samacharsecretary.com

4 साल में टूटा रिश्ता: Hansika Motwani और उनके पति का तलाक, शादी को लेकर पहले भी रही थी चर्चा

मुंबई  सेलेब्रिटीज के तलाक की लिस्ट में अब एक नाम अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का भी जुड़ गया है। हंसिका का पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। काफी वक्त से उनकी शादी में दरार की खबरें आ रही थीं। अब इस पर मुहर लग गई है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने हंसिका और सोहेल का तलाक फाइनल कर दिया है। दोनों की शादी सिर्फ चार साल तक ही चल सकी। कपल का इस शादी से कोई बच्चा नहीं है। हंसिका का टूटा घर हंसिका ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से 4 दिसंबर 2022 को धूमधाम से शादी की थी. मगर कुछ महीनों बाद ही उनकी मैरिड लाइफ में उथल-पुथल होने की खबरें आने लगी थीं. सोहेल की हंसिका के साथ ये दूसरी शादी थी. हंसिका की बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज संग उन्होंने पहली शादी की थी. सोहेल का दोनों में से कोई भी रिश्ता नहीं चला. सोहेल और हंसिका की शादी टूटने से एक्ट्रेस के फैंस को झटका लगा है। क्या है तलाक की वजह? जानकारी के मुताबिक, हंसिका ने तलाक लेते हुए अपने स्त्रीधन और एलिमनी अमाउंट के लिए कोई दावा नहीं किया है. कोर्ट की सुनवाई के दौरान, मोटवानी के वकील अदनान शेख ने बताया कि शादी के बाद कपल कुछ दिनों तक साथ रहा था. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनके नेचर, सोच और लाइफस्टाइल में बहुत फर्क है. इससे उनके बीच झगड़े होने लगे. छोटी-छोटी बातों पर रोज झगड़ा होता था और एक छत के नीचे रहना उन दोनों के लिए काफी मुश्किल हो गया था. इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया।। परिवारवाले, रिश्तेदार और दोस्तों ने ये शादी बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए. आखिरकार दोनों ने अलग रहने और शादी तोड़ने का फैसला किया. वकील के मुताबिक, वे 2 जुलाई 2024 से अलग-अलग रह रहे हैं. उनका रिश्ता खराब हो गया था, लेकिन दोनों ने बातचीत की और आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया। साउथ की बड़ी एक्ट्रेस हैं हंसिका हंसिका हिंदी और साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्होंने बचपन में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो 'शका लका बूम बूम' और मूवी 'कोई… मिल गया' में काम किया था. हंसिका सीरियल देश में निकला होगा चांद, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सोन परी, करिश्मा का करिश्मा, बिदाई में नजर आई थीं. हिंदी इंडस्ट्री में अपना जलवा दिखाने के बाद हंसिका ने साउथ इंडस्ट्री में काम किया. वो साउथ के कई बड़े स्टार्स संग काम कर चुकी हैं. अपने काम के अलावा हंसिका ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में रहीं।

टीवी शो से मिला पहला ब्रेक, श्रेया घोषाल की आवाज ने संजय लीला भंसाली को कर दिया था मंत्रमुग्ध

मुंबई, आठवीं कक्षा में जहां बच्चों को यह नहीं पता होता है कि आगे 10वीं के बाद किस स्ट्रीम में जाना है, उस वक्त एक बच्ची बॉलीवुड में राज करने के सपने देख रही थी। उसे नहीं पता था कि उसकी आवाज बॉलीवुड की पहचान बन जाएगी और कोटा के छोटे से गांव से निकलकर वो हिंदी सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ेगी। हम बात कर रहे हैं श्रेया घोषाल की, जो 12 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। कहा जाता है कि मां ही बच्चों की पहली गुरु होती है और श्रेया के साथ भी ऐसा ही था। श्रेया की मां बहुत अच्छा गाती थी और यही कारण था कि वे अपनी बेटी को संगीत की तालीम देने के पक्ष में भी। उन्होंने श्रेया को 6 साल की छोटी उम्र में ही संगीत की तालीम दिलानी शुरू कर दी थी और वे स्कूल के वार्षिक समारोह में अपनी आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर देती थी। इसके बाद उन्होंने पद्मश्री स्वर्गीय कल्याणजी भाई और स्वर्गीय मुक्ता भिडेजी से प्रशिक्षण प्राप्त किया। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि श्रेया साइंस की स्टूडेंट थी, लेकिन संगीत के जुनून को आगे ले जाने के लिए उन्होंने 12 तक साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई के बाद आर्ट्स का चुनाव कर संगीत का प्रशिक्षण लिया। हालांकि तब तक उनकी आवाज बॉलीवुड में छा चुकी थी और संजय लीला भंसाली ने टीवी पर एक प्रोग्राम को देखकर श्रेया का चुनाव देवदास के लिए किया था। श्रेया घोषाल ने बचपन में म्यूजिक रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ में हिस्सा लिया था और फाइनल तक पहुंची थी। ऐसे में एक दिन अपनी मां के साथ टीवी देखते संजय लीला भंसाली ने पहली बार श्रेया को गाते हुए सुना था। उस वक्त भंसाली हम दिल दे चुके सनम बना रहे थे और उनके दिमाग में देवदास को बनाने का विचार था। तब श्रेया की आवाज सुनकर उन्होंने उन्हें पारो की आवाज के लिए चुना था। इतना ही नहीं, निर्देशक ने ‘सारेगामापा’ के जरिए ही सिंगर से संपर्क किया था और देवदास का ‘बैरी पिया’ गाना दिया था। उस वक्त श्रेया मात्र साढे पंद्रह साल की थीं। खास बात यह रही कि पहले ही गाने से श्रेया की जिंदगी बदल गई और पहले ही गाने ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिलवा दिया। ‘बैरी पिया’ का गाना श्रेया के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं था क्योंकि उनका बैकग्राउंड शास्त्रीय संगीत से जुड़ा था। हालांकि रिकॉर्डिंग वाले दिन प्रैक्टिस के दौरान पहली ही बार में उन्होंने गाने को रिकॉर्ड कर लिया था। उन्हें माइक पर प्रैक्टिस करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने इतना अच्छा गाया कि भंसाली ने उन्हें गले लगा लिया। इस मौके के बाद श्रेया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हिंदी समेत 20 से ज़्यादा भाषाओं में गाने भी गाए। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज़्यादा गाना गाने वाली फीमेल सिंगर के तौर पर दर्ज है। उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए मैं तेनू समझावां, मनवां लागे, सुन रहा है न तू, जादू है नशा है और तुझमें रब दिखता है जैसे कई रोमांटिक गाने गाए हैं।  

सेलिब्रिटी वेडिंग का अलग अंदाज: कृतिका कामरा-गौरव कपूर के कार्ड का मैसेज हुआ वायरल

मुंबई कृतिका कामरा और गौरव कपूर बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब दोनों की शादी से ठीक पहले उनका वेडिंग कार्ड सुर्खियां बटोर रहा, जो आम शादी के कार्ड से जरा हटकर है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद ट्रडिशनल रिसेप्शन की जगह उन्होंने क्या पालन कर रखा है। कृतिका कामरा और गौरव कपूर का अनोखा वेडिंग इन्विटेशन कार्ड चर्चा में है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 11-12 मार्च को मुंबई में होने जा रही है जो काफी प्राइवेट सेरिमनी रहेगी। वहीं दोनों के इन्विटेशन कार्ड में शादी के बाद एक आफ्टर पार्टी की भी बात कही गई है। शादी का फंक्शन 11 और 12 मार्च को कहा जा रहा है कि दोनों की शादी का फंक्शन 11 और 12 मार्च को चलेगा। इस प्राइवेट सेरिमनी में शादी के बाद 12 मार्च को एक स्टाइलिश आफ्टर-पार्टी अरेंज की गई है जिसमें फिल्म और खेल जगत के करीबी दोस्त मौजूद होंगे। आफ्टर पार्टी 12 मार्च को 7:30 बजे शाम से शुरू होगी कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने के इस इन्विटेशन कार्ड में 12 मार्च को एक आरामदायक, बिना हड़बड़ी वाली आफ्टर-पार्टी की प्लानिंग की गई है। इस कार्ड में 'द पार्टी, आफ्टर' लिखते हुए कहा गया है, 'हम अपनी शादी की खुशियों को आपलोगों के साथ सुकून से सेलिब्रेट करना चाहते हैं। जल्दी आइए और जितनी देर रात तक रुक सकें रुकिए।' ये आफ्टर पार्टी 12 मार्च को 7:30 बजे शाम से शुरू होगी। 12 मार्च को एक पार्टी रखी जाएगी ये कपल 11 मार्च को मुंबई में गौरव के घर पर एक इंटीमेट सेरिमनी में अपनी शादी रजिस्टर्ड कराएगा। इसके बाद अगले दिन, 12 मार्च को एक पार्टी रखी जाएगी, जिसमें क्रिकेट और मनोरंजन जगत के करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था।

पेरेंट्स बनने से पहले रणदीप हुडा-लिन लैशराम का खास मैटरनिटी शूट, तस्वीरों में झलका प्यार

मुंबई अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और बहुत खुश हैं। माता-पिता बनने से पहले रणदीप और लिन ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। जिसकी प्यारी तस्वीरें रणदीप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। रणदीप ने इंस्टाग्राम पर पत्नी लिन के मैटरनिटी फोटोशूट की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। ज्यादातर तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। इन तस्वीरों में लिन लैशराम अपनी बेबी बंप को सहलाती नजर रही हैं, जबकि रणदीप हुडा अपनी पत्नी को प्यार से निहारते नजर रहे हैं। इन तस्वीरों में लिन अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों पति-पत्नी एक दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। रणदीप और लिन की ये तस्वीरें उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।   कब की प्रेग्नेंसी की घोषणा नवंबर 2025 में, अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह जंगल में बैठे नजर आए। रणदीप ने कैप्शन में लिखा कि अब उनका प्यार एक नन्हे मेहमान के रूप में आने वाला है। प्रेग्नेंसी को लेकर लिन की राय प्रेग्नेंसी को लिन ने 'सबसे खूबसूरत बदलाव' बताया। एक इंटरव्यू में लिन ने कहा कि बच्चे को अपने अंदर पालना चमत्कार जैसा लगता है। इससे उन्हें मां बनने की असली ताकत समझ आई है। कथित तौर पर उन्होंने पहले गर्भपात का दर्द भी झेला है, लेकिन अब वे बहुत खुश हैं और बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं।

Fitness Industry में मातम! अचानक निधन से टूटे फैंस और परिवार

फिटनेस और स्वास्थ्य जगत को एक बड़ा झटका लगा है। 36 वर्षीय फिटनेस इन्फ्लुएंसर और विज्ञान-आधारित पोषण विशेषज्ञ स्टेफ़नी बटरमोर का अचानक निधन हो गया है। उनकी मृत्यु की पुष्टि उनके मंगेतर और यूट्यूबर जेफ निपर्ड ने की है। अभी तक मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। स्टेफ़नी बटरमोर सोशल मीडिया पर अपनी सकारात्मक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाली फिटनेस सामग्री के लिए जानी जाती थीं। हालांकि उन्होंने इंटरनेट की दुनिया से दूरी बनाकर अपने व्यक्तिगत और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया था। मई 2024 में उन्होंने अपने सोशल मीडिया ब्रेक का ऐलान करते हुए गंभीर चिंता (Anxiety) से जूझने की बात स्वीकार की थी। उनकी आखिरी सार्वजनिक पोस्ट में, स्टेफ़नी ने चिंता को "अपंग करने वाली" बताया और साझा किया कि कैसे यह उनके लिए सांस लेना या घर छोड़ना भी मुश्किल बना देती थी। इसके बाद उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार और शांति पाने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाई। हालांकि स्टेफ़नी ने ऑनलाइन उपस्थिति कम कर दी थी, वह अपने पेशेवर और अकादमिक जीवन में सक्रिय रहीं। पैथोलॉजी और सेल बायोलॉजी में पीएचडी धारक के रूप में, उन्होंने कैंसर अनुसंधान पर काम जारी रखा। उनका निधन 6 मार्च, 2026 को हुआ। स्टेफ़नी और जेफ निपर्ड का रिश्ता लगभग 10 वर्षों तक चला। दोनों की पहली मुलाकात 2016 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। प्रारंभ में जेफ ने उनसे ऑनलाइन संपर्क किया और जल्द ही दोनों के बीच प्यार हो गया। हालांकि स्टेफ़नी फ्लोरिडा और जेफ कनाडा में रहते थे, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से मिलने से पहले घंटों फोन पर बातचीत करते थे। उनकी पहली डेट कथित तौर पर जिम वर्कआउट थी, जो उनके साझा फिटनेस और विज्ञान प्रेम को दर्शाती है। फिटनेस समुदाय और उनके अनुयायियों के लिए यह अचानक निधन एक बड़ा सदमा है।

‘वेलकम’ गैंग फिर तैयार: मजनू भाई-उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू की वापसी से बनेगा कॉमेडी का तूफान

मुंबई बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज 'वेलकम' के फैंस के लिए खुशबरी है। एक ओर जहां, अहमद खान के डायरेक्‍शन में बनी फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्‍म 'वेलकम टू द जंगल' इसी साल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, वहीं प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने चौथे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि इस चौथे पार्ट में फ्रेंचाइज के दो सबसे पॉपुलर एक्‍टर अनिल कपूर और नाना पाटेकर की वापसी होगी। ये दोनों जहां 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्‍सा नहीं हैं, वहीं अब 'वेलकम 4' में अनिल कपूर अपने मजनू भाई वाले अवतार में, नाना पाटेकर डॉन उदय शेट्टी बनकर और परेश रावल एक बार फिर डॉ. घुंघरू के रोल में वापसी करेंगे। अक्षय कुमार भी फिल्‍म का हिस्‍सा होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वेलकम 4' की स्क्रिप्ट लगभग पूरी होने वाली है। 'मिड-डे' ने दावा किया है कि चौथे पार्ट की कहानी तीसरी फिल्म से बिल्कुल अलग होगी, जिसमें नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल के निभाए यादगार किरदारों को बुना जाएगा। हालांकि, परेश रावल 'वेलकम टू द जंगल' का भी हिस्‍सा हैं, लेकिन उसमें वह डॉ. घुंघरू वाला अपना रोल नहीं निभा रहे हैं। 'वेलकम टू द जंगल' एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्‍म है, जिसमें सितारों की लंबी फौज है। 2007 में सुपरहिट हुई थी 'वेलकम' साल 2007 में इस फिल्‍म फ्रेंचाइज की शुरुआत हुई थी। अनीस बज्‍मी के डायरेक्‍शन में 32 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'वेलकम' ने तब देश में 70.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 119.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। फिल्‍म सुपरहिट साबित हुई। यह 1999 की अंग्रेजी कॉमेडी 'मिकी ब्लू आइज' से प्रेरित रीमेक फिल्‍म थी। इसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जबकि दिवंगत फिरोज खान की यह आख‍िरी फिल्‍म है। इसमें सुनील शेट्टी और मलाइका अरोड़ा ने भी कैमियो किया था। 2015 में 'वेलकम बैक' बनी हिट, फिल्‍म में नहीं थे अक्षय कुमार इसके बाद साल 2015 में सीक्‍वल फिल्‍म 'वेलकम बैक' रिलीज हुई। इसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, शाइनी आहूजा, अंकिता श्रीवास्तव के साथ डिंपल कपाड़िया, परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह हैं। अक्षय कुमार सीक्‍वल का हिस्‍सा नहीं थे। 48 करोड़ के बजट में बनी 'वेलकम बैक' ने देश में ₹96.55 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹130.34 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी। यह हिट साबित हुई थी। परेश रावल ने 'वेलकम 4' को किया कंफर्म अब नई रिपोर्ट में कहा गया है कि चौथे पार्ट में एक के बजाय कई डॉन होंगे और विलेन बनकर कहानी में ट्व‍िस्‍ट लाएंगे। परेश रावल ने अपने एक्स हैंडल पर इस रिपोर्ट को रीपोस्ट किया है। उनहोंने 'जय हो (हाथ जोड़ने वाला इमोजी)' के साथ इस डवलपमेंट को कन्फर्म किया है। उनके 'वेलकम टू द जंगल' के को-स्टार सुनील शेट्टी ने भी X पर लिखा, 'अफरा-तफरी के समय में, कुछ खबरें बस… सही लगती हैं। OG मैडनेस – नाना, अनिल और परेश – वेलकम यूनिवर्स की धड़कन वापस आ गए हैं।'

रिहाना के घर पर ताबड़तोड़ 10 गोलियां चलीं, पॉप स्टार सुरक्षित; शूटर पर कानूनी शिकंजा

कैलिफोर्निया पॉपुलर सिंगर रिहाना ने अपने म्यूजिक से दुनिया भर में एक अलग पहचान बनाई है, जिसके चलते हर देश में उनके हजारों फैंस मौजूद हैं. लेकिन आज इस पॉप-स्टार को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, सिंगर के कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में मौजूद घर के बाहर फायरिंग हुई है. खबरों के मुताबिक इस घटना को एक 30 साल की महिला शूटर ने अंजाम दिया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक महिला ने रिहाना के घर की ओर 10 राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली घर की दीवार पर लगी है। सूत्रों के मुताबिक हमले के वक्त रिहाना घर पर मौजूद थीं, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। यह घटना लॉस एंजिलिस के ब्रेबरी हिल्स में हुई। हमले की जानकारी मिलते ही लास एंजिलिस पुलिस मौके पर पहुंची और 30 साल की एक महिला को हिरासत में लिया। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में मौजूद पॉपुलर पॉप-स्टार रिहाना के घर के बाहर फायरिंग हुई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस ने सिंगर के घर की तरफ बार-बार गोली चलाने वाली महिला शूटर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.   रिहाना के घर के बाहर हुई इस घटना को लेकर लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार, 8 मार्च को सिंगर के घर के पास करीब दोपहर 1:21 पर गोलीबारी की घटना हुई. इस दौरान 5 से 7 गोलियां चलाई गईं, जो उनके घर के गेट पर लगीं. लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. पॉप-स्टार रिहाना के घर के बाहर हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिसमें इस हादसे के पीछे की वजह को बताया गया हो. साथ में, अभी ये भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उस समय सिंगर के पति एएसएपी रॉकी और उनके बच्चे आरजेडए, रायट रोज और रोज घर पर मौजूद थे या नहीं. पुलिस अधिकारी फिलहाल गोलीबारी के पीछे के मकसद की जांच में जुटे हुए हैं.

फाइनल से दूर रहे अमिताभ बच्चन, शाहरुख-रश्मिका समेत सितारों ने जीत का जश्न मनाया

मुंबई भारत ने टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। पूरा देश जीत की खुशी मना रहा है। ऐसे में सिनेमा जगत की हस्तियां खुश हैं। कई सेलेब्स ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। आइए जानते हैं सेलेब्स किस तरह भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं? अमिताभ बच्चन टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर भारतीय टीम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे। हो गया।' अमिताभ बच्चन के कैप्शन से लगता है कि उन्होंने टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच नहीं देखा है। इसलिए भारत जीत गया है। शाहरुख खान शाहरुख खान ने भारत की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'बहुत बड़ी जीत। भारत की टीम ने बहुत अच्छा किया। आप लोग चैंपियन हैं। आप लोगों को मैदान पर देखकर गर्व महसूस होता है। आपको सलाम। जय हिंद।' आमिर खान आमिर खान ने अलग तरह से भारत की जीत का जश्न मनाया है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'आज एक अरब दिल जश्न मना रहे हैं।'   संजय दत्त संजय दत्त ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर की है और खिलाड़ियों को चैंपियंस बताया है। सारा अली खान टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सारा अली खान उत्साहित हुई हैं। उन्होंने इंस्टास्टोरी पर क्रिकेट टीम की तस्वीर लगा कर कैप्शन में लिखा है 'बार बार भारतीय टीम चैंपियन बनी है।' सोनल चौहान सोनल चौहान ने भारत का झंडा लहराते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है 'कप हमारा है। अच्छा एहसास है।'   सुहाना खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी इंस्टास्टोरी पर भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर लगाई है। तस्वीर पर चैंपियंस लिखा है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने नीले दिल वाले इमोजी बनाए हैं। रश्मिका मंदाना रश्मिका मंदाना ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'भारतीय टीम को शुभकामनाएं।' अनन्या पांडे अनन्या पांडे ने इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर करके लिखा है 'हम चैंपियंस हैं।' राजपाल यादव राजपाल यादव ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'वर्ल्ड कप घर आ गया।' तीसरी बार विजेता बना भारत ख्याल रहे कि भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी और भारत ने 96 रन से मैच जीत लिया।

दुबई की सड़क पर खुशी मुखर्जी को शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए सुनाई आपबीती—डरी हुई हूं, कोई मदद नहीं कर रहा

दुबई अपने बोल्ड कपड़ों के कारण हमेशा ही विवादों में रहने वालीं खुशी मुखर्जी ने अब रोते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बता रही हैं कि दुबई की सड़कों पर कोई उन्हें थप्पड़ मारकर निकल गया। हाल ही रैपर सैंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी का एक वीडियो देख कह दिया था कि ऐसी लड़कियों की वजह से ही भारत में रेप ज्यादा होते हैं। उन्होंने खुशी मुखर्जी के बेहद रिवीलिंग और अतरंगी कपड़े पब्लिक के बीच पहनने पर सवाल उठाए थे। और अब कोई खुशी मुखर्जी को थप्पड़ मार गया, जिससे एक्ट्रेस बुरी तरह रोने लगीं। खुशी मुखर्जी को दुबई में सड़क पर पड़ा थप्पड़, सुनाई आपबीती खुशी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सड़क पर रोते हुए नजर आ रही हैं। वह बोल रही हैं, ‘रात के 9 बज रहे हैं और एक आदमी बाइक पर जा रहा था और मुझे थप्पड़ मारकर चला गया। मैं सड़क पर थी। पुलिस स्टेशन में जाकर भी क्या होगा। सड़कों पर कैमरे तो लगे नहीं हैं।’ वीडियो में खुशी मुखर्जी बता रही हैं कि सड़क पर कोई लगातार उनका पीछा भी कर रहा है। वीडियो में खुशी बार-बार पीछे मुड़कर देखती हैं और फिर तेजी से चलने लगती हैं। खुशी मुखर्जी ने लिखा- कुछ लोग मुझसे पुराना बदला ले रहे हैं इस वीडियो को शेयर कर खुशी मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘कुछ लोग बेवजह ही मुझसे पुराना बदला ले रहे हैं। इस बार तो ऐसा लग रहा है जैसे मैं अकेली ही पूरी दुनिया से लड़ रही हूं। पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही। पुलिस स्टेशन खाली पड़ा है। यहां तक कि महिला अधिकारी भी इस मामले में कोई कार्रवाई करने से कतरा रही हैं। खैर, दुबई भी कोई अलग नहीं है। लगता है पूरी दुनिया ने हमें शरिया कानून फॉलो करने के लिए दबाना शुरू कर दिया है।’ खुशी मुखर्जी के वीडियो पर यूजर्स ने किया रिएक्ट खुशी मुखर्जी के इस वीडियो पर यूजर्स के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। वो खुशी से पूछने लगे कि क्या वह ठीक हैं। उनके साथ क्या हुआ है। हालांकि, कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने यह कहकर खुशी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया कि वह सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। कौन हैं खुशी मुखर्जी ? खुशी मुखर्जी पेशे से एक टीवी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह ‘स्प्लिट्सविला’ जैसा रियलिटी शो भी कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ टीवी शोज और सीरीज भी की हैं, जिनमें ‘बालवीर’, ‘रीति रिवाज’, ‘नादान’ और ‘देविका’ जैसे नाम शामिल हैं। खुशी मुखर्जी ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। वह साल 2013 में तमिल फिल्म ‘अंजल थुरई’ में नजर आईं। इसके अलावा वह तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी हिंदी फिल्म का नाम ‘श्रृंगार’ था, जो 2013 में आई।

ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा शामिल, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, जाकिर खान ने किया रिएक्ट

 कैलिफ़ोर्निया बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा जोनस हॉलीवुड में काफी समय से काम कर रही हैं। वहीं, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में वह पुरस्कार प्रदान करने वालीं प्रेजेंटेटर की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए की। प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इसमें उनके नाम के साथ अन्य प्रेजेंटेटर के भी नाम शामिल हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, '2026 अकादमी अवॉर्ड्स।' एक्ट्रेस के साथ इस लिस्ट में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, विल अर्नेट, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और पॉल मेस्कल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये सितारे समारोह में मंच पर आएंगे और तमाम कैटेगरी के विनर्स को सम्मानित करेंगे। 98वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा। यह 16 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे शुरू होगा। जिसमें कौन बाजी मारेगा, ये आने वाला समय बताएगा। प्रियंका चोपड़ा को जाकिर खान ने बधाई दी पोस्ट शेयर करने के बाद प्रियंका के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, 'बधाई हो। आप सच में हीरो हैं।' ऑस्कर अवॉर्ड्स कौन देता है? ऑस्कर अवॉर्ड्स, फिल्म जगत में कलात्मक और तकनीकी के लिए दिए जाने वाला दुनिया का सबसे सम्मानित पुरस्कार है। इसे एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की तरफ से दिया जाता है। यह लॉस एंजिल्स में स्थित एक पेशेवर मानद संगठन है, जो सिनेमाई उपलब्धियों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है। यह सम्मान फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर्स, एक्टर्स और राइटर्स को हर साल दिया जाता है। पहली बार 1929 में शुरू हुआ ये अवॉर्ड, इंडस्ट्री के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित आयोजनों में शुमार हैं। प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। फिल्म के जरिए प्रियंका 7 साल बाद घर वापसी कर रही हैं और वे महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। साथ ही, यह एसएस राजामौली का प्रोजेक्ट है, जो कभी भी अपनी कहानी कहने के अंदाज से दर्शकों को निराश नहीं करते हैं। ये सब देखते हुए फैंस के बीच उत्साह चरम पर है।