samacharsecretary.com

ED की सख्त कार्रवाई: सट्टेबाजी एप मामले में नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति जब्त

भागलपुर सट्टेबाजी एप और एक्स-बेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भागलपुर से तीन बार विधायक रह चुके अजीत शर्मा की बेटी तथा बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत जारी अंतिम आदेश के बाद की गई है। ईडी की जांच में सामने आया है कि अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी ऐप आईबेट भारत में बिना किसी वैधानिक अनुमति के संचालित किया जा रहा था। इस ऐप के प्रचार-प्रसार में फिल्म जगत से जुड़ी कई अभिनेत्रियों की भूमिका सामने आई है। नेहा शर्मा पर भी मीडिया, विज्ञापन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस ऐप का प्रमोशन करने और उससे प्राप्त राशि को मनी लॉन्ड्रिंग के माध्यम से निवेश करने का आरोप है। ईडी सूत्रों के अनुसार, ऐप के प्रचार से मिली रकम को अलग-अलग माध्यमों से निवेश किया गया, जिसके बाद जांच एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। नेहा शर्मा मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता अजीत शर्मा कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं और भागलपुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अजीत शर्मा को भागलपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा था, और चुनाव परिणाम के महज एक माह बाद ईडी की यह कार्रवाई सामने आई है। हालांकि, अब तक ईडी की टीम ने भागलपुर में कोई छापेमारी नहीं की है। 50 करोड़ की संपत्ति का दावा सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री नेहा शर्मा की कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुंबई में उनके फ्लैट हैं, जबकि भागलपुर में भी उनके नाम से जमीन होने की जानकारी है। फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा उनकी आय का बड़ा स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और फैशन ब्रांडिंग है। बताया जाता है कि वह एक फिल्म साइन करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। भागलपुर से बॉलीवुड तक का सफर नेहा शर्मा का जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म ‘क्रूक’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। उनकी पहचान को नई मजबूती अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (2020) से मिली, जिसमें उन्होंने छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाया। नेहा शर्मा नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पिता अजीत शर्मा के समर्थन में रोड शो में शामिल होने के लिए भागलपुर आई थीं और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की थी।

श्रीनिवासन के जाने से टूटे रजनीकांत, भावुक होकर कहा– मेरा सबसे करीबी दोस्त अब इस दुनिया में नहीं

मुंबई मलयालम फिल्मों के दिग्गज एक्टर श्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिससे रजनीकांत बुरी तरह टूट गए हैं। श्रीनिवासन, रजनीकांत के करीबी दोस्त थे और दोनों का गहरा रिश्ता था। श्रीनिवासन लंबे समय से बीमार चल रहे थे, और अस्पताल में भर्ती थे। दोस्त के निधन की खबर सुनकर रजनीकांत को गहरा सदमा लगा। उन्होंने श्रीनिवासन को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। रजनीकांत दोस्त के निधन से भावुक रजनीकांत ने कहा कि श्रीनिवासन एक महान एक्टर और एक बहुत अच्छे इंसान थे। उन्होंने एक वॉइस मैसेज में कहा, 'यह जानकर बहुत दुख हुआ कि मेरा अच्छे दोस्त श्रीनिवासन अब नहीं रहे। वह फिल्म इंस्टीट्यूट में मेरे साथ पढ़ते थे। एक कमाल के एक्टर और एक बहुत अच्छे इंसान। उनकी आत्मा को शांति मिले।' साथ पढ़े थे रजनीकांत और श्रीनिवासन, स्ट्रगल के दिनों में सहारा मालूम हो कि श्रीनिवासन एमजीआर फिल्म एंड टेलीविजन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से पढ़े। इसमें रजनीकांत उनके सीनियर थे। दोनों का रिश्ता स्ट्रगल के दिनों से था। श्रीनिवासन ने खुद एक वाकया एक इंटरव्यू में बताया था, जिसने रजनीकांत को रुला दिया था। उसी की वजह से श्रीनिवासन ने रुला दिया था। इसकी वजह से रजनीकांत, श्रीनिवासन की एक फिल्म में काम करने को मजबूर हो गए थे और वह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। उस फिल्म का नाम था Kadha Parayumbol. जब श्रीनिवासन से लिपट गए रजनीकांत, कहा- तुमने मुझे रुला दिया श्रीनिवासन ने 2008 में 'रेडिफ' को बताया था, 'मैं उस समय मुंबई में था और फिल्म खत्म होने के ठीक बाद ही प्रीव्यू थिएटर पहुंच पाया। प्रोड्यूसर ने रजनीकांत को बताया था कि मैं वहां मौजूद रहूँगा। फिल्म खत्म होने पर मैंने उन्हें थिएटर से बाहर निकलते देखा। उनकी आंखों में आंसू भरे हुए थे। वो (रजनीकांत) मुझे ढूंढ रहे थे। वो इतने भावुक थे कि उन्होंने मुझे काफी देर तक गले लगाया। थोड़ी देर बाद उन्होंने कहा-तुमने मुझे रुला दिया।' ममूटी से लेकर पृथ्वीराज सुकुमारन ने दी श्रद्धांजलि रजनीकांत के अलावा ममूटी, पृथ्वीराज सुकुमारन और दुलकर सलमान समेत साउथ फिल्मों के कई सितारों ने श्रीनिवासन के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। पृथ्वीराज सुकुमारन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'महान राइटर, डायरेक्टर और एक्टर को अलविदा। आपने जो हमें हंसाया और जो विचार दिए, उनके लिए धन्यवाद।' श्रीनिवासन का करियर बताया जा रहा है कि श्रीनिवासन का कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब उनके जाने से जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है, वहीं परिवार भी सदमे में है। श्रीनिवासन ने अपने 48 साल लंबे करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया, और अपनी एक्टिंग से सबको मुरीद बना लिया था। वह एक्टर ही नहीं, बल्कि स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर भी थे। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, और मोहनलाल और प्रियदर्शन के करियर में अहम रोल निभाया।

जेम्स कैमरून की ‘अवतार 3’ ने रुलाया, दर्शकों का रिएक्शन- यह फिल्म ऑस्कर डिज़र्व करती है

लॉस एंजिल्स जेम्‍स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' 19 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई है, और रिलीज होते ही गर्दा उड़ा दिया है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से माना जा रहा है कि यह ओपनिंग डे पर ही वर्ल्डवाइड 2400 करोड़ की कमाई करेगी। फिल्म देखने के बाद लोग जिस तरह की बातें कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि यह कमाई का जबरदस्त रिकॉर्ड बनाएगी। Avatar: The Way of Water की रिलीज के तीन साल बाद जेम्स कैमरून चौथे पार्ट 'अवतार: फायर एंड ऐश' के साथ लौटे हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और ऐसा लग रहा है कि यह इंतजार सफल रहा है। फिल्म देखने के बाद जो शुरुआती रिव्यूज आए हैं, उसके मुताबिक 'अवतार 3' को लोगों ने 'मास्टरपीस' बताया है। एक यूजर तो रो पड़ा और कहा कि यह ऑस्कर की हकदार है। कितनी कमाई करेगी 'अवतार 3', ओपनिंग डे का ऐसा रह सकता है हाल Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अवतार: फायर एंड ऐश' भारत में लगभग 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। अगर इसकी तुलना पिछली रिलीज 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' से की जाए, तो उसने 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और लाइफटाइम 500 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, 'वैरायटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अवतार 3' अमेरिका में $90 मिलियन से $105 मिलियन (करीब 900 करोड़) की ओपनिंग करने के लिए तैयार है। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह आदित्य धर की 'धुरंधर' को पछाड़ सकती है, जिसने पिछले 14 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है। माना जा रहा है कि 'अवतार 3' भारत में 30-35 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। 'अवतार' के अगले दो पार्ट 2029 और 2031 में होंगे रिलीज 'अवतार: फायर एंड ऐश' जर्मनी और फिलिपिंस में 17 दिसंबर को रिलीज हो गई थी, और अब 19 दिसंबर को भारत समेत देश के बाकी हिस्सों में रिलीज हुई है। जेम्स कैमरून पहले ही कन्फर्म कर चुके हैं कि 'अवतार' का यूनिवर्स आगे और बढ़ेगा। इस फ्रैंचाइज की दो और फिल्में साल 2029 और 2031 में रिलीज होंगी। फिलहाल, उन पर काम चल रहा है।

करीब तीन दशक बाद सनी देओल के साथ नजर आएंगे अक्षय खन्ना

मुंबई डायरेक्टर आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टर अक्षय खन्ना को अपनी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं. रहमान डकैत का खतरनाक किरदार निभाना उनके करियर के लिए सबसे लकी साबित हुआ है. वहीं, अब खबर आ रही है कि वो 29 साल बाद एक्टर सनी देओल के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 29 साल बाद अक्षय खन्ना और सनी देओल फिर से साथ नजर आने वाले हैं. फिलहाल दोनों किस फिल्म में नजर आएंगे इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. इस फिल्म का टाइटल ‘इक्का’ बताया जा रहा है. इससे पहले दोनों को साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ में देखा गया था. बता दें कि ये फिल्म एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर होने वाली है. जिसे सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. खबर ये भी है कि इन दोनों के अलावा इस फिल्म में दीया मिर्जा और संजीदा शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं. फिलहाल इस फिल्म की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

B Praak के घर फिर गूंजी किलकारी, पोस्ट में शेयर किया बेटे के आध्यात्मिक पुनर्जन्म का भाव

मुंबई फेमस सिंगर बी प्राक (B Praak) अपने गानों के लिए अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन इस समय वो दूसरी बार पिता बनने को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी पत्नी मीरा बच्चन ने बेटे को जन्म दिया है. बेटे के जन्म की जानकारी खुद सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दिया और बेटे के नाम का खुलासा करते हुए उसको आध्यात्मिक पुनर्जन्म बताया है. बेटे के नाम का किया खुलासा बता दें कि बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम के पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘सब राधे राधे है. जय श्रीकृष्ण’. बी प्राक के पोस्ट में बाल कृष्ण की एक फोटो शेयर किया गया है. साथ ही अपने बेटे के नाम का खुलासा करते हुए लिखा- ”द्विज बच्चन, पुनर्जन्म – एक आध्यात्मिक पुनर्जन्म, राधे श्याम की दिव्य कृपा से, हमें 01 दिसंबर, 2025 को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है’. शेयर किए फोटो में आगे लिखा- ‘हमारा दिल कृतज्ञता और खुशी से भर गया है. सूरज फिर से उग आया है, जो हमारे जीवन में रोशनी, आशा और नई शुरुआत लेकर आया है. सब राधे राधे है. जय श्री कृष्ण.’ बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा बच्चन  ने बेटे का नाम द्विज बच्चन रखा है. बता दें कि बी प्राक की पत्नी मीरा बच्चन ने साल 2020 में अपने बेटे को जन्म दिया था. इसके बाद साल 2022 में इस कपल का दूसरा बेटा हुआ, लेकिन जन्म के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई थी. वहीं, साल 2025 के अंत में इस कपल के घर फिर से बेटे द्विज बच्चन की किलकारी गुंज गई है.

अक्षय कुमार का टीवी धमाका: ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के साथ लौटेंगे छोटे पर्दे पर

मुंबई ‘खिलाड़ी कुमार’ यानी अक्षय कुमार फिल्मों में लोगों को एंटरटेन करने के बाद अब टीवी पर गेम खिलाने के लिए आ रहे हैं। एक बार फिर अक्षय कुमार बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वो एमी अवॉर्ड विनर टीवी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ भारत में लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार इस शो को होस्ट करेंगे। सोनी टीवी पर आएगा शो आठ बार एमी अवॉर्ड जीतने वाला अमेरिका का नंबर वन टेलीविजन गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ अब भारत में सोनी टीवी और सोनी लिव पर प्रसारित होने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार शो में बतौर होस्ट शामिल होंगे। सोनी टीवी की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया गया, ‘दुनिया के सबसे बड़े टेलीविजन गेम शो ने भारत को नमस्ते कहा है।’ इसके साथ ही मेकर्स ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अक्षय कुमार इस शो को होस्ट करेंगे। हालांकि, अभी तक शो की रिलीज डेट और कंटेस्टेंट के नाम सामने नहीं आए हैं। अक्षय कुमार ने जताई खुशी इस गेम शो से जुड़ने पर अभिनेता अक्षय कुमार ने भी खुशी जाहिर की है। एक्टर ने कहा कि ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ दुनिया भर में लाखों लोगों का पसंदीदा शो रहा है। मैं इसके भारतीय संस्करण को यहां के दर्शकों के सामने पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। कई पीढ़ियों से चली आ रही शो की लोकप्रियता और पहेलियां सुलझाने का रोमांच इसे दुनियाभर में लोकप्रिय बना चुका है। मुझे भरोसा है कि भारतीय दर्शक भी इसका भरपूर आनंद लेंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव के जरिए ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ भारतीय दर्शकों को अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर शानदार तरीके से जोड़ेगा। ये अक्षय की टीवी पर वापसी है अक्षय कुमार इससे पहले ‘खतरों के खिलाड़ी’ के पहले, दूसरे और चौथे सीजन को भी होस्ट कर चुके हैं। चौथा सीजन साल 2011 में आया था। इसके अलावा वो एक कॉमेडी शो लेकर भी आए थे। हालांकि, ये ज्यादा दिन तक नहीं चला था। हाल ही में अक्षय करण जौहर के साथ ‘पिच टू गेट रिच’ में भी नजर आए थे। अब अक्षय दुनिया के सबसे पॉपुलर शो को लेकर आ रहे हैं।

सर्जरी के बाद अस्पताल में दीपिका कक्कड़ की नाज़ुक हालत, फैंस हुए चिंतित

मुंबई  एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम पिछले 6 महीने से ना सिर्फ लिवर कैंसर से लड़ रही है, बल्कि बाकी लोगों को भी मुश्किल हालातों से लड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। अच्छी बात यह है कि इस हालात में परिवार उनका पूरा साथ दे रहा है। हाल ही में सर्जरी के बाद उनका पहला PET स्कैन हुआ, जिस दौरान वह थोड़ी डरी हुई नजर आई। इस दौरान उनके पति शोएब इब्राहिम ने उन्हें हौसला दिया। शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर व्लॉग वीडियो के जरिए नई अपडेट सांझा की। इस वीडियो में दिखाया गया कि सर्जरी के बाद दीपिका का PET स्कैन किया गया, जिससे पहले ब्लड टेस्ट करवाए गए। इस दौरान दीपिका की अंखों में आंसू नजर आए, ऐसे में शोएब ने उन्हें हिम्मत देते हुए कहा-  'आप कितने भी स्ट्रॉन्ग हो लेकिन ऐसे वक्त पर डर लगता ही है. तो दीपिका भी कहती हैं हां थोड़ा सा डर लगता है.' फिर शोएब कहते हैं- सब अच्छा होगा। वीडियो में बताया गया कि टेस्ट से पहले दीपिका को 4 घंटे फास्टिंग पर रहना था और बेटे रुहान से भी दूर रहना था। अस्पताल आने पर दीपिका ने रोते हुए कहा- यहां बैठकर 6 महीने की सारी बातें याद आ जाती हैं। वह  इस दौरान काफी भावुक हो गई। ऐसे में शोएब ने उन्हें संभालते हुए बताया कि कुछ दिन बाद  दीपिका की रिपोर्ट आएगी, उन्हें उम्मीद है कि सब ठीक होगा।  

रुपाली गांगुली को 5 साल बाद बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, मेहनत को मिली सराहना

मुंबई  पिछले 5 साल से 'अनुपमा' टीवी का सबसे मशहूर शो बना हुआ है। समय के साथ शो में बहुत कुछ बदला, लेकिन दर्शकों का प्यार अनुपमा के लिए हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। 'अनुपमा' की बदौलत अब रुपाली गांगुली को अपनी मेहनत का फल मिला है और उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अवॉर्ड मिलने के बाद अभिनेत्री बहुत खुश है और उन्होंने दिवंगत सतीश शाह को याद किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रुपाली गांगुली ने अवॉर्ड के साथ कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वे हाथ में ट्रॉफी लिए चेहरे पर चमकती खुशी के साथ पोज कर रही हैं। अनुपमा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का आईटीए अवॉर्ड मिलने की खुशी अभिनेत्री ने अपने कोस्टार, प्रोड्यूसर राजन शाही और अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है। रुपाली ने कैप्शन, "आभार, आभार और ढेर सारा आभार। यह लेजेंड, मेरे रॉकस्टार- मेरे सतीश काका के लिए है। 25 साल की लगन, कड़ी मेहनत, सपने, उम्मीद, संघर्ष, असुरक्षा, निराशा, खुशी के बीच कुछ चीजें हमेशा पहली जैसे बनी रही, वो थे अश्विन। जब मैं हार मानना ​​चाहती थी, तब उनके विश्वास ने ही आगे बढ़ने की ताकत दी। बता दें कि अश्विन अभिनेत्री के पति हैं, जिन्होंने हमेशा एक्टिंग के करियर में आगे बढ़ने में उनकी मदद की है। टीवी की अनुपमा ने आगे लिखा, "25 साल पहले टेलीविजन की खूबसूरत दुनिया में कदम रखा, तब के डेब्यू डायरेक्टर राजन शाही के साथ और शानदार मेकर ने इस घर पर रहने वाली मां पर भरोसा किया और मुझे अपनी आइकॉनिक 'अनुपमा' बना दिया। इतने प्यार और सपोर्ट के लिए सबका धन्यवाद।" बता दें कि रुपाली गांगुली और दिवंगत सतीश शाह का रिश्ता बहुत खास रहा है। रुपाली ने सतीश शाह को हमेशा अपने पिता का दर्जा दिया है और उनके आखिरी समय में मिलने भी पहुंची थीं। दोनों ने साथ में सिटकॉम शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में एक साथ काम किया था। रुपाली ने शो में सतीश की बहू मोनिषा का रोल प्ले किया था। दोनों की कॉमेडी टाइमिंग सभी को खूब पसंद आई थी। सिटकॉम शो का सीक्वल भी आया था, लेकिन सतीश शाह के जाने के बाद साराभाई का परिवार अधूरा हो गया है।

कॉमेडियन भारती सिंह के घर खुशियों का आगमन, गोला के बाद दूसरे बेटे का जन्म

मुंबई  कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर मां बन गई हैं. भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है. खास बात ये है कि भारती ने अपने पहले बेटे गोला के जन्म के करीब तीन साल बाद दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. जैसे ही ये खबर सामने आई, लोगों के मन में एक सवाल फिर से उठने लगा कि क्या तीन साल का गैप सही माना जाता है? अक्सर कपल्स पहले बच्चे के बाद दूसरा बच्चा प्लान करने को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं. बढ़ता खर्च, मां की सेहत, करियर या फिर अपनी निजी पसंद इन सब वजहों से कई लोग एक ही बच्चे तक सीमित रहना चाहते हैं. लेकिन जब परिवार की तरफ से दबाव बढ़ता है या बच्चे को भाई-बहन देने की बात आती है, तो दूसरा बच्चा प्लान करने का फैसला बदल भी जाता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि दो बच्चों के बीच कितना गैप मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए सही होता है? क्या दो साल काफी हैं या फिर पांच साल का इंतजार बेहतर माना जाता है? आखिर दूसरे बच्चे के जन्म का सही या आइडियल गैप कितना होना चाहिए? पहले और दूसरे बच्चे में भारती ने कितना रखा गैप? भारती लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के सेट पर शूटिंग के लिए जाने वाली थीं, लेकिन घर पर ही अचानक लेबर पेन शुरू हो गया. वॉटर ब्रेक होते ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया. भारती सिंह के पहले बेटे गोला का जन्म 3 अप्रैल 2022 में हुआ था. ऐसे में गोला और दूसरे बेटे के जन्म के बीच लगभग 3 साल का अंतर है. आज के दौर में कई कपल्स इसी गैप को प्रेफर करते हैं, क्योंकि इससे मां की सेहत और बच्चों की देखभाल दोनों बेहतर तरीके से हो पाती है. आखिर बच्चों के बीच कितना होना चाहिए सही गैप? दूसरा बच्चा कब प्लान करना है, ये यूं तो पूरी तरह माता-पिता का निजी फैसला होता है. लेकिन इस फैसले में सबसे अहम भूमिका मां की सेहत की होती है. पहली प्रेग्नेंसी के बाद मां के शरीर को पूरी तरह ठीक होने के लिए समय चाहिए. ऐसे में दूसरा बच्चा तभी प्लान करना चाहिए, जब शरीर पहले गर्भ और डिलीवरी के असर से उबर चुका हो. बच्चों के बीच बहुत कम या बहुत ज्यादा गैप रखने के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है. 12 से 18 महीने का गैप  अगर दो बच्चों के बीच 12 से 18 महीने का गैप हो, तो दोनों के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी बनती है. पहला बच्चा इतना छोटा होता है कि उसे जलन या इनसिक्यॉरिटी का एहसास नहीं होता और दोनों बच्चे एक-दूसरे के अच्छे प्लेमेट बन जाते हैं. हालांकि, इस तरह का कम गैप मां की सेहत पर भारी पड़ सकता है. लगातार नींद पूरी ना होना, दो बच्चों की देखभाल, ब्रेस्टफीडिंग और ट्रेनिंग जैसी जिम्मेदारियां एक साथ निभाना आसान नहीं होता. रिसर्च बताती है कि 18 महीने से कम गैप होने पर प्रीमैच्योर डिलीवरी, बच्चे का वजन कम होना और गर्भ में बच्चे की ग्रोथ धीमी रहने जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. दो साल का गैप  कई डॉक्टरों का मानना है कि दो साल का गैप मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए बेहतर माना जाता है. इस समय तक मां का शरीर काफी हद तक रिकवर कर चुका होता है और पहला बच्चा भी इतना समझदार हो जाता है कि अपनी बातें इशारों या शब्दों में बता सके. इससे मां को दूसरे बच्चे की देखभाल में थोड़ी आसानी होती है और घर का माहौल भी ज्यादा बैलेंस्ड रहता है. तीन साल या उससे ज्यादा का गैप  अगर बच्चों के बीच तीन साल या उससे ज्यादा का गैप रखा जाए, तो पहला बच्चा काफी हद तक अपने काम खुद से करने लगता है और खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है. इस दौरान मां का शरीर भी पहली प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग से पूरी तरह उबर चुका होता है. माता-पिता दोनों बच्चों को अलग-अलग ध्यान दे पाते हैं क्योंकि दोनों की जरूरतें और रुचियां अलग होती हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे गैप के बाद दोबारा प्रेग्नेंट होना शरीर के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. कुछ मामलों में प्रेग्नेंसी और डिलीवरी से जुड़े रिस्क बढ़ सकते हैं. अगर गैप पांच साल तक चला जाए, तो हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है. क्या सलाह देते हैं डॉक्टर? विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के मुताबिक, पहले और दूसरे बच्चे के बीच कम से कम 24 महीने का गैप होना चाहिए. इस दौरान मां का शरीर पहली प्रेग्नेंसी में खोए हुए पोषक तत्वों को दोबारा हासिल कर लेता है और अगली प्रेग्नेंसी के लिए बेहतर तरीके से तैयार होता है. अगर 24 महीने का गैप संभव न हो, तो भी कम से कम 18 महीने का अंतर जरूर रखा जाना चाहिए, ताकि मां और बच्चे दोनों की सेहत सुरक्षित रह सके.

‘हैप्पी पटेल’ ट्रेलर आउट: आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म में वीर दास का बिल्कुल अलग अंदाज

मुंबई आमिर खान की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब आमिर खान एक नई फिल्म लेकर आए हैं। हालांकि, इस बार वो बतौर हीरो नहीं बल्कि बतौर प्रोड्यूसर फिल्म लेकर आए हैं ‘हैप्पी पटेल’। अनोखी मार्केटिंग और प्रमोशन के बाद अब ‘हैप्पी पटेल’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। मजेदार है ट्रेलर फिल्म का पूरा नाम ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ है। 2 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त ह्यूमर और कई मजेदार, हटके पल देखने को मिलते हैं। जिससे पता चलता है कि ये फिल्म एक दम हटके और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाली है। निर्देशक और अभिनेता दोनों की भूमिका में वीर दास अपनी अलग और फ्रेश कॉमेडी स्टाइल लेकर आए हैं, जो ट्रेलर से काफी हटके नजर आती है। यह ट्रेलर फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ा रहा है। फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अलग अंदाज में दिखे वीर दास और आमिर खान ट्रेलर में वीर दास एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आते हैं। वह यहां एक परफेक्ट लेकिन थोड़े इम्परफेक्ट जासूस बने हैं, जो एक मिशन पर निकले हैं। कहानी आगे बढ़ते ही वह मुसीबतों में फंस जाते हैं और फिर शुरू होता है पूरा हंगामा, जो फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म में मोना सिंह भी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखी हैं। इसके अलावा मिथिला पालकर अपनी अलग सी मासूमियत और चार्म जोड़ती हैं। फिल्म में आमिर खान भी नजर आएंगे। हालांकि, यहां भी उनका अलग अंदाज और अनोखा लुक देखने को मिलेगा। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ता है।