बल्कि कहानी कहने की रीढ़ थीं. किटू ने उस दौर के बारे में बात की जब टीवी पर महिलाएं असल समस्याओं को सुलझाती थीं. 'ओका बोका टीवी' के साथ बातचीत में किटू ने कहा, 'भारतीय महिला किरदारों की बात करें तो, हमें टीवी पर अब वैसी मजबूत महिलाएं देखने को नहीं मिलतीं जैसी पहले 'रजनी', 'शांति' या 'स्वाभिमान' में मेरा किरदार 'स्वेतलाना' थीं… मुझे अब वैसी महिलाएं नहीं दिखतीं. हमें अब वह मुख्य महिला किरदार नहीं दिखता, जो पूरे सीरियल को अपनी धुरी पर चलाए.' किटू ने कहा, और आज के दौर में महिला किरदारों को लिखने के तरीके में आए बदलाव की ओर इशारा किया.' किटू ने अपने शुरुआती दिनों को याद कर कहा कि उन दिनों, हम सब अपनी पहचान तलाश रहे थे, और महिलाएं भी अपनी पहचान ढूंढ़ रही थीं. काम, शादी, आजादी और परिवार में भूमिकाओं से जुड़े सवालों पर उसी समय चर्चा हो रही थी, और टेलीविजन ने उसी अनिश्चितता को दिखाया. यह बहुत अलग-अलग तरह की कहानियों का दौर भी था. अब सब धंधा बन गया है जब किटू से आज के टेलीविजन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपनी बात बेझिझक कही. 'आज यह एक बिल्कुल अलग दुनिया है, और मैं अब इसमें काम नहीं करती क्योंकि इसकी क्वालिटी बहुत खराब हो गई है. लेकिन हर कोई इसे पसंद करता है. भारतीय मानसिकता में कुछ ऐसा है जो सास और बहू के बीच की इस बहुत ही खराब स्थिति को पसंद करता है.. मुझे इससे नफरत है. अब टेलीविजन को क्या हो गया है… अब सब धंधा बन गया है. किसी ने मुझसे कहा था, बस आंखें बंद करके काम करो, यह सब बस धंधा है.' किटू गिडवानी का करियर बता दें कि एक्ट्रेस किटू गिडवानी को पहली बड़ी पहचान 'तृष्णा' (1985) से मिली, जिसे आम तौर पर उनकी पहली बड़ी टेलीविजन भूमिका माना जाता है, जिसमें उन्होंने एक लीड रोल निभाया था. टेलीविजन के अलावा, किटू ने प्रियंका चोपड़ा की 'फैशन', किरण राव की 'धोबी घाट', आलिया भट्ट की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की 'ओके जानू' जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. हाल के कुछ सालों में, किटू गिडवानी ने टेलीविजन, फिल्मों और OTT पर बहुत सोच-समझकर काम किया है. उन्होंने ऐसे रोल चुने हैं, जिनमें सिर्फ शोहरत नहीं, बल्कि गहराई हो. टीवी पर उनकी मौजूदगी 'हम रहें न रहें हम' (2023) में देखने को मिली, जिसके जरिए लगभग दो दशकों के बाद उन्होंने टीवी पर वापसी की.   उन्हें आखिरी बार 2025 में आई फिल्म 'मैडम ड्राइवर' में देखा गया था.  

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान,1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब रणवीर सिंह, तोड़ा वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर अक्सर सुनामी आती है, लेकिन रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने जो कर दिखाया है, उसने बॉलीवुड के पिछले सारे कीर्तिमानों को बौना साबित कर दिया है. 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के महज 16 दिनों के अंदर ही भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जो तहलका मचाया है, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. फिल्म की रफ्तार को देखकर अब यह कहना गलत नहीं होगा कि इसने कमाई के मामले में एक ऐसी लकीर खींच दी है, जिसे पार करना आने वाले समय में किसी भी बड़ी फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती होगी. 1000 करोड़ के करीब फिल्म सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'धुरंधर: द रिवेंज' अब भारत में ₹1,000 करोड़ के नेट कलेक्शन क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है. फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के दूसरे हफ्ते के अंत तक इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹961 करोड़ (Net) बटोर लिए हैं. और सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई करीब 899 करोड़ रुपये हो चुकी है. अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि यह किस दिन एक हजार करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करती है. वर्ल्ड वाइड 1500 करोड़ पार फिल्म की कामयाबी सिर्फ देश तक सीमित नहीं है, बल्कि ओरवसीज में भी इसने झंडे गाड़ दिए हैं.  इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ₹1,501 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है. महज दो हफ्तों के अंदर वर्ल्डवाइड इतनी बड़ी कमाई करने वाली यह अब तक की पहली भारतीय फिल्म बन गई है. शुक्रवार कितना कलेक्शन रहा? सैकनिल्क का डेटा बताता है कि शुक्रवार को, सिनेमाघरों में अपने 16वें दिन, इस स्पाई थ्रिलर ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर ₹21.55 करोड़ की नेट कमाई की. यह गुरुवार की कमाई ₹18.30 करोड़ से 20% ज्यादा है, जो फिल्म के लिए अच्छे संकेत हैं, क्योंकि यह भारत में ऐतिहासिक ₹1000 करोड़ की नेट कमाई के करीब पहुंच रही है. वहीं फिल्म की बात करें तो  रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नजर आए हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज हुई थी. पहली धुरंधर ने दुनिया भर में ₹1300 करोड़ कमाए थे और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है.

रोहित शेट्टी का ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट वायरल,घर पर हुई फायरिंग के बाद बोले- ‘अब जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है’

डायरेक्टर रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने सिंबा, सिंघम जैसी फ्रेंचाईजी फिल्में बनाई हैं. इसके अलावा चेन्नई एक्सप्रेस और गोलमाल जैसी कॉमेडी फिल्में भी दीं. इस बीच रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जो सुर्खियों में है. शनिवार को डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें वो ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं और काला चश्मा लगाए पोज दे रहे हैं. लेकिन फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है. कैप्शन में रोहित ने क्या लिखा? रोहित शेट्टी ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, 'इतने साल एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने में बिताए. अब साला जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है'. इस कैप्शन नपर नेटिजंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. इसके साथ ही इसे उनके घर पर हुई फायरिंग से भी जोड़ रहे हैं. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे सर ने पोस्ट करना शुरू कर दिया. क्या यह सच है या मैं सपना देख रहा हूं? ' वहीं एक यूजर ने लिखा,'रोहित शेट्टी जी, कृपया अपनी सेहत का ध्यान रखें. यह सबसे ज्यादा जरूरी है, और कृपया मेरी भी मदद करें ताकि मैं आपकी फिल्मों में काम कर सकूं.' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अब रोमांटिक फिल्में बनाओ… हो सकता है लाइफ में भर-भर के रोमांस आ जाए.' एक यूजर ने लिखा, 'गोलमाल 5' से सब बदल जाएगा.' रोहित शेट्टी के घर हुई थी फायरिंग दरअसल, 1-2 फरवरी 2026 की रात, मुंबई स्थित रोहित शेट्टी के आवास 'शेट्टी टॉवर' पर फायरिंग की घटना हुई थी. इस हमले के पीछे कुख्यात अपराधी शुभम लोणकर गैंग का हाथ बताया गया था. गैंग का मकसद फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों में दहशत फैलाना और रंगदारी वसूलना था. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आगरा से लॉरेंस गैंग का शूटर गोलू पंडित गिरफ्तार किया था. अब तक करीब 10 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी है. अब रोहित शेट्टी के इस क्रिप्टिक पोस्ट को इसी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है. जिसमें वो ये बताना चाह रहे हैं कि  'जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है.'  बात करें रोहित शेट्टी के वर्क फ्रंट की तो उनकी अगली फिल्म 'गोलमाल 5' है.

रणबीर कपूर का डबल धमाका! ‘रामायण’ में राम और परशुराम का निभाएंगे किरदार

मुंबई  नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु राम की भूमिका निभा रहे हैं. पर टीजर रिलीज होने के बाद एक्टर ने फिल्म में डबल रोल की पुष्टि की है. ये पढ़कर थोड़ा हैरान हुए होंगे, लेकिन यही सच है।  रणबीर ने कंफर्म किया डबल रोल  रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में डबल रोल को कंफर्म किया है. वो राम के किरदार के अलावा भगवान परशुराम के रूप में भी दिखाई देंगे, जो राम से पहले विष्णु के अवतार थे. हालांकि, फिल्म में परशुराम का रोल कुछ देर का ही होगा।  टीजर रिलीज के बाद Collider को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि उन्होंने राम और परशुराम के अलग-अलग स्वभाव को बॉडी लैंग्वेज और आवाज से निभाया है. टीजर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार हुए. भगवान राम एक अवतार थे और भगवान परशुराम, राम से पहले का अवतार थे।  रणबीर ने आगे कहा, भगवान राम का रोल निभाने का मौका मिला, तो परशुराम का रोल निभाना भी शानदार रहा. एक्टर के तौर पर बॉडी लैंग्वेज के अलावा, अगर आप किरदारों की आध्यात्मिकता और भावनाओं को गहराई से समझ लें, तो सब कुछ वहीं से शुरू हो जाता है. रामायण की शूटिंग से एक साल पहले मैंने इन्हीं किरदारों को समझने की कोशिश की. वो कौन हैं, वो किस चीज के लिए खड़े हुए थे और उनका मकसद क्या था।  फिल्म के टीजर में राम और परशुराम के भिड़ंत का संकेत है, जैसा कि महाकाव्य में है – सीता से शादी के बाद अयोध्या लौटते वक्त राम की मुलाकात पशुराम से होती है. कथा के अनुसार, परशुराम, राम को युद्ध के लिए ललकारते हैं, लेकिन लड़ाई नहीं होती, क्योंकि उन्हें पता चलता है कि राम भी विष्णु का अवतार हैं।  रणबीर कपूर भगवान राम बनेंगे, साईं पल्लवी माता सीता, केजीएफ स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दूबे लक्ष्मण. काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का रोल निभाएंगी. अरुण गोविल, कुणाल कपूर, अदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी फिल्म का हिस्सा है।  

राय लक्ष्मी ने धोनी संग अफेयर को किया खारिज, बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं

मुंबई  क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खबरों में रहे हैं. उनके साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी संग अफेयर के खूब चर्चे रहे थे. राय लक्ष्मी ने एमएस धोनी संग रिलेशनशिप को लेकर बात की थी।  बता दें कि 2008 से 2009 के बीच में राय लक्ष्मी और एमएस धोनी के रिलेशनशिप की खबरें काफी चर्चा में थीं. दोनों को 2009 में IPL आफ्टर पार्टीज में साथ देखा गया था. धोनी एक्ट्रेस के बर्थडे बैश में भी पहुंचे थे।  धोनी संग रिश्ते को बताया दाग राय लक्ष्मी ने 2014 में एमएस धोनी संग रिलेशनशिप को लेकर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था, 'मैं ये मानने लगी हूं कि एमएस धोनी संग मेरा रिश्ता दाग और निशान की तरह है और ये लंबे समय तक नहीं मिटेगा।  रिपोर्ट्स थीं कि एमएस धोनी और राय लक्ष्मी के बीच में अपने करियर की वजह से दूरियां आ गई थीं. इस वजह से वो अलग-अलग हो गए थे. राय लक्ष्मी से ब्रेकअप के एक साल बाद एमएस धोनी ने साक्षी धोनी से शादी कर ली थी. कपल अब खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं. उन्होंने 4 जुलाई 2010 को शादी थी. उन्हें एक बेटी जीवा धोनी भी है. जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था।  राय लक्ष्मी से अलग होने के बाद धोनी ने कभी भी इसके बारे में पब्लिकली बात नहीं थी. वो अपनी लाइफ को प्राइवेट रखते हैं।  कौन है राय लक्ष्मी? राय लक्ष्मी की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत की थी और फिर एक्टिंग में एंट्री ली. उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी मूवीज में काम किया. उन्होंने 2005 में एक्टिंग डेब्यू किया था. वो तमिल फिल्म Karka Kasadara में नजर आई थीं. उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म भोला में भी काम किया है. वो फिल्म अकीरा में भी नजर आईं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।  कई बार टूटा एक्ट्रेस का दिल राय लक्ष्मी (Raai Laxmi ) प्यार के मामले में उतनी लकी नहीं है। इस बात खुलासा एक्ट्रेस ने ही किया था। बता दें उन्होंने कहा था कि बहुत बार उनका दिल टूट चुका है।   महेंद्र सिंह धोनी को किया था डेट राय लक्ष्मी का रिश्ता महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी रहा था। बता दें एक्ट्रेस ने 2 सालों तक धोनी तो डेट किया था। दोनों का जब ब्रेकअप हुआ था तो एक्ट्रेस ने क्रिकेटर के साथ अपने रिश्ते को दाग जैसा बताया था।  श्रीसंत संग जुड़ा था नाम राय लक्ष्मी का नाम इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रह चुके शान्ताकुमारन श्रीसंत के साथ भी जुड़ चुका है। श्रीसंत के साथ एक्ट्रेस की तस्वीरें भी वायरल हुई, लेकिन एक्ट्रेस ने कहा था कि ये केवल अफवाह है। एक्टर विक्रम सिंह संग भी जुड़ा था नाम रिपोर्ट के अनुसार राय लक्ष्मी ने एक्टर विक्रम सिंह को भी डेट किया था, लेकिन एक्ट्रेस का रिश्ता लंबा चल नहीं सका और उनका ब्रेकअप हो गया। राय लक्ष्मी की बोल्डनेस लक्ष्मी अपनी बोल्डनेस के साथ-साथ पवन सिंह के साथ फेमस डांस के कारण भी चर्चा में रहती हैं। बता दें उनके गाने को फैंस ने बहुत पसंद किया था। रिश्ता दाग और निशान की तरह धोनी से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं ये मानने लगी हूं कि एमएस धोनी संग मेरा रिश्ता दाग और निशान की तरह है और ये लंबे समय तक नहीं मिटेगा। 50 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम राय लक्ष्मी अपने लाइफ में 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फैंस उनकी एक्टिंग के अलावा उनकी स्टाइल को भी बहुत पसंद करते हैं।  

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए ठुकराई 700 करोड़ की ओटीटी डील, मेकर्स को है 1000 करोड़ का इंतजार

रणबीर कपूर की रामायण की हर ओर चर्चा है। इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही रणबीर की रामायण के पास एक 700 करोड़ की ओटीटी डील आई। हालांकि, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने उस डील को रिजेक्ट कर दिया है। रामायण की रिलीज से पहले प्रोड्यूसर्स ने रिजेक्ट कर दी 700 करोड़ की डील, OTT पर रिलीज का क्या है प्लान? रणबीर कपूर की रामायण का पार्ट 1 इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म दीवाली, 2026 के आसपास रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा फिल्म के लिए ओटीटी रिलीज डील फाइनल करने में बिजी हैं। खबर है कि नमित मल्होत्रा ने 700 करोड़ की एक ओटीटी डील को रिजेक्ट कर दिया है। नमित मल्होत्रा फिल्म के दोनों पार्ट के लिए 1000 करोड़ की डील तलाश रहे हैं। नमित ने रिजेक्ट की 700 करोड़ की डील बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि नमित को रामायण के दोनों पार्ट्स के लिए 700 करोड़ की एक ओटीटी डील आई थी, लेकिन उन्होंने बिना ज्यादा वक्त लगाए, फिल्म का बजट देखते हुए, उस डील को रिजेक्ट कर दिया है। नमित ओटीटी प्लेयर्स से 1000 करोड़ की डील की उम्मीद कर रहे हैं। अगर नमित को ओटीटी से 1000 करोड़ की डील मिलती है तो उनके पास फिल्म की रिलीज के बाद रिकवर करने के लिए 3000 करोड़ ही बचेगा। किस डील का इंतजार कर रहे हैं नमित? रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमित को यकीन है कि ओटीटी प्लेयर्स डील अमाउंट को बढ़ा देंगे। ये एक ऐसी फिल्म है जो सभी प्लेटफॉर्म को ग्लोबल लेवल पर पहुंचाएगी। फिल्म की क्षमता को देखते हुए 1000 करोड़ दोनों फिल्मों के लिए एक अच्छा अमाउंट है। अभी फिल्म के राइट्स उन्होंने अपने पास सुरक्षित रखे हुए हैं और वो सही डील मिलने पर ही पार्टनरशिप करेंगे। ये भी हो सकता है कि अभी नमित केवल फर्स्ट पार्ट की डील करें और दूसरे पार्ट की डील पहले पार्ट की रिलीज के बाद करें, वो स्ट्रैटिजी जो धुरंधर: द रिवेंज ने अपनाई थी। रामायण के टीजर की आदिपुरुष से हो रही तुलना रणबीर कपूर की रामायण का टीजर 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के दिन रिलीज हुआ। टीजर में रणबीर कपूर की राम के रूप में झलक देखने को मिली। इस टीजर में रावण की झलक बिना लुक रिवील करे देखने को मिली है। टीजर को सोशल मीडिया पर मिलेजुले रिव्यूज मिले हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ये फिल्म बिल्कुल अच्छा परफॉर्म नहीं करेगी। कुछ लोग की तुलना प्रभास की आदिपुरुष से भी कर रहे हैं। आदिपुरुष की बात करें तो फिल्म ने बहुत ज्यादा ट्रोलिंग झेली थी। फिल्म की उसके डायलोग्स की वजह से काफी आलोचना भी हुई थी। वहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी।