samacharsecretary.com

Kalki 2898 AD के सीक्वल में Alia Bhatt की एंट्री की चर्चा तेज

प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है. फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबर के बाद से ही फैंस एक सवाल का जवाब तलाश रहे हैं- आखिर उनकी जगह कौन लेगा? और अब इस सवाल के बीच आलिया भट्ट का नाम सामने आने से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. हालांकि अगर आप सोच रहे हैं कि आलिया सीधे दीपिका को रिप्लेस करने जा रही हैं, तो मामला थोड़ा अलग है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट फिल्म में एक बेहद खास और दमदार किरदार निभाती नजर आ सकती हैं. वैष्णो देवी बनेंगी आलिया? खबरों की मानें तो आलिया भट्ट को फिल्म में देवी वैष्णो देवी के रोल के लिए अप्रोच किया गया है. इतना ही नहीं, उनका किरदार कलयुग के उन दिव्य चिरंजीवियों में से एक हो सकता है, जिनका मकसद सुमति और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की रक्षा करना होगा. अगर ऐसा होता है तो 'कल्कि 2' में आलिया का रोल सिर्फ कैमियो नहीं, बल्कि कहानी का एक बेहद अहम हिस्सा साबित हो सकता है. हाल ही में आलिया की अल्फा का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसमें उनके किरदार का नाम सीता बताया गया है. वो फिल्म में हाई ऑक्टेन एक्शन करती दिखेंगी. अगर कल्कि 2898 एडी में वैष्णो देवी का किरदार निभाने की खबर सही निकलती है तो आलिया के करियर के लिए ये बड़ा जंप होगा. नाग अश्विन ने तोड़ी चुप्पी आलिया की कास्टिंग को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच डायरेक्टर नाग अश्विन ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने साफ कहा कि अभी तक किसी भी कास्टिंग को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. उन्होंने कहा- हमें अभी ये बताना है कि कल्कि 2 में सुमति का किरदार कौन निभाएगा. फिलहाल जो भी बातें चल रही हैं, वो सिर्फ अटकलें हैं. लेकिन इतना तय है कि ये किरदार फिल्म में जरूर रहेगा क्योंकि कहानी के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण है. यानि मेकर्स ने न तो आलिया की एंट्री कन्फर्म की है और न ही इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया है. आखिर क्यों हुई थी दीपिका की विदाई? सितंबर 2025 में मेकर्स ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर फैंस को बड़ा झटका दिया था. बयान में बताया गया कि दीपिका पादुकोण अब 'कल्कि 2' का हिस्सा नहीं होंगी. मेकर्स ने कहा था कि 'कल्कि जैसी फिल्म को पूरी प्रतिबद्धता की जरूरत है और कई दौर की बातचीत के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है.' इसके बाद इंडस्ट्री में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दीपिका ने अपनी फीस में 25 फीसदी बढ़ोतरी और सिर्फ 7 घंटे की शिफ्ट की मांग रखी थी. कहा गया कि मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच इन शर्तों को लेकर सहमति नहीं बन पाई. दीपिका ने भी दिया था जवाब फिल्म से बाहर होने के कुछ समय बाद दीपिका पादुकोण ने बिना किसी का नाम लिए इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि वो हमेशा अपने संघर्ष सम्मान और शालीनता के साथ लड़ती हैं और सार्वजनिक विवादों का हिस्सा बनना उन्हें पसंद नहीं है. हालांकि दीपिका ने सीधे तौर पर 'कल्कि 2' विवाद का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके बयान को इसी मामले से जोड़कर देखा गया. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई आलिया भट्ट 'कल्कि 2' का हिस्सा बनने जा रही हैं? और अगर हां, तो क्या उनका किरदार फिल्म की कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा? जब तक मेकर्स आधिकारिक घोषणा नहीं कर देते, तब तक फैंस के बीच कयासों का दौर जारी रहने वाला है. लेकिन एक बात तय है कि'कल्कि 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियों का सुपरहिट पैकेज बन चुकी है.

GF को गोद में उठाकर झूमे अर्चना पूरन सिंह के बेटे, मोनोकनी लुक पर फैंस ने पूछ लिया- शादी कब है?

मुंबई  एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी लंबे समय से योग और मेंटल वेलनेस ट्रेनर समीक्षा शेट्टी को डेट कर रहे हैं. दोनों बीते कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अर्चना पूरन के दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान सेठी अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड्स संग इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। अर्चना की होने वाली छोटी बहूरानी समीक्षा शेट्टी ने मालदीव वेकेशन से अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।                   समीक्षा तस्वीरों में प्रिंटेड बैकलेस रिवीलिंग मोनोकनी में नजर आ रही हैं. मोनोकनी पहने वो अपने वॉटर विला में चिल करती हुई दिखाई दीं। समीक्षा ने अपने वॉटर विला की बेडरूम फोटोज भी शेयर कीं. वो आयुष्मान की बांहों में कोजी हुई नजर आ रही हैं. कपल का रोमांटिक अंदाज देखते ही बनता है।  एक तस्वीर में आयुष्मान अपनी लेडी लव को गोद में लेकर झूमते हुए दिखाई दिए. दोनों का प्यार और बॉन्ड काफी खूबसूरत है। समीक्षा के लुक की बात करें तो प्रिंटेड बैकलेस मोनोकनी में उन्होंने कई किलर पोज दिए. ओपन हेयर और नो मेकअप लुक में वो काफी स्टनिंग लगीं।  समीक्षा शेट्टी अपने सपनों के राजकुमार आयुष्मान संग काफी खूबसूरत टाइम स्पेंड करती नजर आईं. कपल की केमिस्ट्री पर फैंस दिल हार रहे हैं।समीक्षा और आयुष्मान पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. फैंस उन्हें परफेक्ट कपल बता रहे हैं. वहीं, कई लोग उन्हें टीज भी कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- शादी से पहले हनीमून. वहीं, कई लोग समीक्षा को रीवीलिंग कपड़े न पहनने की सलाह दे रहे हैं. फैंस का कहना है कि वो काफी खूबसूरत हैं. उन्हें एक्सपोज करने की जरूरत नहीं है.  वैसे आपकी क्या राय है?

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ की कमाई

फिल्ममेकर इम्तियाज अली की ओर से निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसने बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी बीच कार्तिक आर्यन ने मूवी का रिव्यू किया और कास्ट-क्रू की जमकर तारीफ की. कार्तिक आर्यन ने इम्तियाज अली को कहा ‘दूरदर्शी’ इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कार्तिक आर्यन ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, “अपने पसंदीदा और विजनरी @imtiazali सर, कास्ट और क्रू की इस जबरदस्त टीम को बहुत सारा प्यार भेज रहा हूं.” इसी बीच अनुराग कश्यप ने भी लिखा, “एकदम नए और फ्रेश @imtiazaliofficial… उनकी फिल्म ‘चमकीला’ के बाद, ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में चल रही है… जरूर देखें, और मटनखोर, मैं तुमसे प्यार करता हूं. ऐसे ही प्रेरित करते रहो और हमारा दिल तोड़ते रहो.” क्या है मैं वापस आऊंगा की कहानी इम्तियाज अली की ओर से डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना, शरवरी और बनिता संधू जैसे स्टार्स हैं. फिल्म की कहानी 95 साल के ईशर सिंह ग्रेवाल (नसीरुद्दीन शाह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पाकिस्तान के सरगोधा जाने की कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है. जब उन्हें बंटवारे से पहले के दिनों की यादें आने लगती हैं, तो उनका पोता निर्वैर (दिलजीत दोसांझ) इंग्लैंड से लौटता है और परिवार के पास्ट के एक बहुत ही निजी हिस्से को समझने की कोशिश करता है. कार्तिक और शरवरी इस फिल्म में आ सकते हैं नजर ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘अल्फा’ और सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के पाइपलाइन में होने के बाद, अब शरवरी के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर लव रंजन अपनी आने वाली फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट शरवरी को कास्ट करने की सोच रहे हैं. हालांकि ऑफिशियल तौर पर अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है.

अक्षय कुमार शूटिंग पर हेलीकॉप्टर से जाते थे, फराह खान ने सुनाया मजेदार किस्सा

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस, अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब वो फिल्म की शूटिंग पर रोज हेलीकॉप्टर से पहुंचा करते थे? ये खुलासा खुद एक्टर अक्षय कुमार और फिल्ममेकर फराह खान ने किया है. हाल ही में फराह खान, अक्षय कुमार, प्रियदर्शन और राजपाल यादव फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान साथ बैठे थे. इस दौरान फराह और अक्षय ने साल 2010 में आई फिल्म 'तीस मार खान' की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया. अक्षय की 'रईसी' का किस्सा! फराह खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के मालशेज घाट में चल रही थी. शूटिंग लोकेशन मुंबई से करीब ढाई घंटे की दूरी पर थी. इसलिए पूरी टीम और कलाकार वहीं रुकते थे, ताकि समय पर सेट पर पहुंच सकें. फराह ने कहा- हमारी रोज सुबह 8 बजे की कॉल टाइम होती थी. बाकी सभी लोग वहीं ठहरे हुए थे, लेकिन अक्षय हर शाम शूटिंग खत्म होने के बाद मुंबई अपने घर लौट जाते थे और अगले दिन सुबह 7:45 बजे सेट पर पहुंच जाते थे. फराह की ये बात सुनकर राजपाल यादव भी हैरान रह गए. तब फराह और अक्षय ने उनसे पूछा- बताओ कैसे? लेकिन राजपाल कोई जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद अक्षय ने खुद खुलासा करते हुए कहा- मैं हेलीकॉप्टर से आता-जाता था. अक्षय का जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. फराह ने आगे मजाक करते हुए कहा- मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार किसी एक्टर को हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते देखा था. लेकिन इसकी तारीफ करनी पड़ेगी कि वो हमेशा समय पर पहुंचता था. फराह-अक्षय की नोकझोंक इस पर अक्षय ने तुरंत जवाब दिया- लेकिन इससे किसी को क्या परेशानी थी? मैं खुद उस फिल्म का प्रोड्यूसर भी था. फराह ने भी हंसते हुए कहा- और मैं भी थी. इसने मेरे सारे पैसे खर्च करवा दिए. अक्षय ये सुनकर चौंक गए और बोले- मैंने पैसे खर्च करवा दिए? उस फिल्म से सबसे ज्यादा कमाई तो आपने ही की थी. इसके बाद दोनों की नोकझोंक देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. बता दें कि 'तीस मार खान' रिलीज के वक्त भले ही आलोचनाओं का शिकार हुई थी, लेकिन वक्त के साथ फिल्म ने कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया. वहीं फिल्म का मशहूर गाना 'शीला की जवानी' आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है.

‘सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे’ बयान पर मचा बवाल, संचिता उगले केस के बाद इंडस्ट्री की कार्यसंस्कृति पर बहस तेज

मुंबई  30 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के सुसाइड केस ने टीवी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. अब एक्ट्रेस आंचल खुराना ने संचिता की मौत पर रिएक्ट किया है. उन्होंने चमचमाती हुई ग्लैमर इंडस्ट्री के बीच कैसे एक्टर्स स्ट्रगल करते हैं, वो किन मुश्किलों से होकर गुजरते हैं, इसका खुलासा किया है।  संचिता की मौत पर बोलीं आंचल आंचल अपनी पोस्ट में इंडस्ट्री पर बरसी हैं. उन्होंने कहा- एक और टीवी एक्ट्रेस संचिता ने सुसाइड कर लिया है. चैनल को टीआरपी चाहिए, प्रोड्यूसर को बजट बचाना है और ऑडियंस को एंटरटेनमेंट चाहिए. लेकिन कभी ये सोचा है कि एक एक्टर पर क्या गुजरती है. एक छोटी सी बात पर रिप्लेसमेंट, किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेसमेंट, किसी से बहस कर लोगे तो रिप्लेसमेंट, सेल्फ रिस्पेक्ट बचाओगे तो रिप्लेसमेंट, या फिर तुम्हारे डेज काट देंगे. कभी किसी ने असल में सोचा है कि एक एक्टर पर क्या बीत रही है।  ''हर सुबह उठकर हम ऑडिशन देते हैं. फिर रात को वही रिजेक्शन के बाद सो जाते हैं. सब कहते हैं स्ट्रॉन्ग बनो लेकिन कब तक स्ट्रॉन्ग बनना है ये कोई नहीं बताता.. रही बात चैनल और प्रोड्यूसर्स की तो वो सबसे गलीच लोग होते हैं. उनको अपने प्रॉफिट, बेनिफिट से ऊपर कुछ नहीं दिखता. मेरे साथ भी हुआ है. अगर आपका परफॉर्मेंस अच्छा है फिर भी वो 1000 रुपये के लिए आपको रिजेक्ट कर देंगे. या फिर आप किसी को लाइन देने या किसी के साथ कुछ करने को तैयार नहीं हैं तो आपको रिप्लेस कर देंगे।  आंचल ने एक्टर्स से अपील कर सुसाइड जैसे कदम ना उठाने की अपील की है. उनका कहना है जब कहीं कोई बात ना बने. सब खत्म लगे तो अपने घर चले जाओ. उन्होंने भी ऐसा ही किया है. वो भी डिप्रेशन और स्ट्रेस में थीं. तब कोई काम नहीं आता. आंचल ने बताया कि कैमरे पर मुस्कुराता हुआ एक्टर अंदर से काफी परेशान हो सकता है. उसकी जिंदगी में तूफान मचा होता है।   बात करें संचिता की तो, 14 जून को उन्होंने सुसाइड किया है. ऐसा कदम एक्ट्रेस ने क्यों उठाया, इसकी जांच चल रही है. संचिता की मौत ने सभी को हैरान परेशान कर दिया है। 

अली फजल की ‘राख’ की तारीफ में करण जौहर बोले- देखने के बाद सदमे में चला गया

अली फजल का नया शो ‘राख’ जबसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ है, दर्शक इसे काफी अच्छे रिव्यू दे रहे हैं. वेब सीरीज 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस पर आधारित है. इसी बीत फिल्ममेकर करण जौहर ने क्राइम ड्रामा देखी और अपनी रिव्यू शेयर किया. करण जौहर ने राख का किया रिव्यू फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर राख का पोस्टर शेयर किया. जिसमें लिखा, “मैं इंस्टाग्राम से ब्रेक लेने की कोशिश कर रहा था और मुझे लगा कि मैं इसमें कामयाब भी हो गया था, लेकिन फिर मैंने दिल दहला देने वाली सीरीज राख देखी और मुझे अपनी बात कहने की जरूरत महसूस हुई.” अली फजल का नया शो ‘राख’ जबसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ है, दर्शक इसे काफी अच्छे रिव्यू दे रहे हैं. वेब सीरीज 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस पर आधारित है. इसी बीत फिल्ममेकर करण जौहर ने क्राइम ड्रामा देखी और अपनी रिव्यू शेयर किया. करण जौहर ने राख का किया रिव्यू फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर राख का पोस्टर शेयर किया. जिसमें लिखा, “मैं इंस्टाग्राम से ब्रेक लेने की कोशिश कर रहा था और मुझे लगा कि मैं इसमें कामयाब भी हो गया था, लेकिन फिर मैंने दिल दहला देने वाली सीरीज राख देखी और मुझे अपनी बात कहने की जरूरत महसूस हुई.” करण को काफी पसंद आई राख करण जौहर ने आगे लिखा, “अभी रात के 1.35 बज रहे हैं और आखिरी एपिसोड देखने के बाद मैं बहुत परेशान हूं… एक माता-पिता, एक इंसान और समाज के एक सदस्य के तौर पर परेशान हूं… ‘राख’ (RAAKH) इंसानियत के सबसे बुरे पहलू को दिखाती है… किसी भी वजह या बचपन के ट्रॉमा को अंदर के शैतान के आगे घुटने टेकने का बहाना नहीं बनाया जा सकता…” राख देखकर सदमे में चले गए करण जौहर उन्होंने आगे कहा, “मुझे पक्का नहीं पता कि मैं इस गहरे सदमे से जल्द उबर पाऊंगा या नहीं… लेकिन मुझे प्रोसित रॉय की जबरदस्त कहानी कहने की कला, कहानी पर उनकी मजबूत पकड़, फीलिंग्स को बिना किसी हेर-फेर के दिखाने के उनके अंदाज और उनकी बेहतरीन कारीगरी की तारीफ करनी होगी.” करण जौहर ने इन स्टार्स की तारीफ की सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं @iamsonalibendre और @bashiraamir के करियर को नई ऊंचाई देने वाली एक्टिंग को भूल नहीं पा रहा हूं… एक बहुत बड़े दुख का सामना कर रहे माता-पिता के दर्द को, उन्होंने जिस तरह से दिखाया, उसने मुझे हैरान कर दिया… वे पूरी तरह से अपने किरदारों में ढल गए और मैं उनके एक्टिंग को सलाम करता हूं… इस दिल को छू लेने वाले एक्सपीरियंस को महसूस करने के लिए वेब सीरीज देखनी होगी. गौरव, निखिल और साहिरा को, जो हमारे लिए यह शानदार शो लेकर आए… जो एक ही साथ दिल दहलाने वाला और बेहतरीन है… #RAAKH.” राख की क्या है कहानी और कहां देख सकते हैं इसे यह शो दो टीनएजर्स के बेरहमी से अपहरण और हत्या के बाद की घटनाओं को दिखाता है. साथ ही, यह बताता है कि कैसे इस त्रासदी ने उनके परिवारों को बुरी तरह तोड़ दिया और पूरे शहर को डर के साये में डाल दिया. ‘राख’ का निर्देशन प्रोसित रॉय, अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने किया है. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. करण जौहर ने आगे लिखा, “अभी रात के 1.35 बज रहे हैं और आखिरी एपिसोड देखने के बाद मैं बहुत परेशान हूं… एक माता-पिता, एक इंसान और समाज के एक सदस्य के तौर पर परेशान हूं… ‘राख’ (RAAKH) इंसानियत के सबसे बुरे पहलू को दिखाती है… किसी भी वजह या बचपन के ट्रॉमा को अंदर के शैतान के आगे घुटने टेकने का बहाना नहीं बनाया जा सकता…” राख देखकर सदमे में चले गए करण जौहर उन्होंने आगे कहा, “मुझे पक्का नहीं पता कि मैं इस गहरे सदमे से जल्द उबर पाऊंगा या नहीं… लेकिन मुझे प्रोसित रॉय की जबरदस्त कहानी कहने की कला, कहानी पर उनकी मजबूत पकड़, फीलिंग्स को बिना किसी हेर-फेर के दिखाने के उनके अंदाज और उनकी बेहतरीन कारीगरी की तारीफ करनी होगी.” करण जौहर ने इन स्टार्स की तारीफ की सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं @iamsonalibendre और @bashiraamir के करियर को नई ऊंचाई देने वाली एक्टिंग को भूल नहीं पा रहा हूं… एक बहुत बड़े दुख का सामना कर रहे माता-पिता के दर्द को, उन्होंने जिस तरह से दिखाया, उसने मुझे हैरान कर दिया… वे पूरी तरह से अपने किरदारों में ढल गए और मैं उनके एक्टिंग को सलाम करता हूं… इस दिल को छू लेने वाले एक्सपीरियंस को महसूस करने के लिए वेब सीरीज देखनी होगी. गौरव, निखिल और साहिरा को, जो हमारे लिए यह शानदार शो लेकर आए… जो एक ही साथ दिल दहलाने वाला और बेहतरीन है… #RAAKH.” राख की क्या है कहानी और कहां देख सकते हैं इसे यह शो दो टीनएजर्स के बेरहमी से अपहरण और हत्या के बाद की घटनाओं को दिखाता है. साथ ही, यह बताता है कि कैसे इस त्रासदी ने उनके परिवारों को बुरी तरह तोड़ दिया और पूरे शहर को डर के साये में डाल दिया. ‘राख’ का निर्देशन प्रोसित रॉय, अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने किया है. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

गदर 25 साल पूरे: डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- ये भगवान का आशीर्वाद है

सनी देओल, अमीषा पटेल, अमरीश पुरी, विवेक शौक, लिलेट दुबे और उत्कर्ष शर्मा स्टारर गदर एक प्रेम कथा को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. मूवी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. दर्शकों को सकीना और तारा सिंह की कहानी काफी पसंद आई थी. अब डायरेक्टर ने इस बड़ी सफलता पर बात की. गदर के 25 साल पूरे होने पर क्या बोले अनिल शर्मा अनिल शर्मा ने ‘जूम’ संग इंटरव्यू में बताया, “गदर जैसी फिल्म किसी भी फिल्ममेकर की जिंदगी में एक बार ही आती है. यह भगवान का आशीर्वाद है. मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं कि यह मूवी लगातार ऐसे मुकाम हासिल कर रही है. 25 साल पूरे करना अपने आप में एक जश्न है.” अनिल शर्मा ने भगवान का किया शुक्रिया गदर को लेकर बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा, “भगवान की कृपा से, हम ‘गदर’ को एक बेहतरीन फिल्म बना पाए. ‘गदर’ एक ऐसी मूवी है, जो हमेशा पसंद की जाएगी और लोगों के दिलों में बसी रहेगी. ‘गदर’ आज के 25 साल के युवा के लिए भी उतनी ही एंटरटेनिंग है, जितनी उस समय के लोगों के लिए थी.” गदर को ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बताते हुए क्या बोले अनिल शर्मा ‘गदर’ को “इस सदी की पहली ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर” बताते हुए, डायरेक्टर ने आगे कहा कि अगर आप वैसी ही कोई दूसरी फिल्म बनाने के बारे में सोचें भी, तो भी उसे दोहराया नहीं जा सकता. कभी-कभी आपको वैसी कहानी मिल जाती है, लेकिन गलती होने के चांस भी रहते हैं. अनिल शर्मा ने गदर को बताया, परफेक्ट मसाला एंटरटेनर लोग आज भी इसे देख रहे हैं. अगर उन्हें इसमें कुछ भी गलत या बेमतलब का लगता, तो वे ट्रोल जरूर करते, लेकिन ‘गदर’ एकदम परफेक्ट मसाला बनी थी. हमने इस पर काफी रिसर्च की थी. आज चैटजीपीटी के जमाने में यह सब बहुत आसान हो गया है. हम दिल्ली और मुंबई की सेंट्रल लाइब्रेरी में पूरा-पूरा दिन बिताकर रिसर्च करते थे. इसी तरह हमने बंटवारे से जुड़ी असली घटनाओं और कहानियों को इकट्ठा किया था.”

अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट: पाखी ने वसुंधरा से मांगी मदद, ईशानी-बंकू की शादी पर बवाल

सीरियल ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में वसुंधरा, पाखी और परितोष को अपने घर देखकर हैरान रह जाती है. वह पूछती है कि दोनों वहां क्यों आए हैं. इस पर पाखी कहती है कि वह मदद मांगने आई है. पाखी का आरोप होता है कि अनु, ईशानी और बंकू की शादी करवाना चाहती है. वह वसुंधरा और कोठारी परिवार से ईशानी की जिंदगी बचाने की गुहार लगाती है. हालांकि वसुंधरा साफ कर देती है कि वह शाह परिवार के मामलों में दखल नहीं देना चाहती. इसके बावजूद पाखी लगातार मदद मांगती रहती है और कहती है कि अनु, ईशानी को बहका सकती है. शाह हाउस में बढ़ा विवाद शाह हाउस में अनुपमा सभी को इकट्ठा करती है. लीला तंज कसते हुए कहती है कि अब अनुपमा जल्द ही ईशानी और बंकू की शादी का ऐलान करेगी. तभी पाखी वहां पहुंच जाती है और कहती है कि ऐसा कभी नहीं होगा. वह बताती है कि वसुंधरा उसकी तरफ है. इसके बाद वसुंधरा, अनुपमा से बातचीत करती है और ईशानी-बंकू की शादी को बढ़ावा न देने की सलाह देती है. पाखी बार-बार यह कहती है कि उसे अनुपमा पर भरोसा नहीं है. यह सुनकर ईशानी नाराज हो जाती है. अनुपमा ने सुनाया बड़ा फैसला अनुपमा बताती है कि ईशानी इस समय बंकू को लेकर भावुक है क्योंकि अकेलेपन में उसे बंकू का साथ मिला. अनुपमा बड़ा फैसला लेते हुए कहती है कि उसने दिग्विजय के साथ मिलकर तय किया है कि ईशानी और बंकू को एक साल का समय दिया जाएगा. इस दौरान दोनों अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देंगे और एक-दूसरे से अलग रहेंगे. आने वाले एपिसोड में अनुपमा खुशखबरी देती है कि उनके कैफे का सिलेक्शन एक बड़ी प्रतियोगिता के लिए हो गया है. वहीं श्रुति प्रतियोगिता को लेकर नई रणनीति बनाने की बात करती है.

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले के निधन से शोक की लहर, फैंस और इंडस्ट्री सदमे में

मुंबई  टीवी वर्ल्ड से शॉकिंग खबर सामने आई है. जानी मानी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया है. ये न्यूज जैसे ही सामने आई है, फैंस और सेलेब्स के होश उड़ गए हैं. संचिता ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. संचिता की उम्र 30 साल बताई जा रही है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई स्तब्ध है।  संचिता ने साजन घर, कुमकुम भाग्य और दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे शोज में काम किया था. सबसे शॉकिंग बात ये है कि 2020 में इसी तारीख को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी. संचिता टीवी और फिल्मों, दोनों में अपने किरदारों के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में काम किया था।  साड़ी से फांसी लगाकर दी जान पुलिस ने बताया की अभिनेत्री अपनी माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी. जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर यह अकेली थी. पुलिस ने ये भी बताया कि संचिता ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है.पुलिस ने आगे बताया कि महिला के पास से किसी भी तरह का नोट नही मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के अनुसार, संचिता उगले अपने माता-पिता और 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ आचोले गांव स्थितघर में रहती थीं. रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली किसी काम से घर से बाहर गई थी. उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था. इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम में सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का पता चलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल महानगरपालिका के  अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लिया है। मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसकी वजह से संचिता के अचानक से आत्महत्या करने का मामला और भी अधिक गंभीर होता हुआ नजर आ रहा है। बात की जाए संचिता उगले के एक्टिंग करियर की तरफ तो उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई थी। जी टीवी के मशहूर शो 'कुमकुम भाग्य' में दिया टंडन का किरदार निभाने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। बताया जाता है कि कुमकुम भाग्य ही वह धारावाहिक रहा, जिसने बतौर एक्ट्रेस संचिता के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कुमकुम भाग्य के अलावा संचिता उगले 'वागले की दुनिया' टीवी सीरियल रुचिता जेटली के रोल में भी नजर आईं। बाद में उन्हें दंगल टीवी के ड्रामा 'दिलवाली दुल्हनिया ले जाएगी' में सोराब बेदी के साथ सुकूं का लीड रोल मिला। उनके काम ने उन्हें टीवी के बड़े दर्शकों से जुड़ने में मदद की। मूवीज में भी आईं नजर टीवी पर काम करने के अलावा, संचिता फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं। उन्होंने विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' में तारा रानी के युवा रूप का किरदार निभाया। उनके अन्य एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' शामिल है, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी है।  

पैरामाउंट-वार्नर ब्रदर्स डील को अमेरिकी न्याय विभाग से मंजूरी, जांच बंद

 यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट ने पैरामाउंट स्काईडांस की तरफ से वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को खरीदने के प्रपोजल की जांच की है। जांच में पाया गया है कि मीडिया कंपनियों के मर्जर से इंडस्ट्री में कंज्यूमर्स को नुकसान होने की संभावना नहीं है। एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि उसने इस डील की जांच बंद कर दी है। इसके एंटीट्रस्ट डिवीजन के रेगुलेटर्स ने निष्कर्ष निकाला कि मर्जर का असर 'मीडिया और एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम में कंपटीशन बढ़ाने वाला होगा, जिससे अमेरिकी कंज्यूमर्स और वर्कर्स को फायदा होगा।' साल के शुरुआत में हुई थी डील पैरामाउंट स्काईडांस ने फरवरी के आखिर में वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को खरीदने की डील की थी। पैरामाउंट को यह सफलता महीनों की बातचीत और नेटफ्लिक्स की एक बोली के बाद मिली। पैरामाउंट को पिछले साल स्काईडांस ने खरीदा था। कंज्यूमर्स को मिलेगा ज्यादा कंटेंट कंपनियों का तर्क है कि मर्जर इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए अच्छा होगा और कंज्यूमर्स को ज्यादा कंटेंट मिलेगा। मगर आलोचकों ने इस बात पर चिंता जताई है कि ऐसी इंडस्ट्री में और ज्यादा समेकन का क्या मतलब हो सकता है, जिस पर पहले से ही कुछ बड़ी कंपनियों का कब्जा है। मर्जर से बढ़ेगा कॉम्पिटिशन मर्जर से मार्केट पर संभावित असर के बारे में रेगुलेटर्स ने इस बात पर भी विचार किया कि क्या इस डील से वीडियो स्ट्रीमिंग में कॉम्पिटिशन को नुकसान होगा। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि मर्जर से कॉम्पिटिशन बढ़ने की संभावना है क्योंकि यह कस्टमर्स को बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग विकल्पों के मुकाबले एक मजबूत विकल्प देगा। कंज्यूमर का ध्यान खींचते हैं यूट्यूब और टिक टॉक एजेंसी ने यह भी पाया कि यूट्यूब, टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया पोर्टल, जो वीडियो स्ट्रीमिंग कंटेंट भी देते हैं, वह अच्छी तरह से स्थापित एंटीट्रस्ट कानूनी मिसालों के तहत यहां कॉम्पिटिटिव विकल्प नहीं लगते हैं, हालांकि वे कंज्यूमर का ध्यान खींचने के लिए बड़े पैमाने पर कॉम्पिटिशन करते हैं। रेगुलेटर्स ने यह भी निष्कर्ष निकाला कि मर्जर से तथाकथित लीनियर टेलीविजन के लिए कॉम्पिटिशन को नुकसान होने की संभावना नहीं है, क्योंकि लाइव प्रोग्रामिंग के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है। मर्जर के विरोध में हैं कई लोग हजारों एक्टर्स, डायरेक्टर्स, राइटर्स और इंडस्ट्री के अन्य प्रोफेशनल्स ने पैरामाउंट डील का विरोध किया है। उनका तर्क है कि और ज्यादा समेकन से नौकरियां जाएंगी और फिल्ममेकर्स और फिल्म देखने वालों के लिए विकल्प कम हो जाएंगे। कई सांसदों ने भी इसी तरह चिंता जताई है।