samacharsecretary.com

परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी का टीज़र पोस्टर रिलीज़

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल की आने वाली फिल्म द ताज स्टोरी का टीज़र पोस्टर रिलीज़ हो गया है। स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा की द ताज स्टोरी, को तुषार अमरीश गोयल ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में परेश रावल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।विकास राधेश्याम क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का टीज़र पोस्टर लॉन्च कर दिया है, जिसमें परेश रावल की झलक दिखाई गई है। यह फिल्म दर्शकों को दुनिया के सबसे प्रतीकात्मक स्मारक के रहस्यों की रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी। ताजमहल की संगमरमरी दीवारों और अनंत सुंदरता से परे एक ऐसी कहानी छुपी है जो रहस्य, इतिहास और अनुत्तरित सवालों से भरी हुई है। फिल्म यह सवाल भी उठाती है “क्या यह सचमुच शाहजहाँ की रचना है, या इस अजूबे में ऐसे राज़ छुपे हैं जिन्हें इतिहास ने कभी उजागर नहीं किया?” परेश रावल के नेतृत्व में, फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म का संगीत रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ तैयार कर रहे हैं। द ताज स्टोरी 31 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में रिलीज़ के लिए तैयार है।  

दिल्ली दंगों के आरोपियों की रोक लगाने की याचिका खारिज, अब जल्द रिलीज होगी विवादित फिल्म

नई दिल्ली/ इंदौर  भारत की पहली वन-शॉट हिंदी फीचर फिल्म ‘2020 दिल्ली’ अब 14 नवंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पूरी तरह इंदौर में शूट की गई है। फिल्म को लेकर लंबे समय से विवाद और विरोध चलते रहे, लेकिन आखिरकार दिल्ली हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज करते हुए इसे रिलीज की हरी झंडी दे दी।दिल्ली दंगों के 7 आरोपियों ने हाईकोर्ट में फिल्म पर रोक लगाने की अपील की थी। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्म बनती रहना चाहिए। CAA का मुद्दा तो उस दौरान भी सही था और आज भी सही है। आरोपियों की रोक लगाने की मांग खारिज दिल्ली दंगों से जुड़े सात आरोपियों ने कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाने की अपील की थी। उनका कहना था कि फिल्म से लोगों की नजरों में उनके खिलाफ नकारात्मक छवि बनेगी। लेकिन हाईकोर्ट ने साफ कह दिया कि रचनात्मक आज़ादी पर रोक नहीं लगाई जा सकती। फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है।  दंगों के आरोपियों ने क्यों की थी बैन की मांग भारतीय सिनेमा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए, पूरी तरह से इंदौर में शूट की गई देश की पहली वन-शॉट हिंदी फीचर फिल्म “2020 दिल्ली” 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। देवेंद्र मालवीय द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपनी अनूठी तकनीक और संवेदनशील विषय के कारण रिलीज से पहले ही काफी विवादों में घिर गई थी, लेकिन अंततः सेंसर बोर्ड और दिल्ली हाईकोर्ट से इसे हरी झंडी मिल गई है। विवादों और कानूनी लड़ाई को पार किया निर्देशक देवेंद्र मालवीय ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही इस पर राजनीतिक बहस छिड़ गई थी। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इसे “भाजपा का प्रोपेगेंडा” बताते हुए चुनाव आयोग से इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। इसके अलावा, दिल्ली दंगों के सात आरोपियों, जिनमें शरजील इमाम भी शामिल हैं, ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। उनका तर्क था कि फिल्म उनके खिलाफ जनमानस में पूर्वाग्रह पैदा कर सकती है। हालांकि, कोर्ट ने रचनात्मक स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए सभी सात याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट प्रदान किया। भारतीय सिनेमा में एक नया कीर्तिमान “2020 दिल्ली” को बिना किसी कट के एक ही टेक में शूट किया गया है, जिसकी कुल अवधि 2 घंटे 16 मिनट है। यह भारतीय सिनेमा में अपनी तरह का पहला प्रयोग है। अब तक इस तकनीक का इस्तेमाल केवल हॉलीवुड और वर्ल्ड सिनेमा में ही देखा गया है। फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण देवेंद्र मालवीय ने किया है। मध्य प्रदेश की प्रतिभा को मिला मंच यह फिल्म मध्य प्रदेश के फिल्म उद्योग के लिए एक मील का पत्थर मानी जा रही है। इसकी पूरी शूटिंग इंदौर में हुई है और इसमें 300 से अधिक स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों ने काम किया है। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन और संगीत भी इंदौर में ही तैयार किया गया है, जो स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देने का एक बड़ा उदाहरण है। CAA और दिल्ली दंगों पर आधारित कहानी फिल्म की कहानी नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों की पीड़ा और 2020 में हुए दिल्ली दंगों की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म यह दर्शाने का प्रयास करती है कि कैसे CAA के विरोध की आड़ में देश के खिलाफ एक वैचारिक और सांस्कृतिक हमला किया गया। आय का हिस्सा हिंदू शरणार्थियों को निर्देशक देवेंद्र मालवीय ने घोषणा की है कि फिल्म से होने वाली आय का एक हिस्सा पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए दान किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह फिल्म प्रोपेगेंडा नहीं, बल्कि मेरी 5 साल की मेहनत और सच्चाई का पक्ष है।” बुधवार को भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने फिल्म का शीर्षक गीत “युद्ध कर” लॉन्च किया, जिसे संस्कृत और हिंदी शब्दों में लिखा गया है।  डायरेक्टर बोले- हमने पूरी ताकत लगाई फिल्म के लेखक, डायरेक्टर और निर्माता देवेंद्र मालवीय का कहना है कि शुरुआत से ही फिल्म को लेकर उनका अनुभव शानदार रहा। लेकिन जब विवाद खड़ा हुआ तो टीम ने और ज्यादा मेहनत की। उन्होंने कहा – “कुछ लोग किसी भी हाल में इस फिल्म को रोकना चाहते थे, लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी। आखिरकार हमारी मेहनत रंग लाई।” “बीमारी का इलाज नाम लेने से ही होता है” देवेंद्र मालवीय ने फिल्म के विरोध करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी बीमारी का नाम ही न लिया जाए तो उसका इलाज कैसे होगा? इसी तरह समाज की समस्याओं पर खुलकर बात करना ज़रूरी है। विजयवर्गीय ने की तारीफ, टैक्स फ्री कराने का वादा भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने फिल्म के टाइटल सॉन्ग ‘युद्ध कर’ को लॉन्च किया। इस गीत को हिंदी और संस्कृत शब्दों में लिखा गया है और इसे भी डायरेक्टर मालवीय ने ही लिखा है। विजयवर्गीय ने कहा कि वह चाहते हैं यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार से बात कर फिल्म को टैक्स फ्री कराने की कोशिश करेंगे। इंदौर से निकली आग पूरे देश में फैलेगी विजयवर्गीय ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इंदौर के निर्देशक ने इतनी बड़ी फिल्म बनाई है। उन्होंने कहा – “फिल्म में जो आग दिखाई गई है, वह इंदौर से उठकर पूरे देश में असर दिखाए।”

सिंगिंग सेंसेशन रिहाना बनीं तीसरी बार मां, घर आई छोटी राजकुमारी

लंदन   इंटरनेशनल पॉप सिंगर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर रिहाना तीसरी बार मां बन गई हैं. सिंगर ने नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया है. रिहाना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चाहने वालों के साथ गुड न्यूज शेयर की. फैन्स और सेलेब्स उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं.  तीसरी बार मां बनीं रिहाना  रिहाना की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. फैन्स उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक्साइटेड रहते हैं. अब सिंगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मां बनने की गुड न्यूज शेयर की है. वो और उनके पार्टनर रैपर A$AP Rocky बेटी के पेरेंट बन गए हैं. A$AP Rocky और रिहाना की बेबी गर्ल का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स है, जिसका जन्म 13 सितंबर को हुआ.  इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में रिहाना अपनी बेटी को गोद में लिए दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में पिंक बॉक्सिंग ग्लव्स नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को सिर्फ दो घंटे में पांच मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. लाइक्स की ये गिनती बढ़ती ही जा रही है, जिससे पता चलता है कि रिहाना के कितने चाहने वाले हैं.  रॉकी का नाम उनके पिता के स्टेज नेम से प्रेरित है. कपल के पहले से दो बेटे हैं – Riot and RZA. रिहाना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर इस साल मेट गाला में कन्फर्म की थी. मेट गाला में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं. उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी साल 2023 में सबके सामने आई थी, जब उन्होंने सुपर बाउल हाफटाइम शो में परफॉर्म किया था. अरबपति सिंगर हैं रिहाना  रिहाना का असली नाम रॉबिन फेंटी है. हाल ही में उनके पहले एलब्म ने 20 साल पूरे किए. 2016 के ऐंटी एल्बम के बाद से उन्होंने कोई नया स्टूडियो एल्बम रिलीज नहीं किया है. इसके बजाय उन्होंने अपने बिजनेस पर ध्यान दिया है, जिसमें फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक लाइन और सैवेज एक्स फेंटी लिंजरी ब्रांड शामिल हैं. फोर्ब्स के मुताबिक, 37 साल की रिहाना की नेटवर्थ एक बिलियन डॉलर से ज्यादा है.  दो बेटों की मां रिहाना को चाहत थी कि उनकी एक बेटी हो और देखिए सिंगर की ये इच्छा भी पूरी हुई. 

श्रुति हासन ने शेयर की पिता कमल हासन की बचपन की अनदेखी तस्वीर, कहा- ‘मेरे गार्जियन एंजेल’

मुंबई, अभिनेत्री श्रुति हासन ने बुधवार को अपने पिता और साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन की बचपन की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की, जिसमें छोटे से कमल हासन अपने पिता डी. श्रीनिवासन के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। डी. श्रीनिवासन एक जाने-माने वकील थे और रक्षा मामलों के विशेषज्ञ माने जाते थे। इस प्यारी सी तस्वीर को साझा करते हुए श्रुति ने कैप्शन में लिखा, “मेरे सबसे पसंदीदा इंसान और मेरे गार्जियन एंजेल- डैडी और ग्रैंड डैडी।” इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। श्रुति हासन की बात करें तो वे हाल ही में बहुचर्चित फिल्म ‘कुली’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने प्रीति राजशेखर का किरदार निभाया था। ‘कुली’ एक बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म रही, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत, तेलुगु सिनेमा के दिग्गज नागार्जुन अक्किनेनी, मलयालम एक्टर सौबिन शाहिर और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी नजर आए थे। आमिर खान ने फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कैमियो किया था। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसकी स्टारकास्ट को काफी सराहा गया। ‘कुली’ की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो पहले कुलियों का यूनियन लीडर था और अब अपने पुराने दोस्त की मौत की जांच करता है। यह जांच उसे एक बड़े अपराध गिरोह तक ले जाती है। फिल्म की शुरुआत ‘थलाइवर 171’ नाम से हुई थी क्योंकि यह रजनीकांत की 171वीं फिल्म थी। अप्रैल 2024 में फिल्म का आधिकारिक नाम ‘कुली’ घोषित किया गया। फिल्म की शूटिंग चेन्नई, हैदराबाद, विशाखापत्तनम, जयपुर और बैंकॉक जैसे शहरों में जुलाई 2024 से लेकर मार्च 2025 तक चली। अब श्रुति जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘सालार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्वम’ में दिखाई देंगी, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सालार का पहला पार्ट ‘सालार: पार्ट 1– सीजफायर’ साल 2023 में रिलीज हुआ था और उसे काफी सराहा गया था। इस फिल्म को प्रशांत नील ने निर्देशित किया है, जो ‘केजीएफ’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्देशक भी रह चुके हैं। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं और उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रेया रेड्डी, जगपति बाबू, और बॉबी सिम्हा समेत कई कलाकार नजर आएंगे।  

‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के गाने से जुड़े विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने दी रहमान को राहत, 2 करोड़ रुपए जमा करने का आदेश टला

नई दिल्ली,  दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘पोन्नियिन सेलवन-2’ के लोकप्रिय गाने ‘वीरा राजा वीरा’ से जुड़े कॉपीराइट विवाद में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले में संगीतकार ए.आर. रहमान पर एक जज द्वारा जारी किया गया अंतरिम रोक आदेश अब दो जजों की बेंच ने रद्द कर दिया है। यह विवाद जूनियर डागर ब्रदर्स की शास्त्रीय रचना ‘शिव स्तुति’ के कथित उपयोग को लेकर शुरू हुआ था। इस मामले में पद्मश्री सम्मानित शास्त्रीय गायक उस्ताद फैयाज वासिफुद्दीन डागर ने आरोप लगाया था कि फिल्म के इस गीत की धुन उनके परिवार की प्राचीन रचना की हूबहू नकल है, जबकि ए.आर. रहमान और निर्माताओं ने इसे पूरी तरह मौलिक और स्वतंत्र कृति बताया था। इससे पहले, एकल न्यायाधीश ने ए.आर. रहमान और फिल्म निर्माता मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस को निर्देश दिया था कि वे विवादित गाने के संबंध में दो करोड़ रुपए कोर्ट में जमा करें और गाने के क्रेडिट में जूनियर डागर ब्रदर्स के दिवंगत उस्ताद नासिर फैयाजुद्दीन डागर और उस्ताद नासिर जहीरुद्दीन डागर को उचित श्रेय दें। इसके बाद ए.आर. रहमान ने इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी। अब दिल्ली हाई कोर्ट की दो जजों की बेंच ने इस एकल जज के आदेश को सैद्धांतिक तौर पर रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि उन्होंने मामले की समान राय विकसित की है और विवादित आदेश को अब आगे नहीं मानेंगे। अदालत ने फिलहाल ए.आर. रहमान और निर्माताओं को राहत देते हुए उन्हें यह स्पष्ट किया कि वे दो करोड़ रुपए जमा करने के आदेश के तहत अभी बाध्य नहीं हैं। दरअसल, उस्ताद फैयाज वासिफुद्दीन डागर ने दावा किया था कि ‘वीरा राजा वीरा’ गाना उनकी पारिवारिक शास्त्रीय रचना ‘शिव स्तुति’ की कॉपी है। यह रचना जूनियर डागर ब्रदर्स द्वारा 1970 के दशक में बनाई गई थी और उनके निधन के बाद इसका कॉपीराइट परिवार को मिला है। डागर परिवार का कहना था कि गाने के संगीत में उनके पूर्वजों की रचना का बिना अनुमति उपयोग किया गया और इसका श्रेय भी नहीं दिया गया। वहीं, ए.आर. रहमान और निर्माताओं की ओर से कहा गया था कि यह गाना 13वीं सदी के नारायण पंडित आचार्य की रचना से प्रेरित है और इसकी रचना स्वतंत्र है। उन्होंने तर्क दिया कि गीत के निर्माण में कई आधुनिक संगीत तत्वों और लेयर्स का उपयोग किया गया है, जिससे यह एक मौलिक कृति बनती है। बता दें कि भारत में शास्त्रीय संगीत की रचनाओं का संरक्षण कॉपीराइट कानून के अंतर्गत आता है।  

28 सितंबर को स्टार गोल्ड पर होगा फिल्म ‘सरज़मीं’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

मुंबई,  काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान की फिल्म 'सरज़मीं' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे स्टार गोल्ड पर होगा। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और कायोज़ ईरानी द्वारा निर्देशित, 'सरज़मीं' अटूट पारिवारिक रिश्तों, छुपे हुए रहस्यों और त्याग की कहानी है। इस फिल्म में काजोल ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है जिसके अतीत का एक राज उसके परिवार की नींव हिला देता है। वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फिल्म में जान डालते हैं, और इब्राहिम अली खान ने अपने किरदार में संवेदनशीलता और ताजगी भरी है। वर्ल्ड टीवी प्रीमियर पर बात करते हुए, इब्राहिम अली खान ने कहा, "यह फिल्म मेरे जीवन का सबसे अविश्वसनीय सीखने का अनुभव रहा है और एक ऐसी यात्रा जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।यह फिल्म सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि प्यार, वफादारी और उन त्यागों के बारे में एक इमोशनल कहानी है जो परिवारों को एक साथ जोड़ती है।  

बादशाह का नया गाना ‘कोकैना’ रिलीज

मुंबई, हिप-हॉप स्टार बादशाह का नया पार्टी एंथम 'कोकैना' रिलीज हो गया है। सारेगामा म्यूजिक द्वारा रिलीज किए गए इस गाने में बादशाह के साथ पंजाबी सिंगर सिमरन कौर ढडली और अभिनेत्री नताशा भारद्वाज भी हैं। 'पानी पानी' जैसी हिट्स के बाद, यह गाना बादशाह और सारेगामा म्यूजिक की एक और सफल पेशकश है। इस ट्रैक का म्यूजिक हितेन ने दिया है, जबकि इसकी कोरियोग्राफी पीयूष और शज़िया ने की है। बादशाह ने कहा, 'कोकैना' जिंदगी और आज के पल का जश्न मनाने के बारे में है। गाने का म्यूजिक वीडियो अब यूट्यूब पर लाइव है और यह सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।  

क्विक टीवी ने टीवी जगत के बड़े सितारों को अपने शो में शामिल किया

मुंबई, क्विक टीवी अब टीवी जगत के बड़े सितारों को अपने शो में शामिल किया है। करण बोहरा, हितेन तेजवानी, अमन वर्मा, मौली गांगुली और पियूष सहदेव जैसे कलाकार हीरो नं. 1, आख़िरी रास्ता, हमारी अधूरी कहानी, फिर ले आया दिल जैसे शोज़ में नज़र आ रहे हैं, जबकि कई अन्य प्रोजेक्ट्स निर्माणाधीन हैं।  टीवी इंडस्ट्री के इन दिग्गज कलाकारों के अलावा क्विक टीवी ने फ़िल्म अभिनेता अंकुर नायर के साथ शुगर डैडी और किशोरी शाहाने के साथ मदर्स सैक्रिफ़ाइस का निर्माण किया है, जो अक्टूबर की शुरुआत में रिलीज़ होंगे। करण बोहरा, जिनका टीवी करियर 30 साल से भी ज़्यादा लंबा है, हाल ही में रिलीज़ हुए तेरी मेरी हेट स्टोरी में भी मुख्य भूमिका में नज़र आए हैं।  

फिल्मी सितारों को बड़ी पहचान: शाहरुख-रानी को नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को दादा साहब फाल्के

नई दिल्ली   दिल्ली में 71 नेशनल अवॉर्ड (71 National Awards) हुआ जिसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, करण जौहर, विक्रांत मैसी (Rani Mukerji, Karan Johar, Vikrant Massey) समेत कई बॉलीवुड कलाकारों को अवॉर्ड मिला है उनके काम के लिए। इस इवेंट के कई वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं। हालांकि एक वीडियो है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख, रानी का पल्लू पकड़ते हैं जब वह अपनी सीट के लिए जाती हैं। इस वीडियो को देख सब किंग खान की तारीफ कर रहे हैं। दोनों का पहला नेशनल अवॉर्ड बता दें कि यह अवॉर्ड शाहरुख और रानी के लिए काफी खास है क्योंकि दोनों का यह पहला नेशनल अवॉर्ड है। शाहरुख को जवान के लिए बेस्ट एक्टर और रानी को मिसेस चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है। लोगों के कमेंट्स फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, शाहरुख खान के जैसे जेंटलमैन कोई नहीं हो सकता। एक ने लिखा, इसी वजह से शाहरुख खान को किंग कहा जाता है। एक ने लिखा कि एक ही तो दिल है, कितनी बात जीतोगे शाहरुख बाबू। शाहरुख खान का दमदार जलवा फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और दुनियाभर में शानदार कमाई की. शाहरुख ने इस फिल्म में डबल रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया. एक्शन, इमोशन और दमदार एक्टिंग से उन्होंने यह साबित कर दिया कि वे हर किरदार को जीवंत बनाने वाले सुपरस्टार हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शाहरुख को अवॉर्ड प्रदान किया. उनके मंच पर आते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार इस समारोह में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्होंने चार दशकों में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उनका अभिनय रेंज कॉमेडी से लेकर थ्रिलर व गंभीर किरदारों तक फैला है. यह अवॉर्ड उनके आजीवन योगदान की स्वीकृति है. रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी की जीत रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला. वहीं, विक्रांत मैसी को ‘12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार शाहरुख के साथ साझा करना पड़ा. विक्रांत के समर्पित अभिनय ने दर्शकों और जूरी दोनों को प्रभावित किया. इसी फिल्म के लिए निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया. अन्य विजेता और पुरस्कार इस बार बेस्ट हिंदी फिल्म ‘कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ बनी, जबकि सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का खिताब ‘12वीं फेल’ को मिला. द केरला स्टोरी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार मिला और करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने बेस्ट पॉपुलर एंटरटेनमेंट फिल्म और बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड जीता. इसके अलावा विभिन्न भाषाओं और तकनीकी कैटेगरी में भी कई फिल्मों को सम्मानित किया गया. मुख्य कैटेगरी के विजेता श्रेणी विजेता / फिल्म बेस्ट हिंदी फिल्म कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म 12वीं फेल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे) दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मोहनलाल सर्वश्रेष्ठ निर्देशन द केरला स्टोरी (सुदीप्तो सेन) सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्में श्रेणी विजेता / फिल्म बेस्ट तेलुगु फिल्म भगवंत केशरी बेस्ट गुजराती फिल्म वश बेस्ट तमिल फिल्म पार्किंग बेस्ट कन्नड़ फिल्म द रे ऑफ होप तकनीकी और अन्य कैटेगरीज श्रेणी विजेता / फिल्म सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका शिल्पा राव (चलेया- जवान) सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक प्रेमिष्ठुन्ना (बेबी, तेलुगु) सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी द केरला स्टोरी सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे) सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइन सैम बहादुर विशेष उल्लेख एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर – एम.आर. राधाकृष्णन) सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन एनिमल (हिंदी) सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक उत्पल दत्ता (असम) सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन हनुमान (तेलुगु) सर्वश्रेष्ठ गीतकार बलगम (द ग्रुप) (तेलुगु) नॉन-फीचर फिल्म कैटेगरी श्रेणी विजेता / फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक उत्पल दत्ता सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री गॉड, वल्चर एंड ह्यूमन सर्वश्रेष्ठ पटकथा सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़) सर्वश्रेष्ठ फिल्म नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पैडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेजेस (ओड़िया) सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन द फर्स्ट फिल्म (हिंदी) सर्वश्रेष्ठ संपादन मूवी फोकस (अंग्रेजी)

शोले की रामलीला में बड़ा मोड़! पूनम पांडे का मंदोदरी रोल रद्द, माफी का पत्र जारी

मुंबई  पूनम पांडे लवकुश रामलीला में मंदोदरी का रोल नहीं निभा सकेंगी। आज लव कुश रामलीला कमेटी ने ये फैसला लिया है और इसे लेकर कमेटी ने पूनम पांडे को पत्र लिखा है। पूनम पांडे दिल्ली में होने वाली भव्य लवकुश रामलीला में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली थीं। मंदोदरी के रोल के लिए उनका नाम फाइनल होने के बाद से ही इस फैसले का जमकर विरोध हो रहा था, आखिरकार विरोध को देखते हुए लवकुश रामलीला समिति ने आखिरकार उन्हें हटाना ही उचित समझा और इसे लेकर पूनम पांडे को पत्र लिखकर सूचित किया। समिति ने लिखा-हमें क्षमा कर दें समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार और महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि पूनम पांडे ने समिति के आमंत्रण पर मंदोदरी की भूमिका निभाने की सहमति दी थी। लेकिन उनके नाम की घोषणा के बाद अनेक संस्थानों और वर्गों से आपत्तियां सामने आईं, जिससे रामलीला के उद्देश्य प्रभु श्रीराम का संदेश समाज तक पहुंचाने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसी वजह से गहन विचार-विमर्श के बाद समिति ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि इस वर्ष मंदोदरी की भूमिका किसी अन्य कलाकार से करवाई जाएगी। समिति ने पूनम पांडे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इस निर्णय को समझेंगी और क्षमा करेंगी। पूनम पांडे ने किया था पोस्ट बता दें कि कल ही यानी सोमवार को ही पूनम पांडे ने एक वीडियो भी शेयर किया था और उसके जरिए बताया था कि वो इस किरदार को निभाने के लिए कितनी उत्साहित हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि मैं नवरात्र के लिए पूरे नौ दिनों का व्रत भी रखूंगी। मंदोदरी को रोल मिलने के बाद से ही उनके खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई जा रही थी और इस विवाद को देखते हुए ही कमेटी ने ये फैसला लिया कि उन्हें इस रोल से हटा दिया जाए। अब उनकी जगह मंदोदरी का किरदार कोई और निभाएगा।   पूनम पांडे को लेकर हुआ था विरोध पूनम पांडे के नाम को लेकर विश्व हिंदू परिषद से लेकर कंप्यूटर बाबा तक ने कड़ा विरोध जताया था। कंप्यूटर बाबा ने तो इतना कह दिया था कि पूनम पांडे को तो मंदोदरी नहीं, सूर्पनखा का रोल देना चाहिए। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि रामलीला के अध्यक्ष को इतनी बुद्धि नहीं आई कि आपको किसको क्या पात्र देना चाहिए? मैं ये अनुरोध करूंगा कि जो जैसा है उसको वैसा ही पात्र बनाया जाए।" वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने पूनम पांडे को रामलीला में लिए जाने के विरोध में एक चिट्ठी लिखकर आग्रह किया था कि उन्हें इस भूमिका से हटा दिया जाना चाहिए। पत्र में लिखा गया था कि रामलीला केवल एक नाट्य-प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारतीय समाज और संस्कारों का एक जीवंत हिस्सा है।